चीन के लिए बढ़ा भारत का एक्सपोर्ट, अप्रैल से जुलाई के बीच भेजे गए 50,112 करोड़ रुपये के सामान

[ad_1]

India’s Goods Export to India: भारत और चीन के बीच रिश्ते धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कारोबारी साल 2025-26 के पहले चार महीनों में चीन के लिए भारत के निर्यात में 20 परसेंट का उछाल आया है. इन चार महीनों में भारत ने चीन में 5.76 अरब डॉलर (करीब 50,112 करोड़ रुपये) के सामान भेजे हैं. यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि में किए गए निर्यात के मुकाबले कहीं ज्यादा है, जो वैश्विक व्यापार बाधाओं के बावजूद लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है.

हर महीने इतने अरब डॉलर का हुआ निर्यात 

मई 2025 में निर्यात 1.63 बिलियन डॉलर के शिखर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 1.32 बिलियन डॉलर से अधिक था. अप्रैल में, शिपमेंट एक साल पहले के 1.25 बिलियन डॉलर से बढ़कर 1.39 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि जून में निर्यात साल-दर-साल 17 परसेंट बढ़कर 1.38 बिलियन डॉलर हो गया.

जुलाई में भारत ने 1.35 अरब डॉलर का निर्यात किया, जो एक साल पहले इसी महीने के 1.06 अरब डॉलर से ज्यादा है. यह ग्रोथ दोनों एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के बीच कारोबार के फिर से सुधार को दर्शाता है.  भारत का चीन के साथ ऐतिहासिक रूप से उच्च व्यापार घाटा रहा है, जो वित्त वर्ष 2025 में 99.2 अरब डॉलर था.  

निर्यात में क्यों आई तेजी? 

वित्त वर्ष 26 की अप्रैल-जून तिमाही में एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि-आधारित उत्पादों की मजबूत मांग के कारण निर्यात में तेजी देखी गई. पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात लगभग दोगुना होकर 883 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक सामान तीन गुना बढ़कर 521 मिलियन डॉलर हो गया. जैविक और अकार्बनिक रसायनों का निर्यात 16.3 परसेंट बढ़कर 335.1 मिलियन डॉलर हो गया और रत्न एवं आभूषणों के निर्यात में 72.7 परसेंट का उछाल आया. 

सुधर रहे चीन और भारत के व्यापारिक रिश्ते 

दूसरी तरफ, भारत ने चीन से दवाइयां, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, केमिकल्स, प्लास्टिक और कई अन्य इंडस्ट्रियल गुड्स मंगाए. पिछले साल के मुकाबले इस साल हर महीने चीन के साथ भारत के व्यापारिक रिश्ते में अधिक सुधार देखने को मिल रहा है. अमेरिकी टैरिफ भी इसकी वजह हो सकती है. इस महीने की शुरुआत में चीनी विदेश मंत्री वांग यी और उनके भारतीय समकक्ष  एस. जयशंकर के बीच नई दिल्ली में मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों ने कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात की. 

ये भी पढ़ें: 

क्या सच में टिकटॉक की हो रही भारत में वापसी? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, सरकार ने दी सफाई

[ad_2]

किल्विश या कपाला नहीं, मुकेश खन्ना के ‘शक्तिमान’ में होगा ये ‘रियल लाइफ विलेन’

[ad_1]

मुकेश खन्ना स्टारर टीवी सीरियल शक्तिमान 90 के दशक में सबसे पॉपुलर शोज में से एक था. उस जमाने के बच्चों के दिल में ये शो आज भी अपनी एक खास जगह बनाए बैठा है. शक्तिमान, धुरंधर सिंह, कल्पविश, कपाला समेत कई किरदारों को ऑडियंस ने अपने दिल में बसा रखा है.

वेटरन एक्टर मुकेश खन्ना ने ‘शक्तिमान’ बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब शक्तिमान या मुकेश खन्ना का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस शो के विलेन का जिक्र किया है.

कौन होगा शक्तिमान का मेन विलेन?
आपको पता ही होगा कि लंबे समय से दर्शक इस शो की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. शक्तिमान के नए वर्जन को लेकर भी कई चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच मुकेश खन्ना का एक इंटरव्यू वायरल हुआ जहां उन्होंने बताया कि नया शक्तिमान कैसा होगा और इसमें पहला विलेन कौन होगा.

लहरें टीवी को दिए इंटरव्यू में जब उनसे शो के विलेन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ‘उस वक्त किल्विश थे, उस वक्त कपाला थे. आज सबसे बड़ा विलेन, उसकी समस्या बतानी पड़ेगी आपके बच्चों को कि आप इसे जिंदगी का हिस्सा मत बनाइए’. इन सब से मुकेश खन्ना का इशारा मोबाइल फोन की ओर था.

किल्विश या कपाला नहीं, मुकेश खन्ना के 'शक्तिमान' में होगा ये 'रियल लाइफ विलेन

शक्तिमान के रोल के लिए किसे चुनेंगे मुकेश खन्ना?
इस इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के किरदार को लेकर भी बात की जब उनसे पूछा गया कि शक्तिमान कौन होगा? तब उन्होंने जवाब दिया, ‘शक्तिमान कौन बनेगा.. मैं तो कई बार कह चुका हूं कि कौन बनेगा करोड़पति भूल जाओ, कौन बनेगा शक्तिमान लेकर आएंगे. मेरी चली तो पूरे देशभर में ऑडिशन करवा दूं’.

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि शक्तिमान में भले थोड़ी रुकावट है लेकिन ये आएगा जरूर और वो भी पुरानी आत्मा और वैल्यूज के साथ. बता दें कि 90s के इस फेमस शो को लेकर मुकेश खन्ना अक्सर अपनी राय रखते रहते हैं.

[ad_2]

Shani Dev: शनि देव की सबसे कठिन परीक्षा! हार मानने वालों को सजा, धैर्य रखने वालों को 10 गुना फल

[ad_1]

Shani Dev: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्म का प्रधान माना जाता है. शनि देव को लेकर माना जाता है कि वो क्रूर है, जो जातक को काफी दुख और पीड़ा देते हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. शनिदेव जातक की जिंदगी में ऐसी स्थिति उत्पन्न कर देते हैं, जहां उसे बिना परिणाम के भी मेहनत करनी पड़ती है. 

शनि देव की परीक्षा में पास हो जाने पर जातकों को उसका 10 गुणा प्राप्त होता है. शनि देव की शिक्षा काफी कठिन होती है लेकिन परिणाम जीवन बदल देने वाले. क्या तुम इसके लिए तैयार हो. 

शनि देव की परीक्षा सबसे कठिन
शनि देव जीवन में तब बदलाव लाते हैं, जब हम हार मान लेते हैं. शनि देव जब जातक की परीक्षा लेते हैं तो जीवन में सब कुछ धीमा हो जाता है. आपको लगेगा मेहनत करने के बाद भी परिणाम हासिल नहीं हो रहे हैं.

रिश्तें, पैसा, इज्जत सब कुछ खत्म होने लगता है. इसके बाद शनि देखते हैं क्या जातक बिना फल के परिश्रम करने को तैयार है?

शनि आपसे क्या चाहते हैं?

  • धैर्य
  • अत्याधिक मेहनत बिना अंहकार के
  • गलती को स्वीकार करना
  • दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करना.
  • बिना किसी शिकायत के दूसरों की मदद करना. 

शनि देव कभी भी कुछ छीनते नहीं है, वो तो बस ये देखते हैं कि क्या तुम सच्चे और मेहनत करने वाले हो या फिर हर काम में शॉर्टकट लेते हो. शनि देव की परीक्षा में सफल हो गए तो जो गया है, उससे 10 गुना ज्यादा मिलेगा. तो अगली बार से चीजें मुश्किल लगे तो हार मानने की जगह मेहनत करना शुरू करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Grok Chat Leaked: एलन मस्क की हत्या कैसे करूं? ग्रोक से हुई लोगों की बातचीत गूगल पर लीक, मचा बव

[ad_1]

Grok Chat Leaked: एलन मस्क की कंपनी xAI के AI चैटबॉट Grok के लाखों प्राइवेट चैट्स गूगल सर्च पर सार्वजनिक रूप से लीक हो गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 3.7 लाख से ज्यादा बातचीत सर्च इंजनों में इंडेक्स हो गई है. इन चैट्स में लोगों के मेडिकल और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सवाल, बिज़नेस डिटेल्स और यहां तक कि एक पासवर्ड भी पाया गया.

शेयर फीचर बना डेटा लीक का कारण

Grok का एक शेयर फीचर इस समस्या की जड़ है. इसका उद्देश्य था कि यूजर्स अपनी चैट किसी और को लिंक के माध्यम से भेज सकें. लेकिन ये लिंक सीधे Grok की वेबसाइट पर पब्लिश हो गए और सर्च इंजनों तक पहुंच गए. यूजर्स को इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उनकी बातचीत पब्लिक हो रही है.

गंभीर और खतरनाक सामग्री भी मिली

कुछ चैट्स की जांच में ऐसे सवाल मिले जो Grok की टर्म्स ऑफ सर्विस का उल्लंघन करते थे. उदाहरण के लिए, एक बातचीत में किसी ने Class A ड्रग बनाने का तरीका पूछा जबकि दूसरी चैट में एलन मस्क की हत्या से जुड़ी जानकारी मांगी गई थी. कंपनी की नीतियां साफ कहती हैं कि प्लेटफॉर्म का उपयोग किसी की जान को खतरे में डालने के लिए नहीं किया जा सकता.

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

यह पहली बार नहीं है जब प्राइवेट समझी जाने वाली AI चैट्स ऑनलाइन पब्लिक हो गईं. OpenAI ने भी पहले ChatGPT में ऐसा ही शेयर फीचर दिया था. ऑप्ट-इन होने के बावजूद, गूगल पर 4,500 से ज्यादा निजी चैट्स पब्लिश हो गई थीं. बाद में बढ़ते विवाद के चलते OpenAI ने इस फीचर को हटा दिया.

मजेदार बात यह है कि उस समय मस्क ने इस मुद्दे का इस्तेमाल Grok को प्रमोट करने के लिए किया था और X पर लिखा था “Grok FTW.” लेकिन Grok के शेयर फीचर में ChatGPT जैसी चेतावनी तक नहीं थी कि बातचीत सार्वजनिक हो सकती है.

मेटा और गूगल के चैटबॉट्स में भी गड़बड़ी

Meta के AI ऐप और गूगल के Bard में भी शेयरिंग फीचर के कारण यूजर्स की प्राइवेट बातचीत सर्च रिजल्ट्स में आने लगी थी. हालांकि, गूगल ने 2023 में इस समस्या को दूर कर दिया लेकिन Meta अभी भी अपनी चैट्स को सर्च इंजनों में इंडेक्स होने देता है.

प्राइवेसी पर बड़ा खतरा

ऑक्सफोर्ड इंटरनेट इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता Luc Rocher का कहना है कि AI चैटबॉट्स “प्राइवेसी डिज़ास्टर” बनते जा रहे हैं. एक बार डेटा ऑनलाइन आ जाने पर उसे पूरी तरह हटाना लगभग नामुमकिन है. कई यूजर्स को यह तक नहीं पता कि उनकी चैट कब और कैसे सार्वजनिक हो गई. EU जैसे क्षेत्रों में यह मामला GDPR कानून का उल्लंघन माना जा सकता है जिसमें “डेटा मिटाने का अधिकार” और “सूचित सहमति” जैसे नियम लागू होते हैं.

यह भी पढ़ें:

धड़ाम हो गई 24GB RAM वाले इस प्रीमियम फोन की कीमत! अब महज इतने रुपये में खरीदने का मौका



[ad_2]

सीबीएसई का बड़ा कदम: बेहतर गवर्नेंस और स्कूलों की निगरानी के लिए 6 नए रीजनल ऑफिस

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड छात्रों चाकू और स्कूलों की बड़ी राहत देते हुए देशभर में 6 नए क्षेत्रीय कार्यालय सेंटर आफ एक्सीलेंस और उप क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने का ऐलान किया है. इसका उद्देश्य शिक्षा से जुड़े कार्यों को और सुगम बनाना स्कूलों की बेहतर निगरानी करना और छात्रों को नजदीक से सुविधा उपलब्ध कराना है. 

रायपुर और रांची में शुरू हुआ काम 

22 अगस्त से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और झारखंड की राजधानी रांची में नए क्षेत्रीय कार्यालय और सेंटर आफ एक्सीलेंस में कामकाज शुरू कर दिया है. इन दफ्तरों के शुरू होने से छात्रों और स्‍कूलों अब दूर दराज के बड़े शहरों तक दस्तावेजी कामकाज और प्रशासनिक कार्यों  के लिए नहीं जाना पड़ेगा. 

गुरुग्राम और लखनऊ में 1 सितंबर से नई शुरुआत 

हरियाणा के गुरुग्राम का नया क्षेत्रीय कार्यालय 1 सितंबर से कामकाज संभालेगा. यह ऑफिस हरियाणा के दक्षिणी हिस्से के 12 जिलों को कवर करेगा, ज‍िनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी और महेंद्रगढ़ जैसे जिले शामिल है. वहीं  अब तक पूरा हरियाणा पंचकुला स्थित क्षेत्रीय कार्यकाल से ही देखा जाता था. यूपी में भी 1 सितंबर से लखनऊ में नया क्षेत्रीय कार्यालय कामकाज शुरू करेगा. यह ऑफिस प्रदेश के 30 जिलों को कवर करेगा जिनमें लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अयोध्या, रायबरेली, शाहजहांपुर, उन्नाव और झांसी जैसे जिले शामिल है. इससे पहले यह जिले प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आते थे. 

पूर्वोत्तर राज्यों को भी मिला फायदा 

सीबीएसई ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी उप क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का निर्णय लिया.  22 अगस्त से अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर और सिक्किम की राजधानी गंगटोक में उपक्षेत्रीय कार्यालय शुरू हो गए हैं. वहीं त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 15 सितंबर से नया क्षेत्रीय कार्यालय काम करने लगेगा. 

छात्रों और स्कूलों के लिए बड़ा फायदा 

सीबीएसई के अनुसार नए दफ्तर के खुलने से न सिर्फ स्कूलों को प्रशासनिक मामलों में आसानी होगी बल्कि छात्रों को भी प्रमाण पत्र परीक्षा से जुड़ी जानकारी और अन्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी. इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गवर्नेंस दोनों और मजबूत होंगे.

ये भी पढ़ें-क्या संसद में बिल पास होते ही जेल जाने वाले सांसदों और विधायकों की भी चली जाएगी सदस्यता? जान लीजिए नए विधेयक में क्या है

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘PM मोदी से हाथ मिलाकर पीठ में छुरा घोंप सकते हैं ट्रंप’, अमेरिका के बड़े अर्थशास्त्री ने उठाए

[ad_1]

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति से दुनिया की राजनीति में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. एशिया की दो महाशक्ति भारत और चीन ट्रंप की टैरिफ की वजह से एक मंच पर खड़े हो गए हैं, जिसके बाद से अमेरिका के पूर्व अधिकारी और इकोनॉमिस्‍ट ने ट्रंप पर निशाना साधा है.

अमेरिका के बड़े अर्थशास्त्री ने टैरिफ नीति पर उठाए सवाल

ट्रंप के मुताबिक भारत रूस से तेल खरीदता है इसलिए उस पर एक्सट्रा टैरिफ लगाया गया है. हालांकि सच्चाई ये भी है कि चीन सबसे ज्यादा रूसी तेल चीन खरीदता है और उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के तत्कालीन सलाहकार और टॉप इकोनॉमिस्‍ट स्टीव हैंके ने ट्रंप के टैरिफ की वजह से बदलते जियोपॉलिटिक्स पर कहा कि अभी तो ये बस शुरूआत है. उन्होंने कहा कि इसके नतीजे और ज्यादा गंभीर होने वाले हैं.

‘PM मोदी से हाथ मिलाकर पीठ में छुरा घोंप सकते हैं ट्रंप’

अमेरिकी इकोनॉमिस्‍ट स्टीव हैंके ने एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “ट्रंप जिस तरह भारत से दूर जा रहे और पाकिस्तान के करीब आ रहे यह अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिए संकट पैदा कर सकता है.” उन्होंने कहा कि ट्रंप ऐसे इंसान हैं जो सुबह पीएम मोदी से हाथ मिला लेंगे और रात में उनकी पीठ में छूरी घोंप देंगे. हैंके ने दावा किया है कि अमेरिका मंदी के कगार पर है.  स्टीव हैंके के अनुसार अमेरिका का पाकिस्तान के करीब जाना केवल भू-राजनीति है इसका इकोनॉमी से कोई मतलब नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए 50 फीसदी टैरिफ का उन्हीं की पार्टी की नेता और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने भी विरोध किया. हेली ने एक लेख के जरिए ट्रंप टैरिफ की खामियां गिनाई हैं. उन्होंने तर्क दिया है कि टैरिफ नीति से भारत-अमेरिका के वर्षों से चले आ रहे मजबूत संबंध प्रभावित होंगे. निक्की हेली ने कहा कि भारत पर टैरिफ लगाना और उसे कमजोर करने की कोशिश बड़ी गलती होगी.

ये भी पढ़ें : ‘PM मोदी को सख्त संदेश’, डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को क्यों बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत? एक्सपर्ट्स ने बताया

[ad_2]

Hindi Panchang 24 अगस्त 2025, दैनिक पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 24 अगस्त 2025: 24 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन से भाद्रपद माह का शुक्ल पक्ष शुरू हो गया है. शुक्ल पक्ष में हरतालिका तीज, पूर्णिमा, गणेश चतुर्थी, संतान सप्तमी, हल छठ आदि कई मुख्य त्योहार आएंगे. 10 दिन के गणेश उत्सव का शुभारंभ भी होगा.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

24 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 24 August 2025)












तिथि

प्रतिपदा 23 अगस्त 2025, सुबह 11.35 – 24 अगस्त 2025, सुबह 11.48)

वार रविवार
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
योग शिव, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
सुबह 6.42
चंद्रोदय
रात 7.34
चंद्रोस्त
रात 7.04
चंद्र राशि
सिंह

चौघड़िया मुहूर्त











सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 7.32 – सुबह 09.09
लाभ सुबह 09.09 – सुबह 10.46
अमृत सुबह 10.46 – दोपहर 12.23
शाम का चौघड़िया
शुभ शाम 6.51 – रात 8.14
अमृत रात 8.14 -रात 9.37
चर रात 9.37 – रात 11.00

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.14 – शाम 6.51
यमगण्ड काल दोपहर 12.23 – दोपहर 2.09
आडल योग
सुबह 5.55 – सुबह 2.05, 25 अगस्त
विडाल योग
सुबह 2.05 – सुबह 5.56, 25 अगस्त
गुलिक काल
दोपहर 3.37 – शाम 5.15

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 24 August 2025)












सूर्य सिंह
चंद्रमा सिंह
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





वृश्चिक राशि रियल एस्टेट में निवेश करने का अनुकूल समय है. दोस्तों के साथ दिन अच्छा बीतेगा.
मीन राशि संतान से सुखद समाचार मिल सकता है. शिक्षा के कार्य में सम्मान प्राप्त होगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





कन्या राशि परिवार का सदस्य आपकी बात के खिलाफ होगा, हो सकता है आपको ठेस पहुंचे
मकर राशि बिजनेस में उतार-चढ़ाव से मन परेशान रहेगा हालांकि धन संबंधी समस्या का समाधान होगा.

FAQs: 24 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    रविवार काल भैरव को प्रसन्न करने का दिन होता है ऐसे में इमरती या जलेबी काले कुत्ते को खिलाएं और काल भैरवाष्टक का पाठ करें. इससे कष्ट दूर होते हैं
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन शिव, त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं.

Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू ? डेट, तिथि कैलेंडर, मुहूर्त अभी से जान लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

रातोंरात ऐसे चमकी जग्गू दादा की किस्मत, 1 लाख के बन गए 100 करोड़; पत्नी आयशा ने किया खुलासा

[ad_1]

Jackie Shroff: बॉलीवुड के सितारे फिल्मों के अलावा कई और तरीके से भी कमाई करते हैं. इनमें से ऐड प्रोमोशन सबसे कॉमन है. इसके अलावा, किसी का रेस्टोरेंट चेन है, तो कोई अपना जिम चलाता है. फिल्मों से इतर इस तरह के बिजनेस से इनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है. इन्हीं में से एक हैं जाने-माने एक्टर जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ, जिन्होंने रातभर चली पार्टी के बाद एक ऐसा डील क्रैक किया, जिससे उनके 1 लाख रुपये 100 करोड़ में बदल गए. आइए जाने हैं कि पूरा माजरा क्या है? 

सोनी के साथ जुड़ने के लिए की कड़ी मेहनत 

जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने हाल ही में ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के यूट्यूब चैनल Zero1 Hustle को दिए एक इंटरव्यू में पूरा वाक्या शेयर किया है. 1994 का वह दौर था, जब भारत में धीरे-धीरे केबल टीवी के दौर के शुरुआत हो रही थी. उस दौरान सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन भी भारतीय बाजारों में एंट्री लेना चाह रहा था.

जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ चैनल को भारत में लाने के लिए सात लोगों की एक टीम में शामिल हो गए, जिसमें हर किसी के पास अलग-अलग हुनर था. यह कॉर्पोरेट दुनिया का हिस्सा बनने का उनका पहला अनुभव था. सोनी के साथ जुड़ने के लिए टीम के हर एक सदस्य ने एक साल तक कड़ी मेहनत की.यह डील मुश्किल थी क्योंकि सोनी को लुभाने में कई बड़े ब्रांड और बिजनेसेस लगे हुए थे इस वजह से सोनी उनके साथ डील फाइनल करने से हिचकिचा रहे थे. 

आयशा की तरकीब रंग लाई

सोनी के साथ डील फाइनल करने के लिए आयशा को एक आईडिया सूझा. उन्होंने जैकी को सोनी के एग्‍जीक्‍यूटिव के लिए  एक शानदार बॉलीवुड पार्टी रखने का सुझाव दिया. मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित आरजी क्लब में रखी गई यह पार्टी सुबह के 6 बजे तक चली. पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े-बड़े सितारे आए.

आयशा ने बताया कि पार्टी का असर तुरंत दिखा. अगली ही सुबह लॉस एजेंलिस से सोनी के एक अधिकारी का फोन आया और अगले ही दिन डील साइन हो गई. आयशा ने बताया कि 15 साल पहले सोनी में किया गया 1 लाख रुपये का निवेश  आज बढ़कर 100 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा का हो चुका है. आयशा ने बताया कि हमारे कॉन्ट्रैक्ट में एक शर्त थी कि हम सात लोग या तो साथ होंगे या कोई नहीं होगा. चूंकि कुछ लोग छोड़ना चाहते थे इसलिए हमने 15 साल बाद 2005 में अपना एग्रीमेंट पूरा कर इस समझौते से बाहर निकल गए. 

 

ये भी पढ़ें: 

क्या सच में टिकटॉक की हो रही भारत में वापसी? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, सरकार ने दी सफाई

[ad_2]

PCB चेयरमैन ने भारत के खिलाफ उगला जहर, एशिया कप से पहले बोला- BCCI से भीख मांग…

[ad_1]

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन (PCB Chairman) मोहसिन रजा नकवी का साफ कहना है कि आगे होने वाले भारत-पाकिस्तान मैचों (India vs Pakistan Match) के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाएंगे नहीं. एक तरफ एशिया कप में टीम इंडिया के पाकिस्तान के साथ खेलने पर भारतीय लोगों में रोष है. इसी बीच मोहसिन नकवी के भड़काऊ बयान ने आग में घी डालने का काम किया है. बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान का एशिया कप मैच (IND vs PAK Asia Cup Date) 14 सितंबर को खेला जाएगा.

ऐसा लगता है जैसे भारत सरकार और BCCI ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया था, लेकिन मोहसिन नकवी हाथ मिलाना ही नहीं चाहते हैं. इसी साल दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच सहमति बनी थी कि आगे होने वाले उनके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे. यही वजह है कि एशिया कप का मेजबान होते हुए भी भारत को पाकिस्तान के साथ दुबई में खेलना होगा.

भारत सरकार ने लागू की नई नीति

हाल ही में पाकिस्तान के साथ स्पोर्ट्स इवेंट्स में खेलने पर नई नीति सामने रखी थी. बताया गया कि खेल कोई भी हो, उसमें भारत, पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगा, जो पिछले 13 सालों से होता आ रहा है. नई नीति में यह भी बताया गया कि टीम इंडिया बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान के साथ खेलना जारी रखेगी.

पाकिस्तान भीख नहीं मांगेगा…

इस नई नीति के बाद मोहसिन नकवी ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि अब पाकिस्तान किसी हाल में BCCI के आगे नहीं झुकेगा. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि अब भारत के साथ जब भी बात होगी, वह बराबरी के स्तर पर की जाएगी. किसी भी मांग को मनवाने के लिए अब हम भीख नहीं मांगेंगे. वो समय अब बीत गया, आगे जो होगा बराबरी के स्तर पर होगा.”

यह भी पढ़ें:

एशिया कप में संजू सैमसन नहीं करेंगे ओपनिंग, शुभमन गिल का रास्ता साफ! मिल गया सबसे बड़ा हिंट

[ad_2]

Video: छलांग लगाकर पार किया उफनता नाला, बच्चे को लगाया टीका, मिसाल बना इस महिला का वीडियो

[ad_1]

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक ऐसी खबर आई है, जो न सिर्फ प्ररेणादायक है, बल्कि समाज के सामने सच्ची सेवा का उदाहरण पेश करती है. इन दिनों चौहारघाटी में लगातार बारिश और भूस्खलन से स्थिति गंभीर बनी हुई है. कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट चुका है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भी एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने अपने कर्तव्य से मुंह नहीं मोड़ा और जोखिम भरी स्थिति में भी टीकाकरण का कार्य पूरा किया.

देखिए महिला की बहादुरी का वीडियो

बता दें कि 18 अगस्त की रात कोरतंग और कुंगड़ी क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आई, जिसने पूरे क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया. भारी बारिश और भूस्खलन ने सड़कों को तोड़ दिया, जिससे कई गांवों का बाहर से संपर्क टूट गया. हुरंग गांव, जो पहले से ही दुर्गम इलाके में स्थित है. इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ. गांव में एक दो माह के बच्चे का टीकाकरण होना जरूरी था, लेकिन स्थिति बेहद जोखिम भरी थी.


कमला देवी की बहादुरी देखकर लोग भावुक हो गए

इसी बीच स्वास्थय केंद्र की स्टाफ नर्स कमला देवी ने हिम्मत दिखाई. उन्होंने वैक्सीन का डिब्बा कंधे पर उठाया और उफनते नाले को छलांग लगाकार पार किया. नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि उसे पार करना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन कमला देवी ने अपनी जान जोखिम में डालकर भी अपना कर्तव्य निभाया.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकत है कि कमला देवी कैसे नाले के ऊपर बने अस्थायी पुल को पार करती हैं, जहां पानी का बहाव इतना तेज है कि उनकी जान को भी खतरा हो सकता था, लेकिन उसके बाद भी उनके चेहरे पर डर की जगह मुस्कान देखने को मिल रही है. कमला देवी की बहादुरी देखकर लोग भावुक हो गए और उनकी बहुत तारीफे कर रहे हैं.