सुनीता आहूजा से तलाक हुआ तो 170 करोड़ के मालिक गोविंदा को कितने पैसे देने पड़ेंगे?

[ad_1]

हॉटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की है. उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), और (ib) के तहत याचिका दायर की. इसमें चीटिंग, दूसरी महिला से अफेयर और क्रूरता को 38 साल लंबी शादी को तोड़ने का आधार बताया है.

कथित तौर पर गोविंदा को 25 मई को समन भेजा गया था लेकिन वो व्यक्तिगत रूप से वहां उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता हर कार्रवाई के दौरान मौजूद रही हैं. अगर दोनों अलग होते हैं तो गोविंदा का भारी-भरकम रकम चुकानी होगी.

गोविंदा की नेटवर्थ कितनी है

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा के पास 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनके पास 16 करोड़ से ज्यादा की कीमत का जुहू में बंगला है जिसका नाम जल दर्शन है. साथ ही, उनके पास कई कोलकाता और लखनऊ जैसे शहरों में फ्लैट्स और फार्महाउस हैं.


तलाक होता है तो गोविंदा को देना पड़ेंगे कितने रुपये

कोर्ट या कानून में ऐसी कोई रकम तय नहीं है. तलाक की स्थिति में पत्नी को भरण-पोषण का राइट है जो कई अलग-अलग चीजों पर डिपेंड करता है. जैसे पति की आय कितनी है. इसके अलावा और भी कई एलीमेंट हैं जैसे-

  • पति की संपत्ति
  • पत्नी की संपत्ति
  • शादी के दौरान लाइफस्टाइल
  • इसके अलावा, बच्चों की और फैमिली की जिम्मेदारी.

हालांकि, गोविंदा के पास 170 करोड़ रुपये की संपत्ति है तो अगर तलाक होता है तो ये तो जाहिर है कि इसका एक बड़ा हिस्सा सुनीता के पास जाएगा. लेकिन वो कितना होगा ये कोर्ट तय करेगी जो गोविंदा की कमाई पर डिपेंड करेगी. हालांकि, गोविंदा की नेटवर्थ देखकर लगता है कि अगर उन्हें पैसा देना पडता है तो ये करोड़ों में हो सकता है.



[ad_2]

एशिया कप में चौके-छक्कों से बने सबसे ज्यादा रन, जानिए टॉप 5 पारियों के बारे में सबकुछ

[ad_1]

Asia Cup Record: एशिया कप (ODI) में कई धमाकेदार पारियां खेली गई हैं, लेकिन कुछ पारियां ऐसी हैं जो सिर्फ चौके और छक्कों की बरसात की वजह से यादगार बन गईं. आइए जानते हैं उन टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने किसी एक पारी में चौके और छक्के लगाकर सबसे ज्यादा रन बनाए.

सनथ जयसूर्या –  श्रीलंका (2008)

कुल रन- 130 

श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने साल 2008 में करांची में बांग्लादेश के खिलाफ 88 गेंदों पर 130 रन ठोके थे. इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 6 छक्के लगाए थे. यानी जयसूर्या ने कुल 100 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.72 रहा.

विराट कोहली –  भारत (2012)

कुल रन – 183 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2012 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ यादगार पारी खेली थी. उन्होंने 148 गेंदों पर 183 रन बना दिए थे. इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 1 छक्का लगाया था, यानी उनकी इस पारी में 94 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से आए थे. यह एशिया कप इतिहास की सबसे चर्चित पारियों में से एक मानी जाती है.

शाहिद अफरीदी – पाकिस्तान (2010)

कुल रन – 124 

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम चौकों-छक्कों के बिना अधूरा है. 2010 में डंबुला में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 60 गेंदों पर 124 रन बनाए थे, जिसमें 17 चौके और 4 छक्के शामिल थे.इस दौरान उनके कुल 92 रन केवल चौकों-छक्कों से आए थे. इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 206.66 का था.

मोहम्मद शहजाद – अफगानिस्तान  (2018)

कुल रन – 124 रन 

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने 2018 में दुबई में भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 116 गेंदों पर 124 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. यानी कुल 86 रन उन्होंने चौकों-छक्कों की मदद से बना लिए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 106.89  का था.

बाबर आजम – पाकिस्तान (2023)

कुल रन – 151 रन 

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने 2023 में नेपाल के खिलाफ मुल्तान में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंदों पर 151 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के जड़े. यानी बाबर ने कुल 80 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से बना दिए  थे. इस दौरान उन्होंने 115.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

[ad_2]

मीन राशिफल 23 अगस्त 2025: कर्ज़ से राहत के संकेत, कार्यक्षेत्र में मिलेगा सम्मान और सफलता!

[ad_1]

Pisces Horoscope Today 23 August: चन्द्रमा आज आपके छठे भाव में हैं, जिससे स्वास्थ्य और कर्ज-ऋण प्रबंधन पर ध्यान दें. बिजनेस में आ रही परेशानियों का समाधान आप अपनी बुद्धि, चतुराई और मेहनत से कर लेंगे.सेहत और डाइट पर ध्यान रखें.

किसी डील को पाने के लिए अनुचित कार्य न करें, बल्कि अपने पास जो संसाधन हैं, उन्हें बेहतर बनाने पर ध्यान दें. वृद्धि, ध्रुव और सर्व अमृत योग के प्रभाव से आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

स्वास्थ्य: तनाव से निपटने के लिए योग और ध्यान लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतें.

परिवार: घर में अन्य मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें, महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें. परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति पैदा नहीं होने दें. 

युवा जातकों को सलाह: प्रतियोगी और सामान्य छात्र अपने फील्ड पर पूरी तरह केंद्रित रहेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे.

लव लाइफ: रिश्तों में समझ और धैर्य बनाए रखें, छोटे मतभेदों पर ध्यान न दें. पार्टनर को समय दें नहीं तो रिश्ते खत्म हो सकते हैं.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला

उपाय: भगवान कृष्ण को नीले फूल, तुलसी दल और मिश्री का भोग अर्पित करें. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. जन्माष्टमी के मौके पर घरवालों के साथ कृष्ण भगवान के मंदिर दर्शन करने जरूर जाएं. इस दौरान उन्हें मक्खन और मिश्री भेंट करना लाभदायक रहेगा.

FAQs

Q1. क्या आज बिजनेस की समस्याओं का समाधान संभव है?
हाँ, बुद्धि और मेहनत से समस्याओं का समाधान संभव है.

Q2. क्या छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा?
हाँ, प्रतियोगी और सामान्य छात्र अपने फील्ड में केंद्रित रहकर सफलता प्राप्त करेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

… तो ये है पाकिस्तान के ‘डंपर’ बनने की असल कहानी! मस्जिदें 6 लाख, लेकिन कारखाने महज 23 हजार

[ad_1]

पाकिस्तानी सेना के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने भारत को चमचमाती फरारी कार और अपने मुल्क को बजरी से भरा डंपर बताया था. आसिम मुनीर ने कहा था कि अगर दोनों भिड़े तो नुकसान फरारी का ही होगा. भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार (22 अगस्त,2025) को उनके इस बयान पर पाकिस्तान की खिल्ली भी उड़ा दी. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे ये खुलासा हो गया है कि आखिर क्यों पाकिस्तान बजरी से भरा डंपर है?

पाकिस्तान में महज 23 हजार कारखाने हैं, जबकि यहां पर 6.04 लाख मस्जिदें और 36 हजार से ज्यादा मदरसे मौजूद हैं. पहली आर्थिक जनगणना रिपोर्ट ने पाकिस्तान की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर का यह दिलचस्प पहलू सामने आया है. पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसन इकबाल ने गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को यह रिपोर्ट जारी की.

यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब पाकिस्तान गहरे वित्तीय संकट से जूझ रहा है और सात अरब डॉलर के राहत पैकेज की दूसरी किस्त के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से बातचीत कर रहा है. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक क्षेत्र से संबंधित आंकड़े ‘जनसंख्या और आवास जनगणना, 2023’ के तहत जुटाए गए थे, लेकिन इसका विवरण गुरुवार को जारी किया गया.

पाकिस्तान में इतने कारखाने, स्कूल और मदरसे

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 23,000 कारखाने मौजूद हैं, जबकि छोटी उत्पादन इकाइयों की संख्या 6.43 लाख पाई गई है. रिपोर्ट कहती है कि केवल 7,086 ईकाइयां ही ऐसी हैं, जहां 250 से ज्यादा लोग काम करते हैं. यह दर्शाता है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था छोटे कारोबार पर टिकी हुई है.

शिक्षा क्षेत्र में 2.42 लाख स्कूल, 11,568 कॉलेज और 214 विश्वविद्यालय दर्ज किए गए. इसके साथ 6.04 लाख मस्जिदें और 36,331 मदरसे भी चल रहे हैं. रिपोर्ट जारी करते हुए इकबाल ने कहा, ‘विश्वसनीय आंकड़े टिकाऊ वृद्धि की रीढ़ हैं. इनके आधार पर ही सटीक योजना और नीतियां बनाई जा सकती हैं.’

4 करोड़ में से 72 लाख प्रतिष्ठान ही उपलब्ध कराते रोजगार

आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब चार करोड़ स्थायी प्रतिष्ठान हैं, जिनमें से 72 लाख प्रतिष्ठान ही रोजगार उपलब्ध कराते हैं. इनमें कुल 2.54 करोड़ लोग काम कर रहे हैं. सर्वाधिक 1.13 करोड़ यानी 45 प्रतिशत लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि सामाजिक क्षेत्र में 30 प्रतिशत और उत्पादन क्षेत्र में 22 प्रतिशत लोग कार्यरत हैं.

एक सरकारी अधिकारी ने इन आंकड़ों पर कहा, ‘सेवा क्षेत्र में रोजगार पाने वालों की संख्या उत्पादन क्षेत्र की तुलना में दोगुनी है. यह धारणा गलत है कि उद्योग ही सबसे बड़ा रोजगारदाता है.’ आर्थिक जनगणना से पता चला कि पाकिस्तान में 27 लाख खुदरा दुकानें, 1.88 लाख थोक दुकानें, 2.56 लाख होटल और लगभग 1.2 लाख अस्पताल हैं. प्रदेशवार आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 58 प्रतिशत प्रतिष्ठान हैं, जबकि सिंध में 20 प्रतिशत और बलूचिस्तान में महज छह प्रतिशत प्रतिष्ठान हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘एक पेड़ मां के नाम’ से लेकर स्वच्छता अभियान तक… पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी कर रही ये खास तैयारी

[ad_2]

डीयू ने जारी किया स्पॉट राउंड 1 का शेड्यूल, सोमवार से कर सकते हैं आवदेन

[ad_1]

दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University – DU) में ग्रेजुएशन (UG) एडमिशन 2025 के लिए इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. डीयू ने CSAS स्पॉट राउंड 1 एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है. जिन छात्रों को अब तक किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है.

कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

स्पॉट राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होंगे. जबकि आवंटन के परिणाम 26 अगस्त की शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों को सीट मिलेगी, वे 27 अगस्त तक आवेदन कर पाएंगे. पूरा प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर ऑनलाइन होगा.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

  • इस बार केवल वही उम्मीदवार स्पॉट राउंड में शामिल हो सकते हैं जिन्होंने CSAS UG एडमिशन के लिए आवेदन तो किया था लेकिन 24 अगस्त तक किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है.
  • उन्हें अपने डैशबोर्ड पर जाकर “स्पॉट एडमिशन” विकल्प चुनना होगा और वहां से अपनी कैटेगरी और पसंद के कॉलेज/कोर्स सिलेक्ट करने होंगे.

देखें पूरा शेड्यूल

  • ऑटो-अपग्रेडेड सीट आवंटन की घोषणा:  22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • ECA, स्पोर्ट्स और अन्य कोटा आवंटन:  22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि:  23 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • कॉलेज द्वारा ऑनलाइन वेरिफिकेशन और अनुमोदन:  22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि:  23 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे
  • रिक्त सीटों की लिस्ट जारी:  24 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • स्पॉट राउंड आवेदन की शुरुआत:  25 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • स्पॉट राउंड आवंटन की घोषणा:  25 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि:  27 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • कॉलेज द्वारा सत्यापन:  28 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि:  28 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • उन्नत आवंटन की घोषणा:  29 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
  • रिक्त सीटों का प्रदर्शन:  28 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे
  • सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख:  29 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे
  • सभी प्रक्रियाओं का समापन:  30 अगस्त 2025

कितनी सीटें हैं उपलब्ध?

डीयू के UG एडमिशन में कुल 69 कॉलेज और 79 प्रोग्राम्स के लिए 71,624 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें से काफी सीटें अब भी खाली हैं जिन्हें स्पॉट राउंड के जरिए भरा जाएगा.

छात्रों के लिए जरूरी नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

विदेशी पैसों से भारत का भर गया खजाना, जानिए कंगाल पाकिस्तान का अभी क्या है हाल

[ad_1]

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में 1.48 अरब डॉलर बढ़कर 695.10 अरब डॉलर हो गया है. इससे पिछले हफ्ते में इसमें 4.74 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और यह 693.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. 

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां इस हफ्ते 1.92 अरब डॉलर बढ़कर 585.90 अरब डॉलर पर पहुंच गईं. इसमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का असर भी शामिल होता है.

भर गया देश का खजाना

वहीं, स्वर्ण भंडार 49.3 करोड़ डॉलर घटकर 85.66 अरब डॉलर रह गया है. इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 4.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.78 अरब डॉलर हो गया और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

क्या है पाकिस्तान का हाल

उधर, पाकिस्तान में भी विदेशी मुद्रा भंडार में हल्का सुधार दर्ज हुआ है. 15 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की होल्डिंग 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 14.256 अरब डॉलर हो गई है.

पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक वहां का विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेक्स रिजर्व 19.571 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. इसमें कॉमर्शियल बैंकों की हिस्सेदारी करीब 5.315 अरब डॉलर की है. केट्रेड सिक्योरिटीज के अनुसार पाकिस्तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 19.6 अरब डॉलर है, जो 2.32 महीनों के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है. 

क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार?

गौरतलब है कि किसी भी देश का विदेशी मुद्रा भंडार वो होता है जो किसी एक देश के केन्द्रीय बैंक या मोनेट्री अथॉरिटी की ओर से रखी गई विदेशी मुद्राओं जैसे डॉलर, यूरो के साथ ही सोने या फिर अन्य परिसंपत्तियों का संग्रह होता है. विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य उद्देश्य रुपये जैसी करेंसी को स्थिर रखने या फिर उसे गिरने से बचाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भुगतान करने के लिए और आर्थिक संकट से निटपने के साथ भुगतान संतुलन घाटे को पूरा करने में एक सुरक्षा कवच के लिए होता है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट सेक्टर की मजबूत गतिविधियां, अगस्त में ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सर्विस सेक्टर ग्रोथ

[ad_2]

जब दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची

[ad_1]

सायरा बानो हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत हैं जिनकी लोकप्रियता 1960 और 1970 के दशक के शुरुआत में चरम पर थी. पर्दे पर उन्हें देखने को दर्शक बेताब रहते थे. अदाकारा की खूबसूरती ऐसी थी कि उन्हें टाइम्स की टॉप 50 खूबसूरत भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया गया था. जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ा ये खास किस्सा आपको जरूर जानना चाहिए. 

सायरा बानो का शुरूआती जीवन और करियर 
सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था. उनकी मां, नसीम बानो भी एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं. सायरा की एक्टिंग ऐसी थी कि उन्हें अपने पूरे करियर में चार बार फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामांकन प्राप्त हुआ.

सायरा ने 17 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा. 1961 में उन्होंने ‘जंगली’ से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा. इस फिल्म में वो शम्मी कपूर के साथ थीं. इस फिल्म में उनकी सुंदरता और अदाकारी को बहुत पसंद किया गया और इसी फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया.

डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला. इसके बाद उन्होंने ‘शागिर्द’, ‘दीवाना’, ‘ब्लफ मास्टर’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘झुक गया आसमान’, ‘पड़ोसन’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में काम किया.

Birthday Special: दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची, वैजयंती संग एक्टर की तस्वीर का किया था ऐसा हाल

इस वजह से फिल्मों में आना चाहती थीं एक्ट्रेस 
फिल्मों से ब्रेक लेकर उन्होंने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार से शादी की. इसके बाद वे फिल्मों में नहीं आई. दोनों की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है. दिलीप कुमार, जो उस समय के सबसे बड़े सुपरस्टार थे, सायरा से 22 साल बड़े थे.

शुरू में दिलीप कुमार ने इस रिश्ते को लेकर झिझक महसूस की थी, लेकिन सायरा के प्यार और समर्पण ने उन्हें शादी के लिए मना लिया. 1966 में उनकी शादी हुई. कई रिपोर्ट्स ये कहते हैं कि सायरा बानो दिलीप कुमार साहब को करीब से जानने के लिए ही फिल्मों में आई थीं. सायरा बानो के लिए दिलीप कुमार से बढ़कर दुनिया में कोई अजीज नहीं था.
Birthday Special: दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची, वैजयंती संग एक्टर की तस्वीर का किया था ऐसा हाल

दिलीप साहब के प्यार में कर बैठीं ये हरकत 
सायरा बानो जब लंदन में रहती थीं तभी से वो दिलीप कुमार को मन ही मन चाहने लगी थीं. उनके कमरे की दीवारें दिलीप कुमार की तस्वीरों से सजी रहती थीं. एक बार उनकी मां ने उन्हें एक मैगजीन भेजी जिसमें दिलीप कुमार की फिल्म ‘मधुमती’ की एक तस्वीर थी.

उस तस्वीर में दिलीप कुमार एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के बहुत करीब खड़े थे. सायरा को यह तस्वीर देखकर इतनी जलन हुई कि उन्होंने तुरंत कैंची उठाई और तस्वीर से वैजयंती माला का हिस्सा काट दिया. इस बात का खुलासा खुद दिग्गज अदाकारा सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में दी थी. बाद में जब वे दिलीप कुमार से मिलीं और यह किस्सा सुनाया, तो दोनों खूब हंसे. इस घटना से सायरा बानो की दिलीप साहब के प्रति गहरे प्यार को दर्शाती है.

Birthday Special: दिलीप कुमार को पाने की जिद में सायरा बानो ने उठाई थी कैंची, वैजयंती संग एक्टर की तस्वीर का किया था ऐसा हाल

आज भी सायरा बानो के जहन में जिन्दा हैं दिलीप कुमार 
दिलीप साहब भले ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए हों, लेकिन उनके प्रति सायरा का प्यार आज भी कम नहीं हुआ है. वे अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं. सायरा ने अपनी एक पोस्ट में उन्हें याद करते हुए लिखा था, ‘दिलीप साहब की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती… मैं आज भी उनके साथ हूं- सोच में, मन में और जिंदगी में. इस जन्म में भी और अगले जन्म में भी, मेरी आत्मा ने उनके बिना भी उनके साथ चलना सीख लिया है.’

[ad_2]

September Ekadashi 2025: सितंबर में परिवर्तिनी और इंदिरा एकादशी कब-कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त

[ad_1]

September Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत आत्मा को शुद्ध करने और भौतिक इच्छाओं से ऊपर उठकर परम सत्य में लीन होने का अवसर प्रदान करता है. इस साल सितंबर 2025 में परिवर्तिनी एकादशी 3 सितंबर और इंदिरा एकादशी का व्रत 17 सितंबर को किया जाएगा.

एकादशी भगवान विष्णु के शरीर से प्रकट हुई देवी हैं,  जिनके नाम पर एकादशी व्रत रखा जाता है. माह में दो बार एकादशी का व्रत किया जाता है. इसके प्रताप से व्यक्ति को अंतिम समय में कष्ट नहीं भोगना पड़ता और वह मृत्यु के बाद मोक्ष को प्राप्त होता है.

सितंबर 2025 में एकादशी कब-कब ?

परिवर्तिनी एकादशी 2025 – 3 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी व्रत किया जाएगा. चातुर्मास के दौरान जब भगवान विष्णु शयनकाल में होते हैं तो इस एकादशी के दिन वह करवट लेते हैं इसलिए इसका नाम परिवर्तिनी एकादशी पड़ा.

  • तिथि – भाद्रपद शुक्ल एकादशी तिथि 3 सितंबर सुबह 3.53 से शुरू होगी और अगले दिन 4 सितंबर को सुबह 4.21 तक रहेगी
  • मुहूर्त – सुबह 6.00 से सुबह 9.10 तक पूजा का मुहूर्त
  • व्रत पारण समय – दोपहर 1.36 – शाम 4.07 (4 सितंबर)
  • महत्व – इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और आर्थिक कष्ट दूर होते हैं.

इंदिरा एकादशी 2025 – 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी व्रत है. ये पितृ पक्ष के दौरान आती है. मुख्य रूप से पितरों को मोक्ष दिलाने और सात पीढ़ियों के पापों से मुक्ति दिलाने के लिए इंदिरा एकादशी व्रत किया जाता है.

  • तिथि – अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 सितंबर को सुबह 12.21 पर शुरू होकर इस दिन रात 11.39 पर समाप्त हो जाएगी.
  • मुहूर्त – सुबह 6.07 – सुबह 9.11
  • व्रत पारण समय – सुबह 6.07 – सुबह 8.34 (18 सितंबर)
  • महत्व –  इसे करने से जातक के पितरों को यमलोक से मुक्ति मिलती है और वे विष्णुलोक (वैकुंठधाम) को प्राप्त होते हैं.

Diwali 2025 Date: दिवाली 2025 में कब है ? अभी से जान लें डेट, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

BCCI ने बहुत पुराने कर्मचारी को नौकरी से निकाला, अभिषेक नायर सहित चार महीने में 3 हुए निष्कासित

[ad_1]

बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और स्ट्रेंथ-कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने एक और पुराने कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लंबे समय से भारतीय खिलाड़ियों की मसाज करते आ रहे राजीव कुमार को निकाल दिया गया है. गौतम गंभीर के युग में सपोर्ट स्टाफ के बदलने का दौर निरंतर जारी है. बता दें कि राजीव पिछले एक दशक से ज्यादा समय से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे, वो इंग्लैंड दौरे पर भी टीम के साथ थे लेकिन अब उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है. यह पिछले 4 महीनों में तीसरा मौका है जब किसी स्टाफ के सदस्य को नौकरी से निकाला गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड में एक प्रभावशाली पद पर मौजूद व्यक्ति का मानना है कि स्टाफ के लंबे समय तक टीम के साथ रहने से लाभ कम होता है. यह विचारधारा रही है कि जब सपोर्ट स्टाफ लंबे समय तक टीम के साथ जुड़ा रहे, तो उसका खिलाड़ियों के साथ सहजता का स्तर विकसित हो जाता है, जो टीम के लिए अच्छा नहीं है.

जबसे गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह लेकर हेड कोच का पद संभाला है, तभी से टीम इंडिया में बदलाव का दौर जारी है. बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर को निकाला जा चुका है, वहीं फील्डिंग कोच टी दिलीप भी BCCI द्वारा निकाल दिए गए थे. हालांकि उन्हें इंग्लैंड टूर के लिए वापस बुलाया गया था. यह अभी तक साफ नहीं है कि टी दिलीप एशिया कप 2025 में फील्डिंग कोच का पद संभालना जारी रखेंगे या नहीं.

भारतीय सपोर्ट स्टाफ में मौजूदा सदस्य

भारतीय सपोर्ट स्टाफ में अभी हेड कोच पद पर गौतम गंभीर विराजमान हैं. रायन टेन डोइशे सहायक कोच के साथ-साथ फील्डिंग कोचिंग भी कर रहे हैं. सितांशु कोटक बल्लेबाजी, वहीं मोर्ने मोर्केल गेंदबाजी कोच हैं. राघवेंद्र द्विवेदी थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट हैं.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप में सबसे ज्यादा फाइनल किस टीम ने खेले? भारत टॉप पर नहीं; देखें लिस्ट

[ad_2]

कनाडा का बड़ा ऐलान, पीएम कार्नी बोले- सभी अमेरिकी सामानों पर से हटेगा जवाबी टैरिफ

[ad_1]

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को अमेरिकी सामानों पर लगाए गए जवाबी टैरिफ को हटाने की बड़ी घोषणा की है. कनाडा ने यह घोषणा वॉशिंगटन की ओर से अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) के तहत आने वाले सभी उत्पादों को छूट देने वाले हाल ही में लिए गए फैसले के तहत लिया गया है.

वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बाचचीत करने के एक दिन बाद पत्रकारों से कहा कि USMCA समझौते के तहत कनाडा एक सितंबर से अमेरिकी सामानों पर लगाए गए अपने सभी जवाबी टैरिफ को खत्म कर देगा. उन्होंने कहा कि कनाडा की ओर से यह फैसला ऐसे समय पर लिया जा गया है, जब दोनों देश (अमेरिका और कनाडा) एक व्यापक ट्रेड डील को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

अमेरिका के साथ सबसे बेहतर ट्रेड डील कनाडा ने किया- मार्क कार्नी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, “कनाडा ने इस वक्त अमेरिका के साथ सबसे बेहतर ट्रेड डील किया है और यह डील पूर्व में हो चुके सभी व्यापारिक समझौतों से न सिर्फ अलग है, बल्कि यह दुनिया के किसी भी अन्य देश के साथ अमेरिका के हुए समझौते से बेहतर भी है.”

उन्होंने कहा, ”कनाडा और अमेरिका ने भारी मात्रा में अपने सामानों के आदान-प्रदान के लिए मुक्त व्यापार समझौते (FTA/Free Trade Agreement) को फिर से लागू कर दिया है. हम अमेरिका के साथ सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए पूरे जोर पर काम कर रहे हैं. ऐसे में कनाडा स्टील, एलुमिनियम और ऑटोमोबाइल्स पर सभी जवाबी टैरिफ को हटा लेगा.”

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कनाडा और अमेरिका के बीच हुए अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा (USMCA) को अपने देश के लिए एक यूनिक लाभ करार दिया है, हालांकि, इस समझौते की अगले साल 2026 में समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के अन्य देशों के बाजारों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए उन सभी देशों पर भारी टैरिफ लगा रहा है.

यह भी पढ़ेंः 29 अगस्त से जापान और चीन की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, SCO समिट में करेंगे कई द्विपक्षीय बैठकें

[ad_2]