लंदन के भारतीय रेस्टोरेंट में आगजनी, 5 लोग घायल, पुलिस ने 2 संदिग्ध आरोपियों को किया गिरफ्तार

[ad_1]

पूर्वी लंदन के एक भारतीय रेस्टोरेंट में शुक्रवार (22 अगस्त, 2025) को आग लगने के बाद आगजनी के संदेह में पुलिस ने 15 साल के लड़के और 54 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इस आग में कुल 5 लोग घायल हो गए, जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर है. मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, इलफोर्ड के गैंट्स हिल के वुडफोर्ड एवेन्यू स्थित इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट में रात के वक्त आग लगी थी.

आग लगने के समय रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त 3 महिलाएं और 2 पुरुष झुलस गए और अस्पताल में ले जाने से पहले पैरामेडिक्स की ओर से उनका उपचार किया गया. पुलिस ने बताया कि घायल दो पुरुष और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे नकाबपोश

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि जब रेस्टोरेंट में आग लगी थी तो उन्होंने लोगों की तेज चीखें सुनीं. पीए समाचार एजेंसी की ओर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश लोगों का एक समूह रेस्टोरेंट में घुसता हुआ, फर्श पर तेल जैसी कोई चीज गिराता हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ ही सेकंड में रेस्टोरेंट में आग लग गई.

वहीं लंदन एम्बुलेंस सेवा ने कहा, ‘हमने घटनास्थल पर सारे बचाव के साधन भेजें, जिनमें एम्बुलेंस दल, एक उन्नत पैरामेडिकल टीम और घटना की जानकारी देने वाले अधिकारी भेजे थे.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमने पांच लोगों का जलने और धुएं के कारण हुए नुकसान का इलाज किया. हम दो मरीजों को एक बड़े ट्रॉमा सेंटर और तीन अन्य को स्थानीय अस्पतालों में ले गए.

अभी दो अन्य आरोपी फरार

पुलिस ने दोनों संदिग्धों को जान को खतरे में डालने के इरादे से आगजनी करने के संदेह में गिरफ्तार किया है. पुलिस का मानना है कि दो और ऐसे संदिग्ध हैं, जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए और अब उनकी पहचान की जा रही है.

मेट पुलिस की सेंट्रल स्पेशलिस्ट क्राइम नॉर्थ यूनिट के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने कहा, ‘हालांकि हमने दो गिरफ्तारियां की हैं और हमारी जांच तेजी से जारी है, ताकि हम शुक्रवार शाम को हुई आगजनी की घटना की कड़ियों को जोड़ सकें. मैं जानता हूं कि समुदाय के लोग इस घटना से चिंतित और स्तब्ध हैं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि यदि उनके पास कोई जानकारी या चिंता है तो वह आगे आए और पुलिस से बात करें’

ये भी पढ़ें:- ओडिशा: वॉटरफॉल में वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, अचानक बढ़ा पानी और साथ बहा ले गया, देखें VIDEO



[ad_2]

13 चौके 5 छक्के…, संजू सैमसन ने मचाया धूम धड़ाका; एशिया कप से पहले ठोका तूफानी शतक

[ad_1]

Sanju Samson Century Before Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए संजू सैमसन को भारतीय टीम में चुना गया है. इस खिलाड़ी की तबीयत हाल ही में काफी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से सैमसन को अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था. लेकिन क्रिकेट के जुनून ने उन्हें जल्दी ठीक कर दिया. संजू इस वक्त केरल क्रिकेट लीग खेल रहे हैं. इस लीग के दूसरे ही मैच में संजू सैमसन ने चौके-छक्कों से धूम धड़ाका करते हुए जोरदार शतक जड़ दिया है. सैमसन ने केवल 40 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी.

संजू सैमसन का धमाकेदार शतक

संजू सैमसन शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी करने उतरे. सैमसन ने ग्राउंड पर आते ही लय हासिल कर ली. इस धाकड़ बल्लेबाज ने केवल 16 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वहीं शतक तक पहुंचने में सैमसन ने सिर्फ 40 गेंदों में सामना किया. इस सेंचुरी को लगाने में सैमसन ने 13 चौके और 5 छक्के जड़े. सैमसन ने इस मैच में 237.25 के स्ट्राइक रेट से 51 गेंदों में 121 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल हैं.

सैमसन की टीम ने जीता मैच

KCL 2025 का 8वां मैच कोच्चि ब्लू टाइगर्स और एरीज कोल्लम सेलर के बीच खेला गया. कोल्लम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 236 रन बनाए. वहीं सैमसन की धाकड़ बल्लेबाजी की बदौलत कोच्चि की टीम ने ये लक्ष्य हासिल कर लिया. कोच्चि के एक और बल्लेबाज मुहम्मद आशिक ने आखिर में 18 गेंदों में 45 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

अस्पताल में भर्ती थे संजू सैमसन

केरल क्रिकेट लीग के पहले मैच में संजू अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सीधे स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन पहले मैच में उन्हें बल्लेबाजी नहीं दी गई. वहीं इस खिलाड़ी ने अपने एक थ्रो से विपक्षी खिलाड़ी के प्लेयर को रन आउट कर सभी फैंस का दिल जीत लिया. अब संजू सैमसन जब दूसरे मैच में बल्लेबाजी करने उतरे, तब शानदार शतक जड़ दिया.

यह भी पढ़ें

एशिया कप से पहले सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार बने दिल्ली कैपिटल्स की टीम के हेड कोच



[ad_2]

SMBC को Yes Bank में 24.99 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने की मिली मंजूरी, फोकस में रहेंगे शेयर

[ad_1]

Yes Bank Share: जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को यस बैंक में 24.99 परसेंट की हिस्सेदारी खरीदने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही सोमवार को यस बैंक के शेयर फोकस में रहने वाले हैं. इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को NSE पर बैंक के शेयर 0.77 परसेंट गिरकर 19.28 रुपये प्रति शेयर पर आ गए. 

सेकेंड्री मार्केट के जरिए खरीदेगी हिस्सेदारी 

यस बैंक ने बीते 9 जुलाई, 2025 को जानकारी दी है कि SMBC सेकेंड्री मार्केट के जरिए बैंक में हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा है. यह भारतीय स्टेट बैंक से 13.19 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगी. जबकि 6.81 परसेंट हिस्सेदारी सात अन्य शेयरहोल्डर्स से खरीदेगी. अन्य शेयरधारकों में एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं. 

अप्रूवल कब तक रहेगा वैलिड? 

यस बैंक ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि SMBC को 22 अगस्त को रिजर्व बैंक से पत्र के जरिए बैंक की 24.99 परसेंट की हिस्सेदारी खरीदने मंजूरी मिल गई है. य अप्रूवल 22 अगस्त से 1 साल तक के लिए वैलिड रहेगा. यस बैंक ने कहा, “आरबीआई ने साफ कह दिया है कि उक्त अधिग्रहण के बाद एसएमबीसी को बैंक का प्रोमोटर नहीं माना जाएगा. 

इन शर्तों के अधीन है आरबीआई की मंजूरी 

आरबीआई की दी गई मंजूरी अन्य शर्तों के अधीन है, जिसमें बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रासंगिक प्रावधानों, 16 जनवरी, 2023 को बैंकिंग कंपनियों में शेयरों या वोटिंग अधिकारों के अधिग्रहण और धारण पर आरबीआई के मास्टर निर्देश और दिशानिर्देश (समय-समय पर संशोधित), विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के प्रावधानों का अनुपालन शामिल हैं. 

बता दें कि SMBC सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल ग्रुप (SMFG) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. यह जापान का दूसरा सबसे बड़ा और दुनिया का 14वां सबसे बड़ा बैंकिंग ग्रुप है, जिसका नेटवर्थ करीब 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है.

 

 

ये भी पढ़ें: 

IPO Alert: अगले हफ्ते आईपीओ मार्केट में होगी पैसों की बारिश, लॉन्च हो रहे 10 कंपनियों के आईपीओ

[ad_2]

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट करीब, मिलेगी तगड़ी सैलरी

[ad_1]

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर (स्केल II और स्केल III) के पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 अगस्त 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह मौका उन सभी उम्मीदवारों के लिए खास है जो बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इस भर्ती में स्केल II और स्केल III दोनों कैटेगरी के पद शामिल हैं. कुल 500 जनरलिस्ट ऑफिसर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये भर्तियां पूरे देशभर के लिए हैं, इसलिए किसी भी राज्य के उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं.

आयु सीमा क्या है?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 31 जुलाई 2025 तक न्यूनतम 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसका फायदा SC, ST, OBC और अन्य पात्र उम्मीदवारों को मिलेगा.

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है. इसके अतिरिक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भी इस भर्ती में आवेदन करने के योग्य हैं.

आवेदन शुल्क कितना है?

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी जमा करना होगा.

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
  • वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क केवल 118 रुपये रखा गया है.
  • महिला उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार छूट का लाभ मिलेगा.

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया भी तय कर दी है. उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

सैलरी कितनी मिलेगी?

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जनरलिस्ट ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा. स्केल II और स्केल III पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को अधिकतम 93,960 रुपये प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल पैकेज और भी ज्यादा होगा.

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरनी होगी और आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा.

यह भी पढ़ें : सीबीएसई का बड़ा कदम: बेहतर गवर्नेंस और स्कूलों की निगरानी के लिए 6 नए रीजनल ऑफिस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘कभी खुशी कभी गम’ फेम मालविका राज बनीं मां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

[ad_1]

‘कभी खुशी कभी गम’ एक्ट्रेस मालविका राज मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसकी जानकारी खुद मालविका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी है. मालविका ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में छोटी पू का किरदार निभाया था.

मालविका राज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है- ‘पिंक बो, नन्हे पैर की उंगलियां और उमड़ता प्यार. इस दुनिया में आपका वेलकम है बेबी गर्ल. 23.08.2025.’ इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हमारे दिलों से लेकर हमारी बाहों तक, हमारी बेबी गर्ल आ गई है.’



10 साल की डेटिंग के बाद कपल ने की थी शादी
मालविका राज और प्रणव बग्गा ने दस साल की डेटिंग के बाद 29 नवंबर, 2023 शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे. इसी साल मई में कपल ने एक शानदार फोटोशूट की फोटोज शेयर करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. अब दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं.

कपल्स को बधाई दे रहे फैंस
मालविका राज और प्रणव बग्गा के पेरेंट्स बनने की खबर सुनकर फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं. एक्ट्रेस प्रज्ञा जयसवाल ने लिखा- ‘आप लोगों को बधाई हो गाइज.’ सिंगर बिस्मिल ने कमेंट किया- ‘मैं बहुत खुश हूं. आप दोनों को बधाई.’ इसके अलावा फैंस रेड हार्ट कमेंट करके मालविका और प्रणव को बधाई दे रहे हैं.

मालविका राज का करियर
मालविका राज बॉबी राज और रीना राज की बेटी हैं. मालविका ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु फिल्म ‘जयदेव’ (2017) में भी काम किया. इसके बाद मालविका हिंदी एक्शन फिल्म ‘स्क्वाड’ (2021) में भी नजर आईं’



[ad_2]

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रह

[ad_1]

Love Rashifal: सोमवार, 25 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए सोमवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी. पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. सिंगल लोगों को आज प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर पर विश्वास बनाए रखें. छोटी-छोटी गलतफहमियों को रिश्तों के बीच में न आने दे. अविवाहित लोगों को मनचाह पार्टनर मिल सकता है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर से अनबन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. लव लाइफ में पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन संबंधों में अपनापन और गहराई बढ़ेगी. प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी. अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आपका पार्टनर आपसे प्रभाविक हो सकता है. अविवाहित लोगों को प्यार का अहसास हो सकता है. शादीशुदा जीवन में संतान पक्ष की चिंता सता सकती है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्यार में धैर्य और समझदारी बनाए रखें. पार्टनर का हर स्थिति में साथ दे. सिंगल लोगों को प्यार के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज का दिन प्यार के लिहाज से खुशनुमा बीत सकता है. पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करें. अविवाहित लोगों को कार्यस्थल पर प्रपोजल मिल सकता है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
रिश्ते में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर के सामने किसी भी तरह का ईगो न दिखाए. सिंगल लोगों की आज किसी खास से मुलाकात हो सकती है. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज का दिन पार्टनर के साथ रोमांटिक बीत सकता है. लव लाइफ में खूबसूरत पल बिताने का मौका मिल सकता है. सिंगल लोग आज किसी खास के साथ डेट पर जा सकते है.

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिल सकता है. अविवाहित जातकों की रिश्ते की बात चल सकती है. लव लाइफ में आज के दिन स्थिरता आएगी. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपको प्यार में सरप्राइज मिल सकता है. पार्टनर की तरफ से छोटा सा उपहार मिल सकता है. आज के दिन पार्टनर के साथ बाहर शॉपिंग पर जा सकते हैं. 

Love Rashifal 25 August 2025: सोमवार का दिन प्यार के लिहाज से मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
लव लाइफ में आज का दिन रोमांटिक मोड़ ला सकता है. पुराने रिश्ते के कारण पार्टनर से शादी की बात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. अविवाहित जातक किसी खास इंसान को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

अब भारत की 5 फैक्ट्रियों में तैयार होंगे iPhone 17 के सभी मॉडल! क्या भारतीयों को मिलेगा सस्ता आ

[ad_1]

iPhone 17 Series: Apple Inc. ने भारत में अपने iPhone उत्पादन को और तेज़ी से बढ़ाने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आने वाले iPhone 17 सीरीज़ के सभी मॉडल्स जिसमें प्रीमियम Pro वर्ज़न भी शामिल होंगे, भारत की पांच स्थानीय फैक्ट्रियों में असेंबल करेगी. इनमें से दो नए प्लांट हाल ही में शुरू हुए हैं. यह पहली बार होगा जब सभी नए iPhone मॉडल्स की शुरुआत से ही मैन्युफैक्चरिंग भारत में होगी.

चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश

Apple का यह कदम उसकी बड़ी रणनीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य अमेरिकी बाजार के लिए चीन पर निर्भरता कम करना और बढ़ते टैरिफ जोखिमों से बचाव करना है. कंपनी पहले ही अमेरिका के लिए iPhones का एक बड़ा हिस्सा चीन से हटाकर भारत से बनवा रही है.

टाटा और फॉक्सकॉन की बड़ी भूमिका

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस विस्तार में दो फैक्ट्रियां अहम भूमिका निभा रही हैं जिसमें टाटा ग्रुप का हॉसुर (तमिलनाडु) प्लांट और फॉक्सकॉन का बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास हब शामिल है. जानकारों के मुताबिक, अगले दो सालों में टाटा ग्रुप भारत में iPhone प्रोडक्शन का लगभग आधा हिस्सा संभाल सकता है. टाटा, एप्पल का सबसे तेज़ी से बढ़ता पार्टनर बनकर उभर रहा है.

भारत से iPhone एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी

भारत से iPhone निर्यात में भी तेज़ उछाल देखने को मिला है. अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच भारत से 7.5 अरब डॉलर के iPhone शिप हुए जबकि पूरे पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 17 अरब डॉलर था. यानी भारत अब एप्पल की सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बन चुका है.

अमेरिका-चीन तनाव और एप्पल की चुनौती

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव एप्पल के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था, “अगर एप्पल अमेरिकी लोगों के लिए iPhone बनाना चाहता है तो उन्हें अमेरिका में बनाना चाहिए, न कि चीन या भारत में.” हालांकि स्मार्टफोन अभी तक भारी टैरिफ से बचे हुए हैं लेकिन एप्पल का अनुमान है कि मौजूदा तिमाही में उसे टैरिफ की वजह से लगभग 1.1 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ेगा.

अमेरिका बन रहा है सबसे बड़ा बाज़ार

कैनालिस के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका अब भारत से एप्पल का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन बन गया है. 2024 की पहली छमाही में अमेरिका का हिस्सा 53% था जो जून 2025 तक बढ़कर 78% हो गया.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp में आने वाले हैं ये धमाकेदार फीचर्स! जल्द बदलेगा iOS और Android पर चैटिंग का अंदाज़

[ad_2]

Video: इतना भयंकर गुस्सा! सड़क पर हाथी ने पलट दी गाड़ी, कई बार मारा धक्का, वीडियो वायरल

[ad_1]

Elephant Topples Mini Truck: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपनी ताकत से मिनी ट्रक को पलट देता है. यह घटना एक सुनसान सड़क पर हुई, जिसके दोनों ओर घना जंगल दिखाई देता है. वीडियो को भारतीय वन सेवा के रिटायर्ड अधिकारी सुशांत नंदा ने साझा किया है, जो अक्सर वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संदेश पोस्ट करते रहते हैं.

हादसे के बाद पूरा रास्ता हुआ ब्लॉक

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथी अपनी अपार शक्ति का इस्तेमाल कर ट्रक को धक्का देता है और पलट देता है. इसके बाद रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो जाता है. वीडियो साझा करते हुए नंदा ने लिखा कि यह घटना हाथी की ताकत के साथ-साथ उसके तनाव को भी दिखाती है. उन्होंने यह भी कहा कि वन्यजीव कोई मनोरंजन का साधन नहीं हैं और उन्हें बिना किसी बाधा के स्वतंत्र रूप से जीने देना चाहिए.

इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग हाथी की ताकत देखकर हैरान हैं तो कुछ लोगों ने जंगलों में बढ़ती मानव गतिविधियों पर चिंता जताई है. विशेषज्ञों और संरक्षणवादियों का कहना है कि जब तक इंसान जंगलों में दखल देगा, तब तक ऐसे टकराव बढ़ते रहेंगे. वाहनों, पर्यटकों और जंगली जानवरों के बीच मुठभेड़ अब आम होती जा रही है, जो दोनों पक्षों के लिए खतरनाक है.

वीडियो देखकर कई यूजर्स ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा – “जानवर भारत में अहम भूमिका निभाते हैं, क्यों न शहरों और सड़कों पर इनके लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएं और इन्हें सम्मान दिया जाए?” एक अन्य यूजर ने देहरादून की यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया – “हमारी टैक्सी ड्राइवर ने हाथियों के झुंड को देखकर गाड़ी काफी दूर रोक दी और कहा कि इन्हें परेशान नहीं करना चाहिए. हम एक घंटे तक रुके रहे. कुछ लड़के पास जाने लगे तो एक हाथी ने हमला कर दिया और वे भाग खड़े हुए.”


यूक्रेन ने रूस के न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर बरसाए बम, आजादी के जश्न पर जेलेंस्की का ट्रंप को संदेश

[ad_1]

रूस-यूक्रेन के बीच शांत समझौते को लेकर हो रही पहल के बावजूद जंग थमती नजर नहीं आ रही है. यूक्रेन ने अपनी आजादी के 34 साल पूरे होने के मौके पर रूस के न्‍यूक्लियर एनर्जी प्‍लांट पर हमला किया. रूस ने रविवार (24 अगस्त 2025) को कहा कि यूक्रेन ने उसके पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में स्थित न्‍यूक्लियर एनर्जी प्‍लांट पर ड्रोन से हमला किया, जिससे रातोंरात उसमें आग लग गई. रूसी अधिकारियों की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है.

रूसी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की तरफ से रात भर हुए हमलों में कई एनर्जी प्लांट को निशाना बनाया गया. रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 24 अगस्त को 12 से अधिक रूसी क्षेत्रों में यूक्रेन के 95 ड्रोनों को मार गिराया गया. न्‍यूक्लियर एनर्जी प्‍लांट की प्रेस सर्विस के अनुसार प्‍लांट में लगी आग को तुरंत बुझा दिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि हमले में एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन रेडिएशन का स्तर सामान्य सीमा के भीतर रहा.

यूनाइटेड नेशन से जुड़े न्‍यूक्लियर वॉचडॉग उसे इन खबरों को लेकर कोई जानकारी नहीं है. इसके महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि किसी भी न्‍यूक्लियर फैसिलिटी की हर समय सुरक्षा की जानी चाहिए. यूक्रेन ने अभी तक इस हमले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.

रूस के लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि उस्त-लुगा बंदरगाह पर भी यूक्रेनी ड्रोन से आग लग गए थे. यहां पर एक बड़ा फ्यूल एक्‍सपोर्ट टर्मिनल है. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में 10 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए. वहीं यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार रूस ने रविवार को यूक्रेन में 72 ड्रोन और नकली हथियार, एक क्रूज मिसाइल दागे, जिसमे से 48 ड्रोन को मार गिराया गया.

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने लोगों के लिए विडियो मैसेज जारी करते हुए न्यायपूर्ण शांति की अपील की. उन्होंने कहा, “हम एक ऐसे यूक्रेन का निर्माण कर रहे हैं, जिसके पास सुरक्षा और शांति से रहने के लिए पर्याप्त शक्ति और सामर्थ्य होगा.”

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्‍लादिमिर जेलेंस्‍की के बीत हुई शिखर वार्ता को लेकर भी जेलेंस्की ने अपनी बात रखी. ट्रंप चाहते हैं कि जेलेंस्की रूस को डोनबास का हिस्सा सौंप दे और शांति वार्ता के लिए राजी हो जाए. आजादी के जश्न के दौरान जेलेंस्की ने कहा, “हमारा भविष्य क्या होगा, यह केवल हम पर निर्भर करता है. दुनिया यह जानती है और इसका सम्मान करती है.”

ये भी पढ़ें : यूरोपीय देश नहीं होने देंगे शांति वार्ता! रूस बोला- यूक्रेन में किसी पश्चिमी नेता को नहीं करेंगे बर्दाश्त

[ad_2]

घूमने लगेगा दिमाग और भ्रम के कारण कुछ भी नहीं आएगा समझ, गलती से भी ये दो दवाएं मत खा लेना एक सा

[ad_1]

डॉक्टरों ने हाल ही में एक आम दर्द निवारक दवा Norco (नॉरको) को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है. यह दवा आमतौर पर दर्द कम करने के लिए दी जाती है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर इसके खतरनाक साइड इफेक्ट सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दवा कुछ मरीजों में भ्रम (Hallucinations) पैदा कर सकती है.

नॉरको एक तरह की ओपिओइड दवा है, जो दिमाग के उस हिस्से पर असर करती है जो दर्द महसूस करता है. इससे दर्द में राहत मिलती है. कभी-कभी इसे खांसी और दस्त जैसी दिक्कतों में भी दिया जाता है. लेकिन अब विशेषज्ञों ने पाया है कि लंबे समय तक इसका सेवन करने से मरीजों को दिखाई और सुनाई देने वाले भ्रम हो सकते हैं.

अमेरिका का मामला

लुइसियाना (अमेरिका) में रहने वाले 67 साल के एक मरीज का मामला मेडिकल जर्नल Cureus में प्रकाशित हुआ है. इस मरीज को लंबे समय से कमर दर्द की समस्या थी, जिसके लिए उसने नॉरको लेना शुरू किया. शुरुआत में हल्के लक्षण दिखे लेकिन जैसे ही उसने दवा की खुराक बढ़ाई, उसके भ्रम और ज्यादा बढ़ गए.

मरीज ने बताया कि उसे बार-बार लगता था कि कोई उसे हमला कर रहा है, कभी घर की छत पर कीड़े रेंगते दिखाई देते थे तो कभी ऐसा महसूस होता कि कोई उसका पीछा कर रहा है. इन लक्षणों के कारण डॉक्टरों ने पहले उसे स्किज़ोफ्रेनिया (Schizophrenia) जैसी मानसिक बीमारी का मरीज मान लिया और एंटीसाइकोटिक दवाएं दीं. लेकिन जब उसने खुद नॉरको बंद कर दी, तो सभी भ्रम पूरी तरह खत्म हो गए. डॉक्टरों का कहना है कि यह साफ तौर पर दवा का साइड इफेक्ट था, न कि मानसिक बीमारी.

डॉक्टरों की राय

विशेषज्ञों ने कहा कि इस तरह के मामले बहुत कम दर्ज किए गए हैं, इसलिए इन्हें अक्सर गलत बीमारी मान लिया जाता है. उन्होंने चेतावनी दी कि नॉरको जैसी ओपिओइड दवाओं का लंबे समय तक सेवन करने से लत लग सकती है, मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं और यहां तक कि मौत का भी खतरा हो सकता है. अमेरिकी FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) पहले ही कह चुका है कि नॉरको जैसी दवाएं अगर लंबे समय तक ली जाएं तो वे मरीज को लत, ओवरडोज़ और मौत तक की ओर ले जा सकती हैं.

भारत और दुनिया के लिए सबक

यह केस बताता है कि हर भ्रम या मानसिक लक्षण स्किज़ोफ्रेनिया या किसी मानसिक बीमारी के कारण नहीं होते. कई बार इसके पीछे दवाओं के साइड इफेक्ट छिपे हो सकते हैं. इसलिए किसी भी दवा का लंबे समय तक सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- दाल से लेकर मटर पनीर तक…फ्रिज में कितनी देर तक रखा खाना नहीं होता खराब?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]