2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बोली लगाएगा भारत, PM मोदी ने अहमदाबाद के नाम पर लगाई मुहर

[ad_1]

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अहमदबर में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाने को मंजूरी दे दी है. ये फैसला 27 अगस्त को लिया गया, जिसके लिए सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और भारत की बोली मंजूर होने पर गुजरात सरकार को सहायता देने पर भी सबकी मंजूरी शामिल रही.

राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के एथलीटों द्वारा भाग लेने की उम्मीद है और दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भी खेल खेले जा सकते हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय को बोली की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अधिकार दे दिया है. मेजबानी पाने के प्रयासों के लिए अलग-अलग मंत्रालयों, प्राधिकरणों और विभागों से आवश्यक गारंटियों पर हस्ताक्षर शामिल हैं.

गुजरात के अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए प्रस्तावित शहर के रूप में चुना गया है. अहमदाबाद का बुनियादी ढांचा, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी आता है, जिसने अपनी बड़े इवेंट की मेजबानी करने की क्षमता को तब साबित किया, जब वहां 2023 ODI वर्ल्ड कप फाइनल का सफल आयोजन हुआ था.

आमतौर पर जब इस स्तर का इवेंट आयोजित होते है, तो उसमें दुनिया भर के एथलीट, कोच, टीम ऑफिशियल्स, कर्मचारी, टूरिस्ट और मीडिया कर्मचारी भी आते हैं. अगर भारत को मेजबानी मिलती है तो इससे क्षेत्र को आर्थिक दृष्टि से बहुत मुनाफा हो सकता है.

प्रेस सूचना ब्यूरो ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सिर्फ खेल जगत में भारत का नाम ऊंचा नहीं करेगा, बल्कि इससे टूरिजम को बढ़ावा मिलेगा, लोगों को नौकरियां मिलेंगी और युवा एथलीटों को प्रेरणा भी मिलेगी. राष्ट्रमंडल खेलों में वे देश भाग लेते हैं, जिनपर कभी ब्रिटिश राज हुआ करता था.

यह भी पढ़ें:

रिटायरमेंट के सवाल पर भड़के मोहम्मद शमी, आलोचकों को दिया करारा जवाब; कहा- मुझसे दिक्कत है तो…

ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा का जलवा, शुभमन गिल की बादशाहत भी कायम; देखें ताजा टॉप-10 लिस्ट

[ad_2]

Video: ज्वेलरी शॉप लूटने आए बदमाशों को दुकानदार ने दौड़ाया, ऐसे दिया साहस का परिचय

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ज्वेलरी शॉप में दो बदमाशों ने हथियार के दम पर लूट करने की कोशिश की. पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

दुकानदार के चिल्लाने से भागे आरोपी

जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके. जैसे ही वे दुकान में घुसे, उन्होंने अपने हाथ में मौजूद एक हथियार को दिखाकर दुकानदार को डराने की कोशिश की. उनका मकसद था कि सोना और नकदी लूटकर वहां से फरार हो जाएं.

लेकिन घटनाक्रम उनके प्लान के अनुसार नहीं चला. जैसे ही एक बदमाश ने बंदूक जैसी दिखने वाली चीज़ दिखाकर दुकानदार को धमकाया, वैसे ही दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. दुकानदार की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे. इससे दोनों बदमाश घबरा गए और बिना कुछ लूटे ही वहां से भाग निकले.

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो

अगर दुकानदार डर जाता और शोर न मचाता तो बदमाश शायद बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल हो जाते. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान करने के लिए CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बेलगावी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत जानकारी पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग दुकानदार की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसकी सूझबूझ से एक बड़ी लूट टल गई.


ट्रंप के टैरिफ के बाद नजदीक आए भारत-चीन, गलवान झड़प के बाद पहली बार बीजिंग जाएंगे PM मोदी

[ad_1]

अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% आयात शुल्क के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते चीन जाएंगे. वे वहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में शामिल होंगे. यह पीएम मोदी की 2018 के बाद पहली चीन यात्रा होगी. पांच साल पहले हिमालयी सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते जमे हुए थे, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं.

सीमा विवाद के बाद अब फिर से आ रही रिश्तों में नरमी
2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 और चीन के 4 सैनिक मारे गए थे. अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि मोदी और शी जिनपिंग हाथ मिलाते दिख सकते हैं. यह मुलाकात आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देने की दिशा में देखी जा रही है.

SCO शिखर सम्मेलन की अहमियत
SCO सम्मेलन में रूस, पाकिस्तान, ईरान और मध्य एशियाई देशों के नेता भी शामिल होंगे. बीजिंग का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन होगा.भारत की मौजूदगी यह संकेत देती है कि एशियाई शक्तियों के बीच रिश्तों में बदलाव आ रहा है.

अमेरिका के लिए झटका
विश्लेषकों का मानना है कि भारत-चीन रिश्तों की गर्माहट, अमेरिका की उस कोशिश को कमजोर कर सकती है जिसमें उसने भारत को चीन के खिलाफ संतुलन बनाने के लिए जोड़ा था. विशेषज्ञ यून सन के मुताबिक, यह “डिटेंट” यानी रिश्तों की नरमी ट्रंप के फैसलों से शुरू हुई है.

भारत की रणनीति- संतुलन साधने की कोशिश
विश्लेषक मनोज केवलरामणी का कहना है कि अमेरिका के दबाव ने भारत को चीन के साथ संबंध सुधारने की जल्दी दी, हालांकि यह एकमात्र वजह नहीं है. भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता की नीति के तहत, चीन और अमेरिका दोनों से रिश्ते बनाए रखना चाहता है.

सीमा विवाद और भरोसे की चुनौती
दोनों देशों की सीमा पर अभी भी दसियों हजार सैनिक तैनात हैं. हाल ही में भारत-चीन ने सीमा मुद्दे पर 10 बिंदुओं पर सहमति जताई, जिसमें शांति बनाए रखने की बात शामिल है. लेकिन विशेषज्ञ तान्वी मदान का कहना है कि दोनों देशों में भरोसा अब भी कमजोर है.

आर्थिक मजबूरी और सहयोग
भारत और चीन का आपसी व्यापार पिछले साल 118 अरब डॉलर तक पहुंच गया. भारत को चीन से न केवल तैयार माल, बल्कि कच्चा माल और पुर्जे भी मिलते हैं, जिन पर उसकी इंडस्ट्री निर्भर है. इसी वजह से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाना मजबूरी भी है.

भविष्य की राह
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव किसी पूर्ण रीसेट की तरह नहीं है. भारत अमेरिका से दूरी नहीं बना रहा, लेकिन चीन उसके लिए सबसे बड़ा पड़ोसी है, जिसके साथ रहना जरूरी है. एशिया सोसाइटी की फारवा आमेर के अनुसार, भविष्य में भारत-चीन रिश्ते शायद स्थिर तो होंगे, पर प्रतिस्पर्धा खत्म नहीं होगी.

[ad_2]

मानसून में झड़ते बालों को कैसे रोकें, ये टिप्स आएंगे आपके काम

[ad_1]

स्कैल्प की साफ-सफाई: बारिश में नमी बढ़ने से स्कैल्प पर गंदगी और बैक्टीरिया जल्दी जम जाते हैं. हफ्ते में 2 बार  शैम्पू से बाल धोएं, ताकि स्कैल्प क्लीन और हेल्दी रहे.

स्कैल्प की साफ-सफाई: बारिश में नमी बढ़ने से स्कैल्प पर गंदगी और बैक्टीरिया जल्दी जम जाते हैं. हफ्ते में 2 बार शैम्पू से बाल धोएं, ताकि स्कैल्प क्लीन और हेल्दी रहे.

गीले बालों को जोर से न रगड़ें: मानसून में बाल पहले से ही कमजोर हो जाते हैं. गीले बालों को जोर से रगड़कर सुखाने से हेयर फॉल बढ़ सकता है. हमेशा सॉफ्ट टॉवल से हल्के हाथों से सुखाएं.

गीले बालों को जोर से न रगड़ें: मानसून में बाल पहले से ही कमजोर हो जाते हैं. गीले बालों को जोर से रगड़कर सुखाने से हेयर फॉल बढ़ सकता है. हमेशा सॉफ्ट टॉवल से हल्के हाथों से सुखाएं.

नारियल तेल से करें मसाज: नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो बारिश में होने वाले इंफेक्शन से बचाते हैं. हफ्ते में 2 बार हल्का गर्म नारियल तेल स्कैल्प में मसाज करें, इससे जड़ें मजबूत होंगी.

नारियल तेल से करें मसाज: नारियल तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो बारिश में होने वाले इंफेक्शन से बचाते हैं. हफ्ते में 2 बार हल्का गर्म नारियल तेल स्कैल्प में मसाज करें, इससे जड़ें मजबूत होंगी.

हेल्दी डाइट लें: सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार भी जरूरी है. मानसून में आयरन, प्रोटीन और विटामिन युक्त चीजें जैसे- हरी सब्जियां, दालें और ड्राई फ्रूट्स खाएं.

हेल्दी डाइट लें: सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार भी जरूरी है. मानसून में आयरन, प्रोटीन और विटामिन युक्त चीजें जैसे- हरी सब्जियां, दालें और ड्राई फ्रूट्स खाएं.

केमिकल ट्रीटमेंट से बचें: इस मौसम में स्ट्रेटनिंग, कलरिंग या किसी भी तरह के केमिकल ट्रीटमेंट से बचें. इससे बाल और ज्यादा डैमेज होकर झड़ने लगते हैं.

केमिकल ट्रीटमेंट से बचें: इस मौसम में स्ट्रेटनिंग, कलरिंग या किसी भी तरह के केमिकल ट्रीटमेंट से बचें. इससे बाल और ज्यादा डैमेज होकर झड़ने लगते हैं.

हेयर मास्क का करें इस्तेमाल: मानसून में घर पर बने हेयर मास्क जैसे दही और मेथी का पेस्ट, एलोवेरा जेल या अंडे का मास्क लगाएं. इससे बालों को पोषण मिलेगा और झड़ना कम होगा.

हेयर मास्क का करें इस्तेमाल: मानसून में घर पर बने हेयर मास्क जैसे दही और मेथी का पेस्ट, एलोवेरा जेल या अंडे का मास्क लगाएं. इससे बालों को पोषण मिलेगा और झड़ना कम होगा.

गीले बालों में न करें हेयरस्टाइल: बारिश में भीगने के बाद तुरंत जूड़ा, पोनी या टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बाल टूटने लगते हैं. हमेशा बालों को सुखाने के बाद ही स्टाइल करें.

गीले बालों में न करें हेयरस्टाइल: बारिश में भीगने के बाद तुरंत जूड़ा, पोनी या टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बाल टूटने लगते हैं. हमेशा बालों को सुखाने के बाद ही स्टाइल करें.

Published at : 27 Aug 2025 06:00 PM (IST)

Preferred Sources

ब्यूटी फोटो गैलरी

[ad_2]

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव

[ad_1]

Love Rashifal 28 August 2025: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए गुरुवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज के दिन पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. किसी भी तरह की छोटी गलतफहमियों का प्रभाव रिश्तों पर न आने दें.अविवाहित लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
जीवनसाथ से मन की बात साझा कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा. सिंगल लोगों को पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव लाइफ में रोमांच और नयापन महसूस कर सकते हैं. पार्टनर आपकी तारीफ करेगा. शादीशुदा जातकों को बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगी. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन आपके रिश्ते में मधुरता आएगी. अपनी भावनाओं को काबू में रखें. किसी भी छोटी बातों को विवाद का रूप न दें. नए रिश्तों की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
प्रेम जीवन में आज के दिन सरप्राइज मिलने की संभावना है. पार्टनर की तरफ से मेहनत और ईमानदारी के लिए सराहना होगी. शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं. रिश्तों में आज के दिन स्थिरता आएगी. अविवाहित लोगों को आज ऑनलाइन माध्यम से नया रिश्ता मिल सकता है. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है. पार्टनर के साथ किसी आदत से झुंझलाहट का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत कायम रखें. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
वृश्चिर राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार जताने के लिए अच्छा रहने वाला है. साथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. नए रिश्तों को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है. पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है. सिंगल लोगों किसी को डेट करने का मन बना सकते हैं. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी. अपने रिश्तें में किसी भी तरह की गलतफहमी पैदा न होने दे. सिंगल लोगों को प्यार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए आज से जुड़ी चर्चाएं बढ़ सकती है. रिलेशनशिप में उत्साह बना रहेगा. 

Love Rashifal 28 August 2025: क्या गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा प्यार का सरप्राइज? जानें लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम जीवन में सुकून भरा रहने वाला है. पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें. शादीशुदा लोगों के बीच प्यार और अपनापन बढ़ेगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: सामने आया दिल्ली में शख्स को कार से कुचलते नाबालिग का वीडियो, घसीटा भी था

[ad_1]

Delhi Accident: दिल्ली के उत्तरी इलाके समयपुर बदली में शनिवार, 23 अगस्त की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 32 साल के युवक की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक नाबालिग ने कार चला रखी थी और अचानक लापरवाही से गाड़ी मोड़ दी.

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि कार 16 साल के किशोर चला रहा था. गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठा. इसी दौरान कार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक कार के नीचे फंस गया और कई मीटर तक घसीटता चला गया. जब गाड़ी आखिरकार रुकी, तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे की पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज की मदद से पुलिस ने कार और उसके चालक की पहचान कर ली. इसके बाद नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी किशोर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

चर्चा का विषय बना वीडियो

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. लोग कह रहे हैं कि नाबालिगों को गाड़ी सौंपना सीधा खतरे को न्योता देना है. एक छोटी सी लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में केवल आरोपी ही नहीं, बल्कि उसके माता-पिता की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, जिन्होंने नाबालिग को वाहन चलाने दिया.

फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर ली है और मामले की गहन जांच की जा रही है. अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि इस हादसे में कहीं और किसी की लापरवाही तो जिम्मेदार नहीं है.


Instagram Reel बनाना होगा और भी मजेदार! इस नए फीचर ने क्रिएटर्स की कर दी मौज, जानें करें इस्तेम

[ad_1]

Instagram New Feature: Meta के स्वामित्व वाले Instagram ने हाल ही में एक नया फीचर रोलआउट किया है जिसके ज़रिए कंटेंट क्रिएटर्स अब कई रील्स को जोड़कर एक तरह की सीरीज़ बना सकते हैं. यह अपडेट उन यूज़र्स के लिए खास है जो मल्टी-पार्ट कंटेंट शेयर करते हैं. अब दर्शकों को पूरा प्रोफ़ाइल स्क्रॉल करने की ज़रूरत नहीं होगी, बल्कि वे सीधे अगली रील से जुड़ पाएंगे. इस बदलाव से एंगेजमेंट बढ़ने और ऐप के बाहर भी ट्रैफ़िक लाने की संभावना है.

किसके लिए फायदेमंद है नया फीचर?

यह नया टूल न केवल प्रोफेशनल क्रिएटर्स बल्कि पर्सनल अकाउंट वाले यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है. इससे इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और छोटे बिज़नेस अपने कंटेंट और प्रोडक्ट्स को ज़्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं. मल्टी-पार्ट स्टोरीज़, ट्यूटोरियल्स, रेसिपी कलेक्शन, ट्रैवल डायरी या व्लॉग्स बनाने वाले क्रिएटर्स अब अपने फॉलोअर्स को आसानी से अगली रील पर ले जा सकते हैं. पहले जहाँ उन्हें बार-बार कहना पड़ता था कि “पार्ट 2 के लिए वापस आएं”, वहीं अब सीधा लिंक जोड़कर दर्शकों को अगले एपिसोड तक पहुँचाया जा सकता है.

कब और कैसे मिलेगा फीचर?

इंस्टाग्राम यह फीचर धीरे-धीरे सर्वर-साइड अपडेट के जरिए रिलीज़ कर रहा है. यानी फिलहाल यह हर किसी के पास उपलब्ध नहीं होगा. कुछ यूज़र्स को इसे इस्तेमाल करने के लिए क्रिएटर या प्रोफेशनल अकाउंट पर स्विच करना पड़ सकता है.

नए पोस्ट में Reel लिंक करने का तरीका

  • सबसे पहले अपना वीडियो बनाएं और सामान्य तरीके से रील अपलोड करें.
  • एडिटिंग पूरी करने के बाद Next पर टैप करें और कैप्शन स्क्रीन पर जाएं.
  • यहां आपको Link a reel का विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें.
  • लिस्ट में से अपनी रील चुनें और चाहें तो उसका टाइटल डालें (न डालें तो डिफॉल्ट “Linked Reel” नाम जुड़ जाएगा).
  • अब रील को पब्लिश कर दें, इसके साथ आपकी लिंक्ड रील भी जुड़ जाएगी.

पहले से मौजूद रील में लिंक जोड़ने का तरीका

  • अपने प्रोफ़ाइल से किसी भी रील को खोलें और ऊपर दिए गए थ्री-डॉट मेन्यू पर टैप करें.
  • Link a reel विकल्प चुनें और लिस्ट से रील सिलेक्ट करें.
  • चाहें तो टाइटल डालें और फिर OK दबाकर लिंकिंग पूरी करें.

इंस्टाग्राम का नया “Linked Reel” फीचर उन क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो अपनी ऑडियंस को लगातार कंटेंट से जोड़े रखना चाहते हैं. यह न सिर्फ मल्टी-पार्ट कंटेंट को व्यवस्थित करेगा बल्कि ब्रांड्स और बिज़नेस के लिए भी बेहतर एंगेजमेंट का रास्ता खोलेगा.

यह भी पढ़ें:

12GB रैम और 200MP कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन पर तगड़ी छूट! अभी खरीदने पर होगी 26 हजार की बचत

[ad_2]

Video: इसलिए कहते हैं दूरी बनाए रखें, स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में ठुक गईं 4 कारें

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूटी सवार व्यक्ति की लापरवाही के कारण सड़क पर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई. यह घटना एक व्यस्त सड़क पर हुई है, जहां स्कूटी सवार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही गाड़ियों की एक के बाद एक टकराव हो गई. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई गंभीर हताहत नहीं हुआ, लेकिन कई गड़ियों को नुकसान पहुंचा.

जनिए क्या है पूरा मामला?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार सड़क पर अचानक ब्रेक लगाता है, जिससे पीछे चल रही एक कार को ब्रेक लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. इसके बाद पीछे चल रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा जाती हैं, जिससे एक चेन रिएक्शन पैदा हो जाता है.वीडियो में कुल चार कारें आपस में टकराती हुई नजर आ रही हैं, जिसमें चारों कारें शामिल हैं. घटना के समय सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन स्कूटी की लापरवाही ने स्थिति को नियंत्रण से बाहर कर दिया.

लोगों ने स्कूटी चालक पर गुस्सा जाहिर किया

वीडियो में देखा गया कि अगर सभी कार के ड्राइवर अचानक ब्रेक नहीं लगाते तो कारों के बीच भीषण टक्कर हो जाती. इसके बाद गाड़ियों के ड्राइवर आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग हादसे की गंभीरता को समझने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने स्कूटी चालक पर गुस्सा जाहिर किया.

लोगों ने कहा कि उसकी लापरवाही की वजह से एक बड़ा हादसा हो सकता था. लोगों ने यह भी कहा कि अचानक बीच सड़क पर ब्रेक नहीं लगाई जाती है. यह घटना एक बार फिर सड़क और जागरूकता की ओर ध्यान खींचती है.


गणेश चतुर्थी पर ‘कुली’ का कारनामा! रजनीकांत की फिल्म ने धड़ाधड़ बटोरे इतने करोड़

[ad_1]

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं और अब फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ कदम बढ़ा रही है. पिछले दो दिनों से ‘कुली’ के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही थी. लेकिन अब गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म को छुट्टी का फायदा मिलता नजर आ रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट कमा रही है.

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘कुली’ ने पहले हफ्ते घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 229.65 करोड़ रुपए कमाए थे.
  • रजनीकांत की फिल्म ने 9वें दिन 5.85 करोड़, 10वें दिन 10.5 करोड़ और 11वें दिन 11.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी.
  • ‘कुली’ ने 12वें दिन 3.25 करोड़ और 13वें दिन 3.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.



14वें दिन ‘कुली’ की कमाई में जबरदस्त इजाफा

  • ‘कुली’ के 14वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. फिल्म ने अब तक (रात 11 बजे तक) 4.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ का कुल कलेक्शन 268.75 करोड़ रुपए हो गया है.
  • अब रजनीकांत की फिल्म 270 करोड़ का आंकड़ा पार करने से सिर्फ इंचभर दूर है.
  • ‘कुली’ पहले ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब फिल्म का अगला टारगेट धूम 3 है.
  • साल 2013 में रिलीज हुई इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में 271.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

‘कुली’ का बजट और स्टार कास्ट

  • ‘कुली’ का बजट 350 करोड़ है और फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा कमाकर अपना बजट वसूल कर चुकी है.
  • इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस 350 करोड़ फिल्म के लिए डायरेक्टर ने 50 करोड़ रुपए की फीस वसूल की है.
  • वहीं रजनीकांत ने ‘कुली’ के लिए 200 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं. इसके अलावा आमिर खान, श्रुति हासन, उपेंद्र और नागार्जुन जैसे स्टार्स भी अहम रोल में हैं.



[ad_2]

इस विदेशी कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए टाटा स्टील ने लगाए 3100 करोड़, फोकस रहेंगे शेयर

[ad_1]

Tata Steel: देश के बाहर अपने कारोबार को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए टाटा स्टील (Tata Steel) ने सिंगापुर में अपनी सब्सिडियरी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (T Steel Holdings Pte. Ltd.) में 3,100 करोड़ रुपये के शेयर हासिल किए हैं. टाटा स्टील लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने सिंगापुर में अपनी यूनिट टी स्टील होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड में 3,104.03 करोड़ रुपये (355 मिलियन डॉलर) की हिस्सेदारी खरीद ली है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने 0.1005 डॉलर प्रति शेयर के फेस वैल्यू वाले 353.23 करोड़ शेयर खरीदे हैं. इसी के साथ अब टी स्टील होल्डिंग्स टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी बनी रहेगी, जिस पर टाटा स्टील का मालिकाना हक बना रहेगा. 

कंपनी में लगातार बढ़ रही हिस्सेदारी 

इससे पहले जुलाई में टाटा स्टील ने टी स्टील होल्डिंग्स में 1,074 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी हासिल की थी. फरवरी में कंपनी ने टी स्टील होल्डिंग्स में 10,727 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे. अगस्त 2024 में 2,348 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी थी.  कंपनी की योजना इस वित्तीय वर्ष के दौरान एक या एक से अधिक किस्तों में शेयरों का अधिग्रहण करने की है. इससे पहले मई में कंपनी ने कहा कि वह टी स्टील होल्डिंग्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए लगातार निवेश करती रहेगी.

टाटा स्टील के शेयर के भाव 

मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद जैसे ही टी स्टील होल्डिंग्स में टाटा स्टील की हिस्सेदारी बढ़ने की खबर सामने आई, वैसे ही कंपनी के शेयर NSE पर  2.88 परसेंट चढ़कर 155.03 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 में 1.02 परसेंट की गिरावट आई. पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयरों में 0.43 परसेंट की गिरावट आई है और इस साल अब तक 12.30 परसेंट का उछाल आया है. 

 

ये भी पढ़ें: 

क्या मुकेश अंबानी की इस कंपनी पर पड़ेगा ट्रंप के टैरिफ का असर? AGM से पहले 28 अगस्त को फोकस में रहेंगे शेयर

[ad_2]