शुभमन गिल का वनडे, टेस्ट और टी20 में कैसा है रिकॉर्ड, सभी आंकड़े एक क्लिक में पढ़ें

[ad_1]

Shubman Gill Career Stats: भारतीय क्रिकेट में जब भी नए सितारों की बात होती है, तो शुभमन गिल का नाम सबसे ऊपर आता है. 8 सितंबर 1999 को पंजाब में जन्मे गिल ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार बल्लेबाजी के दम पर बहुत कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बना ली है. राइट-हैंड टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शुभमन गिल फिलहाल घरेलू क्रिकेट में पंजाब और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू

गिल ने 2017–18 रणजी ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ पंजाब से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट डेब्यू किया था. इसके बाद 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्हें उप-कप्तान बनाया गया और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को चौथा खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. उसी टूर्नामेंट में गिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला. इस प्रदर्शन ने उन्हें सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट के दरवाजे तक पहुंचा दिया. जनवरी 2019 में उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया.

टेस्ट करियर

शुभमन गिल का टेस्ट करियर अब तक काफी शानदार रहा है. हाल ही में उन्हें इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया. उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 69 पारियां खेलीं हैं, जिनमें 2647 रन बनाए हैं. उनका औसत 41.35 का है. गिल ने टेस्ट में अब तक 9 शतक और 7 अर्धशतक जमाए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन है. सिर्फ 25 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में यह आंकड़े बतौर सलामी बल्लेबाज उनकी क्षमता और क्लास को दिखाते हैं.

वनडे करियर

वनडे फॉर्मेट में शुभमन गिल का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली है. उन्होंने अब तक 55 मैचों में 2775 रन बनाए हैं. उनका औसत 59.04 है, जो किसी भी टॉप बल्लेबाज के लिए बेहद शानदार माना जाता है. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 208 रन है, जो उनके दोहरे शतक की क्षमता को साबित करता है. गिल का स्ट्राइक रेट करीब 100 के आस-पास (99.56) है, जो उन्हें आधुनिक क्रिकेट का परफेक्ट वनडे बल्लेबाज बनाता है.

टी20 इंटरनेशनल करियर

गिल ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 21 मैच खेले हैं और 578 रन बना चुके हैं. उनका औसत 30.42 है और स्ट्राइक रेट 139.27. इस फॉर्मेट में उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 126 रन का है, जो साबित करता है कि वे छोटे फॉर्मेट में भी बड़े-बड़े शॉट खेलने की काबिलियत रखते हैं.

[ad_2]

अब घर खरीदना होगा सस्ता, मिडिल क्लास की होगी 7.5 लाख रुपये तक की बचत; GST 2.0 के बड़े फायदे

[ad_1]

GST 2.0: अगर आप घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस दिवाली आपको बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि सरकार देश के जीएसटी स्ट्रक्चर को सरल बनाने में जुटी हुई है. केंद्र सरकार के प्रस्ताव के तहत मौजूदा समय में जीएसटी के चार स्लैब- 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट और 28 परसेंट को घटाकर इसे दो मेन स्लैब- 5 और 18 परसेंट में बांट दिया जाएगा. इसके लिए लग्जरी और सिन गुड्स पर भी 40 परसेंट जीएसटी लगाने का प्रस्ताव है. 3-4 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इन बदलावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. 

रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ा फायदा 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीएसटी स्ट्रक्चर में सुधार से रियल एस्टेट सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा. सीमेंट, स्टील, टाइल्स और पेंट जैसे कंस्ट्रक्शन मेटेरियल्स की कीमत कम होने की उम्मीद है, जिससे फ्लैट्स की कीमतें कम हो सकती हैं. मौजूदा समय में सीमेंट पर 28 परसेंट और स्टील, टाइल्स और पेंट पर 18-28 परसेंट टैक्स लगता है. अगर इन्हें 18 परसेंट  के स्लैब में डाल दिया जाए, तो फ्लैट की कीमतें 150 रुपये प्रति स्क्वॉयर फीट तक कम हो सकती हैं, यानी 1,000 स्क्वॉयर फीट के अपार्टमेंट पर 1.5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. 

रियल एस्टेट का मौजूदा जीएसटी स्ट्रक्चर 

  • 45 लाख से अधिक के अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लैट्स पर 5 परसेंट जीएसटी लगाया जाता है. 
  • 45 लाख तक के अफोर्डेबल हाउसिंग पर 1 परसेंट जीएसटी लगाया जाता है. 
  • रेडी-टू-मूव फ्लैट्स पर कोई जीएसटी नहीं है. 
  • सीमेंट पर 28 परसेंट, स्टील पर 8 परसेंट, पेंट पर 28 परसेंट और टाइल्स पर 18 परसेंट जीएसटी लगता है. 

इनपुट टैक्स क्रेडिट  (ITC) का क्या है मामला? 

2019 से, डेवलपर्स को कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स पर आईटीसी क्लेम करने की इजाजत नहीं है. यानी कि निर्माण सामग्री पर जीएसटी (18-28 परसेंट) सीधे फ्लैट की कीमतों में जोड़ा जाता है. उदाहरण के लिए 1,000 स्क्वॉयर फीट के अगर किसी फ्लैट की कीमत 25 लाख रुपये है, तो आईटीसी न मिलने के कारण 5 लाख रुपये का अतिरिक्त कर लग सकता है. 

रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस सुधार से 1.5-7.5 लाख तक की सेविंग्स हो सकती है, खासकर मिडिल क्लास और अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट को इससे फायदा होगा क्योंकि बिल्डिंग मैटेरियल्स पर जीएसटी कम होने से इनकी कीमतें कम होने से घर बनाना पहले के मुकाबले किफायती होगा, जिससे मिडिल क्लास को फायदा पहुंचेगा. 

ये भी पढ़ें: 

हो गया ऐलान- 3 और 4 सितंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, जिस पर पूरे देश की टिकीं निगाहें

[ad_2]

Ank Rashifal 24 August 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन, देखें अंक राशि

[ad_1]

Numerology Today: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं.

मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. काम में किसी भी तरह की कमचोरी न दिखाएं. आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. 

मूलांक 2 
मूलांक 2 वालों को रविवार के दिन सावधानी बरतनें की जरूरत है. कोर्ट-कचहरी के मामले में दूरी बनाकर रखें. मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. 

मूलांक 3 
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. किसी भी काम में आज भाग्य आपका साथ देगा. शिक्षा या करियर से जुड़े लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है. आध्यात्मिक कामकाज में रुचि बढ़ेगी. घरवालों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. 

मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है. काम में देरी या अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. सरकारी कामकाज में आज के दिन सफलता मिल सकती है. सेहत का विशेष ध्यान रखें. 

मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन नए अनुभवों से भरा रहने वाला है. व्यापार में नए लाभ प्राप्त होंगे. छात्रों को मेहनत करने का पूरा फल प्राप्त होगा. दिन सामान्य रहने वाला है. प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. 

मूलांक 6 
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी. कला के क्षेत्र में आज के दिन सफलता मिल सकती है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. 

मूलांक 7
मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन नए कामों को करने में बीत सकता है. कार्यक्षेत्र पर बॉस का सहयोग प्राप्त होगा. खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. सेहत का विशेष ध्यान दें. 

मूलांक 8 
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहने वाला है. ऑफिस में आपकी मेहनत और काम की तारीफ होगी. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बचत की योजना बना सकते हैं. 

मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह से भरा रहने वाला है. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में वरिष्ठ लोगों का सम्मान प्राप्त होगा. लव लाइफ बेहतरीन गुजरेगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं चॉकलेटी मोदक, रेसिपी पढ़कर ही मुंह में आ जाएगा पानी

[ad_1]

Chocolate Modak Recipe: गणेश चतुर्थी का त्यौहार मिठाइयों और प्रसाद के बिना अधूरा माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश को खासतौर पर मोदक का भोग लगाया जाता है, क्योंकि यह उनकी प्रिय मिठाई है. मोदक तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और बच्चों के मनपसंद स्वाद में बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेटी मोदक से बेहतर विकल्प कुछ नहीं हो सकता. 

ये भी पढ़े- Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन करने से लगता है ये भयंकर दोष, गलती से दिख जाए तो क्या करें जानें

चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए सामग्री

चॉकलेटी मोदक बनाने के लिए आपको बहुत सारी सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं. 

  • 2 कप मैदा
  • 1 कप गुड़ या चीनी पाउडर
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • ½ कप कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • जरूरत अनुसार दूध
  • मोदक का सांचा
  • सबसे पहले एक कढ़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का भून लें
  • अब इसमें गुड़/चीनी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं
  • इसके बाद इसमें कोको पाउडर या पिघली हुई चॉकलेट डालकर मिश्रण तैयार करें
  • अब इस मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और ठंडा होने के लिए रख दें
  • दूसरी ओर मैदा का आटा गूंधकर हल्की-सी लोई बनाएं
  • अब मोदक के सांचे में थोड़ा आटा लगाएं और उसमें तैयार चॉकलेटी मिश्रण भर दें
  • ऊपर से फिर आटे से ढककर सांचे को बंद कर दें
  • सभी मोदक इसी तरह बनाएं और फिर इन्हें स्टीम करके तैयार करें

गरमा-गरम चॉकलेटी मोदक को आप भगवान गणेश को भोग लगाकर परिवार के साथ आनंद से खा सकते हैं. इन्हें आप फ्रिज में स्टोर करके 3 दिन तक रख सकते हैं. बच्चों को यह मिठाई बहुत पसंद आएगी और मेहमान भी आपके हाथों के बने अनोखे मोदक की तारीफ करते नहीं थकेंगे. 

गणेश चतुर्थी का त्यौहार मिठास और भक्ति से भरा होता है. इस साल पारंपरिक मोदक के साथ-साथ चॉकलेटी मोदक भी बनाएं और भगवान गणेश को अनोखे स्वाद का भोग लगाकर घर में खुशियां और रौनक बढ़ाएं. 

Pitru Paksha 2025 Kab Se Hai: पितृ पक्ष में 100 सालों बाद लगेंगे दो ग्रहण, रखें ये सावधानी, नहीं तो झेलना होंगे बुरे परिणाम

[ad_2]

‘PM मोदी को सख्त संदेश’, डोनाल्ड ट्रंप ने सर्जियो गोर को क्यों बनाया भारत में अमेरिका का राजदूत

[ad_1]

टैरिफ वॉर को लेकर बीते कुछ दिनों से भारत और अमेरिका के रिश्तों में तल्खियां बढ़ी हुई हैं. इस बीच अमेरिका ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को सर्जियो गोर को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है. उन्हें दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत की जिम्मेदारी भी दी गई है. सर्जियो गोर ट्रंप के सबसे भरोसेमंद अधिकारी में से एक माने जाते हैं और फिलहाल व्हाइट हाउस में कार्यरत हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या ट्रंप के नये दूत के भारत आने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में सुधार होगा. 

एरिक गार्सेटी की जगह लेंगे सर्जियो गोर

सर्जियो गोर की छवि ट्रंप की तरह अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की है. ऐसे में ये भी साफ है कि अमेरिका भारत के साथ अपने रिश्तों को व्यापारिक लेन-देन के नजरिए से देखेगा. ट्रंप की घोषणा के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि सर्जियो गोर भारत में हमारे देश के लिए एक शानदार राजदूत बनेंगे. ट्रंप ने कई अन्य प्रमुख देशों की तुलना में भारत के लिए राजदूत की नियुक्ति बाद में की. सर्जियो गोर एरिक गार्सेटी का स्थान लेंगे, जिन्होंने मई 2023 से जनवरी 2025 तक राजदूत के रूप में कार्य किया.

अमेरिकी डिफेंस पॉलिसी के डिप्टी सेक्रेटरी एल्ब्रिज कोल्बी ने कहा, ‘ट्रंप के विश्वसनीय सलाहकार सर्जियो गोर का भारत में हमारे राजदूत के रूप में होना शानदार रहेगा. भारत-अमेरिका रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं और इस भूमिका में इतने योग्य और दूरदर्शी व्यक्ति (सर्जियो गोर) का होना काफी महत्वपूर्ण है.’ सर्जियो गोर की नियुक्ति पीएम मोदी के लिए एक सख्त संदेश भी है. 

डोनाल्ड ट्रम्प ने सर्जियो गोर को क्यों चुना?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, सर्जियो गोर के पास भारत के साथ किसी भी तरीके से काम करने का अनुभव कम है, लेकिन कई मामलों में वे एरिक गार्सेटी से बेहतर बताए जाते हैं. अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर रिपोर्ट करने वाले पोलिटिको के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि भारत में सर्जियो गोर की नियुक्ति का उद्देश्य तनाव को कम करना है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप व्यक्तिगत रूप से अपने बहुत करीबी दूत को भारत भेजकर मोदी सरकार को एक शक्तिशाली संदेश भेज रहे हैं.

सर्जियो का कोई भी संदेश सीधा ट्रंप का आदेश होगा

उन्होंने कहा कि सर्जिया की भारत में नियुक्ति इस बात का संकेत है कि दोनों देशों के बीच अब गंभीर वार्ता होगी. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि सर्जियो का कोई भी संदेश सीधा ट्रंप का संदेश होगा. व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारी स्टीव बैनन ने भी सर्जियो की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों का लाभ होगा. उन्होंने कहा, “मेरा मानना ​​है कि चीफ ऑफ स्टाफ सूसी विल्स और कुछ अन्य लोगों के अलावा सर्जियो ही एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें किसी भी समय दिन या रात राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने की सुविधा है.

स्टीव बैनन ने कहा, ‘सर्जियो गोर के पास भारतीय नीति से जुड़े मुद्दों पर ज्यादा जानकारी नहीं है,लेकिन वह चीजों को जल्दी समझ जाते हैं. उनकी न सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंच है, बल्कि ट्रंप को उनपर काफी भरोसा भी है.’

[ad_2]

बॉलीवुड के पांच सेलेब्स: पहले हुआ इश्क, शादी भी रचाई, फिर तलाक लेकर रिश्ता किया खत्म

[ad_1]

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लव स्टोरीज़ हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं. लेकिन हर कहानी का अंत खुशियों से नहीं होता. कई मशहूर जोड़ियाँ, जो कभी गहरे प्यार में थीं, बाद में अलग हो गईं. यहां ऐसे ही पांच सेलेब्स की कहानियां हैं, जिन्होंने शादी तो की लेकिन रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की लव स्टोरीज़ हमेशा लोगों का ध्यान खींचती हैं. लेकिन हर कहानी का अंत खुशियों से नहीं होता. कई मशहूर जोड़ियाँ, जो कभी गहरे प्यार में थीं, बाद में अलग हो गईं. यहां ऐसे ही पांच सेलेब्स की कहानियां हैं, जिन्होंने शादी तो की लेकिन रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ.

ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान बचपन के दोस्त हैं और इनकी लव स्टोरी अक्सर चर्चाओं में रही. साल 2000 में जब दोनों ने शादी की. करीब 13 साल साथ रहने के बाद 2013 में दोनों अलग हो गए. आज भी ये दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करते हैं और एक-दूसरे के दोस्त भी हैं.

ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान बचपन के दोस्त हैं और इनकी लव स्टोरी अक्सर चर्चाओं में रही. साल 2000 में जब दोनों ने शादी की. करीब 13 साल साथ रहने के बाद 2013 में दोनों अलग हो गए. आज भी ये दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करते हैं और एक-दूसरे के दोस्त भी हैं.

आमिर खान ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. यह रिश्ता उस दौर में काफी चर्चित रहा क्योंकि दोनों की सोच काफी मॉडर्न थी. लेकिन करीब 15 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. इसके बावजूद, आज भी वे अच्छे दोस्त हैं.

आमिर खान ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी. यह रिश्ता उस दौर में काफी चर्चित रहा क्योंकि दोनों की सोच काफी मॉडर्न थी. लेकिन करीब 15 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया. इसके बावजूद, आज भी वे अच्छे दोस्त हैं.

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी, और उस समय यह रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा. इसकी सबसे बड़ी वजह थी दोनों के बीच का उम्र का फर्क, जिस पर कई सवाल उठे. शादी के बाद दोनों ने अपने जीवन को खूबसूरती से आगे बढ़ाया. हालांकि साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया.

सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी 1991 में हुई थी, और उस समय यह रिश्ता खूब सुर्खियों में रहा. इसकी सबसे बड़ी वजह थी दोनों के बीच का उम्र का फर्क, जिस पर कई सवाल उठे. शादी के बाद दोनों ने अपने जीवन को खूबसूरती से आगे बढ़ाया. हालांकि साल 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया.

फरहान अख्तर ने साल 2000 में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी. करीब 16 साल तक यह रिश्ता मजबूती से चला और इस दौरान इनके घर दो प्यारी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने उनकी ज़िंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया. लेकिन साल 2016 में जब दोनों ने अपने तलाक का ऐलान किया, तो यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था.

फरहान अख्तर ने साल 2000 में सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी. करीब 16 साल तक यह रिश्ता मजबूती से चला और इस दौरान इनके घर दो प्यारी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने उनकी ज़िंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया. लेकिन साल 2016 में जब दोनों ने अपने तलाक का ऐलान किया, तो यह उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका था.

कल्कि केक्लां और अनुराग कश्यप की मुलाकात फिल्म देव.डी के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती थी और साल 2011 में उन्होंने शादी कर ली.

कल्कि केक्लां और अनुराग कश्यप की मुलाकात फिल्म देव.डी के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई. दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती थी और साल 2011 में उन्होंने शादी कर ली.

उनकी शादी उस समय बेहद खास मानी गई क्योंकि दोनों का क्रिएटिव बॉन्ड बहुत मजबूत था और वे एक-दूसरे के काम को हमेशा सपोर्ट करते थे. लेकिन फिर दूरियां बढ़ीं और 2015 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया.

उनकी शादी उस समय बेहद खास मानी गई क्योंकि दोनों का क्रिएटिव बॉन्ड बहुत मजबूत था और वे एक-दूसरे के काम को हमेशा सपोर्ट करते थे. लेकिन फिर दूरियां बढ़ीं और 2015 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया.

Published at : 23 Aug 2025 08:56 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

चीफ डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर पदों पर निकली वैकेंसी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

[ad_1]

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NCDC) ने नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. इस बार कॉर्पोरेशन ने चीफ डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि इन पदों पर चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा. यानी उम्मीदवारों को सीधे योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर नौकरी पाने का मौका मिलेगा.

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीडीसी की आधिकारिक वेबसाइट ncdc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2025 तय की गई है. यानी जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इस तारीख से पहले अपना फॉर्म भरना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीए (MBA) या पीजीडीएम (PGDM) की डिग्री होना जरूरी है. केवल वही उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे, जिनके पास ये शैक्षणिक योग्यता मौजूद है.

आयु सीमा

एनसीडीसी ने इन पदों के लिए आयु सीमा भी तय की है. चीफ डायरेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है. डिप्टी डायरेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 का भुगतान करना होगा. एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा. यानी कॉर्पोरेशन सीधे योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर चयन करेगा. यह उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि इसमें उन्हें लंबे-लंबे एग्ज़ाम की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी.

मिलने वाला वेतन

चीफ डायरेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-13 के अनुसार वेतन मिलेगा, जो 1,23,100 से 2,15,900 प्रति माह तक होगा.
डिप्टी डायरेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-11 के अनुसार 67,700 से 2,08,700 प्रति माह तक वेतन मिलेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बड़ी स्क्रीन पर लें फिल्मों का मजा, 30K से कम कीमत में मौजूद हैं 55 इंच के ये स्मार्ट टीवी

[ad_1]

पिछले कुछ सालों से लोग मोबाइल पर ही फिल्में और वेब सीरीज आदि स्ट्रीम करने लगे हैं, लेकिन एंटरटेनमेंट का असली मजा तो बड़ी स्क्रीन पर ही है. कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, बड़ी स्क्रीन पर हर सीन देखने का अपना अलग ही मजा है. आजकल बड़ी स्क्रीन वाले कई स्मार्ट टीवी किफायती रेंज में मौजूद हैं, जो एंटरटेनमेंट के साथ-साथ आपकी प्रोडक्टिविटी की जरूरतें भी पूरी करते हैं. आइए, 30,000 रुपये से कम बजट में मिलने वाले 55 इंच के स्मार्ट टीवीज पर एक नजर डालते हैं.

Realme TechLife (55 inch) 

इस स्मार्ट टीवी में Ultra HD (4K) (3840 x 2160) LED डिस्प्ले दिया गया है. क्वॉड कोर मीडिया टेक प्रोसेसर के साथ इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है. यह नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसी ऐप्स को सपोर्ट करता है और इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है. गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्ट टीवी 40 W की साउंड आउटपुट देता है. फ्लिपकार्ट पर फिलहाल यह 28,999 रुपये में उपलब्ध है.

Thomson (55 inch) QLED Ultra HD (4K) Smart Google TV 

यह स्टाइलिश टीवी HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है. इसमें डॉल्बी डिजिटल प्लस साउंड सिस्टम लगा है, जो 40W की आउटपुट देता है. इसमें बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट और गूगल टीवी सपोर्ट मिलता है. बाकी स्मार्ट फीचर की बात करें तो इसे ब्लूटूथ, बिल्ट-इन वाई-फाई, गेम मोड, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट और स्क्रीन मिररिंग से लैस किया गया है. फ्लिपकार्ट पर यह 29,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है.

TCL P655 (55 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Google TV

यह टीवी डायनामिक कलर इनहांसमेंट फीचरके साथ आता है. इसमें AiPQ दिया गया है, जो 4K कंटेट को आसानी से हैंडल कर सकता है. यह भी डॉल्बी ऑडियो से लैस है. गूगल टीवी पर ऑपरेट होने वाले इस टीवी में गूगल डुओ सपोर्ट भी मिलता है, जो वीडियो कॉलिंग को मजेदार बना देगा. इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, ऑटो पावर ऑफ और स्क्रीन मिररिंग जैसे स्मार्ट फीचर भी दिए गए हैं. फ्लिपकार्ट से इसे 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है.

[ad_2]

‘महान देश हमेशा अल्टीमेटम नहीं देते…’, भारत पर ट्रंप ने थोपा टैरिफ तो अमेरिका के पूर्व विदेश

[ad_1]

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर कड़ी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि महान राष्ट्र कभी भी केवल अल्टीमेटम देकर महानता नहीं दिखाते, बल्कि सहयोग और सम्मान के साथ बातचीत कर समाधान निकालते हैं. केरी का कहना था कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हालिया टकराव बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

बराक ओबामा सरकार के दौरान विदेश मंत्री रह चुके केरी ने कहा कि उस समय बातचीत में सम्मान और सहयोग झलकता था, लेकिन अब का दौर आदेश, दबाव और एकतरफ़ा फैसलों से भरा हुआ है. हाल के दिनों में ट्रंप के फैसलों की वजह से भारत-अमेरिका संबंध कई वजहों से तनावपूर्ण हुए हैं. ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर जुर्माना लगाया है. पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान भारत की भूमिका को मान्यता न देना भी विवाद का कारण बना.

केरी ने क्या जताई उम्मीद?

केरी ने हालांकि यह उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका अपने व्यापार विवाद सुलझा लेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को मित्र बताते हुए कहा कि भारत की ओर से दी गई पेशकश में अमेरिकी आयातों पर शून्य टैरिफ एक बड़ा बदलाव है.

ट्रंप को अमेरिका के एक्सपर्ट्स ने ही दी चेतावनी

केरी अकेले नहीं हैं, उनसे पहले भी कई पूर्व अमेरिकी अधिकारी और एक्सपर्ट्स ट्रंप की भारत नीति पर चिंता जता चुके हैं. ट्रंप के पूर्व सहयोगी जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रंप की नीति दशकों पुराने अमेरिकी प्रयासों को खतरे में डाल रही है, जिनका मकसद भारत को रूस और चीन से दूर रखना था. पूर्व अमेरिकी व्यापार अधिकारी क्रिस्टोफर पैडिला ने चेतावनी दी कि ये शुल्क भारत-अमेरिका संबंधों को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा सकते हैं और सवाल खड़ा करेंगे कि क्या अमेरिका एक विश्वसनीय साझेदार है. अमेरिकी अर्थशास्त्री जैफ़्रे डी सैच्स ने ट्रंप के शुल्कों को अमेरिकी विदेश नीति का सबसे मूर्खतापूर्ण रणनीतिक कदम बताया. उनके अनुसार, भारत पर दंडात्मक शुल्क लगाकर अमेरिका ने रातों-रात ब्रिक्स देशों को और अधिक करीब ला दिया.

ये भी पढ़ें: ‘ये दलीलें चीन पर लागू क्यों नहीं होतीं?’, रूसी तेल पर ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ तो जयशंकर ने सुनाईं खरी-खोटी

[ad_2]

टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में दो भारतीय; जानें रोहित शर्मा का नंबर

[ad_1]

टी20 क्रिकेट का एक अलग ही मजा है. जहां बल्लेबाज मैच की पहली ही गेंद से प्रहार करने लगता है. टी20 क्रिकेट में फैंस को छक्कों और चौकों की बरसात देखने को मिलती है. बल्लेबाज तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. इसी अंदाज में खेलकर बल्लेबाज बड़ा कीर्तिमान रच देते हैं. ऐसे ही बल्लेबाजी करके एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड हासिल कर लिया था.

टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

1- साहिल चौहान

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान के नाम है. साहिल ने ये कारनाम साइप्रस के खिलाफ साल 2024 में किया था. साहिल ने सिर्फ 27 गेंदों में शतक ठोक दिया था.

2- मुहम्मद फहद

टर्की के बल्लेबाज मुहम्मद फहद ने बुल्गेरिया के खिलाफ साल 2025 में सिर्फ 29 गेंद में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था. 

3- जैन निकल लॉफ्टि ईटन

नमीबिया के बल्लेबाज जैक निकल लॉफ्टि ईटन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. ईटन ने साल 2024 में नेपाल के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में शतक ठोककर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया था.

4- सिकंदर रजा

जिंबाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. रजा ने गाम्बिया के खिलाफ साल 2024 में 33 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था.

5- कुशल मल्ला

नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ला ने मंगोलिया के खिलाफ सिर्फ 34 गेंदों में ही शतक जड़कर इतिहास रच दिया था.

6- डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 में इतिहास रचा था. जब उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों ही शतक ठोक दिया था.

7- रोहित शर्मा

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों ही शतक ठोका था.

8- सुदेश विक्रमासेकरा

चेक रिपब्लिक के बल्लेबाज सुदेश विक्रमासेकरा इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं. सुदेश ने सिर्फ 35 गेंदों में एस्टोनिया के खिलाफ साल 2019 में शतक जड़ा था.

9- अभिषेक शर्मा

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अभिषेक ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक ठोका था.

10- शेख रसिक

हंगरी के बल्लेबाज शेख रसिक ने माल्टा के खिलाफ साल 2025 में सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था.

यह भी पढ़ें- एशिया कप से पहले इस अंदाज में दिखे जसप्रीत बुमराह, कुछ यूं मना रहे छुट्टियां; बेटे संग फोटो वायरल

[ad_2]