एशिया कप के लिए चुने जाने की इस खिलाड़ी को नहीं थी उम्मीद, फिर भी हो गया सेलेक्शन

[ad_1]

भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कहा कि उन्हें एशिया कप 2025 की टीम में चुने जाने की उम्मीद नहीं थी. यूपी टी20 लीग के दौरान RevSportz से बात करते हुए रिंकू ने बताया कि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में उनके फॉर्म अच्छे नहीं रहे थे, इसलिए उन्हें चयन को लेकर भरोसा नहीं था. बता दें कि एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी.

सेलेक्टर्स ने मुझपर दिखाया भरोसा- रिंकू सिंह

रिंकू का कहना है कि सेलेक्टर्स ने उनपर भरोसा दिखाया, जिसकी वजह से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा. रिंकू ने कहा, “मुझे एशिया कप टीम में नाम देखकर मोटिवेशन मिला. पिछले साल मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, मुझे लगा था कि शायद मैं बाहर हो जाऊं. लेकिन चयनकर्ताओं ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे मौका दिया. इसी वजह से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और यूपी टी20 लीग की पारी ने मुझे और मजबूत किया.

सेलेक्शन के बाद रिंकू का शतक

जब रिंकू का नाम भारतीय टीम में आया, तो उसके बाद रिंकू ने यूपी टी20 लीग में अपना पहला टी20 शतक जड़ा. उन्होंने मेरठ मैवरिक्स के लिए खेलते हुए 168 रनों का लक्ष्य चेज किया. टीम ने शुरुआती 8 ओवरों में 4 विकेट गंवा दिए थे और दबाव में थी, तभी रिंकू ने शानदार पारी खेली. रिंकू ने नाबाद 48 गेंदों में 108 रन ठोके.

रिंकू के हिसाब से इस वजह से हुआ सेलेक्शन

रिंकू ने यह भी कहा कि वह गेंदबाजी में 1–2 ओवर डाल सकते हैं और शायद यही वजह रही कि उन्हें टीम में चुना गया. उन्होंने बताया कि अभी चयनकर्ता उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो एक से ज्यादा काम कर सकते हैं.

रिंकू ने कहा, “आज गेंदबाजी बहुत जरूरी है. चयनकर्ता चाहते हैं कि खिलाड़ी के पास एक से अधिक भूमिका निभाने की क्षमता हो. अगर आप बल्ले से मैच नहीं बदल पा रहे हैं तो गेंद से योगदान दीजिए.”

यह भी पढ़ें- 9% थी जीत की उम्मीद, 40 गेंद पर चाहिए थे 102 रन, फिर भी 11 गेंद पहले ही जीत लिया मैच

[ad_2]

मुस्लिम शख्स ने की प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की पेशकश! यूजर्स बोले, दिल जीत लिया

[ad_1]

देश में जहां आए दिन धर्म और मजहब के नाम पर तनाव की खबरें आती रहती हैं, वहीं मध्य प्रदेश का एक 26 वर्षीय मुस्लिम युवक इंसानियत और भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है. इटारसी के रहने वाले आरिफ खान चिश्ती, जो पेशे से ऑनलाइन सलाहकार और कानूनी दस्तावेज तैयार करने का काम करते हैं, ने हिंदू संत प्रेमनंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की है.सोशल मीडिया पर ये मामला अब काफी ज्यादा वायरल है और लोग आरिफ की खूब तारीफें कर रहे हैं.

प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की पेशकश

आरिफ खान ने हाल ही में जिला कलेक्टर और स्वयं संत प्रेमनंद महाराज को पत्र लिखकर यह पेशकश की. उनका कहना है कि यह कदम उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया है.वृंदावन स्थित राधा वल्लभ संप्रदाय के प्रसिद्ध संत प्रेमनंद महाराज पिछले करीब दो दशकों से पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज (Polycystic Kidney Disease) से जूझ रहे हैं. बताया जाता है कि उनके दोनों गुर्दे लगभग 18-19 साल पहले धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगे थे और तब से वे नियमित रूप से डायलिसिस पर निर्भर हैं.


मुस्लिम शख्स आया आगे

हालांकि, इतनी गंभीर बीमारी के बावजूद 56 वर्षीय प्रेमनंद महाराज ने कभी अपनी आध्यात्मिक दिनचर्या को नहीं छोड़ा और निरंतर भक्ति एवं प्रवचन के माध्यम से समाज को प्रेरित करते रहे.किडनी दान की पेशकश करने वाले आरिफ खान चिश्ती का कहना है  “मैं यह कदम मानवता और आपसी भाईचारे के नाम पर उठा रहा हूं. धर्म हमें जोड़ता है, बांटता नहीं. अगर मेरी एक किडनी किसी संत की जिंदगी बचाने में काम आती है, तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी.”

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

अब सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा…यही तो मेरे देश की खूबसूरती है, कितना ही लड़ लें झगड़ लें लेकिन एक दूसरे के काम आते ही हैं. एक और यूजर ने लिखा…प्रेमानंद महाराज से कोई नफरत क्यों ही करेगा. तो वहीं एक औऱ यूजर ने लिखा…प्रेमानंद महाराज का सर्वधर्म सम्मान करता है. दिल जीत लिया भाई ने तो.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


‘स्पाइडर-मैन’ पर कितनी फिल्में आ रहीं और ये एक-दूसरे से कितनी अलग, जानें सब कुछ

[ad_1]

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स लवर्स के लिए खुशखबरी सामने आई थी क्योंकि आने वाले 2 सालों में ‘स्पाइडरमैन’ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. मार्वल यूनिवर्स अपने लवर्स के लिए अगले साल कई सरप्राइज लेकर आने वाला है. तो आइए जानते हैं अगले साल स्पाइडरमैन की कौन सी फिल्में रिलीज होंगी और इसकी कहानी में क्या बदलाव देखने को मिलेगा.

स्पाइडरमैन की आने वाली फिल्में
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में स्पाइडरमैन की एंट्री कैप्टेन अमेरिका द सिविल वार से हुई थी. इसके बाद स्पाइडरमैन के तौर पर टॉम हॉलैंड को देखा गया था. इसके बाद जो स्पाइडरमैन पर फिल्में बनी वो कुछ इस प्रकार हैं–
स्पाइडरमैन ( टॉम हॉलैंड एरा)
1. कैप्टन अमेरिका: सिविल वार (2016)
2. स्पाइडरमैन : होमकमिंग (2017)
3. एवेंजर्स: इनफिनिटी वार (2018)
4. एवेंजर्स: एंड गेम (2019)
5. स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम (2019)
6. स्पाइडरमैन: नो वे होम (2021)

टॉम हॉलैंड की इन सभी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. सैक्निल्क के मुताबिक इंडिया में ‘स्पाइडर मैन: ने वे होम’ ने 217.1 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन किया था और ये अब तक की सभी हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.

कब आएगी टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन वाली अगली फिल्म

स्पाइडरमैन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ 31 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, सैडी सिंक और जेंडाया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

इस फिल्म की कहानी नो वे होम की घटनाओं के बाद शुरू होगी. इसमें दिखाया जाएगा कि डॉक्टर स्ट्रेंज के जादू के बाद दुनिया पीटर पारकर के स्पाइडरमैन होने की बात को भूल जाएगी. इसके बाद एक बार फिर पीटर दुनिया को अपनी असली पहचान बताने का प्रयास करता है.

हालांकि इस बार उसे अपने पुराने दोस्तों को छोड़ नए लोगों के साथ काम करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स की माने तो इस बार आपको फिल्म में मल्टीवर्स से अलग न्यू यॉर्क की सड़कों का नजारा देखने को मिलेगा.

स्पाइडर-मैन' पर कितनी फिल्में आ रहीं और ये एक-दूसरे से कितनी अलग, जानें सब कुछ

स्पाइडरमैन की एनिमेटेड फिल्म भी मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर गदर
आपको बता दें मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों से बिलकुल अलग स्पाइडरमैन की एनिमेटेड फिल्मों को भी काफी पसंद किया जाता है. 2027 में इस एनिमेटेड फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है.

‘स्पाइडर मैन: बियोंड द स्पाइडर वर्स’ 4 जून 2027 को रिलीज होगी. इसके पहले भी स्पाइडरमैन की 2 एनिमेटेड फिल्में बन चुकी हैं जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया था. पहली फिल्म ‘स्पाइडर मैन: इन्टू द स्पाइडर वर्स’ (2018) और दूसरी ‘स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स'(2023). अब इसका तीसरा पार्ट 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.
स्पाइडर-मैन' पर कितनी फिल्में आ रहीं और ये एक-दूसरे से कितनी अलग, जानें सब कुछ
‘स्पाइडर मैन: बियोंड द स्पाइडर वर्स’ की कहानी इसके पहले प्रिक्वल यानी ‘स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर वर्स’ की घटनाओं के तुरंत बाद शुरू होगी. इस फिल्म में आपको माइल्स मोरालेस के संघर्ष की कहने दिखाई जाएगी . अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो मल्टीवर्स को नष्ट होने से रोक पाता है या नहीं.

[ad_2]

Kumbh Saptahik Rashifal 24-30 August 2025: कुंभ राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता नए अनुभवों से भर

[ad_1]

Kumbh Saptahik Rashifal 24 to 30 August 2025: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फल देने वाला रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़े मनोरथ की पूर्ति से घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. कार्यक्षेत्र, समाज और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.

पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं. उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. भूमि, भवन या वाहन संबंधी सुख प्राप्त होने की संभावना है.

करियर और व्यवसाय
सप्ताह के मध्य में अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों बढ़ेंगे. सत्ता या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी. व्यवसाय में उत्तरार्ध का समय अत्यंत शुभ है. आपकी बाजार में साख और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन बड़े निर्णय से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें.

परिवार और रिश्ते
रिश्तों की दृष्टि से यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल है. मित्र, रिश्तेदार और परिवार के सदस्य हर स्थिति में आपके सहयोगी बनेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने के अवसर मिलेंगे. परिवार में किसी रिश्तेदार का घर आना हो सकता है. घरवालों के साथ अच्छा व्यवहार करें. 

स्वास्थ्य
सेहत सामान्य बनी रहेगी, हालांकि नियमित दिनचर्या और संतुलित खानपान का पालन करना लाभकारी रहेगा. सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें. अच्छी सेहत के लिए बाहर का कम से कम खाएं. 

उपाय
सप्ताह को सफल और मंगलमय बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने पर जीवन में अच्छे बदलाव धीरे-धीरे आते हैं. इस दौरान सच्चे मन से उनकी भक्ति करनी चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

वैज्ञानिकों की अनोखी खोज! अब इस डिवाइस से 10 गुना तेज हो जाएगा इंटरनेट, जानें क्या है ये नई तकन

[ad_1]

Laser Amplifier: वैज्ञानिकों ने एक ऐसा गजब का लेज़र एम्प्लिफ़ायर तैयार किया है जो मौजूदा तकनीक से 10 गुना तेज़ी से डेटा ट्रांसमिट कर सकता है. यह खोज भविष्य में न सिर्फ़ इंटरनेट की रफ़्तार को आसमान पर ले जाएगी बल्कि चिकित्सा और वैज्ञानिक अनुसंधान में भी बड़ी भूमिका निभा सकती है.

लेज़र एम्प्लिफ़ायर क्या करते हैं?

लेज़र एम्प्लिफ़ायर प्रकाश किरणों की तीव्रता बढ़ाते हैं. मौजूदा टेलीकॉम सिस्टम्स में इन्हीं की मदद से इंटरनेट सिग्नल्स को ऑप्टिकल फाइबर के ज़रिए भेजा जाता है. डेटा ट्रांसमिशन की क्षमता मुख्य रूप से एम्प्लिफ़ायर की बैंडविड्थ पर निर्भर करती है यानी कितनी अलग-अलग तरंगदैर्घ्य (wavelengths) पर जानकारी भेजी जा सकती है.

डेटा ट्रैफ़िक की बढ़ती चुनौती

स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म, स्मार्ट डिवाइसेज़ और जेनरेटिव AI के बढ़ते उपयोग से रोज़ाना डेटा का बोझ बढ़ रहा है. Nokia Bell Labs की रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक दुनिया का डेटा ट्रैफ़िक दोगुना हो जाएगा. ऐसे में बैंडविड्थ को बढ़ाना बेहद ज़रूरी है.

नई तकनीक- हाई-इफ़िशिएंसी ऑप्टिकल एम्प्लिफ़िकेशन

शोधकर्ताओं ने अब एक नया हाई-इफ़िशिएंसी ऑप्टिकल एम्प्लिफ़ायर डिज़ाइन किया है जिसकी बैंडविड्थ 300 नैनोमीटर है. तुलना करें तो मौजूदा सिस्टम्स में यह सिर्फ़ 30 नैनोमीटर तक सीमित है. इस कारण यह नया एम्प्लिफ़ायर 10 गुना अधिक डेटा प्रति सेकंड ट्रांसमिट कर सकता है.

कैसे काम करता है यह एम्प्लिफ़ायर?

यह सिलिकॉन नाइट्राइड से बना है जो हाई टेंपरेचर झेल सकता है. इसमें स्पाइरल-शेप्ड वेवगाइड्स का उपयोग किया गया है जो लेज़र पल्स को ज़्यादा कुशलता से दिशा देते हैं और सिग्नल में गड़बड़ी कम करते हैं. इसकी मिनीaturization (सूक्ष्मीकरण) हो चुकी है यानी कई एम्प्लिफ़ायर एक छोटे चिप पर लगाए जा सकते हैं. इस डिज़ाइन में इस्तेमाल हुई फोर-वेव मिक्सिंग तकनीक अलग-अलग ऑप्टिकल फ़्रीक्वेंसी को जोड़कर आउटपुट को मज़बूत करती है और शोर (noise) को कम करती है.

सिर्फ़ इंटरनेट नहीं, इन क्षेत्रों में भी उपयोग

हालांकि इंटरनेट की गति बढ़ाना इसका सबसे बड़ा लाभ है लेकिन इसके और भी उपयोग हैं:

  • मेडिकल इमेजिंग और डायग्नोसिस
  • होलोग्राफ़ी और माइक्रोस्कोपी
  • स्पेक्ट्रोस्कोपी और वैज्ञानिक विश्लेषण

शोधकर्ताओं का कहना है कि डिज़ाइन में थोड़े बदलाव कर इसे दृश्य प्रकाश (400–700 nm) और विस्तृत इन्फ्रारेड (2000–4000 nm) रेंज में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे यह तकनीक बीमारियों का जल्दी और सटीक पता लगाने में मदद कर सकती है.

भविष्य का इंटरनेट और विज्ञान

यह तकनीक इंटरनेट को आज से 10 गुना तेज़ बनाने की क्षमता रखती है. साथ ही, स्वास्थ्य, रिसर्च और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भी इसका इस्तेमाल क्रांतिकारी साबित हो सकता है. छोटे आकार और सस्ते दामों में उपलब्ध होने की संभावना इसे आम लोगों की पहुंच तक भी ला सकती है.

यह भी पढ़ें:

PUBG लवर्स को झटका! अब इस पर नहीं खेल पाएंगे गेम, इस दिन से बंद हो जाएगा सपोर्ट

[ad_2]

दोस्त को काला कलुआ और कालू बोलने पर जाना होगी जेल! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने उड़ाए

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन-सा वीडियो कब धमाल मचा दे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. इन दिनों फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट शिवकुमार यादव नजर आ रहे हैं, जो बड़े साफ शब्दों में कह रहे हैं कि “अब अगर आप किसी को काला, कलुटा या कलुआ कहेंगे, तो सीधे जेल जाना पड़ सकता है और ऊपर से भारी-भरकम आर्थिक दंड भी भुगतना होगा.” इस बयान के साथ ही सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है.

किसी को काला कहने पर हो सकती है सजा!

लोग हैरान हैं कि क्या सच में किसी को उसके रंग को लेकर चिढ़ाने या गाली देने पर इतनी बड़ी सजा हो सकती है? वीडियो में वकील साफ बताते हैं कि “यह सब भारत के नए दंड संहिता यानी बीएनएस (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 292 के तहत संभव है”. इस नए कानून ने कई पुराने प्रावधानों की जगह ले ली है और रंग, जाति, नस्ल या पहचान को लेकर की गई किसी भी तरह की टिप्पणी अब अपराध की श्रेणी में मानी जा सकती है. वीडियो देखने के बाद वो लोग जरूर सावधान हो गए हैं जो अपने काले दोस्तों को मजाक में कलुआ या कलुटा कहकर पुकारते हैं.

वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता एबीपी लाइव

हालांकि वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि एबीपी न्यूज नहीं कर रहा है. खबर केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी को केवल काला या कलुआ कह देने से कोई विषिश्ट धारा का प्रावधआन नहीं है. हां मानहानि या सार्वजनिक अपमान के तहत बीएनएस की धारा 153ए के तहत कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को @Zaffar_Nama नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वकील साहब आपका ज्ञान अधूरा है. एक और यूजर ने लिखा…वकील साहब आपकी बात सच नहीं है आप होमवर्क करके आइए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मुझे तो उम्रकैद होनी चाहिए, मैं तो दोस्त को हमेशा ही काला कहकर पुकारता हूं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


Video: पुल से गाड़ी पर कूदना चाहता था शख्स, सीधा नीचे गिरा, भारी पड़ा स्टंट, वीडियो वायरल

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने पुल की ऊंची छत पर खड़े होकर ऐसा स्टंट किया कि लोगों की सांसें अटक गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. वीडियो में युवक पुल के किनारे पर खड़ा है और नीचे से ऊंचाई को देखकर हर कोई सोच रहा है कि भाई यह क्या कर रहा है?

देखें हादसे का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में एक ऊंचे पुल की छत पर एक युवक खड़ा दिखाई दे रहा है. वह काले रंग की टी-शर्ट और सफेद पैंट पहने हुए है और उसकी बॉडी लैंग्वडज बता रही है कि वह किसी बड़े स्टंट करने की तैयारी कर रहा है.

नीचे सड़क पर गाड़ियां और दुकानें दिख रही हैं, जो इस बात का अंदाजा देती हैं कि यह जगह कितनी व्यस्त हो सकती है. युवक पहले पुल पर खड़े होकर इधर-उधर देख रहा है और नीचे कोई उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है. ये वीडियो जरूर सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बनाया जा रहा होगा.

लोगों ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

वीडियो के आगे देखा गया है कि युवक पुल से छलांग लगा देता है और सीधा सड़क पर गिरता है. युवक गिरने के बाद सही से उठ भी नहीं पा रहा था और उसे गंभीर चोटें भी आई है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक दर्द से तड़प रहा होता है. फिर एक व्यक्ति उसको उठाने की कोशिश करता है, लेकिन अब सवाल यह है कि अपनी जान को खतरे में डाल कर वीडियो बनाना क्या समझदारी है?

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने युवक पर गुस्सा जाहिर किया और कहां की इसमें उसकी जान भी जा सकती थी और वह किसी वाहन के नीचे भी आ सकता था. लोगों ने पुलिस से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.


वाशिंगटन के बाद अब शिकागो पर ट्रंप की नजर! आखिर क्यों स्टेट को कमजोर दिखाना चाहते हैं अमेरिकी र

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शिकागो अगला ऐसा शहर हो सकता है, जहां अपराध रोकने के लिए संघीय सरकार कार्रवाई कर सकती है. इससे पहले, सरकार वाशिंगटन में भी कुछ दिनों से ऐसी ही कार्रवाई कर रही है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने दावा किया कि वाशिंगटन डीसी “दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक” बन रहा है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि उनका प्रशासन अपराध, बेघरता, और अवैध प्रवास से निपटने के लिए अन्य शहरों का भी रुख करेगा.

राष्ट्रपति ने कहा, “इसके बाद शिकागो हमारा अगला शहर होगा. जब ट्रंप ने 11 अगस्त को व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि वे वाशिंगटन में कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा बहाल करने में मदद के लिए नेशनल गार्ड तैनात कर रहे हैं, तो उन्होंने शिकागो, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, बाल्टीमोर और ऑकलैंड को भी अशांत शहर बताया. ये सभी डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले शहर हैं. संयुक्त कार्य बल-डीसी की गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मिशन के तहत वेस्ट वर्जीनिया, साउथ कैरोलिना, मिसिसिपी, ओहायो, लुइसियाना और टेनेसी नेशनल गार्ड सहित कई राज्यों से 1,900 से अधिक सैनिकों को बुलाया गया है.

ट्रंप की नेशनल गार्ड के जवानों से मुलाकात 

ट्रंप ने गुरुवार (21 अगस्त 2025) को दक्षिण-पूर्वी वाशिंगटन में कानून प्रवर्तन अधिकारियों और नेशनल गार्ड के जवानों से मुलाकात की और अन्य शहरों में भी इसी तरह के अपराध दमन अभियान शुरू करने का अपना संकल्प दोहराया. CNN ने शुक्रवार को एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने वाशिंगटन की सड़कों पर गश्त करने वाले नेशनल गार्ड के सदस्यों को अपने सर्विस हथियार साथ रखने का आदेश दिया है. हेगसेथ का यह निर्देश पेंटागन के पिछले दिशा-निर्देशों से अलग है. पेंटागन ने पहले कहा था कि अगर हालात की जरूरत हो तो नेशनल गार्ड के सदस्यों को हथियार दिए जा सकते हैं.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 11 अगस्त 2025 को वाशिंगटन डीसी में अपराध को “नियंत्रण से बाहर” करार देते हुए अपराध आपातकाल घोषित किया. जवाब में, बोसर ने कहा कि अपराध न केवल 2023 से कम हुआ है, बल्कि 2019 से भी कम हुआ है, और कहा कि हम हिंसक अपराध के मामले में 30 साल के निचले स्तर पर हैं.

ये भी पढ़ें:  एलन मस्क ने कहा था Snake, 12 साल की उम्र में आए US… कौन हैं सर्जियो गोर, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत?

[ad_2]

अनिल अंबानी की कंपनी ने इस टोल रोड प्रोजेक्ट को बेचने का लिया फैसला, 2000 करोड़ में होगी डील

[ad_1]

Anil Ambani: अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) ने अपने पुणे सतारा टोल रोड (PSTRPL) प्रोजेक्ट को सिंगापुर की कंपनी क्यूब हाइवेज इन्फ्रास्ट्रक्चर III प्राइवेट लिमिटेड को बेचने का प्रस्ताव रखा है. यह डील 2000 करोड़ रुपये में होने का अनुमान लगाया गया है.  

क्यों कंपनी ने लिया प्रोजेक्ट को बेचने का फैसला? 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने 22 अगस्त को एक बयान में कहा कि इस कदम का मकसद अपने नॉन-कोर एसेट्स को मोनेटाइज करना और लॉन्ग टर्म में कंपनी को फाइनेंशियली मजबूत बनाना है.

कंपनी ने एक बयान में कहा, यह लेनदेन रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के नॉन-कोर एसेट्स के मोनेटाइजेशन, फाइनेंशियल फ्लेसिबिटी को बढ़ाने और लॉन्ग टर्म में वैल्यूएशन को बढ़ाने को लेकर कंपनी की स्ट्रैटेजी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह डील शायद इस महीने के आखिर तक फाइनल हो जाएगी, बशर्ते इसके लिए जरूरी रेगुलेटरी अप्रूवल्स मिल जाए. 

इन पैसों का क्या करेगी कंपनी? 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा है कि इस डील से मिलने वाले 600 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी भविष्य के योजनाओं के लिए करेगी. जबकि बाकी के 1400 करोड़ रुपये बकाए कर्ज को चुकाने में किए जाएंगे. इससे कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत होगी. 

PSTRPL की नींव 2010 में रखी गई थी, जिस पर पूरी तरह से रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का मालिकाना हक था. इसका मकसद महाराष्ट्र में NHDP (राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना) के चरण V के तहत पुणे-सतारा सेक्शन को चार लेन से छह लेन तक चौड़ा करना था. यह परियोजना 30 अप्रैल, 2022 को अस्थायी रूप से पूरी हो गई और अब यह पूर्ण रूप से पूरी होने की प्रक्रिया में है. इससे पहले 2020 में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने दिल्ली-आगरा टोल रोड को क्यूब हाइवेज को 3600 करोड़ में बेचा था. शुक्रवार को रिलायंस इंफ्रा के शेयर 4.44 परसेंट गिरकर 289.50 के लेवल पर बंद हुए. 

 

ये भी पढ़ें: 

नहीं कम हो रहीं अनिल अंबानी की मुश्किलें, ED के बाद अब CBI ने की छापेमारी; जानें पूरा मामला

[ad_2]

9% थी जीत की उम्मीद, 40 गेंद पर चाहिए थे 102 रन, फिर भी 11 गेंद पहले ही जीत लिया मैच

[ad_1]

Jordan Cox Inning At Kennington Oval: ‘मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है’. ये लाइन केनिंग्टन ओवल में खेले गए मैच पर पूरी तरह से सटीक बैठती हैं. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. इसमें कब क्या हो जाए, कब मैच पूरी तरह से पलट जाता है, कुछ पता नहीं चलता. ऐसा ही एक मैच लंदन में केनिंग्टन ओवल के मैदान पर खेला गया. ओवल इनविंसिबल्स के सामने ट्रेंट रॉकेट्स ने 172 रनों का लक्ष्य रखा था. ये मैच एक ऐसे मोड़ पर पहुंचा, जहां ओवल इनविंसिबल्स को 40 गेंदों में जीत के लिए 102 रनों की दरकार थी और इस मैच को जीतने के चांस केवल 9 प्रतिशत रह गए थे, ऐसे में जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) और सैम करन (Sam Curran) की ताबड़तोड़ पारी ने इस 9 फीसदी चांस को 100 फीसदी में बदल दिया.

29 गेंद में बना दिए 103 रन

इंग्लैंड में हो रही The Hundred लीग के दौरान ट्रेंट रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना दिए थे. इस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने बनाए. रूट ने 41 गेंदों में 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं अब ओवल इनविंसिबल्स के सामने एक बड़ा लक्ष्य खड़ा था. ये टीम शुरुआती 60 गेंदों में केवल 70 रन ही बना पाई थी. वहीं टीम को जीत के लिए 40 गेंदों में 102 रनों की जरूरत थी. ये मैच इनविंसिबल्स के हाथों से पूरी तरह फिसलता नजर आ रहा था.

मैच को हाथ से जाता देखकर पिच पर मौजूद जॉर्डन कॉक्स और सैम करन ने रनों की गति बढ़ाई और जबरदस्त शॉट लगाते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली और इस 172 रनों के विशाल लक्ष्य को 11 गेंद रहते हुए ही हासिल कर लिया. सैम करन ने 24 गेंदों में 54 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं जॉर्डन 32 गेंदों में 58 रन बनाकर और टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. जॉर्डन और करन की इस पारी को देखकर हर कोई हैरान रह गया.


यह भी पढ़ें

UP T20 League: इस खिलाड़ी का तूफानी शो, आखिरी ओवर की 5 गेंदों में पलटा मैच, जानिए कितने रन बना दिए



[ad_2]