केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

[ad_1]

बॉलीवुड की दुनिया और राजनीति की गलियों में अपने नाम की चमक बिखेरने वाली दो महिलाओं की शैक्षणिक यात्रा इन दिनों चर्चा में है. एक ओर हैं एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और खुद एक सफल एक्ट्रेस – अथिया शेट्टी, और दूसरी तरफ हैं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की बीजेपी विधायक – रिवाबा जडेजा. दोनों ही महिलाएं अपनी शिक्षा और करियर के कारण युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं.

ग्लैमर गर्ल ने कहां से की पढ़ाई?

अथिया शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अभिनय में रुचि दिखाना शुरू कर दिया था. बॉलीवुड में आने से पहले अथिया ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) से फिल्ममेकिंग और लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने अभिनय की तकनीकी और क्रिएटिव बारीकियां अच्छी तरह सीखी थीं.

केएल राहुल से कब हुई थी शादी?

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी. यह शादी एक निजी समारोह में मुंबई से करीब 82 किलोमीटर दूर खंडाला में अथिया के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी के फार्महाउस जहान में हुई. इस इवेंट में सिर्फ बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे. दोनों की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हुई थीं, जिसमें मेहंदी, संगीत, और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग प्रोग्राम शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला, 143 सालों में पहली महिला प्रमुख बनीं

इंजीनियर से विधायक तक का सफर

रिवाबा जडेजा का जन्म 5 सितंबर 1990 को गुजरात में हुआ था. उनका परिवार शिक्षा और सेवा से जुड़ा रहा है. पिता एक सफल बिजनेसमैन हैं और मां रेलवे अधिकारी रह चुकी हैं. रिवाबा ने राजकोट से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर आत्मीय इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की.

इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी विषय में डिग्री लेने के बाद भी रिवाबा की रुचि सामाजिक कार्यों में बनी रही. उन्होंने महिला शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर काम किया और कई कार्यक्रमों में भाग लिया. यहीं से उनका झुकाव राजनीति की ओर हुआ और 2022 में वे गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर सीट से विधायक बनीं.

रविंद्र जडेजा को कैसे किया क्लीन बोल्ड?

रविंद्र जडेजा और रिवाबा सोलंकी की शादी 17 अप्रैल 2016 को गुजरात के राजकोट में हुई थी. राजपूताना अंदाज में हुई इस शादी में केवल करीबी लोग शामिल थे. इसकी तैयारियां 15 अप्रैल से शुरू हो गई थीं, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे समारोह शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: फिनलैंड में पढ़ाई का सपना? वीजा इंटरव्यू में पूछे जाएंगे ये सवाल, खाते में होना चाहिए इतना पैसा!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

पुष्पा-2 के गाने पर कॉलेज स्टूडेंट्स ने जमकर किया डांस! हर एक ठुमके पर दिल हार बैठे यूजर्स

[ad_1]

सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉलेज के छात्रों का एक जबरदस्त डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ‘पुष्पा 2’ फिल्म के लेटेस्ट गाने ‘अंगारे’ पर छात्र-छात्राएं कैंपस में रंग जमाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो-दो लोगों के ग्रुप में कॉलेज स्टूडेंट्स पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ गाने की धुन पर झूम रहे हैं. उनके डांस मूव्स, कॉन्फिडेंस और जोश देखकर लोग कह रहे हैं “ये तो कॉलेज के अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना हैं.” वीडियो देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे और इन छात्रों के ठुमको पर फिदा हो जाएंगे.

कॉलेज स्टूडेंट्स ने डांस से बांधा समां

सबसे ज्यादा नजरें खींच रही है लाल रंग की साड़ी में एक छात्रा, जिसने आते ही समा बांध दिया. हवा में लहराती उसकी साड़ी, खुले बाल और एक्सप्रेशन ऐसे कि मानो खुद ‘श्रीवल्ली’ मैदान में उतर आई हो. लड़की एक-एक स्टेप ऐसे रख रही है जैसे रिहर्सल नहीं बल्कि जन्म से ही ‘पुष्पा’ की फैन हो. उसके साथ थिरकता लड़का भी कम नहीं. उसने गले में गमछा डाला हुआ है, पैर पटकता है, जमीन से उछलता है और हर स्टेप पर ऐसा एक्शन करता है कि कैमरा भी बार-बार उसी पर फोकस करने लगता है. दोनों की केमिस्ट्री ऐसी कि पूरा कॉलेज स्टाफ भी अपनी कुर्सी छोड़ने पर मजबूर हो गया.


लाखों बार देखा गया वीडियो

वीडियो में लड़की लड़के का भरपूर साथ देती दिखाई दे रही है. कभी उसके कंधे पर झूमकर ठुमके लगा रही है. कॉलेज का ये डांस लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. लाखों बार देखने के बाद भी लोगों का इस वीडियो से मन नहीं भर रहा है जिसके बाद यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स हुए गदगद

आपको बता दें कि वीडियो को lekhna_l नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या शानदार डांस किया है. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह के डांस करके अश्लीलता फैलाने वालों को अच्छा मैसेज दिया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….बहुत खूब, क्या डांस किया है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


इस रक्षाबंधन पर बहन को दें शानदार गिफ्ट! सेल में 700 रुपये से कम में मिल रहे ये तगड़े गैजेट्स

[ad_1]

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व नज़दीक आ चुका है. यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और मजबूती का प्रतीक होता है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें तोहफे देते हैं. इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा. अगर आप भी इस खास दिन पर अपनी बहन को कोई टेक्नोलॉजी से जुड़ा लेकिन बजट में रहने वाला गिफ्ट देना चाहते हैं तो Amazon और Flipkart पर आपके लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं. जानिए कौन से हैं वो शानदार गैजेट्स जो 500 रुपये से थोड़े ही ऊपर में आपकी बहन को खुशी दे सकते हैं.

Triggr Ultrabuds N1 Neo

अगर आपकी बहन म्यूजिक की शौकीन हैं तो Triggr के ये ईयरबड्स बेहतरीन तोहफा हो सकते हैं. ये Flipkart पर करीब 599 रुपये में उपलब्ध हैं. 13mm ड्राइवर्स के साथ ये 40 घंटे का लंबा प्लेबैक देते हैं. Bluetooth 5.3 तकनीक और टच कंट्रोल के साथ इनमें इन-बिल्ट माइक भी है. 10 मीटर की वायरलेस रेंज के साथ ये बेहद सुविधाजनक हैं.

Hammer Ultra Charge Power Bank

अगर आपकी बहन मोबाइल या गैजेट्स का ज़्यादा इस्तेमाल करती हैं, तो 10,000mAh की बैटरी क्षमता वाला यह पॉवर बैंक एक बहुत उपयोगी गिफ्ट हो सकता है. Amazon पर यह करीब 649 रुपये में मिल रहा है. इसमें Type-C PD पोर्ट और दो USB पोर्ट मौजूद हैं और यह 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

boAt Stone 135 Bluetooth Speaker

यह पोर्टेबल स्पीकर Flipkart पर 699 रुपये की कीमत में मिल रहा है और 11 घंटे तक का प्लेबैक देता है. इसमें Bluetooth 5.0 की सुविधा है और यह 10 मीटर तक की रेंज में काम करता है. 5W RMS आउटपुट के साथ इसका साउंड क्वालिटी काफ़ी दमदार है.

Portronics Toofan USB Fan

अगर आपकी बहन मेकअप करती हैं या उन्हें गर्मी जल्दी लगती है, तो यह पोर्टेबल फैन एक प्यारा और व्यावहारिक गिफ्ट हो सकता है. यह Amazon पर 699 रुपये में उपलब्ध है. 2000mAh बैटरी और 7,800 RPM स्पीड के साथ यह 4.5 घंटे तक लगातार चल सकता है.

Philips Hair Dryer

Flipkart पर 534 रुपये में मिलने वाला यह Philips हेयर ड्रायर खास महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है. 1,000W की पावर, दो हीट और स्पीड सेटिंग्स, और 1.5 मीटर की कॉर्ड के साथ यह एक शानदार स्टाइलिंग गैजेट है. इसकी 4.3-स्टार रेटिंग इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है.

यह भी पढ़ें:

छात्रों के लिए बड़ा तोहफा! ChatGPT में आया नया फीचर, अब पढ़ाई में मिलेगी मदद, जानें कैसे मिलेगा फायदा

[ad_2]

नेट प्रॉफिट 1000 करोड़ के पार, रेवेन्यू ने भी लगाई छलांग; फोकस में रहेंगे Tata Power के शेयर

[ad_1]

Tata Power Q1FY26 Result: टाटा ग्रुप (Tata Group) की पावर कंपनी टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (Tata Power Company) ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने जून तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. कारोबारी साल 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी ने 9.2 परसेंट की उछाल के साथ 1,060 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 971 करोड़ रुपये था. कंपनी के प्रॉफिट को लेकर 1022 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था. 

रेवेन्यू भी अनुमानों से बेहतर 

रेवेन्यू के मामले में भी टाटा पावर ने एनालिस्ट्स के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है. वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 4.3 परसेंट की बढ़त दर्ज करते हुए कंपनी ने 18035 करोड़ करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है. जबकि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में यह 17294 करोड़ रुपये था और एनालिस्ट्स ने 17,866 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का अनुमान लगाया था. वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का एबिटा भी 15.4 परसेंट बढ़कर 4,139 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,587 करोड़ रुपये था. 

क्लीन एनर्जी और डिस्ट्रीब्यूशन से मिला सहारा

इस पर टाटा पावर के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्ट प्रवीर सिन्हा ने कहा, हम अपने सभी बिजनेस वर्टिकल्स में मजबूत प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 26 की शानदार शुरुआत की है. रिन्यूऐबल एनर्जी के हमारे पोर्टफोलियो का परफॉर्मेंस उम्मीदों से बेहतर रहा क्योंकि हम क्लीन एनर्जी चेन में बड़े पैमाने पर इनोवेशन और एफिशिएंसी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. जेनरेशन, ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन के बिजनेस की बदौलत हमें फायदा पहुंचा है. 

कई और भी प्रोजेक्ट्स पर चल रही बात

उन्होंने कहा कि 2030 तक 4 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने के कंपनी के लक्ष्य के अनुरूप महाराष्ट्र में अपने डिस्ट्रीब्यूशन का दायरा बढ़ाने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है. कंपनी के पावर जेनरेशन की कैपेसिटी 26 गीगावाट की है, जिसमें से 65 परसेंट एनर्जी का सोर्स ग्रीन एनर्जी है. 

सीईओ ने बताया कि कंपनी मुंद्रा में अपने 4,000 मेगावाट (MW) के कोल बेस्ड अल्ट्रा-मेगा पावर प्लांट (UMPP) के लिए पांच राज्यों (गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा) के साथ बातचीत कर रही है. अगस्त पर किसी सहमति की उम्मीद है और फिर प्लान पर आगे काम किया जाएगा.

सिन्हा ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए निर्धारित 26000 करोड़ रुपये में से पहली तिमाही में 3700 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. कंपनी ने पहली तिमाही में 652 मेगावाट के प्रोजेक्ट्स चालू किए, जिनमें से 94 मेगावाट की अपनी खुद की और 560 मेगावाट की थर्ड पार्टी ईपीसी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. 

कंपनी ने कहा कि उसकी टोटल ऑपरेश्नल कैपेसिटी 5.6 गीगावाट (4.6 गीगावाट सौर और 1 गीगावाट पवन) है, और वित्त वर्ष 26 की अगली तीन तिमाहियों के दौरान इसे 1.6 गीगावाट और बढ़ाने का प्लान है. 

फोकस में रहेंगे शेयर 

शुक्रवार (1 अगस्त) को नतीजे से पहले टाटा पावर के शेयर 2.11 परसेंट गिरकर  389.30  रुपये पर बंद हुए. 27 सितंबर 2024 में इसका शेयर 52 वीक के अपने हाई लेवल 494.85 रुपये पर पहुंच गया था. साल 2025 का इसका लो लेवल 17 फरवरी को 326.25 रुपये पर रहा. बीते हफ्ते शेयर में 1.56 परसेंट की गिरावट आई, जबकि पिछले 2 हफ्तों में 4.5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. हालंकि, बीते 6 महीनों में इसमें 5 परसेंट का उछाल भी आया है. अब सोमवार को इसके शेयर फोकस में रहेंगे. 

ये भी पढ़ें:

आभूषण से दवाएं तक… भारत पर ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ से अमेरिका में क्या-क्या हो जाएगा महंगा

[ad_2]

तालाब ने मोह लिया मन! पानी देखते ही खुशी से उछल उठा हाथी का बच्चा, वीडियो देख बन जाएगा दिन

[ad_1]

अगर आपको लगता है कि सिर्फ इंसान ही अपनी मां को देखकर बेकाबू हो जाते हैं तो एक बार ये वीडियो जरूर देखिए, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. किसी लोकल चिड़ियाघर के तालाब में शूट किए गए इस वीडियो में इंसान नहीं, बल्कि एक नन्हा हाथी अपनी मां को देखकर ऐसा रिएक्शन देता है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं और चेहरे पर मुस्कान खुद-ब-खुद आ जाती है. वीडियो की शुरुआत में हाथी का ये छोटा सा बच्चा जमीन पर एक पालतू कुत्ते के साथ खेलता दिखाई देता है. दोनों की मस्ती और दोस्ती दिल को छू जाती है. लेकिन तभी उसकी नजर तालाब में नहाती अपनी मां पर पड़ती है और फिर जो होता है, वो हर किसी को हंसा रहा है.

मां के साथ तालाब में मस्ती करता दिखा नन्हा हाथी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मां को पानी में देख हाथी का ये नन्हा राजकुमार बिना एक पल गंवाए अपनी छोटी-छोटी टांगों से तालाब की ओर दौड़ लगाता है. तेजी इतनी कि खुद को संभाल नहीं पाता और छलांग लगाने के चक्कर में तालाब में लुढ़ककर गिर पड़ता है. लेकिन उसे इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं होती, क्योंकि उसकी मंजिल मां की ममता है. पानी में गिरते ही वो सीधे अपनी मां के पास पहुंचता है और फिर दोनों तालाब में छपछप करते हुए ऐसे खेलते हैं जैसे पूरी दुनिया उनके लिए रुक गई हो. इतना ही नहीं, तालाब में एक केयर टेकर भी मौजूद है जो पानी के पाइप से प्रेशर मारकर इस नन्हें हाथी को छेड़ रहा है.


दिल छू रहा वायरल वीडियो

वीडियो में न कोई बनावट है, न कोई संवाद. बस एक मासूम बच्चा है, उसकी ममता की मूरत मां है और एक तालाब है जो दोनों की खुशी का गवाह बन गया है. जिस तरह इंसान का बच्चा दौड़कर मां की गोद में जाता है, वैसे ही ये नन्हा हाथी भी अपनी मां की बाहों में पहुंचकर सुकून पा रहा है. इस वीडियो ने लोगों को ये अहसास दिला दिया कि भावनाएं सिर्फ शब्दों से नहीं, भावनाओं से जिंदा रहती हैं फिर चाहे वो इंसान हों या जानवर.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स हुए गदगद

वीडियो को tuskershelter नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…जहां मां होती है फिर बच्चे किसी की परवाह नहीं करते. एक और यूजर ने लिखा…मां को देखकर वो पानी में कूद गया हाय. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इंटरनेट पर आज का सबसे प्यारा वीडियो.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


1500KG पेलोड क्षमता और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से लैस… जानें चीन से PAK को मिले Z-10ME-02 अटै

[ad_1]

चीन की तरफ से पाकिस्तान को Z-10ME-02 हेलीकॉप्टर की डिलीवरी आधिकारिक तौर पर 2 अगस्त को कर दी गई. मुल्तान आर्मी एविएशन बेस पर आयोजित समारोह में इन हेलीकॉप्टरों को पाकिस्तान आर्मी एविएशन कॉर्प्स (PAA) में शामिल किया गया. इस मौके पर पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने खुद इसकी अध्यक्षता की और इन हेलीकॉप्टरों का लाइव प्रदर्शन देखा.

चीन से नए हेलीकॉप्टर मिलने के बाद पाकिस्तान ने अपने दशकों पुराने बेल AH-1F/S कोबरा हेलीकॉप्टरों को रिटायर कर दिया है और अब तकनीकी रूप से उन्नत चीनी अटैक हेलीकॉप्टरों को अपनाने का रास्ता चुना है. हालांकि, यह फैसला तकनीकी प्रदर्शन की जगह राजनीतिक दबाव के तहत लिया गया लगता है क्योंकि पहले Z-10 का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा था और पाकिस्तान के अधिकारियों ने टेस्टिंग के लिए आए इन हेलीकॉप्टरों को वापस भेज दिया था. 

Z-10ME-02 की क्या हैं विशेषताएं?  

Z-10ME-02 एक डबल इंजन अटैक हेलीकॉप्टर है जिसे चीन की चांगहे एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (CAIC) ने तैयार किया है. इसका वजन 7.2 टन है और यह 1500 किलोग्राम तक पेलोड उठा सकता है. लंबाई 14.2 मीटर है और इसे विभिन्न प्रकार की मिसाइलों और रॉकेट से लैस किया जा सकता है. इसमें एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, लेजर-गाइडेड रॉकेट, एयर-टू-एयर मिसाइल, मिनिएचर क्रूज मिसाइल (CM-501X) और NLoS (नॉन लाइन ऑफ साइट) क्षमता है.

इस हेलीकॉप्टर में एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जैसे, इंजन इनटेक फिल्टरेशन सिस्टम, सिरेमिक आर्मर प्लेटिंग, एडवांस डिफेंसिव एड सूट और मिसाइल अलर्ट और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग सिस्टम मौजूद है. इसका मकसद दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से खुद को सुरक्षित रखते हुए सटीक स्ट्राइक करना है.

PAK ने पहले खारिज किया Z-10 और अब क्यों अपनाया? 

2021 में जब चीन ने तीन Z-10 पाकिस्तान को परीक्षण के लिए दिए थे, तब प्रदर्शन के अभाव में उन्हें अस्वीकार कर दिया गया था, लेकिन अब उन्हीं हेलीकॉप्टर्स को एक अपग्रेडेड वर्जन के रूप में स्वीकार कर लेना यह दर्शाता है कि पाकिस्तान अमेरिका और तुर्की के विकल्पों के विफल होने के बाद मजबूरी में इस विकल्प की ओर गया. अमेरिका से AH-1Z Viper और तुर्की से T129B ATAK के सौदे अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से नहीं हो पाए, जिससे पाकिस्तान को चीन की ओर देखना पड़ा.

भारत के पास स्वदेशी LCH प्रचंड और अपाचे AH-64E 

भारत पहले से ही दो प्रमुख अटैक हेलीकॉप्टरों के साथ तैयार है. LCH प्रचंड (स्वदेशी), जो ऊंचाई वाले इलाकों में ऑपरेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है. ये हल्का और ज्यादा maneuverable है. इसे कारगिल जैसे इलाकों में तैनात किया जा सकता है. दूसरा है अमेरिकी अपाचे AH-64E गार्जियन. ये दुनिया का सबसे एडवांस अटैक हेलीकॉप्टर में से एक है. ये 10.4 टन वजन है और 2500 किलोग्राम पेलोड क्षमता रखता है. ये हेलफायर मिसाइल, 30mm चेन गन, लॉन्गबो रडार से लैस है. तकनीकी और विश्वसनीयता के मामले में Z-10ME-02, अपाचे के मुकाबले पीछे है. खासकर सेंसर, रेंज, पेलोड और प्रूवन ट्रैक रिकॉर्ड के नजरिए से.

क्या इससे बदल जाएगा पावर बैलेंस? 

Z-10ME-02 की तैनाती पाकिस्तान की सेना की मारक क्षमता को जरूर बढ़ाती है, लेकिन यह भारत के अपाचे और LCH प्रचंड जैसे प्लेटफॉर्म्स के समकक्ष नहीं ठहरता. भारत के पास पहले से ही अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में परीक्षण किए गए और सफल ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए अटैक हेलीकॉप्टर्स हैं. इसके अलावा भारत के हेलीकॉप्टर टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ा रहा है, जिससे उसे दीर्घकालिक सामरिक लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: भारत में बंद हुई गोरखा सैनिकों की भर्ती का इंग्लैंड ने उठाया फायदा, खड़ी की नेपाली सैनिकों की नई रेजिमेंट

[ad_2]

Last Sawan Somwar: सावन का अंतिम सोमवार व्रत 4 अगस्त को, राशि अनुसार शिवलिंग पर मंत्र के साथ चढ

[ad_1]

सावन या श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई से हुई थी जिसकी समाप्ति रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त हो जाएगी. इस बीच चार सावन सोमवार व्रत पड़े. अंतिम या चौथा सावन सोमवार व्रत 4 अगस्त 2025 को रखा जाएगा. शिवजी की कृपा पाने के लिए यह दिन एक शुभ अवसर की तरह होता है.

धार्मिक मान्यता है कि पूरे सावन माह में भगवान शिव का वास भूलोक में होता है और वे भक्तो पर अपनी कृपा बरसाते है. इसलिए इस पूरे माह भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना में लीन रहते हैं. खासकर सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. इस दिन व्रत रखने का विधान है. तीन सावन सोमवार बीतने के बाद अब सावन माह के अंतिम सोमवार का व्रत 4 अगस्त को है.

वैसे तो भोलेबाबा स्वभाव से बहुत सरल प्रकृति के होते हैं और इन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष पकवान या दुर्लभ वस्तुओं की जरूरत नहीं होती. बल्कि भगवान शिव तो ऐसी चीजों से प्रसन्न हो जाते हैं जोकि प्रकृति से जुड़ी होती हैं और आसानी से सभी स्थानों पर मिल जाती है. ऐसे में सावन के आखिरी सोमवार पर भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए आप अपनी राशिनुसार शिवलिंग पर मंत्रजाप करते हुए कुछ चीजें चढ़ा सकते हैं. इससे शिव प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देंगे.

 राशि अनुसार शिवलिंग पर मंत्र के साथ चढ़ाएं ये चीज

मेष राशि (Aries)ॐ महाकालाय नमः मंत्र का जाप करते हुए जल में गुड़ जालकर शिवलिंग का अभिषेक करें.

वृषभ राशि (Taurus)- जल मिश्रित दूध चढ़ाएं से अभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए दही और चंदन और सफेद फूल चढ़ाएं.

मिथुन राशि (Gemini)- ॐ त्र्यम्बकाय नमः मंत्र का जाप करते हुए गन्ने के रस से शिवलिंग अभिषेक करें और तीन बेलपत्र चढ़ाएं.

कर्क राशि (Cancer)- ॐ चन्द्रशेखराय नमः मंत्र का जाप करते हुए देसी घी से शिवलिंग का अभिषेक करें.

सिंह राशि (Leo)- गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करें और गेहूं चढ़ाएं. साथ ही ॐ रुद्राय नमः मंत्र का जाप करें.

कन्या राशि (Virgo)- गन्ने के रस से शिवलिंग अभिषेक करें, ॐ हराय नमः मंत्र का जाप करें और भांग का पत्ता चढ़ाएं.

तुला राशि (Libra)- ॐ ईशानाय नमः मंत्र का जाप करते हुए दूध से शिवलिंग अभिषेक करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- पंचामृत से शिवलिंग अभिषेक करें और मिश्री का भोग लगाएं. साथ ही ॐ नीलकण्ठाय नमः मंत्र का जाप करे.

धनु राशि (Sagittarius)- ॐ शिवाय नमः मंत्र का जाप करते हुए केसर युक्त दूध से शिवलिंग अभिषेक करें. शिवलिंग पर पीले फूल और बेलपत्र चढ़ाएं.

मकर राशि (Capricorn)- गंगाजल से शिवलिंग अभिषेक करें. ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें और एक मुट्ठी अक्षत चढ़ाएं.

कुंभ राशि (Aquatious)- जल में सफेद तिल डालकर अभिषेक करें और ॐ भोलानाथाय नमः मंत्र का जाप करें.

मीन राशि (Pisces)- शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें और ॐ पशुपतये नमः मंत्र का जाप करें.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. राशि पता न हो तो किस मंत्र का जाप करें?

A. अगर आपको अपनी राशि पता न हो तो ‘ऊं नम: शिवाय:’ मंत्र का जाप कर सकते हैं.

Q. मंत्र का जाप कितनी बार करना चाहिए?

A. मंत्र जाप 108 बार या एक माला करना चाहिए. कम से कम 11 या 21 भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rakshabandhan 2025: क्या रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन को व्रत रखना चाहिए?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

3 अगस्त 2025, दैनिक पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ जानें

[ad_1]

Hindi Panchang 3 अगस्त 2025: 3 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सावन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार है. नवमी तिथि मां दुर्गा की मानी जाती है. ऐसे में इस दिन सूर्य देव और मां भगवती की उपासना करना शुभ फलदायी होगा. रोग-दोष परेशान कर रहे हैं तो इस दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

3 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 3 August 2025)












तिथि

नवमी (2 अगस्त 2025, सुबह 7.23 – 3 अगस्त 2025, सुबह 9.42)

वार रविवार
नक्षत्र विशाखा
योग शुक्ल, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 7.17
चंद्रोदय
दोपहर 2.25
चंद्रोस्त
रात 12.43, 4 अगस्त
चंद्र राशि
वृश्चिक

चौघड़िया मुहूर्त












सुबह का चौघड़िया
चर सुबह 7.25 – सुबह 9.05
लाभ सुबह 9.05 – सुबह 10.46
अमृत सुबह 10.46 – दोपहर 12.27
   
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 7.11 – रात 8.30
अमृत रात 8.30 – रात 9.49
चर रात 9.49 – रात 11.08

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)







राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) शाम 5.30 – रात 7.11
यमगण्ड काल दोपहर 12.27 – दोपहर 2.08
गुलिक काल दोपहर 3.49 – शाम 5.30
आडल योग
सुबह 6.45 – सुबह 5.44, 4 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 3 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा वृश्चिक
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





सिंह राशि मन में दबी इच्छा पूरी होगी. वाहन सुख मिल सकता है. प्रॉपर्टी के कार्य में लाभ मिलेगा.
मकर राशि बिजनेस में अच्छा लाभ कमाएंगे. विद्यार्थी वर्ग के लिए ये दिन अनुकूल रहने वाला है.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





कन्या राशि पॉलिटिक्स से दूर रहें. अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती है.
तुला राशि काम के सिलसिले में कुछ क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. 

FAQs: 3 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    शत्रु बाधा परेशान कर रही है, काम में अड़ंगे आ रहे हैं तो इस दिन काल भैरव को इमरती का भोग लगाएं और कालभैरवाष्टक का पाठ करें. मान्यता है राहत मिलती है.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन रवि और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है.

Dahi Handi 2025: दही हांडी 2025 में कब ? क्या है इस पर्व से जुड़ा इतिहास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

Saiyaara, Wagah Border Performance, Saving Little Hearts, Andaaz 2 & More With Palak Muchhal

[ad_1]

हाल ही में एक interview में Palak Muchhal ने अपने Wagah Border performance और “Saving Little Hearts” initiative के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनका music सिर्फ entertainment नहीं, बल्कि एक cause को support करता है. Palak ने “Saiyaara” जैसे emotional songs live perform किए, जिन्होंने audience का दिल जीत लिया। ये event एक charity initiative था जिसका aim है बच्चों की heart surgeries के लिए funds collect करना. Interview में उन्होंने “Andaaz 2” movie और upcoming projects का भी ज़िक्र किया. Palak की awaaz, उनका dedication और उनकी सोच ने सबको inspire किया. ये conversation एक reminder था कि एक artist के पास दुनिया को बदलने की power होती है — music के through.

[ad_2]

साइना नेहवाल ने तलाक का फैसला लिया वापस, पति पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को दिया एक और मौका

[ad_1]

Saina Nehwal Relationship: ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल ने 14 जुलाई, 2026 को अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला किया था, लेकिन अब इस कपल ने अपने फैसले को वापस ले लिया है. बैडमिंटन प्लेयरसाइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं. साइना नेहवाल ने आज शानिवार, 2 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की.


साइना नेहवाल ने 19 दिन में बदला फैसला

साइना नेहवाल ने 19 दिन पहले 13 जुलाई की रात को इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया था. साइना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि जिंदगी हमें कभी-कभी अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है. बैडमिंटन प्लेयर ने आगे लिखा था कि मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने काफी सोचने के बाद अलग होने का फैसला किया है. हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और बेहतर जीवन चुनना चाहते हैं. मैं अब तक ही सभी यादों के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं और इसके बदले में कुछ नहीं चाहती. साइना नेहवाल ने आगे लिखा था कि हमारी बात समझने के लिए शुक्रिया और हमारी प्राइवेसी का भी ध्यान रखिएगा.

Saina Nehwal: साइना नेहवाल ने तलाक का फैसला लिया वापस, पति पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को दिया एक और मौका

साइना नेहवाल ने अपने इस पोस्ट के 19 दिन बाद ही पारुपल्ली कश्यप के साथ रिश्ते को एक और मौका दिया है. साइना ने इस पोस्ट में अपने पति के साथ फोटो शेयर की है. इस फोटो में वे पहाड़ों में घूमते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ साइना नेहवाल ने लिखा कि ‘कभी-कभी दूरियां आपको लोगों की अहमियत बता देती हैं. यहां हम दोनों हैं और फिर एक बार कोशिश कर रहे हैं’. इस पोस्ट को साइना नेहवाल ने पारुपल्ली कश्यप के साथ कोलैबोरेशन में शेयर किया है.

यह भी पढ़ें

14 साल बाद भारत आएंगे लियोनेल मेसी, 3 शहरों का करेंगे दौरा; धोनी-सचिन-विराट-रोहित के साथ खेलेंगे क्रिकेट मैच?



[ad_2]