इस इंटरनेशनल फ्लाइट में पैसेंजर्स ने बोतल में किया पेशाब, यूजर्स बोले- ऐसे प्लेन से तो अपनी बस

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको अजीब तरह की घटनाएं नजर आ जाती हैं. इन दिनों एक इंटरनेशनल फ्लाइट की घटना चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है. इस फ्लाइट में एक यात्री को जिस हालात से गुजरना पड़ा है. उसे जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे. जरा सोचिए फ्लाइट में कई घंटे का ट्रैवल और टॉयलेट्स बंद हो. और फिर पेशानब करने के लिए पैसेंजर्स को बोतलों का सहारा लेना पड़ा.जैसे ही यह खबर बाहर आई.

सोशल मीडिया पर फ्लाइट को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी. किसी ने कहा यह तो शर्मनाक है तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि बस और ट्रेन ही इससे अच्छी हैं. लोग इसे एयरलाइन सर्विस की बड़ी नाकामी मान रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं कि अगर इंटरनेशनल फ्लाइट का हाल ऐसा है तो भरोसा किस पर किया जाए. सोशल मीडिया पर मामला खूब वायरल हो रहा है. 

फ्लाइट में टॉयलेट में करना पड़ा पेशाब 

बाली से ब्रिसबेन जा रही वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट में यात्रियों को ऐसी स्थिति झेलनी पड़ी जिसने एयरलाइन की सर्विस पर सवाल खड़े कर दिए. सफर के दौरान विमान के टॉयलेट्स खराब हो गए और पैसेंजर्स को मजबूरी में बोतलों का सहारा लेना पड़ा. जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 पर ऑपरेट हो रही थी और शुरुआत में ही एक टॉयलेट तकनीकी दिक्कत के चलते बंद था.

यह भी पढ़ें: Video: ‘इसको नहीं छोड़ूंगी मैं आज’, दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर फिर भिड़ गई दो महिलाएं, वीडियो वायरल

उड़ान के बीच बाकी सभी टॉयलेट भी बंद हो गए जिससे हालात बिगड़ते चले गए. करीब छह घंटे के इस सफर के आखिरी तीन घंटे बेहद मुश्किल भरे रहे. यात्रियों का कहना था कि बदबू और असुविधा से माहौल असहनीय हो गया था. कई लोग बोतलों का इस्तेमाल करने को मजबूर हुए और एक बुजुर्ग महिला तक खुद को रोक नहीं पाईं.

यात्रियों ने जताया गुस्सा 

यात्रियों ने इस घटना को अपमानजनक और अमानवीय करार देते हुए एयरलाइन पर जमकर गुस्सा निकाला. उनका कहना था कि घंटों तक टॉयलेट न चलने से सफर बेहद परेशान करने वाला बन गया और यह यात्रियों की सुरक्षा और सम्मान से सीधा समझौता है. वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर इस घटना पर खेद जताया और कहा कि फ्लाइट में आई तकनीकी दिक्कत की वजह से टॉयलेट्स सर्विसेबल नहीं रह पाए. 

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन से टकराई बकरियां! पटरियों पर टुकड़े-टुकड़े हो दहाड़ी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

कंपनी ने क्रू की कोशिशों की सराहना की और प्रभावित यात्रियों को फ्लाइट क्रेडिट देने का आश्वासन दिया. लेकिन इस मामले ने हाइजीन और पब्लिक हेल्थ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऑस्ट्रेलियन ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ने इसे यात्रियों और क्रू दोनों के लिए बड़ा खतरा बताया है.

यह भी पढ़ें: फोन की आदत ने पहुंचाया अस्पताल! शख्स की गर्दन में अचानक उठा दर्द और मार गया लकवा- यूजर्स हैरान

क्या MS Dhoni कॉल भी उठाएंगे.. धोनी को मेंटोर का ऑफर मिलने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने की शिकायत

[ad_1]

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई अभी से तैयारी के मूड में है. ऐसी खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को मेंटोर बनने का ऑफर दिया है. धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण (2007) जीता था, भारत अगले वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगा. धोनी को मेंटोर के ऑफर दिए जाने के सवाल पर तंज कसते हुए पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि क्या उन्होंने फ़ोन उठाया? उन्होंने कहा कि उनसे संपर्क करना मुश्किल है.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान में वेस्ट बंगाल के मंत्री मनोज तिवारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “क्या उन्होंने फ़ोन उठाया? क्योंकि जहां तक मुझे पता है कि फोन पर उनसे संपर्क करना मुश्किल है. मैसेज का जवाब भी बहुत मुश्किल से मिलता है, बहुत से प्लेयर्स ने अपने समय में ये कहा भी है. अगर मैसेज पढ़ेंगे तो क्या जवाब देंगे या नहीं देंगे, ये तो समय ही बताएगा. अगर उन्हें मेंटोर बनने का ऑफर दिया जाता है तो सबसे पहली बात ये हैं कि वो इसे स्वीकारेंगे भी या नहीं, वो बड़ी बात है. अगर करेंगे भी तो मेरे लिए ये बोलना बहुत मुश्किल है कि वो टीम इंडिया में क्या इम्पैक्ट लेकर आएंगे.”

धोनी और गंभीर की जोड़ी देखना दिलचस्प होगा

मनोज तिवारी ने आगे कहा, “उनका जो बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी अनुभव रहा है, वो काम में आएगा. क्योंकि जितने भी खिलाड़ी अभी उभरकर आ रहे हैं और टीम इंडिया के सितारे बने हुए हैं, कहीं न कहीं उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनकी बात सुनते हैं. सबसे बड़ी बात ये रहेगी कि एमएस धोनी और गौतम गंभीर की जो जोड़ी बनेगी, वो भी तो देखने वाली रहेगी.”

बता दें कि एमएस धोनी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम के मेंटोर बने थे. उस संस्करण में भारतीय टीम सुपर 12 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार गई थी और सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी.



[ad_2]

Vastu Tips: सुबह उठते ही इन 3 चीजों को देखने से आती है अशुभता! जानें कौन सी हैं वो चीजें और बचन

[ad_1]

Vastu Tips for Morning routine: कई लोगों के जीवन में दिनभर मेहनत करने के बाद भी खुशियों का आगमन नहीं होता और उन्हें कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में वास्तु शास्त्र कि मदद लेनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह उठते वक्त कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखना अशुभ माना गया है.

इन चीजों को देखने से जातकों के जीवन में नकारत्मकता आती है. इसलिए इन्हें देखने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं कि सुबह उठते ही किन चिजों को देखना वर्जित है. 

सुबह न देखें इन चीजों को 

वास्तु शास्त्र में सुबह उठते ही झूठे बर्तनों को देखना अशुभ माना गया है. अगर रात में झूठे बर्तन रह गए हो तो इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं और वहां उनका वास नहीं होता है. तो ऐसी गलती न करें वरना यह घर में दरिद्रता को बढ़ाता है. इसिलए रात को झूठे बर्तन न छोड़े. 

घर में बंद या खराब घड़ी का उपयोग नहीं करना चाहिए. वास्तु शास्त्र में इसे अच्छा नहीं माना गया है. अगर कोई जातक सुबह उठते ही खराब या बंद घड़ी में समय देखता है, तो इससे उसके जीवन में अनेक तरह की समस्याएं आ सकती हैं. इसलिए ऐसी गलती भूल कर भी न करें.

वास्तु शास्त्र में सुबह उठते ही अपनी या अन्य व्यक्ति की परछाई को देखने से मना किया गया है. यह आपके जीवन बाधा उत्पन्न कर सकता है. जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और दिन भी खराब हो सकता है. 

देवी-देवताओं की करें पूजा
हिंदू धर्म में सुबह उठते ही दिन की शुरूआत देवी-देवताओं से करना शुभ माना गया है. शास्त्र के मुताबिक जातकों को सुबह स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और अपने आराध्य कि पूजा करते हुए उन्हें उनके मनपसंद चीजों का भोग लगाना चाहिए.

यह करने से दिन की शुरूआत अच्छी होती है और जातक को सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है. वरना मंदिर जाना या गरीबों में श्रद्धा अनुसार अन्न, वस्त्र और भोजन का दान करना भी फलदायी साबित होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: ‘इसको नहीं छोड़ूंगी मैं आज’, दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर फिर भिड़ गई दो महिलाएं, वीडिय

[ad_1]

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आए दिन यात्रियों के बीच झगड़े के वीडियो सामने आते रहते हैं. ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं सीट को लेकर आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने एक-दूसरे पर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया.

महिला पुलिसकर्मी ने बहस शांत कराने की कोशिश की

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीट की वजह से शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे हाथापाई की स्थिति तक पहुंचने वाला था. वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने जब दोनों को शांत कराने की कोशिश की तो भी उनका गुस्सा कम नहीं हुआ. पुलिसकर्मी ने समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाएं लगातार बहस करती रहीं.

पास ही बैठे यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे “सीट वॉर” बता रहा है तो कोई इसे दिल्ली मेट्रो का आम नजारा कह रहा है.

पहले भी दो महिलाओं में हुआ था झगड़ा

यह पहली बार नहीं है जब मेट्रो में महिलाओं का झगड़ा सामने आया है. इससे पहले भी कई बार सीट को लेकर या छोटी-छोटी बातों पर यात्रियों के बीच झगड़े हो चुके हैं. हाल ही में एक ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दो महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर सीट के लिए लड़ रही थी. भयंकर लड़ाई को देखकर लोगों ने भी अपने कैमरे ऑन कर लिए और वीडियो बनाने लगे थे.

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग कह रहे हैं कि मेट्रो में सीट को लेकर झगड़ने से बेहतर है कि लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और शांति से सफर करें.


हम आपसी विश्वास और सम्मान के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध’, बोले PM मोदी

[ad_1]

SCO Summit Tianjin: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में द्विपक्षीय बैठक हुई. इस दौरान पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चीन द्वारा सफल अध्यक्षता पर राष्ट्रपति शी को बधाई दी और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर एक समझौता हुआ है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू की जा रही हैं. दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित हमारे सहयोग से जुड़े हैं. इससे संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा. हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को दी बधाई

 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चीन द्वारा सफल अध्यक्षता के लिए आपको बधाई देता हूं. चीन यात्रा के निमंत्रण और आज की हमारी बैठक के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं.” उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल कज़ान में हमारी बहुत ही सार्थक चर्चा हुई जिसने हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा दी. सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद, शांति और स्थिरता का माहौल बना है.”

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही ये बात

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, “प्रधानमंत्री जी, आपसे एक बार फिर मिलकर मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है. मैं आपको एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) शिखर सम्मेलन के लिए चीन में स्वागत करता हूं. पिछले वर्ष कज़ान में हमारी एक सफल बैठक हुई थी.



[ad_2]

फिल्म ‘पार्टनर’ के डायलॉग राइटर संजय छेल से ठगी, जांच में जुटी पुलिस

[ad_1]

फिल्म निर्देशक और लेखक संजय छेल के साथ ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, ठगों ने फर्जी आरटीओ चालान का बहाना बनाकर उनसे करीब 99,989 रुपये ले लिए. इस घटना के बाद संजय छेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अंबोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए संजय छेल

मुंबई पुलिस के अनुसार, ये घटना 4 जुलाई को हुई, जब संजय छेल अपने घर खेरवाड़ी सोसायटी, चार बंगला, अंधेरी में थे. इस दौरान उन्हें दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल और मैसेज आए. कॉल करने वालों ने खुद को आरटीओ विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम पर नया ट्रैफिक चालान जारी हुआ है. ठगों ने चालान से जुड़ा एक लिंक भेजा और तुरंत जानकारी भरने का दबाव बनाया. डर और उलझन में संजय छेल ने मोबाइल पर आए लिंक में जानकारी भर दी. इसके बाद उनके बैंक खाते से 99,989 रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर हो गए.

मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच जारी

इस मामले में संजय छेल की शिकायत पर 29 अगस्त 2025 को अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और आईटी एक्ट की धारा 66 (क) व 66 (ड) के तहत दर्ज हुआ है. अंबोली पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. फिलहाल पुलिस उन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी इकट्ठा कर रही है, जिनसे ठगी की गई, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

संजय का फिल्मी करियर

संजय के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1993 में फिल्म इंडस्ट्री में अशुतोष गोवारिकर की फिल्म पहला नशा से शुरुआत की, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई. कुछ साल बाद, उन्होंने नीरज वोरा के साथ मिलकर हिट फिल्म रंगीला (1995) के डायलॉग लिखे. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए लेखक के रूप में काम किया, जिनमें कच्चे धागे (1999), फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी (2000), पार्टनर (2007) और किस्मत कनेक्शन (2008) शामिल हैं.

निर्देशक के रूप में कदम रखा

1999 में संजय ने निर्देशक के रूप में कदम रखा और फिल्म खूबसूरत बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, लेकिन उनकी अगली फिल्म क्या दिल ने कहा (2002) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

[ad_2]

खरीदना है सेकेंड हैंड iPhone तो इन बातों का रखें ख्याल नहीं तो उठा लाएंगे नकली फोन, जानें कैसे करें पहचान

[ad_1]

असली iPhone को पहचानने का सबसे भरोसेमंद तरीका उसके सीरियल नंबर और IMEI से होता है. हर असली iPhone का एक यूनिक आईडी होती है जिसे Settings में जाकर या *#06# डायल करके आसानी से चेक किया जा सकता है. इन नंबरों को बॉक्स और सिम ट्रे पर दिए गए नंबर से मिलाकर देखें अगर सब कुछ मैच करता है तो फोन असली है. इसके अलावा Apple की वेबसाइट पर सीरियल नंबर डालकर भी मॉडल और वारंटी की जानकारी ली जा सकती है.

असली iPhone को पहचानने का सबसे भरोसेमंद तरीका उसके सीरियल नंबर और IMEI से होता है. हर असली iPhone का एक यूनिक आईडी होती है जिसे Settings में जाकर या *#06# डायल करके आसानी से चेक किया जा सकता है. इन नंबरों को बॉक्स और सिम ट्रे पर दिए गए नंबर से मिलाकर देखें अगर सब कुछ मैच करता है तो फोन असली है. इसके अलावा Apple की वेबसाइट पर सीरियल नंबर डालकर भी मॉडल और वारंटी की जानकारी ली जा सकती है.

सिर्फ नंबर ही नहीं, iPhone की बिल्ड क्वालिटी भी उसकी असलियत का बड़ा सबूत देती है. असली iPhone हाथ में पकड़ते ही मजबूत और प्रीमियम लगता है उसके बटन आसानी से दबते हैं और पीछे लगा Apple का लोगो बेहद साफ और परफेक्ट जगह पर होता है. नकली iPhones में अक्सर वजन, डिस्प्ले क्वालिटी, किनारों की फिनिशिंग और लोगो की पोज़िशन में गड़बड़ियां मिल जाती हैं.

सिर्फ नंबर ही नहीं, iPhone की बिल्ड क्वालिटी भी उसकी असलियत का बड़ा सबूत देती है. असली iPhone हाथ में पकड़ते ही मजबूत और प्रीमियम लगता है उसके बटन आसानी से दबते हैं और पीछे लगा Apple का लोगो बेहद साफ और परफेक्ट जगह पर होता है. नकली iPhones में अक्सर वजन, डिस्प्ले क्वालिटी, किनारों की फिनिशिंग और लोगो की पोज़िशन में गड़बड़ियां मिल जाती हैं.

इसके साथ ही सॉफ्टवेयर भी बड़ी पहचान है. असली iPhone हमेशा iOS पर चलता है और “Hey Siri” कमांड पर Siri तुरंत एक्टिव हो जाती है. जबकि नकली फोन में ज्यादातर Android सिस्टम को iOS जैसा दिखाने की कोशिश की जाती है जहां अपडेट्स और फीचर्स सही तरीके से काम नहीं करते.

इसके साथ ही सॉफ्टवेयर भी बड़ी पहचान है. असली iPhone हमेशा iOS पर चलता है और “Hey Siri” कमांड पर Siri तुरंत एक्टिव हो जाती है. जबकि नकली फोन में ज्यादातर Android सिस्टम को iOS जैसा दिखाने की कोशिश की जाती है जहां अपडेट्स और फीचर्स सही तरीके से काम नहीं करते.

अगर आपने नया iPhone लिया है तो उसकी पैकेजिंग और एक्सेसरीज पर भी गौर करें. Apple का बॉक्स हमेशा क्वालिटी प्रिंट और मजबूत पैकिंग वाला होता है. वहीं नकली फोन के साथ आने वाला बॉक्स और चार्जिंग एक्सेसरीज अक्सर सस्ते और घटिया क्वालिटी के लगते हैं.

अगर आपने नया iPhone लिया है तो उसकी पैकेजिंग और एक्सेसरीज पर भी गौर करें. Apple का बॉक्स हमेशा क्वालिटी प्रिंट और मजबूत पैकिंग वाला होता है. वहीं नकली फोन के साथ आने वाला बॉक्स और चार्जिंग एक्सेसरीज अक्सर सस्ते और घटिया क्वालिटी के लगते हैं.

फिर भी अगर संदेह बना रहे तो सबसे सुरक्षित तरीका है कि फोन को सीधे Apple सर्विस सेंटर ले जाया जाए. वहां एक्सपर्ट्स कुछ ही मिनटों में साफ कर देंगे कि आपका iPhone असली है या नकली.

फिर भी अगर संदेह बना रहे तो सबसे सुरक्षित तरीका है कि फोन को सीधे Apple सर्विस सेंटर ले जाया जाए. वहां एक्सपर्ट्स कुछ ही मिनटों में साफ कर देंगे कि आपका iPhone असली है या नकली.

Published at : 31 Aug 2025 10:14 AM (IST)

Preferred Sources

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

तेज रफ्तार ट्रेन से टकराई बकरियां! पटरियों पर टुकड़े टुकड़े हो दहाड़ी मौत, वीडियो देखा क्या?

[ad_1]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो रोज-रोज इंसान को हैरान कर देते हैं. लेकिन इस बार जो मंजर सामने आया है, उसने देखने वालों का खून जमा दिया. नजारा इतना खतरनाक है कि किसी ने सोचा भी न होगा. रेलवे स्टेशन पर लोग आ-जा रहे थे, रोज की तरह हलचल थी, तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का दिल दहला दिया. वीडियो में दिखता है कि रेलवे स्टेशन की पटरियों से लोग गुजर रहे हैं. तभी दूर से मौत की गूंज सुनाई देती है, एक्सप्रेस ट्रेन का तेज हॉर्न. रेलगाड़ी रफ्तार से दौड़ती हुई नजदीक आ रही होती है. लोग संभलकर प्लेटफॉर्म पर खड़े हो जाते हैं, लेकिन उसी पल कुछ बकरियां प्लेटफॉर्म से छलांग लगाकर ट्रैक पर कूद पड़ती हैं.

ट्रेन की चपेट में आई बकरियां, हो गई टुकड़े टुकड़े

वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि बकरियां मासूमियत से दूसरी तरफ पहुंचने की कोशिश करती हैं. लोग उन्हें देखकर चीख पड़ते हैं. लेकिन वक्त और रफ्तार किसी का इंतजार नहीं करती. जैसे ही बकरियां ट्रैक पार करती हैं, उसी पल मौत बनकर एक्सप्रेस ट्रेन दहाड़ते हुए वहां पहुंच जाती है. अगले ही सेकंड में जो मंजर सामने आता है, उसने देखने वालों को सन्न कर दिया. बकरियां ट्रेन की चपेट में आ गईं.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

हर तरफ हुआ खून ही खून

ट्रैक पर उनके टुकड़े-टुकड़े बिखर गए. पूरी पटरी खून से लाल हो गई. लोगों की आंखों के सामने इतना खौफनाक नजारा था कि कई लोग कांप उठे. सोशल मीडिया पर वीडियो आग की तरह फैल रहा है. कोई इसे बेहद दर्दनाक बता रहा है, तो कोई ट्रेन की रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठा रहा है. वहीं बहुत से लोग कह रहे हैं कि यह हादसा सिर्फ जानवरों का नहीं बल्कि इंसानों को भी सबक है कि रेलवे ट्रैक से गुजरना हमेशा मौत से खेलने जैसा है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स हुए भावुक

वीडियो को South South नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किसी गरीब ने अपनी बकरियां खो दी और लोग वीडियो बना रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…बहुत बुरा हुआ, मासूम जानवर. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कटना तो था ही, बस यहां कटी है तो अब किसी की थाली में जाने से बच गईं.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का बड़ा दावा, जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

[ad_1]

RBI Governor Sanjay Malhotra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने शनिवार को कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगी. उन्होंने देश के विकास को बढ़ावा देने का श्रेय प्रधानमंत्री जन धन योजना को दिया. उनका यह बयान एक ऐसे समय पर आया है, जब देश में चल रही टैरिफ टेंशन के बावजूद भारत की जीडीपी चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 परसेंट की दर से आगे बढ़ी है. यह अमेरिका के भारी-भरकम टैरिफ लगाए जाने से पहले की पांच तिमाहियों में सबसे अधिक है.

11 साल पहले हुई थी योजना की शुरुआत 

इंदौर के रंगवासा गांव में एक सरकारी बैंक के वित्तीय समावेशन अभियान ‘संतृप्ति शिविर’ को संबोधित करते हुए ​​उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और आरबीआई ने 11 साल पहले बैंकों के सहयोग से जन धन योजना की शुरुआत की थी, जिससे पूरे देश का विकास हुआ है.

उन्होंने कहा, ”आज भारत दुनिया के 5 सबसे विकसित देशों में गिना जाता है और बहुत जल्द देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा.” आरबीआई गवर्नर ने कहा कि देश के आगे बढ़ने के इस सफर में सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस योजना के तहत 55 करोड़ खाते खोले गए हैं, जिससे उन्हें बचत, पेंशन, बीमा, ऋण और अन्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं. इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन सी.एस.सेट्टी भी उपस्थित थे. 

हाल ही में प्रधानमंत्री जन धन योजना ने अपने 11 साल पूरे किए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी है. उन्होंने यह भी कहा कि जब अंतिम व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ा होता है, तो पूरे देश एक साथ्ज्ञ आगे बढ़ता है. इस स्कीम की शुरुआत साल 2014 में 28 अगस्त के दिन की गई थी. 

क्या है जन धन योजना? 

बता दें कि इस स्कीम का मकसद गरीबों का बैंक अकाउंट खुलवाकर उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाना है. इसमें मिनिमम बैलेंस रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा मिलती है. इसमें अकाउंट होल्ड को बीमा की भी सुविधा दी जाती है और किसी वजह से उनकी मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों को नॉमिनी का लाभ मिलता है. इसके तहत खाता खुलवाने के लिए आपको बैंक जाकर आवेदन करना होगा. वहां से जन धन योजना का फॉर्म लेकर उसे भरना होगा. 

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप टेंशन से बेपरवाह भारतीय इकोनॉमी का धमाल, 7.7 प्रतिशत का लगाया जबरदस्त उछाल



[ad_2]

गर्दन के आसपास बनने लगा काले रंग का घेरा, इस बीमारी के शिकार तो नहीं हो रहे आप?

[ad_1]

गर्दन के आसपास का काला रंग एक बहुत ही नॉर्मल समस्या है. गर्दन का काला पड़ना या उसके आस-पास की स्किनका गहरे रंग में बदलना कई बार शरीर में हो रहे कुछ बदलावों का संकेत भी हो सकता है. अगर आपकी गर्दन पर काले दाग या घेरे बनने लगे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह शरीर के अंदर हो रहे किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इशारा हो सकता है, जिसे समय रहते पहचानना और उसका इलाज करना बहुत जरूरी है.

कई लोग चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने में अक्सर गर्दन पर ध्यान नहीं देते हैं. वहीं गर्दन की स्किन चेहरे के मुकाबले ज्यादा सेंसिटिव होती है और इस पर जमी धूल, पसीना और गंदगी आसानी से जमा हो सकती है, जिससे स्किनका रंग बदल सकता है. कभी-कभी, यह बदलाव सिर्फ बाहर से दिखता है और समय रहते सही उपायों से ठीक हो सकता है, लेकिन कभी-कभी यह शरीर के भीतर हो रहे किसी बड़े बदलाव का संकेत भी हो सकता है. गर्दन में कालापन होने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें से कुछ कारण हमारी लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं, जबकि कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं गर्दन के आसपास काले रंग का घेरा किस बीमारी का कारण हो सकता है. 
 
गर्दन में कालापन होने के कारण

गर्दन की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है और यह चेहरे की स्किन से अलग होती है. इसलिए, चेहरे की स्किन पर ध्यान देने के बावजूद गर्दन की स्किन को नजरअंदाज कर दिया जाता है. इसके कारण गर्दन पर गंदगी, पसीना और धूल जमा हो जाती है, जिससे कालापन आ सकता है. गलत खाना और स्किन की सही केयर न करना भी गर्दन के कालेपन का कारण बन सकता है. अनहेल्दी फूड, खासकर जंक फूड और ज्यादा शुगर का सेवन, स्किन की हेल्थ पर नेगेटिव इंपेक्ट डाल सकता है. कई बार गर्दन के कालेपन का कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है. खासकर महिलाओं में, पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) जैसी स्थिति में इंसुलिन का लेवल बढ़ने से गर्दन पर कालापन बढ़ सकता है. 

इसके अलावा जो लोग डायबिटीज से प्रभावित होते हैं, उनके ब्लड शुगर का लेवल ज्यादा रहता है, और इससे गर्दन का रंग काला पड़ सकता है. इसके अलावा, हाई इंसुलिन का लेवल भी स्किन के कालेपन का कारण बन सकता है. कुशिंग सिंड्रोम एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल ज्यादा बढ़ जाता है. यह स्थिति किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है, और इसके कारण भी गर्दन पर कालापन देखा जा सकता है. 

गर्दन में कालापन से जुड़ी बीमारियों के संकेत

1. ब्लड शुगर और इंसुलिन का असंतुलन – गर्दन के आसपास काले रंग का घेरा यह संकेत हो सकता है कि आपको डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. 

2. हार्मोनल बदलाव – PCOS जैसी समस्याएं या अन्य हार्मोनल असंतुलन गर्दन के कालेपन का कारण बन सकते हैं. 

3. कुशिंग सिंड्रोम – अगर आपके शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ रहा है, तो इससे भी गर्दन पर कालापन हो सकता है. 

4. अकन्थोसिस निगरिकन्स –  यह स्किन की काली लेयर के कारण गर्दन में कालापन  करता है, और यह मोटापे, डायबिटीज या हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकता है. 

5. ज्यादा वजन – मोटापा गर्दन के कालेपन का एक प्रमुख कारण है, इसलिए वजन को नियंत्रित करना जरूरी है. बैलेंस खाना और नियमित एक्सरसाइज से वजन कम किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें : बदलते मौसम में खांस-खांसकर हो गए हैं परेशान? इन नुस्खों से करें मिनटों में इलाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]