कैलाश मानसरोवर यात्रा से लेकर डायरेक्ट फ्लाइट तक… शी जिनपिंग और PM मोदी के बीच किन-किन मुद्दो

[ad_1]

SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से महत्वपूर्ण बैठक की. दोनों नेताओं ने अक्टूबर 2024 में कज़ान में हुई पिछली मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में आए “सकारात्मक माहौल” का स्वागत किया और स्पष्ट किया कि भारत और चीन विकास के साथी हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति के लिए अनिवार्य बताया. दोनों नेताओं ने पिछले साल हुए डिसएंगेजमेंट पर संतोष जताया और सीमा विवाद का न्यायसंगत और स्वीकार्य समाधान निकालने की प्रतिबद्धता दोहराई.

व्यापार, वीज़ा और कनेक्टिविटी में सहयोग
दोनों नेताओं ने लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए वीज़ा सुविधा, सीधी उड़ानों और कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली पर जोर दिया. इसके अलावा व्यापार घाटा कम करने और निवेश बढ़ाने पर भी सहमति बनी.

 

रणनीतिक स्वायत्तता और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और चीन दोनों अपनी रणनीतिक स्वायत्तता का पालन करते हैं और उनके रिश्तों को किसी तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने आतंकवाद और निष्पक्ष व्यापार जैसे वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की.

भविष्य की बैठकों और आमंत्रण
प्रधानमंत्री मोदी ने चीन की एससीओ अध्यक्षता का समर्थन किया और राष्ट्रपति शी को भारत में 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया. शी ने आमंत्रण स्वीकार किया और भारत की अध्यक्षता का समर्थन देने का आश्वासन दिया.

चीनी नेतृत्व से द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो स्थायी समिति सदस्य काई ची से भी मुलाकात की. काई ने कहा कि चीन भारत के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने का इच्छुक है.

 



[ad_2]

वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में चार भारतीय

[ad_1]

वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने ये रिकॉर्ड आज से 27 साल पहले बनाया था. सचिन का ये रिकॉर्ड पिछले 27 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया है. वहीं इस लिस्ट में टॉप-5 में चार भारतीय खिलाड़ी हैं. वहीं एक ऑस्ट्रेलिया का प्लेयर है.

एक कैलेंडर ईयर में वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने 5 बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. सचिन ने वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं. सचिन ने साल 1998 में 34 मैचों में 9 शतक जड़ दिए थे. उन्होंने इस दौरान 1894 रन भी बनाए थे. सचिन का इस साल स्ट्राइक रेट 102.16 का था.

  • सौरव गांगुली

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. गांगुली ने साल 2000 में 32 मैचों में 7 शतक जड़े थे. इस दौरान उन्होंने 56.39 की औसत से 1579 रन बनाए थे. गांगुली ने इस साल लगभग 83 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे.

  • रोहित शर्मा

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. रोहित ने साल 2019 में कुल 7 जड़ दिए थे. इस दौरान उन्होंने 28 मैचों में 57.31 की औसत से 1490 रन ठोक डाले थे. रोहित का इस साल स्ट्राइक रेट लगभग 90 का था.

  • डेविड वॉर्नर

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर चौथे स्थान पर हैं. वॉर्नर ने साल 2016 में वनडे में सात शतक ठोक दिए थे. इस दौरान वॉर्नर ने 63.09 की औसत से 1388 रन बनाए थे. वॉर्नर ने इस साल 105.47 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी.

  • विराट कोहली

विराट कोहली 6 शतक के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. कोहली ने साल 2017 में 26 मैचों में 76.84 की औसत से 1460 रन बनाए थे. जिसमें 6 शतक शामिल थे. कोहली का इस दौरान 99.12 का स्ट्राइक रेट था.

यह भी पढ़ें-

एशिया कप से पहले तिलक वर्मा से छिनी कप्तानी, स्क्वाड में 2 बड़े बदलाव; इस घातक गेंदबाज का भी पत्ता साफ

[ad_2]

शिकारी खुद हो गया शिकार! मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से पकड़ बिल से खींच लाया शख्स- वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो दिमाग को चकरा देता है. कभी हंसी आती है तो कभी हैरानी में आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है वह तो सच में हैरान कर देने वाला है. जी हां. सोचिए रेगिस्तान जैसी तपती जमीन और वहां एक शख्स मॉनिटर लिजार्ड के बिल में पानी डालता है. पानी डालते ही जैसे ही शिकारी बाहर निकलती है. वही शख्स बिना किसी डर के उसे अपने मुंह में दबोच लेता है और बिल से बाहर खींच लाता है. सुनने में ही रोमांचक लग रहा है ना. लेकिन वीडियो देखकर यकीन करना और भी मुश्किल है. लोग दंग हैं कि आखिर कोई इंसान इतना खतरनाक काम कैसे कर सकता है.

शख्स ने मुंह में दबाई मॉनिटर लिजार्ड और कर लिया शिकार

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेगिस्तान के बीचोबीच एक शख्स मॉनिटर लिजार्ड के बिल के पास पहुंचता है. उसके हाथ में पानी से भरी बोतल होती है. वह धीरे-धीरे उस बिल में पानी डालने लगता है. कुछ ही सेकंड में बिल के अंदर हलचल होती है और अचानक से मॉनिटर लिजार्ड बाहर झांकती है.लेकिन सबसे चौंकाने वाला नजारा इसके बाद देखने को मिलता है.


शख्स जैसे ही लिजार्ड को बाहर आते देखता है. वह झटपट अपना मुंह बिल के पास ले जाता है और मुंह से ही लिजार्ड को दबोच लेता है. जी हां. हाथों का इस्तेमाल करने की जगह उसने सीधे अपने मुंह से उसे पकड़ लिया और पूरे जोर से खींचकर बाहर निकाल लाता है. यह देखना ही किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स रह गए हैरान, बोले हबीबी कुछ भी कर सकता है

वीडियो को viralfe_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये अरब लोग कुछ भी कर सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा….भाई वो तो बस देखने आया था कि गेट पर कौन है, तूने मुंह में दबोच लिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….हबीबी है, कुछ भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द


iPhone 16 Pro से कई गुना एडवांस होगा iPhone 17 Pro! लॉन्च से पहले जानें कौन से नए फीचर्स मचाएंग

[ad_1]

iPhone 17 Pro Vs iPhone 16 Pro: Apple ने आधिकारिक रूप से अपने 9 सितंबर 2025 के इवेंट की घोषणा कर दी है. इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करेगी जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होंगे. ऐसे में, नई और पिछली सीरीज़ का तुलना करना स्वाभाविक है. यहां हम iPhone 16 Pro और iPhone 17 Pro के बीच कैमरा, डिज़ाइन और फीचर्स के आधार पर फर्क जानेंगे.

डिज़ाइन में बदलाव

इस बार एप्पल अपने iPhone 17 Pro मॉडल में डिज़ाइन अपग्रेड देने वाला है. इसमें पीछे की ओर एक लंबा कैमरा आइलैंड होगा जो किनारे से किनारे तक फैला रहेगा. इसमें तीन कैमरा कटआउट मिलेंगे, जिनकी पोज़िशनिंग iPhone 16 Pro जैसी ही होगी.

iPhone 16 Pro फोन एक साफ-सुथरे बैक पैनल के साथ आता है जिसमें स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल है. इसमें तीन कैमरे और एक फ्लैश मिलता है. फ्रंट पर बेहद पतले बेज़ल्स देखने को मिलते हैं.

कैमरा अपग्रेड

iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस. इसके अलावा, फोन में 24MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है जो iPhone 16 Pro से बेहतर होगा.

वहीं, iPhone 16 Pro भी ट्रिपल कैमरा सिस्टम से लैस है 48MP प्राइमरी, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 12MP टेलीफोटो लेंस. फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 12MP का सेल्फी सेंसर दिया गया है.

स्पेसिफिकेशन्स की तुलना

iPhone 17 Pro में 6.3-इंच ProMotion डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. यह नया फोन iOS 26 पर चलेगा जिसमें लिक्विड-ग्लास थीम दी जा सकती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 Pro चिपसेट और 12GB RAM मिल सकती है. बैटरी को भी अपग्रेड किया जाएगा जिससे बेहतर बैकअप मिलने की उम्मीद है.

वहीं, दूसरी तरफ iPhone 16 Pro स्मार्टफोन 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें Apple A18 Pro प्रोसेसर और 8GB RAM है. बैकअप के लिए इसमें 3582mAh बैटरी दी गई है जो 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें:

इन 5 मामलों में iPhone 17 Air से बेहतर होंगे Pro Models, यह फीचर तो यूजर्स की मौज कर देगा

[ad_2]

‘बागी 4’ से फ्रेंचाईजी की नईया डुबा देंगे टाइगर श्रॉफ? डरा रहा फिल्म का ओपनिंग प्रीडिक्शन

[ad_1]

टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. साजिद नाडियाडवाला की ये फिल्म 5 सितंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म का ओपनिंग डे प्रीडिक्शन सामने आ गया है. प्रीडिक्शन में ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पिछली 3 फ्रेंचाइजी के मुकाबले बेहद कम कलेक्शन करती नजर आ रही है.

  • पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर 8 से 9 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है.
  • अगर ऐसा होता है तो फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर सकती है.
  • ये कलेक्शन फ्रेंचाइजी की पिछली 3 फिल्मों के मुकाबले सबसे कम है.
  • 2020 में रिलीज हुई ‘बागी 3’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ की ओपनिंग की थी.
  • ‘बागी 2’ (2018) ने भी रिलीज के पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • वहीं ‘बागी’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 11.94 करोड़ रुपए है.


कई फिल्मों से टकराएगी ‘बागी 4’
‘बागी 4’ का सामना बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से होने वाला है. 5 सितंबर को थिएटर्स में ‘बागी 4’ के साथ विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फिल्म्स’ भी रिलीज हो रही है. इसके अलावा शिवाकार्तिकेय की तमिल फिल्म ‘दिल मद्रासी’ भी 5 सितंबर को ही रिलीज हो रही है. वहीं संजय दत्त की कन्नड़ फिल्म ‘केडी- द डेविल’ और अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ समेत कुल 7 फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर धावा बोलने जा रही हैं. ऐसे में ‘बागी 4’ के कलेक्शन पर महाक्लैश का असर देखने को मिल सकता है.

‘बागी 4’ की स्टार कास्ट
नाडियाडवाला ग्रैंडसन के बैनर तले बनी फिल्म ‘बागी 4’ को ए.हर्ष ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ मिस यूनिवर्स रहीं हरनाज कौर संधू लीड रोल में दिखाई देंगी. हरनाज ‘बागी 4’ से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इसके अलावा संजय दत्त और सोनम बाजवा भी अहम रोल में नजर आएंगे. ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, साथ ही सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ कैटेगिरी में सर्टिफिकेशन दे दिया है.



[ad_2]

Video: ऐसा पहली बार देखा! पुलिस ने पीछे से उड़ा दिए चोरी की कार के परखच्चे, भागने ही नहीं दिया

[ad_1]

Grappler Device in America: अमेरिका के मिशिगन में पुलिस ने चोरी की कार का पीछा कर उसे रोकने के लिए हाई-टेक उपकरण का इस्तेमाल किया. यह मामला लिवोनिया शहर के I-96 हाईवे का है, जहां पुलिस ने तेज रफ्तार से भाग रही कार को रोकने के लिए ग्रैपलर नामक डिवाइस का इस्तेमाल किया.

गाड़ी का पिछला एक्सल गया टूट

लिवोनिया पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि ग्रैपलर एक आधुनिक सुरक्षा उपकरण है, जो किसी गाड़ी के पिछले पहिये और एक्सल के चारों ओर एक मजबूत जाल फेंककर उसे कुछ ही सेकंड में रोक देता है. पुलिस ने इस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए चोरी की कार को सुरक्षित तरीके से रोक लिया.


पुलिस के मुताबिक, कार चालक कई बार रिवर्स और एक्सीलेटर दबाकर गाड़ी छुड़ाने की कोशिश करता रहा, लेकिन ग्रैपलर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि आखिरकार गाड़ी का पिछला एक्सल टूट गया और वाहन पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

खुशकिस्मती से इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. पुलिस ने बताया कि हाईवे पर यह पीछा काफी खतरनाक हो सकता था, लेकिन नई तकनीक की मदद से किसी भी यात्री या राहगीर को नुकसान पहुंचाए बिना गाड़ी को रोका जा सका.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लिवोनिया पुलिस ने कहा कि ग्रैपलर जैसी आधुनिक तकनीकें सड़क पर भाग रहे अपराधियों को पकड़ने में बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं. इससे न केवल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि आम नागरिक भी सुरक्षित रहते हैं.

स्थानीय लोग भी पुलिस की इस कार्रवाई से प्रभावित नजर आए और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया. लोग इस नई तकनीक की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी व्यवस्था अन्य जगहों पर भी लागू की जानी चाहिए.


भारत में किन-किन नौकरियों पर नहीं देना होता है टैक्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन सी जॉब्स?

[ad_1]

देश में जो लोग भी नौकरी करते हैं. उन्हें एक तय सैलरी के बाद लोगों को टैक्स चुकाना पड़ता है. भारत में अलग-अलग इनकम के हिसाब से टैक्स स्लैब बनाए गए हैं. भारत में टैक्स सिस्टम कई बार उलझा हुआ लगता है. लेकिन इसे समझना जरूरी है ताकि अपनी कमाई का सही उपयोग किया जा सके. हर नौकरी या आय के सोर्स पर टैक्स लागू नहीं होता.

और कुछ नौकरियों पर छूट भी मिलती है. यह सिर्फ आर्थिक राहत नहीं बल्कि कर्मचारियों और आम लोगों को प्रोत्साहित करने का तरीका भी है. अक्सर लोग यह नहीं जानते कि किन नौकरियों या आय के सोर्स पर टैक्स नहीं लगता. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी.

इन सरकारी और विशेष पदों पर टैक्स छूट 

भारत में कुछ सरकारी पद और खास तरह की नौकरियां ऐसी हैं. जिन पर लोगों को टैक्स छूट मिलती है. इनमें बात की जाए तो अक्सर उन पदों को शामिल किया जाता है. जिनकी सैलरी सरकार की ओर से नियंत्रित होती है. और जिन पर पहले से निर्धारित भत्तों के जरिए राहत दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: आईआईटी और नीट के लिए क्यों कोटा है सबसे बेस्ट ऑप्शन-जान लीजिए कोटा में एक साल का पूरा खर्च

तो वहीं इसके अलावा कुछ सामाजिक या कल्याणकारी प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले कर्मचारियों को भी इनकम टैक्स में छूट मिल सकती है. हालांकि सप्षट तौर पर किस नौकरी और पद में यह लाभ मिलता है. इस बार में पूरी जानकारी नहीं बताई गई है. 

इन इनकम सोर्स पर भी नहीं लगता टैक्स 

कुछ प्राइवेट नौकरियों और इनकम सोर्स भी टैक्स फ्री होते हैं.मसलन कुछ छोटे बिजनेस, खेती से होने वाली इनकम, और कुछ प्रकार के स्टिपेंड या स्काॅलरशिप को टैक्स नियमों के तहत छूट दी जाती है. इसके अलावा कुछ सामाजिक सेवाओं में काम करने वाले या स्वयंसेवक भी टैक्स के दायरे से बाहर आते हैं. इसका मकसद समाज के अलग-अलग वर्गों को आर्थिक राहत देना और उन्हें टैक्स बोझ से बचाना है.

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा या​ जान्हवी​ कपूर कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानें किसने कहां से की है पढ़ाई

इन छूटों और नियमों के पीछे एक बड़ी सोच यह है कि मेहनतकश वर्ग और समाज के कमजोर वर्ग को आर्थिक तौर पर सहयोग दिया जा सके. टैक्स नियमों में अक्सर बदलाव आते रहते हैं. इसलिए पूरी जानकारी और अपडेटेड नियमों को समझना जरूरी है. सही जानकारी होने पर लोग अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग बनाने में मुश्किल नहीं आती है.

यह भी पढ़ें: नॉन-टीचिंग के हजारों पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘भारत-चीन के रिश्तों को तीसरे देश के नजरिए से मत देखें’, जिनपिंग से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों को किसी तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक ट्रेड टैरिफ नीतियों की ओर इशारा करती है.

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार (31 अगस्त, 2025) को एक बयान जारी किया गया है. बयान में मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों नेताओं ने आतंकवाद और बहुपक्षीय प्लेटफॉर्म्स पर निष्पक्ष व्यापार जैसे द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और चुनौतियों पर भारत और चीन के साझा आधार को बढ़ाने की आवश्यकता पर चर्चा किया है.’ बयान में एशियाई पड़ोसी देशों के रणनीतिक अधिकारों पर भी जोर दिया गया.

अमेरिका का टैरिफ लागू होने के बीच पीएम मोदी पहुंचे चीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यह मुलाकात रविवार (31 अगस्त, 2025) को चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुई.

पीएम मोदी की जापान और चीन यात्रा ऐसे समय पर हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत को रूस से कच्चा तेल आयात करने और कई अन्य मुद्दों पर अलग-थलग कर रहे हैं. वहीं, पीएम मोदी की इस चीन यात्रा की बात करें, जो सात सालों के बाद हुई है, तो इसमें उनकी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक उस समय हुई जब 2020 में लद्दाख के गलवानी घाटी में सीमा विवाद को लेकर हुए सैन्य टकराव के बाद दोनों देशों के तल्ख संबंधों में नरमी दिखाई दे रही है.

चीनी राष्ट्रपति से क्या बोलें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, मोदी और शी जिनपिंग ने इस बात को दोहराया कि उनके मतों में अंतर को विवादों में नहीं बदलना चाहिए. दोनों नेताओं ने इस बात पर हामी भरी कि, ‘वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में उनकी (भारत और चीन की) दोनों अर्थव्यवस्थाओं की भूमिका अहम है.’ इसके अलावा, उन्होंने सीमा विवाद को लेकर निष्पक्ष, तार्किक रूप से और दोनों तरफ से स्वीकार किए गए समाधानों को तलाशने की जरूरत पर भी चर्चा की.

MEA के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग से कहा, ‘भारत और चीन दोनों अपने रणनीतिक अधिकारों का पालन करते हैं और उनके संबंधों को किसी भी तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.’

यह भी पढे़ंः कैलाश मानसरोवर यात्रा से लेकर डायरेक्ट फ्लाइट तक… शी जिनपिंग और PM मोदी के बीच किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

[ad_2]

पैसे रखें तैयार! टाटा ग्रुप का सबसे बड़ा IPO सितंबर में हो रहा लॉन्च, जानें डिटेल

[ad_1]

Tata Capital IPO: शेयर बाजार निवेशकों के लिए आने वाले समय में कमाई का शानदार मौका आ रहा है. नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) टाटा कैपिटल (Tata Capital) अपना आईपीओ लेकर आ रहा है. 22 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में टाटा कैपिटल का आईपीओ लॉन्च होने वाला है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा कैपिटल के 30 सितंबर तक शेयर बाजार में एंट्री लेने की उम्मीद जताई जा रही है. जानकारों का यह भी कहना है कि इस इश्यू से कंपनी का वैल्यूएशन 11 अरब डॉलर हो जाने की संभावना है. 

आईपीओ में ऑफर किए जाएंगे 47.58 करोड़ शेयर

अगस्त में दाखिल किए गए अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, प्रस्तावित IPO में कुल 47.58 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे. इनमें से 21 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर होंगे और 26.58 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत मौजूदा निवेशकों द्वारा बेचे जाएंगे. IPO में OFS विंडो के तहत टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेचेगी, जबकि इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC) 3.58 करोड़ शेयर बेचेगा. मौजूदा समय में टाटा कैपिटल में टाटा संस की 88.6 परसेंट हिस्सेदारी है, जबकि IFC के पास 1.8 परसेंट हिस्सेदारी है. 

क्यों शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी? 

आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी के टियर-1 कैपिटल बेस को मजबूत बनाने और भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा, जिसमें उधार देना भी शामिल है. अगर सबकुछ ठीक रहा, तो यह देश के फाइनेंशियल सेक्टर का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन जाएगा.

RBI की गाइडलाइंस के चलते टाटा कैपिटल के लिए शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी हो गया है. दरअसल, साल 2022 में RBI ने टाटा कैपिटल को अपर लेयर NBFC के रूप में कैटेगराइज किया था. इस कैटेगरी की कंपनियों को तीन साल के भीतर शेयर बाजार में लिस्ट होना जरूरी होता है और अब इसी नियम के तहत टाटा कैपिटल की लिस्टिंग की जा रही है. 

जून तिमाही में कंपनी के नतीजे 

कारोबारी साल 2025-26 की जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,041 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है. इसी तरह से कंपनी का टोटल इनकम 6,557 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,692 करोड़ रुपये हो गया. 2007 में बनी टाटा कैपिटल अब तक 70 लाख से अधिक कस्टमर्स को सर्विसेज दे चुकी है. कंपनी इंश्योरेंस के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा देती है, प्राइवेट इक्विटी फंड भी स्पॉन्सर करती है और वेल्थ सर्विसेज मैनेज करती है. 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

मुकेश अंबानी की कंपनी RIL सहित इन 8 कंपनियों को तगड़ा झटका, एक हफ्ते में डूबे 2,24,630.45 करोड़ रुपये

[ad_2]

टैरो कार्ड से जानें 1 सितंबर 2025 का राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ राशि के जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा. इस राशिवालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा. साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के कुछ राशि के जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा. इस राशिवालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा. साथ ही आज आपकी धार्मिक आस्था भी बढ़ेगी.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवाले नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा. कार्य व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी. नए कामों की शुरुआत संभव है.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है. अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि किसी नई योजना पर विचार मग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशिवालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशिवालों को जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें. उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आलस्य का त्याग कर समय उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे. आज आपका स्वास्थ्य भी पहले के मामले में काफी अच्छा रहने वाला है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशिवालों को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशिवालों को राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है. आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे. आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिन बीतेगा.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशिवालों को नौकरीपेशा जातकों को वातावरण काफी सुखद रहने वाला है. असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें. परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे. सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो. अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करे. सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो. अपने संबंधों में बिल्कुल भी खटास न आने दें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेना पड़ सकता है. भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, नए कार्यों में संलग्न से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है.

Published at : 31 Aug 2025 02:30 PM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]