एशिया कप में भारत-पाक मैच पर UAE क्रिकेट बोर्ड का चौंकाने वाला बयान, कहा- 100% गारंटी नहीं…

[ad_1]

2025 एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर के बीच यूएई के आबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले खेले जा सकते हैं. हालांकि, ऐसा तब होगा जब दोनों टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी. एशिया कप में सबसे पहले 14 सितंबर को भारत-पाक मैच होगा. इससे पहले यूएई क्रिकेट बोर्ड ने भारत-पाक मैच को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. 

इस तरह भारत-पाक के 3 मैच संभव 

2025 एशिया कप में सबसे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज में 14 सितंबर को मैच खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें 21 सितंबर को सुपर-4 राउंड में आमने-सामने होंगी. अगर इसके बाद दोनों टीमें फाइनल में प्रवेश करती हैं तो फिर 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होगी. इस तरह 2025 एशिया कप में भारत-पाक के 3 मैच संभव हैं. 

कोई नहीं दे सकता 100 प्रतिशत गारंटी 

यूएई क्रिकेट बोर्ड  (Emirates Cricket Board) के चीफ परिचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, “टूर्नामेंट की तैयारी जोरों पर हैं. सभी बोर्ड ने 2025 एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए अपनी-अपनी सरकारों से अनुमति ले ली है. फिर भी कोई 100 प्रतिशत की गारंटी नहीं दे सकता. हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलेगी.” वह आगे कहते हैं कि हमें इसका बहिष्कार करने की कोई धमकी नहीं मिली है. फैंस हमेशा क्रिकेट और राजनीति को अलग-अलग रखते हैं. इस बार भी हमें यह उम्मीद है.

जल्द शुरू होगी टिकटों की बिक्री 

सुभान अहमद ने फैंस को टिकटों के लिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से भी आगाह किया. उन्होंने फैंस से कहा कि आधिकारिक वेबसाइट से ही मैच टिकट खरीदें. उन्होंने बताया कि अभी एक टिकट एजेंसी से बात चल रही है. आने वाले दिनों में सही कीमत पर टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी. इससे यह साफ हो गया है कि अभी टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है, जो भी टिकट बेचने का दावा कर रहे हैं, वे फर्जी हैं.

[ad_2]

Video: कौवे को पिला दी दारू, टेकऑफ करते ही हो गई क्रैश लैंडिंग, मजेदार वीडियो वायरल

[ad_1]

Crow Drinking Alcohol: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही मजेदार वीडियो खूब चर्चा में है. वीडियो में एक कौआ टेबल पर रखे गिलास में से दारू पीता हुआ नजर आ रहा है. उसके बाद का नजारा और भी मजेदार हो जाता है.

संतुलन बिगड़ने से कौआ दीवार से टकराया

वीडियो में दिख रहा है कि दारू पीने के बाद कौआ उड़ने की कोशिश करता है, लेकिन नशे की हालत में उसका संतुलन बिगड़ जाता है. उड़ते-उड़ते वह सीधे एक घर की दीवार से टकरा जाता है. यह नजारा देखने वाले लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इसे देखा. यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “अब तो जानवर भी पार्टी कर रहे हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “यह कौआ तो अपने दोस्तों से पहले ही चढ़ गया.”

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो

हालांकि कुछ लोगों ने इसे मजाकिया नजरिए से देखने के बजाय चेतावनी भी दी. उनका कहना है कि जानवरों के सामने शराब या किसी भी जहरीले पदार्थ को खुला नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि यह उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. कई बार ऐसे हादसे जानवरों की जान तक ले सकते हैं.

फिलहाल यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन वीडियो में कौए की हरकत और उसका नशे में दीवार से टकराना लोगों को खूब गुदगुदा रहा है. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का मजेदार विषय बन गई है. लोग इसे बार-बार देखकर अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं. वीडियो ने यह भी दिखा दिया कि इंटरनेट पर मजेदार कंटेंट किसी को भी हंसाने के लिए काफी है- चाहे वह इंसान हो या फिर एक शरारती कौआ.


ट्रंप टैरिफ से निपटने के लिए क्या है सरकार का प्लान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया

[ad_1]

Nirmala Sitharaman on US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाए जाने से भारतीय उद्योग जगत के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. इसको लेकर सरकार कई स्तरों पर रणनीति बना रही है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निर्यातकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा कि निर्यातकों की चिंताओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है.

टैरिफ पर गंभीर सरकार

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (FIEO) के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री से अमेरिकी टैरिफ में अचानक हुई बढ़ोतरी से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की. रल्हन ने बताया कि उच्च शुल्क से बाज़ार पहुंच, प्रतिस्पर्धा क्षमता और रोजगार सृजन पर सीधा असर पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से त्वरित और योजनाबद्ध नीतिगत कदम उठाने की मांग की.

निर्यातकों के साथ मजबूती से खड़ी सरकार

फियो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया है कि सरकार निर्यातकों की सभी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार निर्यातक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी.

सीतारमण ने उद्योग जगत से अपील की कि वे वैश्विक चुनौतियों के बावजूद कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार वृद्धि की रफ्तार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में भारत की स्थिरता बनाए रखने के लिए निर्यातकों को विस्तृत समर्थन देगी.

किन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा असर

बुधवार से लागू हुए इस अमेरिकी शुल्क का सबसे अधिक असर झींगा, परिधान, हीरे, चमड़ा, जूते-चप्पल और रत्न-आभूषण जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों पर पड़ने की आशंका है. इन क्षेत्रों में निर्यात और रोजगार सृजन दोनों पर दबाव बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: टैरिफ के असर से 706 अंक गिरकर बंद हुआ बाजार, IT स्टॉक्स टूटे, जानें कल कैसा रहे मार्केट का हाल

[ad_2]

दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिरों के लिए शुरू होने वाली है भर्ती, एज लिमिट में मिलेगी 10 साल कीछूट

[ad_1]

राजधानी दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मार्च 2026 तक शुरू होने वाले 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में डॉक्टरों को उम्र सीमा में वन-टाइम 10 साल की छूट दी जाएगी. यानी अब 55 साल तक के डॉक्टर भी आवेदन कर सकेंगे, जबकि पहले अधिकतम उम्र 45 वर्ष थी. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. स्वास्थ्य विभाग इसी सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है.

मार्च 2026 तक दिल्ली में सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पूरी तरह से शुरू हो जाएंगे. केंद्र सरकार की ओर से वित्तपोषित प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अवसरंचना मिशन वर्ष 2021-22 में शुरू हुआ था. इस योजना का लक्ष्य है कि हर नागरिक को उसके मोहल्ले और वार्ड में ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों. हालांकि, इसके लिए केंद्र से वित्तीय सहयोग केवल मार्च 2026 तक ही मिलेगा. इसी कारण सरकार चाहती है कि उस समय तक सभी मंदिर पूरी तरह काम करने लगें.

उम्र क्या होगी?

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ की संविदा पर नियुक्तियां की जाएंगी. डॉक्टरों की अधिकतम उम्र सीमा 45 से बढ़ाकर 55 साल कर दी गई है. फार्मासिस्ट और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर को भी उम्र सीमा में छूट दी गई है. यह नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी ताकि जल्दी से जल्दी सभी केंद्रों को चालू किया जा सके.

यह भी पढ़ें  :  अब बिना अपार आईडी नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन

फिलहाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत अनुबंध पर चिकित्सा अधिकारियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष और फार्मासिस्ट व मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर की 30 वर्ष थी. लेकिन अब नई छूट से हजारों अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को नौकरी का अवसर मिलेगा.

नजदीक में मिलेगा इलाज 

दिल्ली की बड़ी आबादी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरी पर निर्भर है. अक्सर यहां भीड़ और लंबा इंतजार मरीजों की परेशानी बढ़ाता है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू होने के बाद लोगों को उनके नजदीकी इलाके में ही बुनियादी इलाज मिल सकेगा. डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता से सामान्य जांच और प्राथमिक इलाज आसानी से होगा. इससे अस्पतालों पर बोझ कम होगा और गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिल पाएगा.

यह भी पढ़ें  :  बच्चों की फीस का सीधा असर अभिभावकों की जेब पर,फीस से लेकर ट्यूशन तक हर चीज है यहां इतनी महंगी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और लाखों की घड़ियां… लग्जीरियस लाइफ जीते हैं सुनील शेट्टी

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज भी फैंस के दिलों की धड़कन हैं. अपने टैलेंट के दम पर एक्टर ने खूब शोहरत कमाई है. साथ ही सालों के फिल्मी करियर से उन्होंने खूब पैसा भी कमाया है. एक्टर लंबे समय से फिल्मों में लीड रोल नहीं कर रहे हैं, फिर भी उनके पास दौलत की कोई कमी नहीं है.

64 साल की उम्र में भी सुनील शेट्टी काफी फिट नजर आते है. वो आज भी एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं. द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 125 करोड़ रुपए है.

आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और लाखों की घड़ियां... साइड रोल करके भी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी के पास कई शानदार घर

  • सुनील शेट्टी के पास मुंबई में अल्टामाउंट रोड पर एक शानदार अपार्टमेंट है.
  • इसकी कीमत 15 से 20 करोड़ रुपए बताई जाती है.
  • वहीं उनका खंडाला में एक फार्महाउस है जिसका नाम जहान है.
  • 5 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस की कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जाती है.
  • इसके अलावा उन्होंने कई दूसरी प्रॉपर्टीज मे भी इनवेस्टमेंट की हुई है. 

आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और लाखों की घड़ियां... साइड रोल करके भी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी का लग्जीरियस कार कलेक्शन

  • सुनील शेट्टी लग्जीयरिस गाड़ियों के शौकीन हैं और ऐसे में उनके पास कई शानदार गाड़ियां हैं.
  • एक्टर लैंड रोवर डिफेंडर, हमर H2 और BMW X5 जैसी महंगी गाड़ियों के मालिक हैं.
  • इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज-बेंज G63 AMG, MG कॉमेट EV और मर्सिडीज-बेंज GLS 350D भी है.

फिल्म फीस और इनकम सोर्स

  • कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील शेट्टी अपनी एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपए फीस वसूल करते हैं.
  • इसके अलावा वो ब्रांड एडोर्समेंट से 35 से  50 लाख रुपए तक की कमाई करते हैं.
  • उनकी एक ऑनलाइन कास्टिंग कंपनी एफ… द काउच (FTC) है.
  • इसके अलावा वो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) में मुंबई हीरोज क्रिकेट टीम के कैप्टन भी हैं.

आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और लाखों की घड़ियां... साइड रोल करके भी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी का फिटनेस रूटीन

  • खुद को फिट रखने के लिए एक्टर काफी जद्दोजहद करते हैं.
  • चंदन कोचार के साथ एक पॉडकास्ट में एक्टर ने अपनी फिटनेस रूटीन शेयर की थी.
  • सुनील शेट्टी ने बताया था कि वो सुबह जल्दी उठते हैं और 45 मिनट तक वर्कआउट करते हैं.
  • अपने खाने की मात्रा पर ध्यान देते हैं और शाम 7 बजे तक डिनर पैक कर लेते हैं.

[ad_2]

Video: तू खाने पर फोकस कर भाई! मालिकों ने चेक की कुत्तों की लॉयल्टी, वीडियो देख आएगी हंसी

[ad_1]

Loyalty Test of Pet Dogs: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है. इसमें लोग अपने पालतू कुत्तों की वफादारी यानी लॉयल्टी टेस्ट कर रहे हैं. कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें मालिक अपने कुत्ते को खाना देकर थोड़ी दूरी पर बैठ जाता है. तभी अचानक दो नकाबपोश लोग घर के अंदर घुसते हैं और मालिक पर हमला करने का नाटक करते हैं.

कुत्ता खाना खाता रहा लेकिन नहीं बचाई मालिक की जान

आम तौर पर लोग उम्मीद करते हैं कि कुत्ता अपने मालिक की रक्षा करेगा, भौंकेगा या हमलावरों को डराएगा. लेकिन इन वायरल वीडियो में नजारा बिल्कुल उल्टा देखने को मिलता है. कुत्ते को जैसे ही खाना मिलता है, वह पूरी तरह उसी में व्यस्त हो जाता है. नकाबपोश लोग मालिक पर हमला करने का नाटक करते रहते हैं, लेकिन कुत्ता उनकी तरफ देखता तक नहीं और मजे से अपना खाना खाता रहता है.

इन वीडियो को देखकर लोग खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि “इतना लॉयल कुत्ता कि मालिक पिटता रहा, लेकिन इसे सिर्फ खाने से मतलब है.” तो किसी ने मजाक किया कि “यह कुत्ता कह रहा होगा – पहले खाना खत्म कर लूं, फिर मालिक को बचाऊंगा.” कई यूजर्स ने इसे सबसे मजेदार वीडियो करार दिया है.

लाखों लोगों ने शेयर किया वीडियो

हालांकि कुछ लोग इसे हंसी-मजाक का विषय मान रहे हैं, वहीं कुछ ने यह भी कहा कि हर कुत्ता ऐसा नहीं होता. कई बार पालतू जानवर अपने मालिक की रक्षा के लिए जान की बाजी भी लगा देते हैं. लेकिन इन वायरल क्लिप्स ने यह जरूर साबित कर दिया है कि खाने का लालच कुत्तों के लिए सबसे ऊपर होता है.

वीडियो को लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है. खास बात यह है कि इन्हें देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर हंसी आ जाती है. यह ट्रेंड लोगों को हल्का-फुल्का मनोरंजन दे रहा है और यह भी दिखा रहा है कि पालतू जानवर भी इंसानों की तरह कभी-कभी बेहद मजाकिया हरकतें कर जाते हैं.


डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को 4 बार किया फोन, कॉल ना उठाने पर एक्सपर्ट का बयान- ड्रैगन बीयर आए एक

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते कुछ दिनों में कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की कोशिश की है. राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने की कोशिशें ऐसे समय में की हैं, जब दोनों देशों के रिश्ते टैरिफ मुद्दे पर तनावग्रस्त बने हुए हैं. 

जर्मन अखबार फ्रैंकफर्टर अल्गेमाइन (FAZ) ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए कहा कि टैरिफ मुद्दे पर ट्रंप ने अपने सभी विरोधियों को हरा दिया, लेकिन भारत को वो नहीं हरा पाए. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक्सपर्ट का कहना है कि ये भारत के कड़े रुख का संकेत है.

विएना की रणनीतिकार ने क्या बताया 
विएना की रहने वालीं जियोपॉलिटिकल रणनीतिकार वेलिना चाकरोवा ने जर्मन अखबार के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत ने ऐसा कर बहुत साफ संदेश देने की कोशिश की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जर्मन एफएजेड कहता है कि ट्रंप ने पीएम मोदी से 4 बार कॉल पर बात करने की कोशिश की और सभी कॉल रिजेक्ट कर दी गईं. हालांकि, भारत ने ऐसे कॉन्टेक्ट से इनकार किया है. साफ है पीएम मोदी ने ट्रंप के ट्रैप से बचने के लिए ड्रैगन बियर (चीन और रूस) की ओर रुख किया है. 

जर्मन अखबार का बड़ा दावा
जर्मन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत से इनकार किया. साथ ही अमेरिकी डेलीगेशन को भी भारत में आने की इजाजत देने से इनकार कर दिया. अखबार ने लिखा है कि पीएम मोदी को ट्रंप के बर्ताव से बहुत ज्यादा बुरा महसूस हुआ है. यही वजह है कि उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए साफ किया कि वो अमेरिका के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं.

ट्रंप ने वियतनामी लीडर से टैरिफ पर की बात
रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने वियतनाम के सुप्रीम लीडर से टैरिफ मामले को लेकर फोन पर बात की थी. समझौता नहीं होने के बावजूद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर डील का ऐलान कर दिया. ऐसी किसी भी कंट्रोवर्सी से बचने के लिए पीएम मोदी ने बात करने से बचना का रास्ता अपनाया है. 

ये भी पढ़ें

India On US Tariff: ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच भारत ने लिया बड़ा फैसला, अब कॉटन का इम्पोर्ट 3 महीने के लिए रहेगा ड्यूटी फ्री



[ad_2]

क्लासरूम में फोन ले जाने पर लग गया बैन, यहां लिया गया कड़ा फैसला, इस दिन से होगा लागू

[ad_1]

स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स के बीच बढ़ती स्मार्टफोन की लत चिंताजनक होती जा रही है. इसे देखते हुए कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया ने टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया था. अब दक्षिण कोरिया ने भी ऐसा फैसला लेते हुए क्लासरूम में मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस ले जाने पर रोक लगा दी है. यह फैसला पूरे देश के स्कूलों में लागू होगा. यहां के नेताओं का कहना है कि युवाओं के बीच सोशल मीडिया की लत बड़े संकट का रूप ले रही है. 

अगले साल से लागू हो जाएगा फैसला

बुधवार को दक्षिण कोरिया की संसद से पारित हुआ यह फैसला अगले साल मार्च से लागू हो जाएगा. इस नियम का प्रस्ताव लाने वाले नेता चो जुंग-हुन ने बताया कि बच्चे देर रात तक इंस्टाग्राम और टिकटॉक चलाते रहते हैं. हर सुबह उनकी आंखें लाल होती है और वो रात को 2-3 बजे तक इंस्टाग्राम पर रहते हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड में भी ऐसे फैसले लागू किए जा चुके हैं. नीदरलैंड में फैसले के बाद छात्रों के फोकस में सुधार आया है.

छात्रों में देखी गईं ये परेशानियां

दक्षिण कोरिया की 98 प्रतिशत आबादी के पास स्मार्टफोन है और यहां की करीब 99 प्रतिशत आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल करती है. पिछले साल यहां के शिक्षा मंत्रालय ने एक सर्वे किया था. इसमें मिडल और हाई स्कूल के 37 प्रतिशत छात्रों ने बताया कि सोशल मीडिया उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है. सर्वे में हिस्सा लेने वाले 22 प्रतिशत छात्रों ने कहा कि जब वो सोशल मीडिया एक्सेस नहीं करते हैं तो उन्हें एंग्जायटी होने लगती है. इसके चलते कई स्कूलों में पहले से ही स्मार्टफोन्स पर रोक लगी हुई थी और अब यह नियम पूरे देश के स्कूलों में लागू हो गया है. हालांकि, दिव्यांग बच्चों को इस नियम में शामिल नहीं किया गया है. साथ ही पढ़ाई के उद्देश्य से स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर कोई रोक नहीं है.

ये भी पढ़ें-

कैमरा और परफॉर्मेंस समेत सारी चीजों में iPhone 16 से कितना अलग होगा iPhone 17? यहां पढ़ें सारी जानकारी

[ad_2]

Video: सड़क पर जबर नांची लड़की, बस भी रुक गई, लोग बोले- अब तो डांस देखकर ही जाएंगे

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सड़क पर नाचती हुई नजर आ रही है. वीडियो में लड़की लाल साड़ी पहने हुए है और वह एक लोकप्रिय गाने पर डांस कर रही है. इस दौरान एक बस ड्राइवर अपनी बस रोक देता है, ताकि लड़की का डांस पूरा देख सके. बस में सवार पैसेंजर्स भी लड़की का डांस बहुत ध्यान से देखते नजर आ रहे हैं.

बस ड्राइवर लड़की का डांस देखकर खुश हुआ

वीडियो में लड़की एक व्यस्त सड़क पर नाच रही है, जहां पीछे बसें, ऑटो रिक्शा और अन्य वाहन नजर आ रहे हैं. लड़की ने साड़ी पहने हुए है और उसके डांस मूव्स काफी एनजेर्टिक हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस ड्राइवर अपनी बस रोक देता है, ताकि  लड़की का डांस पूरा हो सके. इसके बाद बस ड्राइवर लड़की का डांस देखकर बहुत खुश होने लगता है. साथ ही साथ वीडियो में देखा गया है कि बस के गेट के पास दो पुरुष खड़े नजर आ रहे हैं और वह लड़की का डांस बड़े ध्यान से देखने लगते हैं.

लोगों ने लड़की के डांस की तारीफ की

वीडियो को देखने के बाद तो ऐसा लग रहा है कि सब लोग लड़की के डांस को देखकर एंजॉय कर रहे हैं. इस वीडियो को लोगों ने जमकर वायरल किया है और लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी है. कई लोगों ने तो लड़की के डांस की तारीफ की है. वही कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है. लोगों ने कहा कि ऐसे बीच सड़क पर डांस करना ठीक नहीं है. इससे कोई गंभीर हादसा भी हो सकता है. वीडियो में देखा गया कि लड़की के डांस को हर कोई बड़े ध्यान से देख रहा है.

 


‘4 जून ने सबकुछ बदल दिया और अब हम…’ 3 महीने बाद बड़े एलान के साथ लौटी RCB

[ad_1]

विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 18 सालों से चला आ रहा इंतजार इस साल खत्म हुआ, जब रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती. इसकी ख़ुशी में अगले ही दिन यानी 4 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित कर दिया लेकिन काफी भीड़ आ जाने से यहां भगदड़ मच गई और कई लोगों की जान चली गई. आरसीबी ने तब सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया था और फिर उनके सोशल मीडिया से कोई पोस्ट नहीं किया गया. लगभग 3 महीने बाद आज 28 अगस्त को आरसीबी ने पहला पोस्ट किया और एक एलान किया.

4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रधांजलि देते हुए आरसीबी ने एक पोस्ट शेयर किया था. उसके बाद विराट कोहली समेत सभी प्लेयर्स ने भी ऐसा किया था. लेकिन तब से फ्रेंचाइजी का सोशल मीडिया एक्टिव नहीं था. अब 3 महीने बाद आज पोस्ट करते हुए फ्रेंचाइजी ने RCB Cares राहतकोष की घोषणा की है.

RCB Cares के साथ लौटी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आरसीबी की तरफ से शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया, “डिअर 12th मैन आर्मी, ये पत्र आपके लिए है. 3 महीने होने वाले हैं जब हमने यहां अपना आखिरी पोस्ट किया था. ये चुप्पी हमारी अनुपस्थिति नहीं थी बल्कि ये शोक था.”

पत्र में आगे लिखा, “यह जगह पहले काफी एनर्जी, यादों और उन पलों से भरी हुई थी जिनका आपने सबसे ज्यादा आनंद लिया. लेकिन 4 जून ने सबकुछ बदलकर रख दिया. उस दिन ने हम सभी का दिल तोड़ दिया. तब से यही खामोशी ने इस जगह को ले लिया. उस खामोशी में हम शोक मना रहे हैं. सुन रहे हैं, सीख रहे हैं. और सिर्फ एक प्रतिक्रिया से बढ़कर कुछ बनाना शुरू कर दिया जिस पर हम सचमुच विश्वास करते हैं.”

RCB के नोट में आगे लिखा, “इस तरह RCB Cares अस्तित्व में आया है यह सम्मान देने, मरहम लगाने और अपने प्रशंसकों के साथ खड़े होने की ज़रूरत से बना है. हमारी कम्युनिटी और प्रशंसकों द्वारा गढ़ा गया सार्थक कार्रवाई का एक मंच. हम आज इस जगह पर वापस आ रहे हैं, जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि देखभाल के साथ. आपके साथ शेयर करने के लिए. आपके साथ खड़े होने के लिए. साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए. कर्नाटक का गौरव बने रहने के लिए.”

ख़राब मैनेजमेंट की वजह से हुआ था हादसा

आईपीएल के पहले सीजन से विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इससे पहले फ्रेंचाइजी कभी भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. 18 साल बाद विराट कोहली और आरसीबी फैंस का सपना पूरा हुआ, इसकी ख़ुशी देशभर में मनाई गई. लेकिन अगले ही दिन ये ख़ुशी मातम में बदल गई, जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई. इसके पीछे की बड़ी वजह जल्दबाजी में कार्यक्रम आयोजित करना था, जिसमें मैनेजमेंट खराब था.



[ad_2]