Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अन

[ad_1]

Love Rashifal 4 August 2025: सोमवार, 4 अगस्त 2025 ग्रहों के गोचर पर आधारित है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करता है. कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी देता है.

यहां पर मौजूद शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम के मामले में व्यक्ति को सफलता प्रदान करती है. किन राशियों के लिए सोमवार का दिन लकी और किन लोगों के लिए अनलकी साबित होने जा रहा है, आइए जानते हैं लव राशिफल.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर से बातचीत के दौरान गलतफहमी हो सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. सिंगल लोग किसी पुराने मित्र के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आपका रिश्ता भावनात्मक रूप से मजबूत होगा. प्रेमी या जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. सिंगल लोग सोशल मीडिया से कोई नई शुरुआत कर सकते हैं.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
लव लाइफ में कुछ असमंजस की स्थिति रह सकती है. अपने मन की बात खुलकर शेयर करें. पुराने रिश्तों को दोबारा मौका देने से पहले सोचें.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. रोमांटिक डेट की योजना बन सकती है. वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी. सिंगल लोगों के लिए भी सावन का अंतिम सोमवार अच्छा है.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
पुराने झगड़े या मनमुटाव सुलझ सकते हैं. रिश्ते में नया उत्साह आएगा. अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी न करें.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आपसी विश्वास से रिश्ता और गहरा होगा. जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातें भी खुशी देंगी. सिंगल लोगों को आज किसी खास की याद सताएगी.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में तालमेल बना रहेगा. किसी रोमांटिक यात्रा या गिफ्ट से प्यार और गहरा हो सकता है. नए रिश्तों की शुरुआत का अच्छा समय है.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)
आपके मन में पार्टनर के प्रति शक या जलन जैसी भावनाएं आ सकती है. रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी है. सिंगल लोग किसी करीबी मित्र की ओर आकर्षित हो सकते हैं.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
लव लाइफ में उत्साह बना रहेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा. सिंगल लोगों को अचानक कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन थोड़ी दूरी या व्यस्तता का संकेत दे रहा है. प्रेम संबंध में धैर्य रखें. पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा हो सकती है.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
बातचीत और समझदारी से रिश्ता मजबूत होगा. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नई योजनाएं बन सकती हैं. सिंगल लोगों को किसी पुराने परिचित से जुड़ाव हो सकता है.

Love Rashifal 4 August 2025: सावन के अंतिम सोमवार में किसके खिलेंगे प्यार के फूल, किसकी होगी अनबन?

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
रिश्ते में भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है. संवेदनशीलता से काम लें. सिंगल लोग आज किसी से मिलने की इच्छा रखेंगे, लेकिन पहल सोच-समझकर करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: बीच सड़क बछड़े पर अटैक, तेंदुए ने जबड़े में दबोचा, आई गाय तो उल्टे पैर भागा

[ad_1]

Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले के बेड़ा रोटेला क्षेत्र स्थित जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया में बुधवार शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. चट्टानों से उतरते वक्त एक बछड़े पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. उसने बछड़े की गर्दन को जबड़ों में दबोच लिया और उसे शिकार बनाने ही वाला था कि तभी कुछ ऐसा हुआ जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था.

दो गायों ने मिलकर बचाई बछड़े की जान

पास ही मौजूद दो गायों ने जैसे ही बछड़े की चीख सुनी, वे बिना एक पल गंवाए दौड़ पड़ीं. उनमें से एक गाय बछड़े की मां थी, जिसने बिना किसी डर के सीधे तेंदुए की ओर दौड़ लगाई. दूसरी गाय ने भी उसका साथ दिया. दोनों ने मिलकर तेंदुए को घेरने की कोशिश की, जिससे घबराकर वह वहां से भाग खड़ा हुआ.

यह पूरी घटना करीब 12 सेकंड तक चली और उस वक्त कुछ पर्यटक सफारी के लिए मौके पर मौजूद थे. उन्होंने यह पूरी घटना देखी और कैमरे में कैद भी कर ली. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुए का हमला कितना खतरनाक था, लेकिन गायों की बहादुरी ने बछड़े की जान बचा ली.

मां की ममता की मिसाल बनी गाय

ग्रामीणों ने बताया कि बछड़ा थोड़ा घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई, जो गायों की तुरंत प्रतिक्रिया और साहस के कारण संभव हो सका. पर्यटक इस दृश्य को देखकर स्तब्ध रह गए और सभी ने गायों की ममता और वीरता की तारीफ की. जवाई का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लोग इसे “मां की ममता की मिसाल” बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: मौत से लड़कर नदी पार करते गांववालों का वीडियो वायरल, कंधों पर बैठकर स्कूल जाते हैं बच्चे


4 अगस्त 2025,आखिरी सावन सोमवार का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त, किन राशियों को होगा लाभ

[ad_1]

Hindi Panchang 4 अगस्त 2025: 4 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन आखिरी सावन सोमवार है. जो लोग अभी तक जलाभिषेक नहीं कर पाएं हैं वो सावन के आखिरी सोमवार पर महादेव को एक बेलपत्र और जल अर्पित करने का अवसर न गवाएं. मान्यता है इससे पूरे सावन पूजा का फल प्राप्त होता है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

4 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 4 August 2025)












तिथि

दशमी (3 अगस्त 2025, सुबह 9.42 – 4 अगस्त 2025, सुबह 11.41)

वार सोमवार
नक्षत्र अनुराधा
योग ब्रह्म, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 7.17
चंद्रोदय
दोपहर 3.32
चंद्रोस्त
रात 1.29, 5 अगस्त
चंद्र राशि
वृश्चिक

चौघड़िया मुहूर्त








सुबह का चौघड़िया
अमृत सुबह 5.44 – सुबह 7.25
शुभ सुबह 9.06 – सुबह 10.46
शाम का चौघड़िया
चर रात 7.10 – रात 8.29

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)









राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) सुबह 10.46 – दोपहर 12.37
यमगण्ड काल दोपहर 12.27 – दोपहर 2.08
गुलिक काल दोपहर 2.08 – दोपहर 3.48
विडाल योग
सुबह 9.12 – सुबह 5.45, 5 अगस्त
आडल योग
सुबह 5.44 – सुबह 9.12
भद्रा काल सुबह 12.31 – सुबह 5.45, 5 अगस्त

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 4 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा वृश्चिक
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





कुंभ राशि व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संभालने में सक्षम होंगे.
वृषभ राशि जीवन में शांति और खुशी आएगी. घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





कर्क राशि कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिससे शारीरिक और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है.
धनु राशि अपने खानपान को संतुलित रखें क्योंकि, आपको मौसम से संबंधित बिमारियां परेशानी कर सकती है.

FAQs: 4 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    तनाव, रोग, कर्ज, कलह से छुटकारा पाना है तो सावन के आखिरी सोमवार पर षडाक्षर स्तोत्र का पाठ करें.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन रवि, सर्वार्थ सिद्धि और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है.

Swami Kailashananda Giri: शिव जी को बेलपत्र क्यों प्रिय है, स्वामी कैलाशानंद से जानें इसकी असली कहानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

8वें वेतन आयोग को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द मिल सकती है खुशखबरी; जानें क्या है मामला?

[ad_1]

8th Pay Commission: 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द ही गुड न्यूज मिलने वाली है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि सरकार को विभिन्न हितधारकों से इनपुट प्राप्त हुए हैं और ‘उचित समय’ में आधिकारिक अधिसूचना की घोषणा की जाएगी. 

कब होगी सदस्यों की नियुक्ति? 

उन्होंने जानकारी दी कि आठवां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करेगा, जिसकी जानकारी सही समय पर दे दी जाएगी. बता दें कि मोदी सरकार ने 16 जनवरी को आठवें वेतन आयोग की घोषणा की थी. हालांकि, अब छह महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी तक नए वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. जबकि 31 दिसंबर, 2025 को सातवें वेतन आयोग का दस साल का कार्यकाल पूरा होना है और 1 जनवरी, 2026 से इस आयोग के कार्यकाल की शुरुआत होने वाली है.  

कर्मचारियों और पेंशनर्स की बढ़ने लगी टेंशन

आमतौर पर सरकार हर 10 साल में अपने कर्मचारियों के वेतन की समीक्षा करने के लिए और इसे संशोधित करने के लिए वेतन आयोग का गठन करती है. इधर, केंद्र द्वारा 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) के गठन की घोषणा के छह महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक बात नहीं बनी है. आयोग 1 जनवरी 2016 से प्रभावी हुआ था. इसके लागू होने के बाद लाखों की संख्या में कर्मचारियों, पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और भत्तों में सुधार देखने को मिला था.  अब 10 साल की साइकिल के हिसाब से 8वें वेतन आयोग को 2024–25 में लागू कर दिया जाना है. 

 

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: 

आगे बढ़ रहा हिंदुस्तान… दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर भारत

[ad_2]

Video: भारी पड़ी शैतानी! आपका बच्चा भी करता है लिफ्ट से छेड़छाड़ तो देख लें ये वायरल वीडियो

[ad_1]

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब मीडिया मजेस्टिक टावर की एक लिफ्ट में एक छोटा बच्चा फंस गया. यह घटना उस समय हुई जब बच्चा लिफ्ट में अकेले चढ़ा था और वह लिफ्ट से छेड़छाड़ करने लगा. इसके बाद अचानक तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट रुक गई. बच्चा अंदर डर की वजह से रोने लगा.

मेंटेनेंस टीम ने बचाई बच्चे की जान

लिफ्ट में बच्चे के फंसे होने की जानकारी जब टावर के मेंटेनेंस विभाग को मिली, तो वे तुरंत हरकत में आए. कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास शुरू किया. कुछ ही मिनटों में उन्होंने सफलता पाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

बच्चे को बाहर निकलते ही उसके परिजन भावुक हो गए. उन्होंने मेंटेनेंस टीम का आभार जताया. राहत की बात यह रही कि बच्चे को किसी प्रकार की चोट नहीं आई, लेकिन वह घटना से घबराया जरूर हुआ था. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चा बहुत डरा हुआ था और लगातार रो रहा था.

टावर प्रबंधन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद टावर की लिफ्टों की नियमित जांच और मेंटेनेंस की मांग उठाई है. उनका कहना है कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. बच्चों की सुरक्षा के लिए टावर प्रबंधन को सख्त कदम उठाने चाहिए.

टावर प्रबंधन की ओर से भी बयान आया है कि लिफ्ट की तकनीकी खराबी को दूर कर दिया गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और निरीक्षण बढ़ाए जाएंगे. समय-समय पर लिफ्ट की जांच करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें-

Video: मौत से लड़कर नदी पार करते गांववालों का वीडियो वायरल, कंधों पर बैठकर स्कूल जाते हैं बच्चे


‘टैरिफ नहीं होगा कम’, ट्रंप के करीबी ने भारत को लेकर किया बड़ा इशारा, कहा- भले ही चल रही हो बात

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हफ्ते कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की. ट्रंप ने 1 अगस्त 2025 की समय सीमा से पहले ही कनाडा, ब्राजील, भारत, ताइवान और स्विट्जरलैंड के लिए टैरिफ की नई दरें निर्धारित कर दी. इस बीच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने रविवार (3 अगस्त 2025) को साफ किया जिन देशों पर जो भी टैरिफ लगाया गया है उसमें कोई बदलाव नहीं होगा.

टैरिफ की दरें नहीं होगी कम- जैमीसन ग्रीर

अमेरिकी न्यूज चैनल सीबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक जैमीसन ग्रीर ने कहा कि भले ही कई देशों के साथ ट्रेड डील पर बात चल रही हो, लेकिन इसके बावजूद भी टैरिफ जो फिक्स किया गया है उतना ही रहेगा. ट्रंप ने कनाडा से आने वाले कई सामानों पर 35 फीसदी, ब्राजील के लिए 50 फीसदी, भारत के लिए 25 फीसदी, ताइवान के लिए 20 फीसदी और स्विट्जरलैंड के लिए 39 फीसदी टैरिफ लगाया है.

अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान करने के साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी तक कह दिया. भारत के अनुसार अभी भी ट्रेल डील पर बातचीत चल रही है और इसे लेकर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस महीने भारत का दौरा कर सकते हैं.

‘समझौतों के अनुसार तय की गई हैं टैरिफ की दरें’

ट्रंप के करीबी जैमीसन ग्रीर से पूछा गया कि 70 देशों पर टैरिफ की दरें बढ़ गई हैं. क्या आने वाले दिनों में टैरिफ की दरों पर बातचीत करके इसे कम किया जाएगा? इस पर जैमीसन ग्रीर ने कहा, “नहीं आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा. अभी जो दरें तय की गई है वह समझौतों के अनुसार हुई है. कई देश के मंत्री इसे लेकर मुझसे बात करना चाहते हैं. वे अमेरिका के साथ अलग तरीके से कैसे काम कर सकते हैं.”

‘चीन के साथ बातचीत सकारात्मक रही’

जैमीसन ग्रीर ने कहा कि हाल के दिनों में चीन से ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक बातचीत रही. उन्होंने कहा, “हमने कर्मचारी के लेवल पर, मेरे लेवल पर, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत की है. हम कुछ तकनीकी मुद्दों पर काम कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें : सऊदी अरब में सजा-ए-मौत ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक ही दिन में 8 लोग चढ़े सूली, जानें क्यों दी जा रही फांसी

[ad_2]

रूट के नाम सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर सका ऐसा; सारे दिग्गज छूटे पीछे

[ad_1]

भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट में शतक जड़ जो रूट ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जो रूट का इस सीरीज में यह तीसरा शतक है. वहीं टेस्ट क्रिकेट में रूट की यह 39वीं सेंचुरी है. इस सीरीज में रूट ने 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं. तीसरी बार जो रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. 

केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में जो रूट ने 137 गेंद में शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके निकले. रूट ने इंग्लैंड को इस मैच में जीत के करीब पहुंचा दिया है. भारत के खिलाफ टेस्ट में जो रूट का यह 13वां शतक है. वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ रूट की यह 16वीं सेंचुरी है.

इससे पहले भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने का कमाल वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स, पाकिस्तान के जहीर अब्बास, पाकिस्तान के यूनिस खान, वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग ने किया था. इन सभी दिग्गजों ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो बार 500 से ज्यादा रन बनाए थे. अब रूट ने इन सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. रूट ने तीन बार भारत के खिलाफ 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं.

एक टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा बार 500 से ज़्यादा रन

3 – जो रूट (इंग्लैंड)**
2 – एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)
2 – ज़हीर अब्बास (पाकिस्तान)
2 – यूनिस खान (पाकिस्तान)
2 – गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)
2 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसा रहा जो रूट का प्रदर्शन 

जो रूट इस सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले हैं. इस दौरान वह अब तक 534 रन बना चुके हैं. रूट ने इस सीरीज में 3 शतक लगाए हैं. हालांकि, सीरीज में सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं. गिल के नाम 754 रन हैं. रूट फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं. सीरीज में रूट का सर्वाधिक स्कोर 150 रन है. 

[ad_2]

खेसारी की उस फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिस नाम की फिल्म 80 साल पहले राज कपूर ने बनाई थी

[ad_1]

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘श्री 420’ का ट्रेलर मेकर्स ने रविवार को जारी किया. ट्रेलर ने आते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी.

इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा भी लीड रोल में नजर आएंगी. ट्रेलर में खेसारी का एक्शन से भरपूर और कॉमिक अवतार दोनों देखने को मिलता है. वह एक चतुर ठग बनकर अलग-अलग रूप में लोगों को चकमा देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस ठगी के बीच जो ह्यूमर और कॉमेडी का तड़का है, वह दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है.

कैसा है ‘श्री 420’ का ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया. इस ट्रेलर की शुरुआत बेहद दिलचस्प तरीके से होती है और दमदार वॉयसओवर सुनाई देता है, “आप लोगों ने नटवरलाल का नाम तो सुना ही होगा, जिसने ताजमहल, लाल किला… राष्ट्रपति भवन तक बेच दिया….”

यहीं से कहानी में ट्विस्ट शुरू होता है. इसके बाद खेसारी लाल यादव की धमाकेदार एंट्री होती है, जिन्हें ट्रेलर में ‘आज के नटवरलाल… भईया राजन’ कहा गया. इस दौरान बैकग्राउंड से आवाज आती है, ‘इनसे मिलिए, ये हैं आज के नटवरलाल भईया राजन… इनके मासूम चेहरे पर मत जाइए… बड़ी-बड़ी फेंकना तो इनकी फितरत है.’

ट्रेलर देखें यहां

ट्रेलर में खेसारी की चालाकियों की झलकियां दिखती हैं, जहां वे लोगों को चतुराई से चकमा देते नजर आते हैं. दूसरी ओर, उनकी हरकतों से वे खुद मुसीबतों में भी फंसते हैं, जिससे कहानी में कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगता है.

साथ ही फिल्म में उनका रोमांटिक अंदाज और एक्शन अवतार भी देखने लायक है. यही वजह है कि ट्रेलर को रिलीज के कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

फिल्म निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं, जबकि निर्देशन की कमान प्रवीण कुमार गुडुरी ने संभाली है. फिल्म में खेसारी के अलावा संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल, निशा गुप्ता और उमाकांत राय जैसे दिग्गज कलाकार भी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे.

खेसारी ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है और फैंस से ट्रेलर देखने और प्रतिक्रिया देने की अपील की. बता दें कि इसी नाम की एक फिल्म साल 1955 में राज कपूर ने बनाई थी.

[ad_2]

क्या आपने भी डाउनलोड किया ये फर्जी बैंकिंग ऐप? जानें कैसे ठग लगाते हैं चूना और क्या है बचने के

[ad_1]

Fake Banking App: भारत में डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ नकली बैंकिंग ऐप्स का खतरा भी तेजी से बढ़ा है. हाल ही में केरल के एक व्यक्ति के साथ ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें उन्होंने मोबाइल पर आए एक मैसेज के अनुसार बैंकिंग ऐप अपडेट किया और देखते ही देखते उनके प्रोविडेंट फंड खाते से 4 लाख रुपये गायब हो गए. यह मैसेज बिल्कुल असली लग रहा था और व्यक्ति को भरोसा हो गया कि यह उनके बैंक की ओर से है. ऐप डाउनलोड करते ही जैसे ही उन्होंने लॉगिन डिटेल्स डालीं, दो ट्रांजैक्शन के जरिए पूरा पैसा साफ हो गया.

कैसे काम करते हैं ये फर्जी ऐप्स?

साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह ऐप पूरी तरह से नकली था और इसमें एक स्क्रीन शेयरिंग टूल पहले से ही छिपा हुआ था. इस टूल की मदद से स्कैमर्स यूज़र की हर गतिविधि को लाइव देख सकते हैं जैसे ही पीड़ित ने डिटेल्स डाली, फ्रॉडस्टर ने अकाउंट का पूरा एक्सेस पा लिया. ऐसे ऐप्स शुरुआत में बिल्कुल असली ऐप जैसे दिखते हैं लोगो, नाम और इंटरफेस तक असली ऐप्स से मिलते-जुलते होते हैं. ये ऐप्स कभी-कभी गूगल प्ले स्टोर या थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी अपलोड कर दिए जाते हैं.

कैसे होती है ठगी?

स्कैमर्स SMS, ईमेल या सोशल मीडिया के ज़रिए यूज़र को नकली लिंक भेजते हैं. ये लिंक यूज़र को असली बैंक वेबसाइट जैसी दिखने वाली साइट पर ले जाते हैं जहां यूज़र अपनी जानकारी दर्ज करता है. कई बार APK फाइल के ज़रिए भी ऐसे ऐप्स भेजे जाते हैं जिन्हें यूज़र प्ले स्टोर के बाहर से डाउनलोड करता है. एक बार इंस्टॉल होने के बाद ये ऐप्स SMS पढ़ सकते हैं, OTP चुरा सकते हैं और लॉगिन डिटेल्स कैप्चर कर लेते हैं. स्क्रीन शेयरिंग टूल के ज़रिए ये दूर से पूरे फोन का कंट्रोल भी ले सकते हैं.

नकली बैंकिंग ऐप से कैसे बचें?

  1. हमेशा बैंकिंग ऐप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या प्ले स्टोर/ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें.
  2. ऐप की डिटेल्स, डेवलपर का नाम, यूज़र रिव्यू और डाउनलोड संख्या ध्यान से जांचें.
  3. अगर कोई ऐप आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, फोटोज़ या स्क्रीन एक्सेस की अनुमति मांग रहा है तो सतर्क हो जाएं.
  4. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर एक्टिवेट करें.
  5. अनजान नंबर या लिंक से आए मैसेज पर क्लिक न करें, खासकर जो किसी इनाम या इमरजेंसी अपडेट का दावा करें.
  6. ऐप या वेबसाइट में अगर स्पेलिंग मिस्टेक या संदिग्ध डेवलपर का नाम दिखे तो उसे नजरअंदाज करें.
  7. सोशल मीडिया या विज्ञापनों से मिली APK फाइल्स कभी इंस्टॉल न करें.

यह भी पढ़ें:

इन नौकरियों पर सबसे पहले हमला करेगा AI और ये जॉब्स अभी हैं सेफ! Microsoft की नई रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

इस जहाज पर दौड़ती है ट्रेन! पानी में बसाया चलता फिरता शहर- वीडियो देख नहीं आएगा यकीन

[ad_1]

कभी सोचा है कि ट्रेन के दरवाजे से बाहर निकलो और सामने प्लेटफॉर्म की जगह समंदर लहराता मिले? और फिर, अगला नजारा ऐसा हो कि ट्रेन समुद्र के बीचोंबीच दौड़ने लगे? जी हां, यह कोई फिल्मी सीन नहीं है. सोशल मीडिया की दुनिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं, आंखें मसल रहे हैं और कह रहे हैं “भाई ये सपना है या हकीकत?” वीडियो में एक शख्स एक लग्जरी ट्रेन के कंपार्टमेंट में आराम से बैठा है, सब कुछ बिल्कुल शाही अंदाज में चल रहा है. लेकिन जैसे ही वो बाहर निकलता है, नजारा पूरी तरह बदल जाता है. वो किसी रेलवे स्टेशन की जमीन पर नहीं, बल्कि एक विशालकाय जहाज पर उतरता है. 

जहाज में दौड़ती दिखी ट्रेन

वीडियो में दिख रहा जहाज कोई मामूली जहाज नहीं है जनाब, ये जहाज इतना बड़ा है कि उस पर बाकायदा ट्रेन की पटरियां बनी हुई हैं और ट्रेन सचमुच वहां दौड़ रही है. देखने में ऐसा लग रहा है जैसे एक छोटा शहर समुद्र पर तैर रहा हो और उसी पर रेलगाड़ी फर्राटे से दौड़ रही हो. लोग हैरान हैं कि आखिर ये माजरा है क्या? गाड़ियों को तो कई बार बड़े जहाजों पर जाते देखा गया है लेकिन ट्रेन को जहाज की पटरियों पर दौड़ते देखना लोगों के लिए बिल्कुल नई बात है. हालांकि जो लोग पानी का सफर करते हैं या उससे जुड़े हुए हैं वो जानते हैं कि जहाजों पर ट्रेन का ट्रांस्पोर्टेशन कई सालों से होता आ रहा है.


बवाल काट रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने बवाल काटा हुआ है. लोग जहाज पर दौड़ती ट्रेन को देखकर हैरान हैं. बाहर झांकने पर चारों ओर केवल पानी ही पानी दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद आंखें यकीन ही नहीं कर पाती कि ट्रेन सचमुच पानी पर तैर रहे विशाल जहाज पर दौड़ रही है. अब सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को ganikgagan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो एक दम नया है, मैं तो चौंक ही गया. एक और यूजर ने लिखा…जापान में तो समुद्र के ऊपर से ट्रेन गुजरती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है, सोचो ये जहाज कितना बड़ा होगा.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो