इस टेस्ट से पक्का हो जाता है मुंह का कैंसर, जानें किस स्टेज तक बच सकती है जान

[ad_1]

मुंह का कैंसर बाहर से नजर आने वाला कैंसर है, इसलिए इसे शुरुआती चरण में पहचानना आसान है. अगर समय रहते पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है और जान बचने की संभावना बढ़ जाती है.

मुंह का कैंसर बाहर से नजर आने वाला कैंसर है, इसलिए इसे शुरुआती चरण में पहचानना आसान है. अगर समय रहते पता चल जाए तो इलाज आसान हो जाता है और जान बचने की संभावना बढ़ जाती है.

अब ऐसे टेस्ट भी आ गए हैं, जिनसे बिना ज्यादा दर्द या परेशानी के जांच हो सकती है. फ्लोरोसेंस इमेजिंग और AI तकनीक मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण जल्दी पकड़ सकती हैं. ये सुविधा खासकर उन जगहों के लिए उपयोगी है, जहां डॉक्टरों की पहुंच कम होती है.

अब ऐसे टेस्ट भी आ गए हैं, जिनसे बिना ज्यादा दर्द या परेशानी के जांच हो सकती है. फ्लोरोसेंस इमेजिंग और AI तकनीक मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण जल्दी पकड़ सकती हैं. ये सुविधा खासकर उन जगहों के लिए उपयोगी है, जहां डॉक्टरों की पहुंच कम होती है.

नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमोद कुमार बताते हैं, एक नया टेस्ट ‘लॉलीपॉप टेस्ट’ या ‘स्वाब टेस्ट’ लार के जरिए कैंसर के संकेत जल्दी पकड़ता है. यह तरीका आसान, तेज और सटीक है, इसलिए शुरुआती पहचान के लिए इसे बहुत उपयोगी माना जा रहा है.

नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमोद कुमार बताते हैं, एक नया टेस्ट ‘लॉलीपॉप टेस्ट’ या ‘स्वाब टेस्ट’ लार के जरिए कैंसर के संकेत जल्दी पकड़ता है. यह तरीका आसान, तेज और सटीक है, इसलिए शुरुआती पहचान के लिए इसे बहुत उपयोगी माना जा रहा है.

अगर कैंसर पहले चरण में पता चल जाए, तो मरीज के 5 साल तक जीवित रहने की संभावना लगभग 80-90 प्रतिशत होती है. लेकिन अगर कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गया है, तो यह संभावना बहुत कम यानी 10 प्रतिशत से भी कम रह जाती है.

अगर कैंसर पहले चरण में पता चल जाए, तो मरीज के 5 साल तक जीवित रहने की संभावना लगभग 80-90 प्रतिशत होती है. लेकिन अगर कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गया है, तो यह संभावना बहुत कम यानी 10 प्रतिशत से भी कम रह जाती है.

अगर आप हर 6 महीने या साल में एक बार दांत और मुंह की जांच करवाते हैं, तो कैंसर के शुरुआती लक्षण समय रहते पकड़े जा सकते हैं. रिसर्च के अनुसार, ऐसा करने वाले मरीजों की जान बचने की संभावना ज्यादा होती है.

अगर आप हर 6 महीने या साल में एक बार दांत और मुंह की जांच करवाते हैं, तो कैंसर के शुरुआती लक्षण समय रहते पकड़े जा सकते हैं. रिसर्च के अनुसार, ऐसा करने वाले मरीजों की जान बचने की संभावना ज्यादा होती है.

अगर कैंसर तीसरे या चौथे चरण में पता चलता है, तो इलाज मुश्किल और लंबा हो जाता है. कई बार सर्जरी के साथ रेडिएशन और कीमोथेरेपी की जरूरत पड़ती है.

अगर कैंसर तीसरे या चौथे चरण में पता चलता है, तो इलाज मुश्किल और लंबा हो जाता है. कई बार सर्जरी के साथ रेडिएशन और कीमोथेरेपी की जरूरत पड़ती है.

अगर मुंह में कोई घाव, सफेद या लाल दाग, गांठ या आवाज में बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. शुरुआती चरण में पहचान से इलाज आसान हो जाता है और जान बचाना भी.

अगर मुंह में कोई घाव, सफेद या लाल दाग, गांठ या आवाज में बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. शुरुआती चरण में पहचान से इलाज आसान हो जाता है और जान बचाना भी.

Published at : 01 Aug 2025 07:48 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

पाकिस्तान बना रहा था बांग्लादेश के साथ डील का सीक्रेट प्लान, खुफिया रिपोर्ट लीक, भारत अलर्ट

[ad_1]

भारत के दो पड़ोसी पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक सीक्रेट एयरफोर्स डील का खुलासा हुआ है. पाकिस्तान वायु सेना (PAF) और बांग्लादेश वायु सेना (BAF) के बीच 15 से 19 अप्रैल, 2025 के दौरान एक सीक्रेट मीटिंग हुई, जो लीक हो गई. भारतीय खुफिया एजेंसी इसे लेकर अलर्ट है. 

सीक्रेट डील की खुफिया जानकारी लीक 

पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख और बांग्लादेश सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बातचीत को इंटरसेप्ट किया गया. इसमें खुलासा हुआ कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आधुनिक युद्ध का हिस्सा माने जा रहे ड्रोन स्वार्मिंग और ऑटोमैटिक हथियारों के साझा विकास पर चर्चा हुई. इसके अलावा दोनों देश ड्रोन वॉरफेयर, कम्युनिकेशन, साइबर युद्ध के क्षेत्रों में साझेदारी का दायरा बढ़ा रहे हैं.

बांग्लादेश के साथ ड्रोन वॉरफेयर टेक्नोलॉजी शेयर करने की तैयारी

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ ड्रोन वॉरफेयर टेक्नोलॉजी शेयर करेगा. इसके अलावा दोनों देश मिलकर एक टैक्टिकल एयर डेटा लिंक सिस्टम बनाने की भी तैयारी में हैं. यह एक एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनल है, जो सैन्य विमानों, जहाजों और जमीनी सुरक्षा बलों को वास्तविक समय में लक्ष्य की जानकारी देता है. इसका उपयोग जमीन से हवा और हवा से हवा में संचालन के लिए किया जाता है.

ढाका को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा पाकिस्तान

माना जा रहा है कि पाकिस्तान, जिसने चीन की मदद से अपनी ड्रोन युद्ध क्षमताओं को तैयार किया है अब ढाका को टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा है. दोनों देशों के बीच एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा प्रणालियों पर भी बातचीत हुई है. पाकिस्तान ने एंटी मैलवेयर प्रोटोकॉल और आक्रामक साइबर प्रशिक्षण मॉड्यूल की पेशकश की है. 

रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन को हटाने पर चर्चा हुई. उनकी जगह ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने पर चर्चा की जा रही है जो पाकिस्तानी सेना को सपोर्ट करता हो. कई ऐसे दस्तावेज खुफिया एजेंसियों के हाथ लगे हैं, जो टोही और सैटेलाइट आधारित आईएसआर क्षमताओं के बढ़ाने की ओर इशारा कर रहा है. हालांकि इसमे चीन की सहायता से इनकार नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : मोहम्मद यूनुस ने US संग टैरिफ डील पर थपथपाई अपनी पीठ, बोले- ‘भारत समझौता करने में हुआ फेल’

[ad_2]

एमएस धोनी vs लियोनेल मेसी, इस तारीख को खेला जाएगा सबसे महंगा क्रिकेट मैच! सचिन-विराट भी शामिल

[ad_1]

MS Dhoni vs Lionel Messi: फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी बहुत जल्द भारत आने वाले हैं. भारत आने पर अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी के पैरों में फुटबॉल की जगह हाथ में क्रिकेट का बल्ला नजर आएगा. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लियोनेल मेसी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जाएगा. इस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी बनने वाले हैं.

कब खेला जाएगा मेसी के साथ क्रिकेट मैच?

लियोनेल मेसी इस साल सर्दियों में भारत आने वाले हैं. मेसी 13 से 15 दिसंबर के बीच भारत में ही रहेंगे. इसी दौरान लियोनेल मेसी और एमएस धोनी की टीम के बीच एक seven-a-side मैच 14 दिसंबर को खेला जा सकता है, जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने की उम्मीद है. इस मैच में धोनी के अलावा सचिन, विराट और रोहित भी साथ खेलते नजर आ सकते हैं. मेसी भारत आने के दौरान महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली और कोलकाता भी जा सकते हैं. मेसी का ये भात दौरा एक प्रमोशनल टूर हो सकता है.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि ‘लियोनेल मेसी 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे. वे यहां भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा प्लेयर्स के साथ मिलकर एक क्रिकेट मैच भी खेल सकते हैं. इस मैच के आयोजन की पूरी जानकारी सभी बातों के तय होने के बाद दी जा सकती है’.

पहले भी भारत आ चुके हैं Messi

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी दूसरी बार भारत आ रहे हैं. ये एथलीट पहली बार 2011 में इंडिया आया था. उस समय मेसी ने कोलकाता के सॉल्ट लेक फुटबॉल स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ मैच खेला था. अब इस बार मेसी भारत दौरे पर दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच खेल सकते हैं.

यह भी पढ़ें

युजवेंद्र चहल ने धनश्री से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, टी-शर्ट के क्रिप्टिक मैसेज का भी किया खुलासा, जानिए उन्होंने क्या कहा?

[ad_2]

प्रेम संबंधों में मधुरता और युवाओं को पढ़ाई में अधिक मेहनत की जरूरत! पढ़ें 2 अगस्त का मिथुन राश

[ad_1]

Gemini Horoscope Today 2 August: मिथुन राशिफल 2 अगस्त 2025, शनिवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी बुध हैं. ज्योतिष ग्रंथों में बुध ग्रह, बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य, सुगंध, और व्यापार का कारक है. आइए जानते हैं कि आपकी मिथुन राशि क्या कहती है.

परिवार राशिफल: आज घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. यदि आप घर के बड़े हैं, तो परिवार में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी होगी.

लव राशिफल: प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आप लव पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपसी विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. विवाहित लोगों के लिए यह समय एक-दूसरे को समझने का है.

व्यापार राशिफल: बिजनेस में पुराने दोस्तों से मुलाकात लाभदायक रहेगी. उनके साथ मिलकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आंशिक सफलता मिलने के योग हैं. यदि कोई धन पहले फंसा हुआ था, तो वह वापस मिल सकता है, जिसे फिजूलखर्ची के बजाय योजनाबद्ध रूप से संचित करें.

नौकरी राशिफल: जॉब करने वाले जातकों को अपने ऑफिसियल कार्यों को गंभीरता और शालीनता से पूरा करने की जरूरत है. कोर्ट-कचहरी संबंधी किसी कार्य में समाधान की दिशा में बातचीत हो सकती है, जिससे राहत महसूस होगी.

युवा और करियर राशिफल: स्टूडेंट्स के लिए दिन फोकस और निखार का रहेगा. पढ़ाई में सुधार आएगा, लेकिन दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में वक्त जा सकता है. अपने लक्ष्य से भटकने न दें.

धन राशिफल: धन की स्थिति सामान्य रहेगी. अगर कहीं से अटका हुआ पैसा वापस आता है तो उसे समझदारी से बचाकर रखें. खर्च करने से पहले योजना बनाएं.

हेल्थ राशिफल: सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. मौसम से जुड़ी हल्की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे सर्दी-खांसी या थकान. थोड़ी सी सावधानी और नियमित दिनचर्या अपनाएं.

शुभ अंक: 6.
शुभ रंग: आसमानी नीला.
उपाय: पक्षियों को पानी और दाना दें, और बुजुर्गों के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत करें.

FAQs

प्र. क्या आज मिथुन राशि वालों की पढ़ाई में सुधार होगा?
उत्तर: हां, चंद्रमा पंचम भाव में होने से पढ़ाई में निखार आएगा.

प्र. क्या कोर्ट केस में समाधान संभव है?
उत्तर: हां, अपोजिट पार्टी से बातचीत कर आपसी सहमति बनने की संभावना है.

प्र. आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए कैसा रहेगा?
उत्तर: प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी समझ बेहतर होगी.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

ट्रंप के नए टैरिफ के बीच भारतीय बाजार में गिरावट, 168 अंक लुढ़का सेंसेक्स, इन शेयरों में तेजी

[ad_1]

Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत नए टैरिफ के बाद घरेलू बाजार में भारी निराशा देखी जा रही है. वैश्विक बाजार में जारी अनिश्चितता और एशियाई बाजार में गिरावट के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार 1 अगस्त 2025 को सेंसेक्स 175 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी भी 24,750 के नीचे जाकर कारोबार कर रहा है. हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में चार प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है.

भारत-यूएस के बीच बातचीत पर फोकस

जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. विजय कुमार का कहना है कि जुलाई में निफ्टी में 3.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद अगस्त के पहले ही दिन बाजार में गिरावट देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि टैरिफ से संबंधित खबरों का अभी बाजार पर जबरदस्त असर बना रहेगा.

हालांकि, नए टैरिफ की दरें 7 अगस्त को लागू होंगी, और उसके पहले अमेरिका के साथ अन्य देशों को बातचीत का मौका दिया गया है. इससे टैरिफ की दरों में नरमी आने की संभावना बनी हुई है. इस महीने की शुरुआत में संभावित बातचीत के अगले दौर के बाद टैरिफ कम होने की उम्मीद जताई जा रही है.

एक दिन पहले भी गिरावट

एक दिन पहले गुरुवार को BSE पर 30 कंपनियों वाला सेंसेक्स 296 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,185.58 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE पर निफ्टी 50 भी 86.70 अंक यानी 0.35 प्रतिशत लुढ़ककर 24,768.35 अंक पर बंद हुआ..

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अमेरिकी टैरिफ से हिला एशियाई बाजार, जापान से लेकर साउथ कोरिया तक शेयर मार्केट में हड़कंप

 

[ad_2]

सोनाली बेंद्रे ने बताया सफल शादी का राज, साथ ही बोलीं- ‘आज के यंग कपल्स को सलाह देना मुश्किल’

[ad_1]

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों ‘पति-पत्नी और पंगा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने बताया कि शादी को कामयाब बनाने के लिए पति-पत्नी दोनों को रोजाना अपने रिश्ते पर ध्यान देना चाहिए. इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि रिश्ता तभी मजबूत रहता है जब दोनों मिलकर इसको सहेजते हैं.

सोनाली का यंग कपल्स को सलाह

एक इंटरव्यू में सोनाली से पूछा गया, वो आज के यंग कपल्स को क्या सलाह देना चाहेंगी? सोनाली ने कहा, आज के यंग कपल्स को सलाह देना मुश्किल है, क्योंकि वे मानते हैं कि उन्हें सब कुछ पहले से पता है. उनके पास इंटरनेट है. गूगल और चैटजीपीटी जैसे टूल्स हैं, जो हर सवाल का जवाब फौरन दे देते हैं. इसलिए, वे किसी की भी सलाह को गंभीरता से नहीं लेते, और उन्हें सलाह देने की कोशिश करने वाले अक्सर नाकाम हो जाते हैं.

शादी का मतलब है एक-दूसरे का साथ

सोनाली बेंद्रे ने अच्छी शादी का राज बताते हुए कहा, मेरे हिसाब से शादी ऐसी चीज है, जिसमें रोज थोड़ी-थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है. इसे कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. दोनों पति-पत्नी को मिलकर इस रिश्ते पर काम करना होता है और साथ ही एक-दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है. बेंद्रे ने बताया कि शादी एक ऐसा रिश्ता है जो बराबरी और आपसी साझेदारी पर टिकता है.


उन्होंने कहा, जरूरी नहीं कि हर काम में हम एक जैसे हों, लेकिन हमारी खूबियां एक-दूसरे की खामियों को पूरा करें. अब मुझे कुछ चीजें अच्छे से आती हैं, और कुछ मेरे पति को, तो हम अपनी जिम्मेदारियां उसी हिसाब से बांटते हैं. शादी का मतलब है एक-दूसरे का साथ. वक्त के साथ समझ आता है कि कभी-कभी आप ज्यादा समझौता करते हैं, और कभी आपका पार्टनर करता है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा, जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. बराबरी का मतलब हर छोटे काम में बराबरी नहीं बल्कि लंबे सफर में एक-दूसरे की इज्जत और परवाह सबसे जरूरी है. यानि शादी में हर चीज बराबर नहीं होती, लेकिन प्यार, सम्मान और सहयोग सबसे अहम होते हैं. सोनाली बेंद्रे मानती हैं कि इंटरनेट अपने साथ दुनिया और रिश्तों में बहुत बड़ा बदलाव लाया है.

उन्होंने कहा, अब बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है. पहले एक जेनरेशन बदलने में 20–25 साल लगते थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि हर 3 साल में चीजें बदल जाती हैं. सब कुछ एकदम उल्टा हो गया है. इंटरनेट ने लोगों के जीने और जुड़ने के तरीके ही बदल दिए हैं.

बता दें, एक्ट्रेस कलर्स टीवी के नए शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में नजर आएंगी. इस शो में सोनाली के साथ कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी को-होस्ट के रूप में होंगे.



[ad_2]

पुतिन के करीबी की चेतावनी से डरे ट्रंप! अचानक रूस के पास तैनात कीं दो न्यूक्लियर सबमरीन

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के पास दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने का आदेश दिया है. ट्रंप ने यह कदम रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव की ओर से ‘डेड हैंड’ की चेतावनी के बाद उठाया है. ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर चेतावनी दिया कि शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं यह अक्सर उम्मीदों से परे परिणाम पैदा कर सकते हैं. उन्होंने आगाह किया कि दिमित्री मेदवेदेव के भड़काऊ बयान कार्रवाई को भड़का सकते हैं.

ट्रंप ने रूस के पास तैनात कीं दो न्यूक्लियर सबमरीन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर पोस्ट कर कहा, “मैंने दो न्यूक्लियर सबमरीन को उपयुक्त इलाकों में भेजने का आदेश दिया है. ये निर्णय इसलिए लिया गया ताकि अगर मेदवेदेव के बयान सिर्फ बातें न होकर कुछ ज्यादा हों तो हम तैयार रहें.”

पुतिन के करीबी ने दिलाई थी ‘डेड हैंड’ की याद

रूस की सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने ट्रंप के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर उन्हें न्यूक्लियर पावर की याद दिला दी. उन्होंने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति को द वॉकिंग डेड पर अपनी पसंदीदा फिल्में याद करनी चाहिए. उन्हें याद रखना चाहिए कि डेड हैंड कितना खतरनाक हो सकता है.” दिमित्री मेदवेदेव ने तंज कसते हुए कहा कि अगर मेरे शब्दों से ट्रंप को इतना डर लग रहा है तो इसका मतलब है कि रूस सही दिशा में है.

‘रूस कोई इजरायल या ईरान नहीं है जो चुप रहेगा’

ट्रंप रूस को यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए सिर्फ 10 दिन की मोहलत दी. इससे पहले उन्होंने 50 दिन के भीतर युद्ध रोकने के लिए कहा था. दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी कि इस तरह का अल्टीमेटम अमेरिका को पूर्ण युद्ध के करीब ला रहा है. उन्होंने कहा, “रूस कोई इजरायल या ईरान नहीं है जो चुप रहेगा. ट्रंप को जो बाइडेन जैसा नहीं बनना चाहिए.”

दिमित्री मेदवेदेव के इस बयान पर ट्रंप ने कहा, “वह अब भी खुद को राष्ट्रपति समझता है. उसे कहो कि अपनी जुबान पर लगाम लगाए.” ट्रंप ने दिमित्री मेदवेदेव का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘रूस का असफल पूर्व राष्ट्रपति’ भी कहा. 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान बना रहा था बांग्लादेश के साथ डील का सीक्रेट प्लान, खुफिया रिपोर्ट लीक, भारत सरकार हुई अलर्ट

[ad_2]

Amazon की सेल शुरू, 55 इंच के Smart TV पर 58% तक की छूट,जानिए किस मॉडल पर मिल रही सबसे बड़ी डील

[ad_1]

Amazon Sale: Amazon की बहुप्रतीक्षित Great Freedom Festival Sale 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार सेल में स्मार्ट टीवी खरीदने वालों के लिए जबरदस्त मौके हैं. इस सेल में छोटे साइज से लेकर बड़े स्क्रीन वाले टीवी मॉडल्स तक, भारी डिस्काउंट में उपलब्ध हैं. सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और घरेलू उपकरणों पर भी कई ऑफर हैं, लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको Smart TV डील्स के बारे में बता रहे हैं, जो बजट में प्रीमियम एक्सपीरिएंस देने का दावा कर रही हैं.

Redmi 32 Inch Smart TV – सबसे ज्यादा छूट के साथ

जो लोग किफायती रेंज में एक भरोसेमंद टीवी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए Redmi का 32 इंच वाला स्मार्ट टीवी एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. 

ऑफर प्राइस- 10,499 रुपये

कुल छूट- करीब 58 प्रतिशत

मुख्य फीचर्स- HD रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 20W स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट.

यह टीवी छोटे कमरे या स्टडी रूम के लिए परफेक्ट है और कीमत के हिसाब से काफी अच्छा परफॉर्म करता है.

Philips 43 Inch Smart TV – बैलेंस्ड साइज और प्राइस का कॉम्बो

जो यूजर थोड़ा बड़ा स्क्रीन चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है, उनके लिए 43 इंच वाला यह मॉडल सही चॉइस हो सकता है.

ऑफर प्राइस- 22,999 रुपये

डिस्काउंट- लगभग 23 प्रतिशत

फीचर्स- फुल एचडी डिस्प्ले, शानदार कलर आउटपुट और आसान इंटरफेस.

यह टीवी परिवार के साथ मूवी नाइट्स या गेमिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है.

Kodak 55 Inch 4K TV – बड़ी स्क्रीन, शानदार विजुअल्स

अगर आप अपने लिविंग रूम को मिनी थिएटर बनाना चाहते हैं, तो Kodak का यह 55 इंच का 4K टीवी एक प्रीमियम ऑप्शन है.

ऑफर प्राइस- 29,479 रुपये

डिस्काउंट- करीब 51 प्रतिशत

मुख्य फीचर्स- 4K Ultra HD डिस्प्ले, HDR10 सपोर्ट, 40W दमदार साउंड और डुअल-बैंड WiFi कनेक्टिविटी.

इसमें मिलने वाली विजुअल क्वालिटी और साउंड, दोनों ही हाई एंड एक्सपीरिएंस का वादा करते हैं.

SBI कार्ड ऑफर और EMI सुविधा भी उपलब्ध

सिर्फ डिस्काउंट ही नहीं, अगर आप  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको अतिरिक्त 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इसके अलावा ग्राहक बिना ब्याज वाली EMI (No-Cost EMI) का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें भुगतान करना और भी आसान होगा.

[ad_2]

दिल्ली से बंगाल तक CBSE के 15 स्कूलों में मिले डमी स्टूडेंट्स, 11वीं-12वीं में तगड़ी गड़बड़ी

[ad_1]

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने देशभर में चल रही बड़ी गड़बड़ी पर शिकंजा कस दिया है. दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 स्कूलों पर अचानक छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में कई स्कूलों में ‘डमी स्टूडेंट्स’ मिले. दरअसल, ये ऐसे स्टूडेंट्स थे, जिनके नाम स्कूल में तो लिखा है, लेकिन वे कभी क्लास अटेंड नहीं करते हैं. इन स्टूडेंट्स को सिर्फ बोर्ड परीक्षा देने के लिए स्कूल में एडमिशन दिया गया था, जो साफ तौर पर नियमों का उल्लंघन है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या है ‘डमी स्टूडेंट’ का खेल?

सीबीएसई ने अपनी जांच में कई स्कूलों में देखा कि 11वीं और 12वीं कक्षा में छात्रों की संख्या 9वीं और 10वीं के मुकाबले कहीं ज्यादा है. इससे शक हुआ कि स्कूलों में कुछ गड़बड़ चल रही है. जांच में पता चला कि कुछ स्कूलों ने फर्जी तरीके से छात्रों का नाम लिखा है. ये छात्र स्कूल में पढ़ाई नहीं करते हैं और न ही क्लास में जाते हैं. उनका मकसद सिर्फ बोर्ड परीक्षा पास करना होता है. कई बार कोचिंग सेंटरों के साथ मिलकर स्कूल ऐसा करते हैं, ताकि छात्र कोचिंग पर फोकस कर सकें और स्कूल में मौजूदगी का झूठा रिकॉर्ड बना रहे. यह न सिर्फ शिक्षा के लिए नुकसानदायक है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है.

कैसे हुई कार्रवाई?

CBSE ने टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर इस गड़बड़ी का पता लगाया. डेटा एनालिसिस से पता चला कि किन स्कूलों में नामांकन के आंकड़े गलत हैं. इसके बाद 15 टीमों ने एक साथ सभी स्कूलों में अचानक छापेमारी की. हर टीम में CBSE का एक अधिकारी और एक स्कूल प्रिंसिपल शामिल था. यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी स्कूल को पहले से खबर न हो, ताकि सच्चाई सामने आ सके. 

जांच में क्या-क्या मिला?

  • ज्यादा नामांकन: 11वीं और 12वीं में छात्रों की संख्या जरूरत से ज्यादा थी, जो नियमों के खिलाफ है.
  • पढ़ाई और सुविधाओं की कमी: कई स्कूलों में सही क्लासरूम, टीचर और पढ़ाई का माहौल नहीं था.
  • फर्जी छात्र: कई जगह ऐसे छात्र मिले, जिनका नाम तो रजिस्टर में था, लेकिन वे स्कूल में कभी नहीं आए.
  • रिकॉर्ड में गड़बड़ी: स्कूलों के रिकॉर्ड और हकीकत में बड़ा अंतर पाया गया.

कहां-कहां हुई जांच?

  • श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़
  • एपेक्स पब्लिक स्कूल, बुराड़ी, दिल्ली
  • सिएट कॉन्वेंट स्कूल, कंझावला, दिल्ली
  • देवेंद्र पब्लिक स्कूल, किराड़ी, दिल्ली
  • एसकेआर पब्लिक स्कूल, इंद्रपुरी, दिल्ली
  • सेंट कबीर मॉडर्न स्कूल, निलोठी, दिल्ली
  • राजेंद्र पब्लिक स्कूल, नांगलोई, दिल्ली
  • श्रीलाल कॉन्वेंट स्कूल, बापरोला, दिल्ली
  • एलके इंटरनेशनल स्कूल, बवाना, दिल्ली
  • सेंट्रल एकेडमी, रांची, झारखंड
  • द जैन इंटरनेशनल स्कूल, नागपुर, महाराष्ट्र
  • राहुल इंटरनेशनल स्कूल, मीरा रोड, महाराष्ट्र
  • जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
  • आलोक भारती मॉडल स्कूल, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • लक्ष्य स्कूल, समलकोटा मंडल, आंध्र प्रदेश

CBSE का सख्त रुख

CBSE ने साफ कर दिया है कि रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. बोर्ड का कहना है कि बच्चों को अच्छी और ईमानदार शिक्षा मिलनी चाहिए. अगर कोई स्कूल नियम तोड़ता है या फर्जीवाड़ा करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर मिलती है इतनी सैलरी, जानिए क्या हैं पॉवर और सुविधाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

दूसरे दिन गिरे 16 विकेट, भारत ने इंग्लैंड को सस्ते में समेटा, फिर जायसवाल का तूफानी अर्धशतक

[ad_1]

ओवल टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 रनों की बढ़त बनाई थी, इसलिए दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 52 रनों से आगे है. केएल राहुल दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे, क्योंकि उनके बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले. दूसरे दिन स्टंप्स तक यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बना लिए हैं और उनके साथ आकाशदीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.

दूसरे दिन भारत ने 204/6 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. करुण नायर ने पहले दिन ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. खैर दूसरे दिन भारतीय टीम सिर्फ 34 गेंद खेल पाई, जिनमें उनसे अपने बाकी चारों विकेट गंवा दिए. इन 34 गेंदों में टीम इंडिया अपनी पारी में सिर्फ 20 रन और जोड़ पाई. इस तरह भारत की पहली पारी 224 रनों पर समाप्त हुई. करुण नायर ने 57 रन बनाए.

तूफानी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया इंग्लैंड

बेन डकेट और जैक क्रॉली ने इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर 6 से ज्यादा के रन-रेट से इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने 13वें ओवर में ही टीम का स्कोर 90 के पार पहुंचा दिया था. डकेट और क्रॉली ने 92 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की, लेकिन डकेट 43 रन बनाकर आउट हो गए. क्रॉली ने 64 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो चला था.

जो रूट ने 29 रन बनाए, वहीं हैरी ब्रूक अंत तक क्रीज पर टिके रहे और 53 रन बनाकर आउट हुए. 92 रनों तक इंग्लैंड ने एक भी विकेट नहीं गंवाया था, लेकिन उसने अपने सारे 10 विकेट अगले 155 रनों के भीतर गंवा दिए. दरअसल इंग्लैंड के 9 विकेट गिरे, फिर भी उसे ऑलआउट घोषित कर दिया गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि क्रिस वोक्स चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो चुके हैं.

भारत के पास 52 रनों की बढ़त

भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने तेजतर्रार अंदाज में पारी की शुरुआत की. जायसवाल ने 44 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. मजे की बात यह रही कि जायसवाल ने जबरदस्त सिक्स के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की. केएल राहुल सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं साई सुदर्शन पिच में असामान्य उछाल का शिकार बने, जो 11 रन बनाकर आउट हो गए.

 

[ad_2]