29 अगस्त 2025, हलछठ का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ जानें

[ad_1]

Hindi Panchang 29 अगस्त 2025: 29 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन हल षष्ठी, जिसे हरछठ या ललही छठ भी कहते हैं. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि बलराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपनी संतानों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

29 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 29 August 2025)












तिथि

षष्ठी (28 अगस्त 2025, शाम 5.56 – 29 अगस्त 2025, रात 8.21)

वार शुक्रवार
नक्षत्र स्वाती
योग ब्रह्म, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.57
सूर्यास्त
सुबह 6.48
चंद्रोदय
सुबह 11.18
चंद्रोस्त
रात 10.00
चंद्र राशि
तुला

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 5.58 – सुबह 7.34
लाभ सुबह 7.34 – सुबह 9.10
अमृत सुबह 9.10 – सुबह 10.46
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 9.34 – रात 10.38

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)








राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.46 – दोपहर 12.22
यमगण्ड काल दोपहर 3.34 – शाम 5.10
विडाल योग
सुबह 5.58 – सुबह 11.38
आडल योग
सुबह 11.38 – सुबह 5.58, 30 अगस्त
गुलिक काल
सुबह 7.34 – सुबह 9.10

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 29 August 2025)












सूर्य सिंह
चंद्रमा तुला
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र कर्क
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ




धनु राशि किसी परिवार के सदस्य से यदि मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहे





मेष राशि नौकरी में आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें और आपको किसी बात को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी.
सिंह राशि बॉस से सोच समझकर बात करें, नहीं तो रिश्तों में खराबी आ सकती है.

FAQs: 29 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    इस दिन मिट्टी के कुल्हड़ में महुआ आदि अन्य चीजों को रख लें, फिर छठी माता की विधिवत पूजा और कथा करें और फिर भैंस से बनी चीजों का ही सेवन करें. मान्यता है इस विधि से हरछठ की पूजा करने पर संतान को सुख, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता है..
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन ब्रह्म और रवि योग बन रहा है.

September Vrat Tyohar 2025: सितंबर के व्रत-त्योहार, नवरात्रि, पितृ पक्ष, ग्रहण कब है, जानें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

रूस की ईयू से जुड़ी बिल्डिंग पर बमबारी, भड़के यूक्रेन ने रूसी जंगी जहाज पर किया ड्रोन हमला

[ad_1]

पुतिन और ट्रंप की मुलाकात के बाद पहली बार रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है. रूस ने किंझल और इस्कंदर जैसी हाइपरसोनिक मिसाइल से कीव स्थित यूरोपीय यूनियन (ईयू) की बिल्डिंग, ईयू से जुड़े एक बैंक और ब्रिटिश काउंसिल की इमारत को निशाना बनाया है. यूक्रेन का आरोप है कि गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को भोर सुबह किए गए इन हमलों में 15 लोगों की मौत हुई है और 38 लोग घायल हुए हैं.

यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने कीव में 20 अलग-अलग लोकेशन पर एक साथ हाइपरसोनिक मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. एक हमला अजरबैजान के दूतावास के बेहद करीब किया गया. बदले में यूक्रेन ने रूस के एक जंगी जहाज पर ड्रोन अटैक किया है. ये हमला क्रीमिया के करीब अजोव सागर में एक मिसाइल कोर्विट (छोटे जहाज) पर किया गया.

मिसाइल स्ट्राइक से पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार के दिन कीव में एक के बाद एक कई मिसाइल अटैक हुए. इन हमलों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें मिसाइल स्ट्राइक से पूरी बिल्डिंग एक आग के गोले में तब्दील हो जाती है. यूक्रेन का आरोप है कि कीव के अलावा, रूस ने विन्तिसिया में ऊर्जा संयंत्रों पर हमला किया तो ड्रोन और रॉकेट से दिनीप्रोपेत्रोवस्क, जेपोरेजिया और खेरसोन में भी हमले किए.

इन हमलों को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस के ताजा हमलों में 03 बच्चों समेत 14 (अब 15) लोगों की जान चली गई है. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस के हमले रिहायशी इलाकों में किए गए हैं, जिससे साफ हो जाता है कि रूस, युद्ध खत्म नहीं करना चाहता. जेलेंस्की ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है.

इंग्लैंड के पीएम ने दी प्रतिक्रिया

इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ब्रिटिश काउंसिल की बिल्डिंग पर हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ये खून-खराबा खत्म होना चाहिए. स्टार्मर ने पुतिन पर बच्चों और आम नागरिकों की हत्या और शांति की उम्मीदों को खत्म करने का आरोप जड़ा.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आरोप लगाया कि रूस ने एक रात में 629 मिसाइल और ड्रोन से यूक्रेन पर अटैक किया. मैक्रो ने ईयू से जुड़ी बिल्डिंग पर स्ट्राइक की भर्त्सना की. ईयू की उपाध्यक्ष काजा कैलिस ने कहा कि जहां पूरी दुनिया शांति के रास्ते पर चलना चाहती है, रूस मिसाइल से जवाब दे रहा है. कीव पर हुए ताजा हमले को लेकर रूस की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

पुतिन-जेलेंस्की के बीच कोई शांति वार्ता नहीं

इसी महीने की 15 तारीख को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच यूक्रेन जंग समाप्त करने को लेकर वार्ता हुई थी. इसके बाद जेलेंस्की और यूरोप के आधा दर्जन देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी, लेकिन दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी रूस और यूक्रेन या पुतिन-जेलेंस्की के बीच मीटिंग को लेकर कोई बात आगे नहीं बढ़ी है. 

ये भी पढ़ें:- रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन अटैक में 15 की मौत, EU की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त

[ad_2]

अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिल

[ad_1]

बिहार की रहने वाली पॉपुलर सिंगर मैथिली ठाकुर की आवाज के सैंकड़ों दीवाने हैं. अलग-अलग उत्सवों में अपनी आवाज से समा बांधने वाली मैथिली अब मुकेश अंबानी के घर तक पहुंच गई हैं. मैथिली ना सिर्फ अंबानी परिवार के गणेश उत्सव का हिस्सा बनीं, बल्कि उन्होंने एंटीलिया चा राजा की स्थापना पर अपने गीतों से माहौल खुशनुमा भी बना दिया.

अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं. गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी और हैवी गोल्डन जूलरी पहने वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.



अनंत अंबानी ने मैथिली संग दिए पोज

मैथिली ठाकुर के साथ कई फोटोज में अनंत अंबानी भी पोज देते नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ कैप्शन में मैथिली ने लिखा- ‘अत्यंत सरल स्वभाव के धनी, अंबानी परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं.’

Ganesh Utsav 2025: अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिलGanesh Utsav 2025: अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिल

बता दें कि अंबानी परिवार हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाता है. इस बार भी उन्होंने अपने घर एंटीलिया में गणपति बप्पा को स्थापित किया है. खुद अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका अंबानी बप्पा को घर लेकर आए थे. ऐसे में कई सेलेब्स भी बप्पा के दर्शन करने एंटीलिया पहुंचे थे.

Ganesh Utsav 2025: अंबानी के घर पहुंचीं बिहार की मैथिली ठाकुर, गणेश उत्सव में सजाई सुरों की महफिल

मानसी पारेख ने लिया एंटीलिया चा राजा का आशीर्वाद
एक्ट्रेस मानसी पारेख अपने पति और बेटी के साथ एंटीलिया चा राजा का आशीर्वाद लेने एंटीलिया पहुंची थीं. गुलाबी रंग के सूट में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं. वहीं उनकी बेटी पीले रंग का सूट पहने नजर आईं. मानसी ने फैमिली संग अनंत अंबानी और राधिका अंबानी के साथ पोज भी दिए. इस दौरान अनंत अंबानी ब्लू शेरवानी पहने खूब जच रहे थे. वहीं गुलाबी सूट पहने राधिका भी काफी खूबसूरत दिख रही थीं.



[ad_2]

Video: हाई स्पीड और रॉन्ग साइड से ओवरटेक, सवारी भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, वीडियो वायरल

[ad_1]

Viral Accident News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण सड़क पर एक गंभीर दुर्घटना होती दिखाई दे रही है. वीडियो में देखा गया है कि एक कार ओवरटेकिंग के दौरान भारी वाहन के सामने आ जाती है, जिससे एक ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचता है. हादसा बेहद ही खतरनाक था, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे.

ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों से टकराव हुआ

हालांकि, ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में सड़क पर एक कार दिखाई देती है, जो बाएं ओर से ओवरटेकिंग की कोशिश करती है. इस दौरान एक बस सामने से आ रही है. कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण कार बस के सामने आ जाती है, जिससे एक ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों से टकराव होता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार की यह गलती अन्य वाहनों और राहगीरों के लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर देती है.

पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई 

वीडियो में यह भी देखा गया है कि ऑटो कितनी बुरी तरह से पलट जाता है और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है. हादसे के होते ही वहां पर मौजूद लोग भागकर ऑटो के पास जाते हैं. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसपर लोग कार की लापरवाही बता रहे हैं. अभी तक यह पता नहीं चला है कि हादसे में कौन घायल हुआ है या सब सुरक्षित है, इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 


राधा अष्टमी पर घर लाएं ये 3 पवित्र वस्तुएं, पैसों की तंगी छू भी नहीं पाएगी

[ad_1]

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम संगिनी राधा रानी का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, जोकि इस साल रविवार, 31 अगस्त 2025 को पड़ रही है. इस दिन राधा रानी की पूजा अर्चना की जाती है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की प्रेम संगिनी राधा रानी का जन्म भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था, जोकि इस साल रविवार, 31 अगस्त 2025 को पड़ रही है. इस दिन राधा रानी की पूजा अर्चना की जाती है.

बता दें कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगी और 1 सितंबर को  सुबह 12.57 तक रहेगी. 31 अगस्त को सुबह 11:05 से 1:38 तक का समय पूजा के लिए शुभ रहेगा.

बता दें कि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 30 अगस्त रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगी और 1 सितंबर को सुबह 12.57 तक रहेगी. 31 अगस्त को सुबह 11:05 से 1:38 तक का समय पूजा के लिए शुभ रहेगा.

राधा रानी के जन्म दिन को हर साल राधा अष्टमी या राधा जयंती के रूप मे मनाया जाता है. इस दिन राधा जी की पूजा पाठ करने के साथ ही कुछ शुभ चीजों को घर पर लाना चाहिए. इन पवित्र चीजों को घर पर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन की कमी दूर होती है.

राधा रानी के जन्म दिन को हर साल राधा अष्टमी या राधा जयंती के रूप मे मनाया जाता है. इस दिन राधा जी की पूजा पाठ करने के साथ ही कुछ शुभ चीजों को घर पर लाना चाहिए. इन पवित्र चीजों को घर पर लाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन की कमी दूर होती है.

बांसुरी- श्रीकृष्ण हमेशा बांसुरी बजाते थे, जिसकी धुन किशोरी जी को बहुत पसंद थी. इसलिए राधा अष्टमी के दिन घर पर बांसुरी लाना शुभ माना जाता है. श्रीकृष्ण के प्रतीक बांसुरी को घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

बांसुरी- श्रीकृष्ण हमेशा बांसुरी बजाते थे, जिसकी धुन किशोरी जी को बहुत पसंद थी. इसलिए राधा अष्टमी के दिन घर पर बांसुरी लाना शुभ माना जाता है. श्रीकृष्ण के प्रतीक बांसुरी को घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

कंबद का पौधा- राधा अष्टमी के दिन घर पर कंबद का पौधा लाभा भी शुभ होता है. ऐसी मान्यता है कि, इसी वृक्ष की डालियों पर बैठकर कान्हा बंसी (बांसुरी) बजाया करते थे. इसलिए राधाष्टमी के दिन कंबद का पौधा लाकर घर पर इसका रोपण करें. इससे सुख-समृद्धि और शोभा में वृद्धि होती है. इसे आप घर के आंगन या बालकनी कहीं भी रख सकते हैं.

कंबद का पौधा- राधा अष्टमी के दिन घर पर कंबद का पौधा लाभा भी शुभ होता है. ऐसी मान्यता है कि, इसी वृक्ष की डालियों पर बैठकर कान्हा बंसी (बांसुरी) बजाया करते थे. इसलिए राधाष्टमी के दिन कंबद का पौधा लाकर घर पर इसका रोपण करें. इससे सुख-समृद्धि और शोभा में वृद्धि होती है. इसे आप घर के आंगन या बालकनी कहीं भी रख सकते हैं.

मोरपंख- भगवान कृष्ण ने मोरपंख को अपने माथे पर सुशोभित किया है. साथ यह राधा रानी को भी अतिप्रिय है. राधा अष्टमी पर श्रीकृष्ण से जुड़ी इन चीजों को लाने से राधा-कृष्ण की कृपा परिवार पर बरसती है.

मोरपंख- भगवान कृष्ण ने मोरपंख को अपने माथे पर सुशोभित किया है. साथ यह राधा रानी को भी अतिप्रिय है. राधा अष्टमी पर श्रीकृष्ण से जुड़ी इन चीजों को लाने से राधा-कृष्ण की कृपा परिवार पर बरसती है.

Published at : 28 Aug 2025 05:22 PM (IST)

Preferred Sources

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

Apple से पहले बड़ा धमाका करेगी Samsung, 4 सितंबर को इवेंट का किया ऐलान, जानें क्या-क्या होगा लॉ

[ad_1]

Samsung ने Apple से पहले बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है. कंपनी ऐप्पल के 9 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले 4 सितंबर को अपना वर्चुअल अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है. सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर इस इवेंट में होने वाले डिवाइसेस का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें Galaxy S25 FE और Galaxy Tab S11 सीरीज टैबलेट को लॉन्च किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि इनमें क्या-क्या फीचर्स मिलने की उम्मीद है. 

कब होगा इवेंट और कहां देखें?

सैमसंग का यह इवेंट 4 सितंबर को आयोजित होगा. भारतीय समयानुसार इसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी और इसे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकेगा. 

Samsung Galaxy S25 FE

सैमसंग इस इवेंट में Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च कर सकती है. माना जा रहा है कि इसमें Galaxy S24 FE की तरह 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. प्रोसेसर के मामले में इसे बड़ी अपडेट नहीं मिलेगी और यह Exynos 2400e या मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 के साथ लॉन्च हो सकता है. इसमें 4,700 mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है. इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 12MP लेंस दिया जा सकता है. इसकी अनुमानित कीमत 55,000-60,000 रुपये के बीच रह सकती है.

Galaxy Tab S11 सीरीज

इस सीरीज में Tab S11 और Tab S11 Ultra शामिल हो सकती है. S11 में 11 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है. इसके रियर में 13MP और फ्रंट में 12MP कैमरा दिया जा सकता है. यह 8,400mAh की बैटरी के साथ आएगी, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. S11 Ultra की बात करें तो इसमें 14.6 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इसकी 11,600mAh की बैटरी को छोड़कर इसके बाकी सभी फीचर्स S11 वाले होंगे. इनकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp लाने वाला है ये धांसू फीचर, चैटिंग मजेदार बनाएगा नया AI टूल, जानिए कैसे करेगा काम

[ad_2]

Video: पापा की छोटी परी ने ठोक दी कार, उतरकर गोली की रफ्तार से भागी, लोग बोले- गर्दा उड़ा दिया

[ad_1]

Car Accident: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. वीडियो में एक टीनएज लड़की अपनी कार से सड़क पार कर रही होती है. अचानक उसका संतुलन बिगड़ता है और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराती है. टक्कर इतनी जोरदार होती है कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट जाता है और चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है.

हादसे के बाद लड़की कार से निकलकर भागी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हादसे के तुरंत बाद लड़की घबराहट में कार से बाहर निकलती है और वहां से दौड़कर भाग जाती है. यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह घटना किस शहर या इलाके की है. हालांकि, वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी व्यस्त सड़क का मामला है. कई लोग सड़क पर मौजूद भी नजर आते हैं, लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी राहगीर या दूसरे वाहन को नुकसान नहीं हुआ.

कानूनी कार्रवाई की मांग

लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नाबालिगों द्वारा बिना लाइसेंस और अनुभव के गाड़ी चलाने की वजह से होती हैं. टक्कर के बाद लड़की का मौके से भागना इस बात को और पुख्ता करता है कि वह कानूनी कार्रवाई से डर गई होगी.

पुलिस का कहना है कि अगर वीडियो का स्थान पता चल पाता है तो संबंधित किशोरी और उसके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक विशेषज्ञों का मानना है कि अभिभावकों को चाहिए कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें. यह उनकी और दूसरों की जान के लिए बेहद खतरनाक है.


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 976 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

[ad_1]

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और तकनीकी पृष्ठभूमि रखते हैं, तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है. एएआई ने जूनियर एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2025 तय की गई है.

कुल 976 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इनमें से अधिकतर पद उन युवाओं के लिए हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की है. एएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह भर्ती गेट (GATE) स्कोर के आधार पर की जाएगी.

पात्रता मानदंड

जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवारों का गेट स्कोर होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा की बात करें तो, 27 सितंबर 2025 तक उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी.

सैलरी पैकेज

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा. जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर शुरुआती वेतन 40,000 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1,40,000 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है. इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी, जिससे कुल सैलरी और बढ़ जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं.
  • होमपेज पर “Recruitment of Junior Executives through GATE” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
  • मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक विवरण भरें.
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म को ध्यान से पढ़ लें और फिर अंतिम रूप से जमा कर दें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रखें.

    यह भी पढ़ें :  ट्रंप के टैरिफ से किन सेक्टर्स में ले-ऑफ का खतरा, जानें चली जाएंगी कितनी नौकरियां?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

हवा में 50 मिनट फंसा रहा F-35, फाइटर जेट में जमी बर्फ, अचानक जमीन पर गिरा और बना आग का गोला

[ad_1]

अमेरिका की वायु सेना के एक F-35 विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने फाइटर जेट में आई समस्या को ठीक करने के लिए इंजीनियरों से करीब 50 मिनट तक फोन पर बात की, लेकिन जब हालात नहीं सुधरे तो उसे मजबूरी में विमान से कूदना पड़ा. यह घटना अमेरिका के अलास्का में हुई. 

पायलट पैराशूट से सुरक्षित जमीन पर उतर गया, लेकिन विमान रनवे पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें फाइटर जेट को ब्लास्ट होते हुए देखा जा सकता है.

इस कारण विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के आगे और मुख्य लैंडिंग गियर की हाइड्रोलिक लाइनों में बर्फ जम गई थी. इसके चलते पायलट को इसे ऑपरेट करने में दिक्कत आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उड़ान भरने के बाद पायलट ने लैंडिंग गियर को वापस खींचने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऐसा नहीं हो पाया. दोबारा कोशिश करने के दौरान आगे का गियर बाईं दिशा पर लॉक हो गया.

जब पायलट ने विमान में खराबी को ठीक करने की कोशिश की तो जेट ने ऐसा रिएक्शन दिया जैसे वह जमीन पर खड़ा हो, जबकि विमान हवा में था. इसके बाद पायलट ने बेस के पास उड़ते हुए लॉकहीड मार्टिन कंपनी के पांच इंजीनियरों से फोन पर बात की. वह लगभग एक घंटे तक कॉल पर बना रहा और सभी मिलकर दिक्कत को खत्म करने की कोशिश करते रहे.

जेट के सेंसर ने दिया सिग्नल, फिर विमान कंट्रोल से बाहर

पायलट ने जाम हुए नोज गियर को सीधा करने के लिए दो ‘टंच एंड गो’ लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन दोनों में असफल रहा, जिससे लैंडिंग गियर पूरी तरह जम गए. इसके बाद जेट के सेंसर ने सिग्नल दिया, जिससे विमान कंट्रोल से बाहर हो गया और पायलट को कूदने पर मजबूर होना पड़ा.

वायु सेना के निरीक्षण में पाया गया कि विमान के आगे और दाहिने मुख्य लैंडिंग गियर में एक-तिहाई हाइड्रोलिक द्रव में पानी था. 9 दिन बाद उसी बेस पर एक समान ‘हाइड्रोलिक आइसिंग’ की समस्या हुई थी, हालांकि वह विमान सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर गया था. यह दुर्घटना 18 डिग्री सेल्सियस के तापमान में हुई थी.

साल 2021 से गिरी लॉकहीड मार्टिन के F-35 जेट की कीमत

लॉकहीड मार्टिन के F-35 जेट कार्यक्रम को तेजी से उत्पादन करने और उसकी ज्यादा लागत को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी. हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ हुए एक शुरुआती समझौते के बाद इसकी कीमत में कमी आई है. जहां साल 2021 में एक जेट की कीमत लगभग 135.8 मिलियन डॉलर थी, वहीं साल 2024 तक यह घटकर करीब 81 मिलियन डॉलर रह गई.

ये भी पढ़ें:- क्या है नुसुक उमराह? सऊदी अरब का भारतीय मुसलमानों को बड़ा गिफ्ट, बिना एजेंट सीधे एप से मिलेगा वीजा



[ad_2]

Sanju Samson ने जड़ दिए 21 छक्के, अब प्लेइंग-11 में जगह पक्की; एशिया कप से पहले दिखाया रौद्र रूप

[ad_1]

Sanju Samson 21 Sixes Before Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. वहीं संजू सैमसन को भी एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है. सैमसन इस समय केरल क्रिकेट लीग में बल्ले से धूम धड़ाका कर रहे हैं. इस धाकड़ बल्लेबाज ने तीन मैचों में 2 अर्धशतक और एक शतक जड़ दिया है, जिसमें सैमसन ने 21 छक्के लगाए हैं. ये खिलाड़ी एशिया कप के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी पक्की कर रहा है.

संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

संजू सैमसन KCL 2025 में कोच्चि ब्लू टाइगर्स का हिस्सा हैं. इस टीम के कप्तान संजू के भाई सैली सैमसन हैं. गुरुवार, 28 अगस्त को कोच्चि ब्लू टाइगर्स और त्रिवेंद्रम रॉयल्स के बीच मैच खेला गया, जिसे संजू सैमसन की टीम ने 9 रनों से जीत लिया. इस मैच में संजू ने 167.57 के स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों में 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में सैमसन ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. सैमसन ने इस मैच में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए, जिसके लिए इस बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

संजू सैमसन ने जड़ दिए 21 छक्के

संजू सैमसन ने इससे पिछले दो मैचों में भी शानदार बल्लबाजी की है. एरीज कोल्लम सेलर के खिलाफ मुकाबले में सैमसन ने 237.25 के स्ट्राइक रेट से 51 गेंदों में 121 रन बनाए. इस मैच में संजू ने 14 चौके और 7 छक्के जड़े. वहीं थ्रिसूर टाइटंस के खिलाफ मैच में सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें इस बल्लेबाज ने 4 चौके और 9 छक्के जड़ दिए. संजू इन तीन मैचों में 21 छक्के लगा चुके हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की?

संजू सैमसन को एशिया कप के लिए टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन इस खिलाड़ी के प्लेइंग इलेवन में होने पर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं जिस तरह केरल क्रिकेट लीग में सैमसन का बल्ला चल रहा है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि सैमसन को ओपनिंग पर नहीं तो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया जा सकता है, क्योंकि एशिया कप में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने शुभमन गिल उतर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

एशिया कप में भारत के खिलाफ खेलेगा यह हिंदू भारतीय क्रिकेटर? गाजियाबाद के खिलाड़ी का हुआ चयन



[ad_2]