‘भारत को स्कूल का बच्चा समझना ट्रंप की जाहिल…’, टैरिफ पर इस शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सुन

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर रूस से तेल आयात करने को लेकर लगाए गए टैरिफ की चारों ओर से आलोचना हो रही है. अमेरिका के कई पूर्व नेताओं के साथ कई अर्थशास्त्रियों ने भी ट्रंप के इस कदम को बेवकूफी भरा कहा है. वहीं, अब एक अमेरिकी पत्रकार ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को लेकर ट्रंप की नीति को अपमानजनक और जाहिलपन से भरा हुआ कहा है.

अमेरिकी पत्रकार रिक सांचेज ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका को भारत के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए जैसा कि वह स्कूल जाने वाला बच्चा हो. उन्होंने कहा, ‘भारत कोई स्कूल जाने वाला नहीं, बल्कि एक बड़ा लडका है.’ उन्होंने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप के फैसले अक्सर जलन, दुर्भावना और अवैज्ञानिक सोच से उपजे होते हैं. मैं भारत की सराहना करता हूं कि वह ट्रंप के इस कदम के खिलाफ अपने फैसले पर अडिग खड़ा है.’

सेकेंड्री टैरिफ की अमेरिकी नीति को ज्यादातर लोग समझते हैं बेतुका- सांचेज

सांचेज ने कहा, ‘सेकेंड्री टैरिफ को लेकर अमेरिका की नीति ज्यादातर लोगों के नजरिए में बेहद बेतुका है.’ उन्होंने भारत के साथ इस तरह के व्यवहार किए जाने पर अमेरिका के नजरिए की इस तरह से आलोचना कि जैसे अमेरिका को अपने फैसले लेने की प्रक्रिया में एक सुपरविजन की जरूरत हो.

भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर क्या बोले सांचेज?

सांचेज ने कहा कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदने और अपने तेल आपूर्तिकर्ताओं को स्वतंत्र रूप से चुनने के अधिकार के महत्व पर जोर देते हुए इसे एक परिवर्तनकारी और खतरनाक क्षण कहा. उन्होंने कहा, ‘यह (ट्रंप प्रशासन की) एक अपमानजनक और अज्ञानता से भरी हुई नीति है, क्योंकि वे रूस के नजरिए से यूक्रेन युद्ध के कारणों को नहीं समझते हैं. लेकिन आपको (ट्रंप प्रशासन को) इस बात का ध्यान रखना होगा, जिस पर कुछ हद तक प्रधानमंत्री मोदी ने ध्यान दिया है, कि कोई भी नीति अपमानजनक तब हो जाती है जब आप भारत जैसे एक देश को स्कूल जाने वाला बच्चा समझने लगते हैं, जिसका पार अपना एक उज्जवल इतिहास, संसाधन और क्षमता रहा है. यह बिल्कुल ऐसा ही है जैसे वे भारत के साथ एक स्कूली बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जिन्हें यह बताए जाने की जरूरत है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. लेकिन भारत कोई स्कूल का बच्चा नहीं है, वो एक बड़ा लड़का है.‘

यह भी पढ़ेंः ‘भारत-चीन के रिश्तों को तीसरे देश के नजरिए से मत देखें’, जिनपिंग से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

[ad_2]

पुलिया पर था भयंकर पानी, ड्राइवर ने जहाज बना दी बस! वीडियो देख यूजर्स बोले- आ गया स्वाद

[ad_1]

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं जो दिल दहला देते हैं और इंसान की लापरवाही को सामने ले आते हैं. ताजा मामला गांव की एक पुलिया का है, जहां उफनती नदी के तेज बहाव में भी बस ड्राइवर ने अपनी जान और यात्रियों की किस्मत से खिलवाड़ कर दिया. हैरानी की बात यह है कि पहले एक बस ड्राइवर ने जान जोखिम में डालकर बहते पुल पर बस दौड़ा दी और सुरक्षित पार निकल गया. उसे देखकर दूसरे ड्राइवर का भी जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने भी वही करने की कोशिश की. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और पल भर में पूरी बस नदी के तेज बहाव में बह गई.

पुलिया पर था भयंकर पानी, ड्राइवर ने जहाज बना दी बस

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गांव की एक पुलिया पर नदी उफान पर है. पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है और दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी है. यातायात पूरी तरह से ठप है और लोग केवल पानी के खतरनाक मंजर को देखकर खड़े हैं. तभी एक बस ड्राइवर अचानक बस को स्टार्ट करता है और बहते पानी में उसे दौड़ा देता है. लोग हैरानी से चीखते हैं लेकिन ड्राइवर बिना डरे बस को पानी में निकाल देता है और किसी तरह उसे पार भी कर लेता है. यह नजारा देखकर भीड़ दंग रह जाती है. लेकिन यहीं पर कहानी मोड़ ले लेती है.

दूसरे ड्राइवर ने देखकर की वही हरकत लेकिन…

पहली बस को पार होते देख दूसरी बस का ड्राइवर भी उसी बहादुरी (या कहें लापरवाही) को दोहराने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही वह बस को पुल पर चढ़ाता है, तेज बहाव उसे बहा ले जाता है. देखते ही देखते बस पानी के जहाज की तरह बहती हुई नदी में समा जाती है. वीडियो में लोग जोर-जोर से चिल्लाते हैं, “मत लेकर जाओ.” लेकिन ड्राइवर मानो खुद को पायलट समझ चुका था. उसने चेतावनी की परवाह नहीं की और आखिरकार बस पानी के हवाले हो गई.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Ummed Meena नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…होड़ा होड़, घुटना फोड़. एक और यूजर ने लिखा….इसलिए कहते हैं कि नकल में भी अक्ल की जरूरत होती है. अब आ गया होगा स्वाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस तरह के ड्राइवरों की वजह से ही सड़क दुर्घटनाएं होती हैं.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

शम्स तबरेज की शिक्षा: दिल की आग से मिलता है असली ज्ञान! जानें कैसे बदल सकती है ज़िंदगी?

[ad_1]

Shams Tabrizi Teachings: महान सूफी संत शम्स तबरेज कहते थे, इल्म किताबों से नहीं, दिल की आग से आता है. उनका मतलब यह था कि असली इल्म सिर्फ किताबों और तालीम से हासिल नहीं होता, बल्कि दिल की चाहत, रूह की तड़प और अल्लाह की तलाश से मिलता है.

किताब इंसान को रास्ता दिखा सकती हैं, लेकिन असली सीख और समझ दिल से आती है. शम्स की यह सोच सिर्फ धर्म या रूहानी तक पाबंद नहीं थी, बल्कि इसमें मोहब्बत और इंसानियत की भी अहमियत बताई गई है. यहीं वजह है कि उनकी बातें आज भी लोगों के लिए हौसला बनी हुई हैं. चलिए जानते हैं इस अनोखे पैगाम के बारे में.

13वीं सदी में शम्स का अनोखा पैगाम
शम्स तबरेज 13वीं सदी के महान सूफी संत थे, जिनकी मुलाकात मशहूर कवि और फलसफी जलालुद्दीन रूमी से हुई थी. रूमी की जिंदगी का असल रूहानी मोड़ तभी आया जब वह शम्स से मिले और उनकी गहरी बातें और तालीम से मुतासिर हुए.

कहा जाता है कि उसी दौर में उन्होंने ये ख्याल पेश किया, जब वो रूमी को असली जागरूकता और हकीकी इल्म की राह दिखा रहे थे. उस वक्त लोग समझते थे कि इल्म सिर्फ किताबों और तालीम से हासिल होता है. लेकिन शम्स तबरेज ने इस सोच को बदल दिया.

उनका कहना था कि किताबें सिर्फ राह दिखाने का जरिया हैं, लेकिन असल इल्म दिल की आग से आता है, यानी अल्लाह की तलाश, मोहब्बत और रूह की तड़प से पैदा होता है. शम्स की यही तालीम रूमी की सोच और शायरी में साफ झलकती है. इसी वजह से उनकी ये खास पैगाम आज भी लोगों को राह दिखाती है.

दिल की आग का मतलब क्या है?
“दिल की आग” यानी कि इंसान के अंदर की तड़प और जुनून. इसका मतलब है रूह की खोज, अल्लाह की तलाश और इंसानियत के लिए सच्ची मोहब्बत. जब कोई इंसान अपने दिल में इस आग को महसूस करता है, तो यह उसे अंदर से बदल देती है और रूहानी उन्नति की तरफ ले जाती है.

यह सिर्फ पढ़ाई या किताबों से नहीं आती, बल्कि दिल और रूह की लगन से पैदा होती है. यही दिल की आग इंसान को सच्चे इल्म, हकीकी सुकून और दिल की सुकून तक पहुंचाती है. यही वजह है कि यह आग हर सच्चे इंसान के लिए अहम है.

रूमी पर गहरा असर
शम्स तबरेज की तालीम का सबसे गहरा असर उनके शागिर्द और बड़े शायर जलालुद्दीन रूमी पर पड़ा. शम्स से मुलाकात के बाद रूमी की सोच और उनकी शायरी बिल्कुल बदल गई. उनकी कविताओं और कलाम में दिल की तड़प, मोहब्बत और रूहानी तलाश साफ झलकती है.

रूमी का कलाम महज अल्फाज नहीं रहा, बल्कि उसमें दिल की गर्मी और अल्लाह से लगाव भर गया. यह सब शम्स की सोहबत और उनकी सीख का नतीजा था. कहा जाता है कि अगर शम्स न होते, तो शायद रूमी का नाम आज इतनी गहराई और रूहानियत से जुड़ा न होता.

आज के समाज के लिए पैगाम
आज के दौर में लोग अक्सर समझते हैं कि इल्म सिर्फ डिग्रियों और किताबों से मिलता है. लेकिन शम्स तबरेज की सीख हमें याद दिलाती है कि असली इल्म सिर्फ दिमाग से नहीं, बल्कि दिल और रूह की गहराई से आता है. इंसानियत, मोहब्बत और अल्लाह से लगाव ही वह असल नूर है, जो किसी को पूरा इंसान बनाता है.

आज जब जिंदगी सिर्फ दौलत, शोहरत और दिखावे में उलझी है, शम्स का पैगाम हमें यह समझता है कि असली सुकून किताबों या नाम से नहीं बल्कि दिल की सफाई, रूह की तलाश और मोहब्बत से आता है. यही इल्म इंसान को कामयाब और काबिल-ए-एहतराम बनाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Weekly Love Horoscope: 01 सितम्बर से 7 सितंबर 2025 का साप्ताहिक लव राशिफल रिश्तों में क्या होगा

[ad_1]

Weekly Love Horoscope (01 to 07 September 2025): इस हफ्ते प्यार और रिश्तों में उतार-चढ़ाव हर किसी की जिंदगी का हिस्सा होते हैं. कभी रिश्तों में मीठी बातें प्यार को और गहरा बना देती हैं, तो कभी छोटी-छोटी गलतफहमियां दूरियां भी ला देती हैं, इस हफ्ते 01 सितम्बर -7 सितंबर 2025 तक का समय सभी राशियों के लिए नए इमोशन और रिलेशनशिप ले कर आ रहा है,कुछ राशि वालों को पार्टनर का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा तो कुछ को धैर्य और समझदारी से रिश्ते संभालने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से आपकी राशि का साप्ताहिक लव राशिफल.

मेष (Aries)
इस हफ्ते आपके रिश्तों में नई गर्माहट आएगी,लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है या पुरानी नाराजगी खत्म होगी,नई सोच नई शुरुआत के साथ प्रेम सम्बन्ध पर निर्णय लेंगे.  कपल्स के लिए रोमांटिक आउटिंग का समय अच्छा है,साथ में शॉपिंग का आनंद लेंगे कुछ खट्टी -मीठी बात के साथ जीवन व्यतीत होगा,अविवाहित लोगों को अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा.
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें.

वृषभ (Taurus)
पार्टनर आपके लिए काफी केयरिंग रहेंगे. लेकिन, छोटे-छोटे मुद्दों पर झगड़ा होने की संभावना है. रिश्ते में बैलेंस बनाने के लिए शांत स्वभाव रखें. नए रिश्ते की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.लिविंग रिलेशन में है पार्टनर के साथ प्रेम संबंध को लेकर अच्छा तालमेल बनेगा संवाद करते समय खुलकर अपनी सहमती रखे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा पार्टनर के साथ इंजॉय करेगे .
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को गुलाब के फूल अर्पित करें.

मिथुन (Gemini)
यह हफ्ता आपके रिलेशनशिप के लिए मिक्स रहेगा. कभी हंसी-मजाक से माहौल खुशनुमा रहेगा, तो कभी छोटी-सी बात तनाव ला सकती है. सिंगल्स को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा आपके लव लाइफ में कुछ कठिन पल आयेगे जिसे मतभेद बन सकता है लेकिन रिश्ते पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा .वैवाहिक जीवन में इस हफ्ता अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा पार्टनर से खूब प्यार मिलेगा.
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर चढ़ाएं.

कर्क (Cancer)
लव लाइफ के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा.पार्टनर से भरपूर सहयोग और समझदारी मिलेगी 04 सितंबर से रिश्ते में किसी दुसरे के कारण दुरी बनेगी अपनी रिश्ता जिम्मेदारी के साथ निभाए ,कार्य का बोझ बढ़ने के कारण सही को गलत और गलत को सही कहेंगे वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा ,मानसिक शांति देगा. सिंगल्स
के लिए यह समय थोड़ा वेट करने वाला है.
उपाय: सोमवार के दिन चांद को दूध से अर्घ्य दें.

सिंह (Leo)
आपकी रोमांटिक लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं.बरसात की फुहारे की तरह पार्टनर के साथ प्यार मिल सकता है पुरानी नाराजगी दूर होगी.कपल्स एक-दूसरे के
और करीब आएंगे लव लाइफ में आपके द्वारा किया गया प्रयास सफल रहेगा शादीशुदा लोगों को भी रिश्तों में मजबूती महसूस होगी.पत्नी के सहयोग मिलने के कारण इस हफ्ता कई कई सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा.
उपाय: सूर्य को रोज अर्घ्य दें और गेहूं का दान करें.

कन्या (Virgo)
यह हफ्ता लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव ला सकता है.गलतफहमियां रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती हैं जल्दबाजी में किसी बात पर निर्णय नहीं ले दोनों का आपसी तालमेल रिश्ते को बचाने का अच्छा कला है 04 सितम्बर से लव लाइफ मजबूत बनेगा पुराना विवाद दूर होगा रिश्ते में मजबूती आएगी.अविवाहित लोगों को अचानक प्रपोजल मिल सकता है.वैवाहिक जीवन प्रेम रस से भीगे रहेगा.
उपाय: बुधवार के दिन हरे रंग की चीजें दान करें.

तुला (Libra)
यह हफ्ता पार्टनर से मीठी नोक झोंक होगी लेकिन यह आपके रिश्ते को और गहरा बनाएगी सप्ताह के अंत में लव लाइफ में कई रिश्ते तैयार होंगे आप काफी उत्साहित और रोमांटिक मुड में रहेंगे .रोमांटिक डेट या ट्रिप का योग है सिंगल्स के लिए यह हफ्ता रोमांचक रह सकता पहले आए पहले पाए की कहानी सत्यार्थ होगी रिश्ते को लेकर कन्फ्यूजन की स्थति बनेगी सही चुनाव करे . 
उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक (Scorpio)
इस सप्ताह लव लाइफ में इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगा लव लाइफ को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे बिच -बिच में कुछ समस्या बनेगा लेकिन घबराए नहीं,सही से मुकाबला करे. 
कपल्स एक-दूसरे के साथ योजनापूर्ण गहरी बातें शेयर करेंगे रिश्ते में तालमेल अच्छी बनेगी.शादीशुदा लोग घरेलू जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा बिजी रहेंगे एक दुसरे को समय नहीं देंगे लेकिन प्यार बरकरार रहेगा.
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें.

धनु (Sagittarius)
यह हफ्ता आपके लिए रोमांस से भरपूर रहेगा.पार्टनर के साथ आउटिंग और मस्ती होगी आनंददायक लव के कारण आपका आपा खोने की उम्मीद है निर्णय क्षमता कमजोर बनेगा प्रितम के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बनेगा. सिंगल्स को किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है पार्टनर से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है .शादीशुदा जीवन में लव लाइफ को लेकर संतुलन बना रहेगा चेहरे पर मुस्कान  रहेगा.
उपाय: भगवान विष्णु को पीली मिठाई चढ़ाएं.

मकर (Capricorn)
इस सप्ताह लव लाइफ में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है.समय की कमी या गलतफहमियां रिश्ते में खटास ला सकती हैं.धैर्य और बातचीत से सब ठीक होगा प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा अपना रिश्ता किसी दोस्त को शेयर नहीं करे सिंगल है सोसल मिडिया के द्वारा रिश्ता बनेगा शादीशुदा जीवन इस सप्ताह लव लाइफ में उत्साहित रहेंगे परिवार 
का सहयोग मिलेगा.जीवनसाथी के साथ रिलैक्स महसूस करेंगे
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ (Aquarius)
यह हफ्ता आपके रिलेशनशिप के लिए खुशनुमा रहेगा ,प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनने के कारण मानसिक स्थति पर खास असर पड़ेगा ,तनाव से दूर होगा मन शांत रहेगा पर्सनालिटी 
अच्छी बनेगी ,पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे.कपल्स के बीच नजदीकी बढेगी साथ में रोमांस बढ़ेगा सिंगल्स को किसी फ्रेंड से क्रश डेवलप हो,सकता है अनबन की स्थति बनेगी लेकिन स्थिति को नियंत्रित करेंगे.
उपाय: शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं

मीन (Pisces)
इस हफ्ता रहते और समझदारी से रिश्ता मजबूत होगा.04 सितंबर से लव लाइफ विवाद बनेगा पार्टनर  नाराज रहेंगे कपल्स के लिए यह हफ्ता रोमांटिक रहेगा लव लाइफ में सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी सिंगल के लिए इस सप्ताह कई अवसर मिलेगे विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. शादीशुदा लोग भी परिवार और रिश्तों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे पत्नी के साथ पार्टी या समारोह में भाग ले सकते है.
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और पीली वस्तुएं दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

जापान में फ्री में पढ़ सकते हैं भारतीय छात्र, रहने-खाने का खर्च भी हो जाता है आधा, जानें कैसे?

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जापान दौरे पर हैं. 29 और 30 अगस्त को होने वाली इस यात्रा में वे जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से मुलाकात करेंगे और भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे. भारत और जापान के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं. दोनों देशों ने हमेशा एक-दूसरे की ज़रूरत पर मदद की है.

भारत और जापान के बीच यह साझेदारी सिर्फ राजनीति और कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी गहराई तक जुड़ी हुई है. यही वजह है कि जापान भारतीय छात्रों को न सिर्फ पढ़ाई का मौका देता है, बल्कि स्कॉलरशिप के ज़रिए उनका खर्चा भी उठाता है.

दरअसल, जापान सरकार विदेशी छात्रों के लिए MEXT स्कॉलरशिप चलाती है. यह एक फुली-फंडेड स्कॉलरशिप है, जिसके तहत छात्रों को ट्यूशन फीस नहीं देनी पड़ती और रहने-खाने का खर्च भी स्टाइपेंड से पूरा हो जाता है. यानी भारतीय छात्र यहां लगभग फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं.

क्या है MEXT स्कॉलरशिप?

जापान सरकार की तरफ से दी जाने वाली इस स्कॉलरशिप का नाम है – MEXT (Ministry of Education, Culture, Sports, Science and Technology Scholarship). हर साल दुनिया भर से हजारों छात्र इसके लिए आवेदन करते हैं, जिनमें भारतीय भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए सबसे बेहतर है, जो विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक वजह से अटक जाते हैं.

किन छात्रों को मिलती है स्कॉलरशिप?

बैचलर्स और मास्टर्स करने वाले छात्र
रिसर्च करने वाले स्टूडेंट्स
जापानी भाषा या संस्कृति सीखने वाले छात्र
टीचर ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी-कोर्स करने वाले छात्र
यंग लीडर्स प्रोग्राम में शामिल लोग

स्कॉलरशिप पाने की शर्तें क्या हैं?

आवेदक उस देश का नागरिक होना चाहिए, जिसके जापान से अच्छे संबंध हैं.
बैचलर्स के लिए उम्र सीमा 17 से 25 साल, रिसर्च स्टूडेंट्स के लिए 35 साल से कम.
बैचलर्स के लिए 12वीं पास और मास्टर्स के लिए यूजी डिग्री जरूरी.
शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना चाहिए.
जापान का स्टडी वीजा होना जरूरी है.
थोड़ी बहुत जापानी या अंग्रेजी भाषा जानना मददगार साबित होता है.

स्कॉलरशिप के फायदे

इस स्कॉलरशिप की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह लगभग सारे खर्चे कवर करती है.
ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ.
अंडरग्रेजुएट छात्रों को लगभग 70 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड.
रिसर्च स्टूडेंट्स को करीब 87 हजार रुपये प्रतिमाह.
YLP (Young Leaders Program) स्टूडेंट्स को लगभग 1.45 लाख रुपये प्रतिमाह.
आने-जाने के लिए फ्लाइट टिकट भी सरकार देती है.
स्टूडेंट्स अपने स्टाइपेंड से हॉस्टल या किराए का घर आसानी से मैनेज कर लेते हैं.

कैसे करें आवेदन?

जापानी दूतावास के जरिए
दूतावास की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है.
एजुकेशनल सर्टिफिकेट, हेल्थ सर्टिफिकेट और सिफारिश पत्र जमा करना होता है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद परीक्षा और इंटरव्यू पास करना जरूरी है.
सफल उम्मीदवार का नाम MEXT को भेजा जाता है, जहां अंतिम चयन होता है.

यूनिवर्सिटी की सिफारिश से
यह तरीका ज़्यादातर रिसर्च स्टूडेंट्स और जापानी स्टडीज करने वालों के लिए है.
सबसे पहले किसी जापानी यूनिवर्सिटी से संपर्क करना होता है.
यूनिवर्सिटी चयन के बाद आपका नाम MEXT को भेजती है, और वहां से अंतिम निर्णय लिया जाता है.

यह भी पढ़ें  :  ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

‘बागी 4’ एक्ट्रेस सोनम बाजवा का नया पोस्ट मचा रहा है बवाल, हर फोटो में है खास बात, देखें तस्वीरें

[ad_1]

सोनम बाजवा फिल्मों के साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी अपना जलवा बिखेरती नजर आती हैं. हर बार ही वो अपने ग्लैमरस लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बना लेती हैं.

सोनम बाजवा फिल्मों के साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी अपना जलवा बिखेरती नजर आती हैं. हर बार ही वो अपने ग्लैमरस लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बना लेती हैं.

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस भी इन तस्वीरों से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं.

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और फैंस भी इन तस्वीरों से अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं.

वायरल तस्वीरों में सोनम बाजवा का सिजलिंग लुक देखने को मिलता है जहां वो वाइन कलर के बॉडीकॉन ऑउटफिट में कहर ढा रही हैं. खुले बालों और ग्लॉसी मेकअप में हसीना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.

वायरल तस्वीरों में सोनम बाजवा का सिजलिंग लुक देखने को मिलता है जहां वो वाइन कलर के बॉडीकॉन ऑउटफिट में कहर ढा रही हैं. खुले बालों और ग्लॉसी मेकअप में हसीना बेहद ग्लैमरस लग रही हैं.

इस वाइन कलर की आउटफिट के साथ उन्होंने एक बड़ी सी रिंग और एक वॉच पहनी है. इस स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है. पोस्ट शेयर करने के महज कुछ ही मिनटों में फैंस ने उनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की बारिश कर दी है.

इस वाइन कलर की आउटफिट के साथ उन्होंने एक बड़ी सी रिंग और एक वॉच पहनी है. इस स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया है. पोस्ट शेयर करने के महज कुछ ही मिनटों में फैंस ने उनकी तस्वीरों पर लाइक्स और कमेंट्स की बारिश कर दी है.

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ये बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म बागी 4 जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही उन्होंने रिलीज डेट का भी जिक्र किया है.

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में ये बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म बागी 4 जल्द ही रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही उन्होंने रिलीज डेट का भी जिक्र किया है.

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ग्लैमर से तड़का लगाने के बाद सोनम बाजवा अब अपने मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं. अब फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ग्लैमर से तड़का लगाने के बाद सोनम बाजवा अब अपने मेहनत और टैलेंट से बॉलीवुड में भी अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही हैं. अब फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं.

सोनम बाजवा को आखिरी बार 'हाउसफुल 5' में देखा गया था. अब उनकी फिल्म 'बागी 4' भी  रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा उन्हें हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' में भी देखा जाएगा.

सोनम बाजवा को आखिरी बार ‘हाउसफुल 5’ में देखा गया था. अब उनकी फिल्म ‘बागी 4’ भी रिलीज होने वाली है. ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके अलावा उन्हें हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ में भी देखा जाएगा.

Published at : 31 Aug 2025 07:30 PM (IST)

Preferred Sources

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

चीखते रहे बच्चे दुत्कारती रही मां! प्रेमी के साथ जा रही महिला ने अपनी औलाद के साथ की दरिंदगी

[ad_1]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो कभी-कभी इंसानियत की सबसे गहरी भावनाओं को भी हिला कर रख देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों को अंदर तक झकझोर रहा है. वजह है एक मां का अपना ही परिवार छोड़ देना. जी हां. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि थाने में फैसला होने के बाद एक महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला करती है. यह सुनकर उसके छोटे-छोटे बच्चे फूट-फूट कर रोने लगते हैं. चीख-चीखकर मां से गुहार करते हैं कि “मम्मी मत जाओ.” लेकिन महिला का दिल इतना सख्त हो चुका है कि वह अपने ही बच्चों को दुत्कार कर दूर धकेल देती है.

बच्चों की चीख पुकार से भी नहीं पसीजा मां का दिल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने में महिला, उसके पति, बच्चे और बाकी लोग मौजूद हैं. थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया चलती है और आखिरकार महिला अपने पति के साथ न रहकर प्रेमी के साथ जाने का फैसला करती है. इस फैसले के बाद वहां मौजूद माहौल अचानक बदल जाता है. महिला के छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां से लिपटकर रोने लगते हैं. बच्चे बार-बार चीखते हैं, “मम्मी हमें छोड़कर मत जाओ.” उनकी मासूम चीखें पूरे कमरे में गूंजती हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि महिला बिना पसीजे उन्हें अपने से दूर करती है और साफ शब्दों में उनके साथ जाने से इनकार कर देती है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

यूजर्स ने सुनाई खरी खोटी

वीडियो को @VikasRanja42841 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जाने दो, वरना जहां रहेगी उसे वीरान कर देगी. एक और यूजर ने लिखा….पहली मां देखी है जिसके जाने के बाद घर जन्नत बनेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….कैसी मां है, कलंक है पूरी मां जात पर.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द


9 हजार रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया Vivo का ये वाटरप्रूफ स्मार्टफोन, पहली बार मिल रहा इतना सस्ता, जानें पूरी डील

[ad_1]

इस स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 28,000 रुपये में लिस्ट है जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई थी. यानी ग्राहक को सीधे 6,999 रुपये का फायदा मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप BOB कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 3,000 रुपये) भी मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 25,200 रुपये हो जाती है. कुल मिलाकर लॉन्च प्राइस की तुलना में खरीदारों को 9,799 रुपये तक की बचत हो सकती है.

इस स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर 28,000 रुपये में लिस्ट है जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 34,999 रुपये रखी गई थी. यानी ग्राहक को सीधे 6,999 रुपये का फायदा मिल रहा है. इतना ही नहीं, अगर आप BOB कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 3,000 रुपये) भी मिल सकता है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर लगभग 25,200 रुपये हो जाती है. कुल मिलाकर लॉन्च प्राइस की तुलना में खरीदारों को 9,799 रुपये तक की बचत हो सकती है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है. यह स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है यानी मजबूती और टिकाऊपन के मामले में भी यह शानदार है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मौजूद है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद एक्सपीरियंस देती है. यह स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है यानी मजबूती और टिकाऊपन के मामले में भी यह शानदार है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मौजूद है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए दमदार परफॉर्मेंस देता है.

डिज़ाइन और डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी और मोटाई 7.39 मिमी है, जबकि वजन 199 ग्राम रखा गया है. यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

डिज़ाइन और डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी और मोटाई 7.39 मिमी है, जबकि वजन 199 ग्राम रखा गया है. यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

कैमरा सेटअप भी इसके सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है. फोन के रियर पैनल पर f/1.88 अपर्चर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मौजूद है.

कैमरा सेटअप भी इसके सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है. फोन के रियर पैनल पर f/1.88 अपर्चर के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मौजूद है.

इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Apple iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. बता दें कि सितंबर में iPhone 17 लॉन्च होने वाला है जिससे पहले iPhone 16 की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि साइट पर फोन के 128GB वेरिएंट की असल कीमत 79,900 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इसे महज 71,399 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप इसे करीब 3500 रुपये के लगभग बैंक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं.

इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Apple iPhone 16 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. बता दें कि सितंबर में iPhone 17 लॉन्च होने वाला है जिससे पहले iPhone 16 की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि साइट पर फोन के 128GB वेरिएंट की असल कीमत 79,900 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इसे महज 71,399 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप इसे करीब 3500 रुपये के लगभग बैंक ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं.

Samsung के फोन पर भी फ्लिपकॉर्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. Samsung Galaxy F36 5G के 6+128GB वेरिएंट पर भारी छूट मिल रही है. बता दें कि इस वेरिएंट की असल कीमत 22,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे मात्र 17,499 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही आप इसे नो कॉस्ट ईएमआई के जरिए भी खरीद सकते हैं.

Samsung के फोन पर भी फ्लिपकॉर्ट पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है. Samsung Galaxy F36 5G के 6+128GB वेरिएंट पर भारी छूट मिल रही है. बता दें कि इस वेरिएंट की असल कीमत 22,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे मात्र 17,499 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही आप इसे नो कॉस्ट ईएमआई के जरिए भी खरीद सकते हैं.

Published at : 31 Aug 2025 11:21 AM (IST)

Preferred Sources

मोबाइल फोटो गैलरी

[ad_2]

Labubu डॉल का ऐसा चढ़ा क्रेज कि कंपनी के मालिक ने बटोर लिए अरबों डॉलर, नेटवर्थ 24000 करोड़ पार

[ad_1]

Labubu Doll: मार्केट में हाल के दिनों में चीनी गुड़िया ‘लाबुबू’ काफी मशहूर हुआ था. नुकीले कान, दांत, शरारती मुस्कान, गोल-गोल सी आंखें, जिन्हें देखते ही आपको एक अजीब सा एहसास होने लगा. हालांकि, लोगों में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक इसे खरीदते और एक्सेसरीज के रूप में इस्तेमाल करते नजर आए. आज के समय में यह पॉप कल्चर का एक हिस्सा बन चुका है. चीन की मशहूर कंपनी पॉप मार्ट के बनाए गए इस छोटे से ‘लाबुबू’ डॉल ने पूरी दुनिया में कुछ ऐसी धूम मचाई कि इससे कंपनी के सीईओ की किस्मत चमक गई. 

अलीबाबा के जैक मा से आगे निकले निंग 

साल 2025 में ‘लाबुबू’ डॉल इतनी ज्यादा मात्रा में बिके कि पॉप मार्ट इंटरनेशनल ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ वांग निंग (Wang Ning) की नेटवर्थ में इसका असर दिखने लगा. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निंग अब अलीबाबा के जैक मा से भी अमीर हैं. 27.5 अरब डॉलर (24,240 करोड़ रुपये) की कुल संपत्ति के साथ वह चीन के टॉप 10 अमीर लोगों में से आठवें स्थान पर हैं. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निंग की दौलत में यह इजाफा ‘लाबुबू’ की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से हुआ है. इसके चलते कंपनी के मार्केट कैप में भी 435.7 अरब हांगकांग डॉलर (56 अरब डॉलर) का तगड़ा उछाल आया है. 

अमेरिका में भी चीनी कंपनी का जबरदस्त क्रेज 

इसी ‘लाबुबू’ डॉल के चलते वांग निंग की कंपनी भी अमेरिका में तेजी से फेमस होती जा रही है. यहां पॉप मार्ट का मोबाइल ऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है. महज एक दिन में इसकी बिक्री से निंग की संपत्ति 1.6 अरब डॉलर (लगभग 13 हजार करोड़ रुपये) बढ़ गई.

1987 में चीन के हेनान प्रांत में पैदा हुए निंग 2010 में पॉप मार्ट की शुरुआत की थी, जो छोटे-छोटे खिलौने ‘ब्लाइंड बॉक्स’ में भरकर बेचती है. इससे कस्टमर्स को पता नहीं होता कि बॉक्स में कौन सा खिलौना है, यही सरप्राइज फैक्टर लंबे समय तक रोमांच को बनाए रखता है और लोगों को पूरा कलेक्शन खरीदने के लिए प्रेरित करता है. 

कई सेलेब्रिटीज की बनी फेवरेट 

‘लाबुबू’ डॉल का क्रेज अब भी खत्म नहीं हुआ है. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे व शिल्पा शेट्टी से लेकर रिहाना, ब्लैकपिंक की लिसा, किम कार्दशियन, दुआ लिपा, सिंगापुर की सोशलाइट जेमी चुआ जैसी फीमेल सेलेब्रिटीज की यह डॉल फेवरेट बनी हुई है. इसकी जबरदस्त डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन में इस डॉल की खरीद को लेकर ग्राहक आपस में भिड़ गए. इसे काबू में करने के लिए डॉल की बिक्री ही रोकनी पड़ गई. कई जगह तो दुकानदारों और ग्राहकों की सुरक्षा को देखते हुए भी कदम उठाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

जरूरी खबर! 1 सितंबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम, जानें आपकी जेब और प्लानिंग पर पड़ेगा कितना असर?

[ad_2]

इसे कहते हैं दिन दहाड़े लूटना! पनीर वाले ब्रेड पकौड़े में जमकर चल रहा था स्कैम- शख्स ने वीडियो

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन खाने-पीने के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी किसी रेहड़ी वाले का देसी अंदाज दिल जीत लेता है तो कभी किसी के खाने की क्वालिटी देखकर लोग दंग रह जाते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वह देखकर लोग हंसी भी नहीं रोक पा रहे और गुस्सा भी जता रहे हैं. वजह है सड़क किनारे बिक रहा एक ब्रेड पकौड़ा. जी हां. दिखने में तो यह पनीर ब्रेड पकौड़ा बिल्कुल शानदार लग रहा था. ऊपर से झलकता हुआ सफेद पनीर देख हर किसी का दिल ललचा जाए. लेकिन खेल तो तब खुला जब एक शख्स ने इसे खरीदा और पनीर को छेड़ा. जो हुआ वह किसी स्कैम से कम नहीं था.

पनीर ब्रेड पकौड़े में चल रहा था असली स्कैम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क किनारे लगी रेहड़ी से ब्रेड पकौड़ा खरीदता है. बाहर से देखने पर पकौड़े के बीचो-बीच मोटा पनीर साफ दिखाई देता है. शख्स भी यही सोचकर खुश हो जाता है कि वाह. कितना शानदार और भरा हुआ पनीर ब्रेड पकौड़ा मिला है. लेकिन जैसे ही वह अंदर से पनीर को छूता है तो असली खेल सामने आ जाता है.


दरअसल पकौड़े में जो पनीर दिख रहा था वह पूरा अंदर तक भरा हुआ नहीं था बल्कि सिर्फ ऊपर से चिपकाया गया था. वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स पनीर के उस टुकड़े को पकड़कर खींचता है तो वह आसानी से किसी स्टीकर की तरह निकल जाता है. नीचे सिर्फ मसाले की परत बचती है और असली पनीर कहीं नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स के भी उड़ गए होश

लोग इस वीडियो पर जमकर मजाक बना रहे हैं. कोई इसे “पनीर स्टिकर स्कैम” कह रहा है तो कोई मजे लेते हुए लिख रहा है कि “भाई ये तो खाने वाला वॉलपेपर है.” वहीं कुछ यूजर्स गुस्से में यह भी कह रहे हैं कि ऐसे स्कैम करने वालों पर सख्त एक्शन होना चाहिए क्योंकि यह सीधे लोगों की सेहत और भरोसे से खेलना है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की मीम्स बना रहे हैं. अब तक हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं. वीडियो को ifriendshipdaily नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना