शुभांशु शुक्ला भूले स्पेस से वापसी की बात, गलती से हवा में छोड़ा लैपटॉप, गिरा तो आया याद

[ad_1]

भारत के कैप्टन शुभांशु शुक्ला 20 दिवसीय ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से वापस लौटे तो उन्होंने एक ऐसा पल जिया, जो जितना मजेदार था, उतना ही गहरा भी. ह्यूस्टन में अपने कमरे में आराम करते हुए उन्होंने अपना लैपटॉप बंद किया और बस वहीं छोड़ दिया, जैसे वह अंतरिक्ष में तैरता रह जाएगा, लेकिन यह पृथ्वी थी और लैपटॉप जमीन पर गिर गया.

यह पल भले ही मामूली लगे, लेकिन यह उस व्यापक बदलाव की झलक देता है, जो अंतरिक्ष यात्री अपनी वापसी पर महसूस करते हैं. यह बदलाव सिर्फ़ शरीर का नहीं होता, यह दिमाग, संवेदना और आदतों का भी होता है. एक ऐसी दुनिया से वापस आना जहां गुरुत्वाकर्षण नहीं है, यह उतना ही चुनौतीपूर्ण है जितना वहां जाना.

माइक्रो ग्रैविटी से धरती की ओर लौटना
अंतरिक्ष में इंसान का शरीर कुछ ही दिनों में वातावरण के अनुसार बदलने लगता है. मांसपेशियां ढीली पड़ती हैं, हड्डियां घनत्व खोने लगती हैं और मस्तिष्क नया संतुलन सीखता है. माइक्रो ग्रैविटी (microgravity) में हर चीज तैरती है और दिमाग भी यही मानकर काम करता है. शुक्ला के साथ यही हुआ. एक और उदाहरण में उन्होंने साझा किया कि जब उन्होंने एक सहकर्मी से फ़ोन लिया तो वह उसके वजन से चौंक गए. एक साधारण वस्तु, जो वर्षों से परिचित थी अचानक भारी लगने लगी.

धीमा ही तेज होता है अनुभवहीन अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सीख
एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में कमांडर पैगी व्हिटसन ने कहा कि उन्होंने भारतीय दल को ट्रेनिंग में सबसे पहले यही सिखाया कि धीमा ही तेज होता है, क्योंकि अगर आप कम ग्रैविटी में तेजी से चलते हैं तो आप दीवारों से टकराते हैं, मशीन गिराते हैं या खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन शुक्ला और उनके साथियों ने यह सीख गंभीरता से ली और चीनी दुकान के बैल नहीं बने और वे नपे-तुले, संतुलित और सजग अंतरिक्ष यात्री साबित हुए.

1.22 करोड़ किलोमीटर की यात्रा
एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4) के तहत ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने 433 घंटे, यानी 18 दिन और 288 पृथ्वी परिक्रमाएं कीं. यह यात्रा लगभग 1.22 करोड़ किलोमीटर की रही, जो पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का 32 गुना है. इस यात्रा की लागत लगभग 7 करोड़ डॉलर थी, जिसे भारत सरकार और निजी कंपनी Axiom Space के मदद से पूरा किया गया. यह भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक नया युग है, जिसमें निजी साझेदारी, वैश्विक प्रशिक्षण और मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ानों की नई संभावनाएं खुल रही हैं.

वापसी के बाद का विज्ञान
धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्री पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेते हैं, जिसमें उन्हें फिर से गुरुत्वाकर्षण से सामंजस्य बिठाने की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें संतुलन अभ्यास, ताकत बढ़ाने वाले वर्कआउट और स्वास्थ्य निगरानी शामिल होती हैं. हालांकि तीन-चार दिनों में वे सामान्य महसूस करने लगते हैं, लेकिन पूरी रिकवरी में हफ्तों लग सकते हैं. यह शरीर के लचीलेपन और मानसिक दृढ़ता का प्रमाण है कि अंतरिक्ष यात्री इस प्रक्रिया से सफलतापूर्वक गुजरते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘बंधकों को रिहा करो, वरना…’, IDF के चीफ ने गाजा को दी बिना रूके हमला करने की धमकी

[ad_2]

भारत में बनने वाले iPhone पर कितना रहेगा टैरिफ का असर? CEO टिम कुक ने किया खुलासा

[ad_1]

Donald Trump New Tariff: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए अपने नतीजे का ऐलान कर दिया है. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 94.04 बिलियन डॉलर (लगभग 8.21 लाख करोड़ रुपये) दर्ज किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10 परसेंट ज्यादा है. जबकि, वॉल स्ट्रीट ने लगभग 89 बिलियन डॉलर (लगभग 7.77 लाख करोड़ रुपये) के रेवेन्यू का अनुमान लगाया था. 

अमेरिका की ट्रेड पॉलिसीज का दबाव

साल 2021 के बाद पहली बार कंपनी के ग्रोथ में इस कदर उछाल आया है, जो इसकी मजबूती से वापसी की ओर इशारा करती है. हालांकि, इस बीच एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत सहित दुनियाभर में तैयार किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर अमेरिका के लगाए गए टैरिफ के बढ़ते दबाव का जिक्र किया.

कंपनी के तिमाही नतीजे का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhone भारत में बनाए जाते हैं. ऐसे में एप्पल भी अमेरिका की ट्रेड पॉलिसीज की नई लहर से पैदा हुए फाइनेंशियल प्रेशर से अछूता नहीं है. 

कंपनी को है टैरिफ के बढ़ते बोझ की फिक्र

कंपनी के सीईओ ने कहा, ”iPhone के लिए उसके सबसे तेजी से उभरते बाजारों में भारत भी शामिल हैं. एप्पल के भी ज्यादातर प्रोडक्ट धारा 232 के तहत जांच के दायरे में आते हैं. साथ ही अकेले चौथी तिमाही में ही 1.1 अरब डॉलर टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है. भले ही एप्पल ने अपने आईफोन प्रोडक्शन का एक बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट कर दिया है, लेकिन टैरिफ का बोझ अभी भी बना हुआ है, खासकर चीन को निशाना बनाते हुए लगाया गया IEEPA (इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट) टैरिफ की वजह से.”

बता दें कि IEEPA 1977 में बना एक कानून है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर प्रतिबंध या संपत्ति जब्त करने के लिए होता है, लेकिन ट्रंप ने इसका उपयोग टैरिफ लगाने के लिए किया.

कुक को ट्रंप ने दी थी धमकी

कुक ने कहा, “अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन अब भारत में ही बनते हैं. अमेरिका में बिकने वाले मैक, आईपैड और वॉच मुख्य रूप से वियतनाम में बनते हैं. इसके अलावा, दूसरे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भेजे जाने वाले प्रोडक्ट्स अभी भी बड़े पैमाने पर चीन से ही आते हैं.” इधर, ट्रंप भारत में एप्पल के कारखाने लगाए जाने के सख्त खिलाफ हैं.

उन्होंने कंपनी के सीईओ से कहा था कि भारत सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से हैं इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि एप्पल के प्रोडक्ट्स भारत में बनाए जाए. उन्होंने कुक को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के जरिए चेतावनी देते हुए कहा भी था कि अगर आईफोन का निर्माण अमेरिका से बाहर किया जाता है, तो कंपनी को कम से कम 25 परसेंट टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा.

एप्पल का भारत में बढ़ रहा दायरा

इसके बावजूद भी देश की नीति, लागत और टैलेंट के चलते भारत आईफोन प्रोडक्शन का हब बनता जा रहा है. कंपनी को भारत में सरकार की मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं लुभा रही हैं और चीन के मुकाबले भारत में इम्पोर्ट टैक्स और लेबर कॉस्ट सरकार की मदद से भी कम हैं इसलिए कंपनी सरकार की मदद से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को तेजी से डेवलप कर रही है. 

अमेरिका में भी निवेश का प्लान

इन चुनौतियों के बावजूद कुक ने अगले चार सालों में अमेरिका में 500 अरब डॉलर के बड़े निवेश की भी घोषणा की. उन्होंने अपने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग फंड को दोगुना करने से लेकर टेक्सास में एक नई एआई सर्वर फैक्ट्री लगाने का भी ऐलान किया है. 

ये भी पढ़ें: 

क्यों टैरिफ की मार से बच गई इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री? लैपटॉप से लेकर स्मार्टफोन के एक्सपोर्ट पर नहीं लगेगा टैक्स

[ad_2]

‘फुकरे’ और ‘स्त्री 2’ वालों के साथ फिल्म बनाने जा रहे इम्तियाज अली, कॉमेडी में आजमाएंगे हाथ

[ad_1]

फिल्ममेकर इम्तियाज अली खान ने फ्रेंडशिप-डे से पहले अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया है. फिल्ममेकर ‘साइड हीरोज’ नाम की एक नई ड्रामा फिल्म पर काम करेंगे. इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में होंगे.

इस फिल्म में ये तीनों अभिनेता पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे. इम्तियाज अली और महावीर जैन फिल्म्स मिलकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. फिल्म का नाम ‘साइड हीरोज’ है, जिसकी कहानी दोस्ती, पुरानी यादों और जीवन की खुशियों को दोबारा जिंदगी को भरपूर तरीके से जीने पर आधारित होगी.

क्या होगी ‘साइड हीरोज की कहानी

फिल्म की कहानी तीन बचपन के दोस्तों की है, जो कई सालों बाद एक रीयूनियन में मिलते हैं. काफी समय तक एक-दूसरे से बात नहीं करने के बाद, जब वे मिलते हैं, तो उनके जीवन में हंसी और भावनाओं से भरा एक नया सफर शुरू होता है. इस मुलाकात के दौरान वे खुशी का असली मतलब समझते हैं. यह फिल्म भावुक भी होगी और मजेदार भी.

फिल्म का निर्देशन संजय त्रिपाठी कर रहे हैं, जबकि स्क्रिप्ट सिद्धार्थ सेन और पंकज मट्टा ने मिलकर लिखी है.

निर्माता महावीर जैन और मृगदीप सिंह लांबा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह जताया है. उन्होंने कहा, “जो कहानियां दिल से कही जाती हैं और दिल तक पहुंचती हैं, वे हमें हमेशा पसंद आती हैं. ‘साइड हीरोज’ की कहानी से हम तुरंत प्रभावित हो गए. यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो रीयूनियन के दौरान मिलते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि वे इस फिल्म के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. यह फिल्म लाइका प्रोडक्शन्स और महावीर जैन फिल्म्स के साथ विंडो सीट फिल्म्स के सहयोग से बन रही है. ‘साइड हीरोज’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है.

इम्तियाज अली ने एक और फिल्म की थी अनाउंस

इसके अलावा, इम्तियाज अली ने हाल ही में एक और फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. इस फिल्म की शूटिंग भी अगस्त में शुरू होगी.



[ad_2]

Aaj ka Vrishchik Rashifal: धैर्य से काम लें, उधार और विवादों से बचें! पढ़ें 3 अगस्त रविवार का र

[ad_1]

Scorpio Horoscope Today 3 August: वृश्चिक राशिफल 3 अगस्त के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. वृश्चिक राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. ज्योतिष ग्रंथों में चंद्रमा को ग्रहों में मन का कारक कहा जाता है. जिसका सबसे ज्यादा असर मन पर दिखाई देता है. आइए जानते हैं कि आपकी वृश्चिक राशि क्या कहती है.

परिवार राशिफल: आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से कुछ उलझनों वाला हो सकता है. मां का सहयोग किसी बड़ी समस्या से बाहर निकलने में मददगार होगा. बड़े भाई से सलाह लेना फायदेमंद साबित होगा. घर में आध्यात्मिक माहौल बन सकता है जिससे मानसिक शांति मिलेगी.

लव राशिफल: पार्टनरशिप में समय की कमी के कारण जीवनसाथी या प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है. आपसी संवाद में पारदर्शिता बनाए रखें और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है, वरना संबंधों में दरार आ सकती है.

व्यापार राशिफल: चंद्रमा के प्रभाव से अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. बिजनेस में फिजूल की कोशिशें करने से बचें. पार्टनरशिप में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखें, खासतौर पर अकाउंट से जुड़ी बातों में, क्योंकि विरोधी आपके खिलाफ चालें चल सकते हैं.

नौकरी राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बॉस आपकी छोटी-छोटी गलतियों पर नजर रख सकते हैं. किसी भूल के कारण जांच का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में किसी राजनीतिक चाल का शिकार भी होना पड़ सकता है.

युवा और करियर राशिफल: छात्र आज खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं. मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, ऐसे में अनुभवी लोगों या बड़ों से सलाह लेना बेहतर रहेगा. खेल या कला से जुड़े युवा अपने आत्मविश्वास को गिरने न दें, नहीं तो लक्ष्य अधूरा रह सकता है.

धन राशिफल: आज धन के आगमन से ज्यादा व्यय की संभावना अधिक है. बजट से बाहर जाकर खर्च करने की प्रवृत्ति से बचना चाहिए, नहीं तो वित्तीय असंतुलन हो सकता है.

हेल्थ राशिफल: सेहत को लेकर सतर्क रहें. अस्वस्थता और थकावट का अनुभव हो सकता है. हेल्दी डाइट लें और फास्ट फूड से परहेज करें. ध्यान और योग से लाभ मिलेगा.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला

उपाय: आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. इससे मानसिक तनाव कम होगा और शत्रु पक्ष निष्क्रिय होगा.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

प्र. क्या आज वृश्चिक राशि वालों को धन हानि का योग है?
हां, अनावश्यक खर्च बढ़ने के संकेत हैं. इसलिए खर्चों में कटौती और बजट मैनेजमेंट जरूरी है.

प्र. क्या नौकरी में कोई खतरा बन सकता है?
जी हां, बॉस की नजर आपकी कमियों पर है, अतः लापरवाही से बचें और पूर्ण सावधानी से काम करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले.

[ad_2]

तीसरे दिन जायसवाल-आकाशदीप-जडेजा-सुंदर चमके, फिर इंग्लैंड 50/1; गेंदबाजों के भरोसे ओवल में जीत

[ad_1]

भारत और इंग्लैंड के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा पांचवां टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आ गया है. अगर बारिश खलल नहीं डालती है तो फिर इस मैच का नतीजा निकलना तय है. इस टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है. भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में इंग्लैंड ने स्टम्प्स तक एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं. बेन डकेट 34 रनों पर नाबाद हैं. वहीं जैक क्रॉली 14 रनों पर आउट हुए. अब इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन और बनाने हैं तो वहीं भारत को 9 विकेट लेने हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत की जीत अब गेंदबाजों के भरोसे है. 

तीसरे दिन इंग्लैंड की पारी में 13.5 ओवर का खेल हुआ, जैसे ही इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा, अंपायर्स ने दिन की समाप्ति की घोषणा कर दी. मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया. जैक क्रॉली 36 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए. वहीं बेन डकेट तेजी से रन बना रहे हैं. वह 48 गेंद में 34 रनों पर नाबाद हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले हैं. 

भारत ने दिया 374 रनों का लक्ष्य, जायसवाल-आकाशदीप-जडेजा-सुंदर चमके

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ओपनर केएल राहुल 07 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया एक बार फिर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकेगी, लेकिन फिर यशस्वी जायसवाल और आकाशदीप ने कमाल कर दिया. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की. आकाशदीप ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक जड़ा. नाइटवाचमैन के रूप में उतरे आकाशदीप ने 94 गेंद में 12 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली. यशस्वी जायसवाल ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक जड़ा. वह 164 गेंद में 118 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और दो छक्के निकले. 

इसके बाद शुभमन गिल 11 और करुण नायर 17 रन बनाकर आउट हो गए. 229 रनों पर भारत के 5 विकेट गिर गए थे. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 77 गेंद में पांच चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली. ध्रुव जुरेल ने 46 गेंद में 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए. 

सुंदर ने अंत में कर दिया कमाल, जोश टंग ने खोला पंजा

357 रनों पर भारत के 9 विकेट गिरे तो वाशिंगटन सुंदर ने हल्ला बोल दिया. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े. सुंदर ने सिर्फ 46 गेंद में 53 रनों की पारी खेली. वहीं मोहम्मद सिराज 00 पर आउट हुए. प्रसिद्ध कृष्णा जीरो पर नाबाद रहे. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोश टंग ने 125 रन देकर पांच विकेट झटके. इसके अलावा गस एकटिंसन ने 123 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं जैमी ओवरटन को दो विकेट मिले. बता दें कि इस टेस्ट में क्रिस वोक्स चोटिल हो गए हैं. पहली पारी में वह बैटिंग करने नहीं आ सके थे और दूसरी पारी में वोक्स ने गेंदबाजी नहीं की. 

[ad_2]

नदी से मिला था पाकिस्तानी नागरिक का शव, LoC पर भारतीय अधिकारियों ने PAK आर्मी को सौंपा

[ad_1]

नियंत्रण रेखा (LOC) के पार एक दुर्लभ मानवीय कदम उठाते हुए, भारतीय अधिकारियों ने शनिवार (2 अगस्त, 2025) को उत्तरी कश्मीर के करनाह सेक्टर में टीटवाल क्रॉसिंग पॉइंट पर एक पाकिस्तानी नागरिक का शव पाकिस्तान के अधिकारियों को सौंप दिया. शव को कड़ी सुरक्षा और पूरी प्रशासनिक निगरानी में शनिवार (2 अगस्त) की शाम छह बजे सौंप दिया गया.

20 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के केरन घाटी के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास किशनगंगा नदी के किनारे से बरामद होने के बाद से मृतक की पहचान शुरू में अज्ञात थी. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, स्थानीय औकाफ समिति ने शव को दफना दिया, क्योंकि शव के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया था.

पाकिस्तान के DGMO ने भारतीय अधिकारियों से किया था संपर्क

इसके बाद जुलाई महीने में ही, पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) ने औपचारिक रूप से सूचित किया कि मृतक एक पाकिस्तानी नागरिक था और उसे वापस करने का अनुरोध किया. इसके जवाब में कुपवाड़ा के जिला मजिस्ट्रेट ने पहचान सत्यापन और सम्मानजनक तरीके से शव को सौंपने के लिए BNSS की धारा 196 के तहत शव को बाहर निकालने का आदेश दिया.

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सौंपा गया पाकिस्तानी नागरिक का शव

प्रत्यावर्तन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण उप-विभागीय मजिस्ट्रेट करनाह जफर अहमद लोन, तहसीलदार करनाह मोहम्मद अमीन भट और केरन व करनाह दोनों थानों के थाना प्रभारियों ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान चिकित्सा कर्मी और स्थानीय मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उचित कानूनी और मानवीय प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाए. इसके बाद शव को केरन से टीटवाल ले जाया गया और नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सम्मानपूर्वक सौंप दिया गया, जिसे अधिकारियों ने सीमा पार करुणा का एक दुर्लभ कार्य बताया.

भारतीय और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयानों का इंतजार

यह अभियान दोनों पक्षों के बीच समन्वित सैन्य संचार के माध्यम से चलाया गया, जो तनावपूर्ण भू-राजनीतिक संबंधों के बीच भी मृत्यु में सम्मान के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. भारतीय विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के आधिकारिक बयानों का अभी भी इंतजार है क्योंकि शव सौंपने की यह घटना व्यापक क्षेत्रीय और राजनयिक ध्यान आकर्षित कर रही है.

यह भी पढ़ेंः ‘बंधकों को रिहा करो, वरना…’, IDF के चीफ ने गाजा को दी बिना रूके हमला करने की धमकी

[ad_2]

सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला, 143 सालों में पहली महिला प्रमुख

[ad_1]

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 143 साल के लंबे इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी ने इसकी कमान संभाली है. 1993 बैच की सीनियर आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को RPF की महानिदेशक (Director General) नियुक्त किया गया है. भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी थी और अब उन्होंने अधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है.

सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं. उन्हें 31 अक्टूबर 2026 तक रेलवे सुरक्षा बल की DG की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके कार्यभार संभालते ही RPF में एक नया इतिहास रच गया है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी महिला को इस सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया गया है.

तीन दशक से ज्यादा का अनुभव

सोनाली मिश्रा के पास पुलिस सेवा का 30 से ज्यादा वर्षों का अनुभव है. RPF की जिम्मेदारी लेने से पहले वे मध्य प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल में एडीजी और MP पुलिस अकादमी की निदेशक जैसे अहम पदों पर रह चुकी हैं. इसके अलावा, वे CBI, BSF और संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो शांति मिशन जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म्स पर भी काम कर चुकी हैं.

मिला है प्रेसिडेंशियल और पुलिस मेडल

उनकी सेवा को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है. उन्हें प्रेसिडेंशियल पुलिस मेडल और पुलिस मेडल से नवाजा जा चुका है. ये पुरस्कार उनकी समर्पण भावना और निष्कलंक सेवा को मान्यता देते हैं.

DG बनने के बाद क्या कहा सोनाली मिश्रा ने?

पदभार संभालने के बाद सोनाली मिश्रा ने अपने पहले बयान में कहा कि वह RPF के आदर्श वाक्य “यशो लभस्व” – यानी सतर्कता, साहस और सेवा – को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी. उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए सरकार और विभाग का आभार व्यक्त किया.

DG RPF को कितनी मिलती है सैलरी?

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का मूल वेतन 2,25,000 रुपये प्रति माह होता है. इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. यह पद RPF में सबसे वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पदों में से एक है, जिसकी जिम्मेदारी पूरे देश की रेलवे सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित करना होता है.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भारत ने 1 साल में साइबर अपराधियों के हाथों गंवाए 22842 करोड़, रिपोर्ट में हुआ चौंकानेवाला खुलास

[ad_1]

Cyber Crime Cases: भारत में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली बेस्ड मीडिया और टेक कंपनी डेटालीड्स की हाल ही में एक रिपोर्ट में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. इसमें बताया गया है कि साल 2024 में साइबर फ्राडॅ्स के चलते भारत को 22,842 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

‘Contours of Cybercrime: Persistent and Emerging Risk of Online Financial Frauds and Deepfakes in India’ की टाइटल के साथ डेटालीड्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2024 में हुआ यह नुकसान 2023 में हुए 7,465 करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना और 2022 में 2,306 करोड़ रुपये से लगभग 10 गुना ज्यादा है. 

इस साल इतने नुकसान का है अनुमान 

गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) का अनुमान है कि इस साल भारतीयों को 1.2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा. साइबर अपराध की शिकायतों की संख्या में भी हाल के दिनों में उछाल आया है. अकेले 2024 में ही लगभग बीस लाख शिकायतें दर्ज की गईं, जो पिछले साल लगभग 15.6 लाख थीं और 2019 में दर्ज की गई शिकायतों से यह दस गुना ज्यादा है.

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर क्राइम को लेकर बढ़ती शिकायतों और हो रहे नुकसान से यह पता चलता है कि भारत के डिजिटल अपराधी अधिक चालाक और स्मार्ट होते जा रहे हैं और लगभग 290 लाख बेरोजगार लोगों के इस देश में उनकी संख्या बढ़ रही है. 

बैंक रिलेटेड फ्रॉड भी हो रहे खूब

इस दौरान बैंक रिलेटेड फ्रॉड के मामलों में भी गजब का उछाल आया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025-26 के पहले छह महीनों में ऐसे मामलों की संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग आठ गुना बढ़ी है और इस दौरान हुए नुकसान की राशि भी 2,623 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,367 करोड़ रुपये हो गई है. इनमें से 60 परसेंट धोखाधड़ी के मामले प्राइवेट सेक्टर्स के बैंकों से जुड़े हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा 25,667 करोड़ रुपये का नुकसान सरकारी बैंक के ग्राहकों को हुआ है. 

ये भी पढ़ें: 

भले हो रही देरी लेकिन जरूर मिलेगी नौकरी… TCS ने जॉब ऑफर्स को लेकर श्रम मंत्रालय को दिया आश्वासन

[ad_2]

पतंजलि में चिकित्सा क्रांति: एम्स, टाटा कैंसर और सर गंगा राम के सहयोग से नई शुरुआत

[ad_1]

पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अनामयम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया. सम्मेलन आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के एकीकरण और समन्वय के उद्देश्य से एक वैश्विक मंच प्रदान करने को लेकर आयोजित किया गया था. सम्मेलन में 16 राज्यों के करीब 200 शैक्षणिक संस्थानों से 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफ लाइन माध्यम से प्रतिभाग किया.

सम्मेलन में देश के विभिन्न उच्च चिकित्सा और शिक्षण संस्थाओं के चिकित्सा विशेषज्ञ, शोधकर्ता, नीति निर्माताओं और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए. इस अवसर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पूज्य स्वामी रामदेव महाराज ने बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि कि जल्द ही लोक कल्याण को देखते हुए एम्स, टाटा कैंसर चिकित्सालय और सर गंगा राम हॉस्पिटल के सहयोग से पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सालय में आधुनिक पद्धति से अल्प व्यय में विश्वस्तरीय उपचार किया जाएगा. 

शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

उद्घाटन सत्र में योग गुरु स्वामी रामदेव, पतंजलि विवि के कुलपति और आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण सहित अतिथियों ने तीन अहम पुस्तक आयुर्वेद अवतरण, इंटीग्रेटेड पैथी और सम्मेलन की सार पुस्तिका का विमोचन भी किया. इस दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड से पहुंचे डॉ श्रेया, डॉ राधिका और डॉ मुकेश और पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण के बीच शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने को परस्पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया. 

स्वामी रामदेव ने साक्ष्य आधारित चिकित्सा के साथ एकीकृत चिकित्सा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चिकित्सा विज्ञान लोक कल्याण के लिए होना चाहिए, धनोपार्जन के लिए नहीं. आचार्य बालकृष्ण ने विश्व भर में प्रख्यात 9 चिकित्सा पद्धतियों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आयुर्वेद अपनी क्षमताओं के कारण जबकि अन्य पद्धतियां स्थान विशेष या परंपरा के कारण जानी जाती हैं. उन्होंने महर्षि चरक और आचार्य सुश्रुत के कालखंड के बारे में शास्त्रीय प्रमाण, भौगोलिक और ऑकियोलोजिकल प्रमाण के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सालय में आधुनिक चिकित्सा पद्धति द्वारा अल्प व्यय में विश्वस्तरीय उपचार होगा और चिकित्सा के नाम पर षड्यंत्र ओर लूट को समाप्त करने का काम किया जाएगा. 

केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेडी, डॉ विपिन कुमार महासचिव एकीकृत आयुष परिषद, डॉ सुनील आहुजा, पदमश्री डॉ बीएन गंगाधर अध्यक्ष राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, डॉ विशाल मागो प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष बर्न और प्लास्टिक सर्जरी एम्स ऋषिकेश ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. कार्यक्रम के प्रथम सत्र आयुष का प्रारंभ डॉ बीएन गंगाधर अध्यक्ष राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और प्रोफेसर डी गोपाल सी नंदा अध्यक्ष सशक्त समिति आयुष मंत्रालय ओडिशा सरकार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इसमें 5 वक्ताओं क्रमश: प्रोफेसर वैद्य राकेश शर्मा गुरु रविदास आयुर्वेद विवि होशियारपुर, पंजाब, डॉ मनु मल्होत्रा प्रोफेसर और विभागध्यक्ष ईएनटी विभाग एम्स ऋषिकेश, प्रोफेसर पुलक मुखर्जी प्रोफेसर फार्मास्यूटिकल टेक्नॉलजी विभाग जादवपुर विवि कोलकाता ने अपने शोध प्रस्तुत किए. 

पतंजिल आयुर्वेद ने प्रस्तुत किए शोध

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में समग्र नैदानिक प्रकरण चर्चा का प्रारंभ प्रोफेसर डॉ गोपाल सी नंदा और प्रोफेसर पुलक मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. जिसमें तीन रोगों क्रमश: सीओपीडी के निदान पर दो वक्ताओं क्रमश: प्रोफेसर डॉ मीनाक्षी धर, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष, जरा विज्ञान विभाग एम्स ऋषिकेश और डीसीबी धनराज अधिष्ठाता, स्नातकोत्तर शिक्षा, काया चिकित्सा विभाग, पतंजिल आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर से अपने शोध प्रस्तुत किए गए. इसके बाद भगंदर के निदान पर प्रोफेसर पी हेमंता कुमार राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान मानद विवि जयपुर और प्रोफेसर सचिन गुप्ता शल्य चिकित्सा विभाग पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा अपने शोध प्रस्तुत किए गए. इसी क्रम में रोग निवारण विधि डॉ रमण संतरा और डॉ धीरज कुमार त्यागी प्रोफेसर स्वास्थ्यवृत और योग विभाग पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय और डॉ मोनिका पठानिया चिकित्सा विभाग एम्स ऋषिकेश की ओर से अपने शोध प्रस्तुत किए गए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

पाकिस्तानी इवेंट में जा रहे थे कार्तिक आर्यन? FWICE की चेतावनी के बाद दी सफाई

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को लेकर ऐसी खबरें थीं कि वो पाकिस्तानी इवेंट ‘आजादी उत्सव’ में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले हैं. ऐसे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर को लेटर लिखकर चेतावनी दी कि वो इस इवेंट का हिस्सा ना बनें. अब कार्तिक आर्यन ने इस मामले पर सफाई दी है और बताया है कि उनका ऐसे किसी इवेंट को अटेंड करने का कोई प्लान नहीं है.

कार्तिक आर्यन की टीम ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है- ‘कार्तिक आर्यन किसी भी तरह से इस इवेंट से जुड़े नहीं हैं. उन्होंने इस इवेंट में हिस्सा लेने की कभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. हमने ऑर्गनाइजर्स से कॉन्टैक्ट किया है और उनके नाम और तस्वीर वाले सभी प्रमोशनल पोस्टर को हटाने की रिक्वेस्ट की है.’



FWICE ने दी थी चेतावनी
FWICE ने पहले कार्तिक आर्यन को एक लेटर लिखकर चेताया था. इसमें लिखा था- ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) गहरी चिंता और जिम्मेदारी के साथ आपके ध्यान में 15 अगस्त 2025 को ह्यूस्टन, अमेरिका में होने वाले आजादी उत्सव – भारतीय स्वतंत्रता दिवस नाम के एक इवेंट में आपकी भागीदारी से जुड़ा एक मामला लाता है. अटैच्ड पोस्टर के मुताबिक आपको इस इवेंट के चीफ गेस्ट के तौर दिखाया जा रहा है.’

‘ये खास इवेंट एक पाकिस्तानी रेस्तरां…’
लेटर में आगे लिखा था- ‘भले ही ऐसे इवेंट्स विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए गर्व और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का जरिया होते हैं. लेकिन हमें आपको ये बताते हुए अफसोस हो रहा है कि ये खास इवेंट एक पाकिस्तानी रेस्तरां, आगाज रेस्तरां एंड कैटरिंग, जिसके मालिक मिस्टर शौकत मारेडिया हैं, होस्ट कर रहे हैं. हमारा मानना है कि आपको ऑर्गनाइजर के बैकग्राउंड के बारे में पूरी जानकारी नहीं रही होगी. अगर ऐसा है तो हम आपसे इस इवेंट से अपनी भागीदारी तुरंत वापस लेने की अपील करते हैं.’

लेटर में आखिर में लिखा था- ‘लेकिन अगर आपको इसकी जानकारी थी, तो ये और भी ज्यादा चिंता की बात है और हम सफाई चाहते हैं. इसके साथ ही ऐसे संगठनों से तुरंत दूरी बनाए रखने की उम्मीद करते हैं.’

कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे. अब वो दिवाली पर रिलीज हो रही एक रोमांटिक फिल्म में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला लीड रोल में होंगी. इसके अलावा कार्तिक के पास अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ भी है जो 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होगी.



[ad_2]