America में कितने डॉलर में मिलता है Parle-G? कीमत देखकर डर गए सोशल मीडिया यूजर्स

[ad_1]

भारतीय जहां भी जाते हैं अपने खाने पीने के स्वाद को साथ ले जाते हैं. यही वजह है कि विदेश के सुपर मार्केट में भी भारतीय प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं. लेकिन हाल ही में अमेरिका के डलास स्थित वॉलमार्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए. इस वीडियो में एक भारतीय प्रवासी ने वहां बिक रहे भारतीय सामान और उनकी कीमतें दिखाई जो भारत के मुकाबले कई गुना ज्यादा है. 

वॉलमार्ट में कितने महंगे हैं दाल, नमकीन और बिस्किट?

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में एक व्‍यक्‍त‍ि ने वॉलमार्ट के अंदर भारतीय प्रोडक्ट्स दिखाएं. इनमें रॉयल ब्रांड की मशहूर मसूर और मूंग दाल, हल्दीराम का खट्टा मीठा नमकीन और आलू भुजिया, पारले जी और हाइड एंड सीक बिस्किट्स,  गुड डे, बिरयानी मसाला तंदूरी मसाला और बटर चिकन सॉस तक शामिल थे. 

पारले-जी की कीमत सुनकर चौंक जाएंगे लोग 

वीडियो में व्‍यक्‍त‍ि ने बताया कि मसूर और मूंग दाल की कीमत लगभग 4 डॉलर यानी करीब 330 रुपये हैं. हल्दीराम का खट्टा मीठा नमकीन और आलू भुजिया भी 4 डॉलर में मिल रहे हैं. वहीं पारले जी और का हाइड एंड सीक बिस्किट करीब 4.5 लगभग  यानी लगभग 370 में बिक रहा है. भारत में जो बिस्किट 20 रुपये में मिल जाते हैं वहां उनकी कीमत कई गुना ज्यादा है. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जम कर रिएक्शन देना शुरू कर दिए. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि हम इंडिया में ही अच्छे हैं, यहां प्रोडक्ट बहुत ज्यादा महंगे हैं. तो दूसरे यूज़र ने कहा कि 4 का हाइड एंड सीक मतलब 320 रुपये, इंडिया में तो सिर्फ 20 रुपये का आता है.वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि कनाडा के मुकाबले भी यहां प्रोडक्ट्स ज्यादा महंगे है. कुछ यूजर्स ने लोकेशन तक पूछ डाली कि यह वॉलमार्ट थे डलास के किस हिस्से में है. 

क्यों ज्यादा महंगे हैं भारतीय प्रोडक्ट्स? 

कई लोगों ने यह भी समझाया कि विदेश में भारतीय सामान महंगे मिलना आम बात है. उनकी बड़ी वजह है शिपिंग चार्ज, कस्टम ड्यूटी और वहां बसे भारतीय समुदाय की भारी डिमांड. इसी कारण अमेरिका जैसे देशों के सुपरमार्केट भारतीय प्रोडक्ट्स रखते हैं लेकिन ऊंची कीमतों के साथ.

ये भी पढ़ें: दुबई में सबसे महंगी बिकीं ये चीजें, एक तो इस भारतीय ने खरीदकर मचाया धमाल

कौन हैं Mahindra Susten के नए MD और CEO अविनाश राव, जो बढ़ाएंगे नवीनकरणीय ऊर्जा कारोबार

[ad_1]

Avinash Rao Appointed Mahindra Susten MD & CEO: महिंद्रा ग्रुप की कंपनी महिंद्रा सस्टेन ने अविनाश राव को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है. यह नियुक्ति 25 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी. अपनी नई भूमिका में अविनाश राव कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार के विस्तार पर फोकस करेंगे.

कौन हैं अविनाश राव?

अविनाश राव का ऊर्जा क्षेत्र में लगभग 30 साल का अनुभव है. हाल ही में वे सस्टेनेबल एनर्जी इन्फ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड में CEO के तौर पर कार्यरत थे. इसके साथ ही वे सस्टेनेबल एनर्जी इन्फ्रा ट्रस्ट (SEIT) के निवेश प्रबंधक (Investment Manager) भी रहे हैं, जो भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी लिस्टेड कंपनी InvIT है. उन्होंने इससे पहले Sekukra India मैनेजमेंट लिमिटेड और सीएलपी इंडिया में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं.

महिंद्रा सस्टेन भारत की अग्रणी स्वतंत्र ऊर्जा उत्पादक (Independent Power Producer) कंपनियों में से एक है. कंपनी अब तक 4 GWp से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट्स के तहत सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है.

महिंद्रा सस्टेन की भूमिका

वर्तमान में कंपनी के पास 1.6 GWp से अधिक कमीशंड प्रोजेक्ट्स हैं, जबकि लगभग 3.6 GWp की डेवेलपमेंट पाइपलाइन पर काम चल रहा है. इसमें सोलर, विंड, हाइब्रिड प्रोजेक्ट्स और कॉमर्शियल व इंडस्ट्रियल (C&I) सॉल्यूशंस शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी एनर्जी स्टोरेज और इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के क्षेत्र में भी अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है और भारत की ग्रीन एनर्जी ट्रांज़िशन यात्रा में अहम भूमिका निभा रही है.

महिंद्रा ग्रुप के सीईओ और एमडी डॉक्टर अनीश शाह ने कहा कि महिंद्रा में जलवायु संरक्षण और स्थिरता केवल प्राथमिकताएं ही नहीं है बल्कि यह हमारे मुख्य उद्देश्यों में से एक है. इसके साथ ही, उन्होंने आगे कहा कि अविनाश राव की एनर्जी सेक्टर में गहरी विशेषज्ञता के बाद साफ ऊर्जा की तरफ बढ़ने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिफंड आने में हो रही है देरी? जानिए क्या हो सकती है इसकी बड़ी वजह

[ad_2]

70 वर्षीय महिला हुईं डिजिटल अरैस्ट का शिकार! ठगों ने खाते से उड़ा दिए 21 लाख रुपये, जानें पूरा मामला

[ad_1]

यह घटना 5 अगस्त की सुबह शुरू हुई जब महिला को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस कमिश्नर बताया और आरोप लगाया कि महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल आतंकवाद से जुड़ी फंडिंग में किया गया है.

यह घटना 5 अगस्त की सुबह शुरू हुई जब महिला को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस कमिश्नर बताया और आरोप लगाया कि महिला के आधार कार्ड का इस्तेमाल आतंकवाद से जुड़ी फंडिंग में किया गया है.

ठग ने कहा कि महिला ने आधार का इस्तेमाल करके किसी तीसरे व्यक्ति को कैनरा बैंक खाता खोलने में मदद की जिसके एवज में उन्हें 20 लाख रुपये कमीशन मिला है. इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि इस मामले की CBI जांच चल रही है और महिला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है.

ठग ने कहा कि महिला ने आधार का इस्तेमाल करके किसी तीसरे व्यक्ति को कैनरा बैंक खाता खोलने में मदद की जिसके एवज में उन्हें 20 लाख रुपये कमीशन मिला है. इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि इस मामले की CBI जांच चल रही है और महिला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है.

साइबर अपराधी ने महिला को विश्वास दिलाया कि उन्हें 19 अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया है और वे कानूनी रूप से बाध्य हैं. गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए महिला को धीरे-धीरे 21 लाख रुपये उस खाते में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया जिसे ठग ने बताया था.

साइबर अपराधी ने महिला को विश्वास दिलाया कि उन्हें 19 अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया है और वे कानूनी रूप से बाध्य हैं. गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए महिला को धीरे-धीरे 21 लाख रुपये उस खाते में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया गया जिसे ठग ने बताया था.

बाद में महिला को एहसास हुआ कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने तुरंत कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है.

बाद में महिला को एहसास हुआ कि वे धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने तुरंत कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है.

जांच अधिकारियों ने बताया कि ठग का दावा पहली नजर में ही संदेहास्पद था क्योंकि विश्वांस नांगरे पाटिल वास्तव में अतिरिक्त DGP (भ्रष्टाचार निरोधक विभाग) हैं, न कि पुलिस कमिश्नर. पुलिस ने इस मामले को उदाहरण बनाकर लोगों को आगाह किया है कि बढ़ते “डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स” से सतर्क रहें.

जांच अधिकारियों ने बताया कि ठग का दावा पहली नजर में ही संदेहास्पद था क्योंकि विश्वांस नांगरे पाटिल वास्तव में अतिरिक्त DGP (भ्रष्टाचार निरोधक विभाग) हैं, न कि पुलिस कमिश्नर. पुलिस ने इस मामले को उदाहरण बनाकर लोगों को आगाह किया है कि बढ़ते “डिजिटल अरेस्ट स्कैम्स” से सतर्क रहें.

Published at : 25 Aug 2025 02:01 PM (IST)

Preferred Sources

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: ले भाई देखकर जा! सड़क पर दुल्हन के साथ चला 50 गाड़ियों का काफिला!

[ad_1]

Wedding Convoy: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं, कुछ भावुक कर देते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में सड़क पर एक भव्य काफिला चलता दिखाई दे रहा है. खास बात यह है कि इस काफिले में दुल्हन खुद शामिल है और उसके साथ करीब 50 गाड़ियां सज-धजकर चल रही हैं.

दुल्हन के शादी का काफिला देखा गया पहली बार

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर एक-एक करके दर्जनों गाड़ियां चल रही हैं. हर गाड़ी को फूलों और सजावट से खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. इन गाड़ियों के बीच में दुल्हन का एक खास रथ भी चल रहा है. इस नजारे को जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया. आमतौर पर बारात दूल्हे की होती है, लेकिन यहां दुल्हन के साथ इतना बड़ा काफिला पहली बार देखने को मिला.

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं. कुछ लोग इसे शाही अंदाज बताते हुए कह रहे हैं कि यह दुल्हन किसी रानी से कम नहीं लग रही. वहीं कुछ लोगों ने इसे दिखावे की परंपरा बताया और कहा कि शादी को भव्य बनाने के लिए अब लोग हर हद पार कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ वीडियो

हालांकि, यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन इसके वायरल होने के बाद यह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. लोग लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इस तरह के वीडियो यह भी दिखाते हैं कि शादी जैसे पवित्र बंधन को आजकल लोग केवल खास और यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर शो-ऑफ का जरिया भी मानने लगे हैं. भले ही इस पर राय अलग-अलग हों, लेकिन इतना तय है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है.


आतंक पर पैसा बहाने वाले पाकिस्तान की खुली किस्मत, 410 मिलियन डॉलर का खजाना लगा हाथ

[ad_1]

पाकिस्तान भयंकर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह आतंकियों को फंडिंग करने से बाज नहीं आता. एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को 410 मिलियन डॉलर मिलने वाले हैं. पाकिस्तान की महत्वपूर्ण रेडो डिक सोना-तांबा खदान परियोजना को पैसा मिलने वाला है. उसे एशियाई विकास बैंक बड़ा पैकेज देने वाला है. अगर पाकिस्तान को यह पैसा मिलता है तो उसकी रेको डिक से जुड़ी परियोजना को रफ्तार मिल जाएगी.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खनिज-समृद्ध टेथियन बेल्ट की रेको डिक बहुत बड़ी परियोजना है. यह करीब 6.6 बिलियन डॉलर कीमत की है. इसकी अधिकतर हिस्सेदारी खनन कंपनी के पास है. कनाडा की खनन कंपनी बैरिक गोल्ड के पास 50 फीसदी की हिस्सेदारी है. अगर पाकिस्तान सरकार की बात करें तो उसके पास 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है. वहीं बलूचिस्तान सरकार के पास भी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

रेको डिक में कितना है सोना और तांबा

रेको डिक का काम पूरा होने के बाद यह टॉप पांच तांबे की खदानों में से एक हो जाएगी. इस खदान में अनुमान के मुताबिक 15 मिलियन टन तांबे का भंडार है. वहीं 26 मिलियन औंस सोने के होने का भी अनुमान है. यह खदान 70 से 74 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करवा सकती है. इससे पाकिस्तान सरकार के साथ-साथ बलूचिस्तान को भी फायदा होगा. इस खदान से जुड़ी परियोजना इसी साल शुरू हो सकती है. वहीं 2028 के अंत तक सोने और तांबे का पहला उत्पादन शुरू हो सकता है. 

410 मिलियन डॉलर का पैकेज मिलने से क्या होगा

एशियाई विकास बैंक कनाडाई कंपनी बैरिक को 300 मिलियन डॉलर का कर्ज देगी. वहीं बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार को इक्विटी योगदान को कवर करने के लिए 110 मिलियन डॉलर मिलेंगे. यह पाकिस्तान के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. इससे उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की भी उम्मीद है. एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासातो कांडा ने इस परियोजना को पाकिस्तान के लिए काफी अहम बताया है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, यह परियोजना नौकरियों के अवसर देगी और पाकिस्तान अर्थव्यवस्था को फायदा देगी.

[ad_2]

किसी क्रिकेटर को संन्यास के बाद कितनी मिलती है पेंशन, क्या इसमें भी साल-दर-साल बढ़ता है पैसा?

[ad_1]

हाल ही में कई भारतीय क्रिकेटरों ने संन्यास लिया है. अब इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा का नाम भी जुड़ गया है. बीसीसीआई रिटायरमेंट के बाद खिलाड़ियों को पेंशन देता है. लेकिन ये पेंशन कितनी होती है और साल-दर-साल कितनी बढ़ती है या फिर किसी और तरीके से बढ़ती है आइए जनते हैं…

बीसीसीआई ने अपने पूर्व खिलाड़ियों के लिए पेंशन योजना शुरू की थी. इस योजना के तहत इंटरनेशनल और डोमेस्टिक स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को हर महीने तय राशि पेंशन के रूप में दी जाती है. खिलाड़ियों के मैच और खेल के स्तर के हिसाब से पेंशन की रकम तय होती है.

बीसीसीआई की स्कीम में खिलाड़ियों की उम्र भी अहम भूमिका निभाती है. जैसे-जैसे खिलाड़ी की उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे उनकी पेंशन की राशि भी बढ़ जाती है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी खिलाड़ी ने 60 साल की उम्र पार कर ली है तो उसकी पेंशन राशि में इजाफा कर दिया जाता है.

क्या हर साल बढ़ती है पेंशन?

रिपोर्ट्स के अनुसार पेंशन को हर साल नहीं बढ़ाया जाता है. लेकिन बीसीसीआई समय-समय पर इस राशि में बदलाव करता है. पिछले कुछ सालों में कई बार खिलाड़ियों की पेंशन बढ़ाई गई है. इसका मकसद यह है कि महंगाई और बदलते समय में पूर्व क्रिकेटरों को आर्थिक दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें  :  अनीश दयाल सिंह बनें डिप्टी NSA, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई? यहां दे चुके हैं सेवाएं

कौन-कौन ले सकता है फायदा?

इस योजना का लाभ वही क्रिकेटर उठा सकते हैं जिन्होंने भारत की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेले हों या लंबे समय तक डोमेस्टिक क्रिकेट में योगदान दिया हो. इसके अलावा महिला क्रिकेटरों को भी पेंशन का फायदा मिलता है. यहां तक कि अंपायर और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी अलग से पेंशन स्कीम बनाई गई है.

कितनी है पेंशन

बता दें कि बीसीसीआई ने पिछले सालों में पेंशन में खासी बढ़ोत्तरी की थी. टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की पेंशन 37,500 से बढ़ाकर 60,000 प्रतिमाह कर दी गई थी. वहीं फर्स्ट-क्लास खिलाड़ियों की पेंशन को भी 15,000 से बढ़ाकर 30,000 प्रति माह कर दिया गया. इसके अलावा सीनियर प्लेयर्स जो पहले 50,000 पेंशन पाते थे, अब उन्हें 70,000 प्रतिमाह मिलते हैं.

यह भी पढ़ें  :  ये है आइंस्टीन से भी ज्यादा आईक्यू वाली महनूर चीमा, महज 18 साल की उम्र में कर दिया कमाल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘अशनूर कौर बहुत बद्तमीज और एहसान फरामोश है…’, तान्या मित्तल ने दिखाए तेवर

[ad_1]

‘बिग बॉस 19’ शुरू हो गया है और अब घर में 16 कंटेस्टेंट्स ने गेम खेलना शुरू कर दिया है. सीजन शुरू होते ही तान्या मित्तल एक्ट्रेस अशनूर कौर पर भड़क गई हैं तान्या ने अशनूर को ‘बद्तमीज’ और ‘एहसान फरामोश’ का टैग दे दिया है. वहीं आवेज दरबार अशनूर का पक्ष लेते नजर आए और उनकी तरफ से सफाई पेश करते भी दिखाई दिए.

दरअसल ‘बिग बॉस 19’ का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें तान्या मित्तल कहती हैं- ‘भाई मुझे अशनूर बहुत ही बद्तमीज लगी. बिना किसी बात के मुझसे भिड़ गई. सामने से लड़ाई क्यों मोल ले रही है. 10 साल छोटी है मुझसे, अभी मैं फॉर्म में आ जाऊंगी. बहुत एहसान फरामोश और बद्तमीज है.’


आवेज दरबार ने किया अशनूर का सपोर्ट
इस दौरान आवेज दरबार अशनूर कौर के पक्ष में सफाई देते हैं. वो कहते हैं- ‘ऐसी बात नहीं है, उसका ये मतलब नहीं था, वो बस कह रही थी कि हम लोग बात कर रहे हैं, आप एक मिनट दो हमें.’ इस पर तान्या कहती हैं- ‘वो बहुत एटीट्यूड में मुझसे बात करती है. मतलब एक टोन भी होती है और मैं कुछ कह नहीं रही. एक तो कोई आपकी मदद कर रहा है, आपका काम पहले कर रहा है, तो कम से कम आपको एहसान मानना चाहिए, वो तो है ही नहीं.’

‘थैंक्यू बोलने की जगह उसे एटीट्यूड दे रहे हो’
तान्या मित्तल आगे कहती हैं- ‘जब मैंने उससे कहा तो वो किस चीज पर कट कर रही है कि एक तो मैंने आपका सारा काम किया, तो मुझे तो बता दो कि मेरा काम कौन करेगा, अगर नेहल कोई तुम्हें सोते हुए नहीं उठा रहा है और तीन लोगों का काम अकेले कर दे रहा है तो कम से कम थैंक्यू तो बोलो. थैंक्यू बोलने की जगह उसे एटीट्यूड दे रहे हो.’



[ad_2]

गुरुग्राम की नालियां साफ करते दिखे अंग्रेज! यूजर्स बोले अधिकारियों ने हरियाणा की नाक कटवा दी

[ad_1]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के देखकर दो चीजें आप महसूस कर सकते हैं. या तो आपका सिर शर्म से झुक जाएगा या फिर आपकी आंखें गुस्से से लाल हो जाएंगी. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हरियाणा और एनसीआर की लाइफ लाइन गुरुग्राम से सामने आया है, जहां बारिश की वजह से नालियां और ड्रैनेज सिस्टम जाम हो गया है और इसी वजह से सड़क और नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं. बस इसी को साफ करने के लिए अंग्रेज आगे आए और उन्होंने बगैर किसी झिझक के ना केवल शहर की नालियां साफ की बल्कि गुरुग्राम प्रशासन को आईना भी दिखाया.

गुरुग्राम की सड़कों और नालियों को साफ करते दिखे विदेशी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग गुरुग्राम की सड़कों और नालियों का साफ करते दिखाई दे रहे हैं. ये लोग किसी संस्था के बताए जा रहे हैं जो ऐसे ही शहरों से कचरा और ड्रैनेज साफ करती है ताकि आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े. वीडियो में विदेशी लोग भी दिखाई दे रहे हैं जो शौक से बगैर किसी हिचक के नालियों से कचरा साफ करते नजर आ रहे हैं. चेहरे पर मास्क लगाए ये लोग शहर की गंदगी और जमा पानी को ऐसे साफ कर रहे हैं जैसे यह उनका घर हो. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है और शहर के प्रशासन को यूजर्स ने निशाने पर ले लिया है.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

भड़क गए यूजर्स, प्रशासन को लिया आड़े हाथ

वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब लोग बोलेंगे कि अंग्रेजों से भी सफाई करवा दी सरकार ने. एक और यूजर ने लिखा…अमेरिका क्या कहता था आज हम कहते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यहां के निकम्मे अधिकारी और प्रशासन से अच्छे तो ये विदेशी लोग हैं जो इसे अपना घर मानकर सफाई में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


‘आजकल T20 में सफल होने के बाद मिलता है टेस्ट टीम में मौका…’, रिटायरमेंट के बाद बोले पुजारा

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 103 टेस्ट और 5 वनडे खेल चुके चेतेश्वर पुजारा ने रविवार, 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की. क्रिकेट जगत ने उन्हें सफल करियर के लिए बधाई दी. इसके बाद उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि आजकल टी20 में सफल होने के बाद प्लेयर को टेस्ट टीम में जगह मिलती है. उन्होंने इसमें ये भी बताया कि वह मैदान पर खुद को शांत कैसे रखते थे.

चेतेश्वर पुजारा को कब लगा कि वह अपनी पूरी क्षमता के साथ कल रहे हैं. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा, “एक समय श्रीलंका में, जब निर्णायक मैच में मैंने हरी पिच पर 145 रन बनाए थे. 123 रनों की पारी के समय, जो उन्होंने एडिलेड में खेली और हां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रनों की वो नॉट आउट पारी के समय, जब दिल्ली में मैंने टूटी हुई उंगली के साथ बल्लेबाजी की.”

इसी इंटरव्यू में चेतेश्वर पुजारा से पूछा गया कि आपके शरीर पर कई चोटें आईं, खासकर 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर. इस पर पुजारा ने कहा, “ऐसे समय में आपको बड़ा दृश्टिकोण रखना जरुरी है. आपको करोड़ो लोग देख रहे हैं, आप अपने देश के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं और पूरा देश जीत की प्रार्थना कर रहे हैं. जब आपके शरीर पर चोट लगती है, कभी कभी आप टूट जाते हो लेकिन धैर्य बनाए रखना होता है. जब कई बार एक ही जगह पर चोट लगती है तो दर्द असहनीय हो जाता है, यहीं पर मानसिक ढृढ़ता काम आती है. यहीं पर आपका देश प्रेम और समर्पण उभरकर आता है. मैं भगवान में विश्वास करता हूं जो मुझे शक्ति देते हैं.

क्या आज बल्लेबाज कम धैर्यवान हो गए हैं?

चेतेश्वर पुजारा ने इसके जवाब में कहा, “आजकल खेल में काफी कुछ बदल गया है. आधुनिक क्रिकेटर के तौर तरीके देखें तो वह पहले टी20 क्रिकेट खेलते हैं और फिर सफल होने के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं. ऐसा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होता है क्योंकि ये सबसे अधिक प्रसिद्ध फॉर्मेट है. यह बुरा नहीं है, क्योंकि खिलाड़ियों को तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए. वह अगर वाइट बॉल क्रिकेट से आ रहे हैं तो उनका सबसे अच्छा खेल पहले आक्रामक और फिर रक्षात्मक होना है. इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि खेल बदल रहा है और ऐसा ही होगा. लेकिन आक्रामक और रक्षात्मक खेल के बीच संतुलन बनाने का तरीका देखना होगा, आपको मानना होगा कि आधुनिक क्रिकेट ऐसा ही है.”

[ad_2]

Instagram से बन सकते हैं मालामाल! कमाई है बेहद आसान, जानिए पैसा कमाने का तरीका

[ad_1]

Instagram पर पैसे कमाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है ब्रांड कोलैबोरेशन. जैसे-जैसे आपके फॉलोअर्स बढ़ते हैं और आपका अकाउंट लोकप्रिय होता है वैसे-वैसे बड़ी कंपनियां और ब्रांड्स आपसे संपर्क करने लगते हैं. ये ब्रांड्स चाहते हैं कि आप उनके प्रोडक्ट्स या सर्विस का प्रचार करें और इसके बदले में अच्छी खासी रकम चुकाते हैं. खासकर फैशन, ब्यूटी, टेक और फूड से जुड़े अकाउंट्स को सबसे ज्यादा मौके मिलते हैं.

Instagram पर पैसे कमाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है ब्रांड कोलैबोरेशन. जैसे-जैसे आपके फॉलोअर्स बढ़ते हैं और आपका अकाउंट लोकप्रिय होता है वैसे-वैसे बड़ी कंपनियां और ब्रांड्स आपसे संपर्क करने लगते हैं. ये ब्रांड्स चाहते हैं कि आप उनके प्रोडक्ट्स या सर्विस का प्रचार करें और इसके बदले में अच्छी खासी रकम चुकाते हैं. खासकर फैशन, ब्यूटी, टेक और फूड से जुड़े अकाउंट्स को सबसे ज्यादा मौके मिलते हैं.

अगर आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है और आपके पास अच्छी एंगेजमेंट है, तो स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और रील्स के जरिए भी आप पैसा कमा सकते हैं. कंपनियां चाहती हैं कि उनके प्रोडक्ट्स को यूनीक और आकर्षक तरीके से पेश किया जाए, और इसके लिए वे क्रिएटर्स को मोटी रकम देती हैं. कई बार एक ही स्पॉन्सर्ड पोस्ट या रील से हजारों रुपये तक की कमाई हो सकती है.

अगर आपका कंटेंट लोगों को पसंद आता है और आपके पास अच्छी एंगेजमेंट है, तो स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और रील्स के जरिए भी आप पैसा कमा सकते हैं. कंपनियां चाहती हैं कि उनके प्रोडक्ट्स को यूनीक और आकर्षक तरीके से पेश किया जाए, और इसके लिए वे क्रिएटर्स को मोटी रकम देती हैं. कई बार एक ही स्पॉन्सर्ड पोस्ट या रील से हजारों रुपये तक की कमाई हो सकती है.

Instagram से कमाई का एक और शानदार तरीका है एफिलिएट मार्केटिंग. इसमें आपको किसी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करना होता है और जब लोग आपके लिंक से खरीदारी करते हैं तो आपको कमीशन मिलता है. Amazon, Flipkart और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां एफिलिएट प्रोग्राम ऑफर करती हैं जिनसे इंस्टाग्रामर्स अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं.

Instagram से कमाई का एक और शानदार तरीका है एफिलिएट मार्केटिंग. इसमें आपको किसी प्रोडक्ट का लिंक शेयर करना होता है और जब लोग आपके लिंक से खरीदारी करते हैं तो आपको कमीशन मिलता है. Amazon, Flipkart और अन्य ई-कॉमर्स कंपनियां एफिलिएट प्रोग्राम ऑफर करती हैं जिनसे इंस्टाग्रामर्स अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं.

Instagram ने अब शॉपिंग फीचर भी शुरू कर दिया है. अगर आपका खुद का बिज़नेस है या आप किसी प्रोडक्ट को बेचते हैं तो आप सीधे Instagram पर ही अपनी शॉप सेटअप कर सकते हैं. यहां से ग्राहक आसानी से आपके प्रोडक्ट्स देख सकते हैं और खरीद सकते हैं. यह तरीका खासकर छोटे बिज़नेस और स्टार्टअप्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है.

Instagram ने अब शॉपिंग फीचर भी शुरू कर दिया है. अगर आपका खुद का बिज़नेस है या आप किसी प्रोडक्ट को बेचते हैं तो आप सीधे Instagram पर ही अपनी शॉप सेटअप कर सकते हैं. यहां से ग्राहक आसानी से आपके प्रोडक्ट्स देख सकते हैं और खरीद सकते हैं. यह तरीका खासकर छोटे बिज़नेस और स्टार्टअप्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है.

Instagram ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए क्रिएटर फंड और लाइव बैज जैसी सुविधाएं भी शुरू की हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फॉलोअर्स बैज खरीद सकते हैं और इस तरह सीधे आपको सपोर्ट कर सकते हैं. वहीं, अगर आपकी रील्स और पोस्ट्स अच्छा परफॉर्म करती हैं तो Instagram खुद भी आपको भुगतान कर सकता है.

Instagram ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए क्रिएटर फंड और लाइव बैज जैसी सुविधाएं भी शुरू की हैं. लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान फॉलोअर्स बैज खरीद सकते हैं और इस तरह सीधे आपको सपोर्ट कर सकते हैं. वहीं, अगर आपकी रील्स और पोस्ट्स अच्छा परफॉर्म करती हैं तो Instagram खुद भी आपको भुगतान कर सकता है.

Instagram पर पैसे कमाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां शुरुआत करने के लिए किसी बड़े निवेश की ज़रूरत नहीं होती. केवल एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन के सहारे आप अपना सफर शुरू कर सकते हैं. अगर आपके पास समय देने की क्षमता, क्रिएटिव सोच और धैर्य है तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए पैसों की मशीन साबित हो सकता है.

Instagram पर पैसे कमाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां शुरुआत करने के लिए किसी बड़े निवेश की ज़रूरत नहीं होती. केवल एक स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन के सहारे आप अपना सफर शुरू कर सकते हैं. अगर आपके पास समय देने की क्षमता, क्रिएटिव सोच और धैर्य है तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए पैसों की मशीन साबित हो सकता है.

Published at : 25 Aug 2025 02:56 PM (IST)

Preferred Sources

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]