देखते रह गए ट्रंप और भारत ने बढ़ा दिया कच्चे तेल का आयात, रूस से भी जारी रहेगी खरीदारी

[ad_1]

India Crude Oil Import: डोनाल्ड ट्रंप ने जब से दूसरी बार अमेरिका की कमान संभाली है, तब से भारत के कच्चे तेल के आयात में गजब का उछाल आया है. यानी कि अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद से भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल की अपनी खरीद को पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बढ़ा दिया है, जो उर्जा की खरीद को लेकर भारत की रणनीति में हुए बदलाव की ओर इशारा करती है. 

आयात में दोगुने से ज्यादा का उछाल

पिछले साल के मुकाबले कच्चे तेल के आयात में 50 परसेंट से अधिक की हुई बढ़ोतरी से दोनों देशों के बीच उर्जा को लेकर बढ़ती साझेदारी का पता चलता है. सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से लेकर 25 जून तक अमेरिका से भारत के कच्चे तेल के आयात में दोगुने से अधिक की वृद्धि हुई है.

पिछले साल इस दौरान भारत ने प्रतिदिन के हिसाब से 0.18 मिलियन बैरल तेल का आयात किया था, जो इस साल बढ़कर 0.271 मिलियन बैरल प्रतिदिन हो गया है. साल की पहली तिमाही यानी कि अप्रैल-जून 2025 में तो इसकी रफ्तार और भी तेज हुई है, जो 2024 के मुकाबले 114 परसेंट ज्यादा है. 

LPG और LNG का भी आयात बढ़ा

जुलाई में भी भारत ने जून के मुकाबले 23 परसेंट ज्यादा कच्चे तेल का आयात किया है. भारत के कुल कच्चे तेल आयात में जहां पहले अमेरिका की हिस्सेदारी केवल 3 परसेंट थी, वह जुलाई में बढ़कर 8 परसेंट हो गई. इस बीच, अमेरिका से भारत का LPG और LNG का आयात भी बढ़ा है. कारोबारी साल 2024-25 में LNG का आयात 2.46 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल के 1.41 अरब डॉलर से लगभग दोगुना है यानी कि लगभग 100 परसेंट का उछाल आया है.

रूस से भी होता रहेगा कारोबार 

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी आयात में भले ही तेजी आई है, लेकिन भारत रूस से भी कच्चे तेल की अपनी खरीद को जारी रखेगा. यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बीच आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात रोक दिया है, जबकि भारतीय अधिकारियों ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया. दरअसल, ट्रंप ने रूस को यूक्रेन में जंग खत्म करने के लिए 10-12 दिनों का वक्त दिया है, अगर ऐसा नहीं हुआ, तो रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अतिरिक्त प्रतिबंध और 100 परसेंट सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी दी है. 

 

ये भी पढ़ें:

बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, रूस-अमेरिका के बीच टेंशन का ग्लोबल ऑयल की सप्लाई पर असर

[ad_2]

क्या आपके पैर भी हर मौसम में रहते हैं एकदम ठंडे, कहीं यह बीमारी तो नहीं बना रही अपना शिकार?

[ad_1]

गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल के डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि ठंडी हवा लगने से पैरों की नसें सिकुड़ जाती हैं. इससे खून का प्रवाह कम हो जाता है और पैर ठंडे होने लगते हैं.

गुरुग्राम के पारस हॉस्पिटल के डॉ. संजय गुप्ता बताते हैं कि ठंडी हवा लगने से पैरों की नसें सिकुड़ जाती हैं. इससे खून का प्रवाह कम हो जाता है और पैर ठंडे होने लगते हैं.

अगर शरीर में ब्लड फ्लो सही रहे तो शरीर को गर्माहट मिलती है. जब ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है तो ऑक्सीजन पैरों की स्किन तक नहीं पहुंच पाती है.

अगर शरीर में ब्लड फ्लो सही रहे तो शरीर को गर्माहट मिलती है. जब ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है तो ऑक्सीजन पैरों की स्किन तक नहीं पहुंच पाती है.

खून का प्रवाह कम होने से पैर ठंडे होने के साथ-साथ हल्के नीले दिखने लगते हैं. यह संकेत है कि आपके पैरों तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच रहा है.

खून का प्रवाह कम होने से पैर ठंडे होने के साथ-साथ हल्के नीले दिखने लगते हैं. यह संकेत है कि आपके पैरों तक सही मात्रा में खून नहीं पहुंच रहा है.

अगर शरीर में थायराइड हॉर्मोन कम बनते हैं (हाइपोथायरायडिज्म) तो मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन, हार्ट बीट और बॉडी टेंपरेचर गड़बड़ा जाते हैं और पैर ठंडे रहते हैं.

अगर शरीर में थायराइड हॉर्मोन कम बनते हैं (हाइपोथायरायडिज्म) तो मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन, हार्ट बीट और बॉडी टेंपरेचर गड़बड़ा जाते हैं और पैर ठंडे रहते हैं.

एनीमिया यानी खून की कमी होने पर भी पैर ठंडे रहते हैं. आयरन, फॉलेट या विटामिन B12 की कमी से यह समस्या बढ़ सकती है. किडनी की बीमारी या डायलिसिस पर रहने वालों में भी ऐसा होता है.

एनीमिया यानी खून की कमी होने पर भी पैर ठंडे रहते हैं. आयरन, फॉलेट या विटामिन B12 की कमी से यह समस्या बढ़ सकती है. किडनी की बीमारी या डायलिसिस पर रहने वालों में भी ऐसा होता है.

नसों को नुकसान (नर्व डिसऑर्डर) या फ्रॉस्टबाइट से पैरों में दर्द और ठंडापन बना रहता है. किडनी या लिवर से जुड़ी बीमारियों में भी नसें डैमेज हो सकती हैं, जिससे कोल्ड फीट की समस्या होती है.

नसों को नुकसान (नर्व डिसऑर्डर) या फ्रॉस्टबाइट से पैरों में दर्द और ठंडापन बना रहता है. किडनी या लिवर से जुड़ी बीमारियों में भी नसें डैमेज हो सकती हैं, जिससे कोल्ड फीट की समस्या होती है.

जो लोग ज्यादा तनाव या एंग्जाइटी में रहते हैं, उनमें पैरों में खून का प्रवाह कम हो जाता है. जैसे ही तापमान गिरता है, पैर ठंडे हो जाते हैं. स्ट्रेस कंट्रोल करना जरूरी है.

जो लोग ज्यादा तनाव या एंग्जाइटी में रहते हैं, उनमें पैरों में खून का प्रवाह कम हो जाता है. जैसे ही तापमान गिरता है, पैर ठंडे हो जाते हैं. स्ट्रेस कंट्रोल करना जरूरी है.

Published at : 03 Aug 2025 05:25 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

[ad_2]

Aaj ka Meen Rashifal: मानसिक शांति मिलेगी, निवेश के लिए दिन अच्छा! पढ़ें 4 अगस्त का राशिफल

[ad_1]

Pisces Horoscope 4 August 2025: मीन राशिफल 4 अगस्त 2025, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

परिवार राशिफल: पारिवारिक जीवन में कुछ जटिल परिस्थितियां सामने आ सकती हैं. घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में खटास आने की संभावना है. ऐसे में धैर्य और शांति से सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें.

लव राशिफल: कपल के बीच आज किसी मीटिंग या बातचीत का अवसर आएगा, लेकिन प्यार भरी बातों से ज्यादा एक-दूसरे की शिकायतें उभर सकती हैं. बातों को संतुलित रखें और भावनाओं को आहत न करें.

व्यापार राशिफल: बिजनेस से जुड़े लोगों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और मानसिक तनाव का माहौल बना सकते हैं. किसी से भी टकराव या वाद-विवाद से बचें, धैर्य के साथ काम लें.

नौकरी राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में बढ़ते काम का दबाव परेशान कर सकता है. क्रोध को नियंत्रित रखें, वरना ये बॉस तक शिकायत का कारण बन सकता है. सहकर्मियों की फालतू बातों से खुद को दूर रखें.

युवा और करियर राशिफल: युवाओं को आज गलत संगत या ग़लत दिशा में झुकाव हो सकता है. स्टूडेंट्स पढ़ाई से भटक सकते हैं. नाम या छवि को नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें और सतर्क रहें.

धन राशिफल: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन नए निवेश या कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें. विदेश यात्रा या उससे जुड़े खर्चों की योजना बन सकती है.

हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर है. बाहर के खानपान से परहेज करें, वरना पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करें.

FAQs

प्र. क्या मीन राशि वालों को आज बिजनेस में नुकसान हो सकता है?
उत्तर: हां, विरोधियों से सतर्क रहना होगा, विवादों से बचें.

प्र. क्या नौकरी में तनाव बढ़ सकता है?
उत्तर: ऑफिस में वर्कलोड अधिक रहेगा, क्रोध और असंतुलन से दूरी रखें.

प्र. क्या स्टूडेंट्स को आज पढ़ाई में दिक्कत आ सकती है?
उत्तर: जी हां, ध्यान भटक सकता है, गलत संगत से बचें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

डिविलियर्स की बैटिंग देख डेल स्टेन ने किया बड़ा दावा, IPL का जिक्र कर जो कहा उससे दुनिया हैरान

[ad_1]

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो उसमें दूर-दूर तक कोई एबी डिविलियर्स के पास भी नजर नहीं आता. डिविलियर्स ने टूर्नामेंट में 143.67 के अविश्वसनीय औसत से 431 रन बनाए, जबकि कोई अन्य बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में 200 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. अब डिविलियर्स के हमवतन क्रिकेटर और पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बहुत बड़ा दावा करके कहा है कि डिविलियर्स 41 की उम्र में भी IPL के आधे से ज्यादा खिलाड़ियों से बेहतर खेल रहे हैं.

डेल स्टेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, “एबी डिविलियर्स अब भी IPL में खेल रहे आधे से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ियों से बेहतर हैं.” स्टेन का यह बयान तब आया है, जब बीते शनिवार डिविलियर्स ने WCL 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 120 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर WCL 2025 का खिताब जीता.

WCL 2025 में लगाए तीन तूफानी शतक

डिविलियर्स ने WCL 2025 में अपने पहले ही मैच में तूफानी शतक जड़ दिया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 51 गेंद में 116 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उनके बल्ले से हुई रनों की बरसात यहीं नहीं रुकी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 46 गेंदों में 123 रन ठोक दिए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 6 मैचों में से तीन में सेंचुरी लगाईं.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स से पूर्व एबी डिविलियर्स आखिरी बार कोई प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट IPL 2021 में खेले थे. 170 मैचों के आईपीएल करियर में डिविलियर्स ने 5,162 रन बनाए थे. अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में डिविलियर्स ने 78 मैचों में 1,672 रन बनाए थे. वो अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में कभी शतकीय पारी नहीं खेल पाए, लेकिन आईपीएल में 3 सेंचुरी लगाने का कारनामा किया था.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल या बेन स्टोक्स, भारत और इंग्लैंड में किस टीम का कप्तान ज्यादा अमीर? नेट वर्थ उड़ा देगी होश



[ad_2]

‘जब भी मुंबई आता हूं, डर लगता है…’, जानें डायरेक्टर हंसल मेहता ने कोलंबो से लौटकर ऐसा क्यों क

[ad_1]

फिल्मकार हंसल मेहता शूटिंग के लिए कोलंबो गए थे. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि भले ही वहां की अर्थव्यवस्था डगमगाई हो, राजनीतिक उठापटक चल रही हो, लेकिन श्रीलंका की यह सिटी साफ, अधिक व्यवस्थित और गरिमापूर्ण लगती है.

हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर व्यक्त की भावनाएं

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “जब भी मैं मुंबई आता हूं, मैं भयभीत हो जाता हूं, न सिर्फ गंदगी और अराजकता से बल्कि, इसके टूटे हुए इंफ्रास्ट्रक्चर से, इसकी सामूहिक उदासीनता से. हम इसे बढ़ती जनसंख्या को लेकर नजरअंदाज कर देते हैं. सच है, लेकिन हमारे यहां ऐसी जनसंख्या है, जिन्हें बताया जाता है कि वो बहुत कम ही अपेक्षा रखें, किसी चीज की मांग न करें और जो गवारा नहीं, उसे सामान्य मान लें.”

उन्होंने लिखा, “यहां ऊंची-ऊंची इमारतें हैं, जिनकी कीमत सिटी से भी अधिक है. शहर में देखने को तो बस कूड़े से अटी सड़कें, खुली नालियां और डिजाइनर ब्रांडिंग में लिपटी नागरिक उदासीनता है. उपभोक्तावाद से ग्रस्त एक शहर, जो अंदर से खोखला है. हम कैसे इस तरह जीएंगे. थके हुए, उदासीन, हार मान चुके, अराजकता को गौरव मानकर.”

‘जिनके पास पावर है….’

उन्होंने आगे लिखा, “इसने मुझे सब कुछ दिया है, बस जिनके पास पावर है, यह उनके हाथों उलझी हुई है, जो इसे कभी सांस नहीं लेने देते. वो इसकी सड़न से फायदा उठाते हैं और इसे लचीलेपन का जामा पहनाते हैं.”

हंसल मेहता सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला की पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे थे, जो गुरुग्राम में रहती हैं. महिला ने पोस्ट में लिखा था, “मेरे बहुत से विदेशी दोस्त यहां फिर से नहीं आना चाहते.”

महिला ने यह भी कहा कि इतने पॉश इलाके में रहने के बावजूद ऐसा लगता है कि हम पोस्ट वॉर जोन या फिर विकासशील देश में रह रहे हैं.



[ad_2]

ब्राजील में महिला की बस में मौत बनी रहस्य, शरीर से चिपके मिले थे 26 आईफोन मोबाइल

[ad_1]

ब्राजील में बस यात्रा के दौरान एक 20 साल की महिला की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई, जिसके शरीर पर कथित तौर पर दर्जनों आईफोन मोबाइल चिपकाए हुए मिले. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को 29 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था और उसके शरीर से 26 आईफोन चिपकाए हुए पाए गए थे. अधिकारियों को शक है कि वह महिला इन सभी आईफोन मोबाइलों की तस्करी कर रही थी.

बस में अकेले सफर कर रही थी महिला, 45 मिनट तक दिया गया था सीपीआर

यात्रियों के मुताबिक, महिला ब्राजील के फोज दो इगुआसू शहर से साओ पाउलो शहर तक बस से अकेले सफर कर रही थी. इसी बस यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. जब बस पराना के ग्वारापावा में एक रेस्टोरेंट पर रुकी, तब महिला ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की. यात्री की शिकायत के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया. पैरामेडिक्स ने महिला का इलाज किया, लेकिन उसकी हालत और बिगड़ गई और इसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ा. 45 मिनट तक सीपीआर देने के बावजूद जब महिला की स्थिति ठीक नहीं हुई तब उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

वहीं, महिला की मौत के पहले जब पैरामेडिक्स के अधिकारियों ने उसके इलाज करना शुरू किया, तो उन्हें महिला के शरीर से चिपकाए हुए 26 आईफोन मिले. इसके अलावा, अधिकारियों ने महिला के सामान में से शरार की कई बोतलें भी बरामद की.

जांच आगे बढ़ाने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही पराना सिविल पुलिस

दूसरी ओर पराना सिविल पुलिस महिला की सांस की तकलीफ और दिल के दौरा पड़ने के पीछे के कारण जानने के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसके अलावा, महिला से शरीर से मिले और जब्त किए गए आईफोन्स को ब्राजील के फेडरल रेवेन्यू सर्विस को सौंप दिया गया है.

पराना सिविल पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, “पराना सिविल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और महिला के मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए फोरेंसिक रिपोर्टों के नतीजों का इंतजार कर रही है.”

यह भी पढ़ेंः अमेरिका मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकी संगठन घोषित करने के करीब, संसद में पेश किया गया द्विदलीय विधेयक

[ad_2]

दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफेट को झटका, हो गया 31,600 करोड़ का बड़ा नुकसान

[ad_1]

Warren Buffett: दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफेट कंपनी बर्कशायर हैथवे को Kraft Heinz में अपने एक निवेश पर 3.8 अरब डॉलर (करीब 31,600 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. यह बर्कशायर हैथवे के लिए किसी झटके से कम नहीं है. आमतौर पर वॉरेन बफेट जिस भी कंपनी में निवेश करते हैं वह मुनाफे में रहती है, लेकिन क्राफ्ट हाइन्ज के साथ ऐसा नहीं है. 

कंपनी के मुनाफे में आई गिरावट 

दरअसल,  साल 2025 की दूसरी तिमाही में Berkshire Hathaway के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी का नेट प्रॉफिट 59 परसेंट लुढ़ककर 12.37 बिलियन डॉलर (लगभग 10.79 लाख करोड़ रुपये) रहा. जबकि पिछले साल कंपनी को 30.25 बिलियन डॉलर (लगभग 26.38 लाख करोड़ रुपये) का मुनाफा हुआ था.

हालांकि,  क्राफ्ट हाइन्ज में बफेट को अपनी हिस्सेदारी पर जरूर नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन वह अभी भी फायदे में हैं क्योंकि 2015 में क्राफ्ट और हाइन्ज के मर्ज होने से बनी पैकेज्ड फूड बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में तब से लेकर अब तक भले ही 62 परसेंट की गिरावट आई है, लेकिन S&P 500 इंडैक्स में इसमें 202 परसेंट का तगड़ा उछाल आया है.

कंपनी मुश्किलों का कर रही सामना 

अब क्राफ्ट हाइन्ज भी अपने कारोबार के एक हिस्से को अलग करने के बारे में सोच रही है क्योंकि इन दिनों कंपनी कई चुनौतियों का सामना कर रही है. एक तो बढ़ती महंगाई के चलते कंपनी उपभोक्ता खर्च पर बढ़ते दबाव को झेल रही है.

इसके अलावा, लोग अब अपनी सेहत को लेकर अधिक सचेत हो गए हैं और खाने-पीने के हेल्दी ऑप्शंस को अपनाने लगे हैं. ऐसे में क्राफ्ट हाइन्ज के बजाय कस्टमर्स दूसरे प्रोडक्ट्स को तरजीह देने लगे हैं. इसी के चलते पिछले महीने कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई. इस तरह से क्राफ्ट हाइन्ज लगातार घाटे में है. 

क्राफ्ट हाइन्ज में बर्कशायर हैथवे की 27 परसेंट से अधिक हिस्सेदारी है. जून तिमाही के अंत में बर्कशायर हैथवे ने क्राफ्ट हाइन्ज में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 8.4 अरब डॉलर कर दी है. पिछले दो सालों में कंपनी में बर्कशायर हैथवे का निवेश लगातार घट रहा है. इस साल की शुरुआत में क्राफ्ट हेंज के बोर्ड से बर्कशायर के प्रतिनिधियों ने इस्तीफा दे दिया था. 

 

ये भी पढ़ें: 

देखते रह गए ट्रंप और भारत ने बढ़ा दिया कच्चे तेल का आयात, रूस से भी जारी रहेगी खरीदारी

 

 

[ad_2]

बारिश ने भरा ओवल टेस्ट में रोमांच, रूट-ब्रूक के शतक, टी-ब्रेक के बाद भारतीय गेंदबाजों का कहर

[ad_1]

ओवल टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं. खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल जल्दी रोक दिया गया था, जिसके बाद बारिश ने भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ने का काम किया. लगातार बारिश के कारण समय से पहले ही स्टंप्स का एलान कर दिया गया. अभी जैमी स्मिथ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि जेमी ओवर्टन खाता नहीं खोल पाए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन और भारत को 4 विकेट की जरूरत है.

चौथे दिन इंग्लैंड ने 50/1 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. इस समय तक इंग्लैंड टीम को जीत के लिए 324 रनों की जरूरत थी. दिन में 10 ओवरों का खेल भी पूरा नहीं हो पाया था, तभी बेन डकेट को प्रसिद्ध कृष्णा ने 54 के स्कोर पर चलता किया. भारतीय गेंदबाज लय प्राप्त करने लगे थे, इसी बीच मोहम्मद सिराज ने कप्तान ऑली पोप को 27 के स्कोर पर आउट कर दिया.

जो रूट और हैरी ब्रूक का शतक

इंग्लैंड के 3 विकेट 106 रन पर गिर गए थे. यहां से जो रूट और हैरी ब्रूक ने 195 रनों की पार्टनरशिप कर लय प्राप्त कर चुकी टीम इंडिया को बैकफुट पर भेज दिया. ब्रूक ने 113 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 111 रनों की पारी खेली. जब ब्रूक का विकेट गिरा तो इंग्लैंड का स्कोर 301/4 था. चौथे दिन टी-ब्रेक के बाद गेंद लहराने लगी थी, इसलिए ब्रूक के बाद एक-एक कर इंग्लैंड के बल्लेबाज आउट होने लगे.

जैकब बैथेल आए, लेकिन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्हें 5 के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड कर दिया. मुकाबले में रोमांच तब आया जब 105 के स्कोर पर जो रूट आउट हो गए. रूट के आउट होने के बाद 3.2 ओवर गेंदबाजी हुई, तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया. कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई. इसके कारण खेल जल्दी रोक दिया गया.

एक समय इंग्लैंड 3 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना चुकी थी और टीम आसान जीत की ओर आगे बढ़ रही थी. इसके बाद महज 38 रनों के भीतर इंग्लिश टीम 3 बड़े विकेट गंवा चुकी है, जिससे भारत भी जीत की दौड़ से बाहर नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें:

एबी डिविलियर्स की बैटिंग देख डेल स्टेन ने कर दिया बड़ा दावा, IPL का जिक्र कर जो कहा उससे दुनिया हैरान

[ad_2]

जानें क्या होती है ‘एडल्ट फ्रेंडशिप’, जिसके फायदे गिनाए तमन्ना भाटिया ने

[ad_1]

इस फ्रेंडशिप डे पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बताया कि जहां सब स्कूल और कॉलेज के दोस्तों की बात करते हैं, वहीं उनके हिसाब से बड़ों की दोस्ती (एडल्ट फ्रेंडशिप) सबसे अच्छी होती है.

तमन्ना भाटिया ने वीडियो शेयर कर बताए एडल्ट फ्रेंडशिप के फायदे

तमन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए एडल्ट फ्रेंडशिप के फायदे बताए. इस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, “आप जानते हैं, बड़ों की दोस्ती सबसे अच्छी होती है. यह ऐसा है जैसे मैं जिस भी दोस्त से बात करती हूं, हमारी हर कॉल “आई लव यू” के साथ समाप्त होती है. हर फोन कॉल इस बारे में होती है कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं, और यह एक गलत धारणा है कि आप अपने सबसे अच्छे दोस्तों से स्कूल और कॉलेज में मिलते हैं. मुझे लगता है कि एडल्ट फ्रेंडशिप सबसे अच्छी होती है.”


कई सेलेब्स ने किया रिएक्ट

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तमन्ना की करीबी दोस्तों में से एक राशा थडानी ने कमेंट सेक्‍शन में टिप्पणी की, उन्‍होंने लिखा, “मैं तुमसे प्यार करती हूं, तुम मुझे रुला दोगी.”

काजल अग्रवाल ने लिखा, “ओह, मैं तुमसे प्यार करती हूं! हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरी प्यारे तमू.”

मृणाल ठाकुर ने लिखा, “ओह, मुझे रोना आ रहा है.”

मृणाल ने तमन्ना की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक भावुक संदेश के साथ रीशेयर भी किया.

‘बाहुबली’ एक्ट्रेस पर प्यार बरसाते हुए उन्होंने लिखा, “जिंदगी व्यस्त और अस्त-व्यस्त हो सकती है, लेकिन आप जैसे दोस्तों के साथ सब कुछ अच्छा लगता है. आप मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां और प्यार लेकर आती हैं और मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी. लव यू.”

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस तमन्ना वर्तमान में अपनी अगली फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्‍ट’ में व्यस्त हैं, जहां वह पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी.

इस फिल्म के मनोरंजक टीजर में तमन्ना को पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद की दुनिया में कदम रखते हुए दिखाया गया है. वह नंगे पैर किसी नुकीली चीज पर कदम रखती हुई दिखाई देती हैं, वह हिचकती हैं लेकिन फिर भी नहीं रुकतीं. एक जलती हुई मशाल लिए वह एक अंधेरे जंगल में जाती हैं.

अरुणाभ कुमार द्वारा निर्देशित, ‘वन : फोर्स ऑफ द फॉरेस्‍ट’ बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (टीवीएफ) की ओर से बनाई जा रही है.



[ad_2]

बांग्लादेश में हलचल! देश में छात्रों की नई पार्टी ने संभाली कमान, ‘नई बांग्लादेश’ बनाने का लिय

[ad_1]

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को एक नई राजनीतिक पार्टी “नेशनल सिटिजन पार्टी” ने बड़ी रैली कर बांग्लादेश में एक नए संविधान और ‘दूसरे गणराज्य’ की स्थापना का ऐलान किया. यह पार्टी उन छात्रों ने बनाई है जिन्होंने पिछले साल के बड़े सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभाई थी, जिनके चलते पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा था. ढाका के ऐतिहासिक शहीद मीनार पर हुई इस रैली में करीब 1000 समर्थकों ने हिस्सा लिया.

शहीद मीनार से ‘दूसरे गणराज्य’ का आह्वान
पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम ने कहा, “ठीक एक साल पहले यहीं से हमने तानाशाही से देश को मुक्त करने का संकल्प लिया था, और आज हम एक नई बांग्लादेश की नींव रखने के लिए एकजुट हुए हैं.” उन्होंने 24-सूत्रीय एजेंडा घोषित किया और 1972 के संविधान को बदलकर एक नया संविधान लाने की बात कही. उनका कहना था कि नया संविधान देश के युवा वर्ग की आकांक्षाओं को दर्शाएगा.

नए संविधान की मांग, लेकिन विवरण अभी स्पष्ट नहीं
हालांकि, इस प्रस्तावित संविधान के बारे में अभी कोई ठोस जानकारी साझा नहीं की गई है. पार्टी का कहना है कि यह दस्तावेज एक “नई पीढ़ी के सपनों” को प्रतिबिंबित करेगा और जनभागीदारी से तैयार किया जाएगा.

बीएनपी की छात्र शाखा की अलग रैली
इसी दिन बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की छात्र इकाई ने भी ढाका में एक विशाल रैली की. बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष और लंदन में निर्वासित नेता तारिक रहमान ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और युवाओं से आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

 हसीना की विदाई की पहली वर्षगांठ से पहले बढ़ी हलचल
ये दोनों रैलियां उस समय हुई हैं जब 5 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने की पहली वर्षगांठ है. 2024 में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों, हिंसा और सैकड़ों मौतों के बाद हसीना भारत चली गई थीं. 8 अगस्त 2024 को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी थी.

अंतरिम सरकार पर बढ़ रही आलोचना
हालांकि अंतरिम सरकार को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था संभालने में असफलता और मानवाधिकार हनन के आरोप लगाए हैं. शेख हसीना की पार्टी ‘अवामी लीग’ फिलहाल प्रतिबंधित है और देश की राजनीतिक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है.

[ad_2]