अमेरिका में खालिस्तान का विरोध कर रहे थे सुखी चहल, दोस्त के घर डिनर के बाद मौत; कई बार मिल चुकी
[ad_1]
अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले मशहूर बिजनेसमैन और एंटी खालिस्तानी सुखी चहल की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई. सुखी चहल खालसा टुडे के संस्थापक और सीईओ थे, जो अमेरिका में भारत समर्थक विचारधारा को बढ़ावा देने और खालिस्तानी नेटवर्क के खिलाफ मुखर रहने के लिए जाना जाता है.
चहल ने लगातार खालिस्तानियों के खिलाफ आवाज उठाई, उन्हें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया और भारतीय प्रवासियों को इन कट्टरपंथी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी.
सुखी चहल की कैसे हुई मौत?
सुखी चहल की मौत गुरुवार (31 जुलाई 2025) की रात कैलिफोर्निया में एक जान-पहचान के व्यक्ति के घर डिनर के तुरंत बाद हुई. उनके करीबी मित्र जसपाल सिंह के अनुसार खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इससे पहले वह पूरी तरह स्वस्थ थे. यह अप्रत्याशित घटना उस समय घटित हुई जब चहल 17 अगस्त को वाशिंगटन डीसी में होने वाले खालिस्तान जनमत संग्रह का ज़ोरदार विरोध कर रहे थे. उनकी मौत ठीक उसी कार्यक्रम से कुछ दिन पहले हुई, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है.
सुखी चहल को कई बार मिल चुकी थीं धमकियां
चहल को खालिस्तान समर्थक संगठनों से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं. उनके मित्र बूटा सिंह कलेर ने पुष्टि की कि चहल को लगातार धमकियाँ मिल रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी पीछे हटने का नाम नहीं लिया.
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. समुदाय में सवाल उठ रहे हैं क्या उन्हें जहर दिया गया?क्या यह सिर्फ स्वाभाविक मौत थी या पूर्व नियोजित घटना? क्या किसी साजिश के तहत उनकी आवाज को हमेशा के लिए खामोश किया गया, जबकि पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है.
[ad_2]
1 गेंद पर चाहिए थे 4 रन, जेसन होल्डर ने चौका मारकर जिताया मैच; दूसरे T20 में WI ने PAK को हराया
[ad_1]
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 में 2 विकेट से हराया. ये रोमांचक मुकाबला आखिरी गेंद तक चला. शाहीन शाह अफरीदी ने आखिरी ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर ने चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई. होल्डर ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया, 4 विकेट लेकर उन्होंने ड्वेन ब्रावो का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा. 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है, अब तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा.
वेस्टइंडीज को जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य मिला था. लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मोहम्मद नवाज ने दोनों सलामी बल्लेबाज एलिक एथनाज (2) और ज्वेल एंड्रू (12) को सस्ते में आउट किया, इसके बाद उन्होंने कप्तान शाई होप (21) का भी विकेट लिया. गुडाकेश मोती (28) के बाद अंत में जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत दिलाई.
आखिरी गेंद पर चाहिए थे 4 रन, जेसन होल्डर ने चौका मारकर जिताया मैच
शाहीन शाह अफरीदी को आखिरी ओवर में 8 रन डिफेंड करने थे, जो एक मुश्किल काम था लेकिन दूसरी ही गेंद पर उन्होंने रोमारियो शेफर्ड (15) को आउट कर मैच का रुख पलट दिया. मैच आखिरी गेंद तक पहुंच गया और वेस्टइंडीज को आखिरी गेंद पर 4 रन चाहिए थे. अफरीदी ने वाइड गेंद फेंक दी, जिसके बाद अब 3 रन चाहिए थे. अगली गेंद पर जेसन होल्डर ने चौका मारकर अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिलाई. होल्डर ने 10 गेंदों में 16 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली.
जेसन होल्डर ने तोड़ा ब्रावो का रिकॉर्ड
इससे पहले होल्डर ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया, उन्होंने पारी में सबसे अधिक 4 विकेट लिए. 4 ओवरों के स्पेल में उन्होंने सिर्फ 19 रन दिए. होल्डर ने सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, हस्सन नवाज और मोहम्मद नवाज को आउट किया. होल्डर अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ब्रावो का रिकॉर्ड का तोड़ा, जिनके नाम 78 विकेट हैं.
सोमवार को होगा वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान निर्णायक टी20
3 मैचों की टी20 सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा मैच निर्णायक होगा, जो सोमवार 4 अगस्त को सुबह 5:30 (भारतीय समयनुसार) से खेला जाएगा.
[ad_2]
तेरे जैसा यार कहां… फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये रंगीन मैसेज, बन जाएगा दिन
[ad_1]
Friendship Day 2025 Wishes: दोस्तों को याद करने और उनके साथ मस्ती करने के लिए साल का हर एक दिन कम होता है, लेकिन आज का दिन यानी फ्रेंडशिप डे बेहद खास होता है, क्योंकि आप इस दिन अपने दोस्त से दिल की बात कह सकते हैं. साथ ही, उन्हें फ्रेंडशिप बैंड बांधकर अपनी दोस्ती की ताकत का अहसास दिला सकते हैं. आइए आपको कुछ ऐसे दिलकश मैसेज से रूबरू कराते हैं, जो आपके दोस्तों का दिल जीत लेंगे.
क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1935 में अमेरिका में हुई. माना जाता है कि इसकी नींव जॉयस हॉल (Hallmark Cards के संस्थापक) ने रखी. उन्होंने दोस्ती को समर्पित एक दिन की शुरुआत की, जिसे अगस्त के पहले संडे को मनाया गया. इसे कमर्शियल एक्टिविटी माना गया, जिसके चलते यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया. इसके बाद 1958 में पराग्वे के एक डॉक्टर रामोन आर्टेमियो ब्राचो ने वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे की शुरुआत की. उन्होंने वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड शुरू किया, जिसका मकसद दोस्ती को ग्लोबल लेवल पर बढ़ावा देना था. इसके बाद 1998 में संयुक्त राष्ट्र ने विनी द पूह (Winnie the Pooh) को फ्रेंडशिप डे का ग्लोबल एम्बैसडर बनाया. संयुक्त राष्ट्र ने 2011 में 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Day of Friendship) के रूप में घोषित किया. हालांकि, भारत समेत कई देशों में इसे अगस्त के पहले संडे को ही मनाया जाता है.
ये रंगीन मैसेज बना देंगे आपके दोस्तों का दिन
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2025
तेरी दोस्ती का क्या जवाब दूं,
मिले तो जिंदगी को किताब दूं.
सोचता हूं तुझे दुआ में मांग लूं,
पर डरता हूं कहीं खुदा ना बन जाए तू.
Friendship Day 2025 Hindi Quotes
साथ चलते-चलते बन जाते हैं किस्से,
हर मोड़ पर याद आते हैं तेरे हिस्से.
तेरे बिना अधूरी है जिंदगी,
क्योंकि तू है मेरी दोस्ती की किस्मत में लिखी.
मित्रता दिवस 2025
Friendship Day 2025 Hindi Wishes
दोस्ती वो नहीं जो जान देती है,
दोस्ती वो नहीं जो मुस्कान देती है,
असली दोस्ती तो वो है,
जो वक्त आने पर पहचान देती है.
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं: Friendship Day 2025 Hindi Wishes
दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का.
ये कोई पल भर का रिश्ता नहीं,
ये तो वादा है उम्र भर निभाने का.
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस 2025
Friendship Day 2025: हैप्पी फ्रेंडशिप डे
दोस्ती एक खजाना है,
जिसे जितना खर्च करो उतना बढ़ता जाता है.
दोस्ती मुबारक
Happy Friendship Day 2025
दोस्ती की डोर को कभी मत तोड़ना,
दिल से दिल की बात को कभी मत छोड़ना,
सच्चे दोस्त मिलते हैं किस्मत से,
इस अनमोल रिश्ते को कभी मत छोड़ना.
Happy Friendship Day 2025:
तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी
आकाश पर निगाहें हो तेरी,
मंजिलें कदम चूमे तेरे
आज दिन है दोस्ती का,
तू सदा खुश रहे ये दुआ है मेरी.
दोस्ती मुबारक
फ्रेंडशिप डे बधाई संदेश: Friendship Day Status Shubhkamnaye in Hindi
बदल सी गई है अब यह जिन्दगी,
लेकिन वो दोस्त वही पुराने हैं,
किसी दिन की मोहताज नहीं यह यारी,
हमारे दोस्ती के तो जमाने हैं.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस 2025
तेरे पास आया हूं कहने एक बात,
मुझ को तेरी दोस्ती दरकार है.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
Happy Friendship Day Hindi Wishes: मित्रता दिवस की शुभकामनाएं
आजा लड़ें फिर खिलौनों के लिए
तू जीते मैं हार जाऊं
आजा करें फिर वही शरारतें
तू भागे मैं मार खाऊं
मीठी सी वो गाली तेरी
सुनने को तैयार हूं मैं
तेरा यार हूं मैं…
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
Friendship Day Message: फ्रेंडशिप डे की बधाई
करनी है खुदा से गुजारिश,
तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले,
हर जनम में मिले दोस्त तेरे जैसा,
या फिर कभी जिंदगी न मिले.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
Happy Friendship Day Wishes
कोई इतना चाहे तो बताना,
कोई इतने नाज तुम्‍हारे उठाए तो बताना.
दोस्‍ती तो हर कोई कर लेगा तुमसे,
कोई हमारी तरह निभाए तो बताना.
Friendship Day 2025 Hindi Wishes
तेरी बातें जैसे बारिश की फुहार,
हर गम को कर दे बेकार.
दोस्ती है तेरे नाम से जानी,
तू है मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी कहानी.
Happy Friendship Day 2025 Wishes
Friendship Day Shubhkamnaye Sandesh in Hindi
सच्चा दोस्त वही जो वक्त पर साथ दे,
हर मोड़ पर हाथ थाम ले.
ना पूछे वजह मुस्कान की,
बस दर्द को चेहरे से पढ़ ले.
Friendship Day 2025
ये भी पढ़ें: ये 3 लोग थे मुगल बादशाह अकबर के सबसे पक्के दोस्त, आखिरी सांस तक निभाते रहे साथ
[ad_2]
एक मामूली बदलाव और ChatGPT हो गया गुमराह! नई रिपोर्ट में हुआ डराने वाला खुलासा, हो सकता है बड़ा
[ad_1]
ChatGPT AI: AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT आज काफी स्मार्ट दिखते हैं लेकिन हाल ही में Mount Sinai और इज़राइल के Rabin Medical Center द्वारा की गई एक रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. रिसर्च में सामने आया है कि जब बात जटिल मेडिकल एथिक्स यानी चिकित्सा नैतिकता की आती है तब ये एडवांस्ड AI भी इंसानों जैसी बुनियादी गलतियां कर बैठते हैं.
मामूली बदलाव से बिगड़ गया AI का फैसला
स्टडी में रिसर्चर्स ने कुछ क्लासिक मेडिकल एथिक्स से जुड़े केस को हल्का-सा बदलकर AI सिस्टम्स से उसका जवाब मांगा. चौंकाने वाली बात ये रही कि AI ने अधिकतर बार ऐसे जवाब दिए जो तथ्यों के उलट और केवल सहज समझ पर आधारित थे. यह “फास्ट थिंकिंग” का नतीजा था यानि बिना गहराई से सोचे-समझे दिया गया उत्तर.
Kahneman के विचारों पर आधारित रिसर्च
रिसर्च Daniel Kahneman की किताब “Thinking, Fast and Slow” से प्रेरित थी जिसमें तेज़ और धीमे सोच की प्रक्रिया पर चर्चा की गई है. AI से जुड़े इस अध्ययन में देखा गया कि थोड़ा-सा ट्विस्ट जोड़ने पर AI अक्सर वही जवाब देता है जो उसे “आदतन” सही लगता है—चाहे वह गलत ही क्यों न हो.
एक प्रसिद्ध पहेली, जिसे “Surgeon’s Dilemma” कहा जाता है कि संशोधित संस्करण AI मॉडल्स को दिया गया. पहेली का मूल रूप कुछ यूं था, एक लड़का और उसका पिता एक्सीडेंट में घायल हो जाते हैं. लड़के को अस्पताल लाया जाता है, जहां सर्जन कहता है, “मैं इस बच्चे का ऑपरेशन नहीं कर सकता, ये मेरा बेटा है.” असली ट्विस्ट यह है कि सर्जन उसकी मां होती है, लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि वे सर्जन को पुरुष मान लेते हैं.
रिसर्चर्स ने जब साफ तौर पर बताया कि पिता ही सर्जन हैं तब भी कुछ AI मॉडल्स ने जवाब दिया कि सर्जन उसकी मां है इससे यह जाहिर हुआ कि AI अभी भी पुराने पैटर्न से चिपका रहता है भले ही उसे नए तथ्यों से तोड़ा गया हो.
AI की सीमाएं और मानवीय निगरानी की ज़रूरत
Mount Sinai के वरिष्ठ वैज्ञानिक Dr. Girish Nadkarni का कहना है कि “AI का इस्तेमाल डॉक्टरों के सहायक के रूप में होना चाहिए, विकल्प के रूप में नहीं. जब बात नैतिक, संवेदनशील या गंभीर फैसलों की हो, तो इंसानी निगरानी ज़रूरी है.” AI टूल्स में क्षमता तो है लेकिन वे भावनात्मक बुद्धिमत्ता, संवेदना और गहराई से सोचने की मानवीय योग्यता नहीं रखते. इसलिए मेडिकल फैसलों में AI पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है.
यह भी पढ़ें:
भारत की पहली ‘AI City’ बनेगा ये शहर! 10,732 करोड़ से शुरू हुआ डिजिटल बदलाव, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं
[ad_2]
रात होती तो कांप जाती रूह… आंधी में भूत की तरह उड़ने लगा पेड़, वीडियो देख खौफ में यूजर्स
[ad_1]
अब बगीचे में लोग सुकून से टहला करेंगे या भूतों से दो-दो हाथ करेंगे, ये सवाल आज सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर हर कोई खुद से पूछ रहा है. जरा सोचिए, आप ठंडी हवा खाने पार्क में जाएं और वहां एक विशालकाय पेड़ हवा के झोंकों से ऐसे झूमे जैसे कोई पुराने जमाने का राक्षस जंगल में वापसी कर रहा हो तो आप क्या करेंगे? इतना ही नहीं, उसके पत्ते उड़ रहे हों, शाखाएं अंधाधुंध कांप रही हों और पूरी काया ऐसी लगे जैसे अभी किसी के ऊपर कूद पड़ेगा. ऊपर से उसकी बनावट भी ऐसी कि दूर से देखने पर लगे कि कोई दानव अपने पंख फैलाकर हमला करने ही वाला है. वीडियो देखकर लोग तो यही कर रहे हैं कि रात को इसे कोई देख ले तो उसके प्राण निकल जाएं.
शैतान की तरह हवा से डोलता है ये पेड़
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक पेड़ दिखाया गया है जिसका आकार एक दम किसी बड़े शैतान जैसा है. वो जब हवा से हिल रहा है तो मानों लग रहा है कोई दानव डांस कर रहा हो. वो तो शुक्र है कि ये नजारा दिन में कैमरे में कैद हुआ वरना अगर कोई रात में इस हिलते-डुलते शैताननुमा पेड़ से टकरा जाता तो डर के मारे उसकी आत्मा खुद ही पास की बिल्डिंग की छत पर जाकर रहने लगती. लोगों ने इस वीडियो को देखकर कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है. कोई कह रहा है “मम्मी, ट्री एक्सॉरसिस्ट बुला लो”, तो किसी ने लिखा “इस पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई करने वाले टॉपर नहीं, टेररिस्ट बन सकते हैं”.
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल
यूजर्स की निकल गई चीखें
वीडियो को @_Dibyanshu73 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…प्रकृति के रंग निराले ये तो सुना था, भूतिया भी हो सकते हैं आज देख भी लिया. एक और यूजर ने लिखा…भाई रात को इस गार्डन में छोड़ आओ किसी को तो सुबह उसकी लाश ही वापस आएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जय हो प्रभु, आपकी माया निराली है.
यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो
NSDL IPO में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए ‘गुड न्यूज’, GMP में आया तगड़ा उछाल
[ad_1]
NSDL IPO: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का आईपीओ 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहा. इस दौरान इसे निवेशकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला. 1 अगस्त को बोली लगाने के तीसरे और आखिरी दिन आईपीओ को कुल 41 गुना सब्सक्राइब किया गया. इसमें 3.51 करोड़ शेयरों के लिए 144.03 करोड़ शेयरों की बोली लगी. रिटेल निवेशकों ने 7.73 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 34.98 गुना और (QIB) ने 103.97 गुना अधिक बोली लगाई.
सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट का इंतजार है, जो 4 अगस्त को होने की उम्मीद है. अलॉटमेंट के बाद 5 अगस्त को निवेशकों को मिलने वाले शेयर उनके डीमैट अकाउंट में जमा करा दिए जाएंगे और जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे उनके लिए रिफंड का प्रॉसेस भी उसी दिन से शुरू हो जाएगा.  BSE व NSE पर  आईपीओ की लिस्टिंग 6 अगस्त को होने के लिए प्रस्तावित है. निवेशक चाहे तो बीएसई और एनएसई पर NSDL IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
BSE पर कैसे चेक करें स्टेटस
• सबसे पहले बीएसई की वेबसाइट पर जाएं.
• अब इश्यू टाइप में ‘इक्विटी’ चुनें.
• इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यु में जाकर ‘इश्यू नेम’ में ‘नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड’ चुनें.
• अब अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन (Permanent Account Number) नंबर डालें.
• वेरिफिकेशन के लिए ‘कैप्चा’ लिखें.
• अब अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए ‘Search’ पर क्लिक करें.
• आपको स्क्रीन पर अपना अलॉटमेंट स्टेटस दिख जाएगा.
NSE पर कैसे चेक करें NSDL IPO Allotment Status
• सबसे पहले NSE की वेबसाइट पर आईपीओ अलॉटमेंट पेज पर जाएं.
• अब ‘इक्विटी और SME IPO bid details’ को सिलेक्ट करें.
• इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी का सिंबल ‘NSDL’चुनें.
• अब अपना पैन डिटेल और ऐप्लीकेशन नंबर डालें.
• शेयर अलॉटमेंट डिटेल्स चेक करने के लिए ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
MUFG Intime पर कैसे चेक करें NSDL IPO स्टेटस
• इश्यू रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट पर आईपीओ अलॉटमेंट पेज पर जाए.
• अब ड्रॉप डाउन मेन्यु से  कंपनी का नाम ‘नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड’ को चुनें.
• यह ध्यान रखना जरूरी है कि शेयर अलॉटमेंट स्टेटस को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही कंपनी का नाम दिखाई देगा.
• पैन, एप्लिकेशन नंबर, डीपी आईडी या अकाउंट नंबर इनमें से कोई एक ऑप्शन चुने.
• चुने गए विकल्प के अनुसार अपना डिटेल भरें.
• ‘सर्च’ पर क्लिक करने के साथ आपको अपना अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा.
NSDL आईपीओ का आज GMP
3 अगस्त यानी कि रविवार को ग्रे मार्केट में NSDL आईपीओ का GMP 120 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इससे एक दिन पहले 2 अगस्त को इसका जीएमपी 118 रुपये था.  यानी कि महज एक दिन में इसमें 2 रुपये का उछाल आया है. आईपीओ की कीमत 800 रुपये प्रति शेयर है. इस आधार पर, अनुमानित लिस्टिंग 920 रुपये (800 रुपये+120 रुपये जीएमपी) पर हो सकती है. यानी कि प्रति शेयर 15 परसेंट तक मुनाफे की उम्मीद की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
खत्म हुआ इंतजार! आज से खुल गया NSDL का IPO, ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा स्टॉक
[ad_2]
‘तेल बलूचिस्तान में है, पाकिस्तान में नहीं, आसिम मुनीर ने आपको गुमराह किया’, अमेरिका-PAK तेल डी
[ad_1]
अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ तेल को लेकर डील की है. PAK का कहना है कि बलूचिस्तान में तेल और अन्य खनिजों का भंडार है. इस बीच बलोच नेता मीर यार बलोच ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एक ओपन लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान बिकाऊ नहीं है.
मीर यार बलोच ने कहा कि इस क्षेत्र के विशाल तेल और खनिज भंडारों को लेकर आपको (ट्रंप को) पूरी तरह से गुमराह किया गया है. जनरल असीम मुनीर ने आपको भूगोल के बारे में गलत जानकारी दी है. उन्होंने आगे लिखा कि यह इलाका पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का हिस्सा नहीं, बल्कि बलूचिस्तान गणराज्य का है जो ऐतिहासिक रूप से संप्रभु राष्ट्र रहा है. उनका मुख्य तर्क था कि यह क्षेत्र बेचने योग्य नहीं है और यहां के संसाधनों का दोहन पाकिस्तान, चीन या किसी अन्य देश की तरफ से स्वीकार्य नहीं होगा.
अमेरिका-पाकिस्तान तेल डील
हाल ही में ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ तेल डील का ऐलान किया है. उन्होंने कहा था कि हो सकता है फ्यूचर में भारत भी पाकिस्तान से तेल खरीदे. अमेरिका की ये डील भारत पर दबाव बनाने की रणनीति हो सकती है. हालांकि बलोच नेता इस डील के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं. इस क्षेत्र में पहले से ही चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का बड़ा दखल है, जिस कारण से स्थानीय बलूच समुदायों का सरकारों पर अविश्वास बढ़ता गया है.
बलूच नेताओं का ऐतिहासिक संघर्ष
बलोच लंबे समय से पाकिस्तानी कब्जे और चीन की आर्थिक घुसपैठ के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. CPEC परियोजनाओं को लेकर विरोध, विरोध-प्रदर्शन और यहां तक कि सशस्त्र संघर्ष भी इस क्षेत्र में आम हो गए हैं. मीर यार बलोच ने कहा कि हमारे संसाधनों पर हक बलूचों का है. ये पंजाब या इस्लामाबाद के दफ्तरों की मर्जी से नहीं बेचे जा सकते.
ये भी पढ़ें:  भारत में बंद हुई गोरखा सैनिकों की भर्ती का इंग्लैंड ने उठाया फायदा, खड़ी की नेपाली सैनिकों की नई रेजिमेंट
[ad_2]
धड़क 2 की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब, सन ऑफ सरदार 2 ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
[ad_1]
1 अगस्त को बॉलीवुड की दो फिल्मों में क्लैश देखने को मिला. अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की धड़क 2 रिलीज हुई. दोनों ही फिल्मों को एवरेज रिस्पॉन्स मिला है. वहीं फिल्म सैयारा की आंधी में फिल्में सही से टिक भी नहीं पा रही हैं. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया.
धड़क 2 का ऐसा रहा हाल
Sacnilk, के मुताबिक, धड़क 2 ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. अभी ये फिल्म के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े नहीं हैं. लेकिन अगर फिल्म ने दूसरे दिन 3.75 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.25 करोड़ हो गया है. फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 3.5 करोड़ ही कमाए थे. सैयारा के सामने ये कलेक्शन कुछ भी नहीं है. सैयारा ने 16वें दिन भी इससे ज्यादा कमाई की है. फिल्म ने 16वें दिन 6.35 करोड़ कमाए हैं.
धड़क 2 को धर्मा प्रोडेक्शन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म को Shazia Iqbal ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को रिव्यू अच्छे मिले थे. इस फिल्म में लव स्टोरी दिखाई है.
सन ऑफ सरदार 2 की कमाई
वहीं सन ऑफ सरदार 2 की बात करें तो फिल्म को रिव्यूज भी खास अच्छे नहीं मिले हैं. इस कॉमेडी फिल्म में अजय के अलावा रवि किशन, नीरू बाजवा और मृणाल ठाकुर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म के ट्रेलर को तो फैंस ने पसंद किया था. लेकिन फिल्म को ठीक-ठाक ही रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाए थे. वहीं अब दूसरे दिन फिल्म के 7.50 करोड़ कमाने की खबरें हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.75 करोड़ हो गया है. फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी रिलीज नहीं हुए हैं.
बता दें कि धड़क 2 का बजट 60 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं सन ऑफ सरदार 2 का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Saiyaara BO Day 16: सैयारा अब किसी के बस में नहीं, 300 करोड़ क्लब में करने वाली है एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर मचा है धमाल
[ad_2]
‘द ओवल’ में कितना है सबसे सफल रन चेज? क्या IND vs ENG 5th टेस्ट में बदलेगा इतिहास
[ad_1]
भारतीय क्रिकेट टीम द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे 5वें टेस्ट में मजबूत स्थिति में है, दूसरी पारी में 396 रन बनाकर भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं, अब इंग्लैंड को 324 रन और चाहिए और भारत को जीत के लिए 8 विकेट लेने हैं. आज एक रोमांचक दिन है, जो ऐतिहासिक भी हो सकता है. द ओवल में इससे पहले इतना बड़ा स्कोर कभी चेज नहीं हुआ.
द ओवल क्रिकेट ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए लिए मुश्किल रहती है, चौथी पारी में तो चुनौतियां और भी बड़ी हो जाती है. इस टेस्ट की बात करें तो भारत पहली पारी में 224 रन ही बना पाया था, जिसके बाद इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मोहम्मद सिराज (4 विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (4 विकेट) ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 247 रनों पर ही रोक दिया.
दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले चौथे नंबर पर आकाश दीप को भेजा गया था, ताकि कोई महत्वपूर्ण विकेट न गिरे. खेल के तीसरे दिन उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ शतकीय साझेदारी खेली, उन्होंने 66 रन बनाए. इसके बाद जायसवाल ने अपना शतक (118) पूरा किया.
263 है द ओवल पर सबसे बड़ा रन चेज
द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज 263 का है, जो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल किया था. लेकिन इस मैच को 100 साल से भी ज्यादा हो चुका है. जी हां, ये मैच 1902 में खेला गया था. इसके बाद से यहां इससे बड़ा कोई लक्ष्य चेज नहीं हुआ.
‘द ओवल’ में सबसे बड़ा रन चेज (टॉप 5)
• 263- इंग्लैंड (263/9) बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1902
• 252- वेस्टइंडीज (255/2) बनाम इंग्लैंड, 1963
• 242- ऑस्ट्रेलिया (242/5) बनाम इंग्लैंड, 1972
• 225- वेस्टइंडीज (226/2) बनाम इंग्लैंड, 1988
• 219- श्रीलंका (219/2) बनाम इंग्लैंड, 2024
इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं, अब यहां से 5वां टेस्ट ड्रा पर खत्म नहीं हो सकता. 2 दिनों का खेल बचा हुआ है. इंग्लैंड को जीतने के लिए 324 रन और चाहिए, आज चौथे दिन मेजबान की पारी 50/1 से आगे बढ़ेगी. बेन डकेट (34) नाबाद हैं. भारत को ये टेस्ट जीतने के लिए 8 विकेट चाहिए (क्रिस वोक्स चोट के कारण बाहर हो गए हैं). ऐसा करते ही शुभमन गिल एंड टीम इस सीरीज को 2-2 से ड्रा पर खत्म करने में सफल रहेगी.
[ad_2]