Video: पाइप मुंह में दबा कम्प्यूटर धोया, कुत्ते ने घर में मचाया आंतक

[ad_1]

Dog Water Pipe in Mouth: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा और मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पालतू कुत्ता पानी की पाइप मुंह में दबाकर घर में घुसता नजर आता है. इसके बाद वह पूरे घर को धो डालता है. बेडरूम से लेकर कंप्यूटर, टीवी, सोफा, फ्रिज और फर्नीचर तक हर जगह पानी ही पानी नजर आता है. वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस-हंसकर लोटपोट भी हो रहे हैं.

वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट्स

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. मालिक के बाहर होने के दौरान कुत्ते ने जैसे ही पानी की पाइप को अपने मुंह में दबाया, वह सीधा घर के अंदर पहुंच गया. वहां उसने चारों तरफ पानी फैलाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते पूरा घर मानो नहाने लगा. वीडियो में साफ दिखता है कि कुत्ता बेहद मस्ती के मूड में है और जहां-जहां जाता है, वहां पानी डालता जाता है.

लोगों ने वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. किसी ने लिखा कि “ऐसे पालतू जानवर हो तो दुश्मनों की जरूरत ही नहीं है”, तो किसी ने कहा कि “यह कुत्ता घर को साफ नहीं बल्कि बर्बाद कर रहा है.” वहीं कुछ लोगों ने इसे अविश्वसनीय बताते हुए कहा कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई की मदद से तैयार किया गया हो सकता है.

लोगों का मानना एआई जनरेट वीडियो

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और वास्तव में असली है या एआई से जनरेट किया गया है. कई बार इंटरनेट पर इस तरह के कंटेंट सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए जाते हैं और लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाते हैं.

जो भी हो, इस वीडियो ने लोगों को खूब मनोरंजन दिया है. हर कोई इसे देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहा है. यह घटना यह भी दिखाती है कि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिल जाता है.


किसी मनमानी के आगे नहीं झुकेगा भारत, टैरिफ की धमकी से बेपरवाह और तेज करेगा रूसी तेल की खरीद

[ad_1]

India To Boost Russian Oil Purchase: रूस से तेल खरीदना भारत का नागवार गुजर रहा है. यूक्रेन वॉर को बंद करने की कोशिश में लगे डोनाल्ड ट्रंप हर वो हथकंडा अपना रहे हैं ताकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दबाव में लाया जा सके. लेकिन अब तक के उनके सारे प्रयास बेकार गए हैं. इसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के ऊपर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ पेनाल्टी के तौर पर लगाया है.

लेकिन समाचार एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट्स की मानें तो भारत अब रूस से कच्चे तेल की खरीद और बढ़ाने जा रहा है. अगस्त के मुकाबले सितंबर में तेल की खरीद में 10 से 20 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है.

तेल की खरीद और बढ़ाएगा भारत

भारत की तरफ से तेल खरीदने का यह फैसला ऐसे वक्त पर किया गया है, जब यूक्रेन की तरफ से किए गए ड्रोन हमले में रूसी रिफाइनरी को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही उसकी रिफाइनरी की प्रोसेसिंग कैपेसिटी कम हो गई है. ऐसे में रूसी एक्सपोर्टर्स की तरफ से तेल की कीमतों में कमी की गई है ताकि और बिक्री बढ़ाई जा सके.

गौरतलब है कि साल 2022 में मॉस्को पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के बाद भारत, रूस का बड़ा खरीदार देश बन चुका है. सस्ते तेल ने भारतीय रिफाइनर्स को तेल की कीमतों को सामान्य रखने में मदद की है. हालांकि लोगों तक इस सस्ते तेल का फायदा नहीं पहुंच पाने की वजह से इसकी आलोचना भी हुई है.

तेल पर निकला ट्रंप का गुस्सा

यही वजह है कि इस हफ्ते यानी 27 अगस्त 2025 से भारतीय सामान जैसे कपड़े, ज्वैलरी पर टैरिफ की दरें बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जा चुकी हैं. यह हाल के दिनों में भारत के ऊपर आर्थिक तौर पर रोक लगाने वाला एक बड़ा कदम है.

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी भी ट्रंप प्रशासन के साथ टैरिफ विवाद पर बातचीत चल रही है. वहीं पीएम मोदी अपने संबंधों को लगातार रूस और चीन के साथ और बेहतर करने में लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: हाई टैरिफ की मार के बीच भारत के लिए आयी ये राहत भरी खबर, राष्ट्रपति ट्रंप भी जानकर होंगे हैरान

[ad_2]

उम्र से पहले ही बूढ़ा कर देगा Smartphone, रिसर्च में सामने आई चौंका देने वाली जानकारी

[ad_1]

आज के इस डिजिटल युग में स्मार्टफोन में हमारी निर्भरता बढ़ती जा रही है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई दिन में कई-कई घंटों तक स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं. इस आदत के नुकसान को लेकर कई रिसर्च सामने आ चुकी है. एक रिसर्च में पाया गया कि स्मार्टफोन की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट इंसान को उम्र से पहले बूढ़ा कर सकता है. साथ ही यह स्किन से संबंधित कई दूसरी परेशानियों का कारण भी बन सकती है. 

स्किन की ‘दुश्मन’ है ब्लू लाइट

रिसर्च में पाया गया है कि स्मार्टफोन समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट स्किन सेल में बदलाव कर सकती है. इससे सेल्स सिकुड़ने और अंतत: सेल के नष्ट होने का खतरा रहता है. इस वजह से स्किन की रौनक चली जाती है और यह समय से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती है. 

स्किन को होते हैं ये नुकसान

जानकारों का कहना है कि ब्लू लाइट स्किन में अंदर तक चली जाती है, जिससे उम्र बढ़ने वाली प्रक्रिया तेज हो जाती है. ब्लू लाइट की वजह से टैनिंग, हाइपरपिगमेंटेशन, झाइयां और त्वचा से जुड़ी दूसरी परेशानियां होने लगती हैं. त्वचा पर जितनी ज्यादा ब्लू लाइट लगेगी, इसका उतना ही ज्यादा नुकसान होगा. लगातार स्मार्टफोन या दूसरे गैजेट की ब्लू लाइट के संपर्क में रहने से त्वचा पर सूजन आने का भी डर रहता है. 

कैसे करें बचाव?

स्मार्टफोन और स्क्रीन वाले दूसरे गैजेट के उपयोग को कम कर इस नुकसान को रोका जा सकता है. फिर भी कुछ लोगों को अपने काम के चलते लगातार स्क्रीन के सामने बैठे रहना पड़ता है. ऐसे लोग विटामिन C और E का सहारा ले सकते हैं, जो त्वचा को जवान रखते हैं. इसके अलावा विशेषज्ञ स्क्रीन के सामने बैठने से पहले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की मदद लेने का भी सुझाव देते हैं, जिससे त्वचा पर ब्लू लाइट का कम से कम असर हो.

ये भी पढ़ें-

Apple से पहले बड़ा धमाका करेगी Samsung, 4 सितंबर को इवेंट का किया ऐलान, जानें क्या-क्या होगा लॉन्च

[ad_2]

‘कुली’ का बोलबाला, धड़क 2′ हुई फुस्स’, ‘वॉर 2’ का हाल बेहाल, देखें कलेक्शन

[ad_1]

अगस्त का महीना सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास रहा. इस महीने सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्मों की लाइन लगी रही. ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ से महीना शुरू हुआ और ‘परम सुंदरी’ की रिलीज के साथ खत्म होने जा रहा है. हम आपको अगस्त में रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और वर्डिक्ट से रुबरू करा रहे हैं. 

धड़क 2

  • तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’, 1 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
  • करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है.
  • ‘धड़क 2’ साल 2018 की फिल्म धड़क का सीक्वल और तमिल फिल्म पेरिचेरुम पेरुमल का रीमेक है.

August Films Box Office: 'कुली' का बोलबाला, धड़क 2' हुई फुस्स', 'वॉर 2' का हाल बेहाल, देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपए था. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये आधा बजट भी नहीं वसूल पाई.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘धड़क 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 22.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
  • ऐसे में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई.

सन ऑफ सरदार 2

  • ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी ‘धड़क 2’ के साथ 1 अगस्त को ही सिनेमाघरों में आई थी.
  • अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की इस कॉमेडी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल रहा.
  • द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बजट 150 करोड़ रुपए था.
  • लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बजट का एक-तिहाई भी नहीं कमा सकी और डिजास्टर साबित हुई.
  • ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर महज 46.82 करोड़ रुपए का कारोबार किया.

August Films Box Office: 'कुली' का बोलबाला, धड़क 2' हुई फुस्स', 'वॉर 2' का हाल बेहाल, देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वॉर 2

  • ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी.
  • लेकिन रिलीज के बाद यशराज फिल्म्स की ये एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई.
  • 14 अगस्त को रिलीज हुई ‘वॉर 2’ का बजट 350 करोड़ रुपए है. 
  • फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में सिर्फ 229.75 करोड़ रुपए ही कमाए हैं.

August Films Box Office: 'कुली' का बोलबाला, धड़क 2' हुई फुस्स', 'वॉर 2' का हाल बेहाल, देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘कुली’

  • साउथ सुपरस्टार की फिल्म ‘कुली’ भी 14 अगस्त को ‘वॉर 2’ के साथ रिलीज हुई थी.
  • दोनों फिल्मों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन ‘कुली’ ने दम दिखाया और ‘वॉर 2’ से आगे निकल गई.

August Films Box Office: 'कुली' का बोलबाला, धड़क 2' हुई फुस्स', 'वॉर 2' का हाल बेहाल, देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • 400 करोड़ के बजट में बनी ‘कुली’ ने दो हफ्ते में 269.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.
  • हालांकि फिल्म का स्लो कलेक्शन इस ओर इशारा कर रहा है कि ये भी बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित होगी. 

[ad_2]

Video: तेजी से गुजरती कार को निगल गया सिंकहोल, गिरकर पलटी गाड़ी, हैरान कर देगा वीडियो

[ad_1]

Car Crashed into Ditch: चीन के हेफ़ेई शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां सड़क के बीचों-बीच अचानक एक बड़ा सिंकहोल बन गया. यह हादसा इतना अचानक हुआ कि उसी समय वहां से गुजर रही एक कार सीधे गड्ढे में समा गई. यह पूरा मंजर कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम पहुंची

जानकारी के अनुसार, यह घटना व्यस्त सड़क पर हुई. पहले सड़क पर हल्की-सी दरार नजर आई, लेकिन कुछ ही पलों में पूरी सड़क धंस गई. इससे बीच रास्ते पर अचानक कई मीटर गहरा गड्ढा बन गया. तभी वहां से एक कार गुजर रही थी और वह सीधे उस गड्ढे में जा गिरी.


मौके पर मौजूद लोग इस नजारे को देखकर दंग रह गए. कार के गड्ढे में गिरते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व रेस्क्यू टीम को सूचना दी. गनीमत रही कि इस हादसे में कार चालक को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई गंभीर चोट नहीं आई.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश और जमीन के भीतर पानी का रिसाव ऐसी घटनाओं की बड़ी वजह होते हैं. जब नीचे की मिट्टी बह जाती है तो ऊपर की सड़क अचानक धंस जाती है. चीन के कई हिस्सों में पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं.

स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सड़क को सील कर दिया है और सिंकहोल की जांच शुरू कर दी है. इंजीनियरों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गड्ढा कितनी गहराई तक फैला है और भविष्य में इसे कैसे रोका जाए. इस हादसे का वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह किसी फिल्म का दृश्य लगता है. 


Video: मौत तय थी ब्रो! मच्छरदानी ने बचा लिया, वीडियो देख बोले लोग- खून की बूंद भी नहीं मिलती

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मच्छरदानी के बाहर हजारों मच्छर दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में मच्छरदानी के अंदर एक व्यक्ति और उसका कुत्ता नजर आ रहे हैं, जबकि मच्छरदानी के बाहर मच्छरों की संख्या इतनी ज्यादा है कि यह डरावना लग रहा है. अगर मच्छरदानी में एक भी छेद होता तो व्यक्ति की मौत तय थी.

युवक की जान को भी खतरा नजर आ रहा

वीडियो की शुरुआत में मच्छरदानी के अंदर का दृश्य दिखाया गया है. मच्छरदानी के बाहर हजारों मच्छर उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि क्षेत्र में मच्छरों की संख्या कितनी ज्यादा है. वीडियो में मच्छरदानी के छेद को भी दिखाया गया है, जहां से मच्छर अंदर घुस सकते हैं. वीडियो में देखा गया कि मच्छरों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन ये कितना खौफनाक दृश्य है, जिसमें युवक की जान को भी खतरा नजर आ रहा है.

वीडियो को लोगों ने भी बहुत शेयर किया

इस वीडियो को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी राय दी है. कई यूजर्स ने मच्छरों की संख्या को देखकर हैरानी जताई. यह वीडियो साफ तौर पर दिखाता है कि मच्छरों से कैसे खतरा हो सकता है. एक यूजर ने लिखा कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का सही उपयोग करना कितना जरूरी है, यह वीडियो इसका उदाहरण है. लोगों ने कहा कि मच्छरदानी में छेद होना कितना खतरनाक हो सकता है. लोगों ने कहा कि मच्छरदानी के अंदर बैठा युवक कितना हिम्मतदार है. उसके चेहरे पर कोई डर नजर नहीं आ रहा है. इस वीडियो को लोगों ने भी बहुत शेयर किया है और जिसने भी ये वीडियो देखी है वो हैरान रह गया.


ब्रिटेन के 85 इलाकों में खुले घूम रहे पाकिस्तानी बलात्कारी, ब्रिटिश सांसद की रिपोर्ट में खुलासा

[ad_1]

ब्रिटेन के एक सांसद ने यूनाइटेड किंगडम में यौन शोषण मामले पर बड़ा खुलासा किया है. ब्रिटिश संसद के निर्दलीय सांसद रूपर्ट लोव ने खुलासा करते हुए कहा कि पूरे ब्रिटेन में कम से कम 85 इलाकों में गैंग आधारित बाल यौन शोषण (Gang-based Child Sexual Explotation) हो रहा है. ब्रिटिश सांसद ने यह खुलासा तब किया है जब पूरे देश में ग्रूमिंग गैंग मामले पर राष्ट्रीय स्तर की जांच चल रही है.

सांसद रूपर्ट लोव ने इस मामले की निजी रूप से जांच कराई. जांच में उन्होंने पाया कि यौन शोषण करने वाले गिरोह में ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के पुरुष शामिल हैं. इसके अलावा, यौन शोषण का ये घिनौना कृत्य देश में कई दशकों से जारी है और यह समस्या अब पहले से ज्यादा व्यापक हो गई है. वहीं, जांच के बाद यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले से संबंधित अधिकारियों ने इस टारगेटेड शोषण को रोकने और उस पर सख्त कार्रवाई करने में विफलता दिखाई है.

ब्रिटिश सांसद ने मामले को लेकर शेयर की जांच रिपोर्ट

इस जांच के बाद मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को सांसद रूपर्ट लोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया. बयान में उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट में मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के शामिल होने के पैटर्न और सरकारी संस्थाओं की भारी लापरवाही स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है. उन्होंने कहा, “यह अब तक के रेप गैंग कांड का सबसे बड़ा खुलासा है.”

ब्रिटिश सांसद ने सरकारी जांच से पहले ही मामले में की निजी जांच

ब्रिटिश संसद के इंडिपेंडेंट सांसद रूपर्ट लोव ने रेप गैंप मामले में अपनी निजी जांच प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की ओर से शुरू की गई जांच से पहले ही शुरू कर दी थी, प्रधानमंत्री ने जून महीने में इस मामले पर सरकारी जांच शुरू करने के आदेश दिए थे. हालांकि, सांसद रूपर्ट लोव की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि ब्रिटेन में रेंप गैंग्स की समस्या काफी गहरी और पुरानी है. जांच में एक तरफ ब्रिटेन में जारी और दूसरी तरफ ऐतिहासिक मामलों का पता चला, जिसमें कुछ मामले तो 1960 के दशक के भी हैं. रूपर्ट लोव की जांच टीम का कहना है कि इस मामले में जिस नतीजे पर वे पहुंचे हैं, वो सैकड़ों पीड़ितों, उनके परिजनों और व्हिसलब्लोअर्स की गवाही पर आधारित हैं. इसके अलावा, इसमें हजारों फ्रीडम ऑफ इंफोर्मेशन रिक्वेस्ट्स (Freedom of Information Requests) से जुटाए गए तथ्य भी शामिल हैं.

अधिकारियों ने पीड़ितों के रूप से नहीं किया स्वीकार- जांच रिपोर्ट

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग्स के पीड़ितों ने जांच आयोग को बताया कि उन्हें बचपन से ही यौन शोषण के घिनौने कृत्य में फंसाया गया, नशे की दवाइयां दी गईं, यौन शोषण किया गया, तस्करी की गई और डरा-धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया गया. इस मामले की शिकार ज्यादातर पीड़ितों में अधिकांश लड़कियां अश्वेत थीं, जिन्हें अधिकारियों की ओर से नजरअंदाज कर दिया जाता था. यहां तक कि उन्हें पीड़ित के रूप में स्वीकार भी नहीं किया गया.

यह भी पढ़ेंः ऑनलाइन गेमिंग कानून के खिलाफ इस कंपनी ने खटखटाया कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा



[ad_2]

Effect of Mars in 12 houses: कुंडली के 12 भावों में मंगल का प्रभाव, जानें साहस, रिश्तों और करिय

[ad_1]

Effect of Mars in 12 houses: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, वाणी, गणना, व्यापार और संवाद से होता है. कुंडली के 12 भावों में बुध की स्थिति व्यक्ति के विचार, तर्कशक्ति, शिक्षा और व्यवहार पर प्रभाव डालता है. 

बुध ग्रह एक ओर चतुराई और विवेक प्रदान करता है तो वहीं दूसरी तरफ व्यापारिक सफलता और संबंधों में सामंजस्य स्थापित करने में भी अहम भूमिका निभाता है. आइए जानते हैं 12 भावों में बुध का क्या प्रभाव पड़ता है. 

प्रथम भाव में मंगल
प्रथम भाव में मंगल होने से व्यक्ति स्वाभाविक रूप से साहसी, निडर, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी होते हैं. ये लोग किसी भी काम में देरी पसंद नहीं करते हैं. ऐसे लोग खुद का ध्यान रखने वाले, बातचीत में स्पष्ट और नेतृत्वकर्ता होते हैं. हालांकि इन लोगों को चिढ़ाना काफी सरल होता है, जिसके कारण कभी कभी ये आक्रामक भी हो सकते हैं. 

दूसरे भाव में मंगल
जब मंगल ग्रह कुंडली के दूसरे भाव में होता है तो व्यक्ति को आर्थिक स्थिरता और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. ऐसे लोगों को गुस्सा जल्दी आ जाता है. इन लोगों में लंबे समय तक जीने की इच्छा होती है और वे शारीरिक परिश्रम और कड़ी मेहनत से धन कमा सकते हैं. वे अपने मूल्यों के प्रति काफी भावुक होते हैं. 

तीसरे घर में मंगल
कुंडली के तीसरे भाव में मंगल होने से व्यक्ति संवाद और विचारों में साहसी बनता है. इनकी वाणी, बुद्धि और सीखने की कला हर किसी को प्रभावित करती है. ये लोग अक्सर बहस कर सकते हैं, लेकिन जो भी बोलते हैं जोश से बोलते हैं.

ये भाई-बहन का ख्याल रखता है. व्यक्तिगत जीवन में हाथों और औजारों का इस्तेमाल करना अच्छे से जानते हैं. 
चौथे भाव में मंगल

चतुर्थ भाव में मंगल 
कुंडली के चतुर्थ भाव में बुध के होने से लोग काफी ज्यादा भावुक होते हैं. कभी-कभी इन्हें बेचैनी और क्रोध का सामना करना पड़ सकता है. यह लोग अपनी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए जुनूनी होते हैं. ऐसे व्यक्ति पारिवारिक बंधनों के मामले में संयम से काम लेते हैं. लेकिन निजी जीवन में इन्हें चिड़चिड़ापन का सामना करना पड़ सकता है. 

पांचवें घर में मंगल
कुंडली के पांचवें घर में मंगल के होने से व्यक्ति साहसी, रोमांटिक और रचनात्मक ऊर्जा से भरा होता है. ऐसे लोग प्रेम जीवन में रोमांस का आनंद लेने में माहिर होते हैं. ऐसे लोग मौज-मस्ती के साथ साहसी और खेलों में सबसे ज्यादा भाग लेते हैं. ये लोग जुआ खेलने के भी शौकीन हो सकते हैं.

इनको जीवन में जोखिम उठाना काफी पसंद होता है. इनका जुनून लोगों को काफी प्रेरित करता है. 

छठे भाव में मंगल
जब मंगल कुंडली के छठे भाव में होता है तो व्यक्ति को दैनिक जीवन में काफी मेहनत करना पड़ सकता है. ऐसे लोग बाधाओं का डटकर सामना करते हैं. ऐसे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर होते हैं. वे खुद पर काम करना पसंद करते हैं. ये लोग अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सेवा और समर्पण के लिए करते हैं. 

सातवें घर में मंगल
सातवें घर में मंगल के होने से रिश्तों में जोश और प्रगाढ़ता आती है. ऐसे लोग दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. अक्सर वैवाहिक जीवन में इन्हें पार्टनर के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

कभी-कभी इनका रिश्ता युद्ध का मैदान लग सकता है, जिसमें जोश, प्रतिस्पर्धा और कभी कभी संघर्षों से भरा हुआ. ये लोग अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील हो सकते हैं. 

मंगल आठवें घर में
अष्टम भाव में मंगल के होने से व्यक्ति में गहरी भावनात्मक शक्ति होती है. ऐसे लोगों का जीवन औरों के लिए रहस्यों से भरा हो सकता है. उनकी यौन ऊर्जा तीव्र होने के साथ परिवर्तनकारी भी होती है. इन लोगों में गुस्सा सहन करने की क्षमता होती है, लेकिन एक सीमा के बाद जब इनका गुस्सा फूटता है तो काफी तीव्र होता है. ये लोग कठिन समय भी साहसी होते हैं. ये लोग परिस्थितियों से लड़ने में माहिर होते हैं. 

मंगल नवम भाव में
नवम भाव में मंगल के होने से व्यक्ति सत्य,ज्ञान और साहसी प्रवृत्ति का होता है. ये अपने दर्शन में दृढ़ विश्वास रखते हैं. ऐसे व्यक्ति को यात्रा करना काफी पसंद होता है. ये लोग अपने विचारों को साफतौर पर रखने में माहिर होते हैं.

इनकी साहसिक भावनाएं इन्हें आंतरिक रूप से मजबूती प्रदान करती है. ये लोग हमेशा दूसरों को प्रेरित करने के लिए काम करता है. 

मंगल दसवें भाव में
मंगल दसवें भाव में हो तो व्यक्ति काफी ज्यादा महत्वाकांक्षी और करियर पर ध्यान देने वाला होता है. ऐसे लोग कार्यस्थल पर जिम्मेदारी से काम लेते हैं. इन्हें किसी पर हुक्म चलाना पसंद नहीं होता है. अपने पेशेवर जीवन में ये लोग काफी ज्यादा प्रतिस्पर्धी और महत्वाकांक्षी किस्म के होते हैं. ऐसे लोग साहसिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं. 

ग्यारहवें घर में मंगल
ग्यारहवें घर में मंगल के होने से व्यक्ति अपने लक्ष्यों के प्रति महत्वाकांक्षी होता है. ये लोग अक्सर समुदायों का नेतृत्व करना पसंद करते हैं. ये लोग अक्सर दूसरों को प्रेरणास्पद करने का काम करते हैं. इन्हें समूह में काम करना काफी पसंद होता है.

मंगल बारहवें भाव में 
मंगल बारहवें भाव में हो तो ऊर्जा और उत्साह का हमेशा संचार होता है. ऐसे लोग किसी पर खुलकर गुस्सा करने की बजाए उसे अपने अंदर ही दबा लेते हैं. ऐसे लोग एकांत में रहकर काम करना पसंद करते हैं. इन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ना पसंद होता है. ऐसे लोग बाहर से शांत दिखाई देते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

कैमरा और परफॉर्मेंस समेत सारी चीजों में iPhone 16 से कितना अलग होगा iPhone 17? देखें डिटेल्स

[ad_1]

iPhone 17 Series से 9 सितंबर को पर्दा उठ जाएगी. इस सीरीज में बदला हुआ डिजाइन, चिपसेट और नया लिक्विड ग्लास इंटरफेस मिलेगा. पिछले काफी समय से इस सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ रही है. इससे यह तस्वीर साफ हो गई है कि सीरीज के किस मॉडल में क्या-क्या मिलने वाला है. आज हम आपको सीरीज के बेस मॉडल आईफोन 17 के बारे में बताने जा रहे हैं कि यह पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 16 से कितना अलग होगा.

बड़ा होगा डिस्प्ले

iPhone 17 का लुक आईफोन 16 जैसा ही रहने वाला है, लेकिन इसमें डिस्प्ले का साइज बड़ा होगा. आईफोन 16 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जबकि 17 मॉडल में 6.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी. नया मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा, जो 16 मॉडल में नहीं था.

चिपसेट

ऐप्पल नई सीरीज में लेटेस्ट चिपसेट देने जा रही है. आईफोन 16 में कंपनी ने A18 चिपसेट दिया था, लेकिन नए मॉडल को ऐप्पल के इन-हाउस A19 चिपसेट से लैस किया जा सकता है. यह AI टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएगा. 

कैमरा

आईफोन 17 के रियर कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. इसके रियर में आईफोन 16 की तरह ही 48MP का प्राइमरी और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है. हालांकि, नए चिपसेट के कारण इनकी इमेज क्वालिटी बेहतर हो सकती है. फ्रंट की बात करें तो 17 मॉडल में 24MP का सेल्फी लेंस दिया जा सकता है. आईफोन 16 में 12MP का फ्रंट कैमरा है.

लिक्विड ग्लास इंटरफेस

आईफोन 17 सीरीज को लिक्विड ग्लास डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च किया जाएगा. ऐप्पल ने इसी साल iOS 26 का ऐलान किया था. यह आईफोन के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो ट्रांसल्यूसेंट डिजाइन के साथ आता है. नए मॉडल में नई कैमरा ऐप देखने को मिलेगी.

बैटरी 

आईफोन 17 में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है. अभी इसकी कैपेसिटी को लेकर जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसमें आईफोन 16 की तुलना में बड़ी बैटरी मिलेगी. ऐसे भी कयास हैं कि यह रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकती है.

ये भी पढ़ें-

उम्र से पहले ही बूढ़ा कर देगा Smartphone, रिसर्च में सामने आई चौंका देने वाली जानकारी

[ad_2]

बेहद ही स्टाइलिश लुक देता है मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, एक बार जरूर ट्राई करें ये 5 सिंपल से डिजाइन

[ad_1]

Moroccan Mehndi Designs: मेहंदी का नाम आते ही आंखों के सामने खूबसूरत डिजाइन उभर आते हैं. लेकिन अगर आप पारंपरिक फूल-पत्ती से कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो मोरक्कन मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह डिजाइन न सिर्फ सिंपल और क्लासी होते हैं, बल्कि मॉडर्न टच भी देते हैं.

सीधे-सीधे लाइनों, ज्योमेट्रिक शेप्स और सिंपल पैटर्न से बनी यह मेहंदी कम समय में भी हाथों को रॉयल और एलीगेंट लुक देती है. खास बात यह है कि मोरक्कन डिजाइन्स हर मौके पर कैरी किए जा सकते हैं, चाहे शादी हो, पार्टी हो या कोई कैज़ुअल फंक्शन हो.

ज्योमेट्रिक लाइन पैटर्न

मोरक्कन मेहंदी की सबसे बड़ी खासियत है इसमें इस्तेमाल होने वाले ज्योमेट्रिक शेप्स. सीधी लाइन्स, स्क्वेयर और डायमंड शेप्स का कॉम्बिनेशन हाथों को बेहद मॉडर्न लुक देता है. यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कुछ नए मेहंदी डिजाइन पसंद करते हैं.


बेहद ही स्टाइलिश लुक देता है मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, एक बार जरूर ट्राई करें ये 5 सिंपल से डिजाइन्स

फिंगर टिप्स मोरक्कन डिजाइन

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप सिर्फ उंगलियों पर मोरक्कन डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. छोटे-छोटे डॉट्स, ट्रायंगल्स और लाइन वर्क से बना यह पैटर्न हाथों को ग्रेसफुल बनाता है और नेल आर्ट के साथ भी परफेक्ट लगता है.


बेहद ही स्टाइलिश लुक देता है मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, एक बार जरूर ट्राई करें ये 5 सिंपल से डिजाइन्स

डॉट एंड लाइन आर्ट

डॉट्स और स्ट्रेट लाइन्स मोरक्कन मेहंदी की पहचान हैं. हथेली के बीच में या हाथ के साइड में बने यह पैटर्न मिनिमलिस्टिक स्टाइल पसंद करने वालों को काफी भाते हैं. यह डिजाइन वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी काफी ग्लैमरस लुक देता है.


बेहद ही स्टाइलिश लुक देता है मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, एक बार जरूर ट्राई करें ये 5 सिंपल से डिजाइन्स

ब्रेसलेट स्टाइल मोरक्कन मेहंदी

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी ज्वेलरी जैसी दिखे, तो ब्रेसलेट पैटर्न आपके लिए बेस्ट रहेगा. कलाई पर बने क्रिस-क्रॉस डिजाइन्स और छोटे-छोटे ज्योमेट्रिक शेप्स हाथों को बेहद स्टाइलिश और यूनिक टच देते हैं.


बेहद ही स्टाइलिश लुक देता है मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, एक बार जरूर ट्राई करें ये 5 सिंपल से डिजाइन्स

फुल हैंड मॉडर्न मोरक्कन डिजाइन

जो महिलाएं शादी या खास मौकों के लिए मेहंदी लगाती हैं, उनके लिए फुल हैंड मोरक्कन डिज़ाइन परफेक्ट है. इसमें हथेली से लेकर कलाई तक ज्योमेट्रिक शेप्स, लाइन्स और पैटर्न्स भरे होते हैं, जो बिल्कुल रॉयल और ट्रेंडी लगते हैं.


बेहद ही स्टाइलिश लुक देता है मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, एक बार जरूर ट्राई करें ये 5 सिंपल से डिजाइन्स

[ad_2]