सोहा अली खान ने रिसर्च करके शुरू किया पॉडकास्ट, जानें किन मामलों में है सबसे अलग

[ad_1]

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने डिजिटल ऑडियंस के साथ जुड़ने के लिए पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ शुरू किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि कोविड के बाद से ही पॉडकास्ट का चलन कुछ ज्यादा ही हो गया है. ऐसे में हम एक ऐसा फॉर्मेट लेकर आए हैं, जो अब तक दर्शकों को देखने को नहीं मिला है.

आईएएनएस से बातचीत में सोहा ने कहा, “मैं मानती हूं कि आजकल पॉडकास्ट्स की संख्या बहुत बढ़ गई है और लोगों की दिलचस्पी भी इसमें बढ़ रही है. लेकिन जब मैंने रिसर्च की तो देखा कि न्यूज, फिक्शनल थ्रिलर्स, वेलनेस और पैरेंटिंग जैसे विषयों पर कई पॉडकास्ट हैं, मगर महिलाओं की वेलनेस को लेकर कोई बात नहीं कर रहा है और मैं इस पॉडकास्ट के जरिए इसी गैप को भरने की कोशिश कर रही हूं.”

कैसा होगा सोहा अली खान के पॉडकास्ट का फॉर्मैट

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि आमतौर पर पॉडकास्ट में या तो कोई सेलेब्रिटी होता है या कोई एक्सपर्ट. लेकिन उनके पॉडकास्ट का फॉर्मेट थोड़ा नया है. इसमें न केवल सेलिब्रिटी होंगे बल्कि एक्सपर्ट्स भी होंगे.

सोहा ने कहा, “जब कोई एक्सपर्ट होता है, तो बातचीत थोड़ी बोरिंग हो जाती है, जबकि सेलेब्रिटी के साथ बातचीत और मजेदार लगने लगती है, लेकिन उन बातचीत में कुछ सीखने को नहीं मिलता है. लेकिन जब दोनों को एक साथ लाया जाए, तो बातचीत भी मजेदार होती है और सुनने वालों को कुछ काम की बातें भी मिलती हैं. यही इस पॉडकास्ट की खासियत है.”


उम्मीद है कि यह पॉडकास्ट महिलाओं को जागरूक बनाएगा और उपयोगी जानकारी मुहैया कराने का एक बेहतरीन मंच साबित होगा. इस पॉडकास्ट में अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी महिलाएं शामिल होंगी, जिनमें मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, स्मृति ईरानी, राधिका गुप्ता, पत्रलेखा, और सनी लियोन जैसे कई पॉपुलर चेहरे नजर आएंगे. साथ ही, किरण कोएल्हो, डॉ. रंजना धनु, और रुजुता दिवेकर जैसी विशेषज्ञों को भी इसमें देखा जा सकेगा, जो अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय देती दिखेंगी.

एक्ट्रेस का पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ 22 अगस्त से यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है.



[ad_2]

चीन ने बढ़ा दी भारत और अमेरिका की टेंशन, बना रहा ऐसा हथियार जो पलभर में खत्म कर देगा मिसाइलें,

[ad_1]

China New Weapon: दुनिया में युद्ध की तस्वीर तेज़ी से बदल रही है. जहां पारंपरिक युद्ध अभी भी मिसाइल, टैंक और ड्रोन पर टिका है, वहीं एक नया और खतरनाक मोर्चा उभर रहा है इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर. इसमें न तो बम धमाके होते हैं और न ही गोलियों की आवाज़ लेकिन दुश्मन की ताकतें चुपचाप खत्म हो सकती हैं.

क्या है इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर?

इस आधुनिक युद्ध में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स (EMP) और हाई-पावर माइक्रोवेव (HPM) जैसे हथियार इस्तेमाल होते हैं. ये सीधे दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को निशाना बनाकर उन्हें बंद कर सकते हैं. अब इस तकनीक का सबसे एडवांस रूप है कॉग्निटिव इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (CEW). इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रडार को ब्लॉक किया जाता है, सिग्नल्स को जाम किया जाता है और दुश्मन के ड्रोन तक आसमान से गिराए जा सकते हैं.

चीन की बढ़त और अमेरिका की चिंता

2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में चीन जैसे प्रतिद्वंद्वियों से कम-से-कम एक दशक पीछे है. नवंबर 2024 में अमेरिकी कांग्रेस को भेजी गई एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ऐसी एडवांस तकनीक विकसित कर ली है जो अमेरिकी सिस्टम को “डिटेक्ट, टारगेट और डिसरप्ट” कर सकती है.

केवल सरकारें ही नहीं, आतंकवादी भी सक्रिय

खतरा सिर्फ देशों तक सीमित नहीं है. विद्रोही और आतंकवादी संगठन भी इन तकनीकों को हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. पारंपरिक हथियारों की तुलना में इनका इस्तेमाल आसान है. उदाहरण के लिए, एक EMP हथियार को किसी ट्रक या कंटेनर में छुपाकर शहर या सैन्य अड्डे के पास लगाया जा सकता है और यह बिना कोई विस्फोट किए पूरे सिस्टम को ठप कर सकता है.

छुपे हुए हथियार बन रहा नया खतरा

अब हथियारों को छिपाना भी आसान हो गया है. ब्रिटेन ने हाल ही में Gravehawk Missile System दिखाया जिसे सामान्य शिपिंग कंटेनर में छुपाया जा सकता है. उसी तरह EMP या HPM सिस्टम को भी ट्रकों या कंटेनरों में छुपाया जा सकता है. यह बिना मलबा छोड़े, बड़े शहरों या बेस को एक झटके में तबाह कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

Instagram का नया धमाका! अब LIVE देख सकेंगे दोस्तों का लोकेशन, लेकिन इस फीचर ने बढ़ा दी टेंशन

[ad_2]

Video: गली में बैठे आदमी पर चढ़ा दी कार, ब्लाइंड स्पॉट है वजह, दिल दहला देगा वायरल वीडियो

[ad_1]

Delhi Viral Video: दिल्ली की तंग गालियों में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार ने एक आदमी को कुचल दिया. यह घटना 18 अगस्त की दोपहर को हुई और इसका वीडियो सोशस मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार ड्राइवर को आदमी दिखाई नहीं दिया, क्योंकि वह ब्लाइंड स्पॉट में था. इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली की तंग गालियों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

कार ड्राइवर को आदमी दिखाई नहीं दिया

घटना दिल्ली की एक तंग गली में हुई, जहां सड़क इतनी पतली है कि गाड़ियां मुश्किल से गुजर पाती हैं. वीडियो में एक आदमी सड़क पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है और उसके बगल में एक मोटा तार या केबल फैली हुई है. वह शायद कुछ काम कर रहा था, लेकिन अचानक से एक सफेद रंग की कार उसकी ओर बढ़ती है.

कार ड्राइवर को आदमी दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उस पर चढ़ गया. कार आदमी को कुचलती हुई आगे बढ़ने लगती है. इसके बाद कार रुकती है और ड्राइवर बाहर आता है और आदमी को कार के नीचे देखकर चौक जाता है.

पुलिस ने  कार ड्राइवर को हिरासत में लिया

वीडियो में आगे यह दिखाई देता है कि हादसे के बाद लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो जाते हैं, हादसे के बाद आदमी को गंभीर चोटें आई है और अब लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कार ड्राइवर को आदमी क्यों नहीं दिखा. एक्सपर्ट के मुताबिक तंग गालियों में ब्लाइंड स्पॉट की समस्या आम है, क्योंकि गाड़ियों के शीशे सीमित जगह में सब कुछ नहीं दिखा पाते.

इसके अलावा कार ड्राइवर शायद आदमी को नहीं देख पाया, क्योंकि वह ब्लाइंड स्पॉट में था. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हैरानी जताई है और हादसे का शिकार हुए व्यक्ति को गंभीर चोट न लगी हो इसकी दुआ की है. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है और कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. साथ ही साथ घायल आदमी को अस्पताल पहुंचाया गया है.


‘भारत और अमेरिका निकाल लेंगे कोई न कोई रास्ता’, ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा

[ad_1]

भारत पर अमेरिका की ओर से 50 परसेंट टैरिफ लगाने के बाद जारी तनावपूर्ण स्थिति के बीच एक अमेरिकी सांसद ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ा बयान दिया है. अमेरिकी कांग्रेस के सांसद माइकल बॉमगार्टनर ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत इज्जत करते हैं. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भले ही रास्ते में कुछ अड़चनें आईं, इसके बावजूद भारत और अमेरिका इस स्थिति से निकलने के लिए जल्द ही कोई समाधान निकाल लेंगे और अपने रिश्तों को फिर से मजबूत करेंगे.

ट्रंप पीएम मोदी के साथ अपने रिश्तों को देते हैं महत्व- बॉमगार्टनर

अमेरिकी सांसद बॉमगार्टनर ने कहा, “हम जानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक डीलमेकर हैं और वे भारत का बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने कुछ सालों पहले भारत की यात्रा की थी, जिसमें उन्होंने खूब आनंद लिया था. वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को भी खूब महत्व देते हैं. मुझे काफी आशा है कि भारत और अमेरिका के बीच यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा. हालांकि, बीच में कुछ रुकावटें हो सकती हैं, लेकिन अंत में नतीजा पूरी तरह से सफल ही होगा.”

अमेरिका भारत से कुछ ज्यादा कर रहा उम्मीद- बॉमगार्टनर

उन्होंने कहा कि भारत पर लगाया गया उच्च टैरिफ को इस तरह से समझना चाहिए कि कभी-कभी दोस्तों से भी कुछ ज्यादा की उम्मीद रखनी पड़ती है. एनडीटीवी से बातचीत करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि कभी-कभी आपको अपने दोस्तों से ज्यादा मांगना पड़ता है और इसे भारत के प्रति सम्मान के संकेत के तौर पर देखा जाना चाहिए कि अमेरिका भारत से कुछ ज्यादा की उम्मीद कर रहा है. ”

आपको यह देखना चाहिए कि राष्ट्रपति ट्रंप क्या चाहते हैं- बॉमगार्टनर

उन्होंने कहा, “मैं समझ सकता हूं कि भारत के नजरिए से देखने पर इसमें निराशा हो सकती है, लेकिन यह भी देखना चाहिए कि अमेरिका इससे क्या हासिल करना चाहता है और राष्ट्रपति ट्रंप इससे क्या पाना चाहते हैं. मैंने भारत के कई नेताओं से बातचीत की है और मैंने उनसे यही कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच की बुनियाद बेहद मजबूत है.”

यह भी पढ़ेंः ‘PM मोदी से हाथ मिलाकर पीठ में छुरा घोंप सकते हैं ट्रंप’, अमेरिका के बड़े अर्थशास्त्री ने उठाए टैरिफ नीति पर सवाल

[ad_2]

Video: आज तो बचना मुश्किल है भई! बिल्ली और सांप के बीच कालेश का वीडियो वायरल, आप भी देखें

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली और सांप के बीच ऐसा कालेश चल रहा है कि लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में बिल्ली सांप को इधर- उधर भगाती हुई नजर आ रही है और सांप हर बार अपनी जान बचाने की कोशिश करता है. वीडियो के शेयर होने के बाद लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इसे मजेदार बता रहे हैं.

देखिए मजेदार वायरल वीडियो

वीडियो की शुरूआत में देखा गया कि एक सड़क पर एक बिल्ली और सांप दिखाई देते हैं. बिल्ली, जो एक साधारण घरेलू बिल्ली लगती है. वो सांप को घूरती है पहले, मानो कह रही हो, “तू यहां क्या कर रहा है? सांप , जो एक छोटा-सा गैर ज़हरीला सांप लग रहा है. वो अपनी जान बचाने की कोशिश में इधर-उधर भाग रहा है, लेकिन बिल्ली उसे हर बार रोक देती है और सांप को ऐसा लगता है कि आज तो उसका बचाना नामुमकिन है. वीडियो में बिल्ली सांप को एक जगह से दूसरी जगह भगाती हुई नजर आती है. कभी सांप सड़क पर भागता है तो कभी बिल्ली उसे पकड़ने की कोशिश करती है.

लोगों को वीडियो काफी पसंद आया

वीडियो में यह भी देखा गया है कि सांप एक पेड़ के नीचे छिपने की कोशिश करता है, लेकिन बिल्ली उसे वहां से भी निकाल देती है. फिर सांप भी बिल्ली को डराने की कोशिश करता है. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में कहा कि सांप को लग रहा होगा कि यह बिल्ली तो मुझे जीने नहीं देगी, जबकि दूसरे ने लिखा कि बिल्ली ने तो सांप को ऐसा घुमाया कि उसे खुद नहीं पता, वह कहां है. वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे है और साथ ही साथ शेयर भी कर रहे हैं.


शूटर से अफसर तक, जानें CEC ज्ञानेश कुमार की बेटी IAS मेधा रूपम की कहानी

[ad_1]

शूटर से अफसर तक का सफर तय करने वाली मेधा रूपम नोएडा की पहली महिला डीएम हैं उनकी कहानी युवाओं के लिए मेहनत और लगन की सच्ची प्रेरणा है. मेधा रूपम नोएडा की पहली महिला डीएम बनकर सुर्खियों में हैं लेकिन उनकी कहानी सिर्फ अफसर बनने की नहीं बल्कि मेहनत, अनुशासन और हिम्मत की भी है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं, मेधा उन्हीं की बेटी हैं.

मेधा का जन्म आगरा में हुआ उनकी शुरुआती पढ़ाई केरल में हुई उन्होंने क्लास 8 तक नेवल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और फिर सेंट थॉमस स्कूल तिरुवनंतपुरम से पढ़ाई पूरी की इसके बाद वह दिल्ली आईं और सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स ऑनर्स किया. मेधा सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं खेलों में भी आगे रहीं वह नेशनल लेवल की शूटर रहीं और केरल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीते 10 मीटर एयर राइफल में उन्होंने स्टेट रिकॉर्ड भी बनाया यहां तक कि अफसर बनने के बाद भी उन्होंने शूटिंग का शौक नहीं छोड़ा और मेरठ पोस्टिंग के दौरान प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता.

सफर

उनके पिता ज्ञानेश कुमार गुप्ता खुद आईएएस अधिकारी रहे हैं और अभी देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं पिता से ही मेधा को सिविल सर्विस में जाने की प्रेरणा मिली साल 2013 में उन्होंने यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया और ऑल इंडिया 10वां रैंक हासिल किया उन्होंने साइकोलॉजी को अपना वैकल्पिक विषय चुना. मेधा की शादी मनीष बंसल से हुई है जो खुद 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं दोनों की मुलाकात मसूरी के LBSNAA ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में हुई थी उनके दो बच्चे हैं.

अफसर के तौर पर सफर

मेधा 2014 बैच की IAS हैं  उनकी पहली पोस्टिंग बरेली में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के तौर पर हुई इसके बाद उन्होंने मेरठ और उन्नाव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बाराबंकी में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर और महिला कल्याण विभाग में स्पेशल सेक्रेटरी जैसे पद संभाले.

हापुड़ और कासगंज में डीएम रहते हुए उन्होंने लोगों के बीच जाकर काम किया कासगंज में तो वे खुद ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचीं.  फरवरी 2023 में उन्हें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एडीशनल सीईओ बनाया गया यहां उन्होंने ज्वार एयरपोर्ट इंटरनेशनल फिल्म सिटी इंडस्ट्रियल प्लॉट सफाई व्यवस्था और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया. अब 2025 में उन्हें नोएडा का डीएम बनाया गया और वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं.

यह भी पढ़ें : सीबीएसई का बड़ा कदम: बेहतर गवर्नेंस और स्कूलों की निगरानी के लिए 6 नए रीजनल ऑफिस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें

[ad_1]

Love Rashifal: रविवार, 24 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए रविवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन आपके रिश्तों में गर्मजोशी और जुनून देखने को मिलेगा. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिल सकता है. सिंगल लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति देखने को मिल सकती है. कोशिश करें कि पार्टनर के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी नहीं करें, जिससे उन्हें भावनात्मक अलगाव महसूस हो. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन आपका स्वभाव रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं. सिंगल लोगों सोशल मीडिया के जरिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं. इस दौरान पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा. प्रेम जीवन में संयम के साथ काम लें. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन प्यार के लिहाज से नए अनुभवों से भरा रहने वाला है. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बीता सकते हैं. ये समय आपके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करेगा. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में धैर्य से काम लें. किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो जाए तो उन्हें प्यार से मनाएं. अविवाहित लोगों को आज किसी खास से प्रेम का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ बाहर घूमने-फिरने जा सकता है. सिंगल लोगों को प्यार के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
रिश्तों में आज के दिन नजदीकियां बढ़ेगी. पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन उलझन से भरा हो सकता है. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर पर भरोसा बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ लंबी बातचीत आपके रिश्तों को ओर मधुर बनाएगी. अविवाहित लोगों को किसी खास इंसान में रुचि हो सकती है.

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज के दिन प्रेम जीवन में रिश्तों को गंभीरता से लेने की जरूरत है. पार्टनर अगर किसी मुश्किल समय से गुजर रहा है तो उसका साथ दें. प्रेम जीवन में आज पार्टनर का मूड ऑफ रहेगा. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज के दिन प्यार के मामले में किस्मत साथ देगी. पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं. इस दौरान पार्टनर की ओर से रोमांटिक मूड रहेगा. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए बेहतर है. 

Love Rashifal 24 August 2025: प्यार में किसके सितारे चमकेंगे, किसके रिश्ते में आएगी दरार? पढ़ें रविवार का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
रिश्तों में संतुलन और मधुरता के कारण पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ लंबी यात्रा रोमांटिक भरी हो सकती है. सिंगल लोगों को आज किसी खास से आकर्षण बढ़ सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, स्टॉक स्प्लिट से लेकर डिविडेंड-बोनस शेयरों की बारिश

[ad_1]

Stock Market Next Week: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए अगले हफ्ते काफी अहम साबित होने वाला है. निवेशकों की झोली कैश रिवॉर्ड और शेयरों से भरने जा रही है. इसकी वजह यह है कि एक तरफ जहां पचास से ज्यादा कंपनियां अपने निवेशकों को स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयरों के जरिए तोहफा देने जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ चार दर्जन से ज्यादा कंपनियां डिविडेंड बांटेंगी.

अगर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के डेटा की मानें तो एचडीएफसी बैंक, क्रेटो सिस्कोन समेत कई कंपनियां बोनस शेयर जारी करने वाली हैं. देश की सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक एचडीएफसी का 1:1 बोनस सबसे ज्यादा चर्चा में है.

निवेशकों की बहार

बोनस शेयरों की बात करें तो बीएसई के अनुसार एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने 1:1 शेयर का ऐलान किया है. इसके एक्स-डेट 26 अगस्त और रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त तय की गई है. इसके अलावा डीएमआर हाईड्रो इंजीनियरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड भी 8:5 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करेगी. वहीं क्रेट्टो सिसकॉन लिमिटेड का बोनस शेयर 2:25 के रेशियो में होगा.

50 से ज्यादा कंपनियां देंगी डिविडेंड

इसके साथ ही अगले हफ्ते 50 से ज्यादा कंपनियां डिविडेंड भी बांटेंगी. इनमें तम्बोली इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रूपा एंड कंपनी लिमिटेड, रेपको होम फाइनेंस लिमिटेड, नितिन कास्टिंग्स लिमिटेड और कामा होल्डिंग्स जैसी कंपनियां प्रमुख हैं. इसके साथ ही डिविडेंड को लेकर भी कई कंपनियों की तैयारी है. इनमें व्हर्लपूल ऑफ इंडिया, इंजीनियर्स इंडिया, एनबीसीसी, प्रॉक्टर एंड गैंबल, जिलेट इंडिया आदि शामिल हैं.

सबसे खास बात यह है कि जहां प्रॉक्टर एंड गैंबल ने डिविडेंड के रूप में 65 रुपये देने की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ जिलेट इंडिया अपने निवेशकों को 47 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देगी. ऐसे में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए शेयर बाजार किसी त्योहार से कम नहीं होगा और वे इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: क्या सच में टिकटॉक की हो रही भारत में वापसी? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, सरकार ने दी सफाई

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

अब आप जो सोचेंगे AI उसे लिख देगा! ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने तैयार की ये अनोखी स्मार्ट कैप

[ad_1]

Smart Cap: ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम विकसित किया है जो इंसान की ब्रेनवेव्स को टेक्स्ट में बदल सकता है. सरल शब्दों में कहें तो यह तकनीक सोच को शब्दों में बदलने की क्षमता रखती है. जहां अब तक डॉक्टर ईईजी (Electroencephalogram) का इस्तेमाल केवल मस्तिष्क संबंधी बीमारियों की जांच के लिए करते थे, वहीं सिडनी की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (UTS) के वैज्ञानिक इसे विचार पढ़ने में प्रयोग कर रहे हैं.

कैसे काम करता है यह एआई मॉडल

यह अनोखा एआई मॉडल PhD छात्र चार्ल्स (जिनझाओ) झोउ और उनके सुपरवाइज़र चिन-टेंग लिन व डॉ. लियोंग ने तैयार किया है. इसमें डीप लर्निंग का इस्तेमाल करके EEG से मिलने वाले सिग्नल्स को शब्दों में अनुवाद किया जाता है. एक उदाहरण में, डॉ. लियोंग ने 128-इलेक्ट्रोड EEG कैप पहना और बिना एक शब्द बोले सिर्फ सोचा “I am jumping happily, it’s just me”. रिजल्ट रहा, एआई मॉडल ने वही वाक्य शब्दों में प्रस्तुत कर दिया. फिलहाल यह मॉडल सीमित शब्दों और वाक्यों पर प्रशिक्षित किया गया है ताकि हर शब्द को आसानी से पहचाना जा सके.

शोर को हटाकर साफ करता है सिग्नल

EEG से आने वाले सिग्नल्स अक्सर जटिल होते हैं क्योंकि विभिन्न मस्तिष्क स्रोतों से उत्पन्न संकेत आपस में मिल जाते हैं. इस मॉडल में एआई का उपयोग करके अनचाहे नॉइज़ (शोर) को हटाया जाता है और वास्तविक ब्रेनवेव पैटर्न को साफ कर टेक्स्ट में बदला जाता है.

नॉन-इनवेसिव तकनीक, न्यूरालिंक से अलग

एलन मस्क की Neuralink जैसी तकनीकें भी विचारों को डिकोड करने की दिशा में काम कर रही हैं लेकिन वे आमतौर पर इनवेसिव (यानी दिमाग में डिवाइस प्रत्यारोपित करने वाली) पद्धति अपनाती हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों की यह खोज पूरी तरह नॉन-इनवेसिव है. प्रोफेसर लिन के मुताबिक, “नॉन-इनवेसिव तकनीक में सीधे मस्तिष्क के उस हिस्से तक पहुंचना संभव नहीं होता जहां शब्द डिकोड होते हैं इसलिए इसकी सटीकता सीमित है. लेकिन यह तरीका सुरक्षित और उपयोगी है.”

चिकित्सा जगत में क्रांति

इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ उन मरीजों को मिल सकता है जो स्ट्रोक, लकवे या बोलने में कठिनाई जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं. यह ऑटिज़्म से जुड़े स्पीच थेरेपी और रीहैबिलिटेशन में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है. सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में वैज्ञानिक EEG और AI को जोड़कर दिमाग से जुड़ी अद्भुत संभावनाओं पर काम कर रहे हैं.

हाल ही में Mass General Brigham के शोधकर्ताओं ने एक एआई टूल तैयार किया है जो नींद के दौरान EEG पैटर्न का विश्लेषण कर सालों पहले ही दिमागी गिरावट (cognitive decline) का पूर्वानुमान लगा सकता है. इस अध्ययन में यह टूल 85% मामलों को सही ढंग से पहचानने में सफल रहा जिसकी कुल सटीकता 77% थी.

कैसे काम करता है यह स्मार्ट कैप

इस स्मार्ट कैप में उन्नत सेंसर और डीप लर्निंग एल्गोरिदम लगाए गए हैं. जब कोई व्यक्ति कैप पहनता है तो यह उसके मस्तिष्क की तरंगों को पढ़ता है. आमतौर पर हमारा दिमाग जब भी सोचता है तो उसमें एक खास पैटर्न की न्यूरल सिग्नल एक्टिविटी पैदा होती है. यह कैप उन सिग्नलों को पकड़कर एआई सिस्टम तक पहुंचाता है, जहां डीप लर्निंग मॉडल उन्हें डिकोड करके टेक्स्ट में बदल देता है. यानी यदि कोई व्यक्ति बोल पाने में असमर्थ है या गंभीर बीमारी के कारण अपनी बात ज़ाहिर नहीं कर पाता, तो भी वह केवल सोचकर अपनी बात दूसरों तक पहुंचा सकेगा.

यह भी पढ़ें:

Grok Chat Leaked: एलन मस्क की हत्या कैसे करूं? ग्रोक से हुई लोगों की बातचीत गूगल पर लीक, मचा बवाल

[ad_2]

टेस्ट में 99 पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट, पंत-सहवाग इतनी बार शतक से चूके

[ad_1]

टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 99 के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज पंकज रॉय थे. पंकज साल 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 99 के स्कोर पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज पंकज रॉय थे. पंकज साल 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज एम एल जयसिम्हा दूसरे खिलाड़ी थे, जो 99 के स्कोर पर आउट हुए. वो पाकिस्तान के खिलाफ 1960 में शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए थे.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज एम एल जयसिम्हा दूसरे खिलाड़ी थे, जो 99 के स्कोर पर आउट हुए. वो पाकिस्तान के खिलाफ 1960 में शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए थे.

बाएं हाथ के बल्लेबाज अजीत वाडेकर साल 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे. वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जो विदेश में 99 के स्कोर पर आउट हुए.

बाएं हाथ के बल्लेबाज अजीत वाडेकर साल 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे. वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं, जो विदेश में 99 के स्कोर पर आउट हुए.

रुसी सुरती साल 1968 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे. सुरती ऑकलैंड में ऐतिहासिक शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए.

रुसी सुरती साल 1968 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे. सुरती ऑकलैंड में ऐतिहासिक शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. नवजोत साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. नवजोत साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इकलौते बल्लेबाज हैं, जो 99 के स्कोर पर दो बार आउट हुए हैं. पहले साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ, वहीं दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ 1997 में 99 पर आउट हुए थे.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इकलौते बल्लेबाज हैं, जो 99 के स्कोर पर दो बार आउट हुए हैं. पहले साल 1994 में श्रीलंका के खिलाफ, वहीं दूसरी बार इंग्लैंड के खिलाफ 1997 में 99 पर आउट हुए थे.

पूर्व भारतीय धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस लिस्ट में शामिल हैं. सहवाग साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे.

पूर्व भारतीय धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस लिस्ट में शामिल हैं. सहवाग साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हुए थे.

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए. धोनी 99 पर आउट हो गए.

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने से सिर्फ एक रन से चूक गए. धोनी 99 पर आउट हो गए.

पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. विजय साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हो गए थे.

पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. विजय साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 के स्कोर पर आउट हो गए थे.

भारतीय टीम के वर्तमान में विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम भी पिछले साल लिस्ट में शामिल हो गया था. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में 99 रन पर आउट हो गए थे.

भारतीय टीम के वर्तमान में विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम भी पिछले साल लिस्ट में शामिल हो गया था. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में 99 रन पर आउट हो गए थे.

Published at : 23 Aug 2025 09:22 PM (IST)

Preferred Sources

क्रिकेट फोटो गैलरी

[ad_2]