नोएडा की पॉर्श सोसायटी में युवक ने गर्लफ्रेंड को पीटा! बाल पकड़ चांटे मारते वीडियो वायरल

[ad_1]

सूरज की रोशनी में चमकती बालकनी आमतौर पर सुकून और शांति की जगह होती है. लेकिन नोएडा की एक पॉश सोसाइटी की बालकनी में जो कुछ हुआ, उसने न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार कर दिया बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया. सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को इस कदर पीट रहा है कि देखने वालों का दिल कांप जाए. बाल पकड़कर दीवार से पटकना, थप्पड़ों की बारिश और लड़की का घुटनों के बल गिरकर माफी मांगना, यह सब एक मामूली लड़ाई नहीं, एक खुली दरिंदगी की तस्वीर है, जो कैमरे में कैद हो गई.

नोएडा के फ्लैट में गर्लफ्रेंड को पीटता दिखा शख्स

वीडियो नोएडा की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी का बताया जा रहा है. यहां एक फ्लैट की बालकनी में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बुरी तरह से पीटता नजर आ रहा है. वीडियो किसी सामने वाले फ्लैट की खिड़की से रिकॉर्ड किया गया है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक बार-बार अपनी गर्लफ्रेंड के बाल पकड़ता है, कभी उसे दीवार पर झोंकता है तो कभी थप्पड़ मारता है. इतना ही नहीं, वह उसे घसीटता है और मारते हुए अपमानित भी करता है. इस दौरान लड़की बेहद डरी हुई नजर आती है और घुटनों पर बैठकर उससे माफी मांगती है, लेकिन आरोपी का गुस्सा कम नहीं होता.

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो गया और लोगों में गुस्सा फैल गया. कई यूजर्स ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई. पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान शिब्बू पुत्र इकबाल, निवासी न्यू उस्मानपुर, अरविंद नगर, थाना उस्मानपुर, दिल्ली के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

भड़क उठे यूजर्स

वीडियो को @Babymishra_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…महाराज को कुछ लोग गलत बोल रहे हैं उन्हें ये वीडियो दिखाओ. एक और यूजर ने लिखा…इसे भी इसी तरह कूटा जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पता नहीं इनके मां बाप किस कोने में छिपे हैं या आंखें बंद कर बैठे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


अचानक चक्कर आए तो करें ये 6 काम, संकेत मिलते ही हो जाएं सावधान

[ad_1]

तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं: चक्कर आते ही खड़े रहने की बजाय तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं. इससे गिरने से बचाव होता है और दिमाग में रक्त प्रवाह सामान्य रहता है.

तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं: चक्कर आते ही खड़े रहने की बजाय तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं. इससे गिरने से बचाव होता है और दिमाग में रक्त प्रवाह सामान्य रहता है.

गहरी सांस लें और आंखें बंद करें: गहरी सांस लेने से ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है और दिमाग को राहत मिलती है. आंखें बंद कर कुछ मिनट तक शांति से बैठें या लेटें.

गहरी सांस लें और आंखें बंद करें: गहरी सांस लेने से ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है और दिमाग को राहत मिलती है. आंखें बंद कर कुछ मिनट तक शांति से बैठें या लेटें.

ग्लूकोज पिएं: चक्कर आने की एक वजह डिहाइड्रेशन या ब्लड शुगर का गिरना हो सकता है. ऐसे में एक गिलास पानी या ग्लूकोज़ का सेवन तुरंत राहत दे सकता है.

ग्लूकोज पिएं: चक्कर आने की एक वजह डिहाइड्रेशन या ब्लड शुगर का गिरना हो सकता है. ऐसे में एक गिलास पानी या ग्लूकोज़ का सेवन तुरंत राहत दे सकता है.

सिर को ऊंचा करके लेटें: अगर आप लेट रहे हैं तो कोशिश करें कि सिर थोड़ा ऊंचा रहे. इससे ब्लड प्रेशर और ब्रेन की स्थिति में संतुलन बना रहता है.

सिर को ऊंचा करके लेटें: अगर आप लेट रहे हैं तो कोशिश करें कि सिर थोड़ा ऊंचा रहे. इससे ब्लड प्रेशर और ब्रेन की स्थिति में संतुलन बना रहता है.

मोबाइल या स्क्रीन से दूरी बनाएं: चक्कर की स्थिति में मोबाइल, टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन से तुरंत दूरी बना लें क्योंकि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है.

मोबाइल या स्क्रीन से दूरी बनाएं: चक्कर की स्थिति में मोबाइल, टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन से तुरंत दूरी बना लें क्योंकि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है.

बार-बार होने पर डॉक्टर से मिलें: अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं तो यह विटामिन की कमी, ब्लड प्रेशर या कान की समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

बार-बार होने पर डॉक्टर से मिलें: अगर आपको बार-बार चक्कर आ रहे हैं तो यह विटामिन की कमी, ब्लड प्रेशर या कान की समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

Published at : 02 Aug 2025 06:29 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

भारत में जल्द लॉन्च होगा Starlink इंटरनेट! सरकार की सख्ती के बाद जानें अब कितनी होगी कीमत, स्पी

[ad_1]

Starlink: एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी द्वारा संचालित Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सेवा भारत में लॉन्चिंग के करीब पहुंच गई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि यह अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने Starlink से जुड़ी कीमत, स्पीड और कनेक्शन से संबंधित कई अहम जानकारियां साझा की हैं.

कितनी होगी Starlink इंटरनेट की कीमत?

भारत में Starlink की सेवा के लिए शुरुआती सेटअप खर्च करीब 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच हो सकता है. इस एकमुश्त खर्च के बाद, हर महीने 3,000 से 4,200 रुपये तक का रिचार्ज प्लान देना होगा जो यूज़र की लोकेशन और डेटा उपयोग पर निर्भर करेगा. इस दाम पर Starlink सेवा मेट्रो शहरों में ज़्यादा लोकप्रिय नहीं होगी क्योंकि वहां पहले से ही सस्ते और तेज़ इंटरनेट ऑप्शन उपलब्ध हैं. लेकिन भारत के दूर-दराज़ इलाकों में, जहां अब तक नेटवर्क या ब्रॉडबैंड नहीं पहुंच पाया है, वहां Starlink इंटरनेट एक बड़ी डिजिटल क्रांति ला सकता है.

स्पीड और कनेक्शन लिमिट क्या होगी?

Starlink की मौजूदा सेवा 25 Mbps से लेकर 225 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड दे सकती है और आमतौर पर 220 Mbps की औसत गति मिलने की उम्मीद है. हालांकि सरकार ने Starlink को भारत में 20 लाख से ज़्यादा कनेक्शन देने की इजाज़त नहीं दी है. संचार राज्य मंत्री परमेस्वरी चंद्रशेखर ने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है ताकि देश के मौजूदा इंटरनेट प्रदाताओं (जैसे Jio और Airtel) को नुकसान न हो. Starlink अपने हार्डवेयर की डिस्ट्रीब्यूशन भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर करेगी जिससे लोकल स्तर पर सपोर्ट और सेवा मजबूत होगी.

भविष्य में और भी तेज़ होगा Starlink

Starlink सिर्फ वर्तमान सेवा तक सीमित नहीं है. कंपनी 2026 में अपने अगली पीढ़ी के सैटेलाइट्स लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है. यह नई टेक्नोलॉजी हर एक सैटेलाइट से 1000 Gbps तक की क्षमता देने में सक्षम होगी जो इंटरनेट स्पीड को कई गुना तेज़ बना देगी.

यह भी पढ़ें:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया कमाल! अब आप जो सोचेंगे AI उसे शब्दों में लिखेगा, जानें क्या है तकनीक

[ad_2]

इंडोनेशिया के माउंट लेवोटोबी ज्वालामुखी में जबरदस्त विस्फोट! 10 km ऊंचा उठा राख का गुबार

[ad_1]

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप पर शुक्रवार (1 अगस्त 2025) की रात  स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी अचानक फट पड़ा. इस विस्फोट ने 10 किलोमीटर (6.2 मील) तक का राख और गैस का गुबार आसामान में देखने को मिला. खास बात यह रही कि इस राख के बादलों के बीच बिजली चमकती देखी गई, जिसने इस घटना को और भी भयावह बना दिया.

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब बाली में एक अन्य ज्वालामुखी विस्फोट के चलते दर्जनों अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा था. हालांकि, इस बार कोई जानमाल का नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. इंडोनेशिया की ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्फोट का कारण हाल ही के हफ्तों में जमी हुई गैसों का दबाव था, जो एक साथ निकल पड़ा.

विस्फोट के पीछे की वैज्ञानिक वजह
ज्वालामुखी विस्फोट अक्सर पृथ्वी की अंदरूनी परतों में जमा गैस, लावा और अन्य गर्म पदार्थों के अचानक सतह पर निकलने के कारण होते हैं. माउंट लेवोटोबी में भी ऐसा ही हुआ Geological एजेंसी प्रमुख मुहम्मद वाफिद के मुताबिक, विस्फोट हाल के हफ्तों में गैस के जमाव के कारण हुआ था, जब ये गैसें अत्यधिक दबाव के साथ बाहर निकलती हैं तो वे न सिर्फ राख और लावा निकालती हैं, बल्कि हवा में जलवाष्प और विद्युत आवेश के साथ बिजली चमकने की प्रक्रिया (Volcanic Lightning) को भी जन्म देती हैं. यह विस्फोट यह भी बताता है कि ज्वालामुखी शांत होते हुए भी भीतर से सक्रिय रह सकते हैं और जब वे फटते हैं तो प्राकृतिक आपदा का रूप ले लेते हैं.

लाहर बाढ़ और अन्य संभावित खतरे
इस विस्फोट के तुरंत बाद लाहर बाढ़ की चेतावनी दी गई है. लाहर बाढ़ एक प्रकार की ज्वालामुखीय मिट्टी और पानी के मिश्रण से बनी बाढ़ होती है, जो भारी वर्षा के साथ नदियों और घाटियों में तेजी से बहती है और अपनी राह में आने वाली हर चीज को तबाह कर देती है. ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी ने स्थानीय समुदायों को विशेष रूप से नदी किनारों से दूर रहने की सलाह दी है और क्रेटर के छह किलोमीटर के दायरे से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है.इसी के साथ, फ्लोरेस द्वीप के पास बसे गांवों और पर्यटक स्थानों को सतर्क किया गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके.

उड़ानों पर प्रभाव और रिंग ऑफ फायर का खतरा
अभी तक इस विस्फोट के बाद किसी भी उड़ान के रद्द होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इससे पहले के एक बड़े विस्फोट ने बाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 उड़ानों को रद्द करवा दिया था. इंडोनेशिया रिंग ऑफ फायर में स्थित है कि यह एक भूगर्भीय क्षेत्र है, जो अत्यधिक ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है. यहां 130 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जिससे यह देश प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज़ से बहुत संवेदनशील बन जाता है.

माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी और परेम्पुआन की जुड़ी हुई कहानी
ज्वालामुखी का नाम लेवोटोबी लाकी-लाकी इंडोनेशियाई भाषा में पुरुष का प्रतीक है और यह अपने जुड़वां ज्वालामुखी परेम्पुआन महिला के साथ जुड़ा हुआ है. यह नामकरण न सिर्फ रोचक है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और मान्यताओं को भी दर्शाता है. लाकी-लाकी 1,584 मीटर ऊंचा है, जबकि इसका जुड़वां परेम्पुआन 1,703 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. ये दोनों मिलकर एक ज्वालामुखीय युग्म बनाते हैं, जो वैज्ञानिकों के लिए भी रिसर्च का विषय हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने साउथ कोरिया पर लगा टैरिफ घटाया, बोले- अमेरिका से अच्छे रिलेशन; जानें क्यों दी SK को छूट?

[ad_2]

आगे बढ़ रहा हिंदुस्तान… दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर भारत

[ad_1]

Indian Economy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर है और इसलिए अपने आर्थिक हितों को लेकर सतर्क रहने की भी जरूरत है. हाल ही में मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि भारत 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और इसकी योजना 2035 तक अपनी जीडीपी को दोगुने से अधिक बढ़ाकर 10.6 ट्रिलियन डॉलर करने की है. 

मजबूती से बढ़ रही देश की इकोनॉमी 

आज वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है इसलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा. हमारे किसान, हमारे लघु उद्योग, हमारे युवाओं के लिए रोजगार इनके हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं. सरकार इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है.” देश में महंगाई कंट्रोल में है, निर्यात रिकॉर्ड हाई लेवल पर है, ग्रामीण स्तर पर भी विकास हो रहा है, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. 

GST कलेक्शन में आया सुधार 

वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में भारत का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन सालाना आधार पर 7.5 परसेंट बढ़कर 1,95,735 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसके साथ ही लगातार सातवें महीने कलेक्शन 1.8 लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा. अप्रैल-जुलाई 2025 में कलेक्शन सालाना आधार पर 10.7 फीसदी बढ़कर 8,18,009 करोड़ रुपये हो गया है.

काबू में है महंगाई

देश में महंगाई में कमी आई है, जिसे लोगों को राहत मिली है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) महंगाई जून 2025 में घटकर 2.10 परसेंट रह गई, जो जनवरी 2019 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है और महंगाई को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के लगाए गए अनुमान 4 परसेंट के दायरे में है. महंगाई में आई गिरावट मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों जैसे कि सब्जी, अनाज, दालें, दूध, मसाले और चीनी की कीमतें कम होने की वजह से है, जिससे घरेलू खर्च में कमी आने में मदद मिली है. 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सुधार

ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था भी सुधर रही है. जुलाई 2025 के लिए नाबार्ड के ग्रामीण आर्थिक स्थिति और भावना सर्वेक्षण (RECSS) के अनुसार, 76.6 परसेंट ग्रामीण परिवारों ने उपभोग में वृद्धि की सूचना दी, जबकि 39.6 परसेंट ने पिछले साल के मुकाबले आय में वृद्धि का अनुभव किया. जून में ग्रामीण मुद्रास्फीति घटकर 1.72 परसेंट रह गई, जो एक साल पहले के मुकाबले  394 आधार अंकों की तीव्र गिरावट है, जो गैर-शहरी क्षेत्रों में बेहतर सप्लाई और रोजगार बढ़ने का संकेत है. 

FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUVR) ने अपनी पहली तिमाही के बाद मैनेजमेंट की बैठक में इस बात का जिक्र किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुधार देखने को मिल रहा और शहरों में भी मांग तेजी से बढ़ रही है. विकास को छोटे शहरों और ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स जैसे माध्यमों से बल मिल रहा है. HUVR का ग्रामीण व्यवसाय इसके कुल पोर्टफोलियो का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है. RBI ने भी जनवरी 2025 में रेपो रेट को 6.5 परसेंट से घटाकर 5.5 परसेंट कर दिया है, जिससे  उधार देने की लागत को कम करने में मदद मिली है और महंगाई के दबाव के बिना उपभोग और निवेश दोनों को बढ़ावा मिला है. 

निर्यात में आया उछाल 

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में भारत का निर्यात बढ़कर 210.31 अरब डॉलर हो गया, जो साल-दर-साल 5.94 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है, जबकि आयात में 4.38 परसेंट का उछाल आया है. इससे व्यापार घाटा 9.4 परसेंट कम होकर 20.31 अरब डॉलर रह गया है. सेवाओं का निर्यात भी 10.93 परसेंट बढ़कर 98.13 अरब डॉलर हो गया, जबकि गैर-पेट्रोलियम निर्यात में 5.98 परसेंट और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात में 7.23 परसेंट की वृद्धि हुई, जो निर्यात की सभी कैटेगरी में व्यापक मजबूती का संकेत है. 

इलेक्ट्रॉनिक सामान, चाय, मांस, डेयरी, पोल्ट्री, जूट निर्माण और अनाज जैसे सेगमेंट में निर्यात को बढ़ावा मिला है. सरकार की तमाम नीतियों की वजह से निर्यात को बढ़ावा मिला है. ‘मेक इन इंडिया’ पहल से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को बढ़ावा मिला, जबकि दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन ने आयात पर निर्भरता को कम करने में मदद की. 

 

ये भी पढ़ें: 

बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, रूस-अमेरिका के बीच टेंशन का ग्लोबल ऑयल की सप्लाई पर असर

[ad_2]

हमारे यहां ऐसा ही होता है! नींद निकाल रहे पुलिस वालों का वीडियो बनाने लगा विदेशी युवक- कैमरा

[ad_1]

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने देखा होगा कि पुलिसवाले अपराधियों को पकड़ते हैं, ट्रैफिक संभालते हैं या फिर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पुलिसवाले न तो अपराध पकड़ रहे हैं, न ही ट्रैफिक संभाल रहे हैं, बल्कि खुलेआम पेड़ की छांव में गाड़ी पार्क करके सपनों की सैर पर निकल चुके हैं. वायरल वीडियो में दिखता है कि एक पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़ी है और उसमें बैठे कुछ पुलिसकर्मी गहरी नींद में खोए हुए हैं. तभी वहां एक विदेशी युवक आता है, जो इस नजारे को देखकर हैरान हो जाता है.

सोते हुए पुलिसकर्मियों की वीडियो बनाने लगा विदेशी शख्स

दरअसल, वायरल वीडियो में एक विदेशी भारत की पुलिस व्यवस्था की पोल खोलते हुए दिखाई दे रहा है. सोते हुए पुलिस कर्मचारियों को उठाकर वह कैमरे की ओर इशारा करते हुए मज़े में कहता है “लगता है ये ऑन ड्यूटी सो रहे हैं”. इसके बाद वह गाड़ी के पास जाकर पुलिसवालों को हल्के से जगाता है. जैसे ही कैमरा उनकी ओर घूमता है, कुछ पुलिसकर्मी झेंपते हुए फौरन नींद से उछलकर उठ जाते हैं. लेकिन इस सबके बीच गाड़ी का ड्राइवर एक अलग ही लेवल का खिलाड़ी निकलता है. वह कैमरे की ओर मुस्कुराता है, थम्स अप करता है और फिर उसी मुद्रा में दोबारा सोने चला जाता है. विदेशी युवक इस पूरे घटनाक्रम पर हंसते हुए कहता है “इंजॉय स्लीप”.


कोलकाता पुलिस की खुल गई पोल

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. शख्स कोलकाता की सड़कों पर घूमते हुए व्लॉगिंग कर रहा था. तभी उसकी नजर कोलकाता पुलिस की स्कॉर्पियो कार पर पड़ी और उसने पोल खोलकर रख दी. हालांकि वीडियो ने साफ कर दिया है कि गर्मी में सिर्फ आम आदमी ही नहीं, खाकी वर्दी भी पेड़ की छांव और नींद को गले लगाना जानती है. पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया वीडियो को लेकर सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को lostwithwarren नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई वो तुम्हारी पुलिस नहीं है जो काम करेगी, वो सोने का पैसा लेती है. एक और यूजर ने लिखा…भाई ये हमारे देश का सबसे भ्रष्ट डिपार्टमेंट है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई विदेशी था इसलिए बच गया, वरना अभी तक कूट दिया गया होता.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


वरुण धवन के पास एक से बढ़कर एक फिल्में, ये 2 मूवीज तो बॉक्स ऑफिस पर उड़ा देंगी गर्दा

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को आखिरी बार फिल्म ‘बेबी जॉन’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई. लेकिन अब एक्टर के पास एक से बढ़कर एक फिल्में पाइपलाइन में हैं. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है. इस लिस्ट में कॉमेडी, देशभक्ति से लेकर हॉरर फिल्में तक शामिल हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगी. धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को शशांक खैतन ने डायरेक्ट किया है. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ पहले इसी साल 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. हालांकि अब वरुण धवन स्टारर ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी.

वरुण धवन के पास एक से बढ़कर एक फिल्में, ये 2 मूवीज तो बॉक्स ऑफिस पर उड़ा देंगी गर्दा

बॉर्डर 2

  • सनी देओल की मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन भी अहम रोल निभाने वाले हैं.
  • जेपी दत्ता के डायरेक्शन वाली ये फिल्म 1997 की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है.
  • ‘बॉर्डर’ 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. ऐसे में ‘बॉर्डर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है.
  • फिल्म में वरुण धवन और सनी देओल के साथ अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे.
  • ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और ये 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. 

वरुण धवन के पास एक से बढ़कर एक फिल्में, ये 2 मूवीज तो बॉक्स ऑफिस पर उड़ा देंगी गर्दा

थामा
‘स्त्री 2’ में ‘भेड़िया’ अवतार में कैमियो करने के बाद अब वरुण धवन मैडॉक फिल्म्स की दूसरी हॉरर फिल्म ‘थामा’ में भी नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म में वरुण की स्पेशल अपीयरेंस होने वाली है. इस बार वरुण को ‘स्त्री 2’ के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन टाइम भी दिया जाएगा. ‘थामा’ दिवाली 2025 पर बड़े पर्दे पर आएगी.

भेड़िया 2
2022 की फिल्म ‘भेड़िया’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद भी मेकर्स इसका सीक्वल बना रहे हैं. मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘भेड़िया 2’ में एक बार फिर वरुण धवन नजर आएंगे. फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

[ad_2]

Tarot Card Weekly Horoscope: 3-9 अगस्त 2025 अपनी राशि के लिए जानें क्या है खास, भाग्य में क्या

[ad_1]

Tarot Card Predictions 3-9 August 2025: 3 अगस्त रविवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसे रहेगा. यहां जानें अपने राशि के अनुसार अपना साप्ताहिक टैरो कार्ड राशिफल.

मेष टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का यह सप्ताह काफी आक्रामक रहेंगे. आपके वैवाहिक जीवन में कुछ खट्टा और कुछ मीठा रहेगा. फिलहाल, विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है. इस हफ्ते गुरुवार के बाद रिश्ते, अवसर और विरोध एक साथ आपके जीवन में प्रवेश कर सकते हैं.

वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अपने सहयोगियों के साथ तालमेल आदि बनाने की आवश्यकता रहेगी. रविवार को अंतरंग क्षेत्र में निराशा हाथ लगेगी और सोमवार को आप अपने अनुभव से जानकारी हासिल करेंगे.

मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों का ध्यान इस सप्ताह काम के साथ स्वास्थ्य पर अधिक रहने वाला है. परिवारजनों के सहयोग से जीवन में खुशियां आएंगी. धन के अपव्यय से बचें. जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें. उसे कभी भी यह एहसास न दिलाएं कि आप उसके बारे में नहीं सोचते.

कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों की सर्जनात्मक प्रवृत्तियां शिखर पर होंगी. साथ ही आपकी लव लाइफ भी काफी मजबूत होगी. आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बीताएंगे. आप जीत के पथ पर आगे चलते ही रहेंगे. आपको एक के बाद एक कई अच्छा अवसर मिलेंगे. इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग के जातकों की पढ़ाई लिखाई में थोड़ी अधिक ध्यान देने की जरूरत है.

सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह बेहद सौभाग्यशाली रहेगा. आपके जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होगा. साथी की सेहत का ध्यान रखें, उसे आपकी जरूरत पड़ सकती है.

कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को आज घूमने फिरने से पहले घर की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है. आपका अपने परिवार में किसी से विवाद हो सकता है. प्यार के इजहार में जल्दबाजी न करें, हो सकता है कि जिन भावनाओं को आप प्यार समझ रहे हैं, वे मात्र आकर्षण हों. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी.

तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों की अपनी संतान के प्रति रुचि अधिक बढ़ेगी. साथ ही आपके व्यापार में नए अनुबंध होंगे. कानूनी मामलों में लापरवाही नहीं करें. प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी. नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे. आर्थिक योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. नए कार्य मिलने की संभावना. वाहन से चोट लग सकती है. संतान से मदद प्राप्त हो पाएगी.

वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, अगस्त के इस सप्ताह में वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. साथ ही आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह सप्ताह आपकी माता के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित होने वाला है. इस समय में मीडिया से संबंधित क्षेत्रों में भी लाभ होने की संभावना है. आपको सलाह है कि दिखावे से दूर रहें. इस सप्ताह आपकी नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा. बड़े लोगों से भेंट होगी.

धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोग इस सप्ताह नए कार्यों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. लेकिन, आप अपने किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता के कारण थोड़ा परेशान हो सकते हैं. जो लोग सरकारी क्षेत्र में कामकाज करते हैं उन व्यक्तियों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है.

मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह घर गृहस्थी के लिहाज से अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है. घर परिवार में सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. शादीशुदा जातकों के लिए भी सप्ताह ससुराल पक्ष के जातकों से तनाव उपस्थित हो सकता है. सेहत के मामले में लापरवाही न करें सेहत का विशेष ख्याल रखें.

कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए अगस्त का यह सप्ताह लव लाइफ के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है. इस सप्ताह प्रेम-संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी. इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं है. धैर्य और सूझबूझ से ही कोई फैसला लें. आत्मविश्वास की कमी बनेगी.

मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को आज भाई, बहन बंधु बांधवों के विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध थोड़ा गड़बड़ हो सकते हैं. इस सप्ताह आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी बनी रहेगी. साथ ही आपको व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

​CCRAS भर्ती 2025 के लिए करें आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

[ad_1]

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका आ गया है. आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली संस्था CCRAS (Central Council for Research in Ayurvedic Sciences) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से यानी 30 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं.

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो आयुर्वेद और चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और केंद्र सरकार की नौकरी में रुचि रखते हैं. CCRAS ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिनमें ग्रुप A, B और C कैटेगरी के पद शामिल हैं.

कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

  • रिसर्च ऑफिसर (Ayurveda)
  • रिसर्च ऑफिसर (Bio-Chemistry)
  • असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर
  • रेडियोग्राफर
  • लेबोरेटरी अटेंडेंट
  • स्टोर कीपर
  • लोअर डिविजन क्लर्क (LDC)
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)

योग्यता क्या होनी चाहिए?

रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद) के लिए आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री जरूरी है. LDC जैसे पदों के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास और कंप्यूटर टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए. MTS के लिए 10वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हर पद की विस्तृत पात्रता जरूर पढ़ लें.

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे देरी न करें और समय रहते आवेदन करें.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और टाइपिंग टेस्ट (यदि लागू हो) के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, आयुर्वेद से संबंधित प्रश्न, रीजनिंग और अंग्रेजी जैसे विषयों से सवाल पूछे जाएंगे.

सैलरी कितनी मिलेगी?

सैलरी पद के अनुसार तय की गई है. रिसर्च ऑफिसर जैसे पदों पर लेवल-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा, जिसकी शुरुआती बेसिक सैलरी लगभग 56,100 होती है. वहीं LDC और MTS जैसे पदों पर लेवल-2 और लेवल-1 के तहत वेतन मिलेगा.

यह भी पढ़ें- सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला, 143 सालों में पहली महिला प्रमुख बनीं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: गैस कटर से काटा ATM, फिर ले उड़े 12 लाख कैश, बिहार में चोरों की करतूत CCTV में कैद

[ad_1]

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र के बागमली मोहल्ले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक एटीएम को निशाना बनाकर बदमाशों ने गैस कटर से काटकर 12 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया. यह वारदात मंगलवार (29 जुलाई) की देर रात करीब 1:30 बजे हुई. काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आकर लुटेरों ने चोरी की. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

48 घंटे बीतने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

बता दें कि स्कॉर्पियो गाड़ी से आए बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए एटीएम के सीसीटीवी कैमरे पर केमिकल स्प्रे किया, लेकिन उनकी तस्वीरें पास के बाकी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने मौके से गैस कटर और सिलेंडर बरामद किया और जांच शुरू कर दी. पुलिस को शक है कि इस लूट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो वही है, जो हाल ही में मुजफ्फरपुर में हुई एक अन्य एटीएम लूट में इस्तेमाल की गई थी. 48 घंटे बीतने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.


बादमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए

हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा. यह घटना बिहार में बढ़ती एटीएम लूट की घटनाओं का एक और उदाहरण है, जो पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बन रही है. पूरी वारदात को लुटेरों ने 25 मिनट में अंजाम दिया. लूट के बाद बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर सोनपुर की ओर भाग निकले. पुलिस की टीम ने उनकी गाड़ी का पीछा किया, लेकिन बादमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. घटनास्थल पर बदमाशों ने गैस कटर और सिलेंडर छोड़ दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.