Aaj Ka Meen Rashifal 28 August 2025: अचानक नुकसान! क्या आपकी जिद बिगाड़ेगी घर का माहौल? जानें आ

[ad_1]

Pisces Horoscope 28 August 2025: चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में किसी अनबन हो सकती है. बिजनेस में आपको सडनली लॉस हो सकता है, अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर भी बढ़ने के योग हैं.

परिवार राशिफल: पारिवारिक जीवन में आपकी जिद परेशानी का कारण बन सकती है. किसी भी बात पर अनबन से बचें और घर के सदस्यों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें.

लव राशिफल: रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें. जीवनसाथी के साथ धैर्य और समझदारी से बातचीत करें, तभी संबंध मधुर बने रहेंगे.

व्यापार राशिफल: बिजनेस में अचानक नुकसान या अनपेक्षित खर्चे बढ़ सकते हैं. ग्राहकों की मांग के अनुसार प्रोडक्ट पर ध्यान देना जरूरी है. प्रोडक्ट की क्वालिटी पर लापरवाही आपकी इमेज को नुकसान पहुँचा सकती है.

नौकरी राशिफल: वर्कप्लेस पर आपके कारण किसी खास काम में देरी हो सकती है, जिससे बॉस नाराज़ हो सकते हैं. एम्प्लॉयड पर्सन सतर्क रहें क्योंकि आपके कार्यों पर नजर रखी जा रही है.

युवा और करियर राशिफल: छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा लेकिन कोई बड़ी उपलब्धि फिलहाल नहीं दिख रही है.

धन राशिफल: अचानक खर्चे बढ़ने से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. पैसों को लेकर सतर्क रहें और निवेश सोच-समझकर करें.

हेल्थ राशिफल: सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी जैसे सिरदर्द या कमजोरी परेशान कर सकती है. खानपान संतुलित रखें और आराम करें.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और “श्री सूक्त” का पाठ करें.

FAQs
प्रश्न: क्या मीन राशि के जातकों को आज नुकसान हो सकता है?
उत्तर: हां, बिजनेस में अचानक नुकसान और अनपेक्षित खर्चों की संभावना है.

प्रश्न: क्या आज पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा?
उत्तर: हां, आपकी जिद से परिवार में अनबन हो सकती है, धैर्य बनाए रखें.

प्रश्न: स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
उत्तर: हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है, लेकिन सावधानी और आराम से स्थिति ठीक रहेगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Market गिरा, लेकिन NPS ने दिए बंपर Return – जानिए टॉप 5 funds |Paisa Live

[ad_1]

भले ही मार्केट में गिरावट का दौर चल रहा हो, लेकिन NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में निवेश करने वालों को जबरदस्त रिटर्न मिला है। NPS के Tier 1 में शामिल सभी इक्विटी फंड्स ने पिछले 5 सालों में 18% से 20% तक का सालाना रिटर्न दिया है। LIC Pension Fund ने 19.2%, HDFC ने 18.8%, और Tata ने 16.5% का 5-वर्षीय रिटर्न दिया है। एकमुश्त ₹1 लाख निवेश 5 साल में ₹2.4 लाख तक पहुंचा, वहीं ₹10,000 की मासिक SIP से करीब ₹10 लाख का फंड तैयार हुआ।NPS एक मार्केट-लिंक्ड पेंशन योजना है जिसमें आप रिटायरमेंट के लिए नियमित निवेश करते हैं। रिटायरमेंट के समय 60% राशि टैक्स फ्री निकाली जा सकती है जबकि 40% अनिवार्य रूप से एन्युटी में जाती है। Mutual Funds की तुलना में NPS के पास कम विकल्प (सिर्फ 11 एक्टिव फंड्स) हैं, लेकिन रिटर्न के मामले में ये शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

[ad_2]

‘हमें कोई अलग नहीं कर सकता’, गोविंदा से तलाक की खबरों पर सुनीता का बयान

[ad_1]

पिछले कुछ दिनों से सुनीता आहूजा ने बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी दायर कर दी है. लेकिन आज एक साथ गणेश चतुर्थी मनाकर गोविंदा और सुनीता ने तलाक की अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया. दोनों ने एक साथ गणपति बप्पा की पूजा की और मिठाई बांटते भी दिखे. वहीं अब सुनीता ने खुद बयान देकर साफ कर दिया है कि उनके और गोविंदा की तलाक की खबरें झूठी हैं.

एएनआई से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की खबरों को लेकर बात की. उन्होंने कहा- ‘आज इतना करीब, करीब थे हम दोनों. अगर कुछ होता तो हम इतने नजदीक होते? हमारी दूरियां होती. कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता, चाहे ऊपर से कोई आ जाए भगवान आ जाए, कोई शैतान भी आ जाए. कोई नहीं अलग कर सकता है.’

‘मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है’
सुनीता आहूजा ने आगे कहा- ‘एक मूवी थी ना ‘मेरा पति सिर्फ मेरा’ है’ वैसे ही मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है और किसी का नहीं है. जब तक हम मुंह ना खोले तब तक आप प्लीज आप लोग कोई भी चीज ना बोलिए.’

गोविंदा ने कही थी ये बात
बता दें कि इससे पहले गोविंदा ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो हमेशा साथ रहने की दुआ करते हैं. उन्होंने कहा था- ‘जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाती है, प्रथम देव की कृपा की हो जाती है तो परिवार के कष्ट निकल जाते हैं, दुख-बाधाएं दूर हो जाती हैं और समाज के साथ एक साथ मिलकर रह सकते हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि हम लोग भी साथ रहे. जो आप लोगों की शुभ इच्छा है कि हम साथ रहें.’



[ad_2]

एशिया कप में भारत के लिए खतरा बन सकते हैं ये 4 पाकिस्तानी खिलाड़ी, मैच जीतना है तो इनको रोकना जरुरी

[ad_1]

IND Vs PAK: एशिया कप में भारत के लिए खतरा बन सकते हैं ये 4 पाकिस्तानी खिलाड़ी, मैच जीतना है तो इनको रोकना जरुरी

[ad_2]

सावधान! बिना कार्ड या OTP के भी खातों से पैसा उड़ा रहे स्कैमर्स, इन तरीकों से रहें सुरक्षित

[ad_1]

इन दिनों साइबर क्राइम के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और पलक झपकते ही उनकी मेहनत की कमाई को उड़ा ले जाते हैं. अब झारखंड से सामने आए एक ताजा मामले में स्कैमर्स ने OTP या कार्ड के बिना ही एक महिला का बैंक अकाउंट खाली कर दिया. स्कैमर्स ने महिला को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का लालच दिया और उसके खाते से 10,000 रुपये उड़ा लिए. आइए जानते हैं कि इस स्कैम से कैसे अंजाम दिया गया और इससे बचने का तरीका क्या है.

आंखों को स्कैन कर खाली किया खाता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड के गढ़वा जिले में स्कैमर्स ने एक महिला से संपर्क किया. स्कैमर्स ने कहा कि वो उसे पीएम किसान योजना का फायदा दिलवाएंगे. इस बहाने उन्होंने महिला की आंखों को स्कैन कर लिया और इसकी मदद से उसके खाते से पैसे निकाल लिए. बाद में जब महिला बैंक गई तो उसे इस फ्रॉड का पता चला. 

बिना OTP कैसे निकला पैसा?

आजकल अधिकतर बैंक खाते आधार कार्ड के साथ लिंक है. इस कारण बायोमैट्रिक स्कैन कर भी खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं. हालांकि, ऐसी ट्रांजेक्शन पर लिमिट लगी हुई है. स्कैमर्स ने पहले महिला के आधार कार्ड से उसके बैंक खाते का पता लगाया और उसे बिना बताए आंखों को स्कैन कर खाते से पैसा निकाल लिया.

ऐसे स्कैम से खुद को कैसे बचाएं?

ऐसे स्कैम से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपना आधार कार्ड संभलकर इस्तेमाल करें. किसी भी अनजान जगह या व्यक्ति के साथ आधार नंबर शेयर न करें. जरूरत पड़ने पर वर्चुअल आधार नंबर देकर काम चलाया जा सकता है. इसे UIDAI की वेबसाइट से जनरेट किया जा सकता है. UIDAI की वेबसाइट पर आप अपनी बायोमैट्रिक इन्फोर्मेशन को भी लॉक कर सकते हैं. इसका मतलब यह है कि आपके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन को कोई दूसरा यूज नहीं कर पाएगा. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 आने से पहले धड़ाम हो गई iPhone 16 सीरीज की कीमत, भारी छूट पर खरीदने का शानदार मौका

[ad_2]

‘रूस के लिए बहुत बुरा होगा अगर…’, जेलेंस्की के साथ मीटिंग से पहले ट्रंप ने फिर दी पुतिन को धम

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (27 अगस्त, 2025) को यूक्रेन युद्ध रोकने को लेकर फिर से रूस को धमकी दी है. ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध पर उनकी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बातचीत नाकाम होती है, तो रूस को इकोनॉमिक वॉर का सामना करना पड़ सकता है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान कहा कि रूस के लिए इकोनॉमिक वॉर बहुत ही बुरा होगा. उन्होंने कहा, “यह विश्व युद्ध नहीं होगा, बल्कि एक आर्थिक युद्ध होगा, जो बहुत ही बुरा होगा. इससे रूस के लिए भी काफी बुरा होगा और मैं ऐसा नहीं चाहता हूं.”

ट्रंप ने युद्ध खत्म करने की खाई थी कसम, पर स्थिति अभी भी मुश्किल

हालांकि, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व में यह कसम खाई थी कि जैसे ही वह अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालेंगे, वैसे ही वह यूक्रेन के खिलाफ रूस के जारी सैन्य अभियानों को खत्म. उन्होंने तभी से यूक्रेन के खिलाफ रूस के जारी हमलों को खत्म कर देंगे, लेकिन जनवरी 2025 में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के करीब आठ महीने बाद भी यूक्रेन युद्ध की स्थिति मुश्किल बनी हुई है.

यहां तक कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इसी महीने 15 अगस्त को अलास्का में एक शिखर सम्मेलन में मुलाकात की थी. ट्रंप-पुतिन की इस मुलाकात से यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापना की प्रगति होने की उम्मीद थी. लेकिन ट्रंप-पुतिन की यह बैठक बेनतीजा रही.

रूस पर दबाव डालने के लिए ट्रंप ने लगाए कई प्रतिबंध

रूस-यूक्रेन में शांति न होने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मॉस्को के खिलाफ कई प्रतिबंधों की घोषणा की. इसके अलावा, ट्रंप ने दुनिया के उन सभी देशों को भी प्रतिबंध और अन्य नतीजे भुगतने की भी चेतावनी दी, जो रूस से तेल की खरीदारी करते थे, क्योंकि ट्रंप का मानना है कि रूस कच्चे तेल को निर्यात कर राजस्व इकट्ठा कर रहा है, जो यूक्रेन पर लगातार सैन्य अभियान चलाने में सहायक बन रही हैं.

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ

रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी में ट्रंप ने रूस से लगातार कच्चे तेल का आयात करने को लेकर भारत पर 50 परसेंट का अतिरिक्त टैरिफ घोषित कर दिया. हालांकि, उसी ट्रंप ने रूस से ज्यादा तेल और गैस आयात करने वाले चीन के खिलाफ उच्च टैरिफ लागू नहीं किया.

यह भी पढ़ेंः ‘धर्म सब जगह जाना चाहिए, लेकिन…’, संघ प्रमुख मोहन भागवत का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान

[ad_2]

नहीं पसंद आया एंड्रॉयड फोन का नया अपडेट! ऐसे पुराने डिजाइन को कर सकते हैं सेट, जानें आसान तरीका

[ad_1]

Android Update: अगर आपको गूगल फोन ऐप का नया इंटरफ़ेस परेशान कर रहा है तो अच्छी खबर यह है कि आप अभी भी पुराने लेआउट पर वापस लौट सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे, यह तरीका स्थायी नहीं है. गूगल आने वाले अपडेट्स के जरिए नए डिज़ाइन को ज़बरदस्ती लागू कर सकता है और पुरानी वर्ज़न लंबे समय तक काम भी न करें.

नए डिज़ाइन में क्या बदला?

गूगल ने फोन ऐप के लेआउट में कई बदलाव किए हैं. Favourites और Recents टैब्स को मिलाकर अब एक नया Home टैब बना दिया गया है. कीपैड को अलग सेक्शन में भेजा गया है और इसके बटन पहले से बड़े व गोल आकार के हो गए हैं. कॉल रिसीव करने का तरीका भी बदल गया है अब इसे हॉरिजॉन्टल स्वाइप से उठाना होगा.

कॉल के दौरान भी बटन अब गोलाई वाले पिल शेप में दिखते हैं और स्क्रीन के निचले हिस्से में बड़ा सा लाल रंग का End Call बटन दिया गया है. पहली नज़र में ये बदलाव मामूली लग सकते हैं लेकिन कई यूज़र्स के लिए यह अनुभव असहज हो गया है. चूंकि गूगल प्ले स्टोर पर अपडेट्स ऑटोमेटिक होते हैं इसलिए ज़्यादातर लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगी.

पुराना लेआउट वापस लाने का तरीका

पुराना इंटरफ़ेस पाने का सबसे आसान उपाय है कि आप ऐप को अपडेट्स से अनइंस्टॉल कर दें. इससे ऐप डिलीट नहीं होगी क्योंकि यह सिस्टम ऐप है बल्कि यह आपके फोन के साथ आई शुरुआती वर्ज़न पर लौट जाएगी. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर खोलें, Phone by Google सर्च करें, ऐप पर टैप करके Uninstall चुनें और फिर फोन रीस्टार्ट करें. इसके बाद आपको पुराना डिज़ाइन वापस मिल जाएगा.

ऑटो-अपडेट रोकना ज़रूरी

पुराना लेआउट तभी तक रहेगा जब तक ऐप फिर से ऑटोमैटिक अपडेट न हो जाए. इसलिए ऐप के लिए Enable auto-update का विकल्प बंद करना होगा. इसके लिए प्ले स्टोर में ऐप खोलें, ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर टैप करें और ऑटो-अपडेट को डिसेबल कर दें. हालांकि ध्यान रखें कि ऐसा करने से आपको ज़रूरी सुरक्षा अपडेट्स और बग फिक्स तुरंत नहीं मिलेंगे, इसलिए समय-समय पर आपको मैन्युअली अपडेट चेक करना होगा.

विकल्प क्या हैं?

अगर आप OnePlus, OPPO या realme का फोन इस्तेमाल करते हैं तो आप ODialer ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. यह OPPO का आधिकारिक डायलर ऐप है और पुराने गूगल फोन ऐप जैसा ही अनुभव देता है. भले ही अभी के लिए यह तरीका काम करता है, लेकिन लंबे समय तक इसके टिके रहने की गारंटी नहीं है. भविष्य के सिस्टम अपडेट्स या गूगल के ज़बरदस्ती के अपडेट्स पुराना डिज़ाइन हमेशा के लिए हटा सकते हैं. यानी, फिलहाल यह सिर्फ एक अस्थायी राहत है, न कि स्थायी समाधान.

यह भी पढ़ें:

फ्री आएगा YouTube Premium, फ्लिपकार्ट ले आई नया मेंबरशिप प्लान, यूजर्स को मिलेगा एडिशनल डिस्काउंट

[ad_2]

IIT दिल्ली में शुरू होगा नया डिप्लोमा कोर्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल की होगी पढ़ाई

[ad_1]

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग लगातार बढ़ रही है और सरकार ने 2030 तक 30% इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने का लक्ष्य रखा है. इसी दिशा में अब देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने बड़ा कदम उठाया है. आईआईटी दिल्ली ने अपने ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी केंद्र (CART) के माध्यम से एक अनोखा कोर्स शुरू किया है. इलेक्ट्रिक वाहन (EV) टेक्नोलॉजी में ऑनलाइन स्नातकोत्तर डिप्लोमा.

एक साल का होगा कोर्स

यह कोर्स एक साल का होगा और खासतौर पर उन इंजीनियरों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो भारत के ईवी सेक्टर के विकास और बदलाव में योगदान करना चाहते हैं. खास बात यह है कि यह डिप्लोमा ऑनलाइन होगा, जिससे कैंडिडेट्स अपने काम या करियर को रोके बिना पढ़ाई जारी रख सकते हैं.

क्या-क्या सीख पाएंगे स्टूडेंट्स

  • बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम
  • पावर इलेक्ट्रॉनिक्स
  • पावरट्रेन डिजाइन
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
  • सुरक्षा प्रणालियां

क्लासरूम और कैंपस दोनों का अनुभव

आईआईटी दिल्ली का यह डिप्लोमा केवल ऑनलाइन क्लासेस तक सीमित नहीं रहेगा. इसमें छात्रों को लाइव ऑनलाइन लेक्चर के साथ-साथ कैंपस इमर्शन मॉड्यूल का भी अनुभव मिलेगा. इस मॉड्यूल के दौरान स्टूडेंट्स को आईआईटी दिल्ली की लैब्स में रिसर्च प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा.

रिसर्च और प्रोजेक्ट पर जोर

इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि रिसर्च, केस स्टडी, सिमुलेशन और कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जाएगा. आईआईटी दिल्ली की फैकल्टी के मार्गदर्शन में स्टूडेंट्स वास्तविक चुनौतियों और समस्याओं पर रिसर्च करेंगे और उनके समाधान तलाशेंगे.

डिप्लोमा के साथ मिलेगा बड़ा फायदा

कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को आईआईटी दिल्ली का आधिकारिक स्नातकोत्तर डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलेगा. इसके साथ ही वे संस्थान के एल्युमनाई नेटवर्क का हिस्सा भी बन जाएंगे, जो करियर ग्रोथ और नए अवसरों की दृष्टि से बेहद लाभदायक साबित हो सकता है.

किन-किन क्षेत्रों में खुलेंगे अवसर

  • ईवी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
  • फ्लीट विद्युतीकरण
  • पॉलिसी मेकिंग

भारत की दिशा बदल सकता है यह कोर्स

भारत धीरे-धीरे पेट्रोल-डीजल वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में विशेषज्ञों की जरूरत तेजी से बढ़ रही है. आईआईटी दिल्ली का यह कोर्स न केवल युवाओं के लिए नए करियर विकल्प खोलेगा बल्कि देश की ईवी इंडस्ट्री को मजबूत करने में भी अहम योगदान देगा.

यह भी पढ़ें : देशभर में हर तीसरा छात्र ले रहा प्राइवेट कोचिंग, शहरी इलाकों में खर्च ज्यादा: शिक्षा सर्वे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या मुकेश अंबानी की इस कंपनी पर पड़ेगा ट्रंप के टैरिफ का असर? AGM से पहले फोकस में रहेंगे शेयर

[ad_1]

Reliance Industries Shares: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयर गुरुवार, 28 अगस्त को कंपनी की 48वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले फोकस में रहने वाले हैं. AGM शुक्रवार, 29 अगस्त, 2025 को होने वाली है, जिसमें कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने लगभग 44 लाख शेयरहोल्डर्स को संबोधित कर सकते हैं.  

रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर अमेरिका का भारतीय सामानों के आयात पर लगाया गया 25 परसेंट का एक्स्ट्रा टैरिफ आज से लागू हो गया है. इस बढ़े हुए टैरिफ का RIL के शेयरों पर सीधा असर देखने को मिल सकता है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में रूसी कच्चे तेल के सबसे बड़े खरीदारों में से एक है. ऐसे में कंपनी आगे चलकर कच्चे तेल की सोर्सिंग चुनौतियों से कैसे निपटेगी इस पर निवेशकों की पैनी नजर बनी रहने वाली है. 

रिलायंस के शेयर की यह है खासियत 

तमाम भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद रिलायंस के शेयर की कीमत 2025 में लगभग 14 परसेंट तक का इजाफा हुआ है.  जो निफ्टी 50 के 4.5 परसेंट की बढ़त से कहीं ज्यादा है. इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी देश की सबसे वैल्यूऐबल कंपनी है, जो इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाए रखेगी. जेपी मॉर्गन ने सितंबर 2026 के लिए रिलायंस को ‘ओवरवेट’ रेटिंग दी है और शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,695 रुपये प्रति शेयर रखा है. इससे पहले, मंगलवार को BSE पर रिलायंस के शेयर 1.95 परसेंट गिरावट 1,385.30 की कीमत पर बंद हुए. 

फोकस में आलोक इंडस्ट्रीज के भी शेयर 

चूंकि ट्रंप के टैरिफ का टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है इसलिए मुकेश अंबानी की ही एक और कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज के भी शेयर इन दिनों फोकस में रहने वाले हैं. बीते कुछ दिनों से इसमें पहले से ही गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार को भी 2 परसेंट से भी ज्यादा टूटकर इसके शेयर की कीमत 17.61 रुपये पर आ गई. आलोक इंडस्ट्रीज एक टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसे NCLT प्रॉसेस के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल ने मिलकर खरीदा था. 

 

ये भी पढ़ें: 

ट्रंप के टैरिफ का खौफ, 2800 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली थी कंपनी; अब प्लान हो सकता है चेंज

[ad_2]

संजय दत्त या गोविंदा, किसके पास है तगड़ा बैंक बैलेंस? जानें नेटवर्थ

[ad_1]

सुपरस्टार गोविंदा और संजय दत्त, दोनों का नाम एक दौर में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रहा है. हालांकि अब गोविंदा सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं तो वहीं संजय विलेन अवतार से हर किसी को हैरान कर रहे हैं. गोविंदा और संजय दत्त ने अपनी एक्टिंग से तगड़ी फैन फॉलोविंग बनाई है, वहीं दोनों स्टार्स ने खूब दौलत भी कमाई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोविंदा और संजय दत्त में किसके पास ज्यादा पैसा है?  

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा अपनी एक फिल्म के लिए 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं. ब्रांड एडोर्समेंट से भी वो करोड़ों की कमाई करते हैं. इसके अलावा उन्होंने रियल इस्टेट में काफी पैसे इनवेस्ट किए हुए हैं. महंगी गाड़ियों और आलीशान बंगलों के साथ सुपरस्टार एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं. गोविंदा की कुल नेटवर्थ 170 करोड़ रुपए है.

Sanjay Dutt Vs Govinda: संजय दत्त या गोविंदा, रईसी की रेस में कौन आगे? बैंक बैलेंस देखकर रह जाएंगे दंग

गोविंदा के पास कई घर और महंगा कार कलेक्शन

  • गोविंदा के पास मुंबई के जुहू में शानदार बंगला है जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपए बताई जाती है.
  • सुपरस्टार रुइया पार्क में एक बंगले के मालिक हैं. गोविंदा के कोलकाता, लखनऊ और रायगढ़ में भी घर हैं
  • मड आइलैंड में भी उनका एक घर है जहां अक्सर फिल्मों की शूटिंग होती है.
  • गोविंदा के कार कलेक्शन में कई लग्जीरियस गाड़ियां शामिल हैं. उनके पास मर्सिडीज-बेंज GLC (64 लाख रुपए) है
  • वो हुंडई क्रेटा (15 लाख रुपए), टोयोटा फॉर्च्यूनर (34 लाख रुपए) और मर्सिडीज C220D (43 लाख रुपए) के भी मालिक हैं.

Sanjay Dutt Vs Govinda: संजय दत्त या गोविंदा, रईसी की रेस में कौन आगे? बैंक बैलेंस देखकर रह जाएंगे दंग

गोविंदा से ज्यादा है संजय दत्त की नेटवर्थ
संजय दत्त दौलत के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. गोविंदा की तरह उनके पास भी कई शानदार बंगले और बेहतरीन कार कलेक्शन है. इतना ही, नेटवर्थ के मामले में संजय गोविंदा से कहीं ज्यादा आगे हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त की नेटवर्थ 295 करोड़ रुपए है. 

Sanjay Dutt Vs Govinda: संजय दत्त या गोविंदा, रईसी की रेस में कौन आगे? बैंक बैलेंस देखकर रह जाएंगे दंग

देश-विदेश में संजय दत्त की प्रॉपर्टी

  • संजय दत्त का पाली हिल्स में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपए बताई जाती है.
  • उनका दुबई में भी एक महलनुमा घर है जिसकी तस्वीरें उनकी वाइफ अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.
  • एक्टर के अपने दो प्रोडकशन हाउस हैं, जिनका नाम संजय दत्त प्रोडक्शंस और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स है.
  • संजय दत्त ने कई कंपनियों और ब्रांड्स में करोड़ों की इनवेस्टमेंट भी की हुई है.

Sanjay Dutt Vs Govinda: संजय दत्त या गोविंदा, रईसी की रेस में कौन आगे? बैंक बैलेंस देखकर रह जाएंगे दंग

संजय दत्त का लग्जीरियस कार कलेक्शन

  • उनके कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस घोस्ट (6.95-7.95 करोड़ ) और लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी (2.99 करोड़) शामिल है.
  • इसके अलावा संजय ऑडी आर8 (2.72 करोड़), फेरारी 599 जीटीबी (1.3 करोड़) और ऑडी क्यू7 (99.81 लाख) के मालिक हैं.
  • संजय के पास हार्ले-डेविडसन फैट बॉय (25.68 लाख) और डुकाटी मल्टीस्ट्राडा (21.48-31.48 लाख) जैसी महंगी मोटरसाइकिलें भी हैं.

[ad_2]