मोहम्मद यूनुस ने US संग टैरिफ डील पर थपथपाई अपनी पीठ, बोले- ‘भारत समझौता करने में हुआ फेल’

[ad_1]

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौता होने पर बांग्लादेश के टैरिफ वार्ताकारों को बधाई दी. हालांकि, इस दौरान यूनुस ने डील को लेकर जारी गतिरोध का भी जिक्र किया.

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग की ओर से जारी बयान में मोहम्मद यूनुस ने कहा, “हम अमेरिका के साथ एक ऐतिहासिक व्यापार समझौता करने वाले बांग्लादेश के टैरिफ वार्ताकारों को गर्व के साथ बधाई देते हैं, यह एक निर्णायक कूटनीतिक जीत है.” यूनुस ने इस समझौते को अमेरिका के साथ सफल टैरिफ बातचीत के तौर पर बताया.

यूनुस ने भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर किया कटाक्ष

मोहम्मद यूनुस ने अपने एक्स अकाउंट पर जारी एक बयान में कहा, “बांग्लादेश ने अमेरिका से 20 प्रतिशत टैरिफ दर प्राप्त की है, जो श्रीलंका, वियतनाम, पाकिस्तान और इंडोनेशिया जैसे अपने प्रमुख कपड़ा उद्योग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों के बराबर है, जिन्हें अमेरिका की ओर से 19 से 20 परसेंट के बीच की दरें मिली हैं. इसके परिणामस्वरूप, कपड़ा निर्यात में बांग्लादेश की तुलनात्मक प्रतिस्पर्धात्मकता अप्रभावित बनी रहती है.”

वहीं, मोहम्मद यूनुस ने भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को लेकर तंज कसा है. यूनुस ने कहा, “अन्य देशों के मुकाबले भारत को अमेरिका से 25 परसेंट की टैरिफ दर मिली है क्योंकि वह अमेरिका के साथ व्यापक समझौता करने में असफल रहा है.”

पिछले एक साल से बिगड़े हैं भारत-बांग्लादेश के संबंध

भारत ने बांग्लादेश में यूनुस शासन के तहत भारत विरोधी टिप्पणियों और बयानबाजी के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं. ऐसे में पिछले साल अगस्त महीने से ही दोनों देशों के संबंध खराब चल रहे हैं और दोनों देशों का व्यापार भी प्रभावित हुआ है.

वहीं, अमेरिका पर निर्भर रहने वाला बांग्लादेश यह मानता है कि उसने भारत के 25 परसेंट अतिरिक्त टैरिफ के मुकाबले 20 परसेंट टैरिफ दर हासिल कर अपने पड़ोसी भारत से बेहतर प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ेंः आयरलैंड में भारतीय नागरिकों के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, दूतावास ने जारी की चेतावनी



[ad_2]

भारत को था जिसका इंतजार, 16 महीने के बाद आयी वो गुड न्यूज़, अब चीन-पाक की बढ़ेगी परेशानी

[ad_1]

India’s Manufacturing PMI: भारत को जिस गुड न्यूज़ का इंतजार था, उसे आने में करीब 16 महीने का लंबा वक्त लग गया. लेकिन, अगस्त की शुरुआत होती ही इकोनॉमिक मोर्चे पर अच्छी खबर आयी. वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद जुलाई महीने में भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है. लगातार दूसरे महीने PMI इंडेक्स 58 के ऊपर बना रहा. जून में यह आंकड़ा 58.4 था, जो जुलाई में बढ़कर 59.1 हो गया- यह पिछले 16 महीनों का उच्चतम स्तर है.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी

मौसमी रूप से समायोजित HSBC इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक (PMI) जून के 58.4 से बढ़कर जुलाई में 59.1 हो गया. यह मार्च 2024 के बाद से इस क्षेत्र में सबसे मजबूत सुधार का संकेत है. PMI इंडेक्स का 50 से ऊपर रहना उत्पादन गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन को इंगित करता है.

HSBC की रिपोर्ट में मुख्य बातें

HSBC की चीफ इंडियन इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 59.1 पर रही, जो जून के 58.4 से अधिक है. यह वृद्धि नए ऑर्डरों और उत्पादन में मजबूत इजाफे के चलते संभव हुई.

रिकॉर्ड स्तर पर बिक्री और उत्पादन

सर्वेक्षण के अनुसार, कुल बिक्री लगभग 5 वर्षों में सबसे तेज गति से बढ़ी. इसके परिणामस्वरूप, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 15 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई. सर्वेक्षण में यह भी बताया गया कि भारतीय विनिर्माता आगामी 12 महीनों में उत्पादन में वृद्धि को लेकर आश्वस्त हैं. हालांकि, समग्र सकारात्मक भावना पिछले तीन वर्षों में अपने निम्न स्तर पर आ गई है.

लागत और कीमतों पर दबाव

सर्वे के अनुसार, जुलाई में कच्चे माल की लागत में तेजी से वृद्धि हुई. एल्युमिनियम, चमड़ा, रबर और इस्पात जैसी वस्तुओं की कीमतें बढ़ीं, जिससे लागत दबाव और बढ़ गया. उच्च मांग की स्थिति के चलते कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतें भी बढ़ाई हैं. SBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग PMI को S&P Global द्वारा लगभग 400 विनिर्माण कंपनियों के बीच भेजे गए प्रश्नों के उत्तरों के आधार पर तैयार किया जाता है.

ये भी पढ़ें: UPI और LPG से लेकर SBI कार्ड तक… आज से बदल गए ये नियम, जानें क्या होगा आप पर इसका असर

[ad_2]

इंडियन दीदी ने फिर विदेश में काटा गदर, मेट्रो में डांस का वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है. जो या तो चौंकाता है या फिर चेहरे पर मुस्कान ला देता है. खासकर जब कोई भारतीय विदेश में अपनी कलाकारी दिखाता है. तो लोगों को और ज्यादा ध्यान जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की मेट्रो के अंदर जमकर डांस कर रही है.

उसका  कॉन्फिडेंस, एक्सप्रेशन और एनर्जी देखकर लोग हैरान हैं. जहां कुछ लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स को यह काफी बेहूदा लग रहा है. लेकिन जो भी हो यह वीडियो ट्रेंडिंग में है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है विदेशी मेट्रो में देसी लड़की का यह डांस वीडियो. 

विदेशी मेट्रो में देसी लड़की का खतरनाक डांस 

विदेशी मेट्रो में सफर कर रहे लोगों को उस वक्त जोर का सरप्राइज मिला जब एक इंडियन लड़की अचानक बीच डिब्बे में डांस करने लगी. मेट्रो में हर तरफ विदेशी लोग बैठे हुए थे. जो हैरानी से उस लड़की को देखने लगे. लड़की के एक्सप्रेशन और मूव्स इतने दमदार थे कि एक पल को मेट्रो में सन्नाटा छा गया. तभी बीच से एक शख्स लड़की के सामने से निकलता है.

यह भी पढ़ें: Video: रील बनानी थी तो चलती ट्रेन के यात्री पर कर दिया हमला, लफंगों को RPF ने सिखाया सबक

 लेकिन उसका डांस नहीं रुकता. वह अपने उसी जोश से अपनी परफॉर्मेंस जारी रखती है. वीडियो में उसका कॉन्फिडेंस देखने लायक है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है. कुछ लोग लड़की की तारीफ कर रहे हैं. तो  कुछ ने इस पब्लिक में बेशर्मी तक कहा है. कई लोगों के इस पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं.


यह भी पढ़ें: Video: घर में घुसकर आवारा कुत्तों ने पालतू पिल्ले को नोंच-नोंचकर मार डाला, दिल दहला देगा वीडियो

लोग कर रहे हैं तरह-तरह की कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @fuddu_sperm नाम के पेज से शेयर किया गया है इस वीडियो को अब तक 7000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. तो वहीं कई हजार लोग ऐसे देख चुके हैं. इस पर अलग-अलग लोगों की काफ़ी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘यह तो शर्म की सारी हदें पार कर चुकी है.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है,’वीजा एंड होने वाला होगा इसलिए डांस कर रही है.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है ‘इसकी मानसिक स्थिति सवालों के घेरे में है.’

यह भी पढ़ें: मेरी उमर के बेरोजगारों… SSC प्रोटेस्ट के बीच बंदे ने गाया ऐसा गाना कि शरमा जाएंगे अधिकारी, वीडियो हो रहा वायरल


Video: सांप को मारे कई थप्पड़, गाना बजाकर किया नागिन डांस, डंसने से हो गई मौत!

[ad_1]

Messing with Snake: सोशल मीडिया पर एक और खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सांप के साथ खेलता नजररहा है. वीडियो कहां का है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि इस तरह का खिलवाड़ किसी की जान भी ले सकता है और इस मामले में ले भी चुका है.

अचानक सांप ने व्यक्ति के काटा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सांप को हाथ में लेकर उससे खेल रहा है. वह बार-बार सांप को छेड़ रहा है, उसे हवा में उछाल रहा है, और लोगों के सामने दिखावा कर रहा है. साथ ही व्यक्ति ने सांप को कई थप्पड़ भी मारे और गाना बजाकर नागिन डांस भी किया. जैसे वह सांप को पूरी तरह काबू में रखे हुए है. लेकिन अचानक सांप ने उस व्यक्ति को डंस लिया. देखते ही देखते व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

बताया जा रहा है कि सांप के काटते ही व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं.

सांपों के साथ छेड़छाड़ करना है खतरनाक 

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग सांपों से मजाक या दिखावा करते हैं और फिर वही सांप उन्हें डंस लेता है. कई मामलों में लोग वक्त पर इलाज नहीं मिलने या जहर ज्यादा फैल जाने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं.

वन विभाग और विशेषज्ञों का कहना है कि सांपों के साथ छेड़छाड़ करनाकेवल खतरनाक है, बल्कि गैरकानूनी भी है. सांप एक जंगली जीव है और उसका व्यवहार कभी भी बदल सकता है. इसीलिए आम लोगों को उनसे दूर रहना चाहिए और दिखावे या रील्स के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-

Video: देखते ही देखते नदी में समा गया ट्रक, जान बचाने को बिलखते रहे दो लोग, लाइव वीडियो वायरल


Meta के बाद अब Google का बड़ा कदम! इतने साल से कम लोग अब नहीं कर पाएंगे ये काम, जानें पूरी डिटे

[ad_1]

Google: गूगल ने अमेरिका में अपने नए Age Assurance Technology की सीमित शुरुआत कर दी है. इस तकनीक का मक़सद है 18 साल से कम उम्र के यूज़र्स को ऑनलाइन अनुचित कंटेंट और विज्ञापनों से बचाना. कंपनी ने साल की शुरुआत में इस योजना का ऐलान किया था जिसे अब सीमित यूज़र्स के बीच परीक्षण के तौर पर लागू किया गया है. सफल परीक्षण के बाद इसे व्यापक स्तर पर लॉन्च किया जाएगा.

कैसे काम करती है नई उम्र पहचान तकनीक?

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत है इसकी AI आधारित उम्र अनुमान सिस्टम जो यूज़र की उम्र का अंदाज़ा उनके खोज इतिहास, YouTube देखने की आदतों और दूसरे संकेतों के आधार पर लगाती है. अगर कोई यूज़र 18 से कम उम्र का पाया जाता है तो उसके लिए अपने आप कई डिजिटल सुरक्षा फीचर्स सक्रिय हो जाएंगे.

  • YouTube पर ब्रेक और बेडटाइम रिमाइंडर
  • रिपिटिटिव और संभावित हानिकारक कंटेंट पर रोक
  • Google Maps में लोकेशन हिस्ट्री और टाइमलाइन जैसे फीचर्स को डिसेबल करना
  • Play Store में एडल्ट-ओनली ऐप्स की पहुंच पर पाबंदी
  • सीमित और अधिक उपयुक्त विज्ञापन अनुभव

पहचान में गलती हो तो क्या होगा?

अगर किसी यूज़र को ग़लती से नाबालिग मान लिया जाता है तो वह अपनी पहचान साबित करने के लिए पहचान पत्र या सेल्फी के ज़रिए मैन्युअल वेरिफिकेशन करवा सकता है. Google का दावा है कि यह पूरी प्रक्रिया नई जानकारी एकत्र किए बिना काम करती है और किसी भी डेटा को थर्ड पार्टी ऐप्स या वेबसाइट्स के साथ साझा नहीं किया जाता.

पहले भी हो चुका है परीक्षण

Google की यह तकनीक पहले कुछ और क्षेत्रों में परीक्षण के तौर पर लागू की जा चुकी है. कंपनी का कहना है कि अमेरिका में इसके शुरुआती नतीजों को देखने के बाद ही इसे दूसरे देशों में भी लाया जाएगा.

हालांकि बच्चों और किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को मज़बूत बनाने के इरादे से यह क़दम उठाया गया है लेकिन डिजिटल निजता, निगरानी, और यूजर्स की स्वतंत्रता को लेकर बहस भी तेज़ हो गई है. Google का कहना है कि यह पहल केवल एक तकनीकी प्रयास नहीं बल्कि एक व्यापक नीति का हिस्सा है जिसमें Family Link के ज़रिए अभिभावक नियंत्रण और YouTube Kids जैसे सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

बंद होने वाला है WhatsApp! जानें क्या है वजह और क्या-क्या होंगे बदलाव

[ad_2]

Kal Ka Rashifal 2 August 2025: चंद्रमा ने बदली चाल, कुछ राशियों पर आफत!

[ad_1]

मेष: रिश्तों में उलझन, लेकिन व्यापार में लाभ

  • भाव: सप्तम, योग: बुधादित्य
  • जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है
  • पार्टनरशिप वाले व्यापार में फायदा
  • करियर में स्थिरता, लेकिन फैसले टालें
  • उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं, पत्नी को चांदी का गिफ्ट दें

वृषभ: खर्च बढ़ेगा, लेकिन पुरानी बीमारी से राहत

  • भाव: षष्ठ , योग: शुक्ल
  • इन्वेस्टमेंट से बचें
  • काम में सुधार होगा
  • सेहत सुधरेगी
  • उपाय: सौंफ का सेवन करें, हरे वस्त्र पहनें

मिथुन: शिक्षा में सुधार, प्रेम में आशा

  • भाव: पंचम, योग: सुनफा
  • कोर्ट केस में समझौते के आसार
  • करियर में शालीनता से सफलता
  • प्रेम जीवन में स्थिरता
  • उपाय: देवी सरस्वती की पूजा करें

कर्क: पारिवारिक कलह से मन अशांत

  • भाव: चतुर्थ , योग: शुक्ल
  • घर का माहौल तनावपूर्ण
  • कार्य में व्यवधान
  • स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव
  • उपाय: वास्तु अनुसार घर की सफाई करें, नमक-मिर्च से शुद्धिकरण करें

सिंह: नई जिम्मेदारी से लाभ, ध्यान रखें स्वास्थ्य

  • भाव: तृतीय , योग: शुक्ल
  • डील फाइनल हो सकती है
  • टूर पर जाना पड़ सकता है
  • पेट में समस्या संभव
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें

कन्या: धन लाभ के योग, लेकिन थकान रहेगी

  • भाव: द्वितीय , योग: वाशि
  • पैसा आएगा लेकिन खर्च न करें
  • सीनियर्स से लाभ मिलेगा
  • सेहत कमजोर, पैरों में दर्द
  • उपाय: तुलसी में दीप जलाएं, पैर धोकर घर में प्रवेश करें

तुला: उत्साह में वृद्धि, कार्यक्षेत्र में प्रगति

  • भाव: लग्न , योग: बुधादित्य
  • कॉन्फिडेंस बढ़ेगा
  • धार्मिक यात्रा संभव
  • सेहत में सुधार
  • उपाय: चावल का दान करें, दही खाकर निकलें

वृश्चिक: गुप्त बाधाएं और नकारात्मकता हावी

  • भाव: द्वादश , योग: कोई नहीं
  • नेगेटिव विचार परेशान करेंगे
  • सेहत कमजोर, संगत से बचें
  • ऑफिस सीक्रेट शेयर न करें
  • उपाय: ॐ नमः शिवाय 108 बार जप करें

धनु: धन लाभ संभव, लेकिन खर्चा कंट्रोल करें

  • भाव: लाभ , योग: सुनफा
  • स्टूडेंट्स ई-लर्निंग से लाभ लें
  • रिश्तों में मधुरता
  • करियर प्लानिंग करें
  • उपाय: पीले वस्त्र धारण करें, केले का दान करें

मकर: मेहनत का फल मिलेगा, घर में आनंद रहेगा

  • भाव: दशम , योग: शुक्ल
  • नौकरी में बदलाव से लाभ
  • परिवार में एकता
  • बिजनेस में वृद्ध‍ि
  • उपाय: सूर्य को जल दें, घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लें

कुंभ: भाग्य साथ देगा, सम्मान मिलेगा

  • भाव: नवम , योग: बुधादित्य
  • मान-सम्मान में वृद्धि
  • धन निवेश सफल
  • सामाजिक कार्य से नाम मिलेगा
  • उपाय: गरीब बच्चों को स्टेशनरी बाँटें

मीन: मनोवैज्ञानिक दबाव और विरोध से नुकसान

  • भाव: अष्टम , योग: कोई नहीं
  • विरोधियों से सतर्क रहें
  • स्वास्थ्य में गिरावट
  • रिश्तों में उलझाव
  • उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें, नीले कपड़े पहनें

उपाय और साधना

  1. नवमी तिथि में माँ दुर्गा के 108 नामों का जप करें
  2. चंद्रमा वृश्चिक में हो तो जलदान, शांत मन, और मौन साधना करें
  3. कल शुक्ल योग में शिव-पार्वती को सफेद पुष्प अर्पित करें

कल का पंचांग (Panchang 2 August 2025)











विवरण  जानकारी
तिथि  अष्टमी (07:24 AM तक), फिर नवमी
नक्षत्र विशाखा (पूर्ण दिन)
योग  वाशि, आनन्दादि, सुनफा, बुधादित्य, शुक्ल
चंद्र गोचर  11:53 PM के बाद वृश्चिक राशि में
अभिजीत मुहूर्त  12:15 PM – 01:30 PM
लाभ-अमृत चौघड़िया  02:30 PM – 03:30 PM
राहुकाल  09:00 AM – 10:30 AM

ग्रहों से बन रहे हैं कल ये खास योग:

  1. शुक्ल योग: ऊर्जा और निर्णय की तीव्रता बढ़ेगी
  2. बुधादित्य योग: ज्ञान और वाणी में प्रभाव
  3. सुनफा योग: धन और सौभाग्य का संकेत
  4. चंद्रमा वृश्चिक में (रात्रि से): भावनाओं में गहराई और उतार-चढ़ाव
















राशि चुनौती  लाभ  उपाय
मेष  वैवाहिक तनाव  व्यापार में मुनाफा  सूर्य अर्घ्य
वृषभ  खर्च और उलझन  स्वास्थ्य लाभ  हरे वस्त्र
मिथुन  अनिर्णय  प्रेम और पढ़ाई में प्रगति  देवी पूजा
कर्क  पारिवारिक उलझन  ध्यान जरूरी  वास्तु क्लीनिंग
सिंह  स्वास्थ्य गिरावट  करियर में उड़ान  हनुमान चालीसा
कन्या थकान, पैर दर्द  आर्थिक लाभ  तुलसी दीप
तुला  जिम्मेदारी बढ़ेगी  कार्य सिद्धि  दही-चावल
वृश्चिक  मनोदशा डगमगाएगी  कोई नहीं शिव मंत्र
धनु  खर्चा बढ़ेगा  धन लाभ, करियर प्लानिंग  केले का दान
मकर  ज़िम्मेदारियां बढ़ेंगी  बिजनेस-करियर लाभ  बुजुर्ग आशीर्वाद
कुंभ  हल्की सर्दी  सम्मान और यश  स्टेशनरी दान
मीन विरोध और भ्रम  विदेश यात्रा संभावित  शनि स्तोत्र

FAQ 
Q1. चंद्रमा वृश्चिक राशि में होने से क्या असर होगा?
गहरी भावनाएं, संबंधों में उलझाव, और अचानक मानसिक विचलन.

Q2. शुक्ल योग का किन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा?
सिंह, तुला, मकर, कुंभ राशि को करियर और मान-सम्मान में लाभ.

Q3. कल कौन सी राशि को सेहत पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए?
वृश्चिक, मीन, और कन्या राशि.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

टैरिफ के बाद दबाव में नहीं आएगा भारत, ट्रंप को लगेगा झटका, ट्रेड डील में शामिल नहीं ये सेक्टर

[ad_1]

अमेरिका और भारत के बीच अभी तक ट्रेड डील फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की धमकी जरूर दे दी है. व्हाइट हाउस ने गुरुवार (31 अगस्त) को बताया कि भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. अमेरिका इसके जरिए भारत पर ट्रेड डील साइन करवाने का दबाव बनाना चाह रहा है. वह भारत के साथ कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर समझौता करना चाहता है, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक भारत पर अमेरिका के दबाव का फर्क नहीं पड़ने वाला है. अगर भारत, अमेरिका के साथ कृषि और डेयरी सेक्टर को लेकर डील साइन करता है तो उसे अपना बाजार ट्रंप सरकार के लिए खोलना पड़ेगा और अगर ऐसा हुआ तो भारतीय किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. भारत ने हाल ही में ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट डील साइन की थी. इससे वह मजबूत स्थिति में है.

भारत किस-किस सेक्टर में नहीं करेगा समझौता

सूत्रों की मानें तो भारत सरकार कृषि, डेयरी और जीएम फसलों मांसाहारी दूध और बीफ आदि पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. भारत अपने कृषि क्षेत्र और एमएसएमई क्षेत्र के हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगा. सरकार का कहना है कि भारतीय किसानों के हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ने दिया जाएगा. भारत के लिए दूध धार्मिक भावना से जुड़ा मसला है. इसका इस्तेमाल पूजा के लिए किया जाता है.

भारत क्यों अमेरिका के साथ एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर को लेकर साइन नहीं कर रहा डील

दरअसल अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि उत्पादों जैसे मक्का, गेहूं और सोयाबीन पर टैरिफ कम करे, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है. अमेरिका अपने कृषि उत्पादों पर भारी सब्सिडी देता है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होता है. अमेरिका की एक बड़ी डिमांड डेयरी सेक्टर को लेकर भी है. वह चाहता है कि उसके प्रॉडक्ट भारत में आएं, लेकिन भारत इसके लिए भी तैयार नहीं है.

बांग्लादेश-पाकिस्तान पर कम टैरिफ का क्या होगा प्रभाव

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कम टैरिफ का प्रभाव हम पर नहीं पड़ेगा. अगस्त के अंत तक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले 1 अगस्त से ये टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. लेकिन बाद में इस तारीख में बदलाव किया गया और अब 7 अगस्त से लागू करने की बात कही गई है.

[ad_2]

​मां-बेटी की मेहनत ने रचा इतिहास, साथ में करेंगी MBBS की पढ़ाई, दोनों ने पास की NEET

[ad_1]

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आधे घंटे के लिए 18000 चार्ज करता है ये कुक, अपनी मर्जी का मालिक, महीने की कमाई जानकर यूजर्स के

[ad_1]

लोग पैसे कमाने के लिए तरह-तरह के काम करते हैं. कोई नौकरी करता है, कोई बिज़नेस. कोई दिन-रात खपता है. फिर भी आमदनी उतनी ही रहती है. लेकिन इन दिनों एक शख्स को लेकर पोस्ट सामने आया है. जिसने कमाई के मामले में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यह आदमी किसी कॉरपोरेट में नहीं है, न ही कोई बड़ा बिजनेस करता है.

फिर भी जो चार्ज करता है. वह सुनकर ही लोगों के होश उड़ गए. कम वक्त, हाई चार्ज और अपनी शर्तों पर काम करने वाला यह कुक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. आधे घंटे के लिए18000 रुपये चार्ज करने वाले इस कुक की महीने की कमाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान.

मुंबई में लोगों के घर में खाना बनाने की इनकम कर देगी हैरान

मुंबई रहने के लिए काफी महंगा शहर है. इसे सपनों का शहर कहा जाता है. बहुत से लोग अपने सपने पूरे करने के लिए शहर में जाते हैं. हाल ही में मुंबई की वकील अदिति दोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि उनके घर खाना बनाने वाले महाराज हर घर से महीने के 18000 रुपये चार्ज करते हैं.

यह भी पढ़ें: Video: घर में घुसकर आवारा कुत्तों ने पालतू पिल्ले को नोंच-नोंचकर मार डाला, दिल दहला देगा वीडियो

और एक घर में मात्र 30 मिनट तक खाना बनाते हैं. जहां जाते हैं फ्री खाना और फ्री चाय मिलती है. टाइम पर उन्हें पैसे मिल जाते हैं और बिना गुड बाय बॉल अपने घर चले जाते हैं. जब खाना बनाने वाले इन महाराज के बारे में लोगों को पता लगा तो लोग हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है.  

यह भी पढ़ें:मेरी उमर के बेरोजगारों… SSC प्रोटेस्ट के बीच बंदे ने गाया ऐसा गाना कि शरमा जाएंगे अधिकारी, वीडियो हो रहा वायरल

लाखों में है कमाई

अदिति दोशी ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि वह दिन में 10 से 12 घरों में काम करते हैं. यानी 18 हजार रुपये के हिसाब से 10 घर में महीने के 1 लाख 80 हजार और 12 घरों के हिसाब से 2 लाख 6 हजार रुपये की इनकम होती है. जो कि किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले कई एम्पलाइज की मंथली सैलरी से ज्यादा है. हालांकि उन्होंने आगे पोस्ट में यह भी बताया कि सभी खाना बनाने वाले लोग इतना नहीं लेते लेकिन अच्छी जगह अगर आप किसी खाना बनाने वाले को ढूंढते हैं तो आपको 10-12 हजार में मिल जाएंगे. लेकिन बहुत अच्छा चाहिए तो आपको कितने रुपये देने पड़ जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: इंडियन दीदी ने फिर विदेश में काटा गदर, मेट्रो में डांस का वीडियो वायरल

 


ओवल टेस्ट में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा इंग्लैंड! ICC का सख्त नियम है असली वजह

[ad_1]

ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई और वो मैच के चारों दिन सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा. जी हां, ऑलराउंडर क्रिस वोक्स चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. वोक्स को मैच के पहले दिन बाउंड्री पर चौका रोकने के दौरान चोट आई थी. वो उसके बाद मैदान से बाहर चले गए थे. वोक्स की इस चोट के कारण एक बार फिर सब्स्टीट्यूट नियम चर्चा में आ गया है. यह नियम तब भी चर्चा में आया था, जब भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे.

शुक्रवार को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आधिकारिक पुष्टि करके बताया कि वोक्स पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं. आपको याद दिला दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पहले ही बता चुके थे कि शायद वोक्स बाकी का मैच ना खेलें और अब बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है. यह इंग्लैंड के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि ओवल की पिच वोक्स के गेंदबाजी स्टाइल के लिए काफी मददगार साबित हो रही थी.

इंग्लैंड 10 खिलाड़ियों के साथ खेलेगा

क्रिस वोक्स की चोट के कारण ICC के सब्स्टीट्यूट नियम पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. दरअसल आईसीसी का सब्स्टीट्यूट नियम कहता है कि चोटिल खिलाड़ी की जगह मैदान में आया प्लेयर फील्डिंग और विकेटकीपिंग तो कर सकता है, लेकिन उसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने की अनुमति नहीं होती. इसलिए जब ओवल टेस्ट में इंग्लैंड फील्डिंग करने आएगी, तब उसके 11 खिलाड़ी मैदान पर होंगे. मगर वोक्स की जगह कोई दूसरा खिलाड़ी बैटिंग नहीं कर पाएगा.

मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान भी यह नियम चर्चा में बना रहा. हालांकि पंत अंगूठा फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने आए थे. पंत अगर ऐसा ना करते तो टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों के बजाय 10 ही प्लेयर बैटिंग करने आते.

यह भी पढ़ें:

एशिया कप से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, खूंखार बल्लेबाज की होगी धमाकेदार वापसी; नाम सुनकर हिल जाएंगे आप

[ad_2]