पूरे मर्द समाज ने एक साथ मांगी माफी! साड़ी पहन लड़के ने गांव के चौक पर बनाई रील, यूजर्स ने पीटा

[ad_1]

सोचिए.. किसी गांव का चौराहा. लोग अपने-अपने काम में लगे हैं. तभी अचानक वहां एक लड़का आ धमकता है. लड़के ने काले रंग की साड़ी पहन रखी है, ब्लाउज भी पहन रखा है और आंखों में फिल्मी अंदाज भरकर मोबाइल कैमरे के सामने डायलॉग मारने लगता है  “ठहरो राजा, अगर तुम्हारा प्यार पाने का यही तरीका है… अगर वासना ही तुम्हारे प्यार की कसौटी है तो लो कर लो इस शरीर के साथ खिलवाड़…” अब आप समझ सकते हैं कि ऐसा डायलॉग अगर किसी फिल्मी हीरोइन की जगह गांव का छोरा बोले, वो भी चौक पर खड़े होकर, तो नजारा कैसा होगा. यही कारण है कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.

लड़के ने साड़ी और ब्रा पहन बीच चौराहे पर बनाई रील

वायरल वीडियो किसी गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ नजर आता है कि लड़का अकेले खड़ा होकर साड़ी और ब्लाउज में रील बना रहा है. उसका अंदाज बिल्कुल फिल्मी हीरोइनों जैसा है. कैमरे के सामने वो बड़े ही दर्द और इमोशन से डायलॉग बोलता है, मानो असल जिंदगी में हीरो बन गया हो. लड़के के चारों तरफ धीरे-धीरे गांव के लोग इकट्ठा होने लगते हैं. कोई हंस रहा है, कोई हैरान है और कुछ लोग तो बस तमाशा देखने में जुटे हैं. लड़का पहले तो साड़ी पहने डायलॉग मारता है, लेकिन जैसे ही वासना की बात आती है वैसे ही लड़का अपना पल्लू हटा लेता है जिसे देखने के बाद आस पास के लोग हैरान रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स ने मांगी माफी

वीडियो को @AnathNagrik नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आज पूरा मर्द समाज शर्मिंदा है, इसकी ओर से हम माफी मांगते हैं. एक और यूजर ने लिखा…इस वीडियो को बनाने के लिए पूरे गांव वालों ने सपोर्ट किया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई किस किस्म के हो? शर्म आती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 


‘ये मोदी वॉर…’ अमेरिका ने भारत का अब किस बात से जोड़ा कनेक्शन, ट्रंप के एडवाइजर को फिर लगी…

[ad_1]

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध महीनों बीत जाने के बाद भी नहीं रुक पाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस मामले में दखल दिया है, लेकिन फिलहाल शांति का रास्ता नहीं दिख रहा है. अब अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध को भारत से जोड़ दिया है. ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि यूक्रेन में शांति का रास्ता दिल्ली से होकर गुजरता है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक नवारो ने कहा, मेरा मतलब मोदी के युद्ध से है, क्यों कि शांति का रास्ता कुछ हद तक नई दिल्ली से होकर गुजरता है.नवारो ने भारत पर युद्ध को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, ”भारत, रूस से तेल खरीदता है और रूस उससे मिलने वाले पैसो को युद्ध में खर्च करता है.”

हमें सामान बेचकर पैसा कमा रहा भारत – नवारो

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगा है, जो कि बुधवार (27 अगस्त) से लागू हो गया है. नवारो ने भारत को लेकर कहा, ”वह हमें सामान बेचकर जो पैसा कमाता है, उससे रूस से तेल खरीदता है और फिर उसे रिफाइन करके खूब पैसा कमाता है.”

अपडेट जारी है…

[ad_2]

बस 13 साल और… 2038 तक भारत बनेगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी! EY की रिपोर्ट में खुलासा

[ad_1]

Indian Economy: वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी टैरिफ के चलते मची उथल-पुथल के बीच भारत के लिए एक ‘गुड न्यूज’ आई है. EY की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत साल 2038 तक क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के मामले में 34.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. बता दें कि EY की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के लगाए गए अनुमानों पर आधारित है. 

यह है भारत की सबसे बड़ी ताकत 

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी जनसंख्या है. भारत की औसत आयु 2025 में महज 28.8 वर्ष है. बचत दर के भी मामले में भारत पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर है. सरकार का ऋण-जीडीपी अनुपात 2024 के 81.3 परसेंट से घटकर 2030 तक 75.8 परसेंट तक होने का अनुमान है, जबकि इसके समकक्ष देशों में ऋण का स्तर बढ़ रहा है.

यह अनुपात यह दिखाता है कि किसी देश के पास उसके सालाना उत्पादन के मुकाबले में कितना कर्ज है और इस कर्ज को चुकाने की उसकी कितनी क्षमता है. इससे किसी देश की आर्थिक स्थिति का पता चलता है. आईएमएफ की एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 20.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकती है. 

चीन, अमेरिका और जापान का क्या है हाल?

रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक चीन पीपीपी मोड पर अपनी अनुमानित 42.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकोनॉमी के साथ सबसे आगे बना रहेगा. हालांकि, चीन के सामने भी दो चुनौतियां हैं- उसकी बढ़ती आबादी और बढ़ते कर्ज का दबाव.

अमेरिका इस मामले में मजबूत जरूर बना हुआ है, लेकिन उसे भी अपनी जीडीपी के मुकाबले 120 परसेंट अधिक कर्ज और धीमी विकास दर का सामना करना पड़ रहा है. जर्मनी और जापान की स्थिति भले ही बेहतर हैं, लेकिन यहां मध्यम आयु वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है और वैश्विक व्यापार पर इनकी निर्भरता काफी ज्यादा है.

इसके विपरीत, भारत में युवाओं की जनसंख्या सबसे ज्यादा है,  घरेलू मांग बढ़ रही है और जीडीपी-ऋण के बीच बैलेंस बना हुआ है, जो इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए सबसे जरूरी है. 

टैरिफ का कितना होगा असर? 

अमेरिका का भारत पर लगाया गया 50 परसेंट टैरिफ कल से लागू हो चुका है. इसमें 25 परसेंट का बेसलाइन टैरिफ और 25 परसेंट रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर लगाई गई पेनाल्टी है. इसे लेकर EY ने कहा, अमेरिकी टैरिफ लगभग 0.9 परसेंट तक भारत की जीडीपी पर असर डाल सकता है. हालांकि, मजबूत घरेलू मांग, ट्रेडिंग पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने और निर्यात के कई और रास्ते निकालकर जीडीपी पर इसके असर को केवल 0.1 पर समेटा जा सकता है. 

 

ये भी पढ़ें:

इधर भारत पर लागू हुआ 50 प्रतिशत ट्रंप टैरिफ, उधर सरकार ने ले लिया ये बड़ा फैसला

[ad_2]

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का डीपीएल डेब्यू, पहले ही मैच में कर दी शानदार बल्लेबाजी

[ad_1]

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) में क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा आकर्षण रहा वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का डेब्यू मैच. आर्यवीर का जन्म 2007 में हुआ था और उन्हें पहली बार किसी प्रतिस्पर्धी टी20 मैच में खेलने का मौका मिला. आर्यवीर ने डीपीएल के इस मैच में अपने पिता की तरह आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करके सबका ध्यान खींच लिया है.

सेंट्रल दिल्ली किंग्स से किया डेब्यू 

आर्यवीर सहवाग को सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से खेलने का मौका मिला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ पारी की शुरुआत की. उनकी टीम ने यह मुकाबला 62 रन से जीतकर अंकतालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया है.

इस भारतीय गेंदबाज को जड़े दो चौके

आर्यवीर का सामना नई गेंद से भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी से हुआ. यहां उन्होंने लगातार दो चौके जड़कर अपनी आक्रामक मंशा साफ कर दी. नवदीप की गेंदबाजी में पहला चौका इनफील्ड के ऊपर से शानदार शॉट के रूप में आया, जबकि दूसरा शॉट सैनी के खिलाफ आगे बढ़कर ऑफ साइड में खेला गया. इस तरह से आर्यवीर ने कुल 16 गेंदों पर 22 रन बना दिए, जिसमें 4 शानदार चौके शामिल थे.

यश ढुल की जगह मिली ओपनिंग

इस मैच में आर्यवीर को यश ढुल की जगह ओपनिंग करने का मौका मिला था. दरअसल, यश ढुल दलीप ट्रॉफी में उत्तरी दिल्ली जोन का हिस्सा बनने के लिए लीग से बाहर हो गए थे, और आर्यवीर ने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया.

पहले भी दिखा चुके हैं धमाका

आर्यवीर सहवाग का नाम पहले ही सुर्खियों में आ चुका है. दिल्ली अंडर-19 टीम के लिए कूच बिहार ट्रॉफी में उन्होंने लगातार दो शानदार पारियां खेली थी. मेघालय के खिलाफ उन्होंने नाबाद 200 रन बनाए थे, जिसमें 34 चौके शामिल थे. इसके अगले ही दिन उन्होंने 297 रनों की पारी खेलकर सबको चौंका दिया था. हालांकि वह अपने तिहरे शतक से चूक गए थे, लेकिन अपने खेल से उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी थी.

भविष्य के लिए बड़ा संकेत

अपने डेब्यू मैच में आक्रामक शॉट्स और आत्मविश्वास से भरी बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया कि आर्यवीर सहवाग के अंदर वह क्रिकेटिंग डीएनए मौजूद है, जिसने उनके पिता को भारत का विस्फोटक बल्लेबाज बनाया था. क्रिकेट फैंस भी अब उन्हें और आक्रामक तरीके से खेलता देखने को बेताब हैं.

[ad_2]

हेमा मालिनी के घर विराजे गणपति बप्पा, बेटी संग ट्रेडिशनल ऑउटफिट में बटोर रही हैं तारीफें

[ad_1]

हेमा मालिनी के घर विराजे गणपति बप्पा, बेटी संग ट्रेडिशनल ऑउटफिट में बटोर रही हैं तारीफें

[ad_2]

बड़ा संस्कारी सांप है! फोन में चल रहा था अश्लील गाना, सांप ने जीभ से कर दिया बंद- वीडियो वायरल

[ad_1]

जरा सोचिए.. जंगल के बीचों-बीच एक मोबाइल रखा हो. उसमें तेज आवाज में भोजपुरी गाना चल रहा हो. अचानक वहां से गुजरता है एक सांप उसे देखने रुक जाए तो? सबको लगता है कि अब ये फोन से लपेटेगा या फिर भाग जाएगा. लेकिन नहीं सांप वहीं रुककर भोजपुरी गाने का वीडियो देखने लगता है. लेकिन जब उसे गाने की अश्लीलता पसंद नहीं आई तो उसने जो किया उसे देखकर आपका माथा हिल जाएगा. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और आपके मुंह से एक ही जुमला निकलेगा…वाह कितना संस्कारी सांप है.

गाना पसंद नहीं आया तो सांप ने फोन को जीभ से कर दिया बंद

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जंगल के बीच एक फोन रखा है. फोन पर भोजपुरी गाना बज रहा है. तभी वहां एक सांप आ जाता है. पहले तो वह फोन के बिल्कुल पास आकर रुकता है और स्क्रीन की तरफ देखता है. मानो गाने का मजा ले रहा हो. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जैसे ही उसे गाना पसंद नहीं आता, वह अपनी पूंछ से फोन का नेविगेशन बटन दबा देता है. इसके साथ ही ऐप बैक हो जाता है और गाना बंद हो जाता है. सांप ने पहले तो स्क्रीन पर नजरें गड़ा दीं, मानो गाना ध्यान से सुन रहा हो. और जब गाना पसंद नहीं आया तो उसने बड़ी सफाई से फोन के नेविगेशन बटन पर क्लिक कर ऐप ही बंद कर दिया. अब सोशल मीडिया पर लोग इसे ‘संस्कारी सांप’ का खिताब दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई… आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

यूजर्स बोले, बड़ा ही संस्कारी सांप है

वीडियो को @NazneenAkhtar23 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई उसे नागिन सीरियल देखना होगा इसलिए बंद कर दिया, एक और यूजर ने लिखा…ये तो बड़ा संस्कारी सांप है भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई गजब, सांप को भोजपुरी गाना पसंद नहीं आया.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो


WhatsApp लाने वाला है ये धांसू फीचर, चैटिंग मजेदार बनाएगा नया AI टूल, जानिए कैसे करेगा काम

[ad_1]

WhatsApp पर चैटिंग को मजेदार बनाने के लिए एक नया फीचर आया है. मेटा AI से चलने वाले इस फीचर को राइटिंग हेल्प (Writing Help) नाम दिया गया है. जैसा नाम से ही समझ आ जाता है, यह मैसेज लिखने में यूजर्स की मदद करेगा. यह फीचर मैसेज लिखते समय कई सुझाव देगा, जिससे यूजर अपनी बात की टोन और स्टाइल बदल सकेगा. आसान भाषा में बात करें तो अब किसी भी प्रकार का मैसेज लिखने के लिए यूजर को अपने दोस्तों की मदद नहीं लेनी पड़ेगी.

कैसे काम करेगा फीचर?

इस फीचर को सीधा व्हाट्सऐप चैट से ही एक्सेस किया जा सकता है. जैसे ही यूजर कोई मैसेज लिखना शुरू करेंगे, उन्हें एक पेंसिल आइकन नजर आने लगेगा. इस पर टैप करते ही यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा. एक बार एक्टिवेट होने के बाद यह लिखे हुए मैसेज के आधार पर यूजर को कुछ सुझाव देगा. यह यूजर पर निर्भर करता है, वह उन सुझावों को चुनता है या अपने लिखे मैसेज के साथ आगे बढ़ता है. प्राइवेसी की चिंता दूर करते हुए व्हाट्सऐप ने बताया है कि यूजर का ऑरिजनल मैसेज और AI से जनरेटेड सुझाव पूरी तरह एनक्रिप्ट रहेंगे. व्हाट्सऐप या मेटा कोई भी इन्हें एक्सेस नहीं कर पाएंगे.

अभी इंग्लिश से हुई शुरुआत

व्हाट्सऐप ने अभी इस फीचर को केवल इंग्लिश भाषा के लिए रोल आउट किया है. इसकी शुरुआत अमेरिका समेत कुछ चुनिंदा देशों के यूजर्स के लिए की गई है. कंपनी का कहना है कि साल के अंत तक वह अन्य भाषाओं और क्षेत्रों में इस फीचर को लॉन्च करेगी. यह फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है और बंद रहता है. इसे यूज करने के लिए हर बार एक्टिवेट करना पड़ेगा. बता दें कि पिछले कुछ समय से व्हाट्सऐप लगभग नियमित तौर पर यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लॉन्च कर रही है. जल्द ही यूजर को मैसेज समरी वाला नया फीचर देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

लैपटॉप बन गया हीटर? ये हो सकते हैं ज्यादा हीट निकलने के कारण, इन आसान तरीकों से करें ठीक

[ad_2]

Horoscope 28 August 2025: मेष, तुला, मकर में कौन पाएगा सफलता और किसे मिलेगी चेतावनी

[ad_1]

Horoscope: 28 अगस्त को तुला राशि में चंद्रमा का गोचर भावनात्मक उथल-पुथल और साझेदारी का दिन बना रहा है. तुला राशि में चंद्रमा संतुलन, रिश्तों और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है. जिस कारण से आज तुला, मेष, वृषभ को लाभ तो वृश्चिक और मीन को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. सभी राशियों का जानें आज का राशिफल(Aaj Ka Rashifal)-

मेष (Aries)- आज तुला चंद्रमा आपको रिश्तों और साझेदारी पर ध्यान देने का संदेश दे रहा है. सुबह से ही आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे.

कार्यस्थल पर टीम वर्क से सफलता मिलेगी. व्यापारी वर्ग को साझेदारी से लाभ होगा. आर्थिक स्थिति संतुलित है, पर राहुकाल में निवेश न करें. स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन मानसिक तनाव कम करें.

करियर: टीम वर्क से सफलता.
धन: स्थिर लाभ.
स्वास्थ्य: मानसिक शांति जरूरी.
लव: रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
लकी कलर/नंबर: लाल / 3

वृषभ (Taurus)- तुला चंद्र आज आपके कार्य और रचनात्मकता को बढ़ावा देगा. ऑफिस में आपकी सोच और मेहनत की सराहना होगी. व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी.

करियर: सम्मान मिलेगा.
धन: लाभकारी समय.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्ते गहरे होंगे.
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
लकी कलर/नंबर: हरा / 6

मिथुन (Gemini)- आज का दिन जिम्मेदारियों और निर्णयों का है. तुला चंद्र आपके भीतर संतुलन और विवेक लाएगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी. व्यापारी वर्ग को धीरे-धीरे लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. रिश्तों में संवाद जरूरी है.

करियर: कड़ी मेहनत सफल होगी.
धन: स्थिर लाभ.
स्वास्थ्य: नींद पूरी करें.
लव: रिश्ते बेहतर होंगे.
उपाय: दुर्गा पूजन करें.
लकी कलर/नंबर: पीला / 5

कर्क (Cancer)- तुला चंद्रमा आपके व्यक्तित्व और संचार कौशल को दमदार बनाएगा. कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव मान्य होंगे. व्यापारी वर्ग को नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक मामलों में सुधार होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा.

करियर: नए अवसर मिलेंगे.
धन: आय बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्तों में मिठास.
उपाय: जल में कमल अर्पित करें.
लकी कलर/नंबर: सफेद / 2

सिंह (Leo)- आज का दिन आत्मनिरीक्षण और योजना का है. तुला चंद्र आपको आर्थिक मामलों और खर्च पर ध्यान देने का अवसर देगा. ऑफिस में सावधानी बरतें. व्यापारी वर्ग को धीरे-धीरे लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. रिश्तों में स्थिरता आएगी.

करियर: सावधानी जरूरी.
धन: खर्च नियंत्रित करें.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: रिश्ते स्थिर रहेंगे.
उपाय: सूर्य अर्घ्य दें.
लकी कलर/नंबर: सुनहरा / 1

कन्या (Virgo)- आपके लिए दिन खास है. तुला चंद्र आपको नई ऊर्जा देगा. कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. व्यापारी वर्ग को साझेदारी से लाभ होगा. आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर होगा. रिश्तों में सामंजस्य रहेगा.

करियर: नए अवसर.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: प्रेम गहरा होगा.
उपाय: हरी मूंग दान करें.
लकी कलर/नंबर: हरा / 7

तुला (Libra)- चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. आज आपका दिन निर्णय और नई शुरुआत का है. कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा. व्यापारी वर्ग को बड़े अनुबंध से लाभ होगा. आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा.

करियर: सफलता तय.
धन: लाभकारी समय.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्ते मजबूत होंगे.
उपाय: दुर्गा चालीसा पढ़ें.
लकी कलर/नंबर: गुलाबी / 9

वृश्चिक (Scorpio)- आज आत्ममंथन और योजना का दिन है. तुला चंद्र आपको नए विचार देगा. कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, पर आप सफल होंगे. व्यापारी वर्ग को सामान्य लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. रिश्तों में स्पष्टता जरूरी है.

करियर: दबाव पर काबू.
धन: स्थिर रहेगा.
स्वास्थ्य: सतर्क रहें.
लव: रिश्ते संतुलित रहेंगे.
उपाय: तिल दान करें.
लकी कलर/नंबर: नीला / 4

धनु (Sagittarius)- आज सामाजिक जीवन और मित्रता से लाभ मिलेगा. तुला चंद्र आपकी योजनाओं को गति देगा. कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा. व्यापारी वर्ग को नेटवर्किंग से फायदा होगा. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. रिश्तों में आनंद बढ़ेगा.

करियर: सहयोग से लाभ.
धन: आय बढ़ेगी.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: मित्रता मजबूत.
उपाय: पीपल पर दीपक जलाएं.
लकी कलर/नंबर: पीला / 8

मकर (Capricorn)- आज करियर और सामाजिक मान्यता का दिन है. तुला चंद्र आपके प्रयासों को पहचान दिलाएगा. कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. आर्थिक मामलों में प्रगति. स्वास्थ्य अच्छा. परिवार में सुकून रहेगा.

करियर: पदोन्नति संभव.
धन: लाभकारी समय.
स्वास्थ्य: उत्तम.
लव: रिश्ते मजबूत.
उपाय: शनि स्तोत्र पढ़ें.
लकी कलर/नंबर: काला / 6

कुंभ (Aquarius)- तुला चंद्र भाग्य और ज्ञान का विस्तार करेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. व्यापारी वर्ग को नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार. स्वास्थ्य उत्तम. रिश्तों में सामंजस्य रहेगा.

करियर: प्रगति के योग.
धन: लाभकारी दिन.
स्वास्थ्य: अच्छा.
लव: रिश्ते गहरे होंगे.
उपाय: शिव अभिषेक करें.
लकी कलर/नंबर: आसमानी / 5

मीन (Pisces)- आज का दिन परिवर्तन और आत्मनिरीक्षण का है. तुला चंद्र आपको रिश्तों और आर्थिक मामलों में सावधान करेगा. कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. व्यापारी वर्ग को निवेश सोच-समझकर करना चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य. रिश्तों में गहराई आएगी.

करियर: नई जिम्मेदारी.
धन: निवेश में सावधानी.
स्वास्थ्य: सामान्य.
लव: प्रेम बढ़ेगा.
उपाय: शिव चालीसा पढ़ें.
लकी कलर/नंबर: बैंगनी / 7

आज का पंचांग 28 अगस्त 2025 (नई दिल्ली अनुसार)

तिथि: शुक्ल पक्ष षष्ठी

वार: गुरुवार

नक्षत्र: हस्त

चंद्रमा राशि: तुला (पूरे दिन)

सूर्योदय / सूर्यास्त: 06:12 AM / 06:45 PM

राहुकाल: 1:52 PM – 3:27 PM

शुभ मुहूर्त: अभिजीत (12:04–12:53 PM), ब्रह्म मुहूर्त (4:20–5:08 AM)

त्योहार/महत्व: गणेशोत्सव का शुभ समय, तुला चंद्र से जीवन में रिश्तों का संतुलन और नई शुरुआत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ब्रिटेन के यौन अपराधों में विदेशी नागरिकों की भागीदारी बढ़ी, भारतीयों की संख्या में इतना इजाफा

[ad_1]

ब्रिटिश सरकार के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, ब्रिटेन में यौन अपराधों के लिए सजा पाने वाले विदेशियों की संख्या में पिछले चार सालों में काफी बढ़त हुई है और इनमें भारतीय नागरिकों की संख्या सबसे अधिक है.

साल 2021 और 2024 के बीच यौन अपराधों के लिए दोषी करार दिये गए विदेशी नागरिकों में भारतीयों की संख्या में 257 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि इस अवधि के दौरान यौन अपराधों के लिए दोषी करार दिये गए विदेशी नागरिकों की संख्या में कुल 62 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

थिंक टैंक के आंकड़ों से हुआ खुलासा

ये आंकड़े ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय के पुलिस राष्ट्रीय कंप्यूटर से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित हैं. इसके बाद, आव्रजन रोधी थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर माइग्रेशन कंट्रोल’ (सीएमसी) की ओर से इनका विश्लेषण किया गया. सीएमसी ने इस सप्ताह अपने विश्लेषण में कहा, ‘यौन अपराधों के लिए दोषी करार दिये गए विदेशी नागरिकों की संख्या 2021 और 2024 के बीच 62 प्रतिशत बढ़कर 687 से 1,114 हो गई.’

थिंक टैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान, इन अपराधों के लिए ब्रिटिश दोषसिद्धि दर में 39.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई. 2021 से भारतीय इस चार्ट में सबसे ऊपर बने हुए हैं, जब ऐसे 28 आपराधिक मामले दर्ज किये गए थे. इसके बाद, 2022 में 53, 2023 में 67 और पिछले साल 100 आपराधिक मामले दर्ज किये गए.

शीर्ष पांच देशों की ये है स्थिति

साल 2021 और 2024 के बीच, यौन अपराध चार्ट में शीर्ष पांच देशों में, नाइजीरियाई नागरिकों के मामले 166 प्रतिशत, इराकियों के 160 प्रतिशत, सूडानी के 117 प्रतिशत और अफगान के 115 प्रतिशत बढ़े हैं. विश्लेषण में जिन अन्य दक्षिण एशियाई देशों को चिह्नित किया गया है, उनमें बांग्लादेशी शामिल हैं, जो उक्त चार साल की अवधि में 100 प्रतिशत वृद्धि के साथ छठें स्थान पर हैं. वहीं, पाकिस्तानी नागरिक 47 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11वें स्थान पर हैं.

इस महीने की शुरुआत में, भारत को ब्रिटेन सरकार की उस विस्तारित सूची में शामिल किया गया था, जिसमें विदेशी अपराधियों को सजा सुनाये जाने पर उनकी अपील पर सुनवाई से पहले ही उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा. यह कदम ब्रिटेन में बढ़ते प्रवासन पर रोक लगाने के उपायों के तहत उठाया गया है.

[ad_2]

भारतीय भाषाओं में भी होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, छात्रों को मिलेगा क्षेत्रीय भाषा का विकल्प

[ad_1]

देशभर के IIT अब अंग्रेजी के साथ-साथ भारतीय भाषाओं में भी पढ़ाई को बढ़ावा देंगे. छात्रों को इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी कोर्स अब अपनी मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं में पढ़ने का विकल्प मिलेगा. इसके लिए स्टडी मैटेरियल से लेकर रिसर्च तक हर स्तर पर बदलाव किए जाएंगे. केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में हुई आईआईटी काउंसिल की 56वीं बैठक में यह फैसला लिया गया. इस बैठक में तमाम आईआईटी के डायरेक्टर और एक्सपर्ट शामिल हुए थे. 

भारतीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई 

बैठक में यह तय हुआ की आईआईटी अपने पाठ्यक्रमों को भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराएगा. अभी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से इंजीनियरिंग की किताबें हिंदी समेत 11 क्षेत्रीय भाषाओं तमिल, तेलुगु, उर्दू, मलयालम, बंगाली, असमिया, मराठी, कन्नड़, ओड़िआ, गुजराती और पंजाबी में तैयार की जा रही है. आईआईटी जोधपुर ने तो हिंदी में बीटेक पढ़ाई का विकल्प भी शुरू कर दिया है. आने वाले समय में दूसरे आईआईटी भी छात्रों को इसी तरह की सुविधा देंगे. 

इंडस्ट्री का सहयोग भी अहम 

बैठक में यह भी तय किया गया की आईआईटी अपने कैरिकुलम को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करें. इसके लिए रिसर्च से लेकर प्रोडक्ट डेवलपमेंट तक इंडस्ट्री का सहयोग लिया जाएगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे रिसर्च का लेवल वैश्विक होगा और भारतीय इनोवेशन को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी. यूजीसी की प्रोफेसर और प्रैक्टिस स्कीम के तहत इंडस्ट्री के अनुभवी पेशेवरों को भी छात्रों को पढ़ाने का मौका मिलेगा. 

मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर 

शिक्षामंत्री ने इस बैठक में कहा है कि आईआईटी की जिम्मेदारी सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी देना ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने सुझाव दिया कि हर छात्र का सालाना हेल्थ चेकअप हो और संस्थान उनसे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझे. बैठक में यह सहमति भी बनी की सभी आईआईटी अपने-अपने संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा लागू करेंगे. इससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी पढ़ाई के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें-कहीं मुंह में रखा बम तो कहीं लाश के कर दिए टुकड़े… महिलाओं को मारने के कैसे तरीके इजाद कर रहे आरोपी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]