1971 के युद्ध पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान को फिर घेरा, माफी की मांग करते हुए कहा- ‘अभी घाव भरे न

[ad_1]

बांग्लादेश ने रविवार (25 अगस्त, 2025) को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के समक्ष 1971 के युद्ध के लिए माफी मांगने समेत लंबित मुद्दों को उठाया. डार 2012 के बाद से ढाका का दौरा करने वाले पाकिस्तान के सबसे वरिष्ठ नेता हैं.

डार बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को ढाका पहुंचे थे. उनका उद्देश्य लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के पद से हटने के बाद बांग्लादेश के साथ संबंधों को फिर से बेहतर बनाना है. डार ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार एम तौहीद हुसैन के साथ बातचीत की.

54 सालों की समस्याएं एक ही दिन में हल होना मुश्किल

तौहीद हुसैन ने डार के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘हमने अनसुलझे मुद्दे उठाए हैं, जैसे 1971 के लिए माफी या खेद व्यक्त करना, संपत्तियों पर दावा और फंसे हुए पाकिस्तानी नागरिकों का मामला.’ उन्होंने कहा कि यह उम्मीद करना गलत होगा कि 54 सालों की समस्याएं एक ही दिन में हल हो जाएंगी.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘दोनों देशों ने इन मुद्दों पर अपनी-अपनी स्थिति प्रस्तुत की है.’ डार ने कहा कि 1971 के अनसुलझे मुद्दों को दो बार सुलझाया गया. पहली बार 1974 में भारत में नयी दिल्ली की भागीदारी वाली त्रिपक्षीय वार्ता में और फिर बाद में, पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपनी ढाका यात्रा के दौरान नरसंहार के मुद्दे को फिर से सुलझाया. उन्होंने खुले मन से सार्वजनिक रूप से इस पर बात की.

पांच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 

हुसैन ने बताया कि दोनों देशों के बीच एक समझौते और पांच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए. हुसैन ने कहा कि दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक मुद्दों को चर्चा के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- ‘सीमा पर तनाव तो मैदान पर…’, एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर कांग्रेस का BCCI को पत्र

[ad_2]

सीएस एग्जीक्यूटिव एग्जाम के नतीजे घोषित, ऐसे करें तुरंत चेक

[ad_1]

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने सोमवार, 25 अगस्त 2025 को सीएस एग्जीक्यूटिव जून परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

आईसीएसआई ने जानकारी दी है कि उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट तक पहुंचने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे. संस्थान ने छात्रों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया है, जिसकी मदद से कुछ ही मिनटों में परिणाम देखा जा सकता है.

रिजल्ट की फिजिकल कॉपी नहीं मिलेगी

आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की भौतिक मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी नहीं दी जाएगी. संस्थान केवल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा. इसका मतलब है कि सभी उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनी होगी.

इससे पहले आज सुबह 11 बजे ही संस्थान ने सीएस प्रोफेशनल जून परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया था. अब दोनों परीक्षाओं – सीएस प्रोफेशनल और सीएस एग्जीक्यूटिव – के परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें  :  ये है आइंस्टीन से भी ज्यादा आईक्यू वाली महनूर चीमा, महज 18 साल की उम्र में कर दिया कमाल

आगे की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी

रिजल्ट जारी करने के साथ ही आईसीएसआई ने यह भी जानकारी दी है कि अगला सेशन 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा. दिसंबर सेशन की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू होगी. जो भी उम्मीदवार दिसंबर परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे तय समय सीमा में आवेदन करना सुनिश्चित करें.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
  • होमपेज पर “परिणाम देखने और ई-मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें” वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा.
  • यहां उम्मीदवारों को मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.
  • जानकारी भरते ही स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा.

    यह भी पढ़ें  :  अनीश दयाल सिंह बनें डिप्टी NSA, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई? यहां दे चुके हैं सेवाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

धरती के बाद अब स्पेस में पहुंचा AI चैटबॉट, पहला मिशन भी किया पूरा, चीन ने कर दिया कमाल

[ad_1]

AI चैटबॉट धरती पर तो धूम मचा ही रहे हैं, अब ये अंतरिक्ष में भी पहुंच गए हैं. दरअसल, चीन ने अपने तियांगोंग स्पेस स्टेशन में एक AI चैटबॉट को डिप्लॉय किया है, जो वहां मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों की मदद कर रहा है. इसका नाम Wukong AI रखा गया है. पिछले महीने लॉन्च किए गए इस चैटबॉट ने अपना पहला मिशन पूरा कर लिया है. इसने स्पेस स्टेशन में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेसवॉक के दौरान सपोर्ट प्रदान किया था. इसे नेविगेशन और टेक्टिकल प्लान में अंतरिक्ष यात्रियों की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है.

Wukong AI में है दो मॉड्यूल

Wukong AI एक ट्रेडिशनल चैटबॉट है, जिसे सवालों के जवाब देने के लिए तैयार किया गया है. इसमें कुल दो मॉड्यूल है. इनमें से एक को स्पेस में इंस्टॉल किया गया है, जो स्पेस क्रू को मुश्किल सवालों के जवाब ढूंढने में मदद करता है, जबकि दूसरा मॉड्यूल धरती पर है, जो एनालिसिस करता है. दोनों मॉड्यूल मिलकर एक एडवांस्ड AI असिस्टेंट की तरह काम करते हैं, जो हर स्पेस मिशन के हिसाब से खुद को ढालने में सक्षम है. इसे 15 जुलाई को इंस्टॉल किया गया था, लेकिन इसने इसी महीने अपना काम शुरू किया है.

ये काम कर सकता है AI चैटबॉट

चीन में अंतरिक्ष यात्रियों के ट्रेनिंग सेंटर के एक अधिकारी ने बताया कि यह सिस्टम गंभीर ऑपरेशन और मुश्किल खामियों को दूर करने के लिए जल्दी और प्रभावी जानकारी दे सकता है. यह अंतरिक्ष यात्रियों की एफिशिएंसी को बढ़ाता है, उन्हें मानसिक मदद देता है और ग्राउंड टीम और स्पेस के बीच कॉर्डिनेशन बनाए रखता है. बता दें कि यह पहली बार है, जब चीन ने अपने स्पेस स्टेशन पर किसी AI चैटबॉट को तैनात किया है. चीन ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब देशों के बीच स्पेस को लेकर होड़ बढ़ रही है.

 

[ad_2]

अमेरिका को डाक सेवा पर अस्थायी रोक | Indian Post ने US Parcels पर लगाई पाबंदी| Paisa Live

[ad_1]

भारतीय डाक विभाग ने अमेरिका भेजी जाने वाली अधिकांश अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं 25 अगस्त से अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। यह कदम अमेरिका सरकार के नए टैरिफ नियमों के कारण उठाया गया है, जिसमें अब $100 से अधिक के हर सामान पर कस्टम ड्यूटी देनी होगी। पहले यह सीमा $800 थी। इससे लाखों प्रवासी भारतीय और ऑनलाइन शॉपर्स प्रभावित हो सकते हैं। डाक विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि सेवाएं जल्द ही बहाल करने की कोशिश जारी है।                                                                                                                                                                                                                    

[ad_2]

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा र

[ad_1]

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार, 26 अगस्त 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शनिवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपके रिश्ते में नयापन और उत्साह नजर आएगा. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है. रिश्तों में खुले मन से बात करें.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने का समय है. पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं. सिंगल लोगों को आज किसी दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्ता और गहरा होगा. सिंगल जातक जिसे लंबे समय से पसंद करते थे, उससे बात करने की हिम्मत कर सकते हैं.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्टता जरूरी होगी. पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति सुधरेगी. सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य है.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन रोमांटिक रहेगा. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ खास पल बिताएंगे. जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
वक्री शुक्र आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट ला सकता है. सोच-समझकर ही कोई बात कहें.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
चंद्रमा की स्थिति आपके प्रेम को नयापन देगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आज कोई राज़ खुल सकता है जिससे प्रेम जीवन प्रभावित होगा. पारदर्शिता बनाए रखें.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाइफ में एडवेंचर और ऊर्जा का संचार होगा. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत संभव है.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पूर्व प्रेमी से संपर्क हो सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें. भावनाओं में बहने से बचें.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
पार्टनर से बेवजह की बहस हो सकती है. व्यस्तता के चलते दूरी महसूस होगी.

Love Rashifal 26 August 2025: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें. प्रेम जीवन में स्थिरता लाने के लिए धैर्य जरूरी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

सचिन तेंदुलकर ने कबूल किया अर्जुन-सानिया का रिश्ता, अब जल्द बजेगी शादी की शहनाई

[ad_1]

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खुद पुष्टि कर दी है कि उनके बेटे, अर्जुन तेंदुलकर शादी करने वाले हैं. पिछले दिनों खबरें सामने आई थीं कि अर्जुन ने मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती, सानिया चंडोक के साथ सगाई कर ली है. अब तक सचिन और उनका परिवार इस मामले पर चुप्पी साढ़े हुए था, अब सचिन तेंदुलकर ने खुद रेडिट पर ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान अर्जुन और सानिया के साथ होने की पुष्टि कर दी है.

क्या अर्जुन ने कर ली सगाई?

सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रेडिट पर ‘Ask Me Anything’ सेशन किया था, जहां फैंस के पास मौका था कि वो मास्टर ब्लास्टर से कुछ भी पूछ लें. इसी बीच एक यूजर ने पूछा कि क्या अर्जुन ने वाकई में सगाई कर ली है. इसके जवाब में सचिन ने लिखा, “हां, उसने सगाई कर ली है और हम सभी अर्जुन के जीवन के इस नए अध्याय को लेकर बहुत उत्साहित हैं.”

इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन और सानिया के सगाई समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे. बताते चलें कि सानिया का परिवार खाने के क्षेत्र में काफी बड़ा नाम है. उनका परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइस-क्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का मालिक है. दोनों की शादी 13 अगस्त को हुई थी, लेकिन अभी शादी की तारीख सामने नहीं आ पाई है.

सानिया की बात करें तो वो मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर की डायरेक्टर हैं. वहीं अर्जुन तेंदुलकर गोवा के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने रहे हैं. अपने 17 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में अर्जुन ने अब तक 37 विकेट लेने के अलावा 532 रन भी बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, भारतीयों की लिस्ट में सबसे ऊपर कौन? देखें लिस्ट

कोई चाहता है रोहित शर्मा रिटायर हो जाएं…, पूर्व क्रिकेटर की बात सुनकर हर कोई हैरान; जानें क्यों कहा ऐसा

[ad_2]

आजादी के लिए लड़ने वाले ए के हंगल को रहना पड़ा था 3 साल कराची जेल में, आखिरी सांस तक की एक्टिंग

[ad_1]

जय-वीरू की जोड़ी हो या गब्बर सिंह या फिर ठाकुर या बसंती, 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ का हर एक किरदार ऐसा था, जिसे आज भी भुलाया नहीं जा सका है. इस फिल्म में एक कैरेक्टर रहीम चाचा का भी था, जिनका डायलॉग ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई’ काफी फेमस रहा.  इस किरदार को लेजेंडरी एक्टर ए.के. हंगल ने निभाया था. उनकी पुण्यतिथि के मौके पर दिग्गज अभिनेता के इन तमाम उपलब्धियों से हम आपको रूबरू करवाएंगे. 

52 साल की उम्र में रखा सिनेमाई जगत में पहला कदम 
दिग्गज अभिनेता का पूरा नाम अवतार किशन हंगल था, जो भारतीय सिनेमा के एक ऐसे दिग्गज कलाकार थे, जिन्होंने अपनी सादगी, संवेदनशील अभिनय और गहरी आवाज से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई.  

1 फरवरी 1914 को सियालकोट में जन्मे हंगल न केवल एक शानदार अभिनेता थे, बल्कि एक स्वतंत्रता सेनानी और रंगमंच कलाकार भी थे. दरअसल, अवतार किशन हंगल फिल्मों में आने से पहले एक स्वतंत्रता सेनानी थे और शुरुआती दिनों में वह एक दर्जी का काम करते थे लेकिन 1929 से 1947 के बीच भारत की आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय रहे. उन्हें कराची की जेल में तीन साल तक कैद रहना पड़ा.

किताब ‘लाइफ एंड टाइम्स ऑफ ए.के. हंगल’ में उनके जीवन के अनछुए पहलुओं का जिक्र भी है, इसके अनुसार, उनके पिता के करीबी दोस्त ने उन्हें दर्जी बनने की सलाह दी थी. इसके बाद हंगल ने इंग्लैंड के एक कुशल दर्जी से यह कला भी सीखी थी.

आजादी के लिए लड़ने वाले ए के हंगल को रहना पड़ा था 3 साल कराची जेल में, आखिरी सांस तक की एक्टिंग
52 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘तीसरी कसम’ सेअपने फिल्मी करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने राज कपूर के बड़े भाई का किरदार निभाया और इसके बाद उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया. ‘शोले’ में उनके ‘रहीम चाचा’ के किरदार और ‘इतना सन्नाटा क्यों है भाई’ जैसे डायलॉग ने उन्हें सिने प्रेमियों के बीच एक अलग पहचान दिलाई. 

हंगल की बेहतरीन फिल्में 
 उन्होंने 1966 से 2005 तक लगभग 250 हिंदी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘शोले’ (1975), ‘नमक हराम’, ‘आंधी’, ‘बावर्ची’, ‘लगान’ (2001) और ‘शरारत’ (2002) जैसी फिल्में शामिल हैं. राजेश खन्ना के साथ उन्होंने 16 फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘आप की कसम’, ‘अमर दीप’, ‘कुदरत’ और ‘सौतेला भाई’ शामिल हैं.

उनकी खासियत थी कि वह ज्यादातर सकारात्मक किरदारों जैसे पिता, चाचा, या बुजुर्ग की भूमिका में नजर आए, लेकिन ‘प्रेम बंधन’ और ‘मंजिल’ जैसे कुछ नकारात्मक किरदारों में भी उनकी अदाकारी यादगार रही. 2001 में ‘लगान’ में शंभू काका और 2012 में उनकी आखिरी फिल्म ‘कृष्णा और कंस’ में उग्रसेन की आवाज के लिए उनकी काफी प्रशंसा हुई थी. 

आखरी दम तक नहीं छोड़ा अपने किरदारों का साथ 
फिल्मों के अलावा हंगल ने दूरदर्शन पर भी काम किया. उनकी आखिरी टीवी उपस्थिति 2012 में ‘मधुबाला– एक इश्क एक जुनून’ में एक कैमियो के रूप में थी, जो भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने की श्रद्धांजलि थी. हंगल ने बढ़ती उम्र के बावजूद सिनेमा को नहीं छोड़ा और आखिरी दम तक अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करते रहे. तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने ए.के. हंगल को 2006 पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया था.  

उन्होंने 26 अगस्त 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उनकी सादगी, देशभक्ति, और अभिनय के प्रति समर्पण से आज भी वो लोगों के जहन में ज़िंदा हैं. उनके इन्हीं गुणों के वजह से हिंदी सिनेमा में उन्हें विशेष स्थान भी मिला. 

[ad_2]

WhatsApp पर मिला वेडिंग कार्ड, खोलते ही खाते से उड़ गए पैसे, स्कैम से खुद को ऐसे रखें सेफ

[ad_1]

इंटरनेट और मोबाइल पर इन दिनों स्कैम की बाढ़ आई हुई है. स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. हाल ही में एक नये स्कैम की जानकारी सामने आई है. इसमें स्कैमर्स व्हाट्सऐप के जरिए लोगों को वेडिंग कार्ड भेज रहे हैं. जैसे ही कोई इन वेडिंग कार्ड पर क्लिक करता है, उसके खाते से पैसा उड़ जाता है. दरअसल, इन वेडिंग कार्ड के रूप में स्कैमर्स लोगों के फोन पर APK फाइल्स भेजते हैं, जो उनकी जरूरी जानकारी जुटा लेती हैं.

महाराष्ट्र से सामने आया मामला

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक सरकारी कर्मचारी के व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से एक मैसेज में वेडिंग कार्ड आया. इसके कैप्शन में लिखा था, ‘वेलकम, शादी में जरूर आइए.’ जैसे ही कर्मचारी ने उस पर क्लिक किया, कुछ ही देर में उसके खाते से 1.90 लाख रुपये उड़ गए. असल में यह वेडिंग कार्ड न होकर APK फाइल थी. इसकी मदद से स्कैमर्स ने उसकी जरूरी जानकारी और डेटा चुरा लिया, जिसकी सहायता से वो उसके बैंक खाते में सेंध लगाने में सफल हो गए. पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी है. 

ऐसे स्कैम से खुद को कैसे बचाएं

इस तरह का यह पहला मामला नहीं था. पिछले साल भी एक मामला सामने आया था, जिसमें स्कैमर्स ने वेडिंग कार्ड के रूप में मालवेयर भेजकर ठगी की थी. अब एक बार फिर ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं. इसलिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर खुद को सेफ रखा जा सकता है.

सोशल मीडिया या मेल पर अनजान नंबरों या व्यक्ति से मिले मैसेज को ओपन न करें.
अगर कोई मैसेज संदिग्ध लग रहा है तो हमेशा भेजने वाले को कॉल कर इसे वेरिफाई कर लें.
सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न दें.
अगर कोई संदिग्ध या अनजान व्यक्ति आपको मैसेज भेज रहा है तो उसे ब्लॉक कर जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी दें.

[ad_2]

इजरायल ने गाजा में की एयर स्ट्राइक, हमले में 20 लोगों मौत, मरने वालों में पत्रकार भी शामिल

[ad_1]

गाजा युद्ध लगातार और भी भयावह होता जा रहा है. गाजा के दक्षिणी हिस्से में इजरायली हमले ने सोमवार (25 अगस्त, 2025) को बड़ी जनहानि की. नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, खान यूनिस के नासर अस्पताल पर किए गए हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए, जिनमें 5 पत्रकार और नागरिक सुरक्षा का एक सदस्य भी शामिल है.

पत्रकारों की मौत पर शोक
इस हमले में अल जजीरा, एसोसिएटेड प्रेस (AP) और रायटर्स से जुड़े पत्रकार मारे गए. अल जजीरा के फोटो जर्नलिस्ट मोहम्मद सलामा की मौत की पुष्टि हुई. AP ने 33 वर्षीय विजुअल जर्नलिस्ट मरियम डग्गा की मौत पर गहरा दुख जताया. रायटर्स ने अपने कॉन्ट्रैक्टर हुस्साम अल-मसरी की मौत और पत्रकार हातेम खालिद के घायल होने की जानकारी दी. फिलिस्तीनी पत्रकार संघ ने बताया कि मारे गए अन्य पत्रकारों में मुआज अबू ताहा और अहमद अबू अजीज शामिल हैं. अबू ताहा कई अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया संस्थानों से जुड़े हुए थे.

इजरायली सेना का बयान
इजरायली सेना ने स्वीकार किया कि उसने नासर अस्पताल क्षेत्र में हमला किया और कहा कि “जनरल स्टाफ ने तत्काल जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं”. सेना ने यह भी कहा कि वह पत्रकारों को निशाना नहीं बनाती है और निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचने पर खेद है.

गाजा सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बास्सल ने कहा कि इजरायली ड्रोन ने अस्पताल की एक इमारत को निशाना बनाया और घायलों को बाहर निकालते समय एयर स्ट्राइक भी की गई. एएफपी फुटेज में धमाके के बाद धुआं, मलबा और खून से लथपथ शव दिखाई दिए. लोग घायल और मृतकों को उठाकर अस्पताल ले जाते दिखे. एक शव इमारत की ऊपरी मंजिल से लटकता हुआ भी देखा गया. हमले में सफेद कोट और मेडिकल ड्रेस पहनी एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई. उसके पैर पर भारी पट्टियां थीं और कपड़े खून से सने थे.

पत्रकारों की मौत का आंकड़ा
गाजा-इजरायल युद्ध में अब तक लगभग 200 पत्रकारों की मौत हो चुकी है. हाल ही में गाजा सिटी के अल-शिफा अस्पताल के बाहर हुए हमले में अल जजीरा के 4 कर्मचारी और 2 स्वतंत्र पत्रकार मारे गए थे. कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (CPJ) और रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) ने कहा कि पत्रकारों को युद्ध में निशाना बनाना गंभीर अपराध है.

गाजा युद्ध की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई जब हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1,219 लोग मारे गए थे. इसके बाद से इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक 62,744 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक हैं.

[ad_2]

जिम बना अखाड़ा! बॉडीबिल्डर्स ने औजार को बनाया हथियार और खोल दी खोपड़ी, वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट के गलियारों में हलचल मचा दी है. दरअसल, वायरल वीडियो में जिम को अखाड़ा बनते हुए दिखाया गया है. मामला दिल्ली की एक जिम का बताया जा रहा है जहां किसी बात को लेकर लड़कों के दो ग्रुप में झगड़ा हो गया जिसके बाद ये लोग एक दूसरे पर जिम के औजार से ही हमला करने टूट पड़े. बताया जा रहा है कि कई लोगों को गंभीर चोट आई है, वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोहे की रोड से एक दूसरे पर हमला किया जा रहा है जो कि दिखने में काफी भयावह नजर आ रहा है.

जिम बन गई अखाड़ा, जमकर चले लात घूंसे और लट्ठ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक जिम को अखाड़ा बनते दिखाया गया है. जिम में काफी लोग जमा हैं और किसी बात को लेकर बहस चल रही है. पहले तो मामला बहस तक ही रहता है लेकिन बहस बढ़ते बढ़ते हिंसा का रूप ले लेती है और वही होता है जिसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था. अचानक लड़कों का एक ग्रुप दूसरे वालों पर हमला कर देता है और हाथापाई हो जाती है. इसके बाद दूसरे ग्रुप वाले लड़के जिम में रखे औजार से सामने वालों पर हमला कर देते हैं. थोड़ी देर में पूरी जिम अखाड़ा बन जाती है. लोहे की मोटी मोटी रोड़ उठाकर एक दूसरे पर हमला करते साफ देखा जा सकता है.

शख्स का फोड़ दिया सिर!

अपने साथी को पिटते देख सामने वाले ग्रुप का एक लड़का मोटा सा डंडा उठाकर हमला कर रहे शख्स के सिर पर दे मारता है जिसके बाद वो वहीं चित होकर गिर जाता है और फिर तो मानों जिम में युद्ध जैसे हालात हो जाते हैं. इंसान कुछ ही देर में कसाई बन जाते हैं और किसी की जान जाने की परवाह किए बगैर आंख बंद करके लट्ठ और लोहे की रोड़ से हमला करते हैं. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जिसके सिर पर मारा वो बेचारा तो चित हो गया. एक और यूजर ने लिखा…कैसे कैसे लोग हैं, सिर फोड़ दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को सरहद पर भेजो, वहां इस तरह की लड़ाई का फायदा भी होगा भाई.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो