सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें आज 1 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

[ad_1]

Gold Price Today: एक तरफ देश में अगस्त की शुरुआत होते ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है. आज शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 को इन दोनों की कीमतों में गिरावट आई है.

आज 24 कैरेट सोना लगभग 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है और इसके दाम में कल की तुलना में 580 रुपये की कमी आई है. वहीं, 22 कैरेट सोना 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बाजार में उपलब्ध है. चांदी भी लगभग 3,000 रुपये सस्ती हो गई है और आज 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है.

आपके शहर का ताजा भाव-

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,00,170 रुपये की दर से बिक रहा है, तो वहीं 22 कैरेट सोना 91840 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसी तरह से चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पटना के बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 1,00,020 रुपये पर बिक रहा है. तो वहीं 22 कैरेट सोना चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और पटना में 91,690 रुपये की दर पर उपलब्ध है.

कैसे तय होती है सोने- चांदी की कीमत?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना आधार पर तय किए जाते हैं और इसके पीछे कई कारक जिम्मेदार होते हैं. इनमें मुख्यतः निम्नलिखित कारण शामिल हैं: एक्सचेंज रेट और डॉलर की कीमतों में उतार-चढ़ाव. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं, इसलिए डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का सीधा असर इन धातुओं की कीमत पर पड़ता है.

अगर डॉलर की कीमत बढ़ती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं. रत में सोने का अधिकांश हिस्सा आयात किया जाता है. ऐसे में सीमा शुल्क (Import Duty), GST और अन्य स्थानीय टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं. इसके अलावा,वैश्विक बाजार में उथल-पुथल (जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में बदलाव) का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ता है. जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर या अन्य अस्थिर संपत्तियों की बजाय सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों को चुनते हैं.

ये भी पढ़ें: Bank Loan Fraud Case: लोन फ्रॉड केस में बढ़ी अनिल अंबानी की मुसीबत, ED ने 5 अगस्त को पूछताछ के लिए जारी किया समन

[ad_2]

500 से ज्यादा फिल्मों में कभी हीरो तो कभी विलेन बनकर छाए कमल कपूर, रणबीर से है खास कनेक्शन

[ad_1]

‘डॉन’ का ‘नारंग’ हो या ‘दीवार’ का ‘आनंद वर्मा’, भूरी आंखों वाले खलनायक को पर्दे पर देख दर्शक वाह-वाह कर उठते थे. बात हो रही है कमल किशोर कपूर की.

2 अगस्त 2010 को हिंदी सिनेमा ने इस दमदार सितारे को खो दिया, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से किरदारों को पर्दे पर अमर कर दिया. अभिनेता कमल कपूर की शनिवार को बरसी है. सिने प्रेमी उन्हें उनके शानदार अभिनय और व्यक्तिगत जीवन के लिए भी याद करते हैं.

बॉलीवुड के खास कनेक्शन

पृथ्वीराज कपूर के मौसेरे भाई और सोनाली बेंद्रे के नाना ससुर कमल कपूर का रणबीर कपूर, करिश्मा और करीना कपूर से भी खास रिश्ता था. कपूर खानदान पर एक किताब लिखी गई है, जिसका नाम है ‘द कपूर्स- द फर्स्ट फैमिली ऑफ बॉलीवुड’, यह किताब लेखिका मधु जैन ने लिखी है. किताब में कमल कपूर का भी जिक्र मिलता है.

कमल कपूर के करियर कि शुरुआत

कमल कपूर का जन्म पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था, लेकिन भारत के बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया. यहीं से उनकी सिनेमाई यात्रा शुरू हुई, जो करीब पांच दशकों तक चली. उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें हिंदी के साथ-साथ गुजराती और पंजाबी सिनेमा भी शामिल है.

कमल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर हीरो की, लेकिन उनकी असली पहचान तब बनी, जब उन्होंने नकारात्मक किरदारों को अपनाया. उनके खलनायक वाले रोल इतने प्रभावशाली थे कि दर्शक उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते थे.

कमल के जीवन का सबसे बड़ा ब्रेक

‘डॉन’, ‘आदमी और इंसान’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. कमल कपूर को पहला बड़ा ब्रेक उनके मौसेरे भाई पृथ्वीराज कपूर ने दिया था. साल 1944 में पृथ्वीराज ने अपने पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी. इस दौरान कमल को मशहूर नाटक ‘दीवार’ में एक अंग्रेज ऑफिसर का किरदार निभाने का मौका मिला.

यह रोल उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. पृथ्वीराज के मार्गदर्शन में कमल ने अभिनय की बारीकियां सीखी और जल्द ही फिल्मों में अपनी जगह बनाई. साल 1946 में आई ‘दूर चलें’ फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने अभिनय जगत में खास मुकाम हासिल किया.

उनके बॉलीवुड करियर का डाउनफॉल

उन्होंने 40 और 50 के दशक में हीरो वाले रोल से हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें काम मिलना बंद हो गया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि काम न मिलने और बची-कुची फिल्मों के भी फ्लॉप होने से वह सड़क पर आ गए थे. करियर डगमगा गया था, जिससे वह निराश हो गए थे. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में बनाने के बारे में भी विचार किया और साल 1951 में ‘कश्मीर’ नाम की एक फिल्म बनाई जो फ्लॉप रही. उन्होंने बताया था कि उनका करियर दिशाहीन हो गया था और कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें. उन्हें अपनी कार तक बेचनी पड़ गई थी.

Kamal Kapoor Death Anniversary: 500 से ज्यादा फिल्मों में कभी हीरो तो कभी विलेन बनकर छाए एक्टर, रणबीर से है खास कनेक्शन

उनका आखिरी दांव

उन्होंने फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाने की राह पकड़ी.  उनका यह आखिरी दांव काम कर गया और वह विलेन बनकर छा गए. भूरी आंखों वाले खलनायक को पर्दे पर देख दर्शक वाह-वाह कर उठते थे. फिल्म की सफलता की एक वजह कमल का दमदार किरदार भी बन जाता था.

कमल कपूर के खलनायक करियर की शुरुआत साल 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘जौहर महमूद इन गोवा’ से हुई. यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई और इस तरह कमल कपूर के बुरे दौर का अंत हो गया. जल्द ही उनके पास काम की बाढ़ आ गई और उन्हें ‘जौहर इन बॉम्बे’, ‘जब जब फूल खिले’, ‘राजा और रंक’, ‘दस्तक’, ‘पाकीजा’, ‘पापी’, ‘चोर मचाए शोर’, ‘फाइव राइफल्स’, ‘दो जासूस’, ‘खेल खेल में’, ‘मर्द’, ‘तूफान’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार में अपनी शानदार छाप छोड़ी.

कमल कपूर का निजी जीवन भी उनकी फिल्मी दुनिया जितना ही रोचक था. उनकी बेटी का विवाह मशहूर फिल्म निर्माता रमेश बहल से हुआ, जिनके बेटे गोल्डी बहल आज बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं. गोल्डी का विवाह अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे से हुआ, जिससे कमल कपूर सोनाली के नाना ससुर बने. इस तरह, उनका परिवार बॉलीवुड के कई बड़े नामों से जुड़ा.

रणबीर कपूर, करीना-करिश्मा से है रिश्ता

वह रिश्ते में रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर के परदादा हुए.कमल की सादगी और समर्पण ने उन्हें सहकर्मियों और परिवार में सम्मान दिलाया. कमल कपूर का अभिनय केवल पर्दे तक सीमित नहीं था. वे अपने किरदारों में ऐसी जान डालते थे कि दर्शकों को लगता था कि वे असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं. उनकी भारी आवाज, प्रभावशाली व्यक्तित्व और भावनाओं को व्यक्त करने की कला ने उन्हें हर दौर में प्रासंगिक बनाए रखा. चाहे वह खलनायक की क्रूरता हो या नायक की सज्जनता, कमल हर रोल में फिट बैठते थे.

[ad_2]

बंद होने वाला है WhatsApp! जानें क्या है वजह और क्या-क्या होंगे बदलाव

[ad_1]

Whatsapp on PC: अगर आप Windows 11 पर WhatsApp का इस्तेमाल Native App के जरिए कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. Meta ने अपने लेटेस्ट बीटा अपडेट में लगभग पुष्टि कर दी है कि Windows 11 पर WhatsApp का Native App अब सपोर्ट नहीं करेगा. इसकी जगह कंपनी WhatsApp Web वर्जन को ही स्थायी रूप से अपनाने जा रही है जो पहले से ही करोड़ों यूज़र्स इस्तेमाल करते आ रहे हैं.

नया इंटरफेस, नया अनुभव

WhatsApp के नए बीटा वर्जन में एक नोटिफिकेशन दिखाई देता है: “updated how WhatsApp beta looks and works.” यानी WhatsApp अब न केवल अपने लुक बल्कि अपने काम करने के तरीके में भी बदलाव ला रहा है. नया इंटरफेस काफी हद तक WhatsApp Web की तरह दिखेगा और कंपनी इसके बैकएंड में कई सुधार कर रही है ताकि ऐप पहले से तेज़ चले और बग्स कम हों.

क्यों लिया गया यह फैसला?

Meta का यह कदम मुख्य रूप से तकनीकी संसाधनों की बचत के लिए उठाया गया है. कंपनी अब Native Windows App को बनाए रखने में ज्यादा निवेश नहीं करना चाहती. Web वर्जन को मेंटेन करना आसान होता है और इसके ज़रिए नए फीचर्स भी तेज़ी से यूज़र्स तक पहुंचाए जा सकते हैं. हालांकि, Native App को लाने का मकसद ही यह था कि वह कम RAM का इस्तेमाल करे और सिस्टम पर तेज़ी से चले, जो अब बदल रहा है.

अब किसे होगा असर?

जो यूज़र्स अब तक Windows पर WhatsApp Native App का इस्तेमाल कर रहे थे उन्हें यह बदलाव थोड़ा झटका दे सकता है. Web वर्जन चलाने के लिए अब उन्हें Chrome, Edge या किसी और ब्राउज़र की ज़रूरत पड़ेगी जिससे RAM की खपत भी बढ़ेगी. हालांकि जो लोग पहले से WhatsApp Web का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके लिए यह अनुभव कुछ नया नहीं होगा.

WhatsApp पर जल्द आएंगे Ads

सिर्फ इंटरफेस ही नहीं, WhatsApp पर और भी बड़ा बदलाव आने वाला है Ads का. हाल ही में WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.25.21.11 में Status Updates के बीच Ads दिखने शुरू हो गए हैं. ये Ads “Sponsored” लेबल के साथ Status सेक्शन में दिखाई देंगे, ठीक उसी तरह जैसे Facebook या Instagram पर होता है. शुरुआत में ये केवल कुछ चुनिंदा बीटा यूज़र्स के लिए ही हैं लेकिन जल्द ही सभी यूज़र्स को देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

ऑनलाइन स्कैम का नया तरीका! WhatsApp और Telegram पर ऐसे लोगों को चूना लगा रहे ठग, जानें कैसे बचें

[ad_2]

‘सच में जंग रुकवा दी’, अब इस देश ने कर दी डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की मांग

[ad_1]

कंबोडिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने का ऐलान किया है. कंबोडिया के उपप्रधानमंत्री सन चानथोल ने शुक्रवार (1 अगस्त, 2025) को इस बात की जानकारी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है. कंबोडिया का यह फैसला हाल ही में दक्षिण पूर्व एशियाई देश थाईलैंड के साथ हालिया सीमा संघर्ष को रोकने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रत्यक्ष हस्तक्षेप के बाद सामने आया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जब कंबोडिया के उपप्रधानमंत्री सन चानथोल से टेक्स्ट मैसेज के जरिए पूछा गया कि क्या कंबोडिया राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने की योजना बना रहा है, तो इस पर उन्होंने जवाब में हां कहा.

कंबोडिया की राजधानी फ्नोम पेन्ह में पत्रकारों से बात करते हुए उपप्रधानमंत्री चानथोल ने संघर्ष के बीच शांति स्थापित करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किए जाने के योग्य हैं. यह पुरस्कार किसी व्यक्ति या संगठन को देशों के बीच सहयोग और सौहार्द बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान है.

पाकिस्तान और इजरायल ने की थी ट्रंप के लिए नोबेल पुरस्कार की सिफारिश

वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की सिफारिश भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी की थी. पाकिस्तान ने इसी साल जून महीने में कहा था कि वह भारत के साथ संघर्ष को सुलझाने में राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करेगा. इसके अलावा, इस सूची में इजरायल का नाम भी शामिल है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पिछले महीने कहा था कि उन्होंने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया है.

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच पिछले हफ्ते हुए युद्धविराम

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले एक दशक से ज्यादा समय में तनाव बना था. हाल ही में यह तनाव एक खुले युद्ध में बदल गया. वहीं, गतिरोध तोड़ने वाला ट्रंप का फोन कॉल पिछले सप्ताह आया था, जिसके बाद मलेशिया में सोमवार (28 जुलाई, 2025) को युद्धविराम की घोषणा की गई.

दोनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “यह ट्रंप की पहल थी जिससे यह संभव हुआ. उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दीजिए!”

यह भी पढ़ेंः ‘देश-विरोधी लोगों के दावे पर…’, UK की संसदीय रिपोर्ट को भारत ने खारिज कर कही बड़ी बात

[ad_2]

2 अगस्त 2025, दैनिक पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ जानें

[ad_1]

Hindi Panchang 2 अगस्त 2025: 2 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार है. ऐसे में शनि देव और शिव जी की पूजा जरुर करें. जिन लोगों की साढ़ेसाती चल रही है वह इस दिन शिवलिंग पर सरसों के तेल से अभिषेक करें. मान्यात है इससे मानसिक और आर्थिक संकट दूर होता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

2 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 2 August 2025)












तिथि

अष्टमी (1 अगस्त 2025, सुबह 4.58 – 2 अगस्त 2025, सुबह 7.23)

वार शनिवार
नक्षत्र विशाखा
योग शुक्ल, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 7.17
चंद्रोदय
दोपहर 1.28
चंद्रोस्त
रात 12.03, 3 अगस्त
चंद्र राशि
तुला

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 7.24 – सुबह 9.05
चर दोपहर 12.27 – दोपहर 2.08
   
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 7.11 – रात 8.30

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 9.05 – सुबह 10.46
यमगण्ड काल दोपहर 2.08 – दोपहर 3.49
गुलिक काल सुबह 5.43 – सुबह 7.24
आडल योग
सुबह 5.43 – सुबह 4.16, 3 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 2 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा तुला
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





मकर राशि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं. किसी मित्र के सहयोग से धन राशि प्राप्ति होगी.
तुला राशि मन प्रसन्न रहेगा. शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





मिथन राशि अशांति महसूस होगी. क्रोध से बचें, वाणी पर कंट्रोल रखें. नौकरी में तनाव बढ़ सकता है.
वृश्चिक राशि परिवार की सेहत का ध्यान रखें. बिजनेस में परेशानी आ सकती है.

FAQs: 2 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    शनिवार के दिन काल भैरव, शनि देव और शिव जी की पूजा की जाती है. ऐसे में इनका आशीर्वाद पाने के लिए जरुरतमंदों को दान दें.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन रवि और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है.

Last Sawan Somvar 2025: आखिरी सावन सोमवार कब ? बन रहे दुर्लभ संयोग, इस मुहूर्त में पूजन से शिव होंगे प्रसन्न

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

[ad_1]

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार, 2 अगस्त 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए शनिवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपके रिश्ते में नयापन और उत्साह नजर आएगा. सिंगल लोगों को सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान कोई दिलचस्प व्यक्ति मिल सकता है. रिश्तों में खुले मन से बात करें.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर करने का समय है. पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं. सिंगल लोगों को आज किसी दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और रिश्ता और गहरा होगा. सिंगल जातक जिसे लंबे समय से पसंद करते थे, उससे बात करने की हिम्मत कर सकते हैं.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में ईमानदारी और स्पष्टता जरूरी होगी. पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति सुधरेगी. सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य है.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन रोमांटिक रहेगा. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ खास पल बिताएंगे. जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
पार्टनर की ओर से सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा. सिंगल लोगों को ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आकर्षण महसूस हो सकता है.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

 तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
रिश्ते में संतुलन बनाए रखना आज जरूरी होगा. प्रेमी के मूड में बदलाव रहेगा, जिससे कुछ असमंजस की स्थिति बन सकती है. संवाद बनाए रखें.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आपकी भावनाएं गहराई से जुड़ी रहेंगी. जो लोग ब्रेकअप के बाद अकेले हैं, उनके जीवन में आज कोई नया मोड़ आ सकता है. कपल्स के लिए दिन अच्छा है.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
रिश्तों में ईमानदारी और स्वतंत्रता दोनों की जरूरत होगी. सिंगल लोग किसी पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं. रिश्तों में जल्दबाजी न करें.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
पार्टनर के साथ संबंधों में स्थिरता आएगी. यदि कोई बात दिल में है, तो आज उसे खुलकर कहें. नए रिश्ते शुरू करने के लिए अच्छा दिन है.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्यार में रचनात्मकता दिखाएं, जिससे आपका रिश्ता और मधुर होगा. आज आपकी बातों से पार्टनर प्रभावित हो सकता है. सिंगल लोगों को मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.

Love Rashifal 2 August 2025: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार के लिए कैसा रहेगा दिन?

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
भावनाएं हावी रह सकती हैं, लेकिन आपको संयम बरतने की जरूरत है. आज पार्टनर से पुरानी यादों पर बात हो सकती है, जिससे भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

गुड न्यूज! UPTET की एग्जाम डेट का तीन साल बाद ऐलान, जानें कब होगी कौन-सी परीक्षा?

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के लाखों कैंडिडेट्स के लिए गुड न्यूज आई है. दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT), और टीईटी (TET) परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बता दें कि यूपीटीईटी के एग्जाम 3 साल बाद आयोजित किए जाएंगे, जिसका कैंडिडेट्स को काफी वक्त से इंतजार था. आइए बताते हैं कि ये तीनों एग्जाम किन-किन तारीखों पर होंगे?

इन तारीखों पर होंगे तीनों एग्जाम

UPESSC ने तीनों परीक्षाओं की डेट्स साफ कर दी हैं. PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2025 को होगी. इसके बाद TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. वहीं, TET (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) की परीक्षा 29 और 30 जनवरी 2026 को होगी. ये तारीखें अब फाइनल मानी जा रही हैं और कैंडिडेट्स को इनके हिसाब से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

लगातार टल रही थीं एग्जाम डेट्स

पिछले कुछ साल से शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. कई बार तारीखें टलने से कैंडिडेट्स निराश थे. शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए ये परीक्षाएं करियर का बड़ा मौका हैं. UPESSC की ओर से अब शेड्यूल जारी होने से अभ्यर्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस करने का मौका मिलेगा. इससे पहले एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों को लेकर भी उलझनें थीं, लेकिन अब सब कुछ सेट लग रहा है.

ऐसे करें एग्जाम की तैयारी

परीक्षाओं की तारीखें तय होने के बाद अब तैयारी का समय शुरू हो गया है. अगर आप इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें.

  • टाइम टेबल बनाएं: हर दिन पढ़ाई का शेड्यूल बनाएं और हर विषय के लिए वक्त निकालें.
  • पिछले पेपर सॉल्व करें: पुराने सवालों को हल करने से आपको आइडिया हो जाएगा कि परीक्षा में क्या पूछा जा सकता है.
  • मॉक टेस्ट दें: ऑनलाइन मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी चेक करें और कमजोर हिस्सों को सुधारें.
  • हेल्दी रहें: पढ़ाई के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखें, ताकि आखिरी दिनों में थकान न हो.

ऐसा होगा एग्जाम का पैटर्न

TGT और PGT के लिए लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 125 सवाल पूछे जाएंगे. हर सवाल 4 अंक का होगा. यह परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. TET के लिए भी सिलेबस को अच्छे से पढ़ना जरूरी है, क्योंकि इसमें बेसिक लेवल की योग्यता का पता लगता है.

कैसे होंगे ये एग्जाम्स?

इन परीक्षाओं का आयोजन UPESSC प्रयागराज कराएगा. परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हो सकती है, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. उम्मीद है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 10-15 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा.

ये भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर मिलती है इतनी सैलरी, जानिए क्या हैं पॉवर और सुविधाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: रील बनानी थी तो चलती ट्रेन के यात्री पर कर दिया हमला, लफंगों को RPF ने सिखाया सबक

[ad_1]

Dangerous Stunts: आजकल सोशल मीडिया पर मशहूर होने की होड़ में कुछ लोग ऐसे काम कर रहे हैं जो ना सिर्फ खतरनाक हैं, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रील बनाने के लिए एक यात्री पर हमला कर दिया. ये घटना कैमरे में रिकॉर्ड हुई और जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, आरोपी युवक आरपीएफ की गिरफ्त में आ गए.

रील बनाने के चक्कर में यात्री को मारी डंडी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े हैं. एक युवक के हाथ में लंबी डंडी है और कैमरा ऑन करके रील बनाने की तैयारी चल रही है. जैसे ही ट्रेन का आखिरी कोच आता है, जिसमें एक यात्री दरवाजे पर खड़ा होता है, तभी डंडी वाला युवक उसे जोर से मारता है. यात्री यह हमला समझ ही नहीं पाता और लड़खड़ाता हुआ खुद को संभालता है.

हमले के बाद वीडियो बनाने वाले युवक का चेहरा खिल उठता है, वह हंसने लगता है जैसे कोई मजेदार काम कर लिया हो. लेकिन उसे नहीं पता था कि यही वीडियो उसकी मुसीबत बन जाएगी. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने इस हरकत की कड़ी निंदा की. इसके बाद रेलवे पुलिस (RPF) हरकत में आई और वीडियो की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला.

आरपीएफ ने शुरू की कार्रवाई

जांच के बाद यह सामने आया कि रील बनाने के लिए उन्होंने जानबूझकर यात्री को चोट पहुंचाई, जो कि कानूनन गंभीर अपराध है. आरपीएफ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना एक चेतावनी है उन सभी युवाओं के लिए जो सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: रस्सी से बंधे अजगर को बाइक पर खींचते युवक का वीडियो वायरल, कई किलोमीटर तक घसीटा

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया कमाल! अब आप जो सोचेंगे AI उसे शब्दों में लिखेगा, जानें क्या है तक

[ad_1]

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में एक अनूठी उपलब्धि हासिल हुई है. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी पहने जाने वाली डिवाइस (wearable device) विकसित की है जो आपके दिमाग की तरंगों को टेक्स्ट में बदल सकती है. यह तकनीक विशेष रूप से उन लोगों के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकती है जो बोल नहीं सकते या मूवमेंट में असमर्थ हैं.

कैसे काम करती है यह डिवाइस?

इस डिवाइस में एक इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम (EEG) कैप पहनाई जाती है जो दिमाग की इलेक्ट्रिकल गतिविधि को सेंसरों के माध्यम से कैप्चर करती है. उस जानकारी को एक मॉनिटरिंग यूनिट पर भेजा जाता है, जहां डीप लर्निंग आधारित AI डिकोडर ब्रेन सिग्नल्स को शब्दों में बदलता है. इसके बाद एक बड़ा लैंग्वेज मॉडल (large language model) उस टेक्स्ट को और भी परिष्कृत करता है और संभावित गलतियों को सुधारता है. अंत में, सही शब्द स्क्रीन पर दिखाई देते हैं.

अभी शुरूआती चरण में

इस तकनीक का विकास शुरूआती चरण में है. इसमें अभी सिर्फ कुछ शब्दों और वाक्यों के सीमित सेट पर ट्रेनिंग की गई है जिससे हर शब्द को पहचानना सरल रहे. फिलहाल यह डिवाइस लगभग 75% मामलों में सही शब्द पहचानने में सफल रही है और वैज्ञानिक इसकी एक्यूरेसी 90% तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं.

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) क्या है?

ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस (BCI) कोई नई अवधारणा नहीं है. ऐसी कई तकनीकें विकसित की जा रही हैं जो मानव मस्तिष्क को सीधे मशीनों से जोड़ती हैं. उदाहरण के तौर पर, एलन मस्क की न्यूरालिंक (Neuralink) डिवाइस सिर में सर्जरी द्वारा चिप लगाकर लोगों को केवल सोचकर कंप्यूटर या मोबाइल कंट्रोल करने में समर्थ बनाती है. इसी तरह, अमेरिकी कंपनी पैरडोमिक्स (Paradomix) हाई प्रसीजन से न्यूरल गतिविधियों को पढ़ने के लिए माइक्रोइलेक्ट्रोड्स का इस्तेमाल करती है.

क्या खास है सिडनी की तकनीक में?

सिडनी की यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की यह सिस्टम पूरी तरह नॉन-इनवेसिव यानी बिना सर्जरी के बनी है. केवल ईईजी कैप लगाकर दिमागी तरंगों से टेक्स्ट बनाया जाता है. न तो सिर में चिप लगवानी पड़ती है और न किसी शल्य चिकित्सा की जरुरत.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक स्ट्रोक पीड़ितों, बोलने में असमर्थ या लकवे के शिकार व्यक्तियों के लिए जीवन बदलने वाली साबित हो सकती है. आने वाले समय में वियरेबल डिवाइस के जरिए “चुपचाप सोचे गए” आदेश और बातचीत को रियल टाइम में डिजिटल डिवाइस या ऑगमेंटेड रिएलिटी में बदलने की कल्पना की जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

iPhone यूज़र्स सावधान! तुरंत इंस्टॉल करें iOS का नया अपडेट नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

[ad_2]

कैसे बनाई जाती है क्रिकेट बॉल, किस मेटेरियल का होता है इस्तेमाल? ये वीडियो देख सब जान जाएंगे आप

[ad_1]

Cricket Ball Manufacturing: भारत में क्रिकेट हर साल पहले से भी ज्यादा पॉपुलर हो जाता है. देश के हर गली-मोहल्ले में, सोसायटी ये लेकर पार्क तक, बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई क्रिकेट का दीवाना है. भारत के लोग क्रिकेट खेलने के साथ ही देखना भी खूब पसंद करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है, जिस गेंद से आप क्रिकेट खेलते हैं, वो बॉल कैसे बनाई जाती है. उस गेंद को बनाने के लिए कौन कौन से मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है, आइए जानते हैं.

कैसे बनती है क्रिकेट की गेंद?

क्रिकेट बॉल बनाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही गेंद को मजबूती देने के लिए हाथों से भी मशक्कत की जाती है, तब जाकर खेलने के लिए एक बेहतर गेंद बनकर तैयार होती है. क्रिकेट की ये बॉल लेदर या कॉर्क की बनी होती है. इस गेंद को बनाने के लिए ज्यादातर ओक (Oak) के पेड़ों की छाल का इस्तेमाल किया जाता है, इसे ही कॉर्क कहते हैं. इसे कूट-कूटकर सांचे में डाला जाता है.

कॉर्क को सांचे में ढालने के बाद इसे मजबूत आकार देने के लिए इस पर लेदर की परत चढ़ाई जाती है. इस पर लेदर चढ़ाने के बाद इसे एक सही आकार दिया जाता है. फिर इस पर लाल पट्टा चढ़ाया जाता है, जिस पर हाथ से सिलाई की जाती है. गेंद को मशीनों की मदद से पूरी तरह पहले दबाया जाता है, जिससे इसमें कहीं भी खोखलापन न रह जाए.

क्रिकेट बॉल मशीनों की मदद से सही आकार में लाने के बाद लाल पट्टा कई टुकड़ों में काटा जाता है और सही तरह से बिना किसी सिकुड़न के ठोक-ठोककर लगाया जाता है, जिससे गेंद के अंदर हवा के जाने का भी स्पेस न रहे. फिर इसकी दो से तीन लेयर में सिलाई की जाती है. क्रिकेट बॉल की मैन्युफैक्चरिंग समझने के लिए आप वीडियो भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें

वानखेड़े स्टेडियम में बनेगा सुनील गावस्कर का स्टैच्यू, MCA ने क्रिकेट के लिटिल मास्टर को दिया खास सम्मान



[ad_2]