PNB Housing Share: सीईओ और एमडी के इस्तीफे के ऐलान से हड़कंप, 15 प्रतिशत टूट गए शेयर

[ad_1]

PNB Housing Share Falls: पीएनबी हाउसिंग के एमडी और सीईओ गिरीश कौसगी के इस्तीफे के ऐलान के बाद बीएसई पर इसके शेयर में जबरदस्त गिरावट आई. कारोबार के दौरान पीएनबी हाउसिंग के शेयर 15 प्रतिशत तक टूट गए. कौसगी 28 अक्टूबर 2025 को अपने पद से हट जाएंगे.

पीएनबी हाउसिंग के सीईओ और निदेशक का इस्तीफा

पीएनबी हाउसिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और कहा है कि 28 अक्टूबर 2025 से वे कंपनी की अनुषंगी कंपनियों — PHFL होम लोन एंड सर्विसेज लिमिटेड और PEHEL फाउंडेशन- के निदेशक मंडल में भी निदेशक नहीं रहेंगे.

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को शुक्रवार को दी सूचना में कहा कि कंपनी इस बात की पुष्टि करती है कि वह अपनी रणनीतिक और व्यावसायिक प्राथमिकताओं तथा वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी नींव रखने में कौसगी ने अहम भूमिका निभाई.

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति के चेयरमैन आर. चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी नेतृत्व पद पर नई नियुक्ति के लिए एक कठोर, पारदर्शी और योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया शुरू करेगी, जो पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस की विरासत को आगे बढ़ाएगी.

इस्तीफे के ऐलान के बाद गिरा शेयर

उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि हम जल्द ही एक उपयुक्त पेशेवर का चयन करेंगे, जो हमारी रणनीतिक दिशा और दीर्घकालिक मूल्य सृजन को गति देगा.” पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रवर्तित पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, भारत की तीसरी सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है. गिरीश कौसगी के इस्तीफे के ऐलान के साथ ही पीएनबी हाउसिंग का शेयर बाजार में शुरुआत में 10 प्रतिशत गिरा और इंट्राडे ट्रेडिंग में 15 प्रतिशत तक टूटकर 838.30 रुपये तक आ गया.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: UPI और LPG से लेकर SBI कार्ड तक… आज से बदल गए ये नियम, जानें क्या होगा आप पर इसका असर

[ad_2]

Weekly Horoscope 3-9 August 2025: मेष, तुला, मकर, कुंभ राशि सहित सभी का जानें साप्ताहिक राशिफल

[ad_1]

मेष राशि: ऊर्जा से भरपूर सप्ताह, नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के योग

  • नई जिम्मेदारी का संकेत
  • यात्रा के योग और बड़ी डील संभव
  • पारिवारिक और करियर संतुलन में सफलता
  • लव लाइफ और सेहत उत्तम
  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें

वृषभ राशि: जल्दबाज़ी में निर्णय न लें, पारिवारिक और आर्थिक तनाव से सतर्क रहें

  • पैतृक संपत्ति विवाद या पारिवारिक उलझनें
  • करियर में जोखिम से बचें
  • जीवनसाथी का साथ मिलेगा
  • उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें

मिथुन राशि: करियर में तरक्की और प्रेम में नई शुरुआत का संयोग

  • नई डील या व्यवसाय की शुरुआत
  • विदेश संबंधी लाभ के संकेत
  • आकर्षण और नए संबंधों की संभावना
  • उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें

कर्क राशि: चुनौतियों के बीच भी बनी रहेगी सफलता की संभावना

  • कठिनाई के बाद भी कार्यों में गति
  • पारिवारिक जिम्मेदारी और यात्रा के योग
  • गलतफहमी से सतर्क रहें
  • उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें

सिंह राशि: खर्चों में बढ़ोतरी, लेकिन भावनात्मक नियंत्रण जरूरी

  • कर्ज या कानूनी मामलों में दौड़-धूप
  • आत्मीय संबंधों में खटास की आशंका
  • खुद पर निर्भर रहना होगा
  • उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

कन्या राशि: संघर्ष के बाद सहयोग मिलेगा, रिश्तों में मिठास लौटेगी

  • उत्तरार्ध में राहत के संकेत
  • व्यवसाय में सुलह और तरक्की
  • प्रियजनों से मुलाकात संभव
  • उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें

तुला राशि: सफलता, सम्मान और प्रेम , तीनों का संगम

  • अटके धन की प्राप्ति
  • परीक्षा और उच्च शिक्षा में सफलता
  • प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है
  • उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें

वृश्चिक राशि: आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें, ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा

  • कर्ज, कर या खर्च में सावधानी जरूरी
  • सप्ताह के अंत में गति और सहयोग
  • प्रेम में संतुलन ज़रूरी
  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें

धनु राशि: मेहनत का फल मिलेगा, राजनीति और प्रेम में विशेष सफलता

  • संपत्ति लाभ और नई योजनाओं की शुरुआत
  • राजनीति में उच्च पद की संभावना
  • प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन
  • उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

मकर राशि: लक्ष्य पर फोकस जरूरी, जल्द ही आएगा आर्थिक सुधार

  • करियर में ध्यान और विरोधियों से सतर्कता
  • वित्तीय मसलों में सफलता का योग
  • वैवाहिक जीवन में समझदारी जरूरी
  • उपाय: शिव रुद्राष्टकं का पाठ करें

कुंभ राशि: करियर में जबरदस्त ग्रोथ, संबंधों में स्थायित्व

  • कोर्ट केस या डील में सफलता
  • सम्मान और पारिवारिक गौरव की प्राप्ति
  • प्रेम-संबंध में सरप्राइज संभव
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

मीन राशि: हर दिशा में शुभता, प्रेम, करियर और सम्मान की प्राप्ति

  • विरोधियों पर विजय और केस में जीत
  • व्यवसाय में विस्तार और तीर्थ यात्रा के योग
  • प्रेम-संबंधों में मजबूती
  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें

FAQ
प्र. क्या इस सप्ताह नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं?
हाँ, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर में नया मोड़ संभव है.

प्र. किस राशि को खर्चों में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है?
सिंह, वृश्चिक और मकर राशि को आर्थिक लेनदेन में सावधानी जरूरी है.

प्र. क्या प्रेम-संबंधों के लिए सप्ताह अनुकूल है?
मिथुन, तुला, मीन राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में खास प्रगति संभव है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Son Of Sardaar 2 Review: Ajay Devgn ने लगाया Comedy और Entertainment का Perfect तड़का

[ad_1]

Ajay Devgn की Son Of Sardaar 2 एक perfect dose है comedy और entertainment का. Movie में उनका swag, action और one-liners सब कुछ एकदम ज़बरदस्त है. Audience को film का desi touch, family emotions और hilarious scenes काफी पसंद आए. ये film एक ऐसी entertainer है जो हर age group के लिए है – चाहे kids हों या elders, सब enjoy करेंगे. Screenplay tight है और dialogues catchy. Supporting cast ने भी अपना कमाल दिखाया, especially comic timing सबकी outstanding थी. Background score scenes को और powerful बनाता है. अगर आपको light-hearted family films पसंद हैं जिसमें full-on masala हो, तो Son Of Sardaar 2 आपके लिए perfect है. Ajay Devgn once again proves कि उनका comic timing और screen presence unbeatable है. ये film theatre में देखने लायक है, एक ऐसी ride जो आपको bore नहीं करेगी. Full paisa vasool movie experience!

[ad_2]

IAS कितने प्रमोशन के बाद बन जाता है मुख्य सचिव, इस पद पर पहुंचने के बाद कितनी मिलती है सैलरी

[ad_1]

उत्तर प्रदेश को हाल ही में नया मुख्य सचिव मिला है. शशि प्रकाश गोयल, राज्य के 56वें मुख्य सचिव बने हैं. उन्होंने मनोज कुमार सिंह की जगह ली, जो रिटायर हो गए हैं. गोयल अब इस अहम जिम्मेदारी को 2027 तक निभाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक IAS अधिकारी को मुख्य सचिव जैसे टॉप पद तक पहुंचने में कितने प्रमोशन लगते हैं और इस पद पर सैलरी कितनी होती है?

IAS प्रमोशन की प्रक्रिया क्या होती है?

IAS यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है. हर साल हजारों युवा UPSC की परीक्षा देकर IAS बनने का सपना देखते हैं. एक बार चयनित होने के बाद, अधिकारी की तरक्की सेवा अनुभव, प्रदर्शन और केंद्र/राज्य सरकार की मंजूरी पर निर्भर करती है.

सामान्य तौर पर एक IAS अधिकारी को मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव जैसे शीर्ष पद पर पहुंचने में लगभग 30-33 साल का समय लगता है. यानी अगर कोई अफसर 25-26 साल की उम्र में सेवा में आता है, तो वह लगभग 55-58 साल की उम्र में इस ऊंचे पद तक पहुंचता है.

मुख्य सचिव की सैलरी कितनी होती है?

IAS अधिकारियों की सैलरी उनकी लेवल ग्रेड के हिसाब से तय होती है. मुख्य सचिव का पद Level-17 में आता है, जो कि केंद्र सरकार के वेतन ढांचे का सबसे ऊंचा स्तर है. इस स्तर पर IAS अधिकारी को 2,25,000 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलती है. इसके अलावा उन्हें कई सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे-

  • सरकारी बंगला
  • सरकारी वाहन व ड्राइवर
  • स्टाफ सुविधा
  • मेडिकल भत्ता
  • ट्रैवल अलाउंस

करियर की शुरुआत में कितनी होती है सैलरी?

जब कोई नया IAS अधिकारी नियुक्त होता है, तो उसकी सैलरी Level-10 के तहत तय होती है. इस स्तर पर बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह होती है. यानी एक अधिकारी की शुरुआत से लेकर मुख्य सचिव बनने तक करीब चार गुना सैलरी में बढ़ोतरी हो जाती है.

यह भी पढ़ें- सैयारा के ‘क्रिश कपूर’ की तरह आपको भी दिखाना है एक्टिंग का जादू, NSD के अलावा ये कॉलेज भी हैं बेस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: रस्सी से बंधे अजगर को बाइक पर खींचते युवक का वीडियो वायरल, कई किलोमीटर तक घसीटा

[ad_1]

Python Viral Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक एक विशाल अजगर को रस्सी से बांधकर अपनी बाइक से खींचता हुआ नजर आ रहा है. यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और कई यूजर्स ने इस पर नाराजगी जताई है.

अजगर को रस्सी से बांधकर घसीटा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर को मजबूरी में सड़क पर घसीटा जा रहा है. युवक ने अजगर को बाइक के पीछे रस्सी से बांधा हुआ है और उसे घसीटते हुए कहीं ले जा रहा है. कुछ लोग इस घटना को देखकर डर गए, जबकि ज्यादातर ने इसे जानवरों के साथ क्रूरता बताया.

इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से इस पर कार्रवाई की मांग की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर इस युवक को ऐसा करने की अनुमति किसने दी. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि “यह सीधा-सीधा जानवरों के अधिकारों का उल्लंघन है” और “ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

वन विभाग ने शुरू की जांच

वन विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना जंगल के पास की है, जहां यह अजगर दिखाई दिया था. युवक का दावा है कि वह अजगर को गांव से दूर ले जाकर छोड़ना चाहता था, ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके. हालांकि, जानवरों को इस तरह खींचकर ले जाना कानूनन अपराध है.

ये भी पढ़ें-

Video: बलिया में धरने पर बैठी महिलाओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, इलाके में तनाव, वीडियो वायरल


भारत ने कैसे अमेरिकी दबावों का डटकर सामना किया? जानें इतिहास के पन्नों से जुड़ी जरूरी घटना

[ad_1]

स्पोर्ट्स

युजवेंद्र चहल ने धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, टी-शर्ट के क्रिप्टिक मैसेज का भी किया खुलासा, जानिए उन्होंने क्या कहा?

युजवेंद्र चहल ने धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, टी-शर्ट के क्रिप्टिक मैसेज का भी किया खुलासा, जानिए उन्होंने क्या कहा?

[ad_2]

Video: मौत से लड़कर नदी पार करते गांववालों का वीडियो वायरल, कंधों पर बैठकर स्कूल जाते हैं बच्चे

[ad_1]

Development fail: यह तस्वीर किसी फिल्म की नहीं, बल्कि हमारे देश की सच्चाई है. एक पिता अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए उन्हें पीठ पर बांधकर नदी पार कर रहा है. यह कहानी किसी एक गांव की नहीं, बल्कि उन सैकड़ों गांवों की है, जहां आज भी लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाईं.

पिता नदी पार करवाकर बच्चों को भेजता है स्कूल

घटना एक ऐसे गांव की है जहां स्कूल जाने के लिए कोई पुल या पक्का रास्ता नहीं है. गांव के लोगों को रोज नदी पार करनी पड़ती है. खासकर बरसात के मौसम में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है. इस वीडियो में देखा गया कि एक पिता ने अपने बच्चों को पीठ पर बांध रखा है और नदी के तेज बहाव को पार कर रहा है. साथ में एक और व्यक्ति बच्चों के बैग पकड़कर साथ चल रहा है. अगर वह मदद नहीं करता तो पिता को बच्चों के साथ बैग भी उठाना पड़ता.

यह केवल स्कूल जाने की बात नहीं है. गांव में अगर कोई बीमार पड़ जाए, तो उसे भी ऐसे ही नदी पार कर अस्पताल ले जाना पड़ता है. कई बार लोग समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण अपनी जान भी गंवा देते हैं. लेकिन इनकी तकलीफ किसी को नहीं दिखती न स्थानीय नेताओं को, और न ही प्रशासनिक अधिकारियों को.

लोग जान जोखिम में डालकर जाते है गांव

हर चुनाव में नेता वोट मांगने तो जरूर आते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव की हालत देखने कोई नहीं आता. अगर जिम्मेदार लोग समय रहते कदम उठाते, तो शायद आज इन 200 से ज्यादा लोगों को रोज-रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार नहीं करनी पड़ती.

यह घटना सिर्फ एक पिता की मजबूरी नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता का आईना है. अब समय आ गया है कि ऐसे गांवों की आवाज सुनी जाए और जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचाई जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पढ़ाई और जिंदगी के लिए इतना संघर्ष न करना पड़े.

ये भी पढ़ें-

Video: हल्का होने जा रहा था शख्स, कमोड से निकल आया किंग कोबरा, वीडियो देख आ जाएगा पसीना!

अब Instagram पर सब नहीं कर पाएंगे Live! जानिए किसे मिला लाइव जाने का अधिकार

[ad_1]

Instagram Live: इंस्टाग्राम ने अपने लाइव-स्ट्रीमिंग फीचर में बड़ा बदलाव किया है. अब सिर्फ वे ही यूज़र्स लाइव जा सकेंगे जिनके पास कम से कम 1,000 फॉलोअर्स हैं. यह नई पॉलिसी हाल ही में भारत में लॉन्च की गई नई DM और ब्लॉकिंग सुविधाओं के बाद लागू की गई है. जिन यूज़र्स के फॉलोअर्स 1,000 से कम हैं, वे अब भी वीडियो कॉलिंग का इस्तेमाल करके अपने दर्शकों से जुड़ सकेंगे, लेकिन लाइव का विकल्प उनके लिए बंद रहेगा.

छोटे क्रिएटर्स के लिए झटका

इस नए नियम का असर खासकर छोटे कंटेंट क्रिएटर्स पर पड़ेगा जो लाइव जाकर अपने फॉलोअर्स से जुड़ने की कोशिश करते थे. अब उन्हें अपनी ऑडियंस बढ़ाने के लिए पहले 1,000 फॉलोअर्स हासिल करने होंगे. कंपनी ने इस बदलाव की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम संसाधनों की बचत और सिस्टम को हल्का रखने के लिए उठाया गया है क्योंकि लाइव स्ट्रीमिंग में भारी सर्वर और डेटा की खपत होती है.

आपत्तिजनक कंटेंट पर रोक लगाने की कोशिश?

कई यूज़र्स का मानना है कि इंस्टाग्राम इस बदलाव के ज़रिए आपत्तिजनक या अश्लील लाइव कंटेंट को रोकना चाहता है. यदि कोई यूज़र इस प्रकार की सामग्री के लिए बैन होता है तो उसे फिर से लाइव करने के लिए 1,000 फॉलोअर्स इकट्ठा करने होंगे. इस तरह, लाइव फीचर को जिम्मेदार और सीमित दायरे में लाकर उसके दुरुपयोग की संभावना कम की जा सकती है.

दूसरे प्लेटफॉर्म्स की तरह ही पॉलिसी

इंस्टाग्राम का यह कदम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तरह ही है. उदाहरण के तौर पर, यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए कम से कम 50 सब्सक्राइबर्स चाहिए होते हैं जबकि टिकटॉक पर यह संख्या 1,000 फॉलोअर्स की है.

युवा यूज़र्स के लिए नई सुरक्षा सुविधाएं

इसके साथ ही, इंस्टाग्राम ने किशोर यूज़र्स के लिए DM सेक्शन में दो नए सुरक्षा फीचर्स भी लॉन्च किए हैं. अब जब कोई टीनएजर किसी से चैट शुरू करेगा even अगर वे दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते हों तो इंस्टाग्राम उन्हें कुछ सुरक्षा टिप्स दिखाएगा. इनमें बताया जाएगा कि दूसरे यूज़र की प्रोफाइल को ध्यान से देखें और निजी जानकारी साझा करने से पहले सोचें. इतना ही नहीं, अब चैट विंडो में सामने वाले व्यक्ति का अकाउंट कब बना था (महीना और साल) यह भी दिखेगा. इससे युवा यूज़र्स को फर्जी या संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

iPhone यूज़र्स सावधान! तुरंत इंस्टॉल करें iOS का नया अपडेट नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

[ad_2]

तांबे की बोतल में पानी क्यों पिएं? फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

[ad_1]

तांबे के बर्तन में पानी स्टोर करके पीना एक ओल्ड आयुर्वेदिक प्रैक्टिस है, जो अब अपने पोटेंशियल हेल्थ बेनिफिट्स के लिए काफी पॉपुलर हो रही है. इस  मेटल को लंबे टाइम से इसकी हीलिंग, एंटीमाइक्रोबियल और स्पिरिचुअल प्रॉपर्टीज के लिए वैल्यू दी जाती रही है.  ऐसा माना जाता है कि ये बॉडी की एनर्जी को बैलेंस करता है और ओवरऑल वेल-बीइंग को सपोर्ट करता है.

डेली लाइफ में तांबे को ऐड करने का सबसे आसान तरीका है कि तांबे की बॉटल्स या वेसल्स में रखा पानी पीना. जैसे-जैसे ज्यादा लोग हेल्थ के लिए नेचुरल और होलिस्टिक अप्रोचेस ट्राई कर रहे हैं. तांबे को इसके कई पोटेंशियल बेनिफिट्स के लिए फिर से अटेंशन मिल रहा है.

डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी तक ये हैं फायदे

डॉ. रॉबिन शर्मा कहते हैं कि तांबे की बॉटल्स और वेसल्स से पानी पीने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि तांबे की बोतल से पानी पीने के वाकई में कई सारे हेल्थ बेनिफिट होते हैं. तांबा यानी कॉपर में कई एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे यह हमारे इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता, गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है और हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी इम्प्रूव करता है.

पानी प्यूरिफाई करता है: तांबे में स्ट्रॉन्ग एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पानी को प्यूरिफाई करने और बैक्टीरिया, वायरस और फंगस जैसे हार्मफुल माइक्रोऑर्गेनिज्म्स को किल करने में हेल्प कर सकती हैं. ये इसे पानी को सेफली स्टोर करने के लिए एक एक्सीलेंट मटेरियल बनाता है.

डाइजेशन इम्प्रूव करता है: तांबे के वेसल्स से पानी पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स स्टिम्युलेट होते हैं, जिससे डाइजेशन बेटर होता है और न्यूट्रिएंट्स का एब्जॉर्प्शन इम्प्रूव होता है.

इन्फ्लेमेशन कम करता है: तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो पूरी बॉडी में इन्फ्लेमेशन को रिड्यूस करने और उससे जुड़े पेन को कम करने में हेल्प कर सकती हैं.

एनर्जी बढ़ाता है: तांबे के वेसल्स से पानी पीने से एनर्जी लेवल्स बूस्ट होने और ओवरऑल हेल्थ और वेल-बीइंग इम्प्रूव होने की बात कही जाती है.

इम्यूनिटी बूस्ट करता है: तांबा व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाकर इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में हेल्प कर सकता है, जो इन्फेक्शंस से फाइट करने और गुड हेल्थ बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी हैं.

एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज: तांबे में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से प्रोटेक्ट करने में हेल्प कर सकती हैं.

ऐसे में देखा जा सकता है कि तांबा एक एसेंशियल मिनरल है, जो गुड हेल्थ बनाए रखने में एक क्रूशियल रोल प्ले करता है. इससे तांबे के बर्तन आपकी डेली रूटीन में एक वैल्यूएबल एडिशन बन जाते हैं.

ये भी पढ़ें: आपको कब पड़ेगा हार्ट अटैक, AI पहले से ही कर देगा भविष्यवाणी

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

बड़े तेजस्वी लोग हैं… पत्थर काटने वाली मशीन से दांत काटने लगा शख्स, दहशत में यूजर्स; देखें वी

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आए दिन आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इनमें कुछ वीडियो फनी होते हैं. तो वहीं कुछ हैरान कर देने वाले होते हैं. कुछ वीडियो देखकर लोगों का उन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों ज़बरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. अक्सर लोगों के दांत थोड़े बड़े होते हैं तो डॉक्टर के पास जाते हैं.

डेंटिस्ट उन्हें रीशेप करता है, ब्रेसेस या एलाइनर्स लगता है. लेकिन वायरल हो रहा है इस वीडियो में दांत ठीक करने के लिए पत्थर काटने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो. 

पत्थर काटने वाली मशीन चलाई दांतों पर 

आमतौर पर अगर किसी के दांतों का आकार या शेप ठीक नहीं होता तो लोग डेंटिस्ट के पास जाते हैं. दांत तराशने के लिए प्रोफेशनल ट्रीटमेंट लिया जाता है ताकि सुरक्षित तरीके से सुधार हो सके. लेकिन वायरल हो रहे एक वीडियो में जो देखने को मिला, उसने लोगों को हिला दिया. इसमें एक शख्स ने दांत सही करवाने के लिए डेंटिस्ट के बजाय मिस्त्री का रास्ता पकड़ा. 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर पत्नी को भूल गया आदमी, 300 किलोमीटर बाद हुआ एहसास- हैरान कर देगा मामला

और मिस्त्री ने भी बिना किसी हिचकिचाहट के पत्थर काटने वाली भारी मशीन दांतों पर चला दी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मशीन के घुमते ब्लेड सीधे उसके मुंह के पास हैं. लोग देखकर दहशत में हैं. किसी को ये स्टंट लग रहा है तो कोई इसे पागलपन बता रहा है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो. 

यह भी पढ़ें: Video: रस्सी से बंधे अजगर को बाइक पर खींचते युवक का वीडियो वायरल, कई किलोमीटर तक घसीटा

लोग दे रहें मजेदार रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @Abhimanyu1305 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है,’कैसे कैसे लोग है देश मे, अब इस दात मे ठंडा गर्म झनझनाहट होगी!!’

एक और यूजर ने लिखा है,’यही तो एक है भारतवर्ष में सो कॉल्ड जुगाड़ जो सबके पास नहीं होता.’ एक और यूजर ने कहा है,’इस भाई को तो खतरों के खिलाड़ी मे जाना चाहिए.’ एक अन्य यूज़र ने लिखा है,’यही सब देख कर कभी कभी लगता है कि हम अंग्रेज से नहीं बल्कि अंग्रेज हमसे आज़ाद हुए थे!’ 

यह भी पढ़ें: Video: मौत से लड़कर नदी पार करते गांववालों का वीडियो वायरल, कंधों पर बैठकर स्कूल जाते हैं बच्चे