भारत में बंद हुई गोरखा सैनिकों की भर्ती का इंग्लैंड ने उठाया फायदा, खड़ी की नेपाली सैनिकों की न

[ad_1]

भारतीय सेना में नेपाल के गोरखा सैनिकों की भर्ती रुकने का इंग्लैंड फायदा उठाना दिख रहा है. ब्रिटिश आर्मी ने नेपाली मूल के गोरखा समुदाय के लिए नई गोरखा रेजीमेंट के गठन का ऐलान किया है. हालांकि, ब्रिटिश आर्मी में पहले से गोरखा रेजीमेंट है, लेकिन भारत में भर्ती बंद होने के बाद तोपखाने की नई रेजिमेंट बनाई जा रही है.

भारतीय सेना में गोरखा युवाओं की भर्ती बंद

अग्निवीर योजना के विरोध में नेपाल ने भारतीय सेना में गोरखा युवाओं की भर्ती बंद कर दी है. भारतीय सेना में गोरखा समुदाय की सात (07) रेजिमेंट हैं. इनमें नेपाल और भारतीय मूल के गोरखा युवा ही भर्ती हो सकते हैं, लेकिन अब रेजिमेंट में भारतीय मूल के ही गोरखा युवा हिस्सा ले रहे हैं.

अग्निवीर योजना को बाद बदल गया नियम

साल 2022 में भारतीय सेना में युवाओं की भर्ती को पूरी तरह बदल दिया गया था. नई प्रक्रिया के तहत, अब भारतीय सेना में अग्निपथ योजना को लागू कर दिया गया है. ऐसे में सैनिकों को पहले चार (04) साल सेना में अग्निवीर के तौर पर अपनी सेवाएं देनी होती है. चार साल की सेवाओं के बाद, अग्निवीरों की स्क्रूटनी की जाएगी और उनमें से महज 25 फीसदी ही सैनिक बनने के लिए चुने जाएंगे. बाकी अग्निवीरों को सेना छोड़कर एक आम नागरिक की तरह दूसरे सेवाओं या व्यवसाय करने का मौका दिया जाएगा.

भारतीय सेना में 40 हजार गोरखा सैनिक हैं

नेपाल सरकार ने भारतीय सेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध किया है. आजादी के बाद (1947) भारतीय सेना में नेपाल के गोरखा युवाओं की भर्ती का क्रम जारी था. इस समय भारतीय सेना की गोरखा सैनिकों की 07 अलग-अलग रेजिमेंट है (39 बटालियन). इनमें करीब 40 हजार गोरखा सैनिक हैं. जिनमें से करीब 60 फीसदी नेपाल मूल के सैनिक हैं, लेकिन पिछले तीन सालों से नेपाल के गोरखा सैनिकों की भर्ती लगभग बंद हो चुकी है.

ब्रिटेन ने की नई गोरखा रेजिमेंट बनाने की घोषणा

ब्रिटिश आर्मी ने नई आर्टिलरी (तोपखाने) की नई गोरखा रेजिमेंट बनाने की घोषणा की है. इसके लिए इंग्लैंड के किंग ने अपनी अनुमति प्रदान कर दी है. ऐसे में इसे किंग्स गोरखा आर्टिलरी (केजीए) के नाम से जाना जाएगा.

अगले चार साल में इंग्लैंड की केजीए रेजिमेंट में करीब 400 सैनिकों के भर्ती होने की संभावना है. केजीए के बैज में नेपाल की दो खुखरी को दिखाया गया है. साथ ही आर्टिलरी की एक तोप को भी दर्शाया गया है. 

ये भी पढ़ें : क्या तेजस्वी के पास है फर्जी वोटर आईडी कार्ड? चुनाव आयोग ने शुरू की जांच, RJD नेता की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

[ad_2]

इस देश में खेले जाएंगे 2025 एशिया कप के मैच, जानें कहां होगा भारत-पाक मुकाबला?

[ad_1]

ACC Confirms Asia Cup 2025 Venue: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है. एशिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान भी आमने-सामने भिड़ने वाले हैं. एशिया कप का शेड्यूल कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को रखा गया है. अब एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने शेड्यूल के बाद वेन्यू भी कंफर्म कर दिया है. एशिया कप के सभी मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी और दुबई में खेले जाएंगे. यूएई में एशिया कप कराने को लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब ACC के ऐलान ने इस बात पर मुहर लगा दी है.

कहां होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले मैच को लेकर काफी विवाद चल रहा है. इस बीच एसीसी ने इस मैच का वेन्यू भी जारी कर दिया है. भारत-पाकिस्तान के बीच ये मैच दुबई में शाम 6 बजे खेला जाएगा. वहीं भारत इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच UAE के खिलाफ 10 सितंबर को दुबई में ही खेलेगा.

भारत-पाकिस्तान मैच पर विवाद

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर पूरे देश में चर्चा चल रही है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद अब क्रिकेट फैंस दो तरफ बंट गए हैं. एक वर्ग चाहता है कि भारत, पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भी न खेले. वहीं कुछ लोग पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए राजी हैं, क्योंकि न खेलने से ICC रैंकिंग में भारत नीचे आ सकता है, जिसका फायदा ओलंपिक में पाकिस्तान को मिल जाएगा और भारत की जगह ओलंपिक 2028 में पाकिस्तान क्वालीफाई कर लेगा.

यह भी पढ़ें

14 साल बाद भारत आएंगे लियोनेल मेसी, 3 शहरों का करेंगे दौरा; धोनी-सचिन-विराट-रोहित के साथ खेलेंगे क्रिकेट मैच?



[ad_2]

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव

[ad_1]

Love Rashifal: रविवार, 3 अगस्त 2025 का लव राशिफल ग्रहों की चाल और गोचर के आधार पर तैयार किया गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे मन, भावनाओं और संबंधों पर सीधा असर डालती है.

जन्म कुंडली का पंचम भाव (5वां भाव) प्रेम, आकर्षण और रोमांटिक संबंधों का कारक माना जाता है.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्रेम संबंधों के लिए उत्साह भरा रहेगा. अविवाहित लोगों को किसी खास से मिलने का मौका मिलेगा. कपल्स के बीच तालमेल और विश्वास मजबूत रहेगा. एक-दूसरे के लिए समय निकालना संबंधों को और गहराई देगा. नए रिश्तों की शुरुआत के लिए भी दिन शुभ है.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) 

वृषभ राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है. किसी पुरानी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए धैर्य रखें और गुस्से से बचें. अविवाहित लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें. दिन के अंत तक माहौल सामान्य रहेगा और बात सुलझ जाएगी.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

मिथुन राशि लव लाइफ में स्थिरता रहेगी. जीवनसाथी या पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या बातचीत के अच्छे अवसर बनेंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए मित्रता प्रेम में बदलने के संकेत हैं.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

कर्क राशि के लोगों प्रेम जीवन में सावधानी रखें. छोटी सी बात को लेकर तकरार हो सकती है. रोमांटिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है. दिन के दूसरे हिस्से में स्थितियां सुधरेंगी और आपसी समझ बढ़ेगी. पुराने रिश्तों को समय दें और ईगो को कंट्रोल करें.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि ग्रहों का साथ आपको लव लाइफ में सकारात्मकता देगा. प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा. पार्टनर आपकी बातों को महत्व देगा. अविवाहित लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव का संकेत है. अपने मन की बात व्यक्त करने का सही समय है.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. कपल्स के बीच आपसी सम्मान और विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित जातकों के लिए परिवार की सहमति से कोई रिश्ता आगे बढ़ सकता है. लव पार्टनर के साथ खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें, इससे संबंध मजबूत होंगे.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा. अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है. शादीशुदा जातक अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मन की बात साझा करेंगे. यह दिन रिश्तों में स्पष्टता और विश्वास को मजबूत करेगा.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लव लाइफ में थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है. पार्टनर की किसी बात से मन आहत हो सकता है. दिन को शांत मन से संभालें और विवाद को आगे न बढ़ाएं. दिन के अंत तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी. पुराने प्यार को याद करना मूड बदल सकता है.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा और किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी. अविवाहित लोग किसी मित्र से दिल की बात कहने का साहस जुटा सकते हैं. कपल्स के लिए रोमांस का अच्छा दिन है.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जीवनसाथी आपकी मेहनत की सराहना करेगा. अविवाहित जातकों के लिए परिवार की तरफ से रिश्ता आने के योग हैं. पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी समझ मजबूत होगी.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. काम के दबाव की वजह से समय की कमी रहेगी. अपने साथी को समय देने की कोशिश करें. अविवाहित लोगों को अपने मन की बात कहने का मौका जल्द ही मिलेगा. धैर्य रखें.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत और रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए यह दिन नए रिश्ते की शुरुआत करवा सकता है. आपसी तालमेल बेहतर होगा.

Love Horoscope 3 August 2025: इन राशियों की बदलने वाली है प्यार में किस्मत, जानें रविवार का लव राशिफल

यह भी पढ़ें: Swami Kailashananda Giri: शिव जी को बेलपत्र क्यों प्रिय है, स्वामी कैलाशानंद से जानें इसकी असली कहानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, रूस-अमेरिका के बीच टेंशन का ग्लोबल ऑयल की सप्लाई पर असर

[ad_1]

Crude Oil Prices: रूस और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से तेल के ग्लोबल सप्लाई में रूकावट आ सकती है. ऐसे में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए ऑयल मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि इससे आने वाले महीनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने से तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. 

साल के अंत तक इतनी बढ़ जाएगी कीमत 

वेंचुरा में कमोडिटीज और CRM हेड एनएस रामास्वामी ने कहा, “ब्रेंट ऑयल (अक्टूबर 2025) की कीमत 72.07 डॉलर से शुरू होकर 76 डॉलर तक पहुंच सकती है. 2025 के अंत तक कीमत के 80-82 डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए 10-12 दिनों की समय सीमा दी है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अतिरिक्त प्रतिबंध और 100 परसेंट सेकेंडरी टैरिफ लगने का जोखिम है. इससे तेल की कीमतें और बढ़ जाएंगी.”

ट्रंप के रूख से मच सकती है उथल-पुथल 

ट्रंप के इस रूख से रूस से कच्चे तेल का आयात करने वाले देशों के सामने यह मुश्किल खड़ी हो जाएगी कि वे कम रेट पर कच्चा तेल खरीदे या अमेरिका के भारी-भरकम एक्सपोर्ट टैरिफ का सामना करे. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल (सितंबर 2025) के लिए एक्सपर्ट्स को मौजूदा 69.65 डॉलर के स्तर से 73 डॉलर तक कीमत बढ़ने की उम्मीद है.

2025 के अंत तक कीमत बढ़कर 76-79 डॉलर तक जा सकती है, जबकि नीचे की ओर समर्थन 65 पर रहेगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन चीजों से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच सकती है. प्रोडक्शन कैपेसिटी में कमी से सप्लाई को झटका लग सकता है, जिससे 2026 तक तेल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी. 

एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा ने एएनआई को बताया, ”रूस हर दिन ग्लोबल (ऑयल) सप्लाई सिस्टम में 50 लाख बैरल तेल निर्यात करता है. अगर रूस को ही इससे बाहर कर दिया जाता है, तो कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ जाएंगी – 100 से 120 डॉलर प्रति बैरल या इससे भी ज्यादा.”

 

ये भी पढ़ें:

उधर ट्रंप ने लगाया टैरिफ, इधर टिम कुक ने कर दिया बड़ा ऐलान; भारत पर बढ़ रहा Apple का भरोसा

[ad_2]

डीयू में दाखिले के लिए तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 13 अगस्त को होगी जारी, जानें कितनी बची हैं सीटें

[ad_1]

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है. यूनिवर्सिटी जल्द ही तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट (DU UG Third Allotment List 2025) जारी करने वाली है. यह लिस्ट 13 अगस्त 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. इसके बाद जिन छात्रों को तीसरी लिस्ट में सीट मिलेगी, वे तय समय सीमा के भीतर फीस जमा कर दाखिला ले सकेंगे.

दूसरी लिस्ट के बाद कितनी बचीं सीटें?

DU की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरी अलॉटमेंट के बाद कई कॉलेजों में अब भी सैकड़ों सीटें खाली हैं. खासतौर पर कुछ नॉर्थ कैंपस के पॉपुलर कॉलेजों में तो लगभग सभी सीटें भर चुकी हैं, लेकिन साउथ कैंपस और कुछ ऑफ-कैंपस कॉलेजों में कई कोर्स में सीटें अभी खाली हैं. जिन छात्रों को पहले या दूसरी लिस्ट में सीट नहीं मिली है, उनके लिए तीसरी लिस्ट आखिरी बड़ा मौका हो सकता है.

कहां होगी लिस्ट जारी?

तीसरी कट-ऑफ लिस्ट DU की एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in पर 13 अगस्त को शाम तक अपलोड कर दी जाएगी. छात्र अपनी CUET स्कोर, रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए यह लिस्ट देख सकेंगे.

किन बातों का रखें ध्यान?

  • जिन छात्रों को तीसरी लिस्ट में सीट मिलेगी, उन्हें 15 अगस्त तक फीस भरनी होगी.
  • अगर कोई छात्र अलॉट की गई सीट से संतुष्ट नहीं है, तो वह “Upgrade” का विकल्प चुन सकता है.
  • जो छात्र पहले ही एक सीट ले चुके हैं, वे नई सीट आने पर पुरानी को छोड़ सकते हैं.

चौथी लिस्ट आएगी या नहीं?

DU प्रशासन की ओर से अभी चौथी लिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. लेकिन यदि तीसरी लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो स्पॉट राउंड या चौथी लिस्ट भी जारी की जा सकती है. ऐसे में छात्रों को DU की वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला, 143 सालों में पहली महिला प्रमुख बनीं

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • CUET स्कोर कार्ड
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड/आईडी प्रूफ
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ये भी पढ़ें: ग्रीस में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, अकाउंट में होनी चाहिए इतनी रकम!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पाकिस्तान में मोर्टार के गोले को गेंद समझकर खेल रहे थे बच्चे, अचानक हुआ ब्लास्ट, 5 की मौत

[ad_1]

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार (2 अगस्त 2025) को एक पुराने मोर्टार गोले के फटने से पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. यह घटना लक्की मरवात जिले में उस समय घटी जब बच्चों के एक ग्रुप को पहाड़ियों में एक मोर्टार गोला मिला और वे उसे अपने गांव ले आए.

मोर्टार के गोले को गेंद समझकर खेल रहे थे बच्चे

पुलिस के अनुसार, जब बच्चे मोर्टार गोले से खेल रहे थे, तब इसमें विस्फोट हो गया. उसने बताया कि विस्फोट में पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, घायल हुए 12 लोगों में से ज्यादातर बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है.

पाकिस्तान में पिछले महीने हुआ बम बलास्ट 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा इलाकों में अक्सर बम बलास्ट की खबरें आती रही है. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी बाजौर में पिछले महीने में सड़क किनारे बम बलास्ट हुई, जिसमें सीनियर एडमिनिस्‍ट्रेटिव ऑफिसर और दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार यह अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के कबायली क्षेत्र में आतंकवादी हमला था. पाकिस्‍तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के अलावा सरकारी अधिकारियों और नागरिकों पर टीटीपी हमले करता आ रहा है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 28 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान में बम ब्लास्ट हुए थे. उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में सरकार समर्थक शांति समिति के ऑफिस के बाहर हुए इस बम विस्फोट में 7 लोगों की मौत और 16 घायल हुए थे. यह विस्फोट दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के मुख्य शहर वाना में हुआ है, जिसे कभी पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ माना जाता था.

ये भी पढ़ें : तुर्किए के इस दुश्मन ने भारत से मांगी मदद, एर्दोगन से बदला लेने का मिला ऑफर, कहा- निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

[ad_2]

इन नौकरियों पर सबसे पहले हमला करेगा AI और ये जॉब्स अभी हैं सेफ! Microsoft की नई रिपोर्ट में हुआ

[ad_1]

Microsoft on AI: अगर आप लेखक, अनुवादक या कस्टमर सर्विस जैसे कामों में लगे हैं तो अब सतर्क हो जाइए AI आपकी जॉब पर सीधा असर डाल रहा है. वहीं अगर आप नर्स, मेकेनिक या मजदूर जैसे कामों से जुड़े हैं तो अभी के लिए आपकी नौकरी सुरक्षित मानी जा रही है. Microsoft Research की एक ताज़ा रिपोर्ट जो Bing Copilot (अब Microsoft Copilot) से जुड़ी 2 लाख AI इंटरैक्शन्स पर आधारित है यही दर्शाती है कि AI धीरे-धीरे रियल वर्ल्ड में कई नौकरियों की कार्यप्रणाली को बदल रहा है.

AI किन नौकरियों को सबसे ज़्यादा प्रभावित कर रहा है?

Microsoft ने इस रिपोर्ट में एक AI Applicability Score तैयार किया है. यह स्कोर इस बात पर आधारित है कि लोग AI से किस तरह का काम करवा रहे हैं AI उसे कितनी अच्छी तरह करता है, और उसका असर कितना व्यापक है.

इन क्षेत्रों की नौकरियां सबसे पहले प्रभावित हो रही हैं:

  • अनुवादक और इंटरप्रेटर
  • लेखक और कंटेंट क्रिएटर
  • सेल्स प्रतिनिधि
  • कस्टमर सर्विस एजेंट
  • एडिटर्स और प्रूफरीडर्स

इनके अलावा, पत्रकार, इतिहासकार, तकनीकी लेखक, शिक्षक और पब्लिक रिलेशन से जुड़े प्रोफेशनल्स भी प्रभावित हो रहे हैं. इन सभी में एक समानता है जानकारी, संवाद और कंटेंट पर आधारित कार्य जिन्हें AI तेज़ी और सटीकता से कर सकता है.

फिलहाल कौन सी नौकरियां हैं सुरक्षित?

वो काम जिनमें शारीरिक मेहनत या इंसानी देखभाल की ज़रूरत होती है अभी AI की पहुंच से बाहर हैं. इनमें शामिल हैं:

  • नर्स और हेल्थ असिस्टेंट्स
  • छत निर्माण और सीमेंट वर्कर्स
  • ट्रक ड्राइवर और भारी मशीन ऑपरेटर्स
  • बर्तन धोने वाले, सफाईकर्मी
  • मसाज थैरेपिस्ट और मेडिकल तकनीशियन

ऐसा इसलिए है क्योंकि Copilot, GPT या Claude जैसे AI टूल्स केवल सुझाव दे सकते हैं लेकिन खुद से कोई फिज़िकल काम नहीं कर सकते.

क्या अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियां भी खतरे में हैं?

Microsoft की रिपोर्ट कहती है कि तनख्वाह और AI प्रभाव के बीच सीधा संबंध नहीं है. मिड-लेवल या क्रिएटिव नौकरियां अधिक प्रभावित हो रही हैं जबकि हाई-पेड या विशेषज्ञता वाली नौकरियों पर फिलहाल उतना असर नहीं पड़ा है. BA जैसी डिग्री होने या न होने से भी बहुत ज़्यादा फर्क नहीं पड़ता AI सभी पर असर डाल सकता है.

आपके लिए क्या मायने रखता है यह बदलाव?

अगर आपका काम पढ़ने, लिखने, रिसर्च करने या समझाने से जुड़ा है तो समझ लीजिए कि आप पहले ही AI के साथ वर्कबेंच शेयर कर रहे हैं. भले ही AI अभी आपकी नौकरी न छीने लेकिन यह ज़रूर बदल रहा है कि आप उसे कैसे करते हैं. वहीं, अगर आपका काम फिज़िकल है जैसे उठाना, बनाना, मरम्मत या देखभाल तो अभी के लिए आपका प्रोफेशन AI से सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें:

भारत की पहली ‘AI City’ बनेगा ये शहर! 10,732 करोड़ से शुरू हुआ डिजिटल बदलाव, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं

[ad_2]

सुहाना खान ने शाहरुख खान को दी नेशनल अवॉर्ड की बधाई, गौरी खान ने भी किया विश

[ad_1]

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान को इस बार बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया है. 33 साल के फिल्मी करियर में ये किंग खान का पहला नेशनल अवॉर्ड है जो उन्हें उनकी फिल्म जवान के लिए दिया गया है. ऐसे में उनकी बेटी सुहाना खान ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है.


वहीं बीवी गौरी खान ने भी शाहरुख खान को विश किया है. गौरी ने रानी मुखर्जी और करण जौहर को भी विश किया है.


दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read



[ad_2]

दोस्त की अंतिम यात्रा में जमकर झूमा शख्स! वजह जान आंखों से आ जाएंगे आंसू- वायरल हो रहा वीडियो

[ad_1]

कहते हैं असली दोस्त वही होता है जो हर वक्त साथ निभाए, चाहे वो जिंदगी हो या मौत की घड़ी. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी कहानी सामने आई है जो दोस्ती का मतलब फिर से समझा देती है. यहां एक आदमी ने अपने सबसे अच्छे दोस्त की अंतिम यात्रा में आंखों में आंसू लिए नाचकर वो वादा पूरा किया जो उसके दोस्त ने मरने से पहले किया था. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की आंखें नम हो रही हैं. दोस्ती की इससे अच्छी मिसाल आपने शायद ही पहले कहीं देखी हो.

अपने ही शख्स की शव यात्रा में जमकर नाचा शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपको थोड़ा अचंभा हो सकता है. जी हां, यहां एक शख्स शव की अंतिम यात्रा में गाने की धुनों पर डांस करता दिखाई दे रहा है. देखने पर यह भले ही अजीब लगे, लेकिन इसके पीछे छिपा हुआ था दोस्ती का वो दर्द जो केवल एक अच्छा दोस्त ही समझ सकता था, लेकिन वो अब इस दुनिया से जा चुका था. लिहाजा हैरान लोगों ने जब वजह पूछी तो उनके होश उड़ गए और आंखों से आंसू बहने लगे. शवयात्रा में डांस करने की इससे बड़ी मजबूरी शायद ही आपने पहले देखी होगी.

वजह कर देगी भावुक

मंदसौर के जवासिया गांव में रहने वाले अंबालाल प्रजापत के सबसे करीबी दोस्त थे सोहनलाल जैन. तीन साल पहले, जब सोहनलाल को कैंसर हो गया था, तब उन्होंने अपने दोस्त अंबालाल को एक चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में उन्होंने कहा था कि “जब मैं मर जाऊं, तो मेरी शवयात्रा में कोई रोना नहीं, कोई चुप्पी नहीं, बस ढोल-नगाड़े और खुशी हो. मेरी अर्थी को नाचते-गाते विदा करना.” सोहनलाल की ये चिट्ठी उनके मरने के बाद सबके सामने आई.

दोस्त की अंतिम यात्रा में जमकर झूमा शख्स! वजह जान आंखों से आ जाएंगे आंसू- वायरल हो रहा वीडियो

उन्होंने इसे खुद लिखा था और उस पर अपने हस्ताक्षर भी किए थे. जब उनकी मौत हुई, तो अंबालाल ने अपने दोस्त का वादा पूरा किया. गांव में जब शवयात्रा निकली, तो ढोल बज रहे थे और अंबालाल अपनी आंखों में आंसू लिए नाचते जा रहे थे. किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी कोई दोस्त होता है जो अपने यार के लिए इस तरह विदाई का रंग भर दे.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स कर रहे दिल से सलाम

वीडियो को @jpsin1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…उसने अपने दोस्त की अंतिम इच्छा का सम्मान किया है, सलाम है भाई को. एक और यूजर ने लिखा…इस डांस के पीछे कितना दर्द है कोई नहीं समझ सकता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे दोस्तों को दिल से सलाम.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में कितने भारतीय

[ad_1]

Test Cricket Record: टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. यह न सिर्फ मैच के नतीजे को प्रभावित करता है, बल्कि खिलाड़ी की गेंदबाजी क्षमता को भी दर्शाता है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई दिग्गज गेंदबाजों ने यह कारनामा कई बार दोहराया है, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने इस सूची में खुद को शीर्ष पर स्थापित कर लिया है. आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया है.

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 67 बार

1992 से 2010 के बीच श्रीलंका के लिए खेलने वाले मुथैया मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों की 230 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 800 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 67 बार एक पारी में पांच विकेट लिए, जो अब तक कोई भी खिलाड़ी नही तोड़ पाया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/51 का रहा और यही नही उन्होंने 22 बार मैच में 10 विकेट भी लिए हैं. मुरली ने 22.72 की औसत और 2.47 की इकॉनमी से गेंदबाजी की. 

रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 37 बार

भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है. उन्होंने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था, अब तक वे 37 बार एक पारी में 5 विकेट लेने में सफल रहे हैं. उन्होंने 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में 537 विकेट चटकाए हैं. अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन पर 7 विकेट लेने का है. उनकी गेंदबाजी औसत 24.00 और स्ट्राइक रेट 50.73 है. इसके अलावा उन्होंने अब तक 8 बार मैच में 10 विकेट भी लिए हैं.

शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 37 बार

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भी 37 बार टेस्ट में 5 विकेट झटके हैं. 145 मैचों की 273 पारियों में उन्होंने 708 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8 विकेट और 71 रन का रहा. उनका गेंदबाजी औसत 25.41 रहा और उन्होंने 10 बार मैच में 10 विकेट लिए थे. 

रिचर्ड हेडली (न्यूज़ीलैंड) – 36 बार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली ने यह कारनामा कुछ ही मैचों में कर दिया था. उन्होंने सिर्फ 86 टेस्ट मैचों में ही 36 बार 5 विकेट लिए हैं. उन्होंने कुल 431 विकेट लिए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/52 का रहा. यही नही 9 बार उन्होंने मैच में 10 विकेट भी लिए हैं.

अनिल कुंबले (भारत) – 35 बार

इस लिस्ट में एक और भारतीय दिग्गज का नाम शामिल हैं. भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों की 236 पारियों में 619 विकेट लिए हैं. उन्होंने 35 बार पारी में 5 विकेट और 8 बार मैच में 10 विकेट लेकर अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज कर लिया है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 10 विकेट चटकानें का है, जो एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का दुर्लभ रिकॉर्ड भी है.

[ad_2]