गौतम गंभीर तो पाखंडी हैं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर के बयान पर मचा बवाल, एशिया कप से जुड़ा है मामला

[ad_1]

भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने एमएस धोनी से लेकर गौतम गंभीर पर भी तंज कस दिया है. एक तरफ उन्होंने कहा कि एमएस धोनी ने कप्तान रहते उन्हें कभी सपोर्ट नहीं किया. अब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को ‘पाखंडी’ बता दिया है. तिवारी और गंभीर, दोनों के रिलेशन ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं. उनका दिल्ली में खेले गए एक रणजी मैच में गाली-गलौज की घटना किसी से छुपी नहीं है. मनोज तिवारी ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के संदर्भ में गंभीर पर तंज कसा है.

क्रिक ट्रैकर के साथ वार्ता के दौरान मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया, जिसमें गंभीर का कहना था कि तब तक भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए, जब तक बॉर्डर पार से आतंकवाद रुक नहीं जाता. मनोज ने गंभीर के पाकिस्तान के साथ ना खेलने वाले उस बयान का भी जिक्र किया, जो उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिया था. गंभीर के शब्द स्पष्ट थे कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के साथ कोई मैच नहीं खेलना चाहिए, ये बयान उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच रहते दिया था.

पाखंडी हैं गौतम गंभीर…

गौतम गंभीर के पुराने बयान कुछ और बयां कर रहे थे. अब आलम यह है कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत एक या दो नहीं बल्कि 3 बार हो सकती है. 14 सितंबर को उनका ग्रुप मैच होगा और उसके बाद दोनों टीम सुपर-4 स्टेज और फिर फाइनल में पहुंचती हैं, इस तरह दोनों टीमों की 3 बार भिड़ंत हो सकती है.

मनोज तिवारी ने कहा, “मैं हमेशा से गौतम गंभीर को एक पाखंडी समझता आया हूं. वो पाखंडी हैं क्योंकि वो जब कोच नहीं थे तो उनका कहना था भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए. वो अब क्या करेंगे? गंभीर अब उस टीम इंडिया के हेड कोच हैं, जो एशिया कप में पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है. गंभीर यह कहकर इस्तीफा क्यों नहीं दे देते कि वो उस भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनेंगे, जो पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है.”

यह भी पढ़ें:

न धोनी और न गंभीर, सचिन तेंदुलकर के इस माइंड गेम ने दिलाया था भारत को 2011 वर्ल्ड कप; बहुत बड़ा खुलासा

[ad_2]

‘रामायण’ बनेगी लकी चार्म! रणबीर कपूर बनाएंगे अल्लू अर्जुन-प्रभास जैसा रिकॉर्ड?

[ad_1]

‘रामायण’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है. इस ग्रैंड माइथोलॉजिकल फिल्म के बज को देखकर कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है. फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रामायण’ से रणबीर के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है.

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा सकती है?

  • नितेश तिवारी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ को दो पार्ट्स में बना रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा.
  • कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण- पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है.
  • अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन और प्रभास जैसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.



रणबीर कपूर रच सकते हैं इतिहास

  • दरअसल अभी तक सिर्फ अल्लू अर्जुन और प्रभास ऐसे दो एक्टर्स हैं जिनकी फिल्में भारत में 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी हैं.
  • प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1031 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1265.97 करोड़ रुपए है.

‘रामायण’ की स्टार कास्ट
‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. वहीं यश रावण की भूमिका निभाएंगे. फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दूबे लक्ष्मण का रोल अदा करने दिखाई देंगे. इसके अलावा चेतन हंसराज, लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, सुरभि दास समेत कई सितारे ‘रामायण’ का हिस्सा हैं.

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर के पास अभी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे. ये फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज होगी. वहीं उनके पास ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ और ‘एनिमल पार्क’ जैसी फिल्में भी हैं. रणबीर कपूर ‘धूम 4’ में भी दिखाई दे सकते हैं. हालांकि अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.



[ad_2]

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BSF में निकली 1121 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन  

[ad_1]

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बीएसएफ ने हेड कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अभ्यर्थियों को इसके लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

ये भर्ती अभियान कुल 1121 पद पर भर्ती करेगा. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी. उम्मीदवार ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो. फिर उम्मीदवार ने मैट्रिक के बाद संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट हासिल किया हो.

आयु सीमा क्या है?

बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा भी तय की गई है. सामान्य वर्ग (Unreserved) के उम्मीदवारों की आयु 25 साल तक होनी चाहिए. ओबीसी वर्ग के लिए अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है. एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल निर्धारित है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें  :  ये है आइंस्टीन से भी ज्यादा आईक्यू वाली महनूर चीमा, महज 18 साल की उम्र में कर दिया कमाल

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

  • पहला चरण: शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • दूसरा चरण: कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • तीसरा चरण: दस्तावेज़ सत्यापन, डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट (केवल RO पोस्ट के लिए) और विस्तृत/समीक्षा मेडिकल एग्जामिनेशन (DMR/RME)

आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: होम पेज पर दिए गए Current Recruitment Openings सेक्शन में जाएं.
  • स्टेप 3: वहां उपलब्ध “Apply Here” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: मांगी गई जानकारी भरकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद बाकी विवरण भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • स्टेप 7: अंत में कैंडिडेट्स भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.


    यह भी पढ़ें  :  अनीश दयाल सिंह बनें डिप्टी NSA, जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई? यहां दे चुके हैं सेवाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Aaj Ka Makar Rashifal 26 August 2025: मकर राशि बड़ा फायदा मिलने के योग, पुराने विवाद होंगे खत्म

[ad_1]

Capricorn Horoscope 26 August 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ कार्यों और योजनाओं में सफलता लेकर आएगा। चन्द्रमा के 9वें भाव में होने से और लक्ष्मीनारायण योग बनने से भाग्य का साथ मिलेगा।

करियर व बिजनेस राशिफल
बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। नई ब्रांच खोलने की योजना बन सकती है या किसी नए शहर में विस्तार की संभावना है। रोजगार और करियर क्षेत्र में बनाई गई योजनाएं फलदायी साबित होंगी। वर्कप्लेस पर आपकी निष्ठा और मेहनत सीनियर्स को प्रभावित करेगी। हालांकि कर्मचारियों पर कार्यभार अधिक रहेगा और कुछ मामलों में सीनियर्स का रवैया कठोर हो सकता है।

परिवार व लव लाइफ राशिफल
जीवनसाथी और रिश्तेदारों से आप अपने दिल की बातें साझा करेंगे। इससे रिश्तों में चल रहा तनाव कम होगा और नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता और समझदारी बनी रहेगी।

शिक्षा व युवा राशिफल
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कठिन मेहनत के बाद सफलता मिलने की संभावना है। युवा वर्ग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और साध्य योग के प्रभाव से अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा पाएंगे।

स्वास्थ्य राशिफल
आज गंभीर श्वसन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। प्रदूषण और ठंडी हवा से बचाव करें। नियमित योग-प्राणायाम और संतुलित आहार लाभदायक रहेगा।

लकी नंबर: 9
लकी रंग: आसमानी नीला
आज का उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं, सफलता और भाग्य की बाधाएं दूर होंगी।

FAQs
प्र. आज मकर राशि के लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर: किसी भी करीबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें, सोच-समझकर ही कदम उठाएं.

प्र. क्या आज निवेश करना सही रहेगा?
उत्तर: आज निवेश या बड़ा आर्थिक निर्णय टालना बेहतर होगा, जोखिम हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Game से Gold तक: Dream11 ने लॉन्च किया Dream Money App – जानिए क्या है खास!| Paisa Live

[ad_1]

Dream11 अब सिर्फ गेमिंग ऐप नहीं रहा! गेमिंग बैन के बाद कंपनी ने फाइनेंस की दुनिया में एंट्री की है Dream Money App के ज़रिए। इस नए ऐप में यूज़र्स अब ₹10 से डिजिटल गोल्ड, ₹1000 से FD में निवेश और SIP शुरू कर सकते हैं – वो भी बिना बैंक अकाउंट के! FD के लिए टाई-अप हैं Suryoday, Shivalik और Shriram Finance के साथ। AI-बेस्ड फाइनेंशियल एडवाइजर SigFin (SEBI रजिस्टर्ड) के ज़रिए आप खर्च ट्रैक कर सकते हैं, बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक्स और ETFs को लिंक कर सकते हैं। ये ऐप हर दिन आपको personalized financial tips और asset insights देता है — यानी अब आपकी जेब में होगा एक स्मार्ट मनी असिस्टेंट।

[ad_2]

अमेरिका के आगे सरेंडर नहीं करेगा ईरान! परमाणु प्रोग्राम पर खामेनेई बोले – ‘हम पूरी ताकत से…’

[ad_1]

परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को चेताया है और साफ कर दिया है कि वो किसी भी दबाव के आगे सरेंडर नहीं करेंगे. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ वर्तमान स्थिति अनसुलझी है. तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी शक्तियों के साथ गतिरोध के बीच वॉशिंगटन के दबाव में कभी नहीं झुकेगा. ये जानकारी रविवार (24 अगस्त, 2025) को ईरानी स्टेट मीडिया की ओर से दी गई है.

जून, 2025 में 12 दिनों के युद्ध के दौरान अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी, जिसके बाद इस्लामिक गणराज्य ने अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता स्थगित कर दी थी.

यूरोपीय देशों को लेकर खामेनेई ने क्या कहा 
अयातुल्ला अली खामेनेई की यह टिप्पणी ईरान और यूरोपीय देशों की तरफ से शुक्रवार को तेहरान के परमाणु संवर्धन कार्य पर अंकुश लगाने के लिए पूर्ण वार्ता फिर से शुरू करने पर सहमति के बाद आई है. खामेनेई ने कथित तौर पर कहा, “वे चाहते हैं कि ईरान अमेरिका का आज्ञाकारी बने. ईरानी राष्ट्र ऐसी गलत उम्मीदें रखने वालों के खिलाफ अपनी पूरी ताकत से खड़ा रहेगा.”

फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने दी धमकी
ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि जो लोग हमसे अमेरिका के खिलाफ नारे न लगाने और अमेरिका के साथ सीधी बातचीत करने के लिए कहते हैं, वे सिर्फ़ दिखावा करते हैं, क्योंकि यह मुद्दा अनसुलझा है. बता दें कि यूरोपीय देश फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने कहा है कि अगर तेहरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं आता है तो वे स्नैपबैक व्यवस्था ( इसका अर्थ है कि प्रतिबंधों से राहत को रद्द किया जा सकता है और मूल प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा सकता है) के तहत ईरान पर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को फिर से लागू कर सकते हैं.

अमेरिका समेत यूरोपीय देशों का कहना है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, जबकि तेहरान का कहना है कि वो केवल परमाणु ऊर्जा विकसित करने में लगे हैं.
 
ये भी पढ़ें

ये देश बन सकते हैं अमेरिका से भी बड़ी ‘महाशक्ति’! जानें ट्रंप का टैरिफ कैसे करेगा ये कारनामा, लिस्ट में भारत भी शामिल

[ad_2]

iPhone 15 का इतना कम दाम कभी नहीं सुना होगा, भारी डिस्काउंट के बारे में जान लीजिए

[ad_1]

ऐप्पल की आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं. इससे पहले कंपनी के आईफोन 15 पर भारी छूट मिल रही है. अगर आप नई सीरीज लॉन्च होने से पहले फीचर-लोडेड आईफोन लेना चाहते हैं तो यह डील आपके काम आ सकती है. इस डील के तहत अमेजन पर आईफोन 15 पर 13,000 रुपये से अधिक की छूट दी जा रही है. आइए जानते हैं कि कैसे यह डील आपके पैसे बचा सकती है और इस आईफोन में क्या-क्या फीचर्स हैं.

सबसे पहले जानें आईफोन 15 के स्पेसिफिकेशन

2023 में लॉन्च हुए आईफोन 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है, जो  HDR10, 1179 x 2556 पिक्सल रेजॉल्यूशन और Dolby Vision को सपोर्ट करता है. इसे A16 बायोनिक चिप और 6 कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. कैमरा फ्रंट की बात करें तो आईफोन हमेशा से शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए फेमस रहा है. इस फोन के रियर में 48MP + 12MP कैमरा सेटअप मिलता है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है.

कितनी है आईफोन 15 की कीमत

ऐपल की ऑफिशियल वेबसाइट पर आईफोन 15 की कीमत 69,900 रुपये है. दूसरी तरफ अमेजन पर यह फोन भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. अमेजन से पर 56,590 रुपये खरीदा जा सकता है. इस तरह देखा जाए तो आईफोन 15 पर 13 हजार रुपये से अधिक की छूट मिल रही है. इसके अलावा पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर आप अतिरिक्त छूट भी प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि अमेजन यह कब तक जारी रखेगी. इसलिए जरूरी है कि फोन खरीदने से पहले डिस्काउंट की जानकारी ठीक से ले लें.

अगले महीने लॉन्च होगी आईफोन 17 सीरीज

ऐप्पल 9 सितंबर को अपनी आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज में आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स समेत चार मॉडल लॉन्च किए जाएंगे. ऐप्पल इस सीरीज में अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर दे सकती है.

[ad_2]

क्या है ब्रोंको टेस्ट, यो-यो टेस्ट से कैसे होता है अलग? एक क्लिक में समझें

[ad_1]

Bronco Test In Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम में फिटनेस को लेकर और भी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स खिलाड़ियों के लिए ब्रोंको टेस्ट लेकर आए हैं. भारत के सभी प्लेयर्स के लिए इस टेस्ट को पास करना जरूरी है.

ब्रोंको टेस्ट एरोबिक सहनशक्ति और हृदय संबंधी सीमाओं को बढ़ाता है. ये यो-यो टेस्ट काफी अलग है. ऐसा नहीं है कि ब्रोकों टेस्ट आने के बाद खिलाड़ियों को यो-यो टेस्ट पास नहीं करना होगा, बल्कि इन दोनों टेस्ट के साथ ही 2 किलोमीटर का टाइम ट्रायल भी देना होगा. ये टेस्ट खासतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए लाया गया है, जिससे उनके फिजिकल एफर्ट के बारे में पता लगाया जा सके.

क्या है ब्रोकों टेस्ट?

ब्रोकों टेस्ट एक तरह से एरोबिक रनिंग ड्रिल है, जिसकी मदद से खिलाड़ी का स्टेमिना, स्पीड और हर्ट की स्थिति को जाना जा सकता है. इस टेस्ट में 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की शटल दौड़ होती है. एक सेट में तीन दूरियों को दौड़ना होता है और प्लेयर को ऐसे पांच सेट बिना रुके पूरे करने होते हैं. इस तरह से कुल मिलाकर खिलाड़ी को 1,200 मीटर बिना आराम किए दौड़ना होता है. इससे भी बड़ी बात ये है कि इस टेस्ट को 6 मिनट के अंदर खिलाड़ी को पूरा करना होता है.

YO-YO टेस्ट में क्या होता है?

भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के लिए 2017 से ही YO-YO टेस्ट कराया जाता है. भारतीय टीम के कप्तान जब विराट कोहली थे, तब स्ट्रेंथ कोच शंकर बासु ये टेस्ट लेकर आए थे. इस टेस्ट में 20 मीटर की दूरी पर रखे दो कोन के बीच खिलाड़ियों को दौड़ना होता है और इसके हर लेवल पर स्पीड बढ़ती जाती है. इसमें खिलाड़ियों को 40 मीटर की दौड़ लगाने के बाद 10 सेकंड का आराम दिया जाता है. इस टेस्ट में पास होने के लिए 17.1 अंक हासिल करना जरूरी है.

ब्रोकों टेस्ट और YO-YO टेस्ट में अंतर

YO-YO टेस्ट में खिलाड़ी की योग्यता और 10 सेकंड के अंतराल के बाद वापस स्पीड हासिल करने की काबिलियत देखी जाती है. वहीं ब्रोकों टेस्ट में एरोबिक सहनशक्ति को मापने के लिए डिजाइन किया गया है. अब खिलाड़ियों को केवल YO-YO टेस्ट ही नहीं, बल्कि ब्रोकों टेस्ट भी पास करना होगा, जिससे प्लेयर्स की ओवरऑल फिटनेस के बारे में सटीक जानकारी मिल सकती है.

2 किलोमीटर टाइम ट्रायल

यो-यो टेस्ट और ब्रोकों टेस्ट के अलावा खिलाड़ियों को 2 किलोमीटर टाइम ट्रायल से भी गुजरना होगा. इस टेस्ट में खिलाड़ियों के टीम में रोल के मुताबिक स्टैंडर्ड सेट होते हैं. टीम में मौजूद तेज गेंदबाजों को ये ट्रायल 8 मिनट 15 सेकंड में पूरा करना होता है. वहीं बल्लेबाज, विकेटकीपर और स्पिन गेंदबाजों के लिए 8 मिनट 30 सेकंड का समय होता है.

यह भी पढ़ें

कोई चाहता है रोहित शर्मा रिटायर हो जाएं…, पूर्व क्रिकेटर की बात सुनकर हर कोई हैरान; जानें क्यों कहा ऐसा

[ad_2]

Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: कन्या राशि में चंद्रमा 5 राशियों को देने जा रहा है टेंशन?

[ad_1]

Rashifal: 26 अगस्त 2025 राशिफल: कन्या राशि में चंद्रमा अनुशासन, बारीकी और योजना का प्रतीक है, इससे कई राशियों की आज किस्मत चमक सकती है, जबकि कुछ को आर्थिक-संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. जानें 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.

मेष (Aries)- कन्या चंद्रमा आज आपको बेहद अनुशासित और कार्य-केंद्रित बनाएगा. सुबह से ही आप अपने कामकाज में योजनाबद्ध तरीके से जुटेंगे. ऑफिस में आपकी सोच और डिटेल पर पकड़ लोगों को प्रभावित करेगी. व्यापारी वर्ग के लिए नया कॉन्ट्रैक्ट आ सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी, लेकिन राहुकाल में लेन-देन से बचें. स्वास्थ्य उत्तम है, बस तनाव से दूरी रखें. रिश्तों में सामंजस्य रहेगा.

करियर: कार्य में निपुणता.
धन: निवेश सोच-समझकर करें.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: रिश्ते स्थिर.
उपाय: गणेश पूजन करें.
लकी कलर: लाल । लकी नंबर: 3

वृषभ (Taurus)- आज कन्या चंद्रमा आपकी रचनात्मकता और कार्यशैली को मजबूत करेगा. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा. व्यापारी वर्ग को नई डील से लाभ संभव है. आर्थिक मामलों में दिन शुभ है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा. शाम को परिवार के साथ समय बिताना मन को संतोष देगा.

करियर: सफलता मिलेगी.
धन: लाभ के योग.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: प्रेम संबंध गहरे होंगे.
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ.
लकी कलर: हरा । लकी नंबर: 6

मिथुन (Gemini)- आज का दिन पारिवारिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा. कन्या चंद्रमा आपके भीतर व्यावहारिक दृष्टिकोण लाएगा. ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापारी वर्ग को सावधानी से निर्णय लेना होगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन नींद पूरी करें. रिश्तों में संवाद जरूरी रहेगा.

करियर: कार्य में स्थिरता.
धन: सामान्य लाभ.
स्वास्थ्य: नींद पर ध्यान दें.
लव: रिश्तों में स्पष्टता.
उपाय: दुर्गा चालीसा पढ़ें.
लकी कलर: पीला । लकी नंबर: 5

कर्क (Cancer)- आज कन्या चंद्रमा आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएगा. संचार और बातचीत से आपको सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा. व्यापारी वर्ग को नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. रिश्तों में सामंजस्य और सहयोग बढ़ेगा.

करियर: सम्मान मिलेगा.
धन: आय बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्तों में मधुरता.
उपाय: जल में सफेद पुष्प अर्पित करें.
लकी कलर: सफेद । लकी नंबर: 2

सिंह (Leo)- आज का दिन आत्मनिरीक्षण और योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है. कन्या चंद्रमा आपको अपने खर्च और बचत का मूल्यांकन करने का अवसर देगा. ऑफिस में कार्यस्थल पर सावधानी रखें. व्यापारी वर्ग को धीरे-धीरे लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में संतुलन जरूरी है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार में सुकून और सहयोग मिलेगा.

करियर: काम में सावधानी.
धन: स्थिरता.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: रिश्ते बेहतर होंगे.
उपाय: सूर्य अर्घ्य दें.
लकी कलर: सुनहरा । लकी नंबर: 1

कन्या (Virgo)- आज आपके लिए खास दिन है. चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और नई ऊर्जा मिलेगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. व्यापारी वर्ग को बड़े कॉन्ट्रैक्ट से लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर होगा. रिश्तों में सामंजस्य और प्रेम बढ़ेगा.

करियर: नए अवसर मिलेंगे.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: संबंध प्रगाढ़ होंगे.
उपाय: हरी मूंग दान करें.
लकी कलर: हरा । लकी नंबर: 7

तुला (Libra)- आज आत्मनिरीक्षण का दिन है. कन्या चंद्रमा आपको आत्मचिंतन और भविष्य की योजना बनाने का अवसर देगा. कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा लेकिन आप धैर्य से सफल होंगे. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है.

करियर: दबाव में भी सफलता.
धन: खर्च बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: सतर्क रहें.
लव: स्पष्टता जरूरी.
उपाय: दुर्गा पूजन करें.
लकी कलर: गुलाबी । लकी नंबर: 9

वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन मित्रता और सामाजिक जीवन में लाभ देगा. कन्या चंद्रमा आपकी योजनाओं को गति देगा. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग को नेटवर्किंग से फायदा होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. रिश्तों में आनंद रहेगा.

करियर: सहयोग से लाभ.
धन: स्थिति बेहतर.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्तों में मिठास.
उपाय: तिल का दान करें.
लकी कलर: नीला । लकी नंबर: 4

धनु (Sagittarius)- आज आपके करियर और सामाजिक जीवन में उन्नति के योग हैं. कन्या चंद्रमा आपको सफलता और सम्मान दिलाएगा. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. रिश्तों में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा.

करियर: तरक्की के योग.
धन: आय बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: उत्तम.
लव: रिश्ते मजबूत.
उपाय: पीपल पर दीपक जलाएं.
लकी कलर: पीला । लकी नंबर: 8

मकर (Capricorn)- आज भाग्य का साथ मिलेगा. कन्या चंद्रमा आपको शिक्षा और ज्ञान की ओर प्रेरित करेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ निभाने का मौका मिलेगा. व्यापारी वर्ग के लिए यह दिन शुभ है. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा.

करियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी.
धन: लाभकारी समय.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्ते प्रगाढ़ होंगे.
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें.
लकी कलर: काला । लकी नंबर: 6

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आत्ममंथन और बदलाव का है. कन्या चंद्रमा आपको अपने भीतर झांकने का अवसर देगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ और प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. व्यापारी वर्ग को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए. आर्थिक मामलों में निवेश सावधानी से करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. रिश्तों में गहराई आएगी.

करियर: नए प्रोजेक्ट मिलेंगे.
धन: निवेश सोच-समझकर करें.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: रिश्ते गहरे होंगे.
उपाय: शिव अभिषेक करें.
लकी कलर: आसमानी । लकी नंबर: 5

मीन (Pisces)- आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के लिए खास रहेगा. कन्या चंद्रमा आपको व्यवहारिक बनाएगा. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग को साझेदारी से लाभ होगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा.

करियर: साझेदारी से लाभ.
धन: स्थिर रहेगा.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्ते मजबूत होंगे.
उपाय: शिव चालीसा पढ़ें.
लकी कलर: बैंगनी । लकी नंबर: 7

आज का पंचांग- 26 अगस्त 2025

तिथि: शुक्ल पक्ष चतुर्थी (1:54 PM तक), फिर पंचमी

वार: मंगलवार (हरतालिका तीज)

नक्षत्र: हस्त

चंद्रमा राशि: कन्या

सूर्योदय / सूर्यास्त: 06:11 AM / 06:46 PM

राहुकाल: 3:37 PM – 5:11 PM

शुभ मुहूर्त: अभिजीत (12:03 – 12:53 PM), अमृत काल (11:29 PM – 1:14 AM)

त्योहार: हरतालिका तीज

FAQ

Q1: 26 अगस्त को चंद्रमा किस राशि में है?
कन्या राशि में.

Q2: आज का शुभ समय क्या है?
अभिजीत मुहूर्त (12:03–12:53 PM).

Q3: किन राशियों को लाभ होगा?
मेष, कन्या, मकर और धनु.

Q4: सावधानी किन्हें बरतनी चाहिए?
तुला और मीन.

Q5: हरतालिका तीज का महत्व क्या है?
देवी पार्वती और शिवजी की आराधना से वैवाहिक जीवन में सुख और संतान सुख की प्राप्ति.

—-समाप्त—-

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

हर लुक में बिजलियां गिराती हैं रश्मिका मंदाना, देखिए ग्लैमरस तस्वीरें

[ad_1]

रश्मिका मंदाना हर बार सोशल मीडिया पर अपने दिलकश अदाओं से सभी को दीवाना बना लेती हैं. इस लहंगा साड़ी में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.

रश्मिका मंदाना हर बार सोशल मीडिया पर अपने दिलकश अदाओं से सभी को दीवाना बना लेती हैं. इस लहंगा साड़ी में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.

इस व्हाइट आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक स्टाइलिश के साथ–साथ काफी एलिगेंट भी लग रहा है. खुले बालों और हैवी मेकअप के साथ उन्होंने ये लुक पूरा किया है.

इस व्हाइट आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक स्टाइलिश के साथ–साथ काफी एलिगेंट भी लग रहा है. खुले बालों और हैवी मेकअप के साथ उन्होंने ये लुक पूरा किया है.

साड़ी लुक में तो हसीना बिल्कुल कहर ही ढाती हैं. उनके इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात की है.

साड़ी लुक में तो हसीना बिल्कुल कहर ही ढाती हैं. उनके इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात की है.

इस वायरल फोटो में रश्मिका का लुक बहुत ही क्लासी लग रहा है. ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. इस फोटो में अदाकारा का स्टाइलिश अंदाज देख कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा.

इस वायरल फोटो में रश्मिका का लुक बहुत ही क्लासी लग रहा है. ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. इस फोटो में अदाकारा का स्टाइलिश अंदाज देख कोई भी उनपर लट्टू हो जाएगा.

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोविंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 46.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. फैंस हमेशा ही उनके एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं.

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोविंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 46.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. फैंस हमेशा ही उनके एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं.

इस ब्लैक आउटफिट में उनका लुक बहुत ही क्लासी लग रहा है. स्टेटमेंट जूलरी और स्लिक बन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया है. इस आउटफिट में वो बिल्कुल बॉस लेडी लग रही हैं.

इस ब्लैक आउटफिट में उनका लुक बहुत ही क्लासी लग रहा है. स्टेटमेंट जूलरी और स्लिक बन हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया है. इस आउटफिट में वो बिल्कुल बॉस लेडी लग रही हैं.

सोशल मीडिया पर तो वो अपने पोस्ट्स से सभी को अपना दीवाना बनाती ही हैं लेकिन फिल्मों में भी उनके दमदार अदाकारी का कोई जवाब नहीं है. वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आयुष्मान खुराना के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' में नजर आने वाली है. ये फिल्म इस साल दिवाली रिलीज होगी.

सोशल मीडिया पर तो वो अपने पोस्ट्स से सभी को अपना दीवाना बनाती ही हैं लेकिन फिल्मों में भी उनके दमदार अदाकारी का कोई जवाब नहीं है. वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आयुष्मान खुराना के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में नजर आने वाली है. ये फिल्म इस साल दिवाली रिलीज होगी.

Published at : 25 Aug 2025 11:23 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]