इंडियन नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की पूरी जानकारी, कौन कर सकता है आवेदन

[ad_1]

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडियन नेवी में भर्ती का शानदार मौका आया है. भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती साल 2025 के लिए निकाली गई है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से BE/B.Tech की डिग्री ली हो. इसके अलावा कुछ पदों के लिए MCA, M.Sc, या MBA जैसी डिग्रियों वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जनवरी 2005 के बीच होना चाहिए.

कितने पदों पर भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये पद SSC एग्जीक्यूटिव (Information Technology) कैडर के अंतर्गत आते हैं. चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना के विभिन्न यूनिट्स और ट्रेनिंग सेंटर्स में नियुक्त किया जाएगा.

सैलरी कितनी मिलेगी?

इंडियन नेवी में चयनित एसएससी एग्जीक्यूटिव अफसरों को शुरुआत में करीब 56,100 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाती है. इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता, ट्रैवल अलाउंस, यूनिफॉर्म अलाउंस और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. समय के साथ यह वेतन बढ़ता भी है. नौसेना में काम करने वालों को मेडिकल सुविधा, परिवार के लिए आवास और कैंटीन की सुविधा जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, शैक्षणिक योग्यता और SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी. योग्य उम्मीदवारों को सीधे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में पास होने के बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी.

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम डेट 20 अगस्त 2025 तय की गई है, इसलिए समय रहते फॉर्म भर लें. आवेदन के दौरान सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे, जैसे कि मार्कशीट, डिग्री सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि.

यह भी पढ़ें: सोनाली मिश्रा ने रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार संभाला, 143 सालों में पहली महिला प्रमुख बनीं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

भगोड़े जाकिर नाइक ने 430 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, टशन दिखा स्टाइल में मारा जंप- वीडियो वायरल

[ad_1]

जिस शख्स को लेकर दुनियाभर में धार्मिक विवाद रहे हों, जिसे भारत भगोड़ा घोषित कर चुका हो, जो लंबे वक्त से देश से फरार हो वो अगर अचानक इंडोनेशिया की नीली वादियों में छलांग लगाता दिखे, वो भी 430 फीट की ऊंचाई से, तो आंखें ठिठकना तो तय है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है जिसमें भगोड़ा इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक टर्टल बीच, नुसा पेनिडा (बाली, इंडोनेशिया) की चट्टानों से बंजी जंपिंग करते नजर आ रहा है. मजहबी बातों के अलावा अब साहब साहसिक खेलों में भी कूद पड़े हैं. नाइक इस वीडियो में इतने जोश में दिख रहा है मानो विवादों की gravity उसे छू भी नहीं रही हो. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि जाकिर नाइक की उम्र 60 साल है.

भगोड़े जाकिर नाईक ने की बंजी जंपिंग

वायरल वीडियो में भगोड़े जाकिर नाइक को बंजी जंपिंग के लिए पूरी सेफ्टी किट में तैयार देखा जा सकता है. उसके शरीर पर सुरक्षा बेल्ट कसी हुई है, हाथ में एक गोप्रो कैमरा है और हेलमेट पर भी एक और कैमरा फिट किया गया है जिससे हर एंगल से रिकॉर्डिंग की जा सके. वीडियो की शुरुआत में उन्हें एक प्रशिक्षित टीम से इंस्ट्रक्शन लेते हुए देखा जाता है, जिसके बाद वो ऊंचाई पर बने प्लेटफॉर्म से नीचे झांकता है और फिर बगैर किसी हिचकिचाहट के गोप्रो कैमरा को सामने करके छलांग लगा देता है.


बाली के टर्टल बीच पर 430 फीट की ऊंचाई से यह छलांग किसी आम इंसान के लिए रोमांचक हो सकती है, लेकिन जब करने वाला शख्स कोई भगोड़ा हो, तो मामला और भी चर्चित हो जाता है. नाइक की यह स्टंटबाजी सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को साहसिक लगी, तो कईयों ने तंज कसते हुए कहा कि “कब तक भागोगे, कभी जमीन पर भी उतरना पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स ने काटा बवाल

वीडियो को zakir naik hindi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ब्रदर Did very good Jump. एक और यूजर ने लिखा…भाई इस उम्र में लोग सीढ़ियां उतरने से डरते हैं, ये जांप लगा रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई अब एडवेंचर करने वाला मुस्लिम बन गया है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक में डालें ये चीजें, मिलेगा विशेष फल

[ad_1]

सावन महीने का अंतिम सोमवार व्रत 4 अगस्त 2025 को है. सावन में सबसे खास दिन ‘सोमवार’ होता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं और जलाभिषेक करते हैं. शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक जल चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं.

सावन महीने का अंतिम सोमवार व्रत 4 अगस्त 2025 को है. सावन में सबसे खास दिन ‘सोमवार’ होता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं और जलाभिषेक करते हैं. शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक जल चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं.

अंतिम सावन सोमवार पर जल चढ़ाने के लिए बह्म मुहूर्त- सुबह 04:20 से 05:02 तक, अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:54 तक, विजय मुहूर्त- दोपहर 02;42 से 03:36 तक और अमृत काल मुहूर्त- शाम 05:47 से 07:34 तक रहेगा.

अंतिम सावन सोमवार पर जल चढ़ाने के लिए बह्म मुहूर्त- सुबह 04:20 से 05:02 तक, अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से 12:54 तक, विजय मुहूर्त- दोपहर 02;42 से 03:36 तक और अमृत काल मुहूर्त- शाम 05:47 से 07:34 तक रहेगा.

सावन सोमवार जैसे विशेष दिन में यदि आप जल में कुछ दिव्य चीजें मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करेंगे तो इससे भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जानें सावन के अंतिम सोवमार पर जल में कौन सी चीजें मिलाकर करें शिवलिंग का अभिषेक.

सावन सोमवार जैसे विशेष दिन में यदि आप जल में कुछ दिव्य चीजें मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करेंगे तो इससे भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है. जानें सावन के अंतिम सोवमार पर जल में कौन सी चीजें मिलाकर करें शिवलिंग का अभिषेक.

गंगाजल- सावन माह में गंगाजल से शिवलिंग अभिषेक का विशेष महत्व होता है. सावन में कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल भरकर शिवलिंग अभिषेक करते हैं. सावन के अंतिम सोमवार पर आप जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग अभिषेक करें. इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है.

गंगाजल- सावन माह में गंगाजल से शिवलिंग अभिषेक का विशेष महत्व होता है. सावन में कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु कांवड़ में गंगाजल भरकर शिवलिंग अभिषेक करते हैं. सावन के अंतिम सोमवार पर आप जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग अभिषेक करें. इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है.

दूध- ज्योतिष में दूध का संबंध चंद्र ग्रह से बताया जाता है. साथ ही यह शांति और पवित्रता का प्रतीक है. मान्यता है कि जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से शरीर और मन शुद्ध होता है.

दूध- ज्योतिष में दूध का संबंध चंद्र ग्रह से बताया जाता है. साथ ही यह शांति और पवित्रता का प्रतीक है. मान्यता है कि जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से शरीर और मन शुद्ध होता है.

दही- दूध के अलावा आप शिवलिंग पर दही भी चढ़ा सकते हैं. शिवलिंग पर दही से अभिषेक करना शुभ होता है. इससे धन संबंधी समस्या दूर होती है और शिव प्रसन्न होते हैं.

दही- दूध के अलावा आप शिवलिंग पर दही भी चढ़ा सकते हैं. शिवलिंग पर दही से अभिषेक करना शुभ होता है. इससे धन संबंधी समस्या दूर होती है और शिव प्रसन्न होते हैं.

चंदन- सावन सोमवार के दिन जल में थोड़ा चंदन मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत लाभकारी होता है. चंदन ठंडक और सुंगध का स्रोत है. इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से जीवन में खुशहाली का आगमन होता है.

चंदन- सावन सोमवार के दिन जल में थोड़ा चंदन मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना बहुत लाभकारी होता है. चंदन ठंडक और सुंगध का स्रोत है. इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से जीवन में खुशहाली का आगमन होता है.

Published at : 03 Aug 2025 07:16 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]

रियल एस्टेट में आने वाला है बूम! RBI के इस फैसले से खूब बढ़ सकती है घरों की डिमांड

[ad_1]

RBI Repo Rate Cut: भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से एक बार फिर रेपो रेट में कटौती किए जाने की बात की जा रही है. भारतीय स्टेट बैंक  (SBI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 6 अगस्त के बीच रिजर्व बैंक की होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती होने की घोषणा की जा सकती है.  

सस्ते लोन से बढ़ेगी घरों की डिमांड 

क्रीवा और कनोडिया ग्रुप के फाउंडर डॉ. गौतम कनोडिया का कहना है कि आरबीआई की नीति में संतुलन और दूरदर्शिता देखने को मिल रही है, जिसका लाभ रियल एस्टेट सेक्टर को मिला है. बीते महीनों में की गई तीन बार की कटौती के बाद अगर एक और बार रेपो रेट घटाई जाती है, तो इससे रियल एस्टेट में बिक्री और बुकिंग दोनों को और गति मिल सकती है.

उन्होंने बताया, सस्ते कर्ज की उपलब्धता से घर खरीदारों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और बाजार में नकदी की उपलब्धता भी बेहतर होगी. मौजूदा समय में जब आर्थिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और रियल एस्टेट निवेशकों के लिए एक स्थिर विकल्प बनकर उभरा है, ऐसे में रेपो रेट में संभावित कटौती देश की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने और निवेशकों की धारणा को मजबूत करने वाला कदम साबित हो सकता है. 

घर खरीदने का बनेगा बेहतर माहौल 

इसी तरह से एसएस ग्रुप के एमडी और सीईओ अशोक सिंह जौनापुरिया का कहना है कि वित्त मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में खुदरा महंगाई यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) लगातार 4 परसेंट से नीचे बना हुआ है, जिससे रेपो रेट में और कटौती की संभावना बनती है. अब तक की गई तीन बार की कटौती यह दिखाती है कि सरकार रियल एस्टेट सेक्टर में मांग को प्रोत्साहित करना चाहती है. अगर अगस्त में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की एक और कटौती होती है, तो इसका सीधा लाभ घर खरीदारों को मिलेगा. इससे न सिर्फ खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि बाजार में घर खरीदने का बेहतर माहौल भी तैयार होगा. 

मिड-सेगमेंट बायर्स की बढ़ेगी भागीदारी 

एम2के ग्रुप के हेड ऑफ मार्केटिंग, सेल्स और सीआरएम डॉ. विशेष रावत का कहना है कि पिछली बार रेपो रेट में की गई कटौती का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिससे होम लोन की ब्याज दरें कम हुईं और मिड-सेगमेंट बायर्स की भागीदारी बढ़ी.

अगर आने वाली पॉलिसी मीटिंग में आरबीआई 25 बेसिस प्वाइंट की और कटौती करता है, तो इससे रियल एस्टेट सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी. इससे न केवल खरीदारों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि डेवलपर्स को भी प्रोजेक्ट्स के लिए किफायती दरों पर फंडिंग मिलेगी, जिससे निर्माण गतिविधियों को गति मिलेगी.

सीआरसी ग्रुप के डायरेक्टर मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट सलिल कुमार का कहना है कि केंद्रीय बैंक की तरफ से इस साल प्रमुख नीतिगत दर रेपो में एक प्रतिशत की कटौती की गई है. पिछले कुछ महीनों में ब्याज दरें कम हुई हैं, जिससे लोगों के लिए घर खरीदने का माहौल बेहतर हुआ है.

अगर अब एक बार फिर रेपो रेट घटती है, तो फेस्टिव सीजन से पहले रियल एस्टेट बाजार को अच्छा फायदा मिलेगा और निवेश करने वाले लोग भी ज्यादा एक्टिव होंगे. रेपो रेट कम होने से होम लोन, कार लोन जैसे सभी लोन सस्ते हो जाते हैं, जिससे लोगों की ईएमआई भी घट जाती है. 

ये भी पढ़ें: 

8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द मिल सकती है खुशखबरी; जानें क्या है मामला?

[ad_2]

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस का तेल डिपो हुआ स्वाहा, लगी ऐसी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान

[ad_1]

रूस-यूक्रेन पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे पर भीषण ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है. इस बीच यूक्रेन ने रूसे के बड़े तेल डिपो को निशाना बनाया है. रूस अधिकारियों ने रविवार (3 अगस्त 2025) को बताया कि रूस के काला सागर स्थित रिसॉर्ट सोची में तेल डिपो पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया.

तेल डिपो में लगी भीषण आग

क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव ने बताया कि ड्रोन का मलबा गिरने से ईंधन टैंक में भीषण आग लग गई. आग को बुझाने के लिए 127 से अधिक दमकल कर्मी जुटे हुए हैं. रूस ने सोची के नजदीक के एयरपोर्ट ने अपनी सभी उड़ानें सस्पेंड कर दी है. घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेल डिपो के ऊपर से धुएं का बड़ा गुबार उठते दिखाई दिया. रूसी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है.

यूक्रेन के 93 ड्रोनों को मार गिराया- रूस

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन के 93 ड्रोनों को मार गिराया. सोची जहां पर यह हमला हुआ है वह जगह यूक्रेन की सीमा से 400 किमी दूर है. रूस के बाकी शहरों की तुलना में यहां यूक्रेन का हमला करना कठिन माना जा रहा है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने के अंत में इस क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में दो लोग मारे गए थे.

इस हफ्ते दोनों देशों ने एक-दूसरे पर किया घातक हमला

रूस भी लगातार यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहा है. यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार (3 अगस्त 2025) को बताया, “रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 76 हमलावर ड्रोन और सात मिसाइलें दागीं. रूस ने पूरे यूक्रेन में 8 जगहों पर हमला किया. यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम ने 60 ड्रोन और एक मिसाइल को नष्ट कर दिया.”

यूक्रेन को अधिकारियों के अनुसार रूस ने अब तेज हमले शुरू कर दिए हैं. यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार (31 जुलाई 2025) को रूस ने 300 से अधिक ड्रोन और आठ क्रूज मिसाइलें दागी, जो अब तक का सबसे घातक हमला था. इस हमले में 31 लोग मारे गए थे.

ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी तारीफ में ऐसा क्या कहा, जो बिल क्लिंटन से होने लगी तुलना

[ad_2]

कौन हैं Andrew Tulloch जिसने मार्क जुकरबर्ग के 1.5 बिलियन डॉलर का ऑफर ठुकरा दिया!

[ad_1]

Andrew Tulloch: कुछ महीने पहले मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ओपनएआई की पूर्व CTO मिरा मुराटी की एआई स्टार्टअप Thinking Machines Lab को खरीदने की कोशिश की थी. जब मुराटी ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया तो मेटा ने अगली चाल में उनकी कंपनी के करीब 50 कर्मचारियों में से 12 से ज़्यादा को नौकरी के प्रस्ताव भेज दिए. यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई है.

असली निशाना था Andrew Tulloch

मेटा की इस आक्रामक भर्तियों की रणनीति का असली केंद्र थे मुराटी के को-फाउंडर एंड्रू टुलक. मेटा के नए सुपरइंटेलिजेंस लैब्स प्रमुख अलेक्ज़ेंडर वांग और खुद जुकरबर्ग ने टुलक को कई आकर्षक संदेश भेजे और उन्हें टीम में शामिल होने के लिए करीब 1 बिलियन डॉलर का पैकेज ऑफर किया. यदि टुलक यह प्रस्ताव मान लेते तो उन्हें अगले छह वर्षों में बोनस और स्टॉक्स मिलाकर कुल 1.5 बिलियन डॉलर तक की कमाई हो सकती थी. लेकिन टुलक ने इस भारी-भरकम ऑफर को साफ तौर पर ठुकरा दिया. इतना ही नहीं, मुराटी की टीम का कोई भी सदस्य मेटा की ओर नहीं गया.

कौन हैं Andrew Tulloch?

एंड्रू टुलक ऑस्ट्रेलिया से हैं और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से विज्ञान में टॉप ग्रेड्स के साथ स्नातक किया है. इसके बाद उन्होंने फेसबुक में मशीन लर्निंग पर 18 महीने काम किया और फिर कैंब्रिज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की. टुलक ने फेसबुक की AI रिसर्च टीम में काम किया और वहां एक “डिस्टिंग्विश्ड इंजीनियर” बन गए. साल 2016 में ओपनएआई के अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश की थी लेकिन उस समय फेसबुक की $800,000 सैलरी छोड़कर $175,000 की ओपनएआई जॉब लेना उन्हें सही नहीं लगा. हालांकि, 2023 में जब ChatGPT वायरल हो चुका था तब टुलक ने ओपनएआई जॉइन किया.

Thinking Machines Lab का मिशन और मेटा की असफल कोशिश

Thinking Machines Lab, जिसे मुराटी और टुलक ने मिलकर शुरू किया है का मिशन है “AI को ज्यादा समझने योग्य, कस्टमाइज़ेबल और सामान्य उपयोग योग्य बनाना”. मुराटी ने कहा है कि वे कुछ महीनों में अपना पहला प्रोडक्ट पेश करेंगी. इस बीच, मेटा ने अपनी एआई रेस तेज़ करते हुए Superintelligence Labs यूनिट बनाई है जिसका लक्ष्य इंसानों से भी ज़्यादा बुद्धिमान एआई बनाना है.

मेटा ने $14.8 बिलियन में Scale AI में 49% हिस्सेदारी खरीदी है और Play AI नामक एआई वॉयस स्टार्टअप का अधिग्रहण भी किया है. कंपनी अब तक OpenAI, Google और Apple जैसे कई दिग्गजों से AI टैलेंट खींचने की कोशिश कर चुकी है. लेकिन मिरा मुराटी की टीम ने जुकरबर्ग के हर प्रयास को नकार दिया चाहे वो हो करोड़ों डॉलर की डील, या फिर लुभावने व्यक्तिगत पैकेज.

यह भी पढ़ें:

BSNL के नए ऑफर ने उड़ा दी Airtel की नींद! मात्र 1 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, जानें कितने दिन की है वैलिडिटी

[ad_2]

कोर्ट मैरिज कर घर पहुंचा बेटा तो बाप ने मार मारकर बनाया भूत, फाड़ दिए कानूनी कागज- वीडियो वायरल

[ad_1]

घर वालों के खिलाफ शादी करके आए शख्स ने सोचा था कि कानून के मंदिर में शादी कर लेने से घरवालों की मर्जी अपने आप जुड़ जाएगी, लेकिन हकीकत में जब बेटा वकील और दुल्हन को साथ लेकर कोर्ट मैरिज के बाद घर पहुंचा, तो घर के दरवाजे पर बैंड-बाजा नहीं, बाप का गुस्सा खड़ा था. जैसे ही पिता की नजर अपने बेटे पर पड़ी, उसकी आंखों से आग निकलने लगी और फिर जो हुआ वो सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में हर किसी को हैरान कर रहा है. यहां ना सास-बहू वाला ड्रामा था, ना रोमांटिक मिलन बस चांटे थे, डंडे थे और एक पिता की नाराजगी जो बेटे की शादी से नहीं, उसकी नाफरमानी से भरी थी. वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

अपनाने की गुहार लगाता रहा बेटा, बाप ने पकड़ कर कूट दिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक ऐसे बेटे का है जो घरवालों की मर्जी के बिना चुपचाप कोर्ट मैरिज कर लेता है और फिर उसी दुल्हन और एक वकील को साथ लेकर गर्व से अपने घर पहुंचता है. बेटे को उम्मीद थी कि पिता एक बार भड़केंगे, फिर मान जाएंगे. लेकिन जैसे ही पिता ने बेटे को शादी के कपड़ों में देखा, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिता बिना कुछ सुने सीधे बेटे की पिटाई शुरू कर देते हैं. चांटे, घूंसे, थप्पड़, मानो स्वागत नहीं, बदला ले रहे हों. बेटा हाथ जोड़कर, पैरों में गिरकर कहता है, “पापा मुझे अपना लीजिए.” लेकिन पिता का गुस्सा थमता नहीं.

वकील की भी नहीं मानी, फाड़ दिए कानूनी कागज

वीडियो में वकील भी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन पिता उसकी एक नहीं सुनते. फिर गुस्से में शादी के कागज यानी स्टाम्प पेपर को ही फाड़कर फेंक देते हैं. इसके बाद बारी आती है डंडे की. पिता डंडा उठाकर बेटे की पिटाई शुरू कर देते हैं. वीडियो में दुल्हन सहमी हुई खड़ी है, उसे समझ नहीं आ रहा कि उसके नए जीवन की शुरुआत चांटे से हो रही है या विदाई से. बार-बार माफी मांगने के बावजूद पिता बेटे को घर से धक्के मारकर निकाल देते हैं. 

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स ने बताया प्रैंक

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है. कुछ लोग कह रहे हैं कि बेटे को मर्जी का अधिकार है, तो कुछ कह रहे हैं कि बिना घरवालों की रजामंदी के किया गया रिश्ता आगे चलना मुश्किल होता है. लेकिन फिलहाल तो बेटा जहां कोर्ट मैरिज से लौटा था, वहीं से अब कोर्ट केस की तैयारी में लग सकता है. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया है जहां लग रहा है कि यह एक प्रैंक मात्र था. वीडियो को @MrTiwaria नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


‘महावतार नरसिम्हा’: 5 रिकॉर्ड तोड़े, 4 और तोड़ने वाली है, जल्द बनने वाली है 100 करोड़ी

[ad_1]

‘सैयारा’ से लेकर ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के बीच ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही तूफान मचा रखा है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और फिल्म की आज की कमाई देखकर पक्का हो गया है कि इस फिल्म को 100 करोड़ी होने से कोई नहीं रोक सकता.

अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली एनिमेशन फिल्म का रिकॉर्ड तो अपने नाम कर ही लिया है और अब बहुत जल्द इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों को भी मात देने वाली है.

‘महावतार नरसिम्हा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘महावतार नरसिम्हा’ ने इन 10 दिनों में किस दिन कितनी कमाई की है, ये सारी जानकारी आप नीचे टेबल पर देख सकते हैं. बता दें कि ये आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं और आज की कमाई से जुड़ा आंकड़ा 6:20 बजे तक का है और फाइनल नहीं हैं. इसमें बदलाव हो सकता है.















डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
डे 1 1.75
डे 2 4.6
डे 3 9.5
डे 4 6
डे 5 7.7
डे 6 7.7
डे 7 7.5
डे 8 7.7
डे 9 15.4
डे 10 15.25
टोटल 83.1

‘महावतार नरसिम्हा’ ने तोड़े इतनी फिल्मों के रिकॉर्ड

इस फिल्म ने आज पिछले 10 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई की है. इसके अलावा इसने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. ये फिल्में इस प्रकार हैं-

  • थंडेल- 66.06
  • रेट्रो- 60.58
  • भूल चूक माफ- 72.73 करोड़ रुपये
  • विदामुयार्ची- 80.58
  • हिट द थर्ड केस- 80.97

‘जाट’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ के रिकॉर्ड टूटने वाले हैं

  • ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब रिकॉर्ड तोड़ने की शुरुआत कर दी है. फिल्म बहुत जल्द ‘जाट’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है जिसने सैक्निल्क के मुताबिक 88.72 करोड़ रुपये कमाए थे.
  • इसके बाद धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ (90.9 करोड़ रुपये), डाकू महाराज (91.23 करोड़) और फिर अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ (92.73 करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड भी अब खतरे में आ चुके हैं.


‘महावतार नरसिम्हा’ का बजट और वर्ल्डवाइड कमाई

अश्मिन कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 9 दिन में सैक्निल्क के मुताबिक, वर्ल्डवाइड 83 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसमें आज का घरेलू कलेक्शन जोड़ दें तो ये तो 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

यानी फिल्म वर्ल्डवाइड तो 100 करोड़ी बन चुकी है और अब इंडिया में भी इसे 100 करोड़ी बनते देखा जा रहा है.



[ad_2]

WCL का मालिक खूबसूरत महिला रिपोर्टर पर फिदा, लाइव टीवी पर कर दिया प्रपोज; वीडियो ने मचाया तहलका

[ad_1]

बीते शनिवार दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर WCL 2025 का खिताब जीता था. एबी डिविलियर्स के तूफानी शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने 196 रनों का लक्ष्य 19 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था. एक तरफ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग भारत बनाम पाकिस्तान मैच रद्द होने के कारण चर्चा में बनी रही. अब WCL फाइनल के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लीग के मालिक हर्षित तोमर ने लाइव कैमरा पर महिला टीवी प्रेजेंटर को प्रपोज करने की बात कही.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में महिला टीवी प्रेजेंटर करिश्मा कोटक ने WCL के मालिक हर्षित तोमर से पूछा कि इसके बाद उनका सेलिब्रेशन प्लान क्या होगा. इसके जवाब में तोमर ने जो जवाब दिया, उसे सुन करिश्मा चौंक गईं.

हर्षित तोमर ने सेलिब्रेशन पर पूछे गए सवाल पर कहा, “जैसे ही यह सब समाप्त होगा, तब शायद मैं आपको प्रपोज कर दूं.” टीवी प्रेजेंटर करिश्मा कोटक ने यह सुनकर चौंकते हुए कहा, “ओह माय गॉड.” इस प्रपोजल के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है.

पाकिस्तान का बुरा हाल, दक्षिण अफ्रीका बना चैंपियन

दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था. वहीं भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार कर दिया था, इसलिए पाक टीम बिना सेमीफाइनल खेले खिताबी भिड़ंत में प्रवेश कर गई थी. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले खेलते हुए 195 रन बनाए थे. शरजील खान ने तूफानी अंदाज में 76 रन बनाए, वहीं उमर अमीन के 36 और आसिफ अली की 28 रनों की कैमियो पारी ने पाक टीम का स्कोर 195 तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया था.

दक्षिण अफ्रीकी टीम जब लक्ष्य का पीछा करने आई तो हाशिम आमला सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद एबी डिविलियर्स और जेपी डुमिनी की नाबाद 125 रनों की साझेदारी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत सुनिश्चित की. डुमिनी ने 50 रन बनाए, वहीं डिविलियर्स ने 60 गेंद में 120 रन बनाए, जिसके दौरान उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

‘बतौर कप्तान 750 से ज्यादा रन…’, सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल को बताया खुद से बेहतर; जानें क्या कुछ कहा



[ad_2]

यमराज का चाचिया ससुर! ट्रेन के ओवरहेड वायर पर लटक कर कसरत करता दिखा शख्स- वीडियो वायरल

[ad_1]

अब ट्रेनें सिर्फ पटरियों पर ही नहीं, उनकी ओवरहेड तारों पर भी लोगों की सनक चढ़ने लगी है. सोचिए, जहां 25 हजार वोल्ट की बिजली दौड़ती हो, वहां अगर कोई इंसान शराब के नशे में लहराते हुए जाकर लटक जाए तो क्या होगा? मौत के सिवा और कुछ नहीं, है ना? लेकिन इस बार किस्मत ने ऐसा पलटा मारा कि वीडियो देखने वालों की रूह तो कांप गई, लेकिन शख्स सही-सलामत बच निकला. सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे प्रयागराज जंक्शन का बताया जा रहा है. इसमें एक शख्स प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर यानी 25 केवी हाई वोल्टेज तार पर लटका हुआ दिखाई देता है. दृश्य ऐसा है मानो कोई सर्कस चल रहा हो.

प्लेटफॉर्म के ओवरहेड वायर से लटका शख्स, फिर भी बच गई जान

वायरल वीडियो में लोग दूर से तमाशा देख रहे हैं, कुछ चिल्ला रहे हैं, तो कुछ मोबाइल कैमरे से शूट कर रहे हैं. राहत की बात ये रही कि घटना के वक्त रेलवे ने ओएचई लाइन को बंद किया हुआ था, वरना शख्स की मौके पर ही मौत हो सकती थी. हालांकि कुछ देर लटकने के बाद शख्स खुद ही नीचे ट्रेक पर जा गिरा. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो किस तरह ओवरहेड वायर से लटकते हुए खुद को संभालने की नाकाम कोशिश कर रहा है. यह वीडियो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सतर्क भी कर रहा है कि रेलवे ट्रैक और इलेक्ट्रिक सिस्टम से जुड़ी ऐसी हरकतें कितनी खतरनाक हो सकती हैं. कहा जा रहा है कि वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गया था और यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही थी कि आखिर वह शख्स कौन था और इतना बड़ा जोखिम उसने क्यों उठाया.


यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को shashikantdubey2016 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…लगता है यमराज का चाची ससुर है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो देसी पव्वे की ताकत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतनी अच्छी किस्मत लेकर कौन पैदा होता है भाई.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल