Video: यू-टर्न ले रहा बाइक वाला बौखलाया, तेज रफ्तार बस ने कुचला, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल

[ad_1]

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया और शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. हालांकि घटना की सही तारीख का अभी पता नहीं चल पाया है.

हादसे में बाइक सवार और पैदल जा रहे शख्स की मौत

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी बाइक स्टार्ट करके हाईवे पर अचानक यू-टर्न लेता है. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बस उस पर चढ़ जाती है. बस की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा यहीं नहीं रुका, बल्कि बस ने आगे जाकर सड़क पर पैदल चल रहे एक शख्स को भी कुचल दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

चर्चा का विषय बना वीडियो

यह घटना एक ढाबे के बाहर हुई, जहां मौजूद लोग हादसा होते ही चीख-पुकार करते हुए मौके पर दौड़े. हादसा ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. लोग बस चालक की लापरवाही पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. वीडियो में यह भी देखा गया कि पीड़ित ने आखिरी समय में बस को देखकर बचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका.

लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.


हाई ब्लड प्रेशर के साथ नजर आते हैं लिवर डैमेज के ये 5 लक्षण, भूलकर भी न करें इग्नोर

[ad_1]

हाई ब्लड प्रेशर, जिसे अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है, सिर्फ दिल पर ही असर नहीं डालता बल्कि धीरे-धीरे लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है. बहुत से लोग इसके लक्षणों को थकान, तनाव या उम्र बढ़ने से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं. Frontiers in Medicine में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों में लिवर फाइब्रोसिस का खतरा बढ़ जाता है, खासकर उन लोगों में जिनमें मेटाबोलिक डिस्टर्बेंस से जुड़ी फैटी लिवर बीमारी (MASLD) होती है.

अगर आपको आराम करने के बाद भी थकान महसूस होती है और आप हमेशा सुस्त रहते हैं, तो यह लिवर स्ट्रेस का संकेत हो सकता है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण लिवर का फंक्शन प्रभावित होता है, जिससे एनर्जी प्रोडक्शन और न्यूट्रिएंट मेटाबॉलिज़्म सही से नहीं हो पाते. यह सामान्य थकान से अलग होती है, कभी-कभी इसके साथ ब्रेन फॉग या कंसन्ट्रेशन में दिक्कत भी दिखाई देती है.

 पेट में दर्द या लिवर का बढ़ना

ऊपरी दाहिने पेट में दर्द या भारीपन लिवर में सूजन या बढ़ोतरी का संकेत हो सकता है. इसे अक्सर इंडाइजेशन या गैस समझ लिया जाता है. अल्ट्रासाउंड जैसी मेडिकल इमेजिंग से समय पर लिवर enlargement पता लगाया जा सकता है और गंभीर नुकसान से पहले इंटरवेंशन किया जा सकता है.

पीलापन और स्किन बदलाव (Jaundice)

स्किन या आंखों में हल्का पीला रंग (जॉन्डिस) लिवर डिस्टर्बेंस का साफ संकेत है. हाई ब्लड प्रेशर लिवर कंडीशन्स को बढ़ा सकता है, जिससे बिलिरुबिन लेवल बढ़ जाता है.
हल्के स्किन टोन बदलाव को भी नजरअंदाज न करें.

पैरों और पेट में सूजन (Ascites)

हाई ब्लड प्रेशर लिवर की प्रोटीन प्रोडक्शन क्षमता को कम कर सकता है, जिससे शरीर में फ्लूड रिटेंशन होता है. यह पैरों, एंकल या पेट में सूजन के रूप में दिखाई देता है.

 यूरिन और स्टूल का रंग बदलना

डार्क यूरिन और पेल स्टूल लिवर फंक्शन में समस्या का संकेत हैं. डार्क यूरिन मतलब बिलिरुबिन का अधिक होना, जबकि पेल स्टूल संकेत है कि बाइल फ्लो सही नहीं हो रहा.

लिवर हेल्थ कैसे बचाएं

  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें.
  • लिवर-फ्रेंडली डाइट अपनाएं.
  • रूटीन लिवर फंक्शन टेस्ट करवाते रहें.
  • समय पर लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

हाई ब्लड प्रेशर के साथ लिवर हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी है. जल्दी पहचान और उचित देखभाल से गंभीर समस्याओं जैसे सिरोसिस, लिवर फेल्योर और मेटाबोलिक डिसऑर्डर को रोका जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- दुनिया के सबसे महंगे इलाके में बिल गेट्स की हवेली, जानें अंदर कैसी है शान-ओ-शौकत?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

6 छक्के… रिंकू सिंह ने मचाया गदर, एशिया कप से पहले खेली विस्फोटक पारी

[ad_1]

रिंकू सिंह एशिया कप के स्क्वाड में शामिल है, जो कुछ दिन में यूएई रवाना होने के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे. अभी वह यूपी टी20 लीग में खेल रहे हैं, जिसमें वह मेरठ मावेरिक्स के कप्तान हैं. शनिवार को उन्होंने काशी रुद्रास के खिलाफ हुए मुकाबले में विस्फोटक पारी खेली, 6 छक्कों की मदद से उन्होंने नाबाद 78 रन बनाए. हालांकि बावजूद इसके प्लेयर ऑफ़ द मैच उन्हें नहीं मिला.

पहले बल्लेबाजी करते हुए कशी रुद्रास सिर्फ 135 रन ही बना पाई थी. गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने मेरठ के लिए 4 ओवरों के अपने स्पेल में 33 रन देकर 4 विकेट लिए. कार्तिक को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और लक्ष्य को 16वें ओवर में ही हासिल कर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई.

रिंकू सिंह ने उड़ाए छक्के-चौके

रिंकू ने शुरुआत संभलकर ही की थी, 13 ओवरों के बाद उनका स्कोर 33 गेंदों पर 25 रन था, लेकिन फिर उन्होंने अपने गियर बढ़ाए. उन्होंने 16वें ओवर में अटल बिहारी राय की 4 में से 3 गेंदों पर छक्के और 1 चौका मारा. इससे पिछले ओवर में भी उन्होंने शिवा सिंह के ओवर में 2 छक्के और 1 चका जड़ा था. रिंकू ने 48 गेंदों में 162.50 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 78 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके जड़े.

एशिया कप 2025 से पहले रिंकू सिंह की शानदार फॉर्म

रिंकू सिंह की ये फॉर्म भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि वह स्क्वाड में शामिल हैं और फिनिशर के रूप में देखे जा रहे हैं. यूपी टी20 लीग 2025 में वह अभी तक खेले 9 मैचों की 7 पारियों में 295 रन बना चुके हैं. 

एशिया कप में भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के साथ है. इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ बड़ा मुकाबला है. फिर ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ है. अगर भारत और पाकिस्तान सुपर 4 में पहुंची तो इन दोनों के बीच दूसरा मैच 21 सितंबर को होगा.



[ad_2]

खाते में आए पैसे और हैक हो गया आपका अकाउंट! आपकी इस एक गलती से लग सकता है चूना, जानें किन बातों

[ad_1]

Jumped Deposit Scam: भारत में UPI (Unified Payment Interface) डिजिटल पेमेंट का सबसे आसान और लोकप्रिय तरीका बन चुका है. लेकिन इसकी सुविधा के साथ-साथ खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं. साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं और अब एक नया जंप्ड डिपॉज़िट स्कैम तेजी से फैल रहा है. अगर आप थोड़ी-सी लापरवाही में UPI PIN डालते हैं तो आपका पूरा अकाउंट खाली हो सकता है.

क्या है जंप्ड डिपॉज़िट स्कैम और कैसे होता है ये फ्रॉड?

इस स्कैम में ठग सबसे पहले आपके अकाउंट में 200 या 300 रुपये जैसी छोटी रकम ट्रांसफर करते हैं. इसे देखकर आप सोचते हैं कि यह किसी और का गलत ट्रांज़ैक्शन है. इसके बाद स्कैमर आपसे संपर्क करके कहते हैं कि पैसे गलती से आ गए हैं और अब उन्हें वापस कर दीजिए.

इस दौरान वे आपको कलेक्ट रिक्वेस्ट (Collect Request) भेजते हैं या किसी फर्जी लिंक/QR कोड का इस्तेमाल करते हैं. जैसे ही आप पैनिक होकर अपना UPI PIN डालते हैं असल में आप पैसे वापस नहीं कर रहे होते, बल्कि अपने ही अकाउंट से ठग के अकाउंट में रकम भेज रहे होते हैं.

क्यों फंस जाते हैं लोग इस जाल में?

भरोसा बनाने की चाल: पहले पैसे डालकर स्कैमर आपको यकीन दिलाते हैं कि वे असली यूज़र हैं.

मनोवैज्ञानिक दबाव: “गलती से पैसे भेज दिए, तुरंत वापस कीजिए” जैसी बातें कहकर घबराहट पैदा करते हैं.

जिज्ञासा और जल्दबाज़ी: अचानक अकाउंट में पैसे आने से लोग घबराकर बिना सोचे UPI PIN डाल देते हैं.

गलतफहमी: कई यूज़र्स यह मान लेते हैं कि UPI PIN डालने से सिर्फ बैलेंस चेक होता है जबकि असल में यह पेमेंट को ऑथराइज़ करता है.

स्कैमर्स की तकनीकें

फर्जी कलेक्ट रिक्वेस्ट: 200–300 रुपये भेजकर बाद में 2000–3000 रुपये की रिक्वेस्ट डालना.

QR कोड या लिंक भेजना: स्कैन या क्लिक करते ही पैसा ट्रांसफर हो जाना.

भावनात्मक कहानियां: “गलती से ज्यादा पैसे भेज दिए”, “इमरजेंसी है” जैसी कहानियों से जल्दबाज़ी में फैसला करवाना.

रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RATs): कुछ मामलों में ठग पीड़ित के मोबाइल में ऐसा मालवेयर इंस्टॉल कर देते हैं जिससे वे स्क्रीन देख सकते हैं और गुप्त रूप से ट्रांज़ैक्शन कर सकते हैं.

खुद को कैसे बचाएं?

  • अगर अकाउंट में अचानक पैसे आते हैं तो तुरंत बैंक से संपर्क करें.
  • याद रखें UPI PIN डालना मतलब पेमेंट ऑथराइज़ करना, बैलेंस चेक करना नहीं.
  • सीधे बैंक या UPI ऐप के ऑफिशियल सपोर्ट से ही संपर्क करें.
  • ठग हमेशा जल्दी में निर्णय लेने का दबाव बनाते हैं, इसलिए शांत रहकर सोचें.
  • तुरंत बैंक, UPI ऐप और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.

NPCI की सफाई

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने भी साफ किया है कि सिर्फ ऐप खोलने से कोई पेमेंट ऑटोमेटिकली अप्रूव नहीं होता. कोई भी बाहरी व्यक्ति सीधे आपके अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकता. PIN डालने के बाद ही ट्रांज़ैक्शन होता है और यह पूरी तरह यूज़र-कंट्रोल्ड प्रोसेस है.

यह भी पढ़ें:

Google का बड़ा फैसला! अब नहीं डाउनलोड होंगे अनजाने ऐप्स, ऐसे बढ़ेगी यूजर्स की सेफ्टी, जानें कैसे करेगा काम

[ad_2]

Baaghi 4 Trailer Review | मजे आ गए, Shocking Story | टाइगर श्रॉफ | सोनम बाजवा | संजय दत्त

[ad_1]





[ad_2]

कितना खतरनाक है अमेरिका का F-16 फाइटर जेट, जो पोलैंड एयरशो में लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश; पाकि

[ad_1]

पोलैंड में एयर शो के रिहर्सल के दौरान पोलिश एयर फोर्स का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई. यह अमेरिका के बेहद खास फाइटर जेट है, जिसे पाकिस्तान सहित कई देशों ने खरीदा है. एफ-16 क्रैश होने से एक बार फिर अमेरिकी विमान की क्षमता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

कितना खतरनाक है अमेरिका का F-16 फाइटर जेट

एफ-16 फाइटर जेट को फाइटिंग फाल्कन के नाम से जाना जाता है. यह अमेरिकी निर्मित सिंगल-इंजन, सुपरसोनिक, मल्टीरोल लड़ाकू विमान है. इसे जनरल डायनामिक्स (अब लॉकहीड मार्टिन) ने 1970 के दशक में बनाया था. यह विमान हल्का, तेज और तकनीकी रूप से एडवांस्ड है. इस विमान को दुनिया के 25 से ज्यादा देशों की वायुसेना ने खरीदा है. इस विमान की रफ्तार मैक 2 यानी करीब 2400 किमी/घंटा है. इस विमान को खराब मौसम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका रडार सिस्टम 84 किमी तक 20 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है.

अमेरिका का एफ-16 विमान 4.5 जेनरेशन का सबसे एडवांस फाइटर जेट माना जाता है. इसकी हथियार क्षमता 7700 किलोग्राम है, जो मिराज 2000 फाइटर जेट से ज्यादा और राफेल से कम है. 1974 से अब तक 4500 से ज्यादा F-16 बनाए गए हैं. एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार इसमें से 748 से अधिक क्रैश हुए हैं.

बीते कुछ सालों में कई F-16 विमान हुए क्रैश

बीते कुछ सालों में एफ-16 के क्रैश होने की कई खबरें सामने आई हैं. 26 अगस्त 2024 को रूस पर हमला करने के बाद यूक्रेन एक एफ-16 विमान क्रैश हो गया. इसके बाद फरवरी 2025 में रूस पर हमले के दौरान ही एफ-16 विमान क्रैश हो गया, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी. मई 2025 में रूसी हमले के दौरान भी यह विमान नष्ट हो गया. इसके अलावा न्यू मैक्सिको में एयर बेस के पास, दक्षिण कोरिया में और सिंगापुर में F-16 विमान क्रैश हो चुका है.

पाकिस्तान ने अमेरिका से करीब 75 एफ-16 फाइटर जेट खरीदे हैं. ये विमान पाकिस्तान की वायु सेना का मुख्य हिस्सा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने भी एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था.

ये भी पढ़ें : ‘भारत और चीन के बीच दोस्ती सही विकल्प’, ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच PM मोदी और शी जिनपिंग की मीटिंग | बड़ी बातें



[ad_2]

डॉल्फिन बनी बच्चे की बेस्ट फ्रेंड! पूल में घुमाया अपनी पीठ पर, वीडियो ने जीता करोड़ों दिल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. वीडियो में एक डॉल्फिन स्विमिंग पूल में मौजूद एक छोटे बच्चे को अपनी पीठ पर बिठाकर पानी में सैर कराती नजर आ रही है. बच्चे की खुशी और डॉल्फिन का सौम्‍य स्वभाव इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है. 

बच्चों संग डॉल्फिन का खेल 

यह वीडियो एक स्विमिंग पूल का है जहां एक बच्चा अपनी मां के साथ पानी में मौजूद है. तभी वहां मौजूद प्रशिक्षित डॉल्फिन उस बच्चे को अपनी पीठ पर लादकर तैरने लगती है. बच्चा खिलखिलाकर हंस रहा है, जबकि डॉल्फिन बड़ी नर्मी और फुर्ती से उसे पूल में घुमा रही है. यह नजारा इतना प्यार है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं 

लोगों का दिल छू गया नजारा 

वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी ने इसे प्यार और दोस्ती का अनोखा संगम बताया तो किसी ने लिखा प्रकृति और इंसान के बीच का खूबसूरत बंधन. इसे लेकर एक यूजर लिखता है कि मैंने सुना था कि डॉल्फिन खतरनाक होती है लेकिन यह ऐसी नहीं है.‌ एक और यूजर लिखता है कि यह बहुत प्यारा नजारा है. वहीं वीडियो को देखकर एक और यूजर सवाल करते हुए लिखता है कि अगर आप पेरेंट्स होते तो क्या आप भी यह अलाउ करते क्‍योंक‍ि यह खतरनाक लग रहा है.

डॉल्फिन की इंटेलीजेंस ने किया हैरान 

डॉल्फिन को दुनिया की सबसे बुद्धिमान और संवेदनशील जीवों में गिना जाता है. वह इंसानों के साथ जल्दी घुल-मिल जाती हैं और कहीं देशों में डॉल्फिन थेरेपी भी दी जाती है,जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. यही वजह है कि इस वीडियो में दिखा उनका व्यवहार लोगों को और ज्यादा भावुक कर रहा है.

ये भी पढ़ें-इनकी फैमिली ये सब नहीं देखती? पवन सिंह ने स्टेज पर लड़की के साथ कर दी गंदी हरकत, वीडियो वायरल


जरूरी खबर! 1 सितंबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर?

[ad_1]

1 September Rules Change: सितंबर का महीना कल से शुरू हो रहा है. महीने की पहली तारीख से कुछ ऐसे बदलाव होने वाले हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा. हर महीने की तरह सितंबर के महीने में भी बैंक, सरकार और वित्तीय संस्थान कई अहम बदलाव लागू करने वाले हैं. आइए इन्हीं पर एक नजर डालते हैं- 

आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस साल रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को 30 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया. इससे टैक्सपेयर्स को अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पूरे 46 दिन एक्स्ट्रा मिल गए. यह राहत उन टैक्सपेयर्स को गई, जिनके खातों का ऑडिट कराना जरूरी नहीं होता है. जिन टैक्सपेयर्स के खातों का ऑडिट जरूरी होता है, उन्हें 31 अक्टूबर, 2025 से पहले अपना आईटीआर दाखिल करना होगा. 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए UPS डेडलाइन 

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के पास यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को चुनने के लिए 30 सितंबर तक का ही समय है. NPS से UPS में स्विच करने की पहले डेडलाइन 30 जून थी, लेकिन कर्मचारियों के सुस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे 90 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया. UPS, NPS के तहत आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए शुरू की गई एक पेंशन सिस्टम है. 

पोस्ट ऑफिस से जुड़ा बदलाव

डाक विभाग (DoP) ने 1 सितंबर, 2025 से  रजिस्टर्ड पोस्ट को अब स्पीड पोस्ट में मिलाने का फैसला लिया है इसलिए 1 सितंबर से अगर आप देश के भीतर भारतीय डाक के जरिए कोई भी रजिस्टर्ड पोस्ट भेजते हैं, तो उसकी डिलीवरी स्पीड पोस्ट के ही जरिए होगी. यानी कि अब अगले महीने से रजिस्टर्ड पोस्ट की अलग से सर्विस नहीं रहेगी, सभी स्पीड पोस्ट की कैटेगरी में आएंगे. 

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में 1 सितंबर से बदलाव करने का फैसला लिया है. बैंक ने अपने कुछ कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड पॉइंट प्रोग्राम में बदलाव किया है. इस बदलाव के साथ अब ऐसे कार्ड होल्डर्स को डिजिटल गेमिंग, सरकारी वेबसाइट और  मर्चेंट्स प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन करने पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं दिया जाएगा.

आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने का लास्ट डेट 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ्त में आधार अपडेट कराने की सुविधा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है. अब लोग 14 सितंबर 2024 तक अपना आधार फ्री में अपडेट करा सकेंगे. इसके लिए पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज UIDAI की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे. UIDAI का कहना है कि समय-समय पर आधार को अपडेट करते रहना जरूरी है ताकि जनसांख्यिकीय जानकारी सही रहे. 

स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट

इंडियन बैंक और IDBI जैसे बैंक मौजूदा समय में कुछ स्पेशल एफडी स्कीम्स चला रहे हैं. इंडियन बैंक की 444-दिन और 555-दिन की स्कीम्स में निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 है. इसी तरह से IDBI बैंक की 444-दिन, 555-दिन और 700-दिन की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स में निवेश करने की अंतिम तिथि भी 30 सितंबर है. 

ये भी पढ़ें: 

ITR फाइल करने की डेडलाइन आ रही नजदीक, आने लगा है SMS रिमाइंडर; किन्हें 15 सितंबर तक भरना होगा रिटर्न?

 

[ad_2]

iPhone 17 से लेकर Galaxy S25 FE तक! सितंबर 2025 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, चेक करें ल

[ad_1]

Upcoming Smartphones: अगस्त 2025 अभी खत्म भी नहीं हुआ है और इस महीने ही कई बड़े स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे चुके हैं. इनमें Pixel 10 सीरीज़, Vivo V60, Oppo K13 Turbo और Infinix GT 30 जैसे डिवाइस शामिल हैं. लेकिन सितंबर का महीना और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें कई हाई-प्रोफाइल स्मार्टफोन लॉन्च होने की तैयारी में हैं. आइए जानते हैं सितंबर 2025 में कौन-कौन से बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होंगे.

iPhone 17 सीरीज़

एप्पल हर साल सितंबर के दूसरे हफ्ते में अपनी iPhone सीरीज़ लॉन्च करता है और इस बार भी यही उम्मीद की जा रही है. iPhone 17 सीरीज़ में चार नए मॉडल शामिल हो सकते हैं iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max.

iPhone 17 Pro और Pro Max में इस बार सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें कैमरा लेआउट को हॉरिज़ॉन्टल स्टाइल में लाने की संभावना है. साथ ही टाइटेनियम डिज़ाइन की जगह कंपनी हाफ-एल्युमिनियम और हाफ-ग्लास बॉडी का विकल्प अपना सकती है.

iPhone 17 Air को iPhone 16 Plus की जगह लॉन्च किया जा सकता है और यह अब तक का सबसे हल्का और पतला iPhone हो सकता है. iPhone 17 में पिछले साल के iPhone 16 जैसा ही लुक मिलेगा लेकिन इसमें नया प्रोसेसर, 24MP का अपग्रेडेड सेल्फी कैमरा और 120Hz ProMotion LTPO AMOLED डिस्प्ले शामिल होगा.

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग अपनी Fan Edition (FE) सीरीज़ आमतौर पर सितंबर के बीच में लॉन्च करता है. Galaxy S25 FE भी इसी टाइमलाइन पर पेश किया जा सकता है. इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर दिया जा सकता है. कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP टेलीफोटो लेंस (3x ज़ूम, OIS सपोर्ट) और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकता है. फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा. बैटरी 4,900mAh की हो सकती है जो पिछले मॉडल (4,700mAh) से थोड़ी बड़ी होगी.

Lava Agni 4

भारतीय कंपनी Lava भी सितंबर में अपनी नई Agni 4 सीरीज़ लॉन्च कर सकती है. हाल ही में इसके लीक सामने आए हैं जिनसे इसके डिज़ाइन की झलक मिली है. इस बार कंपनी सेकेंडरी डिस्प्ले हटाकर हॉरिज़ॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दे सकती है. फोन में AMOLED डिस्प्ले बरकरार रहने की उम्मीद है. इसमें नया MediaTek 8350 प्रोसेसर और दमदार 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

70 वर्षीय महिला हुईं डिजिटल अरैस्ट का शिकार! ठगों ने खाते से उड़ा दिए 21 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

[ad_2]

सिद्धार्थ मल्होत्रा या​ जान्हवी​ कपूर कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें किसने कहां से की है पढ़ाई

[ad_1]

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ और शुरुआती पढ़ाई उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल और नवल पब्लिक स्कूल से की. स्कूली दिनों में सिद्धार्थ पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी काफी एक्टिव थे. उनकी शख्सियत हमेशा से अलग नजर आती थी.

सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्म दिल्ली में हुआ और शुरुआती पढ़ाई उन्होंने डॉन बॉस्को स्कूल और नवल पब्लिक स्कूल से की. स्कूली दिनों में सिद्धार्थ पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी काफी एक्टिव थे. उनकी शख्सियत हमेशा से अलग नजर आती थी.

आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक किया. कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग का शौक चढ़ा और यहीं से उनके करियर की दिशा बदल गई. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग को प्रोफेशनल रूप से अपनाया और इसी के साथ मुंबई का रुख किया.

आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक किया. कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग का शौक चढ़ा और यहीं से उनके करियर की दिशा बदल गई. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग को प्रोफेशनल रूप से अपनाया और इसी के साथ मुंबई का रुख किया.

मुंबई पहुंचकर उन्होंने करण जौहर की फिल्म

मुंबई पहुंचकर उन्होंने करण जौहर की फिल्म “माय नेम इज खान” में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. इसके बाद साल 2012 में फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से बतौर हीरो उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. आज सिद्धार्थ मल्होत्रा इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं.

जान्हवी कपूर का जन्म मुंबई में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूलिंग देश के नामी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें एक्टिंग में करियर बनाना है.

जान्हवी कपूर का जन्म मुंबई में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूलिंग देश के नामी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ठान लिया था कि उन्हें एक्टिंग में करियर बनाना है.

इसके बाद जान्हवी ने अमेरिका का रुख किया और वहां ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. यह वही संस्थान है, जहां से रणबीर कपूर ने भी एक्टिंग सीखी थी. जान्हवी की यह ट्रेनिंग उनके करियर के लिए एक मजबूत नींव साबित हुई.

इसके बाद जान्हवी ने अमेरिका का रुख किया और वहां ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. यह वही संस्थान है, जहां से रणबीर कपूर ने भी एक्टिंग सीखी थी. जान्हवी की यह ट्रेनिंग उनके करियर के लिए एक मजबूत नींव साबित हुई.

साल 2018 में जान्हवी ने फिल्म

साल 2018 में जान्हवी ने फिल्म “धड़क” से बॉलीवुड में डेब्यू किया. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जगह बनाई और दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई.

Published at : 31 Aug 2025 07:04 AM (IST)

Preferred Sources

शिक्षा फोटो गैलरी

[ad_2]