बुमराह 2025 एशिया कप में नहीं खेलेंगे? गंभीर और सूर्यकुमार की टेंशन बढ़ाने वाला अपडेट आया

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं. वह केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे सीरीज के पांचवें व अंतिम मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. दरअसल, उन्हें टीम इंडिया से रिलीज कर दिया गया है. अब खबर आई है कि बुमराह का 2025 एशिया कप में खेलना मुश्किल है. 

बता दें कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सिर्फ तीन टेस्ट मैच ही खेले. उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस सीरीज में 3 टेस्ट ही खेलेंगे. शुक्रवार को बुमराह को टीम से रिलीज भी कर दिया गया. हैरानी की बात यह रही कि बुमराह केनिंग्टन ओवल में अभ्यास सत्र में भी नहीं आए. वहीं बेन स्टोक्स इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए स्टोक्स टीम के साथ बने हुए हैं और उन्होंने अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने ऐसा नहीं किया. इससे कई सवाल खड़े होते हैं. 

वर्कलोड के तहत एशिया कप से बाहर हो सकते हैं बुमराह 

वर्कलोड के तहत बुमराह एशिया कप से भी बाहर हो सकते हैं. बता दें कि 2025 एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. दरअसल, एशिया कप का फाइनल 29 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं 2 अक्टूबर से टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. ऐसे में वह एशिया कप मिस कर सकते हैं. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा, “यह मुश्किल फैसला होगा. बुमराह को टेस्ट क्रिकेट पसंद है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक भी दांव पर लगे हैं. जहां तक टी20 का सवाल है तो वह जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेल सकते हैं, जो टी20 विश्व कप के लिए ड्रेस रिहर्सल होगा.”

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज या 2025 एशिया कप

इस रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्र के हवाले से आगे लिखा गया, “अगर जसप्रीत बुमराह 2025 एशिया कप में खेलते हैं तो फिर वह अहमदाबाद में खेला जाने वाला वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. सबको पता है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ बुमराह की जरूरत है. ऐसा भी हो सकता है कि वह एशिया कप खेलें और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम करें.” 

[ad_2]

गपशप से घटती है ओज (Aura) शक्ति! आयुर्वेद में वाणी की शुद्धि का रहस्य जानें

[ad_1]

Gossip from perspective of Ayurveda: आयुर्वेद सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने की पद्धति नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवनशैली है. इसमें आपके खान-पान, व्यवहार, सोच और वाणी तक को विशेष महत्व दिया गया है. आपके शब्द केवल ध्वनि का काम नहीं करते, बल्कि इनमें ऊर्जा भी होती है, जो आपके ओजस (Aura) पर अच्छे और बुरे प्रभाव डालती है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गपशप (gossip) सिर्फ समय की बर्बादी नहीं, बल्कि आपके आभामंडल और जीवन शक्ति की भी चोरी है?

वाणी में होती है ऊर्जा
आयुर्वेद में वाणी (वाक) को पवित्र माना गया है. हर बोले गए शब्द में ऊर्जा होती है जो आपके भीतर और बाहर प्रभाव डालती है. जब आप नकारात्मक, आलोचनात्मक या बेवजह की बातों में शामिल होते हैं, तो आप अपने ही ओजस को नुकसान पहुंचाते हैं.

ओजस क्या होता है?
ओजस वह सूक्ष्म तत्व है जो आपके शरीर, मन और आत्मा की जीवन शक्ति को बनाए रखता है. यह आपकी प्राकृतिक आभा, मानसिक स्थिरता और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करता है. ओजस मजबूत होता है तो व्यक्ति शांत, आकर्षक और आत्मविश्वासी नजर आता है. लेकिन गपशप, क्रोध या निंदा जैसे व्यवहार से यह ऊर्जा क्षीण होने लगती है.

गपशप क्यों है खतरनाक?

  • गपशप करने या सुनने से आपका सूक्ष्म शरीर तनाव में आ जाता है.
  • यह वात और रजस गुणों को उत्तेजित करता है, जिससे मानसिक अस्थिरता बढ़ती है.

गपशप से जुड़ी समस्याएं:

  • मानसिक थकावट और भ्रम
  • ऊर्जा का खत्म होना
  • अनिद्रा या disturbed sleep
  • भावनात्मक असंतुलन
  • आभा (Aura) का गिरना

आयुर्वेद मानता है कि आपका सूक्ष्म शरीर हर बातचीत को ‘रिकॉर्ड’ करता है. यहां तक कि नकारात्मक बातें सुनना भी आपकी ऊर्जा पर असर डालता है. इस वजह से आप अकारण बेचैनी, थकान, या तनाव महसूस कर सकते हैं.










कैसे करें वाणी की शुद्धि?
दिन में कुछ समय मौन का अभ्यास करें. यह मानसिक पोषण देता है.
कंठ चक्र की शुद्धि के लिए मंत्र जप करें. जैसे– “ॐ नमः शिवाययासोऽहम“.
वही बोलें जो सत्य, प्रिय और आवश्यक हो. यह वाक् शुद्धि का मूलमंत्र है.
अगली बार गपशप करने से पहले खुद से यह प्रश्न करें.
सोच-समझकर बोलना सिर्फ शिष्टाचार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अभ्यास है.
जब आपकी वाणी सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण होती है तो ये आपकी आभा को निखारने का काम करती है.

आयुर्वेद में सुंदरता सिर्फ शरीर की नहीं, ऊर्जा की होती है. आपके कपड़े या श्रृंगार नहीं, आपकी शांतिपूर्ण वाणी और ऊर्जा ही आपको आकर्षक बनाती है. इसलिए गपशप नहीं, मौन और उपस्थिति को चुनें. यही आपके ओज की रक्षा करता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

मक्या रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को व्रत रखना चाहिए?

[ad_1]

11 जुलाई 2025 को सावन महीने की शुरुआत हुई थी और सावन पूर्णिमा के दिन सावन माह समाप्त हो जाएगा. सावन के अंतिम दिन ही रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन शनिवार 9 अगस्त 2025 को है.

रक्षाबंधन को हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है. इस शुभ दिन पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई के सुखी जीवन और सफलता की कामना करती है. बदले में भाई बहन को जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है. लेकिन कुछ लोग कंफ्यूज रहते हैं कि, क्या रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को व्रत रखना चाहिए या नहीं. आइये जानते हैं.

क्या रक्षाबंधन के दिन व्रत रखना चाहिए (When necessary to keep fast on Rakshabandhan)

रक्षाबंधन का दिन पारिवारिक एकता, स्वादिष्ट मिष्ठान व भोजन और खुशियों का त्योहार है. राखी बांधने के अलावा इस दिन भाई-बहन कोई अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं करते. इसलिए इस दिन व्रत रखना अनिवार्य नहीं होता है. लेकिन आप आस्था या परंपरा के रूप में व्रत रख सकते हैं. वहीं कुछ लोग भावनात्मक रूप से भी राखी बांधने तक व्रत रखते हैं. कहा जाता है कि, कम से कम जब तक बहन अपने भाई की कलाई पर राखी नहीं बांध देती है तब तक भाई-बहन व्रत रख सकते हैं. लेकिन शास्त्रों में ऐसा उल्लेख नहीं है कि रक्षाबंधन के दिन व्रत रखना अनिवार्य है. क्योंकि यह प्रेम, सौहार्द और स्नेह का पर्व है, व्रत इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं है. 

रक्षाबंधन के दिन व्रत रखना कब जरूरी

अगर आप उपवास कर सकते हैं तो इसमें कोई पाबंदी नहीं है. लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो उपवास न रखें. यदि आपकी परंपरा या कुल में रक्षाबंधन पर व्रत रखने की मान्यता है कि आप इसे निभा सकते हैं. लेकिन भाई और बहन उम्र में छोटे हैं तो आप केवल स्नेह के रूप में इसे निभाएं. इसलिए प्रेमपूर्वक राखी बांधकर स्वादिष्ट भोजन और मिठाई का लुत्फ उठाएं.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. क्या व्रत के बिना भी राखी बांध सकते हैं?

A. हां, आप व्रत रखे बिना भी आप राखी बांध सकती हैं.

Q. क्या राखी को जल में प्रवाहित कर सकते हैं?

A. हां, राखी को उतारने के बाद उसे जल में प्रवाहित करना उचित है.

Q. क्या रक्षाबंधन पर व्रत रखना जरूरी है?

A.नहीं, परंपरागत रूप से व्रत रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन श्रद्धापूर्वक व्रत रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rakshabandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें कलाई में कितने दिनों तक रख सकते हैं राखी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- फॉलो करो

[ad_1]

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना ने लोगों का खींचा है, जहां एक युवक चंद लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना पानी की ऊंची टंकी पर लटककर खतरनाक स्टंट करने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस स्टंट में युवक ने न सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डाला, बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए “ओपन चैलेंज” दिया. 

युवक 25 सैकंड तक एक हाथ से टंकी पर लटकता दिखा

वायरल वीडियो में आकाश नाम का युवक 25 सैकंड तक एक हाथ से टंकी पर लटकता दिखाई देता है और लोगों से उसे फॉलो करने और सपोर्ट करने को भी कहता है. ऐसा करते हुए युवक को जरा सा भी डर नहीं लग रहा था. इस स्टंट के दौरान हल्की सी चूक से गंभीर चोट या जान जाने का खतरा था, लेकिन युवक को इसकी कोई परवाह नहीं थी. वह पूरी तरह रील बनाने और सोशल मीडिया पर फेमस होने के नशे में चूर दिखा.

स्टंटबाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. सीओ गढ़ सर्किल वरुण मिश्रा ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है. आरोपी युवक की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि इस तरह की गातिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जिंदगी को दांव पर लगाना बेहद खतरनाक है. सीओ ने अभिभावकों और टीचरस से अपील की है कि वे युवाओं को इस तरह के खतरनाक ट्रेंड्स से दूर रखे.

यह भी पढ़ें –

Video: वर्दी पहन शराब के नशे में रेलवे ट्रेक पार करने लगे दरोगा जी, गुजर रही थी रेल, वीडियो वायरल

फिर से बढ़ गई सोने की डिमांड, 1 महीने के निचले स्तर पर पहुंची कीमत

[ad_1]

Gold Prices in India: भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले हफ्ते 1,00,555 रुपये तक पहुंच गई थी. जबकि शुक्रवार को प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का कारोबार लगभग 97,700 रुपये में हो रहा था. हालांकि, अमेरिका में कमजोर रोजगार के आंकड़ों के चलते शनिवार को इनकी कीमतों में फिर उछाल आया है.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इस हफ्ते हाजिर सोने की कीमत अपने निचले स्तर पर पहुंच गई थी और इसमें लगातार तीन हफ्ते से गिरावट दर्ज की जा रही है. कीमतों में आई इस गिरावट की वजह से खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ी है और भारत सहित दूसरे एशियाई बाजारों में सोने की डिमांड में सुधार देखने को मिला है. 

सोने की खरीदारी में आई सुधार 

पुणे के एक ज्वेलर्स के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया, इस हफ्ते ग्राहकों की संख्या पिछले हफ्ते से बेहतर रही. लोग कीमतों के बारे में भी पूछताछ कर रहे थे और छोटी-मोदी खरीदारी भी कर रहे थे. भारतीय डीलरों ने आधिकारिक घरेलू मूल्य पर प्रति औंस 7 डॉलर तक की छूट की पेशकश की, जिसमें 6 परसेंट आयात शुल्क और 3 परसेंट बिक्री शुल्क शामिल हैं, जबकि पिछले हफ्ते यह छूट 15 डॉलर प्रति औंस तक थी.  

मुंबई में एक प्राइवेट बैंक के सर्राफा व्यापारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत गिरने के बाद ज्वेलर्स अपना स्टॉक बढ़ाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन रुपये में आई कमजोरी से कीमतों में आई गिरावट के असर को कम कर दिया. 

दूसरे एशियाई देशों में सोने की मांग

चीन में भी डीलरों ने सोने की कीमत को अंतर्राष्ट्रीय दरों से 4.2 डॉलर की छूट और 12 डॉलर प्रति औंस के प्रीमियम के रेंज में रखा है. रॉयटर्स के मुताबिक, InProved में गोल्ड ट्रेडर ह्यूगो पास्कल ने कहा, ऐसा लगता है कि चीन सोने की कीमत में आई गिरावट को थोड़ा भुना रहा है. शंघाई गोल्ड एक्सचेंज पर कल 11 टन सोने का कारोबार हुआ, जो इसमें नए सिरे से बढ़ रही दिलचस्पी को दर्शाता है. हांगकांग में भी सोना 1.50 डॉलर के प्रीमियम पर बेचा गया. वहीं, सिंगापुर में 1.40 डॉलर के प्रीमियम पर कारोबार हुआ. जापान में सोना 0.60 डॉलर के प्रीमियम पर बेचा गया.

जापान में एक कारोबारी के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया, “कीमत में आई थोड़ी सी गिरावट के बाद भी खरीदारी को लेकर काफी डिमांड थी. जापान और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बावजूद कम ब्याज दरों के बीच एक एसेट के रूप में सोने की खरीदारी जारी है. 

 

 

ये भी पढ़ें: 

Q1 Results: नेट प्रॉफिट 1000 करोड़ के पार, रेवेन्यू ने भी लगाई लंबी छलांग; अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे Tata Power के शेयर

[ad_2]

11 हजार से ज्यादा सस्ता हो गया Apple iPhone 16e! यहां मिल रही जबरदस्त डील, फटाफट चेक करें ऑफर डिटेल्स

[ad_1]

Apple iPhone 16e भारत में लॉन्च होने पर इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये रखी गई थी. लेकिन अभी अमेज़न पर यह फोन 49,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी कि कंपनी सीधे 9,901 रुपये की छूट दे रही है.

Apple iPhone 16e भारत में लॉन्च होने पर इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये रखी गई थी. लेकिन अभी अमेज़न पर यह फोन 49,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी कि कंपनी सीधे 9,901 रुपये की छूट दे रही है.

इसके अलावा, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी. और अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो कुल बचत और भी ज़्यादा हो सकती है.

इसके अलावा, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको 1,500 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी. और अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो कुल बचत और भी ज़्यादा हो सकती है.

iPhone 16e में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका बॉडी एल्यूमीनियम से बना है और इसमें Face ID की सुविधा दी गई है. इस फोन में Apple का लेटेस्ट A18 चिपसेट मौजूद है, जो 8GB रैम के साथ आता है. कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

iPhone 16e में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका बॉडी एल्यूमीनियम से बना है और इसमें Face ID की सुविधा दी गई है. इस फोन में Apple का लेटेस्ट A18 चिपसेट मौजूद है, जो 8GB रैम के साथ आता है. कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

अमेजन पर Samsung Galaxy A55 5G पर भी भारी छूट दी जा रही है. बता दें कि इस फोन की असल कीमत 42,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी देखने को मिल जाएंगे.

अमेजन पर Samsung Galaxy A55 5G पर भी भारी छूट दी जा रही है. बता दें कि इस फोन की असल कीमत 42,999 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा फोन पर कई बैंक ऑफर्स भी देखने को मिल जाएंगे.

इसके अलावा यहां iQOO Neo 10R पर भी जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन के 8+128GB वेरिएंट की असल कीमत 31,999 रुपये है लेकिन अमेजन सेल में इस फोन पर 22 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद आप इसे 24,998 रुपये में खरीद सकते हैं.

इसके अलावा यहां iQOO Neo 10R पर भी जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन के 8+128GB वेरिएंट की असल कीमत 31,999 रुपये है लेकिन अमेजन सेल में इस फोन पर 22 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद आप इसे 24,998 रुपये में खरीद सकते हैं.

इस सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G फोन पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस प्रीमियम फोन के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इस फोन को महज 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही फोन को आप आसान किस्तों पर भी खरीद सकते हैं.

इस सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra 5G फोन पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस प्रीमियम फोन के 12+256GB वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद आप इस फोन को महज 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं. साथ ही फोन को आप आसान किस्तों पर भी खरीद सकते हैं.

Published at : 02 Aug 2025 01:39 PM (IST)

मोबाइल फोटो गैलरी

[ad_2]

करोडों का था कर्जा, गुजारा करने के लिए भी नहीं थे पैसे, ‘सैयारा’ एक्टर का छलका दर्द

[ad_1]

राजेश कुमार टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्टर हैं. उन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और  ‘एक्सक्यूज़ मी मैडम’ सहित कई सीरियल्स से घर-घर पहचान बनाई है. वे कई सीरीज में भी नजर आ चुके हैं. वहीं अब एक्टर लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ में अपने दमदार सपोर्टिंग रोल की वजह से फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं और उन्होंने फिल्म उद्योग में फिर से अपनी जगह बना ली है.

फिलहाल राजेश फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इन सबके बीच उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले वह एक बहुत ही कठिन दौर से गुज़रे थे, जिसमें फाइनेंशियल लॉस और इमोशनल स्ट्रेस शामिल है. हालांकि तमाम मुश्किलों से जूझने के बाद उन्होंने शानदार कमबैक किया हैय

2 करोड़ का हो गया था कर्जा
मेरी सहेली को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, राजेश कुमार ने खुलासा किया कि एक बार उन्हें पैसों की काफी तंगी हो गई थी. उन्होंने कहा,  “दिवालियापन, हां, आने-जाने का सारा खर्चा बर्बाद हो गया था. कोई आमदनी नहीं थी, और खर्च की वजह से मेरी सारी जमा-पूंजी खत्म हो गई थी. मैं 2 करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया था.”  उन्होंने आगे कहा, “(दिवालियापन) एक बड़ा शब्द है, लेकिन, यह एहसास मुझे लंबे समय तक रहा. मैं गुज़ारा करने के लिए भी पैसे नहीं जुटा पा रहा था.यह निश्चित रूप से एक दौर था.”

 


एक्टिंग छोड़ खेती कर दी थी शुरू
बता दें कि राजेश ने 2019 में एक्टिंग छोड़ने और खेती करने का फैसला किया था. लेकिन प्लानिंग के मुताबिक नहीं हुईं. वह इस मिथक को तोड़ना चाहते थे कि खेती केवल उन लोगों के लिए है जिनके पास बेहतर करियर ऑप्शन नहीं है. उन्होंने कहा, “आजकल कोई भी बड़ा होकर किसान बनने का सपना नहीं देखता.” और बताया कि वह खेती के बारे में लोगों का नज़रिया कैसे बदलना चाहते हैं.

लॉकडाउन की वजह से हालात हो गए थे बदतक
राजेश ने खेती शुरू ही की थी कि हालात बिगड़ने लगे. पहले मौसम की मार ने उनकी फसलों को प्रभावित किया और फिर महामारी ने इसे और भी बदतर बना दिया. राजश्री अनप्लग्ड से बात करते हुए, उन्होंने बताया था, “आर्थिक रूप से, मैं बहुत मुश्किल में था. लॉकडाउन तक, मैंने अपनी बचत खर्च कर दी थी और सचमुच दिवालिया हो गया था. मेरे पास जेब में कुछ भी नहीं था. मेरे ऊपर भारी कर्ज था, और इससे दबाव और बढ़ रहा था.”

बैंक में बचे थे सिर्फ ढाई हजार रुपये
राजेश ने ‘बिन्नी एंड फैमिली’ नाम की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक याद शेयर की. उन्होंने बताया कि उन्हें 24 दिनों की शूटिंग के लिए यूके जाना था, लेकिन पैसों की इतनी तंगी थी कि वह अपने बच्चों के लिए कुछ भी नहीं ला सके. दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, “जब मैं यूके में था, तब मेरे बैंक अकाउंट में सिर्फ़ ढाई हजार रुपये थे. उस 24 दिनों की शूटिंग के दौरान मैं दो बार यूके आया-गया लेकिन मैं अपने बच्चों के लिए दो चॉकलेट भी नहीं ला सका था.”

फैमिली ने पूरा किया सपोर्ट
राजेश ने कहा कि इस कठिन समय में उनका परिवार ही उनके साथ खड़ा रहा और उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी. उन्होंने स्वीकार किया कि वह गुज़ारा करने लायक भी नहीं कमा पा रहे थे, और अगर उनके अपनों ने उनकी मदद नहीं की होती, तो शायद वह इससे उबर नहीं पाते.

सैयारा’ के साथ हुई दमदार वापसी
अब जब ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर सफल हो गई है, राजेश को आखिरकार ऐसा लग रहा है कि वह अपनी जगह पर वापस आ गए हैं. इस फिल्म ने न सिर्फ़ उन्हें बड़े पर्दे पर वापसी करने में मदद की है, बल्कि फैंस को उनके टैलेंट की याद भी दिलाई है. इस फिल्म में उन्होंने अनीत पड्डा के पिता की भूमिका निभाई है.

इसी के साथ बता दें कि मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ये रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई. जुलाई में रिलीज़ हुई ‘सैय्यारा’ को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं और इसने अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया. फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है और जल्द ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-अदा शर्मा की ‘द केरल स्टोरी’ ने क्यों जीते 2 नेशनल अवॉर्ड? जूरी चेयरमैन ने बता दी वजह



[ad_2]

इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिख जाते हैं. कभी कोई बहस, कभी किसी की हरकत तो कभी ऐसा कुछ जो देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यह मामला फ्लाइट के अंदर का है.

फ्लाइट में बैठे एक शख्स ने दूसरे शख्स को जड़ दिया थप्पड़.  इस घटना के बाद फ्लाइट में लोग काफी डर भी गए. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह के यात्रियों के बीच लड़ाई के वीडियो काफी देखने को मिल रहे हैं.  सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा वीडियो.

फ्लाइट में शख्स ने मुस्लिम यात्री को मारा 

फ्लाइट में अक्सर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. जहां कई बार लोग आपस में लड़ते हुए दिखाई दे जाते हैं. ऐसा ही कुछ इस वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है. फ्लाइट के अंदर मौजूद एक शख्स ने एक मुस्लिम शख्स को थप्पड़ जड़ दिया. बताया जा रहा है कि इंडिगो की इस फ्लाइट में मुस्लिम पैसेंजर को पैनिक अटैक आ रहा था. इसी बीच पास की सीट पर बैठे शख्स ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. 

यह भी पढ़ें: Video: सांप को मारे कई थप्पड़, गाना बजाकर किया नागिन डांस, डंसने से हो गई मौत!

थप्पड़ पड़ने के बाद मुस्लिम व्यक्ति दर्द और घबराहट में नजर आ रहा. इसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट उसे पानी पिलाते हैं. इस पूरी घटना के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो. 

लोग दे रहे हैं अपनी प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @adilsiddiqui7 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक एक मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’बाकी के यात्रियों ने उसका बचाव क्यों नहीं किया.’

यह भी पढ़ें: आधे घंटे के लिए 18000 चार्ज करता है ये कुक, अपनी मर्जी का मालिक, महीने की कमाई जानकर यूजर्स के उड़े होश

एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’दूसरो की समस्या के प्रति कितना असमवेदशील हो गया है समाज। इंसानियत मरती जा रही है.’ एक और यूजर ने लिखा है’सिक्के के 2 पहलू होते है, मुझे लगता है दोनों पहलू को जानना चाइये खुद को जज नही बना लेना चाहिए।विक्टिम कार्ड नही खेलना चाइए, कोई किसी आदमी ऐसे ही थप्पड़ नही मारने लगता.’

यह भी पढ़ें: Video: सावन में चूहे खा लिए! भगवान शिव की तस्वीर के सामने बैठी बिल्ली का फनी वीडियो वायरल


ट्रंप ने साउथ कोरिया पर लगा टैरिफ घटाया, बोले- अमेरिका से अच्छे रिलेशन; जानें क्यों दी SK को छू

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हो गए हैं. अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुए नए व्यापार समझौते के बीच ट्रंप का ये बयान सामने आया है. यह समझौता कई महीनों से चल रही टैरिफ वार्ताओं के बाद हुआ है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह टिप्पणी एक पत्रकार के सवाल के जवाब में की. पत्रकार ने उनसे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्‍युंग के साथ होने वाली बैठक के बारे में पूछा था. ट्रंप ने कहा कि यह बैठक दो हफ्तों के भीतर व्हाइट हाउस में होगी.

ट्रंप ने 25 से घटाकर 15 फीसदी कर दिया टैरिफ

योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ट्रंप ने कहा, “हमारा दक्षिण कोरिया के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है.” बुधवार को ट्रंप ने इस व्यापार समझौते की घोषणा की. इसके तहत अमेरिका ने कोरिया पर लगाए जाने वाले “रेसिप्रोकल टैरिफ” को 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है. इसके बदले में दक्षिण कोरिया ने अमेरिका में निवेश करने और कुछ अन्य वादे किए हैं.

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति कब आएंगे US? ट्रंप ने दिया जवाब

ट्रंप ने यह भी दोहराया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति दो हफ्तों के अंदर व्हाइट हाउस आएंगे. दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून ने भी कहा कि इस बैठक के लिए तारीख तय करने पर बातचीत चल रही है. इस बीच, दक्षिण कोरियाई सरकार ने साफ किया है कि इस व्यापार समझौते में ‘राइस मार्केट’ को लेकर कोई नया प्रावधान नहीं है. वित्त, उद्योग और कृषि मंत्रालयों ने प्रेस रिलीज में कहा, “कोरिया-अमेरिका व्यापार समझौता चावल से जुड़ा नहीं है.”

US में अगले 4 साल में 350 अरब डॉलर का निवेश करेगा साउथ कोरिया

गुरुवार को हुए इस समझौते के अनुसार, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया के लिए शुल्क दर 25 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दी है. इसके बदले में दक्षिण कोरिया ने वादा किया है कि वह आने वाले चार वर्षों में अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करेगा और 100 अरब डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद (जैसे एलएनजी) खरीदेगा.

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया पर यह दबाव डाला था कि वह अपने चावल और बीफ बाजार के द्वार उनके लिए खोले, खासकर 30 महीने से अधिक उम्र की गायों से बने अमेरिकी बीफ उत्पादों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात की गई थी.

[ad_2]

एक ओवर में 45 रन! अफगान बल्लेबाज उस्मान गनी ने रचा इतिहास, ECS T10 में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

[ad_1]

क्रिकेट के मैदान पर जब तूफान आता है, तो स्कोरबोर्ड भी हिल जाता है और इस बार तूफान बने अफगानिस्तान के बल्लेबाज उस्मान गनी, जिन्होंने एक ओवर में 45 रन ठोककर नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला. ऐसा कारनामा इससे पहले प्रोफेशनल क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था.

एक ओवर में बने 45 रन, कैसे?

ECS T10 England टूर्नामेंट में 1 अगस्त को लंदन काउंटी क्रिकेट क्लब और गिल्डफोर्ड के बीच मुकाबला खेला गया. लंदन की ओर से ओपनिंग करने उतरे उस्मान गनी ने गिल्डफोर्ड के गेंदबाज विल एर्नी के ओवर में तबाही मचा दी. गनी ने एक ओवर में 6+ नो बॉल(No Ball), 6, 4+वाइड (Wide), 6, 4+नो बॉल(No Ball), 6, 0, 6, 4 की स्ट्राइकिंग से कुल 45 रन बटोर लिए.

इस ओवर में बल्लेबाज ने अकेले 42 रन बनाए, जबकि 3 रन एक्स्ट्रा (2 नो बॉल और 1 वाइड) के रूप में आए. इससे पहले किसी बल्लेबाज ने एक ओवर में इतने रन नहीं बटोरे थे. यह अब तक का प्रोफेशनल क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर बन गया है.

उस्मान गनी की तूफानी पारी

मैच में उस्मान गनी पूरी तरह लय में दिख रहे थे. उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 153 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 17 छक्के शामिल थे. उनकी स्ट्राइक रेट 355.81 का रहा. उनके जोड़ीदार ईस्माइल बहरामी ने भी अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर धूल उड़ा दी.  उन्होंने 19 गेंदों पर 61 रन ठोके. दोनों की साझेदारी की बदौलत लंदन काउंटी ने 10 ओवर में 226/0 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था.

गिल्डफोर्ड को 71 रन से हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गिल्डफोर्ड की टीम इतने विशाल लक्ष्य का सामना नही कर पायी और पूरी टीम माज्ञ 155 रन ही बना सकी और 71 रन से मैच हार गई. उनके कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाया.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी और आरोप

29 वर्षीय उस्मान गनी अफगानिस्तान के लिए 17 वनडे और 35 T20I खेल चुके हैं. उन्होंने 2014 में इंटरनेशनल डेब्यू किया थ, लेकिन 2023 में गनी ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था. उनका कहना था कि वह तभी वापसी करेंगे जब बोर्ड में “सही मैनेजमेंट और ईमानदार सेलेक्शन कमिटी” होगी.

[ad_2]