‘महावतार नरसिम्हा’ का भौकाल, 33वें दिन भी कमा डाले ताबड़तोड़ नोट

[ad_1]

हफ़्ते दर हफ़्ते, ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के नए कीर्तिमान रच रही है. सिनेमाघरों में वॉर 2 और कुली जैसी नई फ़िल्मों के बावजूद इस भारतीय एनिमेटेड फ़िल्म का जलवा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. सिनेमाघरो में एक महीने बाद भी इसे देखने के लिए खूब दर्शक पहुंच रहे हैं. इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. चलिए जानते हैं ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को कितने नोट छापे हैं.

‘महावतार नरसिम्हा’ ने 33वें दिन कितनी की कमाई?
अश्विन कुमार की ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. कई हाई प्रोफ़ाइल फिल्मों से कड़े कंप्टीशन के बावजूद, इस एनिमेटेड फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है. जहां वॉर 2 और कुली जैसी बड़ी फिल्में दूसरे हफ्ते में ही टिकट खिड़की पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही हैं. वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई हैं और ये फिल्म हर दिन करोड़ों में ही कमाई कर रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 44.75 करोड़ कमाए थे. दूसरे हफ्ते में इसका कारोबार 73.4 करोड़ रुपये रहा. तीसरे हफ्ते में इसने 70.2 करोड़ कमाए और चौथे हफ्ते का कारोबार 30.4 करोड़ रुपये रहा. वहीं 29वें दिन इसने 1.85 करोड़, 30वें दिन 5 करोड़, 31वें दिन 6.15 करोड़ और 32वें दिन 1.35 करोड़ की कमाई की.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रिलीज के 33वें दिन 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘महावतार नरसिम्हा’ की 33 दिनों की कुल कमाई अब 234.75 करोड़ रुपये हो गई है.

महावतार नरसिम्हा अपने बजट से कई गुना ज्यादा वसूल चुकी है
बता दें कि ‘महावतार नरसिम्हा’ ने वर्ल्डवाइड 303 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 234.75 करोड़ रुपये है. इसी के साथ 10 से 15 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

महावतार नरसिम्हा की कहानी
ये फ़िल्म भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक, भगवान नरसिंह की पौराणिक कथा पर आधारित है. यह विष्णु के पवित्र अवतारों, विशेष रूप से नरसिंह, के बारे में है, जो आधे सिंह और आधे मनुष्य का रूप है और जिसे भगवान विष्णु ने अपने धर्मपरायण पुत्र प्रह्लाद की रक्षा और दुष्ट शासक हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए धारण किया था. हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में उपलब्ध “महावतार नरसिंह” का प्रीमियर 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में हुआ था.

 

ये भी पढ़ें:-War 2 Box Office Collection Day 13: दूसरे मंगलवार ‘वॉर 2’ ने दिखाया कमाल, बन सकती है ऋतिक रोशन की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

[ad_2]

Aaj Ka Kumbh Rashifal 27 August 2025: कुंभ राशि पारिवारिक विवाद खत्म होंगे, सुख-शांति बढ़ेगी

[ad_1]

Aquarius Horoscope 27 August 2025: कुंभ राशि वालों के लिए चन्द्रमा के आठवें भाव में होने से परिवार में किसी से अनबन होने की संभावना है. बिजनेस में नए काम की शुरुआत से बचें, क्योंकि रुकावटें आ सकती हैं. संयम और धैर्य से काम लें.

हेल्थ राशिफल: आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है. आलस्य और अनियमित दिनचर्या से बचें. हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और संतुलित भोजन फायदेमंद रहेगा.

फैमिली राशिफल: जीवनसाथी और रिश्तेदारों के साथ बिना सोच-समझे कोई निर्णय न लें. परिवार में संवाद बनाए रखें और किसी भी मतभेद को बढ़ाने से बचें.

बिजनेस राशिफल: कस्टमर और कोवर्कर के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखना जरूरी है. सहयोग प्राप्त करने से ही कामकाज में सफलता मिलेगी. कार्य में रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी न करें.

लव राशिफल: दाम्पत्य जीवन और प्रेम संबंधों में समझदारी और संयम की आवश्यकता है. बिना सोचे-समझे निर्णय लेने से तनाव बढ़ सकता है.

जॉब राशिफल: वर्कप्लेस पर कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे. एम्प्लॉयड को काम से बचते-बचते उच्च अधिकारियों से फटकार मिल सकती है. अपने कार्यों में अनुशासन बनाए रखें.

स्टूडेंट्स राशिफल: जो पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें भ्रम और कन्फ्यूजन हो सकता है. पुराने नोट्स और प्रयासों पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास बनाए रखें.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला

आज का उपाय: गणेश चतुर्थी पर गणेश जी को मोदक या गुड़ रोटी का भोग लगाएँ. “ॐ गण मुक्तये फट्” मंत्र का जाप करें. तिल और गुड़ का दान करें, गाय को हरा चारा खिलाएँ. किन्नरों को सुहागी सामग्री दान करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें. इससे घर में सुख-समृद्धि और बाधाएं दूर होंगी.

FAQs
Q1. क्या आज नया बिजनेस शुरू करना सही रहेगा?
नहीं, आज नए काम की शुरुआत से बचें, रुकावटें और नुकसान हो सकते हैं.

Q2. क्या परिवार और दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा?
हाँ, संयम और समझदारी के बिना मतभेद बढ़ सकते हैं. संवाद और धैर्य बनाए रखें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

तारों के पतन को लेकर DDU के प्रोफेसर ने की नई खोज, दुनिया के सामने रखा नया सिद्धांत

[ad_1]

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में गणित और सांख्यिकी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार ने अपनी नई रिसर्च से पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को चौंका दिया है. उन्होंने तारों के पतन को लेकर ऐसा सिद्धांत पेश किया, जो अब तक की सोच को पूरी तरह बदल सकता है. उनके मुताबिक, विशालकाय तारे जब खत्म होते हैं तो वे किसी निश्चित बिंदु पर रुकते नहीं हैं, बल्कि लगातार सिकुड़ते रहते हैं. इस अनोखी प्रक्रिया को उन्होंने ‘सतत गुरुत्वीय पतन’ यानी ‘इटर्नल कोलैप्स फिनॉमिना’ का नाम दिया है. इस खोज ने न सिर्फ तारों की नियति को समझने का नया रास्ता दिखाया, बल्कि भविष्य में वर्म-होल और टाइम ट्रैवल जैसे विषयों पर भी नई संभावनाएं खोल दी हैं.

रिसर्च में सामने आई यह बात

डॉ. राजेश कुमार की रिसर्च से पता चलता है कि जब कोई विशालकाय तारा अपने जीवन के अंतिम चरण में पहुंचता है तो वह पूरी तरह से खत्म होकर ब्लैक होल, नग्न सिंगुलरिटी या चुम्बकीय गुरुत्वीय पतन जैसी किसी स्थिति में नहीं बदलता. दरअसल, यह तारा अनंत काल तक सिकुड़ता रहता है. इसका मतलब यह है कि तारा कभी भी किसी निश्चित अंतिम बिंदु तक नहीं पहुंचता है. डॉ. कुमार ने अपनी रिसर्च में पाया कि तारों के सिकुड़ने की प्रक्रिया में कोई ‘सिंगुलरिटी’ (वह बिंदु जहां गुरुत्वाकर्षण अनंत हो जाता है) नहीं बनती. इसकी जगह तारा लगातार सिकुड़ता रहता है, जिसे उन्होंने ‘सतत गुरुत्वीय पतन’ कहा है.

डॉ. कुमार ने पेश किया यह सिद्धांत

डॉ. कुमार के इस सिद्धांत की खास बात यह है कि यह पूरी तरह सिंगुलरिटी-मुक्त है. यानी न तो ब्लैक होल बनता है, न ही नग्न सिंगुलरिटी और न ही कोई चुम्बकीय पतन होता है. डॉ. कुमार ने इस नतीजे तक पहुंचने के लिए तारों के पतन के दौरान बनने वाली ‘क्षितिज सतह’ (होराइजन) और सिंगुलरिटी बनने के समय की तुलना की. उनके शोध से पता चला कि तारा अनंत समय तक सिकुड़ता रहता है, लेकिन कभी भी किसी निश्चित अंत तक नहीं पहुंचता है.

रिसर्च में खास क्या?

यह खोज इसलिए भी खास है, क्योंकि यह तारों के पतन की अब तक की समझ को चुनौती देती है. पिछले कई दशकों से वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि जब कोई विशाल तारा अपने जीवन के अंतिम दौर में पहुंचता है तो उसका अंतिम परिणाम क्या होता है. 1939 में दो अमेरिकी वैज्ञानिकों ओपेनहाइमर और स्नाइडर ने पहली बार इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा था कि तारा खत्म होने के बाद ब्लैक होल बन जाता है. इसके बाद ब्लैक होल खगोल भौतिकी का सबसे बड़ा शोध विषय बन गया. 1986 में भारतीय वैज्ञानिक पंकज एस. जोशी ने बताया कि तारों का अंत नग्न सिंगुलरिटी के रूप में भी हो सकता है, जहां गुरुत्वाकर्षण अनंत होता है, लेकिन उसे घेरने वाली कोई सीमा नहीं होती है. 1998 में भारतीय वैज्ञानिक अभास मित्रा ने चुम्बकीय गुरुत्वीय पतन का सिद्धांत दिया.

डॉ. कुमार का सिद्धांत कितना अलग?

डॉ. राजेश कुमार का यह सिद्धांत इन सभी से अलग है. उन्होंने अपनी रिसर्च में तारों के पतन को एक ऐसी प्रक्रिया बताया, जो कभी खत्म नहीं होती. उनके मुताबिक, तारा अनंत काल तक सिकुड़ता रहता है, जिसे ‘इटर्नल कोलैप्सिंग ऑब्जेक्ट’ कहा जा सकता है. यह न सिर्फ तारों की नियति को समझने में मदद करेगा, बल्कि वर्म-होल और समय यात्रा जैसे जटिल वैज्ञानिक विषयों पर भी नई रोशनी डालेगा. डॉ. कुमार की इस रिसर्च को भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय ने हाल ही में कॉपीराइट दिया है. उन्होंने बताया कि वह अब कुछ और खगोल भौतिकी डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं. इसके बाद उनकी यह रिसर्च किसी अंतरराष्ट्रीय रिसर्च मैग्जीन में पब्लिश होने के लिए भेजी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: कितने पढ़े-लिखे हैं प्रेमानंद महाराज को चुनौती देने वाले रामभद्राचार्य, जानें उन्हें कितनी भाषाओं का ज्ञान?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

India Post का धमाकेदार बदलाव — अब Postman बेचेंगे Mutual Funds| Paisa Live

[ad_1]

अब आपके दरवाज़े दस्तक देने वाले पोस्टमैन सिर्फ चिट्ठियां नहीं, Mutual Funds की जानकारी और सेवाएं भी लेकर आएंगे! AMFI और India Post ने मिलकर एक नई पहल की है, जिसके तहत अब पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक Mutual Fund डिस्ट्रीब्यूटर बनेंगे। इस योजना का मकसद है छोटे शहरों और गांवों में रह रहे करोड़ों लोगों तक निवेश की समझ और सुविधा पहुँचाना। भारत की 90% से अधिक आबादी तक पहुंच रखने वाली Indian Post Service की मदद से सरकार Financial Literacy को बढ़ावा देना चाहती है। पहले चरण में 1 लाख से अधिक पोस्टमैन और युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें से पहले साल में 20,000 वितरकों को तैयार करने का लक्ष्य है। SEBI पहले से ही SIP जैसी सुविधाओं के ज़रिए निवेश को आसान बना रही है और अब ये कदम Mutual Funds की जन-जन तक पहुंच की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।                        

[ad_2]

रिश्तेदार हैं या लुटेरे? दूल्हे ने लुटाए पैसे तो भूखों की तरह टूटे लोग, गिरते गिरते बची दुल्हन

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो किसी शादी समारोह का है जहां दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर जाने की तैयारी में हैं. दुल्हन सजी-धजी खड़ी होती है और दूल्हा बड़े शान से जेब से 100-100 के नोट निकालता है. नोट निकालते ही दूल्हा अपनी दुल्हन पर प्यार जताने के अंदाज में उन्हें वारने लगता है. लेकिन यहां मामला प्यार से ज्यादा पैसों पर आ अटकता है. जैसे ही नोट हवा में उड़ते हैं वैसे ही वहां मौजूद मेहमानों का असली चेहरा सामने आ जाता है. वीडियो देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि ये मेहमान हैं या लुटेरे?

शादी में आए मेहमानों ने पैसे लूटने के चक्कर में गिरा दी दुल्हन?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा जैसे ही नोटों की गड्डी खोलता है, चारों तरफ खड़े मेहमानों की आंखों में चमक आ जाती है. दूल्हा दुल्हन को नोटों से वारता है लेकिन नोटों की उड़ान ने तो मेहमानों को पागल बना दिया. दूल्हा समझ रहा था कि सब उसकी शान-ओ-शौकत पर तालियां बजाएंगे लेकिन लोग तो दुल्हन-दूल्हा सबको भूलकर नोट लूटने में जुट गए. कोई नीचे झुककर पैसे बटोरने लगा तो कोई हवा में उछलते नोट पकड़ने लगा. हालत तो यहां तक हो गई कि दुल्हन के ठीक सामने गिरे नोट उठाने के लिए कुछ मेहमान उसे तक साइड करने लगे.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इस दौरान दुल्हन की हालत बड़ी मजेदार हो जाती है. बेचारी नोटों की लूट-मार में गिरते-गिरते बचती है और उसे दूल्हा संभाल लेता है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है “ये शादी थी या मनी हीस्ट का लाइव शो”, तो कोई बोला “दुल्हन तो साइड हो गई, पैसे ही असली दुल्हन बन गए”. एक यूजर ने तो मजाक में लिख दिया “इतनी मेहनत से सज-धजकर आई थी दुल्हन, लेकिन नोटों ने सारा ग्लैमर छीन लिया”. वीडियो को @Shizukahuji नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


AI पंडित जी से पूछो शादी की तारीख! सेकेंडों में बताएंगे आपका भाग्य

[ad_1]

शुरुआत में इसे लेकर लोग ज्यादा गंभीर नहीं थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2003 में एक वेबसाइट बनाई गई थी जिसका मकसद केवल विवाह मिलान और कुंडली देखना था. लेकिन पिछले साल सितंबर में इसे अपडेट करके AI एस्ट्रोलॉजर लॉन्च किए गए. यह कोई असली पंडित नहीं, बल्कि एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो ज्योतिषीय सूत्रों और एल्गोरिद्म के आधार पर भविष्यवाणी करता है. हैरानी की बात यह रही कि लोगों ने इसे भी भरोसे के साथ अपनाना शुरू कर दिया.

शुरुआत में इसे लेकर लोग ज्यादा गंभीर नहीं थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2003 में एक वेबसाइट बनाई गई थी जिसका मकसद केवल विवाह मिलान और कुंडली देखना था. लेकिन पिछले साल सितंबर में इसे अपडेट करके AI एस्ट्रोलॉजर लॉन्च किए गए. यह कोई असली पंडित नहीं, बल्कि एक कंप्यूटर प्रोग्राम है जो ज्योतिषीय सूत्रों और एल्गोरिद्म के आधार पर भविष्यवाणी करता है. हैरानी की बात यह रही कि लोगों ने इसे भी भरोसे के साथ अपनाना शुरू कर दिया.

आज यूज़र्स AI एस्ट्रोलॉजर से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं जैसे शादी कब होगी, नौकरी इंटरव्यू में कौन सा रंग पहनना शुभ होगा, शेयर बाजार में निवेश का सही समय क्या है या गाड़ी-गहने खरीदने का उत्तम दिन कौन सा रहेगा. कुछ लोग तो पुराने रिश्तों की वापसी जैसे निजी सवाल भी पूछते हैं. चूंकि इसमें इंसान की तरह कोई झिझक नहीं होती इसलिए यूज़र्स बेझिझक हर तरह के सवाल सामने रखते हैं.

आज यूज़र्स AI एस्ट्रोलॉजर से तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं जैसे शादी कब होगी, नौकरी इंटरव्यू में कौन सा रंग पहनना शुभ होगा, शेयर बाजार में निवेश का सही समय क्या है या गाड़ी-गहने खरीदने का उत्तम दिन कौन सा रहेगा. कुछ लोग तो पुराने रिश्तों की वापसी जैसे निजी सवाल भी पूछते हैं. चूंकि इसमें इंसान की तरह कोई झिझक नहीं होती इसलिए यूज़र्स बेझिझक हर तरह के सवाल सामने रखते हैं.

विश्वसनीयता की बात करें तो लोग मान रहे हैं कि AI एस्ट्रोलॉजर की गणनाएं काफी सटीक निकल रही हैं. जहां किसी ज्योतिषी से जवाब पाने में वक्त लग सकता है, वहीं AI महज कुछ सेकेंड में पूरा गुणा-गणित समझाकर उत्तर दे देता है. यही वजह है कि इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

विश्वसनीयता की बात करें तो लोग मान रहे हैं कि AI एस्ट्रोलॉजर की गणनाएं काफी सटीक निकल रही हैं. जहां किसी ज्योतिषी से जवाब पाने में वक्त लग सकता है, वहीं AI महज कुछ सेकेंड में पूरा गुणा-गणित समझाकर उत्तर दे देता है. यही वजह है कि इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

चार्जिंग की बात करें तो, AI एस्ट्रोलॉजर की फीस भी लगभग इंसानी ज्योतिषियों जैसी ही है. यह 15 से 40 रुपये प्रति मिनट तक चार्ज करता है. दिलचस्प यह है कि जहां मानव ज्योतिषी के साथ फ्री चैट से पेड चैट पर जाने की दर करीब 6% है, वहीं AI के मामले में यह आंकड़ा 9.6% तक पहुंच जाता है. इसका फायदा वेबसाइट मालिकों को भी हो रहा है क्योंकि उन्हें किसी इंसानी पंडित के साथ फीस साझा नहीं करनी पड़ती.

चार्जिंग की बात करें तो, AI एस्ट्रोलॉजर की फीस भी लगभग इंसानी ज्योतिषियों जैसी ही है. यह 15 से 40 रुपये प्रति मिनट तक चार्ज करता है. दिलचस्प यह है कि जहां मानव ज्योतिषी के साथ फ्री चैट से पेड चैट पर जाने की दर करीब 6% है, वहीं AI के मामले में यह आंकड़ा 9.6% तक पहुंच जाता है. इसका फायदा वेबसाइट मालिकों को भी हो रहा है क्योंकि उन्हें किसी इंसानी पंडित के साथ फीस साझा नहीं करनी पड़ती.

इस तरह, AI अब ज्योतिष की दुनिया में न सिर्फ नया विकल्प बन चुका है बल्कि लोगों की सोच और विश्वास को भी बदल रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में क्या AI सच में पारंपरिक ज्योतिष को पीछे छोड़ देगा.

इस तरह, AI अब ज्योतिष की दुनिया में न सिर्फ नया विकल्प बन चुका है बल्कि लोगों की सोच और विश्वास को भी बदल रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वक्त में क्या AI सच में पारंपरिक ज्योतिष को पीछे छोड़ देगा.

Published at : 27 Aug 2025 07:42 AM (IST)

Preferred Sources

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

[ad_2]

8 भारतीय क्रिकेटर्स ने लिया संन्यास, जानिए रिटायरमेंट की वजह

[ad_1]

भारतीय टीम अभी बदलाव के दौर में है, सीनियर प्लेयर्स जो सालों से जिम्मेदारियां निभा रहे थे वो अब युवा खिलाड़ियों के हाथों में सौंपी जा रही है. चाहते टेस्ट क्रिकेट हो या टी20, अब अधिकतर प्लेयर्स वो खेल रहे हैं जो भविष्य में करीब 10 साल और खेल सकते हैं. पिछले 8 महीने में 8 भारतीय क्रिकेटर्स संन्यास ले चुके हैं, इनमें से किसी ने दिल से तो किसी को मजबूरन रिटायरमेंट लेनी पड़ी. इस साल संन्यास ले चुके खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा शामिल हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इस वर्ष 7 मई को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का एलान किया. माना जाता है कि रोहित को टेस्ट से रिटायरमेंट मैनेजमेंट के दबाव में लेनी पड़ी, वह पिछले कई समय से टेस्ट में बड़ा स्कोर भी नहीं कर पा रहे थे. रोहित ने 67 टेस्ट में 40.57 की एवरेज से 4301 रन बनाए, इसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 से रिटायरमेंट ली थी, उन्होंने टेस्ट में भी रोहित के साथ ही रिटायरमेंट ली. रोहित की घोषणा के 5 दिन बाद 12 मई 2025 को विराट कोहली ने भी टेस्ट को अलविदा कह दिया. माना जाता है कि उन्हें बीसीसीआई ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज खेलने के लिए कहा था, लेकिन कोहली ने उससे पहले ही संन्यास ले लिया. कोहली ने 123 टेस्ट में लगभग 47 की एवरेज से 9230 रन बनाए, इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं.

आर अश्विन

अश्विन ने 18 दिसंबर 2024 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में इसका एलान किया. उनके रिटायरमेंट का कारण विदेशी दौरों पर लगातार सिलेक्शन नहीं होना भी था. उन्होंने बताया था कि वह अब परिवार को अधिक समय देना चाहते हैं. अश्विन ने 106 टेस्ट में 537 विकेट लिए हैं और 3503 रन बनाए. उन्होंने 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले.

चेतेश्वर पुजारा

रिटायरमेंट लेने वाले सबसे ताजा भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा हैं, जिन्हे काफी समय से नजरअंदाज किया जा रहा था. पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास लिया. उन्होंने 103 टेस्ट में लगभग 44 की औसत से 7195 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट में 19 शतक और 35 अर्धशतक जड़े. इसके आलावा पुजारा ने 5 वनडे मैच भी खेले.

ऋद्धिमान साहा

ऋद्धिमान साहा ने इस साल फरवरी में अपना आखिरी डोमेस्टिक मैच खेला था, इससे पहले उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. 40 वर्षीय साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट खेले, जिनकी 56 पारियों में उन्होंने 1353 रन बनाए. इसके आलावा उन्होंने 9 वनडे मैच भी खेले.

पियूष चावला

पियूष चावला ने जून 2025 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया था. चावला इस साल आईपीएल में भी नहीं बिके थे. 36 साल के चावला ने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले.

2025 में इन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने भी लिया संन्यास

35 साल के वरुण आरोन ने इस साल जनवरी में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया था. उन्होंने भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले, इसमें उनके नाम क्रमश 18 और 11 विकेट हैं. ऋषि धवन ने इसी साल सिमित ओवर क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था, उन्होंने भारत के लिए 2016 में 3 वनडे और 1 टी20 मैच खेला था.

[ad_2]

प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन का स्वागत करेंगे जिनपिंग, अमेरिका से तनाव के बीच कहा – हमारे संबंध

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन दौरे पर जाएंगे. चीन में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन मोदी के साथ-साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे. इस शिखर सम्मेलन से ठीक पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंगलवार (26 अगस्त) को कहा कि रूस और चीन के संबंध दुनिया में सबसे ज्यादा स्थिर हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग खुद पीएम मोदी और पुतिन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

अमेरिका और भारत के बीच तनाव की स्थिति है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत के रूस से तेल खरीदने से दिक्कत है. इसी वजह से ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगा दिया है. इस मसले पर रूस ने कहा था कि ट्रंप का भारत पर टैरिफ लगाना गलत है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इससे पहले जिनपिंग ने कहा, ”हमारे संबंध सबसे स्थिर और परिपक्व हैं. यह हमारे लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है.”

चीन से पहले जापान यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 28 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन की यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह जापान में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन और चीन में शंघाई सहयोग परिषद (SCO) की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की आगामी जापान और चीन यात्रा के बारे में विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जापान के पीएम शिगेरु इशिबा के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे.”

बता दें कि शी जिनपिंग के साथ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के कई बड़े नेता भी भाग लेंगे. पीएम मोदी ने पिछले साल रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जिनपिंग और पुतिन के साथ मंच साझा किया था. 

[ad_2]

‘नो एंट्री’ के सेट पर लारा दत्ता को सलमान खान से लगता था डर, 20 साल बाद एक्ट्रेस का खुलासा

[ad_1]

‘नो एंट्री’ को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी. इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल, सेलिना जेटली और बोमन ईरानी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में थे. 

‘नो एंट्री’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस लारा दत्ता ने खास पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि सेट पर उन्हें सलमान खान से काफी डर लगता था. साथ ही फिल्म में बिपाशा वाले रोल के लिए पहले उन्हें सिलेक्ट किया गया था.



‘मुझे वो रोल मिला था, जो बाद में बिपाशा ने निभाया’
लारा दत्ता ने ‘नो एंट्री’ की एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- ”नो एंट्री’ के 20 साल पूरे हो गए. समय कितनी तेजी से गुजरता है. ये फिल्म हमेशा मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी. कॉमेडी में मेरा पहला कदम, मुझे वो रोल मिला था, जो बाद में बिपाशा ने निभाया था. मुझे याद है कि मैंने अनीस बज्मी से कहा था कि काजल का किरदार मेरे अब तक के सबसे अलग किरदारों में से एक है. मुझे एक बेहद शक्की, बड़बोली, पंजाबी पत्नी का किरदार निभाने के लिए खुद को कड़ी चुनौती देनी होगी. हैरानी की बात है कि मैंने उस किरदार को पूरी तरह से अपनाया और उसे निभाते हुए मुझे बहुत मजा आया.’

सलमान खान से डरती थीं लारा
सलमान खान को लेकर लारा दत्ता ने लिखा- ‘मैंने अभी तक सलमान खान के साथ पार्टनर नहीं की थी, इसलिए उनका सेट पर होना थोड़ा डराने वाला था… ऐसा लग रहा था जैसे सुपरस्टार आ ही गया हो! लेकिन वो बहुत ही शांत, मज़ेदार और आकर्षक थे. फरदीन खान कॉमेडी के मामले में एक नया आयाम थे और ये देखना अद्भुत था कि उनके लिए ये कितना कंफर्टेबल था.’

लारा ने आगे को-एक्ट्रेसेस को लेकर लिखा- ‘सेलिना जेटली, ईशा देओल और मेरे बीच एक ऐसा रिश्ता बना जो कलीग्स से आगे बढ़कर फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहद खास, रेयर दोस्ती बन गया. बिपाशा बसु बेहद खूबसूरत थीं और उन्होंने सेक्स अपील और कॉमिक टाइमिंग का बेहतरीन मेल किया था.’

‘खाकी’ पूरी करते ही ‘नो एंट्री’ के सेट पर पहुंची थीं एक्ट्रेस
लारा आगे बताती हैं- ‘मुझे याद है कि मैं ‘ऐसा जादू डाला रे’ (खाकी) की शूटिंग खत्म करके स्टूडियो से सीधे एयरपोर्ट के लिए निकली थी ताकि अपने पहले शेड्यूल के लिए साउथ अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट पकड़ सकूं और वहां उतरकर सीधे अपने पहले शॉट के लिए सेट पर पहुंच गई थी! यहीं पर मैं अपनी नौकरानी से बहस कर रही थी और उससे पूछ रही थी कि उसकी चोली इतनी हवादार क्यों है.’

डायरेक्टर अनीस बज्मी के लिए कही ये बात
एक्ट्रेस ने आखिर में लिखा- ‘मैं अनीस बज्मी के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड थी. उनके साथ काम करना वाकई एक सपने जैसा और एंजॉय करने वाला एक्सपीरियंस था. मुझे बहुत खुशी है कि मुझे अपने करियर में उनके निर्देशन में काम करने का मौका मिला. दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, थाईलैंड, मुंबई… ‘नो एंट्री’ पागलपन भरी मस्ती, अद्भुत सह-कलाकारों और अद्भुत निर्माता बोनी कपूर से भरपूर थी और आज भी हमारे समय की सबसे प्रतिष्ठित कॉमेडी फिल्मों में से एक है.’

‘नो एंट्री 2’ बना रहे अनीस बज्मी
बता दें कि कुछ दिनों पहले अनीस बज्मी ने बताया था कि ‘नो एंट्री’ का सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ बन रही है. जब अनीस बज्मी से पूछा गया कि फिल्म सिनेमाघरों में कब तक रिलीज हो जाएगी, तब उन्होंने बताया- ‘अभी इसमें समय लगेगा क्योंकि मुझे फिल्म की कहानी लिखने में लगभग 2 से 3 महीने लगेंगे. इसके बाद ही हम फिल्म शुरू कर पाएंगे.’



[ad_2]

GTA 5 से कितना अलग होगा GTA 6! जानें कीमत, फीचर्स, मैप, सिस्टम रिक्वायरमेंट और लॉन्च डेट

[ad_1]

GTA 6 Vs GTA 5: ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) रॉकस्टार गेम्स का अब तक का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है. करीब 10 साल बाद GTA 5 की सफलता के बाद यह फ्रेंचाइज़ी एक नए और दमदार अनुभव के साथ वापसी कर रही है. इस बार गेम का केंद्र आधुनिक वाइस सिटी होगी जिसमें ग्राफिक्स, गेमप्ले और AI को पूरी तरह नया रूप दिया गया है. चलिए जानते हैं GTA 6 और GTA 5 के बीच सभी बड़े अंतर कीमत से लेकर गेमप्ले और सिस्टम तक.

गेमप्ले और नए फीचर्स

GTA 6 का सबसे बड़ा बदलाव इसके दो मुख्य किरदार हैं जेसन और लूसिया. खास बात यह है कि लूसिया इस फ्रेंचाइज़ी की पहली महिला लीड होंगी. वहीं GTA 5 में माइकल, फ्रैंकलिन और ट्रेवर की तिकड़ी देखने को मिली थी. खबरों के अनुसार कहानी में राउल बटिस्टा नाम का एक और अहम किरदार भी शामिल हो सकता है. AI को इतना बेहतर बनाया गया है कि अब NPCs (नॉन-प्लेयेबल कैरेक्टर्स) और ज्यादा रियलिस्टिक व्यवहार करेंगे. चाहे पुलिस से पीछा छुड़ाना हो या सड़क पर बातचीत, सब कुछ और स्वाभाविक लगेगा. क्लासिक फाइव-स्टार वॉन्टेड सिस्टम को भी नया रूप दिया गया है, साथ ही स्टेल्थ और एक्शन मैकेनिक्स को और स्मूद बनाया गया है.

मैप और लोकेशंस

जहां GTA 5 ने हमें लॉस सैंटोस की दुनिया दिखाई थी, वहीं GTA 6 हमें वापस ले जाएगा वाइस सिटी में. लेकिन इस बार यह सिर्फ शहर तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पूरे लियोनिडा रीजन (फ्लोरिडा से प्रेरित) तक फैली होगी. इस मैप में आपको चमकदार डाउनटाउन, खूबसूरत बीचेस, दलदल, छोटे कस्बे और कई आइकॉनिक जगहें देखने को मिलेंगी. जैसे फ्लोरिडा कीज़, एवर्ग्लेड्स, केसाया सेंटर और किंग ऑफ डायमंड्स. यह GTA सीरीज का अब तक का सबसे डिटेल्ड और विशाल मैप माना जा रहा है.

सिस्टम रिक्वायरमेंट्स

PC गेमर्स के लिए GTA 6 एक हाई-एंड सेटअप की मांग करेगा. न्यूनतम कॉन्फ़िगरेशन CPU: Ryzen 5 3600 / Intel i5-9600K, RAM: 16GB, GPU: RTX 3060

सर्वश्रेष्ठ अनुभव के लिए

  • CPU: Ryzen 9 5900X
  • RAM: 32GB
  • GPU: RTX 3080
  • SSD स्टोरेज (तेज़ लोडिंग के लिए)

लॉन्च डेट और कीमत

रॉकस्टार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि GTA 6, 26 मई 2026 को PS5, Xbox Series X और Xbox Series S पर लॉन्च होगा. PC वर्ज़न की तारीख अभी तय नहीं की गई है जिससे पीसी गेमर्स को इंतज़ार करना पड़ सकता है. कीमत की बात करें तो भारत में इस गेम की अनुमानित कीमत करीब 5999 रुपये हो सकती है. वहीं, अमेरिका में इसे $75 में उतारा जा सकता है. कुल मिलाकर, GTA 6 न सिर्फ अपने विजुअल्स और गेमप्ले की वजह से खास होगा, बल्कि इसके किरदार, मैप और रियलिस्टिक AI इसे ओपन-वर्ल्ड गेमिंग की नई परिभाषा बना देंगे.

यह भी पढ़ें:

हैक हो गया आपका फोन और आपको खबर तक नहीं! जानें कैसे करें पता और सुरक्षित रहने का तरीका

[ad_2]