विराट कोहली और रोहित शर्मा के ODI रिटायरमेंट पर राजीव शुक्ला ने दिया बयान, कब लेंगे संन्यास

[ad_1]

Rajeev Shukla On Virat And Rohit ODI Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अचानक ही वो फैसला ले लिया, जिसकी उम्मीद किसी भी क्रिकेट फैन ने नहीं की थी. वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के साथ ही रोहित और विराट ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया. इसके बाद टीम इंडिया के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लिया. वहीं इसके पांच दिन बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया.

विराट कोहली और रोहित शर्मा इन दोनों खिलाड़ियों के वनडे से संन्यास की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. इसके लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सब कुछ साफ-साफ कह दिया है. इसके साथ ही विराट और रोहित के क्रिकेट से फेयरवेल मिलने को लेकर भी बात कही है.

राजीव शुक्ला का विराट-रोहित पर बड़ा बयान

यूपी टी20 लीग के यूट्यूब चैनल पर राजीव शुक्ला के साथ पॉडकास्ट शेयर किया गया है. इसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को ऐसा फेयरवेल मिलेगा, जैसा सचिन तेंदुलकर को मिला था. इस सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला ने कहा कि वो रिटायर कब हुए हैं. ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अभी वनडे खेल रहे हैं’.

राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि ‘बीसीसीआई की एक पॉलिसी काफी क्लीयर है, हम किसी प्लेयर को नहीं कहते कि आप रिटायर हो जाओ, खिलाड़ी को खुद अपना निर्णय लेना होता है और जो भी वो फैसला लेते हैं, उसका हम सम्मान करते हैं’.

राजीव शुक्ला से कहा गया कि जब भी रोहित और विराट संन्यास लें, तब बीसीसीआई उन्हें एक अच्छा फेयरवेल दे. इस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि ‘पुल आएगा, तभी तो बताएंगे न कि कैसे क्रॉस करना है. राजीव शुक्ला ने कहा कि विराट काफी फिट हैं, रोहित बहुत अच्छा खेलते हैं, अभी से क्यों आप लोग फेयरवेल के लिए परेशान हो रहे हैं’. राजीव शुक्ला ने अपनी बात से साफ कर दिया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025: एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह स्टार बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, पत्नी ने सोशल मीडिया पर कही ये बात



[ad_2]

अभिनेता रजा मुराद ने मौत की झूठी खबर पर लिया कड़क एक्शन

[ad_1]

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु के बारे में एक फर्जी पोस्ट वायरल हुई, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा. रजा मुराद ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं, लेकिन बार-बार ऐसी अफवाहों का खंडन करते-करते वह थक चुके हैं.

झूठी खबर पर भड़के रजा मुराद  
अपनी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद रजा मुराद ने कहा, “मैं अभी जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं. लेकिन यह बहुत दुख की बात है, कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे ऐसी अफवाहें फैलाते हैं. मैं इन अफवाहों पर बार-बार सफाई देते हुए थक गया हूं. मुझे दुनिया भर से फोन और संदेश आ रहे हैं. लोग मुझे पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी भेज रहे हैं.” यह न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि मेरे परिवार और प्रशंसकों के लिए भी परेशानी का विषय बन गया है.”

अफवाह फैलाने वालों को बताया शर्मनाक
रजा मुराद ने इन अफवाहों को शर्मनाक बताया और कहा कि ऐसे काम वही लोग करते हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाते और सस्ती शोहरत के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं. उन्होंने मांग की कि ऐसी गैर-जिम्मेदार हरकतों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस की कार्रवाई
रजा मुराद ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दी. उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैली इस फर्जी पोस्ट की जांच की जा रही है. इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह अफवाह किसने और कहाँ से फैलाई.

दमदार आवाज और यादगार किरदार
रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘पद्मावत‘, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘जोधा अकबर’ में यादगार किरदार निभाए हैं.

ये भी पढ़ें:-‘यार तू वापस आजा…’, तलाक के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा ने गोविंदा से की इमोशनल रिक्वेस्ट

[ad_2]

कितने पढ़े-लिखे हैं हीरो नंबर 1 गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता, जानें दोनों का क्वालिफिकेशन

[ad_1]

गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण अहूजा है उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ बचपन से ही वह पढ़ाई में अच्छे थे स्कूल के दिनों में ही उनके पिता ने उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने की सलाह दी थी.

गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण अहूजा है उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ बचपन से ही वह पढ़ाई में अच्छे थे स्कूल के दिनों में ही उनके पिता ने उन्हें एक्टिंग में करियर बनाने की सलाह दी थी.

गोविंदा ने अपनी स्कूली पढ़ाई विरार के अन्नासाहेब वर्तक विद्या मंदिर से की है इसके बाद उन्होंने वसई के वर्तक कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया जिसमें उनको बहुत प्रसिद्दि मिली.

गोविंदा ने अपनी स्कूली पढ़ाई विरार के अन्नासाहेब वर्तक विद्या मंदिर से की है इसके बाद उन्होंने वसई के वर्तक कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया जिसमें उनको बहुत प्रसिद्दि मिली.

ग्रेजुएशन के बाद गोविंदा ने फिल्मों में कदम रखा उनकी पहली हिट फिल्म लव 86 इसके बाद उन्होंने कुली नं.1 ,हीरो नं.1,बड़े मियां छोटे मियां, और पार्टनर,जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं कॉमेडी और डांस में उनका कोई मुकाबला नहीं रहा.

ग्रेजुएशन के बाद गोविंदा ने फिल्मों में कदम रखा उनकी पहली हिट फिल्म लव 86 इसके बाद उन्होंने कुली नं.1 ,हीरो नं.1,बड़े मियां छोटे मियां, और पार्टनर,जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं कॉमेडी और डांस में उनका कोई मुकाबला नहीं रहा.

गोविंदा और सुनीता दोनों ही ग्रेजुएट हैं फर्क सिर्फ इतना है कि गोविंदा पढ़ाई में बेहतर थे और उन्होंने कॉमर्स विषय में डिग्री ली जबकि सुनीता ने ग्रेजुएशन तो किया लेकिन पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी एक तरफ गोविंदा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में पहचान बनाई वहीं सुनीता ने अपनी शिक्षा के बाद परिवार को प्राथमिकता दी.

गोविंदा और सुनीता दोनों ही ग्रेजुएट हैं फर्क सिर्फ इतना है कि गोविंदा पढ़ाई में बेहतर थे और उन्होंने कॉमर्स विषय में डिग्री ली जबकि सुनीता ने ग्रेजुएशन तो किया लेकिन पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी एक तरफ गोविंदा ने पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्मी दुनिया में पहचान बनाई वहीं सुनीता ने अपनी शिक्षा के बाद परिवार को प्राथमिकता दी.

सुनीता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक क्रिश्चियन स्कूल से की उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें पढ़ाई से डर लगता था लेकिन फिर भी उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की शादी के बाद उन्होंने घर-परिवार पर ज्यादा ध्यान दिया और करियर बनाने की बजाय घरेलू जीवन चुना.

सुनीता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक क्रिश्चियन स्कूल से की उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें पढ़ाई से डर लगता था लेकिन फिर भी उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की शादी के बाद उन्होंने घर-परिवार पर ज्यादा ध्यान दिया और करियर बनाने की बजाय घरेलू जीवन चुना.

Published at : 23 Aug 2025 10:41 AM (IST)

Preferred Sources

शिक्षा फोटो गैलरी

[ad_2]

‘ट्रंप हर बार सही थे’ लिखी लाल टोपी पहनकर आए US राष्ट्रपति, भारत-PAK जंग रुकवाने का फिर किया दा

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया था. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में “Right About Everything” लिखी टोपी पहनकर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोका था. ट्रंप ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि हालात उस समय बेहद खतरनाक हो गए थे और दोनों देश एक बड़े परमाणु संघर्ष की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उनकी दखलअंदाजी ने स्थिति को संभाल लिया.

भारत ने हर बार खारिज किया है ट्रंप का दावा
भारत ने ट्रंप के इस दावे को बार-बार खारिज किया है. नई दिल्ली का कहना है कि संघर्षविराम का निर्णय किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के डीजीएमओ यानी डायरेक्टर जनरल्स ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के बीच सीधी बातचीत से हुआ था. भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में भारी नुकसान उठाने के बाद ही संघर्षविराम पर सहमत होना पड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का निर्णय पूरी तरह भारत का था और इसमें किसी भी विदेशी नेता की कोई भूमिका नहीं रही.

ट्रंप बार-बार कर रहे यही दावा
ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर पहली बार लिखा था कि वॉशिंगटन ने भारत और पाकिस्तान के बीच “पूरी और तत्काल” संघर्षविराम करवाया है. उन्होंने दावा किया था कि इसके लिए एक रात लंबी बातचीत चली. इसके बाद से ट्रंप अब तक 40 से अधिक बार सार्वजनिक रूप से यह दोहरा चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को कम किया और परमाणु युद्ध को रोका.

यूक्रेन युद्ध पर नया बयान
भारत और पाकिस्तान को लेकर अपने दावे दोहराने के साथ ही ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्तों में वे एक बहुत बड़ा और अहम निर्णय लेने वाले हैं. उनके मुताबिक यह फैसला रूस पर भारी प्रतिबंध लगाने का हो सकता है या फिर रूस पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाने का. ट्रंप ने यहां तक कहा कि यह भी संभव है कि अमेरिका पूरी तरह से इससे दूरी बना ले और साफ कह दे कि यह हमारी नहीं बल्कि यूक्रेन की लड़ाई है.

पुतिन-जेलेंस्की की बैठक पर जोर
ट्रंप ने आगे कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच आमने-सामने की बैठक करवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों नेताओं का एक साथ बैठना जरूरी है. ट्रंप ने कहा, “टैंगो डांस के लिए दो लोग चाहिए, अगर दोनों नहीं मिलते तो फिर मेरी कोशिश का क्या मतलब रह जाएगा.”

ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने इस दौरान यह भी दावा किया कि अब तक उन्होंने सात युद्धों को खत्म किया है और तीन ऐसे युद्धों को रोकने में भूमिका निभाई है जो शुरू होने वाले थे. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर दस युद्धों को सुलझाने में उनकी भूमिका रही है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन-किन युद्धों की बात कर रहे हैं.

[ad_2]

ये हैं देश के सबसे सस्ते फोन्स! एक की कीमत तो 1 हजार से भी कम, मिलते हैं इतने सारे फीचर्स

[ad_1]

Cheapest Phones: भारत का मोबाइल बाजार बेहद बड़ा और विविधता से भरा है. जहां एक ओर महंगे स्मार्टफोन अपनी प्रीमियम टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर आज भी लाखों लोग किफायती फीचर फोन खरीदना पसंद करते हैं. अच्छी बात यह है कि अब ऐसे फीचर फोन भी आने लगे हैं जो सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं हैं बल्कि इनमें यूट्यूब, OTT प्लेटफॉर्म और UPI पेमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिल रही हैं. सबसे खास बात ये है कि इनकी कीमत 3 हजार रुपये से भी कम है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बजट-फ्रेंडली फोन के बारे में.

Nokia 105 Classic

नोकिया अपने भरोसेमंद फीचर फोन्स के लिए जाना जाता है और यही भरोसा इसके Nokia 105 Classic मॉडल में भी देखने को मिलता है. यह फोन सिंगल सिम कीपैड मॉडल है लेकिन इसमें एक खास फीचर है बिल्ट-इन UPI सपोर्ट. यानी जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे भी इस फोन से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें लंबी बैटरी लाइफ और वायरलेस एफएम रेडियो जैसी बेसिक लेकिन ज़रूरी सुविधाएं मिलती हैं. इसकी कीमत ऑनलाइन करीब 974 रुपये है जो इसे बेहद किफायती विकल्प बनाता है.

HMD 110 4G

नोकिया का लाइसेंस रखने वाली कंपनी HMD ने अब अपने नाम से भी फोन लॉन्च करना शुरू किया है. HMD 110 4G ऐसा ही एक मॉडल है जो 3 हजार से कम कीमत में कई आकर्षक फीचर्स देता है. इसमें आप यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं, UPI पेमेंट कर सकते हैं और साथ ही इसमें पीछे की तरफ कैमरा भी दिया गया है. फोन में लंबा बैटरी बैकअप, टाइप-सी चार्जिंग और वायरलेस एफएम रेडियो जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. लगभग 2,299 रुपये की कीमत में यह फोन उन लोगों के लिए बढ़िया है जो स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं लेकिन स्मार्टफोन का झंझट नहीं.

JioBharat V4 4G

अगर आप बेहद कम बजट में ऐसा फोन चाहते हैं जो केवल कॉलिंग और मैसेजिंग तक सीमित न हो, तो JioBharat V4 4G आपके लिए सही विकल्प है. इसकी कीमत मात्र 799 रुपये है लेकिन फीचर्स किसी महंगे फोन से कम नहीं लगते. इसमें आपको JioTV, JioCinema और JioSaavn जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है. साथ ही इसमें JioPay के जरिए डिजिटल पेमेंट का विकल्प भी दिया गया है. इसके अलावा फोन में एलईडी टॉर्च और डिजिटल कैमरा भी मौजूद है. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फोन में केवल जियो का नेटवर्क ही इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्यों हैं ये फोन खास?

इन सभी फोनों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बेहद कम कीमत में भी लोगों को डिजिटल पेमेंट, एंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी का अनुभव देते हैं. जहां पहले फीचर फोन सिर्फ कॉल और एसएमएस तक ही सीमित थे, वहीं अब ये मिनी स्मार्टफोन जैसे हो गए हैं. इससे उन लोगों को फायदा मिलता है जो स्मार्टफोन खरीदने की स्थिति में नहीं हैं या फिर जिन्हें ज्यादा एडवांस फीचर्स की ज़रूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर! अब कॉल होगी शेड्यूल, जानिए मिनटों में सेट करने का सबसे आसान तरीका

[ad_2]

महिला का डांस देख लोगों को फेरनी पड़ी अपनी नजरें, वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून कुछ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. कैमरे के सामने कुछ भी कर जाना, चाहे जगह सार्वजनिक हो या सामने वर्दी में खड़े पुलिसवाले फर्क नहीं पड़ता. ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक वायरल वीडियो में, जहां एक महिला ने सब हदें पार करते हुए बीच सड़क पर, पुलिसवालों के सामने डांस रील बना डाली. ना कोई शर्म, ना कोई डर. गाड़ी सड़क के बीचोंबीच खड़ी है, पुलिसवाले आसपास खड़े हैं. ऐसा लग रहा है जैसे महिला को दुनिया की कोई परवाह नहीं, बस रील बनानी है और फेमस हो जाना है.

महिला ने पुलिस के सामने डांस करते हुए बनाई रील

यह वीडियो किसी शहर के व्यस्त इलाके का लग रहा है, जहां सड़क के बीचोंबीच एक पुलिस की गाड़ी खड़ी है. आसपास कुछ पुलिसकर्मी खड़े हैं, जो किसी ड्यूटी या ट्रैफिक कंट्रोल में लगे दिखाई देते हैं. तभी वहां एक महिला आती है, अपने मोबाइल कैमरे का सेटअप लगाती है और पुलिस की गाड़ी के पास ही डांस करने लगती है. लेकिन डांस कोई सामान्य नहीं है. महिला ने मुर्गा स्टाइल में डांस करना शुरू किया और फिर एक के बाद एक स्टेप्स करती चली गई.

ऐसा लग रहा था जैसे वह रील में डूब चुकी है. वीडियो में पुलिसकर्मी भी एक पल के लिए असमंजस में नजर आते हैं, कुछ ने देखा और नजरें फेर लीं, तो कुछ असहज होकर वहां से हटते दिखे. लेकिन महिला का ध्यान कहीं और ही था कैमरे पर, लाइक्स पर, व्यूज पर.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, कुत्ते छोड़ो पहले इन्हें लपेटो

वीडियो को @Vtxt21 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….अरे कुत्ते बाद में पकड़ना, पहले इन्हें पकड़ो. एक और यूजर ने लिखा….दीदी आपको डर नहीं लगता क्या? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जब तक सोशल मीडिया है लोग ऐसे ही पागल रहेंगे.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


Video: एक गड्ढा और कारों के बीच पिस गया स्कूटी वाला, गलती किसकी? वीडियो देख आप बताएं

[ad_1]

Social Media Viral Video: सड़कों पर गड्ढे एक आम समस्या हैं और इन गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार और एक कार ड्राइवर के बीच हुए हादसे को दिखाया गया है. इस हादसे का कारण सड़क पर एक गड्ढा बताया जा रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि इस हादसे के लिए दोषी कौन है? कार ड्राइवर, स्कूटी सवार या नगर निगम? 

हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई

वीडियो में एक सड़क दिखाई देती है, जहां एक गड्ढा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है. सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही चल रही है. वीडियो की शुरूआत में एक सफेद कार गड्ढे को देखकर रुक जाती है और उसके पीछे एक स्कूटी सवार भी खड़ा हो जाता है. उसके बाद पीछे से एक कार स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार देती है, जिसके चलते स्कूटी सवार नीचे गिर जाता है और उसकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो जाती है. घटना कहां की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.

नगर निगम को गड्ढे ठीक करवाने चाहिए

हादसे के बाद स्कूटी राइडर उठने की कोशिश करता है और इसी बीच सड़क पर दूसरे वाहन रुक जाते हैं. हादसा काफी भयावह था, इसमें स्कूटी सवार व्यक्ति की जान भी जा सकती थी, लेकिन गनीमत रही की उसको सिर्फ मामूली चोटें आई है. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने नगर निगम पर गुस्सा जाहिर किया है.

लोगों का कहना है कि नगर निगम को सड़क पर गड्ढे जल्द से जल्द ठीक करवाने चाहिए, ताकि आगे चलकर ऐसे गंभीर हादसे का शिकार कोई न हो पाएं. सड़कों की मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय नगर निगम या प्रशासन की होती है तो पीड़ित नगर निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकता है. हालांकि, इस मामले में कार ड्राइवर की भी गलती है, क्योंकि उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए थी.


हो गया ऐलान- 3 और 4 सितंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, जिस पर पूरे देश की टिकीं निगाहें

[ad_1]

GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में होगी. इसमें केंद्र सरकार के तीन स्तंभ वाले जीएसटी रिफॉर्म्स पर चर्चा होगी. जीएसटी 2.0 में टैक्स की दरों में बड़े पैमाने पर किया गया बदलाव शामिल है. जीएसटी स्ट्रक्चर में किए गए सुधार और आम आदमी को मिलने वाली राहत के अलावा काउंसिल सरकार द्वारा प्रस्तावित 2-रेट जीएसटी स्ट्रक्चर पर भी सोच-विचार करेगी.

गौरतलब है कि जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत 12 परसेंट और 28 परसेंट स्लैब को 5 परसेंट और 18 परसेंट के स्लैब में शामिल कर लिए जाने के प्रस्ताव को  GoM ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है. अब इस पर काउंसिल की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा. सरकार ने शराब, जुआ, तंबाकू जैसे सिनफुल गुड्स पर 40 परसेंट की दर से जीएसटी लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा है.  

देश की आम जनता को मिलेगी राहत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की जनता को सबोधित करते हुए जीएसटी दरों को कम करने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि इस दिवाली तक देश के आम नागरिकों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा. केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) की संशोधित व्यवस्था में सिर्फ दो टैक्स रेट्स- 5 परसेंट और 18 परसेंट का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही 12 परसेंट और 28 परसेंट वाला टैक्स स्लैब समाप्त हो जाएगा.

मौजूदा समय में 0 परसेंट, 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट और 28 परसेंट के चार स्लैब हैं, जिन्हें घटाकर केवल  स्लैब रखे जाएंगे- स्‍टैंडर्ड और मेरिट. देश के रोजगार सृजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर में 5 परसेंट से कम का एक स्पेशल स्लैब रखा जाएगा. इसके अलावा, 40 परसेंट का भी एक स्लैब प्रस्तावित है, जिसमें पांच से सात हानिकारक वस्तुएं शामिल होंगी.

प्रस्ताव के मुताबिक, 12 परसेंट  वाले स्लैब में शामिल 99 परसेंट वस्तुएं 5 परसेंट वाले स्लैब में आए जाएंगी. इसी प्रकार से  28 परसेंट  वाले स्लैब में शामिल 90 परसेंट वस्तुएं 18 परसेंट वाले स्लैब में शामिल हो जाएंगी. 

ये चीजें हो जाएंगी सस्ती 

उम्मीद जताई जा रही है कि छोटी कारों पर जीएसटी को 28 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट कर दिया जाएगा, जिससे इनकी कीमत कम हो जाएंगी. वित्त मंत्रालय द्वारा दो-दर वाली जीएसटी संरचना के प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल द्वारा मंजूरी मिलने के बाद नमकीन, भुजिया, स्नैक्स, नूडल्स, मक्खन, घी जैसी आम इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतें सस्ती हो जाएंगी. सरकारी सूत्रों ने बताया, “आम आदमी द्वारा उपभोग की जाने वाली खाद्य और शिक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं शून्य या 5 परसेंट जीएसटी स्लैब के तहत आ जाएगी.”

ये भी पढ़ें:

दवाई से लेकर डेयरी प्रोडक्ट्स… 12 और 28% स्लैब के खत्म होने के साथ सस्ती हो जाएंगी ढेरों चीजें

 

[ad_2]

षडाष्टक योग है खतरनाक, शनि अमावस्या पर पर इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

[ad_1]

षडाष्टक योग वैदिक ज्योतिष में एक 'दुर्योग' है, जो तब बनता है जब दो ग्रहों के बीच उनकी स्थिति से 6वें या 8वें भाव का संबंध बनता है. इस योग के अशुभ प्रभाव के कारण आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव, नौकरी की समस्याएं बढ़ जाती है.

षडाष्टक योग वैदिक ज्योतिष में एक ‘दुर्योग’ है, जो तब बनता है जब दो ग्रहों के बीच उनकी स्थिति से 6वें या 8वें भाव का संबंध बनता है. इस योग के अशुभ प्रभाव के कारण आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव, नौकरी की समस्याएं बढ़ जाती है.

23 अगस्त को शनि और सूर्य शाम 4.32 पर एक दूसरे से 150 डिग्री पर होकर षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे. ऐसे में कर्क, मीन और मिथुन राशि वालों को बेहद सावधान रहना होगा.

23 अगस्त को शनि और सूर्य शाम 4.32 पर एक दूसरे से 150 डिग्री पर होकर षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे. ऐसे में कर्क, मीन और मिथुन राशि वालों को बेहद सावधान रहना होगा.

कर्क राशि के कामकाज में बार-बार रुकावट आ सकती है. भाग्य पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय मेहनत और धैर्य से आगे बढ़ें, तभी सफलता मिलेगी. पिता के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. लव लाइफ पर संकट मंडरा रहा है.

कर्क राशि के कामकाज में बार-बार रुकावट आ सकती है. भाग्य पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय मेहनत और धैर्य से आगे बढ़ें, तभी सफलता मिलेगी. पिता के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं. लव लाइफ पर संकट मंडरा रहा है.

शनि अमावस्या पर बन रहा दुर्योग मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा करेगा. पति-पत्नी के बीच रिश्तों में दरार आ सकती है, वाणी पर संयम रखें कोई भी निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें. स्वास्थ संबंधी समस्या से गुजरना पड़ेगा.

शनि अमावस्या पर बन रहा दुर्योग मिथुन राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा करेगा. पति-पत्नी के बीच रिश्तों में दरार आ सकती है, वाणी पर संयम रखें कोई भी निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें. स्वास्थ संबंधी समस्या से गुजरना पड़ेगा.

मीन राशि के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण रहेगा. व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में सामान्य से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, परिणाम तुरंत नहीं मिलेगा. किसी भी तरह के निवेश से बचें, भावनाओं में आकर विश्वास न करें धन हानि हो सकती है.

मीन राशि के लिए ये समय चुनौतीपूर्ण रहेगा. व्यापार या नौकरी के क्षेत्र में सामान्य से ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, परिणाम तुरंत नहीं मिलेगा. किसी भी तरह के निवेश से बचें, भावनाओं में आकर विश्वास न करें धन हानि हो सकती है.

शनि अमावस्या पर इस अशुभ योग से बचने के लिए सूर्य और शनि देव की विशेष पूजा करें और मंत्रों का जाप करें.

शनि अमावस्या पर इस अशुभ योग से बचने के लिए सूर्य और शनि देव की विशेष पूजा करें और मंत्रों का जाप करें.

Published at : 23 Aug 2025 06:35 AM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

‘यार तू वापस आजा…’, तलाक के रूमर्स के बीच सुनीता आहूजा ने गोविंदा से की इमोशनल रिक्वेस्ट

[ad_1]

गोविदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के फिर से तलाक के रूमर्स फैले हुए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए मुंबई के एक फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. इन सब रूमर्स के बीच स्टार वाइफ सुनीता आहूजा ने एक इमोशनल अपील की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, सुनीता ने बॉलीवुड अभिनेता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि उनसे बेहतर उन्हें कोई नहीं समझ सकता. हालांकि, सुनीता ने यह भी कबूला कि उन्हें 90 के दशक के अपने पति के सुपरस्टार वाले अंदाज़ की याद आती है.

गोविंदा को मैं जितना जानती हूं कोई नहीं जान पाएगा’
ईटाइम्स के अनुसार, सुनीता ने ईट ट्रैवल रिपीट को दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरे जितना गोविंदा को कोई नहीं जानेगा, और कभी कोई नहीं जान पाएगा.” फिर उन्होंने आगे कहा, “वो, मेरे जैसा गोविंदा को कोई प्यार नहीं कर सकता, न ही कोई उसे इतना समझ सकता है.”

यह पूछे जाने पर कि उन्हें गोविंदा का कौन सा वर्जन पसंद है, सुनीता ने बताया कि उन्हें 90 के दशक के सुपरस्टार की याद आती है. उन्होंने एक अपील की और कहा, “पुराना गोविंदा, वापस आजा गोविंदा तू यार. मेरा ची ची तू आजा वापस ची ची, आजा मेरे पास ची ची. “

 


सुनीता आहूजा और गोविंदा ने तलाक के लिए अर्जी दी है?
शुक्रवार को, हाउटरफ्लाई की रिपोर्ट में कहा गया सुनीता आहूजा ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अदालत ने गोविंदा को 25 मई को तलब किया था और जून से दोनों मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. सुनीता समय की पाबंद हैं और अदालत में पेश हो रही हैं, जबकि गोविंदा कोर्ट की किसी भी काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए.

गोविंदा तलाक के रूमर्स के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट
वहीं पत्नी सुनीता संग तलाक की चर्चा के बीच गोविंदा को पहली बार बीते दिन एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्टर ऑल व्हाइट लुक में हैंडसम लग रहे थे. वे क्लीनशेव थे और उन्होंने पतली मूंछे रखी थी. एक्टर का ये बदला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही लोग ये भी कह रहे हैं कि एक्टर पर अपनी पर्सनल लाइफ में मची उथल पुथल का कोई असर नहीं है. 

बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी. इस जोड़ी के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी. 

ये भी पढ़ें:-ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार का हो गया पैचअप? इस कपल शो में ले सकते हैं एंट्री



[ad_2]