Team India की Jersey से Dream11 OUT! Online Gaming Ban से Sponsorship खत्म| Paisa Live

[ad_1]

Dream11 अब Team India की जर्सी पर नजर नहीं आएगा!Yes, the iconic Dream11 branding, seen on Indian cricket jerseys for years, is officially going off! BCCI और Dream11 के बीच 358 करोड़ की sponsorship डील अब खत्म हो गई है। कारण है नया कानून — Online Gaming Promotion & Regulation Bill 2025, जिसे संसद से पास कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दे दी है। इस बिल के तहत real money gaming जैसे Fantasy Sports, Rummy, Poker, और Lottery पर अब पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। Government का कहना है कि इस कानून का मकसद youth को addiction से बचाना, money laundering और gaming frauds पर रोक लगाना है। BCCI Secretary देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि अब कोई भी fantasy gaming कंपनी Team India या IPL से जुड़ी नहीं होगी। Dream11 और My11Circle जैसे ब्रांड्स ने अब तक ₹1000 करोड़ से ज्यादा की sponsorship दी थी। अब सवाल उठता है — Team India की जर्सी का नया sponsor कौन होगा? और क्या ये कड़ा फैसला वाकई सही

[ad_2]

बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट में होगी बंपर पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, ये कर सकेंग

[ad_1]

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और बड़ा मौका आया है. राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHS) ने 1075 लैब टेक्नीशियन और सीनियर लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को shs.bihar.gov.in पर जाना होगा.

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

इस भर्ती अभियान का मकसद बिहार के सभी जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों में इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सबसे ज्यादा 690 पद हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) के लिए निकले हैं. इसके अलावा 207 पद NTEP कार्यक्रम में भरे जाएंगे. वहीं RTPCR लैब (IDSP) में 90, ब्लड बैंक में 31 और NUHM में 35 पद हैं. इसके अलावा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी पद शामिल हैं.

योग्यता और शैक्षणिक पात्रता

लैब टेक्नीशियन पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) विषयों के साथ पास की होनी चाहिए. इसके साथ ही BMLT या DMLT डिप्लोमा होना जरूरी है. सीनियर लैब टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवार के पास एमएससी (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/जनरल माइक्रोबायोलॉजी/अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा टीबी लैब टेस्टिंग का दो साल का अनुभव भी होना चाहिए.

आयु सीमा और वेतनमान

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों को आयु में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. वेतन की बात करें तो लैब टेक्नीशियन को 24,000 रुपये प्रति माह और सीनियर लैब टेक्नीशियन को 15,000 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें :  27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, जानें किस राज्य में रहेगी छुट्टी और कहां नहीं?

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा की तिथि और विस्तृत जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और बिहार के बाहर के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और राज्य की महिला उम्मीदवारों को केवल 125 रुपये शुल्क जमा करना होगा.

आवेदन करने की प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए SHS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. वहां Advertisement सेक्शन में भर्ती का लिंक मिलेगा. लिंक पर क्लिक करने के बाद नया रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा. मांगी गई डिटेल्स भरने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें: CISF की पहली पूर्ण महिला कमांडो यूनिट में कैसे मिलती है नौकरी? जान लें सैलरी से लेकर पोस्ट तक के बारे में सबकुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

चेतेश्वर पुजारा ने संन्यास के बाद मांगी माफी, देर रात वीडियो शेयर करके सभी को चौंकाया

[ad_1]

Cheteshwar Pujara Retiremet Video: चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त, 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अगले ही दिन पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यादों को लोगों के साथ शेयर किया. वहीं अब पुजारा ने आज मंगलवार, 26 अगस्त की रात एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों और सभी फैंस से माफी मांगी है. पुजारा ने क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अपना ये पहला वीडियो शेयर किया है.

चेतेश्वर पुजारा ने क्यों मांगी माफी?

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है. पुजारा ने इस वीडियो के जरिए सभी का धन्यवाद किया. पुजारा ने कहा कि बीते कुछ दिनों में जो आप सभी ने मुझे प्यार दिया, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं और बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. पुजारा ने आगे कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं कि मैं सभी की बातों का जवाब दे सकूं, लेकिन अगर किसी के मैसेज का रिप्लाई करना मुझसे रह गया है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं.

पुजारा ने आगे कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलना बड़े ही सम्मान की बात है और मैं टीम इंडिया के लिए जो योगदान दे सकता था, वो मैंने किया. आप सभी लोग जो मुझे प्यार और सपोर्ट दे रहे हैं, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं. आप सभी के प्यार के लिए बहुत शुक्रिया.


पुजारा को मिल रहा ढेर सारा प्यार

चेतेश्वर पुजारा ने भारत की टेस्ट टीम के लिए काफी योगदान दिया है. पुजारा के टेस्ट में 7000 से ज्यादा रन हैं. इस दिग्गज खिलाड़ी के संन्यास लेने के बाद क्रिकेट फैंस के साथ ही सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल समेत तमाम क्रिकेट खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दी हैं. पुजारा ने कई लोगों के पोस्ट शेयर करके भी उन्हें धन्यवाद कहा है. वहीं पुजारा ने अपने वीडियो के जरिए उन लोगों से माफी मांगी है, जिनके मैसेज का वो रिप्लाई नहीं दे पाए हैं.

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2025: भारत विरोधी शाहिद अफरीदी करने लगे टीम इंडिया की तारीफ, एशिया कप के इन खिलाड़ियों के हुए फैन



[ad_2]

Aaj Ka Meen Rashifal 27 August 2025: मीन राशि सेहत में सुधार और प्रेम जीवन में संतुलन रहेगा

[ad_1]

Pisces Horoscope 27 August 2025: चन्द्रमा के सातवें भाव में होने से साझेदारी वाले बिजनेस में लाभ के योग हैं. बुधादित्य योग के प्रभाव से बिजनेस से प्राप्त मुनाफे को सोच-समझकर निवेश करना लाभकारी रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और सोचे हुए कार्य पूरे होंगे.

हेल्थ राशिफल: आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें. थकान और मानसिक तनाव से बचें. संतुलित आहार और नियमित विश्राम लाभकारी रहेगा.

फैमिली राशिफल: जीवनसाथी और रिश्तेदारों के साथ घर-परिवार के लिए थोड़ी बहुत खरीददारी कर सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.

बिजनेस राशिफल: नए और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. साझेदारी और निवेश के मामलों में सफलता प्राप्त होगी. मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

लव राशिफल: सुनफा योग के कारण जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियाँ दूर होंगी. रोमांटिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

जॉब राशिफल: वर्कप्लेस पर यात्रा की योजना बन सकती है. वेतन वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं. उच्च अधिकारियों और जूनियर्स का सहयोग मिलेगा.

स्टूडेंट्स राशिफल: प्रतियोगी परीक्षार्थियों की टेंशन बढ़ सकती है. ध्यान और अनुशासन बनाए रखें.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

आज का उपाय: गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को दूर्वा और लाल पुष्प अर्पित करें. गणपति मंदिर में बैठकर “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र की एक माला जपें. जाप के पश्चात थोड़ी दूर्वा और लाल पुष्प घर में पूजन कक्ष में रखें. गरीबों को हरी चीज़ों का दान करें. इससे घर में सुख-समृद्धि और समग्र लाभ बढ़ेगा.

FAQs
Q1. क्या आज बिजनेस निवेश लाभकारी रहेगा?
हाँ, बुधादित्य योग के कारण आज किए गए निवेश से लाभ की संभावना है.

Q2. क्या प्रेम संबंधों में सुधार होगा?
हाँ, जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियाँ आज दूर होंगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

मुस्लिम लड़के को दूसरे लड़के से हुआ प्यार तो 76 बार कोड़ों से पीटा… शरिया कानून पर मचा हंगामा

[ad_1]

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया में शरिया कानून के तहत मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को दो लड़कों को सार्वजनिक तौर पर 76-76 कोड़े मारने की सजा मिली. दरअसल, इंडोनेशिया में रहने वाले इन दोनों लड़कों को एक शरिया अदालत ने एक-दूसरे के साथ समलैंगिक संबंध बनाने का दोषी पाया था. जिसके बाद इन दोनों को सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी.

शरिया अदालत ने दोनों समलैंगिक लड़कों को दोषी करार देते हुए पहले 80 कोड़े मारने की सजा सुनाई थी. पिछले चार महीने से दोनों मुस्लिम लड़के इंडोनेशिया में हिरासत में लिए गए थे. इस बात को ध्यान में रखते हुए शरिया अदालत ने उनकी 80 कोड़ों की सजा में से 4 कोड़े कम कर दिए और फिर दोनों लड़कों को 76-76 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई.

आचे प्रांत में समलैंगिक संबंध गैर-कानूनी

यह घटना इंडोनेशिया के रूढ़िवादी आचे प्रांत में घटी है, जो मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया का एकमात्र प्रांत है, जहां समलैंगिक यौन संबंध को गैर-कानूनी माना जाता है. शरिया अदालत के आदेश के मुताबिक, दोनों समलैंगिक लड़कों को आचेह प्रांत की राजधानी बांदा स्थित एक पार्क में लोगों की खचाखच भीड़ के सामने सार्वजनिक तौर पर उनके अपराधों के लिए 76-76 कोड़े मारे गए. वहीं, उन दोनों लड़कों के अलावा शरिया अदालत ने 8 अन्य लोगों को भी अलग-अलग अपराधों में कोड़े से मारने की सजा सुनाई थी.

पब्लिक टॉयलेट में एक साथ पकड़े गए थे दोनों लड़के

बांदा आचे शरिया पुलिस के कानून प्रवर्तन प्रमुख रोसलीना ए. जलील ने इस घटना के बारे में जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि इन दोनों लड़कों को इसी साल अप्रैल महीने में गिरफ्तार किया गया था. दोनों लड़के को बांदा स्थित पार्क के पब्लिक टॉयलेट में एक साथ पकड़ा गया था.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने रोसलीना के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक शख्स ने दोनों लड़कों को एक साथ पब्लिक टॉयलेट में देखा और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ेंः ‘अब हमारे पास तैरते हुए F-35 हैं’, नेवी में शामिल हुए 2 वॉरशिप तो राजनाथ सिंह ने किया अमेरिकी फाइटर जेट का जिक्र

[ad_2]

Ganesh Chaturthi 2025: 3 साल बाद बुधवारी गणेश चतुर्थी का संयोग, शुभ और शुक्ल योग भी

[ad_1]

तीन साल बाद बुधवारी गणेश चतुर्थी का संयोग 2025 में बना है. 27 अगस्त को बुधवार के दिन ही बप्पा की स्थापना की जाएगी. बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित होता है. साथ ही इस दिन शुभ योग और नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है, जिसमें गणेश चतुर्थी की पूजा का भक्तों को विशेष लाभ मिलेगा. लेकिन चंद्र दर्शन वर्जित रहेगा.

3 साल बाद बुधवारी गणेश चतुर्थी और शुभ व शुक्ल संयोग

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, 2022 के बाद इस साल 2025 में ऐसा संयोग फिर से 3 साल बाद आया है जब गणेश चतुर्थी बुधवार के दिन शुभ और शुक्ल योग के साथ पड़ी है. साथ ही इस दिन स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त भी रहेगा, जिसमें पूजा-पाठ करने के साथ ही मकान, वाहन, भूमि आभूषण आदि की खरीदारी करना भी श्रेष्ठ रहेगा. बता दें कि इसके बाद फिर से तीन साल बाद यानी 2028 में बुधवार के दिन गणेश चतुर्थी पड़ेगी. 

शुभ चौघड़िया में विराजेंगे बप्पा

27 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर बुधवार के दिन भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी. इस दिन चित्रा नक्षत्र शुभ योग और विष्टि करण का संयोग बन रहा है. चौघड़िया अनुसार, 27 अगस्त को सुबह से लेकर शाम शुभ मुहूर्त रहेंगे.

  • लाभ- सुबह 06:11 से 7:71
  • अमृत- सुबह 7:41 से 9:11
  • शुभ- सुबह 10:41 से दोपहर 12:11
  • चंचल- दोपहर 3:11 से शाम 4:41 
  • पुन: लाभ- शाम 4:41 से 6:11

दस दिवसीय गणेशोत्सव में बप्पा के दस स्वरूपों की पूजा

गणेश उत्सव गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है. इन दस दिनों में भगवान गणेश के दस स्वरूपों की साधना का महत्व है.

पहले दिन- गणाधिप

दूसरे दिन- उमा पुत्र

तीसरे दिन- अघनाशन

चौथे दिन- विनायक

पांचवे दिन- ईश पुत्र

छठे दिन- सर्वसिद्धि प्रदायक

सातवें दिन- एकदंत

आठवें दिन- इभवक्र

नौवें दिन- मूषक वाहन

दसवें दिन- कुमार गुरु

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Puja Samagri: गणेश चतुर्थी की पूजा में जरूरी है ये सामग्री, तैयार कर लें लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

भारत की इस नई मिसाइल ने बढ़ा दी पाकिस्तान और चीन की टेंशन! दूर बैठे दुश्मन को मिनटों में कर देग

[ad_1]

India’s Agni- 5 Ballistic Missile: भारत ने अपनी रक्षा क्षमता और सामरिक ताकत का शानदार प्रदर्शन करते हुए अग्नि-5 इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) का सफल परीक्षण किया. यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से रणनीतिक बल कमान (Strategic Forces Command) की निगरानी में संपन्न हुआ. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण में सभी तकनीकी और संचालन संबंधी मानकों को सफलतापूर्वक परखा गया जिससे मिसाइल की विश्वसनीयता और तैयारियों की पुष्टि हुई.

अग्नि-5 मिसाइल की खूबियां

अग्नि-5 मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत इसका लगभग 5,000 किलोमीटर तक का मारक क्षमता है. इसकी रेंज एशिया के अधिकांश हिस्सों, उत्तरी चीन और यहां तक कि यूरोप के कुछ क्षेत्रों तक फैली हुई है. यह मिसाइल तीन-चरणीय ठोस ईंधन रॉकेट से संचालित होती है जिससे इसे अधिक गतिशीलता और तेज़ी से तैनाती की क्षमता मिलती है. साथ ही, इसे मोबाइल लॉन्च प्लेटफॉर्म से भी दागा जा सकता है जो इसे युद्ध स्थितियों में और भी लचीला बनाता है.

रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, “20 अगस्त 2025 को ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया. इस दौरान सभी तकनीकी और संचालन मानकों को परखा गया और यह परीक्षण रणनीतिक बल कमान की देखरेख में हुआ.”

ये है खास तकनीक

अग्नि-5 न सिर्फ लंबी दूरी तक वार करने में सक्षम है, बल्कि यह परमाणु वॉरहेड ले जाने की क्षमता भी रखती है. इसमें आधुनिक मार्गदर्शन सिस्टम तकनीक (advanced guidance system) मौजूद है जो इसे लक्ष्य पर बेहद सटीक प्रहार करने में सक्षम बनाती है.

भारत का मिसाइल कार्यक्रम

भारत पहले से ही अग्नि श्रृंखला की अन्य मिसाइलों अग्नि-1 से अग्नि-4 से लैस है जिनकी रेंज 700 किलोमीटर से 3,500 किलोमीटर तक है. इसके अलावा, पृथ्वी-II और अग्नि-I जैसी परमाणु-सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का भी सफल परीक्षण हो चुका है. हाल ही में विकसित प्रलय मिसाइल को भी सामरिक इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है जो पारंपरिक वारहेड ले जाने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें:

अब भारत की 5 फैक्ट्रियों में तैयार होंगे iPhone 17 के सभी मॉडल! क्या भारतीयों को मिलेगा सस्ता आईफोन?



[ad_2]

एंटीलिया चा राजा को घर लाए अनंत-राधिका, अंकिता-युविका ने भी किया गणपति बप्पा का स्वागत

[ad_1]

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही हैं. ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार धूमधाम से गणेश चतुर्थी मना रहा है. वहीं कई टीवी सेलेब्स ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना कर ली है.

गणपति बप्पा के आगमन से पहले एंटीलिया को सजाया गया था. वहीं अब अनंत अंबानी और राधिका अंबानी एंटीलिया चा राजा को घर ले आए हैं. अनंत अंबानी और राधिका अंबानी ने गणपति बप्पा की पूजा की, उनसे आशीर्वाद लिया और फिर उन्हें एंटीलिया में स्थापना के लिए लेकर आए. 



गणपति बप्पा को घर लाईं अंकिता लोखंडे 
अंकिता लोखंडे के घर भी बप्पा पधार चुके हैं. एक्ट्रेस अपनी मां के साथ गणपति बप्पा को लाने पहुंची थीं. उन्हें बप्पा की आरती उतारी, तिलक लगाया और हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है.



बप्पा को घर लाईं भारती और आरती सिंह
भारती और हर्ष लिंबाचिया भी गणेश जी को घर ले आए हैं. उन्हें लाने के लिए उनका बेटा भी उनके साथ गया था. वहीं आरती सिंह को भी बप्पा की मूर्ति के साथ कार में रवाना होते देखा गया.

Ganesh Chaturthi 2025: एंटीलिया चा राजा को घर लाए अनंत-राधिका, अंकिता-युविका ने भी किया गणपति बप्पा का स्वागत

Ganesh Chaturthi 2025: एंटीलिया चा राजा को घर लाए अनंत-राधिका, अंकिता-युविका ने भी किया गणपति बप्पा का स्वागत

गुरमीत-देबीना ने किया बप्पा का वेलकम
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी अपने बच्चों के साथ गणपति बप्पा को लाने गए थे. इस दौरान देबीना ने नारियल फोड़कर घर पर उनका स्वागत किया. 



अर्जुन बिजलानी और युविका चौधरी के घर भी पधारे बप्पा
अर्जुन बिजलानी के घर भी बप्पा विराज चुके हैं. युविका चौधरी को भी गणेश जी की मूर्ति के साथ देखा गया. लाल सूट पहने और माथे पर तिलक लगाए एक्ट्रेस बप्पा का स्वागत करती दिखाई दीं.



[ad_2]

अमेरिका के 50 प्रतिशत हाई टैरिफ का सबसे ज्यादा भारत के इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

[ad_1]

US High Tariffs Impact On India: अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त 2025 से लागू होगा. इस फैसले से भारत के 86 अरब डॉलर के निर्यात में से 60 अरब डॉलर से अधिक प्रभावित होंगे. इसका सबसे ज्यादा असर झींगा, परिधान, चमड़ा और रत्न एवं आभूषण जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों पर पड़ेगा.

परिधान क्षेत्र पर इसका सीधा झटका पड़ेगा, क्योंकि यह 10.3 अरब डॉलर का निर्यात करता है. रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए भी यह बड़ा झटका है, क्योंकि अमेरिका इस उद्योग का सबसे बड़ा बाजार है. कई निर्यातकों का मानना है कि इन क्षेत्रों में नौकरियों में कटौती तय है.

ट्रंप के हाई टैरिफ से कई क्षेत्र प्रभावित

झींगा और समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात भी गंभीर रूप से प्रभावित होगा. चमड़ा और फुटवियर उद्योग को उत्पादन रोकने और कर्मचारियों की संख्या घटाने की नौबत आ सकती है. वहीं कालीन और फर्नीचर जैसे सेक्टरों में भी प्रतिस्पर्धा कमजोर हो जाएगी.

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी शुल्क से भारत के अमेरिका को होने वाले निर्यात का करीब 66 प्रतिशत प्रभावित होगा. 27 अगस्त से 60.2 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा, जिनमें कपड़ा, रत्न और झींगा शामिल हैं.

यूएस टैरिफ के बढ़ने का क्या होगा असर?

संस्थान के सह-संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह भारत के लिए हाल के वर्षों में सबसे बड़ा व्यापार झटका है. उनके अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का अमेरिका को निर्यात घटकर लगभग 49.6 अरब डॉलर तक रह सकता है. इस फैसले से चीन, वियतनाम, मेक्सिको, तुर्किये और यहां तक कि पाकिस्तान, नेपाल और केन्या जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को फायदा होगा.

गौरतलब है कि यूक्रेन वॉर के दौरान रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका ने भारत के ऊपर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. जबकि 25 प्रतिशत टैरिफ पहले से लगा है. ऐसे में बुधवार से टैरिफ की कुल दरें बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी. हाल के वर्षों में नई दिल्ली के ऊपर इस तरह का आर्थिक तौर पर यह एक बड़ा प्रतिबंध है. 

ये भी पढ़ें: India GDP: यूएस के हाई टैरिफ के बीच भारत के लिए आई झटका देने वाली खबर, अब क्या करेगी सरकार

[ad_2]

पैगम्बर मोहम्मद का अपमान, जिन्ना और महात्मा गांधी की तुलना… कब-कब चर्चा में आए पाकिस्तान में

[ad_1]

पाकिस्तान के चर्चित मौलवी और यूट्यूबर इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा को मंगलवार को झेलम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की. उन्हें मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (MPO) के तहत 30 दिन की हिरासत में भेजा गया है. बताया गया कि उनकी टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई धार्मिक समूहों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वैसे यह पहली बार नहीं है जब अपने बयान को लेकर वह सुर्खियों में आए हैं. इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके हैं.

कौन हैं इंजीनियर मुहम्मद अली मिर्जा?
झेलम के मशीन मोहल्ला निवासी इंजीनियर मिर्जा सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 3.1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वे समाज और धर्म पर अपने बेबाक व्याख्यानों के लिए जाने जाते हैं. अब तक उन पर चार से ज्यादा जानलेवा हमले हो चुके हैं.

किस वजह से हुई गिरफ्तारी?
एक इंटरव्यू क्लिप में मिर्जा ने दावा किया था कि एक समुदाय पैगंबर मोहम्मद को एक अलग नाम से पुकारता है. बातचीत के दौरान उन्होंने वही शब्द दोहराए, जिससे विवाद खड़ा हो गया. इसके बाद कई धार्मिक संगठनों ने शिकायत दर्ज कराई और उन्हें MPO की धारा 3 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

जिन्ना और गांधी की तुलना, मुआविया पर विवाद
मिर्जा ने पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना और महात्मा गांधी की तुलना की थी, जिस पर भी वह निशाने पर आए. इसके अलावा उन्होंने इस्लामी इतिहास के पहले उमय्यद खलीफा मुआविया प्रथम पर भी विवादित टिप्पणी की, जिसे पाकिस्तान के कई सुन्नी मौलवियों ने धर्मविरोधी करार दिया.

MPO क्या है?
पाकिस्तान में MPO कानून 1960 में लाया गया था. इसके तहत सरकार किसी भी व्यक्ति को बिना मुकदमे के सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर हिरासत में रख सकती है. मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि इस कानून का दुरुपयोग होता है और सरकारें इसे आवाज दबाने के हथियार की तरह इस्तेमाल करती हैं.

पहले भी विवाद से रहा है नाता

  • 2020 – धार्मिक हस्तियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में झेलम पुलिस ने गिरफ्तार किया.
  • 2021 – एक धार्मिक अकादमी में हत्या का प्रयास हुआ.
  • 2021 – देओबंदी मौलवी तारिक मसूद से बहस की चुनौती दी, लेकिन बहस विवादों में घिर गई.
  • 2023 – बरेलवी मौलवी मुफ्ती हनीफ कुरैशी से बहस से पीछे हटने का आरोप लगा.
  • अप्रैल 2023 – पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी पर धारा 295C के तहत मामला दर्ज.
  • मुहर्रम 2024 – झेलम प्रशासन ने 17 मौलवियों के भाषणों पर पाबंदी लगाई, उनमें मिर्जा भी शामिल थे.

आलोचना और विवाद
लाहौर के वकील जे. सज्जल शाहेदी ने कहा कि मिर्जा की गिरफ्तारी पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए नहीं बल्कि स्वतंत्र आवाजों को दबाने के लिए की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिंसक संगठनों को तो छूट देती है लेकिन मिर्जा जैसे स्वतंत्र मौलवियों को निशाना बनाती है.

[ad_2]