क्या लुटेरा बनेगा रे तू? मोबाइल छिनने के चक्कर में स्नैचर का हो गया पोपट- फिर पब्लिक ने जमकर..

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इस वक्त पाकिस्तान से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो इतना फिल्मी अंदाज का है कि किसी को भी हैरानी होगी कि आखिर सड़क पर यह सब सच में कैसे हो गया. वीडियो में एक शख्स सड़क पर आराम से फोन पर बात करते हुए चलता दिख रहा है. तभी अचानक पीछे से एक बाइक सवार लुटेरा आता है और उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करता है.

लेकिन जैसे ही वो मोबाइल झपटता है, हालात पलट जाते हैं. फोन छिनते ही बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाता है और वह धड़ाम से बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ता है. बस यहीं से कहानी पूरी तरह बदल जाती है और जो नजारा सामने आता है, उसने वीडियो देखने वालों को दंग कर दिया है.

लुटेरे को फोन लूटना पड़ा भारी

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि लुटेरा बड़ी चालाकी से पीछे से आता है. वह पीड़ित शख्स के हाथ से फोन झपट लेता है. लेकिन फोन हाथ लगते ही उसका संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाती है. खुद लुटेरा भी बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है. इस नजारे को देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं. बाइक सवार को गिरा देख पीड़ित शख्स पलभर में भड़क उठता है. सबसे पहले वह लुटेरे से अपना फोन छीन लेता है और फिर गुस्से में उस पर टूट पड़ता है. वीडियो में दिखता है कि शख्स बार-बार उसके चेहरे पर मुक्के बरसा रहा है. लुटेरा पूरी तरह से असहाय हो जाता है और खुद को बचाने की कोशिश करता है.

खंजर दिखाकर छुड़ाई जान

घूंसे खाने से जब लुटेरे का सब्र टूट जाता है तो वह अपनी पैंट से अचानक एक धारदार खंजर निकाल लेता है. इस नजारे को देखकर माहौल पूरी तरह बदल जाता है. गली-नुक्कड़ से लोग वहां जमा होने लगते हैं और चारों ओर अफरा-तफरी मच जाती है. जैसे ही लुटेरा खंजर निकालता है, पीड़ित शख्स तुरंत समझदारी दिखाता है. वह अपना फोन उठाता है और वहां से निकल जाता है. भीड़ भी लुटेरे के चारों ओर जमा होती है लेकिन वीडियो अचानक यहीं पर खत्म हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Qazi Asad Ali नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इससे हमें ये सबक मिलता है कि बाइक की सर्विस हमेशा वक्त पर कराएं. एक और यूजर ने लिखा..इन लोगों ने लुटेरे को जाने क्यों दिया? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या लुटेरा बनेगा रे तू…पड़ गई ना ठंडक

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

विराट कोहली से बल्ला मांगने पर आखिर क्यों बदनाम हो गए रिंकू सिंह? जानिए पूरा किस्सा

[ad_1]

भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह न सिर्फ अपनी बैटिंग बल्कि मैदान के बाहर अपनी मस्ती भरी हरकतों की वजह से भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए हैं. रिंकू कई बार सुर्खियों में रहे हैं क्योंकि वह सीनियर खिलाड़ियों से बैट मांगने की आदत के लिए मशहूर हैं. खासकर, विराट कोहली से बैट मांगते हुए उनके वीडियो खूब वायरल हुए. अब रिंकू ने खुद इस किस्से के पीछे की कहानी बताई है और बताया कि इसका उन पर क्या असर पड़ा.

आईपीएल के दौरान खूब वायरल हुए थे वीडियो

IPL 2024 के दौरान फैन्स ने कई वीडियो शेयर किए, जिसमें रिंकू को कोहली से बैट मांगते हुए देखा गया. ये क्लिप सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गई और लोगों को ऐसा लगने लगा जैसे रिंकू हमेशा कोहली के पीछे बैट के लिए पड़े रहते हैं.

मामला तब और चर्चा में आया जब रिंकू ने कोहली का दिया हुआ पहला बैट तोड़ दिया और फिर उनसे दूसरा बैट मांगने पहुंच गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ. इन सब वीडियो के बारे में अब रिंकू ने खुद अपनी बात रखी है और बताया कि इससे क्या असर पड़ा है.

रिंकू ने न्यूज 24 से बात करते हुए बताया, “मैं थोड़ा ज्यादा बदनाम हो गया था बैट के चक्कर में. मैं तो बस नॉर्मल उनसे मिलने जाता था और उसके बाद बैट मांगता था. लेकिन कैमरे वाले पीछे लग जाते थे. इससे लोग गलत समझने लगे. ये मेरे लिए भी अच्छा नहीं था और भैया (कोहली) के लिए भी, क्योंकि बैट वाले वीडियो बार-बार वायरल हो रहे थे.”

इस साल कोहली का नहीं, इन दो दिग्गज खिलाड़ियों का बैट रिंकू को मिला

रिंकू ने माना कि यह सब मजाक और प्यार में था, लेकिन कैमरों का लगातार ध्यान रहने से वह थोड़ा संभल गए और दोबारा ऐसा करने से बचने लगे. इसी वजह से आईपीएल 2025 में फैंस ने उन्हें विराट कोहली के आसपास घूमते नहीं देखा. हालांकि को रिंकू को रोहित शर्मा और एमएस धोनी का बैट इस साल मिला.

रिंकू ने कहा, “इस बार (आईपीएल 2025) मैं विराट भैया के साथ नहीं दिखा. हां, मुझे माही भैया का बैट और रोहित भैया का बैट मिला. मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि ऐसे खिलाड़ियों से बैट मिला.”

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर को मिल रही थी कप्तानी लेकिन…, एशिया कप से पहले हुआ था बहुत बड़ा ब्लंडर, जानें पूरा मामला

[ad_2]

केंद्र सरकार के इन कर्मचारियों लिए ‘गुड न्यूज’, सैलरी और पेंशन पर आई बड़ी खबर; जारी हुआ सर्कुलर

[ad_1]

Central Government Employees Salary: केंद्र सरकार ने आगामी फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों को खुशखबरी दी है. गणेश चतुर्थी और ओणम का त्योहार आने वाला है. इसके चलते अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए समय से पहले वेतन और पेंशन भुगतान को मंजूरी दे दी है. यानी कि इन्हें एडवांस में सैलरी और पेंशन दिए जाएंगे.

कब तक कर दिया जाएगा भुगतान? 

21 और 22 अगस्त, 2025 को जारी वित्त मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, महाराष्ट्र में डिफेंस, पोस्ट और टेलीकॉम सहित केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अगस्त का वेतन 26 अगस्त, 2025 (मंगलवार) को मिलेगा. यानी कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी से पहले इनका मेहनताना इनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा. इसी तरह से केरल में 4-5 सितंबर, 2025 तक ओणम का त्योहार मनाया जाएगा इसलिए इन्हें भी सैलरी और पेंशन का भुगतान 25 अगस्त, 2025 (सोमवार) को कर दिया जाएगा. 

सर्कुलर में इस बात का भी जिक्र

सरकार के इस फैसले का मकसद यह ध्यान में रखना है कि त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को किसी तरह की आर्थिक परेशानी आए और वे अपने परिवारों के साथ त्योहार को अच्छे से मना सके. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इन भुगतानों को अग्रिम भुगतान माना जाएगा. जारी किए गए वेतन, पेंशन और मजदूरी को अगस्त/सितंबर 2025 के फाइनल सेटलमेंट में एडजस्ट किया जाएगा. सर्कुलर में कहा गया है, “इस प्रकार वितरित वेतन/मजदूरी/पेंशन को अग्रिम भुगतान माना जाएगा और प्रत्येक कर्मचारी/पेंशनभोगी के पूरे महीने के वेतन/मजदूरी/पेंशन का निर्धारण होने के बाद समायोजन के अधीन होगा.” 

वित्त मंत्रालय का RBI को निर्देश

मंत्रालय ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से केरल और महाराष्ट्र में बैंकों की शाखाओं को बिना किसी देरी के सैलरी और पेंशन के एडवांस में भुगतान करने के कार्यक्रम को लागू करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया है. केरल में केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारी भी शीघ्र भुगतान निर्देश के दायरे में आएंगे. 

 

ये भी पढ़ें: 

8th Pay Commission: क्या 8वें वेतन आयोग में बैंक कर्मचारियों की भी बढ़ेगी सैलरी? इस महीने जारी हो सकते हैं ToR

[ad_2]

अचानक बदल गई आपके फोन की कॉलिंग स्क्रीन? जानिए एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में क्या हो रहा है नया खेल

[ad_1]

Android Calling Screen: अगर आप भारत में एंड्रॉइड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और हाल ही में कॉलिंग स्क्रीन का लुक बदला हुआ महसूस किया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. दरअसल, यह बदलाव गूगल के Phone App में आए नए Material 3 Expressive अपडेट की वजह से हुआ है. इस अपग्रेड के साथ ऐप और कॉलिंग स्क्रीन का डिजाइन एकदम नया रूप ले चुका है.

कॉन्टैक्ट्स में बड़ा बदलाव

अब आपके फेवरेट और हालिया कॉन्टैक्ट्स एक ही टैब में दिखाई देंगे. फेवरेट कॉन्टैक्ट्स सबसे ऊपर कैरोसेल फॉर्मेट में होंगे. हाल की कॉल्स या चैट्स नीचे कंटेनर में दिखाई देंगी. पहले की तरह फ्लोटिंग बटन वाला कीपैड अब हटाकर नीचे एक अलग टैब में शिफ्ट कर दिया गया है. कॉन्टैक्ट्स अब टॉप नेविगेशन बार पर मौजूद होंगे और उन्हें तीन-डॉट मेन्यू से भी एक्सेस किया जा सकता है.

इनकमिंग कॉल स्क्रीन का नया अंदाज़

नए अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव इनकमिंग कॉल स्क्रीन पर देखने को मिलेगा. कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने के लिए अब आपको वर्टिकल नहीं बल्कि हॉरिजॉन्टल स्वाइप करना होगा. यह बदलाव इसलिए किया गया है ताकि जेब से फोन निकालते समय गलती से कॉल कटने या रिसीव होने की समस्या न हो. अगर चाहें तो आप इस सेटिंग को बदलकर दोबारा टैप-टू-आंसर मोड में भी ला सकते हैं.

इन-काल बटन और नया डिजाइन

कॉल के दौरान दिखाई देने वाले बटन्स में भी हल्के लेकिन अहम बदलाव किए गए हैं. सभी बटन अब राउंड कॉर्नर डिजाइन के साथ दिखेंगे. एंड कॉल बटन को पहले से बड़ा कर दिया गया है ताकि उसे आसानी से देखा और दबाया जा सके.

आने वाला नया फीचर

गूगल एक और फीचर पर काम कर रहा है जिसके जरिए इनकमिंग कॉल पर फुल-स्क्रीन इमेज दिखाई देगी. इसे कॉन्टैक्ट कार्ड कहा जा रहा है और अभी यह केवल बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. गूगल ने सिर्फ फोन ऐप ही नहीं बल्कि Android Clock App को भी Material 3 Expressive डिज़ाइन में ढालना शुरू कर दिया है. इसमें अब ऊंचा बॉटम बार और एक स्क्वायर फ्लोटिंग बटन कॉर्नर में मिलेगा जो पहले बीच में गोल आकार में होता था. नए डिजाइन में अलार्म को हाईलाइट करने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Google Pixel 10 Vs Samsung Galaxy S25: कैमरा से लेकर बैटरी तक, जानें कौन है असली फ्लैगशिप चैंपियन?

[ad_2]

Video: एक साथ 4 मौतों का लाइव वीडियो, लगा ऐसा करंट बिखर गए लोग, घटना CCTV में कैद

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित लॉथकुंटा इलाके से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सीढ़ी पर चढ़कर बिजली के तारों के पास काम कर रहा था. अचानक उसे करंट का तेज झटका लगा और वह बुरी तरह से तड़पने लगा. हादसा इतना अचानक हुआ कि पास में मौजूद बाकी तीन लोग भी इसकी चपेट में आ गए.

सीसीटीवी कैमरे में कैद  हुआ दर्दनाक हादसा

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिखाई देता है कि युवक सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ा और बिजली के तारों के संपर्क में आते ही करंट लग गया. जिससे पास खड़े तीन और लोग उसकी चपेट में आ गए और वहीं पर गिर पड़े. मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद लोग घबराकर दौड़ पड़े.

हादसे के तुरंत बाद लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी और बिजली सप्लाई बंद कराई. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने उनमें से एक की हालत गंभीर बताई है.

वीडियो देखकर कई यूजर्स ने किए कमेंट

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोगों को सावधान रहने की सीख दे रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि बिजली से जुड़ा काम हमेशा प्रशिक्षित लोगों को ही करना चाहिए और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. लापरवाही से किया गया छोटा सा कदम जानलेवा साबित हो सकता है.

विशेषज्ञों का भी कहना है कि बिजली के तारों या उपकरणों के पास बिना सुरक्षा किट के काम करना बहुत खतरनाक है. खासकर नंगे पांव या गीले हाथों से ऐसे काम कभी नहीं करने चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Video: गली के अंदर 6 कुत्तों के झुंड का युवक पर हमला, नोंच डाला हाथ, घटना का वीडियो वायरल


इजरायल ने यमन में बरपाया कहर, हूतियों के मिसाइल ठिकानों पर बरसाए बम, आग के गोलों में बदलीं इमार

[ad_1]

इजरायल ने यमन की राजधानी सना के ऊर्जा केंद्रों पर हवाई हमले किए. इजरायली सेना ने एक पावर प्लांट और एक गैस स्टेशन को निशाना बनाया. यह क्षेत्र हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है. इजरायल की ओर क्लस्टर बम दागे जाने के कुछ दिन बाद आईडीएफ ने यमन की राजधानी को निशाना बनाया है.

हूतियों के सैन्य ठिकानों को भी किया तबाह

आईडीएफ ने कहा कि ये उस हमले का जवाब है, जो हाल ही में यमन ने इजरायल पर किया था. इजारयली सेना के मुताबिक जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उसमें एक सैन्य ढांचा भी है, जिसमें राष्ट्रपति भवन स्थित है. IDF के अनुसार इन सभी जगहों का इस्तेमाल हूती विद्रोही अपने सैन्य गतिविधियों के लिए किया करते थे.

‘ईरान के निर्देश पर काम करते हैं हूती विद्रोही’

इजरायली सेना ने कहा कि हूती विद्रोही ईरान की सरकार के निर्देश पर काम करते हैं ताकि इजरायल और उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाया जा सके. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हूती विद्रोही करीब 2 साल से इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे रहे हैं और लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाया है. उनका कहना है कि वे गाजा युद्ध को लेकर फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ये हमले कर रहे हैं.

यमन की राजधानी में राष्ट्रपति भवन के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए और खिड़कियां टूट गईं. रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को यमन से इजरायल की ओर जिस तरह की मिसाइल दागी गई वह एक नए खतरे का संकेत है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब हूतियों ने इजरायल पर क्लस्टर बम गिराया था.

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बनने जा रहा ये कॉरिडोर, PAK के विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा ऐलान



[ad_2]

पिता से दूरी, अकेलापन और हार्ट अटैक, कुछ ऐसा रहा ‘राम तेरी गंगा मैली’ एक्टर राजीव कपूर का जीवन

[ad_1]

हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे परिवार हैं जिनका नाम ही पहचान बन चुका है. इनमें से एक है कपूर खानदान, जो हमेशा से अभिनय, निर्देशन और कला से जुड़ा रहा है. यह परंपरा पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई और फिर राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर तक चली. हर पीढ़ी ने अपनी अलग पहचान बनाई.

अभिनेता बनने का सपना अधूरा रह गया

इसी परिवार में जन्मे थे राजीव कपूर. उन्हें पहचान तो मिली, लेकिन उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी वो चाहते थे. राजीव कपूर का सपना था एक अच्छा अभिनेता बनने का, लेकिन उनके पिता राज कपूर उन्हें निर्देशक के रूप में देखना चाहते थे. इन दोनों रास्तों के बीच फंसे राजीव ने कभी पर्दे पर और कभी कैमरे के पीछे खुद को साबित करने की कोशिश की. लेकिन कई कोशिशों के बावजूद उन्हें वो बड़ी सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उन्हें उम्मीद थी.

राम तेरी गंगा मैली’ से मिली पहचान

राजीव कपूर का जन्म 25 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था. उन्हें प्यार से ‘चिंपू’ कहा जाता था. उन्होंने 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से एक्टिंग की शुरुआत की, लेकिन फिल्म सफल नहीं हुई. इसके बाद ‘आसमान’, ‘लवर बॉय’ और ‘जबरदस्त’ जैसी फिल्मों में नजर आए, पर बड़ी पहचान नहीं बना सके.

1985 में राज कपूर के निर्देशन में बनी ‘राम तेरी गंगा मैली’ सुपरहिट रही और राजीव को शोहरत मिली.  इसके बावजूद, वे इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद थी. उनकी लापरवाही और शराब की आदत ने भी करियर पर असर डाला.

रिश्तों में आई दूरी

फिल्म समीक्षक रह चुके जयप्रकाश चौकसे ने कहा था, “राज कपूर ने उन्हें सलाह दी कि अभिनय की कोशिश मत करो, बल्कि निर्देशन में अपना करियर बनाओ.” पर राजीव के मन में अभिनेता बनने की तड़प इतनी थी कि उन्होंने पिता की बातमानकर जल्दबाजी मेंएक जान हैं हमजैसी फिल्में कर लीं, जो असफल रहीं. इस कारण राज कपूर उनसे नाराज भी रहे और उनके बीच मनमुटाव बढ़ गया. कहा जाता है कि राजीव ने पिता के अंतिम संस्कार में भी हिस्सा नहीं लिया था, जिससे उनकी निजी जिंदगी में भी तनाव बना रहा.

निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी काम किया

राजीव कपूर ने सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी काम किया. 1991 में उन्होंने ‘हिना’ फिल्म बनाई, जिसका निर्देशन उनके भाई रणधीर कपूर ने किया. 1996 में उन्होंने ‘प्रेम ग्रंथ’ का निर्देशन किया, जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे, लेकिन फिल्म सफल नहीं रही. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल ‘वंश’ और 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ का निर्माण किया, जिसे ऋषि कपूर ने निर्देशित किया. इतनी कोशिशों के बावजूद राजीव को लगातार सफलता नहीं मिली और उन्होंने धीरे-धीरे फिल्मों से दूरी बना ली.

निजी जीवन में भी उतार-चढ़ाव आए

2001 में राजीव कपूर ने आर्किटेक्ट आरती सभरवाल से शादी की, लेकिन यह रिश्ता 2003 में तलाक तक पहुंच गया. तलाक के बाद राजीव अकेले रहने लगे और पुणे में एक बंगला खरीद लिया. शराब पीने की आदत ने उनकी जिंदगी को और मुश्किल बना दिया. कोविड-19 के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद वे मुंबई लौट आए और अपने बड़े भाई रणधीर कपूर के घर चेंबूर में रहने लगे.

आखिरी बार नजर आए ‘टूल्सिडास जूनियर’ में

राजीव कपूर ने 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘टूल्सिडास जूनियर’ से वापसी की. यह उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई, जो उनके निधन से कुछ समय पहले पूरी हुई थी. यह फिल्म दर्शकों और आलोचकों दोनों की तारीफ पाने में सफल रही.


पिता से दूरी, अकेलापन और हार्ट अटैक, कुछ ऐसा रहा 'राम तेरी गंगा मैली' एक्टर राजीव कपूर का जीवन

58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली

उनका निधन 9 फरवरी 2021 को मुंबई में हुआ, जब वे अपने भाई रणधीर कपूर के घर थे. सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया, और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई. उन्होंने 58 साल की उम्र में आखिरी सांस ली.

[ad_2]

खेल दिखा रहे सपेरे के बेटे को ही काट खाया सांप! दर्द से छटपटाने लगा मासूम- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. यह वीडियो किसी मोहल्ले की गली का है जहां एक सपेरा अपने पारंपरिक अंदाज में लोगों को सांप का खेल दिखा रहा था. उसके सामने दो टोकरी रखी थीं और दोनों में मौजूद थे जहर से भरे खतरनाक कोबरा. एक तरफ बीन की आवाज पर कोबरा फन उठाकर लहरा रहा था तो दूसरी ओर दूसरा सांप अचानक टोकरी से बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने लगा. देखने वाले हैरान थे लेकिन असली हादसा तब हुआ जब सपेरे के बच्चे ने खेल-खेल में उस सांप को हाथ में पकड़ने की कोशिश की. कुछ ही पलों में नजारा तमाशे से त्रासदी में बदल गया.

कोबरा को रस्सी की तरह उठा खेल रहे थे सपेरे के बच्चे

वीडियो की शुरुआत में सपेरा अपने दोनों सांपों के साथ गली में बैठा नजर आता है. बीन की धुन पर एक कोबरा टोकरी से बाहर निकलता है और फन उठाकर लहराने लगता है. वहीं दूसरी टोकरी से निकला कोबरा जमीन पर घूमता रहता है. लोग हैरानी से तमाशा देखते रहते हैं और बच्चे भी इस नजारे को देखने के लिए आगे आ जाते हैं. इसी दौरान सपेरे के दो बच्चे आगे बढ़ते हैं. वे बिना डरे सांप को हाथ से पकड़कर उठाने लगते हैं. देखने वालों के लिए यह और भी हैरतअंगेज पल था कि इतने छोटे बच्चे इतने खतरनाक सांपों को बिना किसी झिझक के हाथ से छू रहे हैं. जैसे ही सांप गली से दूर जाने लगता है तो बच्चे खड़े होकर उसे किसी रस्सी की तरह पकड़कर हवा में लटकाते हैं.

सांप ने डसा तो दर्द से तड़पने लगा मासूम

यही खेल उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हो जाता है. अचानक मौका पाते ही कोबरा सपेरे के छोटे बेटे को फन मार देता है. पल भर में बच्चा जहर भरी काट का शिकार हो जाता है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि डसे जाने के बाद बच्चा दर्द से छटपटाने लगता है और जमीन पर तड़पने लगता है.जैसे ही यह हादसा होता है, सपेरा फौरन अपनी जगह से कूदकर बच्चे की ओर भागता है.

वह तेजी से सांप को पकड़कर बच्चे से अलग करता है. भीड़ में खड़े लोग भी दहशत में आ जाते हैं और चारों ओर अफरा-तफरी मच जाती है. हालांकि वीडियो अचानक यहीं खत्म हो जाता है और उसके बाद बच्चे की हालत क्या हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट…कुछ हैरान तो कुछ भड़के

वीडियो को Abhishek Golu Srivastava नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे ये लोग सांप के जहर वाले दांत तोड़ देते हैं. एक और यूजर ने लिखा…सांप को रस्सी समझा था, आ गया स्वाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस तरह के लोगों को जेल भेजो जो इस तरह से मौत से मजाक करते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और लेक्चरर समेत 84 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

[ad_1]

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक बार फिर युवाओं के लिए शानदार अवसर दिया है. आयोग ने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

अगर आप केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों में शामिल होना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं. इस भर्ती अभियान के जरिए UPSC कुल 84 रिक्तियों को भरेगा. आवेदन की अंतिम डेट 11 सितंबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार यहां बताए गए तरीके के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, लेक्चरर समेत अन्य पद शामिल हैं. पदों की संख्या कुल मिलाकर 84 है.

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है, जिसकी पूरी जानकारी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट और भर्ती अधिसूचना में उपलब्ध है. आमतौर पर इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है. इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है.

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा भी पदों के अनुसार तय की गई है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट नहीं है, जबकि आरक्षित वर्ग जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में केवल 25 रुपये जमा करने होंगे. जबकि महिला उम्मीदवार, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी. इस हिसाब से देखा जाए तो आवेदन शुल्क बहुत ही कम रखा गया है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online” टैब पर क्लिक करें.
  • यहां आपको ORA (Online Recruitment Application) लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके अपने पद के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • इसके बाद आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • यह भी पढ़ें : सीबीएसई का बड़ा कदम: बेहतर गवर्नेंस और स्कूलों की निगरानी के लिए 6 नए रीजनल ऑफिस



    फिर उम्मीदवार आवेदन पत्र को सबमिट कर दें.
    अंत में आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

एशिया कप से पहले सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हेड कोच

[ad_1]

Sourav Ganguly Appoint Head Coach: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को साउथ अफ्रीका लीग SA20 के नए सीजन के शुरू होने से पहले प्रीटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच बनाया गया है. ये टीम IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की सहयोगी टीम है. इन दोनों टीमों का मालिक JSW स्पोर्ट्स और GMR है. दुनिया के कई देशों में होने वाली लीग के नाम आईपीएल की फ्रेंचाइजी के नामों के आधार पर ही रखे गए हैं और इन टीमों को भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों ने खरीदा है.

सौरव गांगुली बने हेड कोच

प्रीटोरियो कैपिटल्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी गई है कि नए सीजन के लिए सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया है. प्रीटोरिया कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को प्रिंस कहते हुए पोस्ट के साथ लिखा कि ‘प्रिंस कैपिटल्स कैंप में रॉयल फेयर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं’. इस पोस्ट में आगे लिखा गया कि ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सौरव गांगुली हमारे नए हेड कोच हैं’. साथ में लिखा कि ‘सेंचुरियन आपका इंतजार कर रहा है’. गांगुली इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर रह चुके हैं और अब पहली बार प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच बनाए गए हैं.


साउथ अफ्रीका लीग में 13 भारतीय

साउथ अफ्रीका में टी20 लीग का ये चौथा सीजन है. इस लीग के लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है. भारत के वो ही खिलाड़ी किसी विदेशी लीग का हिस्सा बन सकते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है या फिर वे भारत और आईपीएल के लिए खेलने के लिए मना कर चुके हैं. साउथ अफ्रीका में होने वाली इस लीग में इस बार पीयूष चावला खेलते नजर आ सकते हैं. इस सीजन के लिए नीलामी 9 सिंतबर को होगी. इसी दिन से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है.

यह भी पढ़ें

CLT10 Final: आज होगी चैंपियंस लीग टी10 की खिताबी भिड़ंत, उससे पहले सेमीफाइनल; जानिए कितने बजे और कहां देखें लाइव मैच



[ad_2]