एशिया कप से पहले BCCI और Dream11 का करार खत्म, बीसीसीआई सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान

[ad_1]

क्रिकेट एशिया कप 2025 को शुरू होने में अब करीब 15 दिन का समय बचा है, इससे पहले BCCI का भारतीय क्रिकेट टीम के टाइटल स्पांसर Dream11 के साथ करार खत्म हो गया है. ‘ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेग्युलेश) बिल 2025’ के लागू हो जाने के बाद ये कदम उठाया गया. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ये जानकारी दी.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा, “ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल, 2025 के लागू होने के बाद बीसीसीआई और ड्रीम 11 अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर रही है. बीसीसीआई यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में वह ऐसे किसी भी संगठन के साथ कोई संबंध न रखे.”

2023 में हुआ था BCCI और Dream11 का करार

2023 में ड्रीम11 और BCCI के बीच 3 साल का करार 358 करोड़ रुपये में हुआ था. इसके बाद भारतीय सीनियर पुरुष टीम, महिला और अंडर-19 टीम की जर्सी पर आप सामने इस कंपनी की ब्रांडिंग देखते थे. ये कॉन्ट्रैक्ट 2026 तक था, लेकिन नए कानून के आने के बाद इस करार को समय से पहले खत्म किया जा रहा है.

क्या एशिया कप में बिना टाइटल स्पांसर के खेलेगी टीम इंडिया?

अब सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि क्या एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम बिना टाइटल स्पांसर के खेलेगी, या इससे पहले BCCI कोई कोई शार्ट टर्म करार करेगी. क्योंकि बीसीसीआई जल्दबाजी में कोई लंबी अवधि के लिए करार नहीं करना चाहेगी. एशिया कप का आयोजन 9 सितंबर से शुरू हो रहा है, भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है. इसके बाद भारत का अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ है. ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ होगा.

अब मनी गेमिंग चलाने वालों और विज्ञापन करने वालों की खैर नहीं

लोकसभा में कानून आने के बाद ही ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने अपने मनी गेमिंग के कारोबार को बंद कर दिया था. अब इस तरह के मनी गेमिंग चलाने वालों पर सख्त एक्शन होगा, इसमें 3 साल की जेल और 1 करोड़ रुपये का प्रावधान है. इस प्लेटफॉर्म एक विज्ञापन करने या बढ़ावा देने वालों को भी 2 साल की जेल या 50 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है.

अब सोशल गेम्स को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि प्लेयर्स जिम्मेदारी और सुरक्षित तरीके से खेले. अब ई स्पोर्ट्स को खेल के तौर पर कानूनी मान्यता मिलेगी, जो अभी तक नहीं थी.



[ad_2]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शहबाज शरीफ और PM मोदी का होगा आमना-सामना, नजरें झुकाए खड़ा होगा PAK!

[ad_1]

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच भारी तनाव देखा गया है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र के मंच पर एक ही दिन दिखाई देंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब पीएम नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ किसी एक मंच पर होंगे.

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के प्रधानमंत्री अगले महीने होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में मौजूद रहेंगे. संयुक्त राष्ट्र की ओर से दिए गए अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के नेता एक ही दिन भाषण देंगे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले बोलेंगे और पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ बाद में बोलेंगे. हालांकि इससे पाकिस्तान को रणनीतिक लाभ भी मिल सकता है क्योंकि शहबाज शरीफ को पीएम मोदी की ओर से उठाए गए मुद्दों का जवाब देने का भी मौका मिल जाएगा.  

कब होगी UNGA की बैठक?

पाक मीडिया के मुताबिक, शहबाज शरीफ एक हाई लेवल डेलीगेशन के साथ UNGA की बैठक में भाग लेने जाएंगे. उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार, पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार तारिक फातमी भी शामिल होंगे, भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक ही दिन बोलेंगे. 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आधिकारिक शुरुआत 9 सितंबर को शुरू होगी. इसमें उच्च-स्तरीय आम बहस 23 से 29 सितंबर तक चलेगी. UNGA का इस वर्ष का विषय ‘एक साथ बेहतर: शांति, विकास और मानवाधिकारों के लिए 80 वर्ष’ है. कार्यक्रम के मुताबिक, UNGA में सबसे पहले ब्राजील बोलेगा. उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी सुबह, शहबाज शरीफ शाम को बोलेंगे

UN कार्यक्रम के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सत्र में सुबह बोलेंगे, जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इसी दिन शाम को भाषण देंगे. इस दौरान पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंच से उठा सकता है. वहीं भारत आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साध सकता है. 

कब हुआ था ऑपरेशन सिंदूर? 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. भारत की ऐसी कार्रवाई से पाकिस्तान कंपकंपा गया था और फिर उसने जवाबी कार्रवाई शुरू की. जिसमें भारत ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. बाद में पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए भारतीय डीजीएमओ से संपर्क किया और फिर दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हुई.

[ad_2]

कई सारी भाषा एक साथ बोल लेता है गांव का ये लड़का! इंग्लिश बोलकर विदेशी युवक को कर दिया हैरान

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है. यह वीडियो राजस्थान के पुष्कर का बताया जा रहा है. वीडियो में एक विदेशी युवक सैर-सपाटे के दौरान गलियों में घूमता दिखाई देता है. तभी उसकी मुलाकात गांव के एक देसी लड़के से होती है. पहली नजर में साधारण लगने वाला यह लड़का जैसे ही विदेशी से बातचीत शुरू करता है, माहौल बदल जाता है. लड़के की भाषा बोलने की काबिलियत देखकर विदेशी युवक हैरान रह जाता है और यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा जाता है.

पुष्कर के देसी लड़के ने बोली फर्राटेदार अंग्रेजी

वीडियो की शुरुआत में विदेशी युवक उस देसी लड़के से बात करता है. लड़का आत्मविश्वास से अंग्रेजी में जवाब देता है. विदेशी युवक को यह सुनकर हैरानी होती है. लड़का कहता है कि उसने कभी स्कूल की पढ़ाई नहीं की है.लड़के की बात यहीं खत्म नहीं होती. वह बड़े आराम से बताता है कि स्कूल न जाने के बावजूद उसे अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच और स्पेनिश भी आती है. यह सुनकर विदेशी युवक की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. वह तुरंत लड़के से फ्रेंच और स्पेनिश में कुछ सवाल करता है.


फ्रेंच और स्पेनिश में बोलकर विदेशी के उड़ाए होश

जैसे ही विदेशी युवक फ्रेंच में कुछ कहता है, लड़का बड़ी आसानी से उसी भाषा में उसे जवाब दे देता है. इसके बाद जब विदेशी युवक स्पेनिश में उससे सवाल करता है तो वहां भी लड़का बिना रुके धाराप्रवाह बोलकर सबको चौंका देता है. गांव के इस लड़के ने यह साबित कर दिया कि हुनर के लिए किताबों और स्कूल की दीवारों की जरूरत नहीं होती. उसके आत्मविश्वास और भाषा पर पकड़ ने विदेशी युवक को इतना प्रभावित किया कि वह वीडियो रिकॉर्ड करने लगा. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होकर लाखों लोगों तक पहुंच रहा है.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को jaystreazy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे मत कर लाला मत कर, नहीं मिलेंगे पैसे. एक और यूजर ने लिखा…अनुभव बेहतरीन शिक्षक होता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..टैलेंट की कमी नहीं है भाई देश में.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


गिर गए सोने के दाम, जानें आज 25 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_1]

Gold Price Today: अमेरिकी केन्द्रीय बैंक यूएस फेड की तरफ से रेट कटौती में संकेत के बीच जहां एशियाई से लेकर घरेलू बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है तो वहीं सोने की चमक फीकी पड़ गई है. निवेशकों की तरफ से सोने में कम दिलचस्पी के चलते इसके दाम में यह गिरावट आयी है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 25 अगस्त 2025 को 10 ग्राम सोने के भाव में 57 रुपये में कमी आयी है.

एमसीएक्स पर सोना आज सुबह करीब साढ़े दस बजे प्रति 10 ग्राम 1,00,327 रुपये के भाव से बिक रहा था. एक दिन पहले यह 1,00,384 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव के कारोबार करते हुए बंद हुआ था.

सोने में गिरावट
इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 22 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 99,360 रुपये प्रति 10 ग्राम था. जबकि, अगर चांदी की बात करें तो यह एमसीएक्स पर यह सुबह करीब साढ़े दस बजे एमसीएक्स पर 1,16,002 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.

चांदी की कीमत में प्रति किलो 234 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले शुक्रवार 22 अगस्त का इंडियन बुलियन के मुताबिक, चांदी प्रति किलो 1,12,690 रुपये बिक रही थी.

कैसे तय होता है रेट?

सोने और चांदी की कीमतें रोजाना कई कारणों से बदलती रहती हैं. इनकी कीमतें मुख्य रूप से डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क और टैक्स, वैश्विक बाजार की स्थिति, भारत में मांग और परंपरा तथा मुद्रास्फीति जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं. चूंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए जब रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है तो भारत में सोना महंगा हो जाता है.

इसके अलावा, भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, इसलिए उस पर लगने वाला इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स इसकी कीमत बढ़ा देते हैं. वैश्विक स्तर पर युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव जैसी अनिश्चित परिस्थितियों में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने को चुनते हैं, जिससे इसकी मांग और कीमत बढ़ जाती है.

भारत में सोने का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी है, क्योंकि शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर इसकी मांग तेजी से बढ़ती है. वहीं, सोना महंगाई से बचाव का साधन माना जाता है और शेयर बाजार या अन्य निवेश विकल्पों में अस्थिरता आने पर लोग इसे निवेश का सुरक्षित साधन समझते हैं. यही सभी वजहें मिलकर सोने और चांदी की कीमत तय करती हैं.

ये भी पढ़ें: जीएसटी रिफॉर्म को लेकर जल्दबाजी में केन्द्र सरकार, दशहरे तक आ सकते हैं बड़े फैसले

[ad_2]

WhatsApp में आने वाला है नया फीचर, मिस्ड कॉल पर अब छोड़ सकेंगे संदेश, जानें कैसे करेगा काम

[ad_1]

Whatsapp Voicemail Feature: WhatsApp लगातार अपने कॉलिंग फीचर्स को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है. कॉल शेड्यूलिंग ऑप्शन लाने के बाद अब कंपनी वॉइसमेल फीचर की टेस्टिंग कर रही है. यह सुविधा जल्द ही मिस्ड कॉल्स के लिए यूज़र्स को और आसान विकल्प दे सकती है.

बीटा वर्ज़न में हुई शुरुआत

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp ने अपने लेटेस्ट Android बीटा अपडेट में वॉइसमेल फीचर को पेश किया है. फिलहाल यह कुछ चुनिंदा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है. अब अगर कोई कॉल रिसीव नहीं होती है तो यूज़र को स्क्रीन पर Cancel और Call Again बटनों के बीच एक नया ऑप्शन मिलेगा जिससे वे तुरंत वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे. यह मैसेज कॉल रिसीवर तक तुरंत पहुंच जाएगा और वह अपनी सुविधा के अनुसार इसे सुन सकेगा.

पारंपरिक कॉल की तरह नया अनुभव

यह फीचर पारंपरिक कॉल्स के वॉइसमेल जैसा ही काम करेगा. फर्क सिर्फ इतना होगा कि यहां कॉल पर सीधा संदेश देने के बजाय अलग से वॉइस रिकॉर्ड करके भेजा जाएगा. हालांकि यूज़र्स पहले से ही वॉइस मैसेज भेज सकते हैं लेकिन यह नया फीचर कॉल से सीधे जुड़ा होगा जिससे रिसीवर को कॉल का संदर्भ आसानी से समझ में आएगा.

iOS यूज़र्स को करना होगा इंतज़ार

अभी तक इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है और न ही iOS बीटा टेस्टिंग के लिए कोई जानकारी साझा की गई है. वॉइसमेल के साथ-साथ WhatsApp एक और फीचर पर काम कर रहा है Missed Call Reminder. रिपोर्ट के अनुसार, यूज़र्स किसी मिस्ड कॉल पर रिमाइंडर सेट कर पाएंगे. निर्धारित समय पर WhatsApp उन्हें नोटिफिकेशन के जरिए याद दिलाएगा कि वे कॉल बैक करना न भूलें. यह सुविधा वैसी ही होगी जैसी WhatsApp चैट मैसेज के लिए पहले से रिमाइंडर देता है.

बढ़ती सुविधाओं से मजबूत होगी पकड़

Meta का लक्ष्य WhatsApp को सिर्फ चैटिंग ऐप तक सीमित न रखकर एक बेहतर कॉलिंग और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म बनाना है. कॉल शेड्यूलिंग फीचर ने पहले ही इसे ऑफिस मीटिंग्स और प्रोफेशनल उपयोग के लिए सुविधाजनक बना दिया है. अब वॉइसमेल और मिस्ड कॉल रिमाइंडर जैसे विकल्प पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह के यूज़र्स के लिए इसे और भी उपयोगी बना देंगे.

यह भी पढ़ें:

पिक्सल 9 लाइनअप के मॉडल पर यहां मिल रहा छप्परफाड़ डिस्काउंट, Pixel 10 सीरीज लॉन्च होने के बाद घटे दाम



[ad_2]

वास्तु के अनुसार घर में गेंदे के फूल को सही दिशा में लगाएं, धन-समृद्धि और खुशहाली पाएं!

[ad_1]

Vastu tips for Marigolds: हिंदू संस्कृति में फूलों का अपना विशेष महत्व है. इनमें गेंदे का फूल सबसे अधिक पूजनीय और लोकप्रिय माना जाता है. इसके चमकदार रंग और मधुर सुगंध न केवल वातावरण को सुंदर बनाते हैं बल्कि धार्मिक और वास्तु शास्त्र दोनों दृष्टियों से अत्यंत शुभ फल प्रदान करते हैं.

गेंदे के फूलों का उपयोग प्राचीन समय से ही पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता रहा है. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को यह फूल बेहद प्रिय हैं. पूजा के समय गेंदे की माला या थाल में अर्पित किए गए फूल देवी-देवताओं को प्रसन्न करते हैं.

माना जाता है कि इससे घर-परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है और भक्त को आध्यात्मिक शांति मिलती है.

वास्तु शास्त्र और गेंदे का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार गेंदे का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. इसकी सुगंध वातावरण को शुद्ध कर परिवार के सदस्यों के बीच खुशहाली बनाए रखती है. ऐसा भी माना जाता है कि यह पौधा धन-समृद्धि और उन्नति के अवसर प्रदान करता है.

यदि रोजाना पूजा में गेंदे के फूलों का प्रयोग किया जाए, तो माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पौधा लगाने की दिशा
गेंदे का पौधा घर में कहां लगाया जाए, यह भी बहुत महत्वपूर्ण है. वास्तु के अनुसार इसे उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में लगाना सबसे शुभ होता है, क्योंकि यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. यदि यह संभव न हो, तो पूर्व या उत्तर दिशा भी उपयुक्त विकल्प हैं. इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

मुख्य द्वार पर गेंदे का महत्व
घर के मुख्य द्वार पर गेंदे का पौधा या फूलों की माला लगाना विशेष शुभ माना गया है. यह नकारात्मक ऊर्जा को अंदर आने से रोकता है और घर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर सकारात्मक प्रभाव डालता है.

किन स्थानों पर न लगाएं
गेंदे का पौधा दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाने से बचना चाहिए. यह अशुभ प्रभाव ला सकता है. इसी तरह रसोईघर, बाथरूम या गंदे स्थानों पर पौधा रखने से भी इसकी शुभता कम हो जाती है.

देखभाल और उपयोग
पौधा हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रहना चाहिए. मुरझाए फूल और सूखी पत्तियां नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, इसलिए इन्हें नियमित रूप से हटाना चाहिए. मुरझाए फूलों को नदी या बहते जल में बहा देना शुभ माना जाता है.

गेंदे के फूल केवल सजावट के लिए नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि, शांति और ईश्वर की कृपा का प्रतीक हैं. सही दिशा में पौधा लगाकर और पूजा में इसके फूलों का प्रयोग कर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जा सकता है.

इससे न केवल जीवन में तरक्की आती है बल्कि परिवार का वातावरण भी सदा मंगलमय बना रहता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Watch: गणपति बप्पा मोरया! लड़कियों का ये डांस देख आएंगे Goosebumps! इंटरनेट पर मचाया तहलका

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर आप दिन भर डांस के कई वीडियोज देखते होंगे, लेकिन कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद हमारी नजरें उसी डांस पर ठहर जाती है. कुछ ऐसा ही डांस का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एक शानदार डांस ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

इस वीडियो को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे और साथ ही साथ यह भावनात्मक अनुभव लोगों के दिलों को छू गया है. वीडियो में महिलाओं का एक ग्रुप डांस प्रैक्टिस करता नजर आ रहा है, जो गणपति बप्पा की भक्ति और श्रद्धा को दर्शाता है.

महिलाओं का शानदार डांस हुआ वायरल

वीडियो की शुरुआत में एक बड़े से हॉल में कई महिलाएं डांस कर रही हैं, जो रंग- बिरंगे कपड़ों में सजी हुई हैं, जैसे ही गाना शुरू होता है. महिलाएं बड़े ही जोश के साथ डांस की शुरुआत करती हैं. महिलाओं के हर डांस स्टेप्स बड़े ही कमाल के है और बज रहे गाने के साथ बिल्कुल सटीक मैच हो रहे हैं. इस डांस को देखने के बाद लगता है कि सभी महिलाओं ने काफी मेहनत और अभ्यास किया हो. लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आया है और लोग सभी महिलाओं की बड़ी तारीफ कर रहे हैं.

लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहत ही सकारात्मक रही

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहत ही सकारात्मक रही हैं. कई लोगों ने डांस कर रही महिलाओं की तारीफ की और कहा कि यह डांस गणेश चतुर्थी के अवसर पर सही मायने में भक्ति का प्रतीक है. एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो गए और गणपति बप्पा की भक्ति और डांस की सुदंरता ने मुझे भावुक कर दिया. लोगों ने यह भी कहा कि इस तरह के डांस भारतीय संस्कृति और पंरपराओं को जीवित रखती हैं. लोगों ने इस वीडियो को बहुत शेयर भी किया. 


आर्यन की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीव्यू से खुश हुए सनी देओल, बोले-‘शाहरुख खान को गर्व होगा’

[ad_1]

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ” द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” शो के साथ निर्देशन में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुंबई में हाल ही में एक ग्रैंड इवेंट में इस शो का प्रीव्यू लॉन्च किया गया था. जिसमें अपने बेटे आर्यन खान का हौसला बढ़ाने के लिए शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी भी मौजूद थे. वहीं अब गदर स्टार सनी देओल ने आर्यन खान की अपकमिंग सीरीज़ को लेकर चौंकाने वाली बात कही है,

सनी देओल ने “बैड्स ऑफ बॉलीवुड” की तारीफ की
रविवार को सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की “बैड्स ऑफ बॉलीवुड” का एक प्रीव्यू शेयर किया. इसके साथ ही, अभिनेता ने आर्यन खान की तारीफ करते हुए एक नोट भी लिखा, उन्होंने लिखा, “डियर आर्यन, आपका शो बिल्कुल शानदार लग रहा है! बॉब ने खूब तारीफ की है, आपके पिता को आप पर बहुत गर्व होगा. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, बेटा. चक दे ​​फट्टे.” बता दें कि सनी के भाई और अभिनेता बॉबी देओल भी आर्यन के शो का हिस्सा हैं.

 


“बैड्स ऑफ बॉलीवुड” कब होगी स्ट्रीम?
यह शो बॉलीवुड पर एक सटायर है, जिसमें रोमांस से लेकर एक्शन तक, सब कुछ दिखाया गया है. इसमें सहर बाम्बा और लक्ष्य लीड रोल में हैं और बॉबी देओल, मनोज पाहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली और गौतमी कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, इस शो की कहानी आर्यन ने खुद लिखी है. प्रीव्यू में सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर का कैमियो भी दिखाया गया था. ये शो 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

सनी देओल और शाहरुख खान ने साथ में की थी ये फिल्म
बता दें कि सनी और शाहरुख खान ने यश चोपड़ा की 1993 की फिल्म ‘डर’ में साथ काम किया था, जिसने शाहरुख को जल्द ही स्टार बना दिया था. बताया जाता है कि सनी को लगा कि उनके किरदार को कमतर आँका गया और उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे. उस समय, यश चोपड़ा के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि एक स्किल्ड कमांडो के रूप में दिखाए जाने के बाद उनके किरदार को इतनी आसानी से क्यों मात दे दी गई थी. इस कारण शाहरुख़ के साथ उनकी अनबन हो गई थी जिसके चलते फिल्म रिलीज़ होने के बाद 16 साल तक दोनों के बीच खामोशी रही, हालांकि, बाद में दोनों ने सुलह कर ली थी.  शाहरुख़ और उनका परिवार सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ देखने के बाद उसकी सफलता के जश्न में भी शामिल हुए थे. 

 

ये भी पढ़ें:-‘वो आ रही है…’, दो साल के इंतजार के बाद Naagin 7 की पहली झलक आई सामने, जानें- कब होगा एकता कपूर के शो का प्रीमियर?



[ad_2]

अमेरिका भी भारत से खरीदता है तेल, फिर क्यों बवाल काट रहे ट्रंप? जानें ऑयल मार्केट की पूरी क्रोन

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी है कि अगर भारत ने अब भी रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. ट्रंप ने 25 फीसदी पेनल्टी का ऐलान करते हुए कहा था कि भारत रूसी तेल से लाभ उठा रहा है. इस बीच मॉस्को पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऐसा जवाब दिया है, जिससे कई सवाल खड़े हुए. उन्होंने कहा कि अगर किसी देश को भारत से तेल खरीदने में दिक्कत है तो वह न खरीदे. किसी को इसके लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. ऐसे में सवाल उठे कि आखिर भारत किन देशों को तेल बेचता है और भारत के पास इतना तेल आता कहां से है. 

भारत से कौन-कौन से देश खरीदते हैं रिफाइंड ऑयल?

भारत क्रूड ऑयल आयात करता है और रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट निर्यात करता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत से जो देश रिफाइंड पेट्रोलियम खरीदते हैं, उनमें अमेरिका भी शामिल है. उसके अलावा नीदरलैंड, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, साउथ अफ्रीका के अलावा यूरोपीय यूनियन के देश भी शामिल हैं. भारत से जो देश सबसे ज्यादा रिफाइंड ऑयल खरीद रहे हैं, उनमें यूरोपीय देश सबसे ऊपर हैं.

भारत ने अब तक रूस से कितना तेल खरीदा?
 
साल 2024 में भारत ने यूरोपीय यूनियन को 19 बिलियन डॉलर से अधिक के पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात किए, जोकि 2024-25 में घटकर 15 बिलियन डॉलर हो गए. GRTI के अनुसार, इसका बड़ा कारण पश्चिमी देशों द्वारा रूस से खरीदे गए कच्चे तेल से तैयार पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर बैन लगाना है. भारत ने बैन के बावजूद रूस से साल 2025 में 50 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल खरीदा. यह भारत द्वारा रूस से खरीदे गए कुल तेल का करीब एक तिहाई है. बता दें कि भारत ने रूस से अब तक 143 बिलियन डॉलर का तेल खरीदा है. 

किन-किन देशों से तेल खरीदता है भारत? 

भारत तेल की खपत करने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है. इस लिस्ट में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है. भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी क्रूड ऑयल आयात करता है. वह सिर्फ रूस से ही नहीं, बल्कि सऊदी अरब, यूएई, अमेरिका, नाइजीरिया, कुवैत, मैक्सिको, ओमान से भी तेल खरीदता है. अप्रैल, 2021 से लेकर जनवरी 2022 तक भारत ने इराक से सबसे ज्यादा तेल खरीदा था. हां ये बात सही है कि यूक्रेन युद्ध के बाद जब रूस से तेल खरीदने पर बैन लगाया गया तो भारत ने रूसी तेल की खरीद बढ़ा दी. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पहले भारत को कुल 27 देश तेल बेचते थे. वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच गई है.

भारत में कहां-कहां तेल का खजाना? 

भारत में क्रूड ऑयल का उत्पादन वैसे तो बहुत कम है. असम, पश्चिमी अपतट, राजस्थान, गुजरात और मुंबई में थोड़ा-बहुत तेल मिलता है. हालांकि बताया जा रहा है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी तेल के भंडार मिले हैं. अंडमान सागर में विशाल तेल भंडार होने का अनुमान है, जिसकी खोज में भारत लगा हुआ है. अगर दुनिया की बात करें तो सबसे बड़ा तेल भंडार वेनेजुएला के पास है. इसके बाद सऊदी अरब, ईरान, कनाडा और इराक का नंबर आता है. 

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने की पाकिस्तान की बड़ी मदद, शर्म से झुक जाएगा परमाणु बम की धमकी देने वाले आसिम मुनीर का सिर

[ad_2]

कूपर कोनोली का कमाल, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने एक साथ तोड़ा शेन वॉर्न और ब्रैड हॉग का ये रिकॉर्ड

[ad_1]

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया, लेकिन रविवार को खेले गए आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया टीम पूरी तरह हावी नजर आई. पहले ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन ने शतक जड़ा, फिर गेंदबाजी में कूपर कोनोली ने ऐतिहासिक स्पेल डाला. कोनोली ने 5 विकेट चटकाए, जो वनडे में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर द्वारा बेस्ट गेंदबाजी है. उन्होंने ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ 38 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 431 रन बनाए थे. ट्रेविस हेड (142), मिचेल मार्श (100) और कैमरून ग्रीन (118) ने शानदार शतकीय पारी खेली. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 155 रनों पर ढेर हो गई, सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कपूर कोनोली ने लिए.

कूपर कोनोली का ऐतिहासिक स्पेल, तोड़ा ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड

कूपर कोनोली ने 6 ओवरों में 22 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, विलेम मुल्डर, कोर्बिन बॉश और केशव महाराज को आउट किया. ये ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर द्वारा वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्पेल है. उन्होंने ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन देकर 5 विकेट लिए थे. इसके बाद लिस्ट में शेन वार्न हैं, जिन्होंने 1996 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे.

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

  • 5/22 (6) – कूपर कोनोली बनाम साउथ अफ्रीका- 2005 
  • 5/32 (10) – ब्रैड हॉग बनाम वेस्टइंडीज- 2005
  • 5/33 (9.3) – शेन वार्न बनाम वेस्टइंडीज- 1996
  • 5/35 (7.5) – माइकल क्लार्क बनाम श्रीलंका- 2004
  • 5/35 (9) – एडम ज़म्पा बनाम न्यूजीलैंड- 2022

5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे छोटी उम्र वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

कूपर कोनोली वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए हैं. पहले ये रिकॉर्ड क्रेग मैकडरमॉट के नाम था, जिन्होंने 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लिए थे. उस समय क्रेग की उम्र 22 साल 204 दिन थी. जबकि कोनोली ने रविवार को जब 5 विकेट लिए तो उनकी उम्र 22 साल 2 दिन थी. उन्होंने 22 अगस्त को ही अपना 22वां जन्मदिन मनाया था. देखें ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज. 

  • 22 साल, 2 दिन – कूपर कोनोली बनाम दक्षिण अफ्रीका (2025)
  • 22 साल, 204 दिन – क्रेग मैकडरमॉट बनाम पाकिस्तान (1987)
  • 22 साल, 211 दिन – मिचेल स्टार्क बनाम पाकिस्तान (2012)

साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीती सीरीज

साउथ अफ्रीका ने सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी. आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए आत्मसम्मान की लड़ाई वाला था, जिसे जीतने में मिचेल मार्श एंड टीम सफल रही. ट्रेविस हेड को तीसरे वनडे का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया, जिन्होंने 103 गेंदों में 5 छक्के और 17 चौकों की मदद से 142 रन बनाए. केशव महाराज को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

[ad_2]