लोन फ्रॉड केस: अनिल अंबानी की बढ़ी मुसीबत, कई ठिकानों पर छापेमारी के बाद अब ED ने जारी किया समन

[ad_1]

Bank Loan Fraud Case: प्रवर्तन निदेशालय ने 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन फ्रॉड केस में रिलायंस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन अनिल अंबानी को समन जारी किया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने उन्हें 5 अगस्त को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

पिछले हफ्ते ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दिल्ली से लेकर मुंबई तक रिलायंस ग्रुप से जुड़े लगभग 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इन छापेमारियों के दौरान कई दस्तावेज़, वित्तीय लेनदेन, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत जब्त किए गए.

क्या है जांच एजेंसी का दावा?

इससे पहले, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कथित तौर पर 10,000 करोड़ के रुपये फंड डायवर्जन को लेकर अपनी जांच रिपोर्ट ईडी और दो अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपी थी. आरोप है कि लोन की राशि को कथित तौर पर अन्य कंपनियों में डायवर्ट किया गया और उसका उपयोग निर्धारित उद्देश्यों से हटकर किया गया, जो मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है.

केंद्रीय जांच एजेंसी का आरोप है कि यस बैंक से रिलायंस ग्रुप की कई कंपनियों ने बिना किसी पर्याप्त गारंटी के बड़े लोन लिए और उन पैसों को शेल कंपनियों के जरिए अन्य कार्यों में खर्च किया गया. सीबीआई की ओर से इस मामले में पहले दो एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिसके बाद ईडी ने जांच शुरू की.

रिलायंस पावर की दलील:

बैंक लोन फ्रॉड के आरोपों के बाद रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपनी सफाई में कहा कि उनका रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) या आरएचएफएल के साथ कोई व्यावसायिक या वित्तीय संबंध नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनिल अंबानी इन कंपनियों के बोर्ड में शामिल नहीं हैं. गौरतलब है कि एसबीआई ने अनिल अंबानी और आरकॉम को फ्रॉड घोषित किया है.

ये भी पढ़ें: देश में आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, लगातार दूसरे महीने रेट में कटौती, जानें ताजा भाव

[ad_2]

‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में लगा सेलेब्स का तांता, रेड ड्रेस में तमन्ना-नुसरत ने बरपाया कहर

[ad_1]

'सन ऑफ सरदार 2' में रवि किशन एक सरदार के किरदार में नजर आने वाले हैं. रवि किशन अपने परिवार के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. पूरे परिवार के साथ उन्होंने मीडिया के लिए पोज भी दिया.

‘सन ऑफ सरदार 2’ में रवि किशन एक सरदार के किरदार में नजर आने वाले हैं. रवि किशन अपने परिवार के साथ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. पूरे परिवार के साथ उन्होंने मीडिया के लिए पोज भी दिया.

'सन ऑफ सरदार 2' की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हर बार अपने क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं. फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में वो बेहद प्यारी लग रही थीं.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हर बार अपने क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं. फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में वो बेहद प्यारी लग रही थीं.

चंकी पांडे भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग में वो कूल लुक में पहुंचे.

चंकी पांडे भी फिल्म में नजर आने वाले हैं. ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग में वो कूल लुक में पहुंचे.

मृणाल की दोस्त मौनी रॉय ने भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की. मौनी ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी. जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं.

मृणाल की दोस्त मौनी रॉय ने भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शिरकत की. मौनी ने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी. जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं.

साउथ की स्टार तमन्ना भाटिया ने रेड आउटफिट में महफिल लूट ली. तमन्ना का स्टाइल सबसे अलग था. जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं.

साउथ की स्टार तमन्ना भाटिया ने रेड आउटफिट में महफिल लूट ली. तमन्ना का स्टाइल सबसे अलग था. जिसकी फोटोज वायरल हो रही हैं.

धनुष भी 'सन ऑफ सरदार 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. वो रेड कार्पेट पर कैजुअल लुक में नजर आए.

धनुष भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. वो रेड कार्पेट पर कैजुअल लुक में नजर आए.

'सन ऑफ सरदार 2' की पूरी टीम ने साथ में पोज किया. स्क्रीनिंग में अजय देवगन नजर नहीं आए. न उनकी टीम के साथ कोई फोटो सामने आई है और ही सिंगल.

‘सन ऑफ सरदार 2’ की पूरी टीम ने साथ में पोज किया. स्क्रीनिंग में अजय देवगन नजर नहीं आए. न उनकी टीम के साथ कोई फोटो सामने आई है और ही सिंगल.

ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में कुब्रा सेत बला की खूबसूरत लग रही थीं. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है. उन्होंने पैपराजी के लिए ढेर सारे पोज भी दिए.

ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में कुब्रा सेत बला की खूबसूरत लग रही थीं. उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है. उन्होंने पैपराजी के लिए ढेर सारे पोज भी दिए.

तमन्ना भाटिया और नुसरत भरूचा दोनों ही रेड आउटफिट में स्क्रीनिंग की शान बढ़ा रही थीं. नुसरत का रेड ड्रेस भी काफी सुंदर लग रहा था.

तमन्ना भाटिया और नुसरत भरूचा दोनों ही रेड आउटफिट में स्क्रीनिंग की शान बढ़ा रही थीं. नुसरत का रेड ड्रेस भी काफी सुंदर लग रहा था.

Published at : 01 Aug 2025 08:48 AM (IST)

बॉलीवुड फोटो गैलरी

[ad_2]

iPhone यूज़र्स सावधान! तुरंत इंस्टॉल करें iOS का नया अपडेट नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

[ad_1]

iPhone iOS 18.6: Apple ने iPhone यूज़र्स के लिए iOS 18.6 अपडेट जारी कर दिया है जिसमें 20 से भी ज्यादा गंभीर सिक्योरिटी खामियों को ठीक किया गया है. इन खामियों के ज़रिए हैकर्स आपके निजी डेटा तक पहुंच सकते थे, ऐप्स को क्रैश कर सकते थे या फिर बिना इजाज़त डिवाइस को कंट्रोल कर सकते थे. हालांकि अभी तक किसी भी सिक्योरिटी ब्रीच की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अपडेट तुरंत इंस्टॉल करना बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में कोई बड़ा नुकसान न हो.

पासकोड पढ़ने वाली बग से लेकर Safari क्रैश तक

इस अपडेट में कई बड़ी समस्याओं को सुलझाया गया है जिनमें एक Accessibility से जुड़ी बग भी थी जो VoiceOver के ज़रिए यूज़र का पासकोड पढ़कर सुना सकती थी. इसके अलावा कुछ ऑडियो फाइल्स से जुड़ी तकनीकी खामियां भी थीं जो डिवाइस की मेमोरी को करप्ट कर सकती थीं.

WebKit से जुड़ी आठ गंभीर खामियों को भी ठीक किया गया है. ये खामियां Safari ब्राउज़र को क्रैश कर सकती थीं, वेब कंटेंट में हेरफेर कर सकती थीं या फिर निजी जानकारी चुरा सकती थीं. क्योंकि WebKit Safari और कई अन्य ऐप्स का बेस इंजन है इसलिए ये फिक्सेस बेहद अहम माने जा रहे हैं.

iPhone और iPad यूज़र्स के लिए जरूरी अपडेट

iOS 18.6 और iPadOS 18.6 अब सभी सपोर्टेड डिवाइसेज़ के लिए उपलब्ध हैं. iPhone 11 और इसके बाद के मॉडल्स, साथ ही नए iPads इस अपडेट को प्राप्त कर सकते हैं. जो यूज़र्स iPadOS 18.6 इंस्टॉल नहीं कर सकते, वे iPadOS 17.7.9 डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें ज़्यादातर जरूरी सिक्योरिटी फिक्स शामिल हैं.

कैसे करें इंस्टॉल

अपडेट इंस्टॉल करने के लिए Settings > General > Software Update में जाकर ऑन-स्क्रीन निर्देशों को फॉलो करें. Apple का सुझाव है कि अपडेट से पहले डिवाइस का बैकअप ज़रूर ले लें ताकि कोई डेटा लॉस न हो. Apple ने macOS Sequoia 15.6 भी जारी किया है जिसमें 80 से ज्यादा सिक्योरिटी बग्स को फिक्स किया गया है. इसके साथ macOS Sonoma (14.7.7), macOS Ventura (13.7.7), watchOS 11.6, tvOS 18.6 और visionOS 2.6 के लिए भी सिक्योरिटी अपडेट जारी किए गए हैं.

क्यों ज़रूरी है यह अपडेट?

भले ही अब तक इन खामियों का कोई एक्टिव इस्तेमाल नहीं हुआ है लेकिन Apple का कहना है कि एक भी अनफिक्स्ड बग हैकर्स को आपके डिवाइस तक पहुंचने का मौका दे सकता है. Apple ने अपने सिक्योरिटी बुलेटिन में कहा है “लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करना यूज़र्स के डिवाइसेज़ और उनकी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा के लिए सबसे ज़रूरी कदम है.” इसलिए अगर आप iPhone यूज़ कर रहे हैं तो देर न करें iOS 18.6 अपडेट तुरंत करें.

यह भी पढ़ें:

अब इस देश में बैन हो गया YouTube! टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह लगी रोक, जानें पूरा मामला

[ad_2]

स्टेनोग्राफर को हर महीने मिलता है कितना पैसा, 8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

[ad_1]

सरकारी नौकरी करने वालों के लिए आने वाला समय खुशखबरी लेकर आ सकता है, खासकर उन कर्मचारियों के लिए जो लेवल-4 की पोस्ट पर काम कर रहे हैं, जैसे कि ग्रेड डी स्टेनोग्राफर. हाल ही में जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे साफ हो रहा है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने के बाद इन कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त इजाफा हो सकता है.

अभी कितनी मिलती है सैलरी?

फिलहाल, लेवल-4 स्टेनोग्राफर की बेसिक सैलरी 25,500 रुपये प्रति माह है. इसके साथ ही उन्हें महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सभी को जोड़कर उनकी इन-हैंड सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये के आसपास होती है. लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वेतन आयोग से यह सैलरी काफी बढ़ जाएगी.

ये भी पढ़ें: ग्रीस में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, अकाउंट में होनी चाहिए इतनी रकम!

फिटमेंट फैक्टर से तय होगी नई सैलरी

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा आधार होता है फिटमेंट फैक्टर. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिसकी वजह से न्यूनतम वेतन 7,000 से बढ़कर 18,000 हुआ था. अब 8वें वेतन आयोग के लिए तीन संभावित फिटमेंट फैक्टर सामने आए हैं – 1.92, 2.08 और 2.86. अगर सरकार 2.86 को मंजूरी देती है तो न्यूनतम वेतन 18,000 से सीधे 51,480 हो सकता है.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

स्टेनोग्राफर को कितना फायदा होगा?

अगर यही अनुपात स्टेनोग्राफरों पर भी लागू होता है तो उनकी नई बेसिक सैलरी 72,930 रुपये तक जा सकती है. यानी मौजूदा बेसिक से करीब 47,000 रुपये की बढ़ोतरी. इसके अलावा अन्य भत्तों (DA, HRA, TA आदि) में भी स्वाभाविक रूप से बढ़ोतरी होगी, जिससे इन-हैंड सैलरी और ज्यादा हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूल के इन टीचर्स के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता की सरकार ने इतनी बढ़ा दी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आपको कब पड़ेगा हार्ट अटैक, AI पहले से ही कर देगा भविष्यवाणी

[ad_1]

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बहुत सारे डेटा को एक साथ देख सकता है और उसका एनालिसिस कर सकता है. दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश गोयल बताते हैं कि AI किसी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, परिवार में पहले हुईं बीमारियों और जांच रिपोर्ट्स जैसे ब्लड टेस्ट, ECG और स्कैन को ध्यान में रखकर यह बता सकता है कि उस व्यक्ति को हार्ट अटैक होने की कितनी आशंका है. इस तकनीक की मदद से यह भी बताया जा सकता है कि मरीज की जान को कितना खतरा है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बहुत सारे डेटा को एक साथ देख सकता है और उसका एनालिसिस कर सकता है. दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश गोयल बताते हैं कि AI किसी मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, परिवार में पहले हुईं बीमारियों और जांच रिपोर्ट्स जैसे ब्लड टेस्ट, ECG और स्कैन को ध्यान में रखकर यह बता सकता है कि उस व्यक्ति को हार्ट अटैक होने की कितनी आशंका है. इस तकनीक की मदद से यह भी बताया जा सकता है कि मरीज की जान को कितना खतरा है.

डॉ. गोयल के मुताबिक, AI की खासियत यह है कि यह इंसान से ज्यादा तेजी और सटीकता से काम करता है. एक अनुभवी डॉक्टर को जो चीजें समझने में समय लग सकता है, AI उसे चंद सेकेंड्स में बता देता है. यह तकनीक न सिर्फ मरीज की बीमारी का जल्दी पता लगाती है, बल्कि डॉक्टरों को सही समय पर सही फैसला लेने में भी मदद करती है. अब कई बड़े हॉस्पिटल और मेडिकल इंस्टिट्यूट AI का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

डॉ. गोयल के मुताबिक, AI की खासियत यह है कि यह इंसान से ज्यादा तेजी और सटीकता से काम करता है. एक अनुभवी डॉक्टर को जो चीजें समझने में समय लग सकता है, AI उसे चंद सेकेंड्स में बता देता है. यह तकनीक न सिर्फ मरीज की बीमारी का जल्दी पता लगाती है, बल्कि डॉक्टरों को सही समय पर सही फैसला लेने में भी मदद करती है. अब कई बड़े हॉस्पिटल और मेडिकल इंस्टिट्यूट AI का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

AI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बीमारी के लक्षणों को पहले ही पकड़ लेता है. इससे डॉक्टरों को पहले से पता चल जाता है कि मरीज को क्या खतरा हो सकता है. डॉ. गोयल कहते हैं, 'अगर हमें पहले से पता चल जाए कि मरीज को हार्ट अटैक का खतरा है तो हम समय रहते उसका इलाज शुरू कर सकते हैं. इससे न सिर्फ मरीज की जान बचाई जा सकती है, बल्कि उसकी सेहत को और बेहतर बनाया जा सकता है.'

AI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बीमारी के लक्षणों को पहले ही पकड़ लेता है. इससे डॉक्टरों को पहले से पता चल जाता है कि मरीज को क्या खतरा हो सकता है. डॉ. गोयल कहते हैं, ‘अगर हमें पहले से पता चल जाए कि मरीज को हार्ट अटैक का खतरा है तो हम समय रहते उसका इलाज शुरू कर सकते हैं. इससे न सिर्फ मरीज की जान बचाई जा सकती है, बल्कि उसकी सेहत को और बेहतर बनाया जा सकता है.’

उन्होंने बताया कि अगर AI किसी मरीज के डेटा को देखकर बता दे कि अगले कुछ साल में उसे हार्ट अटैक का खतरा है तो डॉक्टर उस मरीज को दवाइयां, लाइफस्टाइल में बदलाव या जरूरी ट्रीटमेंट शुरू करने की सलाह दे सकते हैं. इससे मरीज को न सिर्फ बीमारी से बचाया जा सकता है, बल्कि उसकी जिंदगी की क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है.

उन्होंने बताया कि अगर AI किसी मरीज के डेटा को देखकर बता दे कि अगले कुछ साल में उसे हार्ट अटैक का खतरा है तो डॉक्टर उस मरीज को दवाइयां, लाइफस्टाइल में बदलाव या जरूरी ट्रीटमेंट शुरू करने की सलाह दे सकते हैं. इससे मरीज को न सिर्फ बीमारी से बचाया जा सकता है, बल्कि उसकी जिंदगी की क्वालिटी भी बेहतर हो सकती है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI भविष्य में दिल की बीमारियों से होने वाली मौतों को कम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा. आजकल हार्ट अटैक दुनिया भर में मौत का बड़ा कारण है, लेकिन AI की मदद से अगर हमें पहले से पता चल जाए कि खतरा क्या है तो इसे रोकना आसान हो जाएगा. यह तकनीक न सिर्फ मरीजों के लिए फायदेमंद है, बल्कि डॉक्टरों और हॉस्पिटल्स के लिए भी गेम-चेंजर साबित हो रही है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI भविष्य में दिल की बीमारियों से होने वाली मौतों को कम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा. आजकल हार्ट अटैक दुनिया भर में मौत का बड़ा कारण है, लेकिन AI की मदद से अगर हमें पहले से पता चल जाए कि खतरा क्या है तो इसे रोकना आसान हो जाएगा. यह तकनीक न सिर्फ मरीजों के लिए फायदेमंद है, बल्कि डॉक्टरों और हॉस्पिटल्स के लिए भी गेम-चेंजर साबित हो रही है.

डॉ. गोयल कहते हैं कि AI का इस्तेमाल अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन आने वाले समय में यह और भी स्मार्ट और सटीक होगा. इससे न सिर्फ हार्ट अटैक, बल्कि दूसरी कई गंभीर बीमारियों को भी पहले से पकड़ा जा सकेगा.

डॉ. गोयल कहते हैं कि AI का इस्तेमाल अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन आने वाले समय में यह और भी स्मार्ट और सटीक होगा. इससे न सिर्फ हार्ट अटैक, बल्कि दूसरी कई गंभीर बीमारियों को भी पहले से पकड़ा जा सकेगा.

Published at : 01 Aug 2025 06:59 AM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

ट्रंप ने 41 प्रतिशत तक लगाया टैरिफ, आदेश पर किए साइन, भारत समेत 70 देशों पर आज से लागू

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए कई देशों पर टैरिफ लागू करने के आदेश पर साइन कर दिया है. ट्रंप ने 10 से 41 प्रतिशत तक टैरिफ का आदेश जारी किया. उनका कहना है कि यह कदम अमेरिका को आर्थिक सुरक्षा देगा और व्यापार में सालों से चल रहे असंतुलन को भी दूर करेगा. व्हाइट हाउस ने एक फैक्टशीट जारी की है, जिसमें कई देशों के टैरिफ रेट का जिक्र है.

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की खबर के मुताबिक नए टैरिफ रेट में भारत से निर्यात पर 25%, ताइवान से आने वाले माल पर 20% और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले माल पर 30% टैरिफ शामिल है. पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत और जापान पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगा है. इसी तरह इजरायल पर 15 प्रतिशत और इराक पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगा है. ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया पर 15 प्रतिशत और श्रीलंका पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.

कब से लागू होगा नया टैरिफ रेट

व्हाइट हाउस की तरफ से जारी हुई फैक्टशीट में बताया गया है कि नए टैरिफ रेट 1 अगस्त से लागू होना है, लेकिन यह आदेश के एक हफ्ते बाद प्रभाव में आएगा. ट्रंप ने कनाडा को लेकर एक अलग ही सिस्टम बना दिया है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगा है. यह पहले 25 प्रतिशत था. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि कनाडा अवैध नशीली दवाइओं के संकट को रोकने में फेल हुआ है.

नए टैरिफ का क्या होगा असर

ट्रंप के नए टैरिफ रेट से अमेरिकी कंपनियों पर भी बोझ पड़ सकता है. उनका कहना है कि ये रेट विदेशी निर्यातकों पर असर डालेगा, लेकिन यह भी दावा किया जा रहा है कि इसका अधिकतर भार अमेरिका की कंपनियों पर पड़ेगा. इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है.

किस देश पर कितना लगा टैरिफ 

  • अफगानिस्तान -15%
  • अल्जीरिया – 30%
  • अंगोला -15%
  • बांग्लादेश – 20%
  • बोलीविया – 15%
  • बोस्निया और हर्ज़ेगोविना -30%
  • बोत्सवाना – 15%
  • ब्राजील – 10%
  • ब्रुनेई – 25%
  • कंबोडिया -19%
  • कैमरून – 15%
  • इक्वाडोर 15%
  • इक्वेटोरियल गिनी 15%
  • घाना – 15%
  • गुयाना 15%
  • आइसलैंड 15%
  • भारत 25%
  • इंडोनेशिया 19%
  • इराक 35%
  • इजरायल 15%
  • जापान 15%
  • जॉर्डन 15%
  • कजाकिस्तान – 25%
  • लाओस 40%
  • लेसोथो 15%
  • लीबिया 30%
  • लिकटेंस्टीन – 15%
  • मेडागास्कर – 15%
  • मलावी 15%
  • मलेशिया 19%
  • म्यांमार 40%
  • नामीबिया 15%
  • नाउरू 15%
  • न्यूजीलैंड 15%
  • निकारागुआ 18%
  • नाइजीरिया 15%
  • पाकिस्तान 19%
  • दक्षिण अफ्रीका – 30%
  • दक्षिण कोरिया – 15%
  • श्रीलंका – 20%
  • स्विट्जरलैंड – 39%
  • सीरिया 41%
  • ताइवान 20%
  • थाईलैंड 19%
  • तुर्किए 15%
  • वियतनाम – 20%
  • जिम्बाब्वे – 15%

[ad_2]

Numerology Prediction: 1 अगस्त 2025 का अंक राशिफल, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे!

[ad_1]

Daily Numerology Prediction: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व होता है. जिस तरह ज्योतिष विद्या की मदद से हम व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं, ठीक उसी तरह हम अंकशास्त्र की मदद से भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं. अंक शास्त्र को अंग्रेजी में न्यूरोलॉजी कहते हैं. अंक ज्योतिष में नव ग्रहों के आधार पर गणना की जाती है. आज हम जानेंगे शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 का दैनिक अंक राशिफल.

मूलांक 1
आज आप अपने आत्मविश्वास के दम पर किसी मुश्किल काम को भी सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं. नई जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. प्रेम जीवन में थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, धैर्य रखें. कार्यक्षेत्र में नए मौके मिलेंगे.

  • शुभ रंग: सुनहरा
  • शुभ अंक: 5

मूलांक 2
आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल जरूर मिलेगा. किसी बुजुर्ग से सलाह लाभकारी साबित होगी.

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 7

मूलांक 3
नए विचारों के साथ दिन की शुरुआत करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा. स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है. घर में पूजा-पाठ या आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा.

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

मूलांक 4
अनावश्यक तनाव से बचें. आज थोड़ी थकान या मानसिक उलझन हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव देखने को मिलेगा. इस दौरान पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न भी रहेगा.

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 4

मूलांक 5
आपके विचारों में तेजी और स्पष्टता रहेगी. बिजनेस में नए क्लाइंट या पार्टनर से फायदा हो सकता है. यात्रा के योग हैं. रोमांटिक लाइफ में ताजगी बनी रहेगी.

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 6

मूलांक 6
आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी. कला, फैशन या मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है. घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

  • शुभ रंग: गुलाबी
  • शुभ अंक: 9

मूलांक 7
ध्यान और आत्मचिंतन का दिन है. कार्य में मन थोड़ा कम लगेगा, लेकिन स्थायी योजनाओं पर काम कर सकते हैं. पैसों के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें.

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 1

मूलांक 8
आज आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे. नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण संभव है. प्रेम जीवन में थोड़ा समय दें, दूरी बढ़ सकती है. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है.

  • शुभ रंग: बैंगनी
  • शुभ अंक: 2

मूलांक 9
ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. कोई रुका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है. सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा. प्रेमी से मुलाकात या कोई खास तोहफा मिल सकता है.

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 8

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

सेमीफाइनल में फ्लॉप एबी डिविलियर्स, लेकिन 46 वर्षीय खिलाड़ी ने ठोका तूफानी अर्धशतक

[ad_1]

Australia vs South Africa Inning Report: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच (AUS vs SA) वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2025 (WCL 2025) का सेमीफाइनल मैच चल रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स फ्लॉप साबित हुए. डिविलियर्स इस अहम मुकाबले में चार में से केवल छह रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन एक 46 साल के स्टार खिलाड़ी मोर्ने वान विक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में दमदार अर्धशतक ठोका.

स्मट्सं ने दी शानदार शुरुआत

साउथ अफ्रीका के टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के बाद ओपनिंग के लिए जोन-जोन स्मट्स और एबी डिविलियर्स क्रीज पर आए. वहीं 13 रन के स्कोर पर कप्तान डिविलियर्स अपनी विकेट गंवा बैठे, लेकिन स्मट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें इस बल्लेबाज ने आठ चौके और एक छक्का लगाया.

मोर्ने वान विक जड़ा तूफानी अर्धशतक

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट स्मट्स के रूप में गिरा, लेकिन इसके बाद मोर्ने वान विक ने मोर्चा संभाला और 35 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें वान विक ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. वान विक और स्मट्स के अर्धशतक के अलावा कोई और खिलाड़ी 15 रन भी नहीं बना सका. इस तरह दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के सामने सेमीफाइनल में 187 रनों का लक्ष्य दिया है.

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के इस सेमीफाइनल में 20 ओवरों के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. सिडिल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वहीं आर्की शॉट ने दो विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ब्रेट ली और क्रिचियन ने 1-1 विकेट लिया. अब ऑस्ट्रेलिया को अगर इस चैंपियंस लीग के फाइनल में क्वालीफाई करना है तो 187 रनों के टारगेट को हासिल करना होगा.

यह भी पढ़ें

IND vs ENG 5th Test: डेल स्टेन की भविष्यवाणी, कहा- भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट में मोहम्मद सिराज करेंगे ये कारनामा



[ad_2]

‘स्पेशल ऑप्स 2’ का बैकग्राउंड म्यूजिक बनाता है इसे खास, जानिए किसका दिमाग है इसके पीछे

[ad_1]

स्ट्रीमिंग शो ‘स्पेशल ऑप्स’ के दूसरे सीजन के लिए संगीत तैयार करने वाले संगीतकार अद्वैत नेमलेकर को उनके शानदार काम के लिए खूब सराहना मिल रही है. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के महान संगीतकारों के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा.

सीरीज की खासियत

आज के दौर में जहां म्यूजिक मेकिंग में इलेक्ट्रॉनिक एलिमेंट्स का बोलबाला है, अद्वैत ने इस सीरीज के लिए एक अलग रास्ता चुना. उन्होंने अपने संगीत में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक साउंड का अनोखा मिश्रण किया है, जो सीरीज को और प्रभावशाली बनाता है.

अद्वैत का इस सीरीज मे अहम योगदान

स्पेशल ऑप्स 2 की कहानी को संगीत के जरिए और गहराई देने में अद्वैत का योगदान अहम रहा है. नीरज पांडे ने सीरीज का निर्माण किया है. इस स्पाई सीरीज में कई रोमांचक मोड़ आते हैं, जिसे शानदार बनाने में अद्वैत के संगीत ने अहम रोल निभाया है. चाहे वह बुडापेस्ट के होटल में तनाव भरा शांत सीन हो या दिल्ली में तनाव भरा माहौल, अद्वैत का संगीत हर सीन को और भी बेहतरीन बना देता है.


 अद्वैत ने स्पेशल ऑप्स 2 मे काम करने पर की बात

स्पेशल ऑप्स 2 में काम करने के अनुभव के बारे में अद्वैत नेमलेकर ने बात की. उन्होंने बताया, “ ‘स्पेशल ऑप्स 1’ का संगीत कहानी के टेंशन, ड्रामा और भावनात्मक गहराई को बढ़ाने के लिए बनाया गया था. पहले सीजन में आक्रामकता थी, इसलिए हमने ऑर्केस्ट्रा और इलेक्ट्रॉनिक साउंड्स का मिश्रण किया था.

उन्होंने आगे बताया, सीजन 2 में भी खूब एक्शन है, कहानी में भावनात्मक गहराई भी आई. इसलिए संगीत को भी उसी तरह बदला गया. हमने पूर्ण स्ट्रिंग सेक्शन के साथ साउंड रिकॉर्डिंग की, जिससे संगीत में और भी गहराई आ सके.”

अद्वैत ने स्टूडियो में लाइव स्ट्रिंग सीजन की रिकॉर्डिंग को अपने लिए सबसे खास अनुभव बताया. उन्होंने कहा, “सच्चे संगीतकारों के साथ संगीत को जीवंत होते देखना कभी न भूल पाने वाला अनुभव देता है.”

दर्शकों की प्रतिक्रिया से वह बेहद खुश हैं. खास तौर पर अभिनेता केके मेनन जैसे कलाकार की प्रशंसा ने उनका हौसला बढ़ाया. मेनन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शो के साउंडट्रैक की तारीफ की.



[ad_2]

टैरिफ के ऐलान के बीच आज सोना सस्ता हुआ या महंगा, जानें 31 जुलाई 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_1]

Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ के ऐलान, भूराजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के चलते सोना लगातार निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है. हाल के दिनों में इसके दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है.

आज, यानी गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को भारत में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,00,030 रुपये में उपलब्ध है. एक दिन पहले इसका भाव 1,00,480 रुपये था, यानी इसमें 450 रुपये की गिरावट आई है. वहीं, 22 कैरेट सोना 91,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो एक दिन पहले 92,100 रुपये था. इसी तरह, 18 कैरेट सोना आज 75030 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो एक दिन पहले 75360 था.

 आपके शहर का ताजा भाव-

आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, केरला और पुणे में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम बाजार मं 1,00,180 रुपये की दर से बिक रहा है. इसी तरह से 24 कैरेट सोना वडोदरा और अहमदाबाद के बाजार में 1,00,080 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

जबकि 22 कैरेट सोना दिल्ली में 91,850 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 18 ग्राम सोना प्रति 10 ग्राम 75,150 रुपये पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोना मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, केरल और पुणे के बाजार में प्रति 10 ग्राम 91,700 रुपये के भाव से उपलब्ध है. इसके अलावा, वडोदरा और अहमदाबाद के बाजार में 22 कैरेट सोना की कीमत 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

इसके साथ ही, दिल्ली में आज 18 कैरेट सोना 75,150 रुपये की दर से बिक रहा है, वहीं मुंबई, बेंगलुरू हैदराबाद, कोलकाता, केरल और पुणे के बाजार में 75,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है.

कैसे तय होती है सोने और चांदी की कीमत?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्यतः निम्नलिखित कारण शामिल हैं:

एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव
चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है. अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

सीमा शुल्क और टैक्स
भारत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं.

भारत में सोने का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व
भारत में सोना केवल निवेश ही नहीं, बल्कि परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है. शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इसलिए मांग अधिक होती है, जिससे कीमतें प्रभावित होती हैं.

मुद्रास्फीति और निवेश के दृष्टिकोण से
सोना लंबे समय से महंगाई के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है. जब महंगाई बढ़ती है या शेयर बाजार में जोखिम होता है, तो लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इसकी मांग और कीमत हमेशा बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: यूएस टैरिफ की चोट से रॉकेट सी भागती भारतीय इकोनॉमी का क्या होगा हाल? बड़े ब्रोकरेज फर्म्स ने बताया

[ad_2]