जानिए ODI में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी कौन हैं?

[ad_1]

ODIs Record: वनडे क्रिकेट में शतक जमाना हर बल्लेबाज का सपना होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने बेहद कम उम्र में ही ये कारनामा कर दिखाया है. आइए जानते हैं उन युवा खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा धमाका किया और ODI में सबसे कम उम्र में शतक ठोककर इतिहास रच दिया.  

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 16 साल 217 दिन

शाहिद अफरीदी ने महज 16 साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे आज भी क्रिकेट फैंस याद करते हैं. 4 अक्टूबर 1996 को नैरोबी में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 102 रन ठोक दिए थे. यह उस वक्त का सबसे तेज शतक भी था. अफरीदी द्वारा खेली गई यह शानदार पारी आज भी रिकॉर्ड बुक में सबसे ऊपर दर्ज है.

उस्मान गनी (अफगानिस्तान) – 17 साल 242 दिन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के उस्मान गनी हैं. 20 जुलाई 2014 को बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए मात्र 17 साल की उम्र में उस्मान गनी ने 118 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. जिसमें उन्होंने युवा बल्लेबाजों के लिए मिसाल कायम की थी.

इमरान नजीर (पाकिस्तान) – 18 साल 121 दिन

पाकिस्तान के इमरान नजीर ने 15 अप्रैल 2000 को जिम्बाब्वे के खिलाफ सेंट जॉर्ज मैदान पर 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उस समय उनकी उम्र 18 साल थी. यह शानदार पारी उनकी गिनती सबसे तेज शतकों में करती है.

सलीम इलाही (पाकिस्तान) – 18 साल 312 दिन

ODI में डेब्यू करते ही शतक जमाना अपने आप में बड़ी बात होती है. सलीम इलाही ने 29 सितंबर 1995 को श्रीलंका के खिलाफ गुर्जांवाला में नाबाद 102 रन बनाकर ये कारनामा किया था. उस समय इलाही मात्र 18 साल के थे और ये उनका डेब्यू मैच भी था.

साई तेजा मुक्कमल (यूएसए) – 18 साल 355 दिन

अमेरिका के युवा बल्लेबाज साई तेजा ने  18 साल की उम्र में शतक जड़ दिया था. तेजा ने 30 मार्च 2023 को नामीबिया के विंडहोक में UAE के खिलाफ नाबाद 120  रन की शतकीय पारी खेली थी. उनका यह शतक अमेरिका के लिए ऐतिहासिक था, जिसने उन्हें इस खास सूची में शामिल कर दिया.

[ad_2]

UPI और LPG से लेकर SBI कार्ड तक… आज से बदल गए ये नियम, जानें क्या होगा आप पर इसका असर

[ad_1]

Financial New Rules: अगस्त 2025 की शुरुआत के साथ ही कुछ ऐसे महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. ये बदलाव UPI लेन-देन, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों और एसबीआई कार्ड से जुड़े हैं. आइए विस्तार से जानते हैं: 

आइये जानते हैं कि आखिर क्या कुछ बदलाव हुआ है-

यूपीआई नियम में बदलाव

आज से यूपीआई (Unified Payments Interface) से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किया गया है:

अब एक दिन में आप अधिकतम 50 बार ही बैंक बैलेंस चेक कर पाएंगे. यदि आपने यूपीआई से बैंक खाता लिंक किया है, तो उस खाते का बैलेंस केवल 25 बार प्रतिदिन देखा जा सकेगा. इसके अलावा, यूपीआई से जुड़ी ऑटोमेटिक शेड्यूल पेमेंट्स (जैसे सब्सक्रिप्शन और ईएमआई) के नियमों में भी बदलाव किया गया है. अब इन्हें तीन अलग-अलग स्लॉट्स में शेड्यूल किया जा सकेगा, ताकि एक ही समय में सिस्टम पर अधिक लोड न पड़े.

कम हो गए एलपीजी सिलेंडर के दाम

रक्षा बंधन से पहले आम लोगों के लिए राहत की खबर है. आज यानी 1 अगस्त से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 33.50 रुपये की कमी की गई है. एक महीने पहले भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कमी आयी थी. इससे रेस्टोरेंट, होटल और छोटे कारोबारियों को सीधा लाभ मिलेगा. हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

एसबीआई कार्ड के भी नियम बदले

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (Prime, Platinum या Elite) का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान दें:

11 अगस्त 2025 से इन कार्ड्स पर मिलने वाला फ्री एयर इंश्योरेंस बंद कर दिया जाएगा. अभी तक इन कार्ड्स पर 50 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का फ्री एयर इंश्योरेंस मिलता था. इन बदलावों का असर डिजिटल पेमेंट करने वाले यूज़र्स, व्यापारियों और SBI कार्ड धारकों पर पड़ेगा. आपको सलाह दी जाती है कि आप इन नए नियमों के अनुसार अपनी योजनाएं और खर्च का प्रबंधन करें.

ये भी पढ़ें: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें आज 1 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_2]

स्टाइलिश आउटफिट में स्पॉट हुईं अनन्या पांडे और नव्या नंदा, सेट किया बेस्टी गोल्स

[ad_1]

स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुई बेस्टी अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा, फ्रेंडशिप डे से पहले एंजॉय की डिनर डेट

[ad_2]

ट्रंप ने अपने जिगरी दोस्त नेतन्याहू को भी नहीं बख्शा! इजरायल पर भी लगा दिया टैरिफ, जानें कितना

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी ने दुनिया के कई देशों को सकते में डाल दिया है. ट्रंप प्रशासन ने कुल 96 व्यापारिक साझेदार देशों पर टैरिफ लगाया है. इन सभी देशों पर 10 से 41 फीसदी तक का टैरिफ लगाया गया है. भारत पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जबकि पाकिस्तान पर ट्रंप मेहरबान दिख रहे हैं. हैरत की बात ये है कि उन्होंने अपने जिगरी दोस्त नेतन्याहू को भी नहीं बख्शा. 

अमेरिका की नई व्यापार नीति के तहत इजरायल पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया गया है. व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ पॉलिसी के तहत इजरायल से आने वाले सामानों पर 15 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इससे पहले अप्रैल में लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ में इजरायल पर दो फीसदी ज्यादा यानी कुल 17 फीसदी का टैरिफ लगाया गया था.

सीरिया पर सबसे ज्यादा टैरिफ
इस नए आदेश में सीरिया पर सबसे ज्यादा 41 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है. इसके अलावा, कनाडा से आने वाले सामानों पर मौजूदा टैरिफ 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है.

पाकिस्तान को भारत के मुकाबले बड़ी छूट
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की तरफ से जारी नई लिस्ट में शामिल देश हाई टैरिफ रेट के अधीन हैं. ट्रंप ने पहले अफ्रीकी देश लेसोथो पर 50 प्रतिशत टैरिफ की लगाने की धमकी दी थी, लेकिन इस देश से आने वाले सामानों पर 15 प्रतिशत टैरिफ ही लगाया गया है. इनके अलावा ताइवान पर 20 तो पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया है.

15 फीसदी टैरिफ वाले देश
इजरायल के अलावा आइसलैंड, फिजी, घाना, गुयाना, इक्वाडोर, वेनेजुएला, दक्षिण कोरिया, तुर्की, अंगोला, बोत्सवाना, कैनरुन, चाड, कांगो, जापान, जॉर्डन, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस. वनातु, जिम्बाव्वे और जाम्बिया पर 15 फीसदी टैरिफ लगाया गया है.

 ये भी पढ़ें

‘मध्यस्थता से विवादों को मुकदमेबाजी में बदलने से रोका जा सकता है, कोर्ट का बोझ भी कम होगा’, बोले CJI बी आर गवई

[ad_2]

नवोदय विद्यालय में 11वीं में एडमिशन का सुनहरा मौका, 10 अगस्त तक करें आवेदन

[ad_1]

अगर आप जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में पढ़ाई करने का सपना देखते हैं और इस बार 10वीं कक्षा अच्छे अंकों से पास की है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

देशभर के नवोदय विद्यालयों में रिक्त सीटों को भरने के लिए यह मौका दिया जा रहा है. समिति ने स्पष्ट किया है कि योग्य छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 तय की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

जन्मतिथि 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए (दोनों दिन शामिल). छात्र ने सत्र 2024-25 में उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल (CBSE या राज्य बोर्ड से संबद्ध) से 10वीं पास की हो, जहां का JNV स्थित है. छात्र को 10वीं में कम से कम 60% अंक (प्रथम श्रेणी) प्राप्त हुए हों.

अगर छात्र विज्ञान स्ट्रीम चुनना चाहता है, तो विज्ञान विषय में भी 60% या उससे अधिक अंक जरूरी हैं. गणित विषय चुनने वालों के लिए, 10वीं में गणित में 60% या उससे अधिक अंक होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

नामांकन का आधार

इस प्रवेश प्रक्रिया में कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी. छात्रों के 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ही नामांकन किया जाएगा. यानी यह पूरी तरह मेरिट आधारित एडमिशन प्रक्रिया होगी.

कैसे करें आवेदन?

जवाहर नवोदय विद्यालय की आधिकारिक साइट www.navodaya.gov.in से फॉर्म डाउनलोड करें. फॉर्म भरने के बाद उसे विधिवत तरीके से भरकर संबंधित जेएनवी के ईमेल आईडी पर या भौतिक रूप में विद्यालय में जाकर जमा किया जा सकता है. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- पंजाब में निकली 2000 PTI पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारत की पहली ‘AI City’ बनेगा ये शहर! 10,732 करोड़ से शुरू हुआ डिजिटल बदलाव, जानें क्या मिलेंगी

[ad_1]

India’s First AI City: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. केंद्र सरकार के इंडिया AI मिशन के तहत मार्च 2024 में स्वीकृत 10,732 करोड़ रुपये की भारीभरकम फंडिंग इस परियोजना को मिली है. यह योजना उत्तर प्रदेश को भारत का अगला IT हब बनाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है.

ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट से लेकर इनोवेशन सेंटर तक

इस फंडिंग के जरिए लखनऊ में 10,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU), मल्टी-मॉडल लैंग्वेज मॉडल और एक अत्याधुनिक AI इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा. जल्द ही राज्य सरकार Vision 2047 को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक AI नीति का प्रारूप भी प्रस्तुत करने वाली है. सरकार के मुताबिक यह निवेश अब तक देश में किसी भी टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर के मुकाबले 67% अधिक है.

ट्रैफिक सिस्टम से लेकर जेलों की निगरानी तक होगा AI का इस्तेमाल

लखनऊ में एक हाई-टेक AI-आधारित ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली लागू करने की योजना भी है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहले से ही AI-सक्षम स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम की दिशा में काम कर रहा है.

जानकारी के मुताबिक, राज्य की प्रमुख ‘AI प्रज्ञा’ योजना के तहत अब तक 10 लाख से अधिक युवाओं, शिक्षकों, ग्राम प्रधानों, सरकारी कर्मचारियों और किसानों को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा में प्रशिक्षण दिया जा चुका है. यह प्रशिक्षण Microsoft, Intel, Google और Guvi जैसी दिग्गज टेक कंपनियों के सहयोग से हो रहा है.

स्वास्थ्य में भी क्रांति

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी AI का उपयोग तेजी से हो रहा है. फतेहपुर जिले में देश का पहला AI-आधारित ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किया गया है जिससे महिलाओं को समय रहते जांच की सुविधा मिल रही है. इसी तरह के कई सारे बदलाव लखनऊ में किया जाना है.

यह भी पढ़ें:

स्टारलिंक पर सरकार की सख्ती! भारत में सिर्फ इतने यूज़र्स को ही मिलेगी सुविधा, स्पीड पर भी लगेगी लगाम, जानें पूरा मामला

[ad_2]

अगस्त में 3 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों के लिए बन रहे हैं धनलाभ के योग

[ad_1]

August Grah Gochar 2025: ग्रहों का गोचर या पारगमन काफी महत्वपूर्ण होता है. सभी ग्रह एक निर्धारित अवधि के भीतर स्तान परिवर्तन करते हैं और एक राशि को छोड़ दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. हर महीने ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर असर डालता है.

अगस्त में पांच प्रमुख ग्रह बुध, सूर्य, शुक्र और मंगल का गोचर होने वाला है. ये ग्रह अपनी नई चाल से न सिर्फ वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा बल्कि इनकी बदलती चाल राशियों को सुख, समृद्धि और करियर में तरक्की के कई अवसर प्रदान करेगी.

अगस्त 2025 ग्रहों का गोचर

अगस्त में सबसे पहले 11 अगस्त को दोपहर 12.59 पर बुध मार्गी होने वाले हैं. इसी दिन बुध सुबह 4.47 मिनट पर कर्क राशि में उदय भी होंगे.

वहीं दूसरा गोचर 17 अगस्त को सुबह 2.00 बजे सूर्य का होगा. इस दिन सूर्य स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे.

आखिरी गोचर 21 अगस्त 2025 को सुबह 1..25 पर शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र को धन, सुख, सौंदर्य का कारक माना गया है.

अगस्त ग्रह गोचर से राशियों को लाभ

कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त शुभ फलदायी होगा. आपको सकारात्मक माहौल परिवार में देखने को मिलेगा. नए कार्य की शुरुआत करने के अच्छे अवसर मिलेंगे. संपत्ति में वृद्धि होगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

मेष राशि – वाहन खरीदने की योजन अगस्त में पूरी हो सकती है. मां लक्ष्मी की कृपा से घर में धन की कमी नहीं होगी. पुराने किसी निवेश से अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे. पार्टनरशिप की डील फाइनल हो सकती है. नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं.

तुला राशि – तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. अगस्त में जॉब में आपके कार्य की प्रशंसा होगी. ग्रोथ के साथ सम्मान भी पाएंगे. रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा और व्यवसाय में भी विशेष लाभ होगा. घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी.

कन्या राशि – अगस्ते में कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और अनुशासित कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी. जिन लोगों को अब तक अपने प्रयासों का उचित फल नहीं मिल रहा था, उन्हें इस महीने सराहना, पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 2 अगस्त या 21 सितंबर किस दिन लग रहा है ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

लंदन में सिख युवक की हत्या! चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 4 लोग गिरफ्तार

[ad_1]

पूर्वी लंदन के इलफोर्ड क्षेत्र की फेलब्रिज रोड पर 23 जुलाई 2025 की रात 30 वर्षीय गुरमुख सिंह उर्फ गैरी की चाकू से हत्या कर दी गई. पुलिस और लंदन एम्बुलेंस सेवा को एक झगड़े की सूचना मिली, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि पैरामेडिक्स ने उनके घावों का इलाज करने की पूरी कोशिश की, लेकिन गैरी की मौके पर ही मौत हो गई.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मौत का कारण उनकी बाईं जांघ में चाकू लगना था. यह घटना केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि ब्रिटिश सिख समुदाय के लिए गहरे सदमे की तरह सामने आई. मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशलिस्ट क्राइम नॉर्थ यूनिट की अगुवाई में इस हत्या की जांच जारी है.पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय अमरदीप सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसे 5 जनवरी 2026 को ओल्ड बेली कोर्ट में पेश किया जाएगा. तब तक वह हिरासत में रहेगा.

चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार
चाकूबाजी के मामले में चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक 29 वर्षीय पुरुष और 29, 30, और 54 वर्ष की महिलाएं शामिल हैं. हालांकि इन चारों को अक्टूबर तक जमानत पर रिहा किया गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह जांच अभी शुरआती स्टेज में है. डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर जोआना यॉर्क ने मीडिया को बताया कि यह एक अकेली घटना प्रतीत हो रही है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस तरह की घटनाएं स्थानीय समुदाय को भयभीत करती हैं और जांच पूरी होने तक इलाके में पुलिस उपस्थिति बढ़ाई गई है.

गैरी सिंह एक प्रिय और मिलनसार व्यक्ति
पीड़ित गैरी सिंह के परिवार ने उन्हें एक बहुत प्रिय और मिलनसार व्यक्ति के रूप में वर्णित किया. पुलिस द्वारा जारी बयान में उनके परिवार ने कहा कि गैरी एक सच्चे मिलनसार व्यक्ति थे, जिनकी हर किसी से जुड़ने की अद्भुत क्षमता थी. उन्हें अपने परिवार के साथ रहने से अधिक कोई चीज़ प्रिय नहीं थी.

ये भी पढ़ें: India on Donald Trump Tariff: अमेरिका के 25 फीसदी टैरिफ लगाने पर भारत को नहीं हो रही टेंशन, बताया क्या होगा अगला कदम

[ad_2]

पेट्रोल पंप पर पत्नी को भूल गया आदमी, 300 किलोमीटर बाद हुआ एहसास- हैरान कर देगा मामला

[ad_1]

सड़क पर कार दौड़ रही थी, रेडियो में गाना बज रहा था, बेटी पिछली सीट पर चैन से सो रही थी और पति बड़े मजे से सोच रहा था “क्या फैमिली ट्रिप है यार!” लेकिन तभी अचानक उसके होश उड़ गए क्योंकि उसे याद आया कि गाड़ी में बीवी तो है ही नहीं. जी हां,  एक जनाब ने मोरक्को की छुट्टियों पर जाते वक्त अपनी पत्नी को पेट्रोल पंप पर ही छोड़ दिया था. और ये बात उन्हें तब समझ आई जब वो 300 किलोमीटर दूर निकल चुके थे. अब आगे जो हुआ वो सुनकर आप कहेंगे बीवी भूले, ठीक है लेकिन किस पंप पर भूले, ये भी भूल गए?

छुट्टियां मनाने जा रहा शख्स पेट्रोल पंप पर अपनी बीवी भूल गया

पेरिस का एक शख्स अपनी बीवी और बेटी को लेकर छुट्टियां मनाने मोरक्को जा रहा था. सब ठीक चल रहा था, लेकिन सफर के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा. 5 जुलाई की सुबह करीब 4:30 बजे, रास्ते में उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी. वहां थोड़ी देर रुके और फिर निकल पड़े. लेकिन उन्हें पता ही नहीं चला कि वो अपनी पत्नी को वहीं छोड़ आए हैं. वो शख्स गाड़ी चलाता रहा और करीब 300 किलोमीटर दूर जाकर उसे समझ आया कि उसकी पत्नी कार में नहीं है. घबरा कर उसने फौरन इमरजेंसी नंबर पर फोन किया. जब पुलिस ने पूछा कि वो कहां रुके थे, तो आदमी को याद ही नहीं था कि किस पेट्रोल पंप पर पत्नी को छोड़ा है.

300 किमी दूर यहां मिली बीवी

शख्स की परेशानी और बढ़ गई क्योंकि उनकी बेटी, जो कार में ही थी, सो रही थी और उसे भी कुछ पता नहीं था. पुलिस ने पूरे रास्ते के पेट्रोल पंप चेक किए लेकिन औरत का कुछ पता नहीं चला. कुछ लोगों को शक होने लगा कि शायद आदमी ने जानबूझकर पत्नी को छोड़ दिया हो. लेकिन आखिरकार, मोबाइल नेटवर्क की मदद से महिला का फोन ट्रैक किया गया. वो एक मोटरवे के सर्विस स्टेशन पर मिली, जहां से उसका पति उसे भूल आया था. महिला सुबह 4:30 से वहीं बैठी अपने पति और बेटी का इंतजार कर रही थी. जांच के बाद पुलिस को यकीन हो गया कि यह गलती थी, कोई साजिश नहीं. फिर पति-पत्नी और बेटी को दोबारा मिलाया गया और उन्हें अपनी छुट्टियों की यात्रा जारी रखने की इजाजत दे दी गई.

यह भी पढ़ें: इन लोगों को अमृत भी नहीं लगता… लड़कियों पर प्रेमानंद महाराज के बयान पर छिड़ी बहस, सपोर्ट में उतरे यूजर्स

यूजर्स लेने लगे मजे

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हुआ वैसे ही इसे लाखों बार देखा गया और पढ़ा गया. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना कहां रहने वाले थे. एक यूजर ने लिखा…भाई को याद आ गया, वरना बीवी को लोग भूलने के बाद याद नहीं करते. एक और यूजर ने लिखा…बड़े खतरनाक लोग हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बच्ची सोच रही होगी, कभी मुझे ना भूल जाएं.

यह भी पढ़ें: बूढ़ा होगा तेरा बाप! 70 साल की महिला ने गले में लपेट लिया 8 फीट लंबा सांप, वीडियो देख लोग बोले- हिम्मत हो तो ऐसी

30 करोड़ का अपार्टमेंट, करोड़ो की लग्जरी गाड़ियां,  रोहित शर्मा की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

[ad_1]

Rohit Sharma Net Worth 2025: क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले रोहित शर्मा मैदान के बाहर भी करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. रिपर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में ‘हिटमैन’ की कुल संपत्ति 218 करोड़ रुपये से 280 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. रोहित अब टेस्ट और टी20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू और लाइफस्टाइल पहले से भी ज्यादा चर्चा में है.

BCCI और IPL से तगड़ी कमाई

रोहित शर्मा BCCI के ग्रेड A प्लस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर वह प्रति सीजन 16 करोड़ रुपये की मोटी रकम घर ले जाते हैं. वनडे क्रिकेट में वह अब भी सक्रिय हैं और हर मैच के लिए 6 लाख रुपये की कमाई करते हैं.

टेस्ट और टी20I से संन्यास लेने से पहले रोहित को प्रत्येक टेस्ट के लिए 15 लाख रुपये और टी20I के लिए 3 लाख रुपये प्रति मैच मिलते थे.

ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों की कमाई

रोहित शर्मा की असली कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है. वह 25 से अधिक ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं, जिनमें Adidas, Dream11, Hublot जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हर ब्रांड डील से उन्हें 5 करोड़ रुपये तक की इनकम होती है.

30 करोड़ का सी-फेसिंग अपार्टमेंट

रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली इलाके में एक लग्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट के मालिक भी हैं, जिसकी कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है. वह अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ इसी अपार्टमेंट में रहते हैं.

लग्जरी कारों का है शौक

रोहित शर्मा लग्जरी कारों के भी शौकिन हैं. उनके पास कार कलेक्शन में कई हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं.

Lamborghini Urus

BMW M5

Mercedes-Benz S-Class

Range Rover Vogue

इस कलेक्शन में मौजूद हर गाड़ी की कीमत करोड़ों में है, जो उनके स्टाइल स्टेटमेंट को बखूबी दर्शाती है.

इनवेस्टमेंट्स से भी मोटी कमाई

हिटमैन सिर्फ मैदान और ब्रांड डील तक सीमित नहीं हैं. उन्होंने Vieroots Wellness Solutions और RapidoBotics जैसी कंपनियों में भी निवेश किया हुआ है. इन निवेशों की कुल कीमत 89 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जाती है.

फिलहाल वनडे में सक्रिय, जल्द दिखेंगे एक्शन में

रोहित शर्मा भले ही टेस्ट और टी20I को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में अभी भी वह भारतीय टीम इंडिया का हिस्सा हैं. ऐसे में फैंस उन्हें आगामी वनडे सीरीज में एक बार फिर मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

[ad_2]