iPhone यूज़र्स को बड़ा झटका! इस दिन से नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे ये फीचर, जानें अब क्या करेंगे यू

[ad_1]

Truecaller in iPhone: Truecaller ने iPhone यूज़र्स के लिए बड़ा एलान किया है ऐप में मौजूद कॉल रिकॉर्डिंग फीचर 30 सितंबर 2025 से काम करना बंद कर देगा. इसके पीछे कारण है iOS के नए वर्ज़न में Apple द्वारा पेश की गई अपनी इन-बिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा जिससे अब थर्ड-पार्टी ऐप्स की ज़रूरत नहीं रह गई है. इसी वजह से Truecaller अब अपने अन्य फीचर्स जैसे Live Caller ID और स्पैम कॉल ब्लॉकिंग को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा.

iPhone पर कॉल रिकॉर्डिंग क्यों थी महंगी और जटिल?

Android की तुलना में iOS प्लेटफॉर्म पर कॉल रिकॉर्डिंग हमेशा से एक चुनौतीपूर्ण काम रहा है. Truecaller को iPhone पर कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक विशेष रिकॉर्डिंग लाइन को कॉल में मर्ज करना पड़ता था यह न केवल एक जटिल प्रक्रिया थी बल्कि ऑपरेशनल कॉस्ट भी ज़्यादा थी.

Android में जहां सीधी रिकॉर्डिंग संभव होती है वहीं iOS में सुरक्षा कारणों से इस तरह की डायरेक्ट एक्सेस प्रतिबंधित है. अब जब Apple ने खुद कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा दे दी है तो Truecaller के लिए अपने महंगे और टेढ़े समाधान को जारी रखना व्यावहारिक नहीं रह गया है.

अपने पुराने रिकॉर्डिंग डेटा को ऐसे सुरक्षित करें

Truecaller ने iPhone यूज़र्स को सलाह दी है कि वे 30 सितंबर से पहले अपनी सभी कॉल रिकॉर्डिंग का बैकअप ले लें क्योंकि इसके बाद सभी रिकॉर्डिंग डेटा स्थायी रूप से डिलीट कर दिया जाएगा. नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आप अपने ज़रूरी ऑडियो सेव कर सकते हैं:

  • Truecaller ऐप को iPhone पर खोलें.
  • “Record” टैब पर जाएं.
  • ऊपर दिए गए “Settings” आइकन पर टैप करें.
  • “Storage Preference” में जाकर उसे iCloud Storage पर सेट करें.
  • अगर iCloud ऑप्शन डिसेबल दिखे, तो अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं: Settings > Your Name > iCloud > Saved to iCloud > Truecaller को ऑन करें.
  • किसी खास रिकॉर्डिंग को डाउनलोड करने के लिए: “Record” टैब में उस रिकॉर्डिंग पर बाएं स्वाइप करें.
  • “Share” या “Export” पर टैप करें और रिकॉर्डिंग को लोकल स्टोरेज या किसी अन्य क्लाउड सेवा में सेव करें.

अब आगे क्या?

Truecaller की कॉल रिकॉर्डिंग भले ही बंद हो रही हो लेकिन ऐप अब अपने दूसरे ज़रूरी फीचर्स को और मज़बूत बनाने में लगा है. iPhone यूज़र्स को अब कॉल रिकॉर्डिंग के लिए Apple की इनबिल्ट सुविधा पर भरोसा करना होगा. वहीं जिनके लिए पुरानी रिकॉर्डिंग्स अहम हैं उनके लिए यह समय अपने डेटा को बचाने का है 30 सितंबर से पहले.

यह भी पढ़ें:

Infinix GT 30 5G Plus: 8 अगस्त को होगा लॉन्च, गेमिंग के शौकीनों के लिए दमदार फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन

[ad_2]

क्यों अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट पर बात करने से परहेज करते हैं सेलेब्स? तमन्ना भाटिया ने किया खुलासा

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर्स को अक्सर कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है. वहीं  अब साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों सेलेब्स अपने ब्यूटी ट्रीटमेंट पर बात करने से परहेज करते हैं.

सेलेब्स से जुड़ी चीजों की होने लगती है चर्चा
दरअसल लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में, तमन्ना भाटिया ने कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स को लेकर बात की. तमन्ना ने कहा, “जो भी चीज फिल्मों में होती है या फिल्म से रिलेटेड लोगो से होती है या एंटरटेनमेंट से रिलेटेड लोगो से होती है, वह चर्चा में आ जाती है लोग उसको जज करने लग जाते हैं.”

तमन्ना ने आगे कहा, “लोगों को यह समझने की ज़रूरत है कि मीडिया की नज़रों में रहने वाले लोगों के बारे में बात करना बहुत आसान है. क्योंकि आप उनकी लाइफ के बारे में जानते हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके जीवन के बारे में आपको कुछ भी पता नहीं है, और आप कभी जान भी नहीं पाएंगे. पता नहीं चलता हम केवल इन चीजों पर चर्चा कर सकते हैं. इससे हमें कहीं पहुंचते नहीं हैं.”

सेलेब्स क्यों ब्यूटी ट्रीटमेंट पर नहीं करते बात
तमन्ना ने आगे कहा कि बोटोक्स जैसे कॉस्मेटिक प्रोसेस को लेकर कहा, “जेन-ज़ेड के बच्चे इसके बारे में काफ़ी खुले हैं. जो भी प्रोसस कराते हैं, वे उसके बारे में खुले हैं. कोई भी जजमेंट के ज़रिए गुज़रना नहीं चाहता. वो कुछ कहेंगे तो उन पर उंगलियां उठेंगी. जो लोग फिल्मों में हैं, उनके बारे में बहुत जजमेंट होते हैं. वो शायद कंफर्टेबल नहीं है अपनी लाइफ के बारे में शेयर करने के लिए.

शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बना एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट? 
बता दें कि शेफाली जरीवाला 27 जून की रात अपने मुंबई स्थित आवास पर मृत पाई गईं थी. शुरुआती रिपोर्टों में कार्डियक अरेस्ट की बात कही गई थी, लेकिन बाद में कई सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपनी मौत से पहले ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लिए थे  जो आमतौर पर एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट में इस्तेमाल किया जाता है और हो सकता है कि इसी वजह से उनका निधन हुआ था. 

तमन्ना भाटिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट
तमन्ना अब सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट में नज़र आएंगी, यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित है और अगले साल मई में रिलीज़ होने वाली है. वह अमेज़न प्राइम वीडियो की  अपकमिंग सीरीज़ डेयरिंग पार्टनर्स में डायना पेंटी, नकुल मेहता और जावेद जाफ़री के साथ भी अभिनय कर रही हैं. इस सीरीज़ का प्रीमियर इस साल के अंत में होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:-‘सैयारा’ नहीं थमने वाली, तीसरे संडे भी मचा दिया गदर, जानें- क्या बन पाई 300 करोड़ी फिल्म?

[ad_2]

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का ट्रंप पर सनसनीखेज आरोप- ‘देश में तख्तापलट करने…’

[ad_1]

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने अमेरिका पर तख्तापलट की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है. पिछले साल सितंबर के महीने में ब्राजील में ट्विटर (एक्स) बैन को लेकर जनता सड़क पर उतर आई थी. ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने एलन मस्क और एक्स पर देश के कानून के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऑपरेट ने करने का दोषी पाया था. 

एक्स बैन आंदोलन को विपक्षी नेता और पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो ने हवा दी थी, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है. लूला ने दावा ऐसे समय में किया है, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 50% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है. यह टैरिफ सीधे तौर पर ब्राजील की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है. ट्रंप का तर्क है कि यह फैसला ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के खिलाफ चल रहे मुकदमे की प्रतिक्रिया है, लेकिन लूला इसे एक संप्रभु राष्ट्र की गरिमा पर आघात मानते हैं. 

ट्रंप-बोल्सोनारो गठजोड़ और लोकतंत्र पर खतरे की घंटी
ब्राजील की राजनीति में जैर बोल्सोनारो का प्रभाव और उनके अमेरिका के साथ संबंध काफी महत्वपूर्ण रहे हैं. ट्रंप और बोल्सोनारो के बीच वैचारिक समानता और रणनीतिक सहयोग लंबे समय से चलता आ रहा है. दोनों ही नेताओं पर यह आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने चुनाव परिणामों को अस्वीकारते हुए लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने की कोशिश की. बोल्सोनारो ने ब्राजील में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर सवाल उठाए और परिणामों को नकारने की योजना बनाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सेना से संपर्क कर चुनाव रद्द करवाने और दोबारा कराने की साजिश की. इसी के चलते राष्ट्रपति लूला को सत्ता में आने से रोकने की कोशिश की गई थी.

डॉलर के वर्चस्व पर लूला का प्रहार और BRICS करेंसी की वकालत
हालांकि, इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुला  ने डॉलर के विकल्प के तौर पर अन्य करेंसी इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया है. उनका मानना है कि पूरी दुनिया का अमेरिकी डॉलर पर निर्भर होना एक बड़ा खतरा है. इसी संदर्भ में उन्होंने BRICS देशों के बीच वैकल्पिक करेंसी प्रणाली की ज़रूरत पर जोर दिया है. लूला का सुझाव है कि BRICS (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) एक साझा करेंसी विकसित करे, जो डॉलर पर निर्भरता को कम कर सके और वैश्विक आर्थिक संतुलन स्थापित कर सके. यह विचार कई विकासशील देशों को भी आकर्षित कर रहा है जो वैश्विक आर्थिक प्रभुत्व में विविधता लाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: US President Trump: नीचे आराम कर रहे थे ट्रंप, ऊपर प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुस आया नागरिक विमान, हड़कंप मचते ही भेजे गए फाइटर जेट

[ad_2]

दो सांड की लड़ाई में पापा की परी की आ गई शामत, स्कूटी समेत उठाकर फेंका- वीडियो वायरल

[ad_1]

कभी-कभी जिंदगी तुम्हें एकदम फिल्मी सीन में फेंक देती है, लेकिन कैमरा कट नहीं बोलता बल्कि सांड बोलते हैं और वो भी गली में खुलेआम भिड़ते हुए. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और सिहर भी रहे हैं. वीडियो में दो काले सांड एक तंग गली में पूरी जान झोंककर लड़ रहे हैं. आसपास के लोग दूर से तमाशा देख रहे हैं, मोबाइल कैमरे चल रहे हैं, सबको लग रहा है कि बस दो जानवर अपनी ताकत आजमा रहे हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता है वो स्क्रिप्ट से बाहर का ट्विस्ट होता है. सांडों से कुछ ही कदम की दूरी पर एक लड़की स्कूटी पर बैठी सब देख रही है उसे पता भी नहीं है कि उसके साथ क्या होने वाला है.

लड़ते हुए सांड ने पापा की परी पर किया हमला

वीडियो में वो लड़की जिसे सोशल मीडिया की भाषा में ‘पापा की परी’ कहा जाता है. उसने ना हेलमेट पहना है, ना उसे फिकर है. बस सांडों के झगड़े का लाइव शो उसे देखना है. और तभी लड़ते-झगड़ते दोनों सांड एक झटके में उस दिशा में मुड़ते हैं और सीधे जाकर स्कूटी समेत पापा की परी पर गिर पड़ते हैं. अगला दृश्य ऐसा होता है जैसे कोई ऐक्शन सीन. लड़की स्कूटी समेत हवा में उछलती है और फिर बुरी तरह जमीन पर गिरती है. कुछ सेकेंड बाद वो उठकर खड़ी होती है, जाहिर है घबराई हुई लेकिन ठीक-ठाक.


बढ़ता जा रहा आवारा सांड का आतंक

वीडियो में ये पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है और लोग अब इसे शेयर कर रहे हैं ये कहते हुए कि “भाई जानवरों की लड़ाई में इंसान बीच में ना आए तो बेहतर है.” इस वीडियो ने फिर एक बार उस बहस को जन्म दे दिया है जिसमें कहा जाता है कि शहरों में सांडों को खुला क्यों छोड़ा जाता है और गलियों में ऐसी घटनाएं आखिर कब रुकेंगी. फिलहाल तो वीडियो वायरल है और ‘पापा की परी’ के उड़ने वाला मोमेंट सोशल मीडिया का नया मीम मटेरियल बन चुका है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पापा की परी, हवा में उड़ी. एक और यूजर ने लिखा…और देख लो लाइव शो. तो वहीं एख और यूजर ने लिखा…अरे दीदी, क्या जरूरत थी सांड के झगड़ों में पड़ने की.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


Share Market: शेयर मार्केट की गिरावट पर ब्रेक, 244 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 24000 के पार

[ad_1]

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. एक तरफ बीएसई सेंसेक्स 244 अंक चढ़कर 80844 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 65 अंकों की तेजी के साथ 24630 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आ रहा है. बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.43 परसेंट और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36 परसेंट की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

इसी के साथ लग रहा है कि भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई गिरावट पर ब्रेक लगा है. गिफ्ट निफ्टी से भी आज मार्केट के पॉजिटिव शुरुआत होने के संकेत मिल रहे थे, जो 0.37 परसेंट की बढ़त के साथ 24,680 के ऊपर कारोबार कर रहा था.

आज इन बातों पर रहेगी निवेशकों की नजर 

आज कारोबार के दौरान निवेशक वैश्विक तेल की कीमतों, बाजार में घरेलू और विदेशी फंड के फ्लो और बैंकिंग, एफएमसीजी और एनर्जी जैसे सेक्टर्स पर नजर रखेंगे. बड़ी कंपनियों से किसी भी नए अपडेट से बाजार का मूड बदल सकता है. बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 1 अगस्त को बाजार में गिरावट आई थी. इस दिन सेंसेक्स 585.67 अंक या 0.72 परसेंट गिरकर 80,599.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203 अंक या 0.82 परसेंट फिसलकर 24,565.35 पर बंद हुआ था.

टॉप गेनर्स और लूजर्स में ये शामिल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील (1.63 परसेंट ऊपर), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (1.51 परसेंट), बजाज फिनसर्व (1.11 परसेंट), एशियन पेंट (1.09 परसेंट) और टाइटन (1.03 परसेंट) शामिल रहे. 

हालांकि, सात कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही हैं, इनमें इंफोसिस (0.53 परसेंट नीचे), एचसीएल टेक (0.35 परसेंट नीचे), टेक महिंद्रा (-0.47 परसेंट), इटरनल (-0.20 परसेंट), सन फार्मा (-0.13 परसेंट) और एक्सिस बैंक (0.02परसेंट) शामिल हैं. 

एशियाई बाजार का रूख

सोमवार को एशिया-प्रशांत बाजारों की शुरुआत मिली-जुली रही, जिसमें जापान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में निक्केई 225 में 2 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि टॉपिक्स में भी लगभग 2 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. इसके विपरीत, दक्षिण कोरिया के बाजारों में मामूली बढ़त देखी गई. कोस्पी 0.15 परसेंट और कोस्डैक 0.5 परसेंट तक चढ़ा. इस बीच, ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.2 परसेंट की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. 

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट 

आर्थिक मंदी के नए संकेतों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते 1 अगस्त को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 542 अंक या 1.23 परसेंट गिरकर 43,588.58 पर बंद हुआ. यह 13 जून के बाद से इसकी सबसे बड़ी गिरावट है. एसएंडपी 500 1.6 परसेंट गिरकर 6,238.01 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 2.24 परसेंट गिरकर 20,650.13 पर बंद हुआ, जो 21 अप्रैल के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट थी. 

 

ये भी पढ़ें: 

NSDL IPO में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए ‘गुड न्यूज’, GMP में आया तगड़ा उछाल; ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस

[ad_2]

Video: 10 करोड़ की लेम्बोर्गिनी धू-धू कर जली, इन्फ्लुएंसर की सुपरकार में बेंगलुरु की सड़क

[ad_1]

Karnataka News: कर्नाटक के बेंगलुरु में शानिवार 2 अगस्त की शाम को एक सनसनीखेज घटना घटी, जब शहर की एक सड़क पर करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत वाली लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर स्पोर्ट्स कार में आग लग गई. यह कार सोशल मीडिया इनंफ्लुएंसर संजीव की थी, जिन्हें उनके इंस्टाग्राम हैंडल ‘निम्मा माने मागा संजू’ के नाम से जाना जाता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कार के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है.

हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं

बता दें कि आग की लपटें उठती देखने के बाद कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आए. कार के इंजन से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दे रहा था. कुछ लोग कार पर पानी डालकर और अन्य तरीकों से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग की तीव्रता और कार के इंजन डिब्बे में आग लगने की वजह से यह घटना और भी गंभीर दिखाई देती है.


हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई. संजीव ने बाद में साफ किया कि कार को भी मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन लेम्बोर्गिनी कार में आग लगने का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है. 

जनिए कौन है संजीव?

संजीव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वे अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारों और ट्रैवल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. उनके वीडियो और रील्स में अक्सर सुपरकारों, जैसे लेम्बोर्गिनी और अन्य लक्जरी गैजेट्स दिखाई देते हैं. संजीव खुद को एक किसान के रूप में पेश करते हैं, जो उनकी प्रोफाइल को और ज्यादा अनूठा बनाता है. यह दावा उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय है.


BSNL यूजर्स को बड़ा झटका! कम हो गई इस प्लान की वैलिडिटी, जानें क्या हुआ बदलाव

[ad_1]

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ओर जहां 1 रुपये में शानदार रिचार्ज प्लान पेश कर रही है, वहीं दूसरी ओर वह अपने पुराने किफायती प्लान्स की वैधता लगातार कम करती जा रही है. हाल ही में 197 रुपये और 99 रुपये वाले प्लान की वैधता घटाई गई थी, और अब कंपनी ने अपने लोकप्रिय 147 रुपये वाले प्लान की वैधता भी घटा दी है.

147 रुपये प्लान में अब कम वैधता

पहले BSNL का 147 रुपये रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता था. इसमें यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता था. हालांकि, इस प्लान में मुफ्त SMS की सुविधा नहीं दी जाती थी. लेकिन अब BSNL ने इस प्लान की वैधता 5 दिन घटा दी है. यानी अब यूज़र्स को केवल 25 दिनों की वैधता मिलेगी जबकि बाकी सभी सुविधाएं वैसी की वैसी रहेंगी. कॉलिंग, रोमिंग और डेटा के फायदे अभी भी प्लान में शामिल हैं, लेकिन कम वैधता के चलते यूज़र्स को अधिक बार रिचार्ज कराना पड़ेगा.

निजी कंपनियों की राह पर BSNL

जिस तरह निजी टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज दरों को स्थिर रखते हुए उनकी वैधता घटा रही हैं उसी रणनीति को अब BSNL भी अपनाता दिख रहा है. प्लान की कीमत तो वही है लेकिन फायदा अब कम हो गया है.

99 रुपये वाला प्लान पहले 18 दिनों के लिए वैध था, जिसे घटाकर 15 दिन कर दिया गया है. वहीं 197 रुपये वाला प्लान पहले 70 दिनों की वैधता देता था जो अब घटाकर सिर्फ 54 दिन कर दी गई है. कंपनी के इस कदम को उसके ARPU (Average Revenue Per User) यानी औसत कमाई प्रति यूज़र को बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

Airtel का साल भर वाला प्लान

Airtel ने दो ऐसे प्लान पेश किए हैं जिनमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं है लेकिन कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा मिलता है. 84 दिन की वैधता वाला प्लान 469 रुपये में उपलब्ध है. इसमें देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 900 SMS मिलते हैं. 365 दिन की वैधता वाला प्लान 1849 रुपये में आता है. इसमें भी पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और 3600 SMS शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Google पर लीक हुईं ChatGPT की निजी चैट्स! कैसे हुआ ये डेटा कांड, क्या बोले OpenAI CEO और यूज़र्स अब क्या करें?

[ad_2]

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती T20 सीरीज, ICC रैंकिंग में लगाएगी छलांग? जानिए टॉप 10 टीम

[ad_1]

एशिया कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक महत्वपूर्ण टी20 सीरीज अपने नाम की. सलमान आगा की कप्तानी वाली पाक टीम ने तीसरे और निर्णायक टी20 में वेस्टइंडीज को 13 रनों से हराकर सीरीज 2-1 से जीती. अभी पाकिस्तान आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में 8वें नंबर पर है, क्या इस प्रदर्शन के बाद वह तालिका में ऊपर बढ़ेगी?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में 231 रेटिंग के साथ 8वें स्थान पर है. 51 मैचों में टीम के 11757 पॉइंट्स हैं. जबकि अभी वेस्टइंडीज भी इस टीम से ऊपर है. वेस्टइंडीज 239 रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है. 5वें नंबर पर 232 रेटिंग के साथ श्रीलंका टीम काबिज है. पाकिस्तान के पॉइंट्स श्रीलंका और वेस्टइंडीज से बेहतर हैं, और रेटिंग में भी श्रीलंका से सिर्फ 1 अंक ही पीछे हैं.

ICC रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम कौन है?

भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम है. रैंकिंग में टीम की 271 रेटिंग हैं और 57 मैचों में 15425 पॉइंट्स हैं. भारत के टी20 फॉर्मेट में इस समय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं. आगामी एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा.

ICC Rankings: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती T20 सीरीज, आईसीसी रैंकिंग में लगाएगी छलांग? जानिए टॉप 10 टीमें

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान तीसरे टी20 में क्या कुछ हुआ

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. साहिबजादा फरहान ने 53 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 74 रन बनाए. सईम अयूब ने 49 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके जड़े. दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रनों की शानदार साझेदारी की. पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य दिया था.

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 20 ओवरों में 176 रन ही बना पाई. एलिक एथनाज (60) और शेरफेन रदरफोर्ड (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेली. लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. पाकिस्तान के लिए सबसे महंगे हसन अली साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवरों में 38 रन देकर 1 विकेट लिया. मोहम्मद नवाज ने 3 ओवरों में 33 रन देकर 1 विकेट लिया. सबसे किफायती सुफियान मुकीम रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 20 रन दिए और 1 विकेट चटकाया. इससे पहले पाकिस्तान ने सीरीज का पहला टी20 मैच जीता था, दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी.

[ad_2]

आराम कर रहे थे ट्रंप, प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुस आया नागरिक विमान, भेजे गए फाइटर जेट

[ad_1]

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर रिट्रीट के ऊपर से एक पैसेंजर विमान ने अस्थायी रूप से प्रतिबंधित एयरस्पेस (TFR) में प्रवेश किया. ये वाक्या रविवार दोपहर 12:50 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ है. घटना उस समय हुई, जब ट्रंप और उनका परिवार इस रिट्रीट में आराम कर रहा था. जैसे ही यह सूचना नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) को मिली, तुरंत लड़ाकू विमान भेजे गए और फ्लेयर्स छोड़कर नागरिक विमान को चेतावनी दी गई.

NORAD ने बयान में कह कि जैसे ही हमें प्रतिबंधित एयरस्पेस में घुसपैठ की जानकारी मिली, हमने तुरंत कार्रवाई की. लड़ाकू विमान ने नागरिक विमान को इंटरसेप्ट कर फ्लेयर्स के जरिए चेतावनी दी और उसे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल दिया. इस प्रक्रिया में प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ रहे विमान को रडार पर ट्रैक किया गया. चेतावनी देने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया. पायलट ने आदेश का पालन करते हुए विमान को क्षेत्र से बाहर निकाल लिया. हालांकि इस कार्रवाई में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह सेफ्टी सिक्योरिटी की संवेदनशीलता और तात्कालिक प्रतिक्रिया को दर्शाता है.

ट्रंप का बेडमिंस्टर रिट्रीट क्या है?
बेडमिंस्टर रिट्रीट, जिसे आधिकारिक तौर पर ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर के नाम से जाना जाता है. न्यूजर्सी में स्थित एक प्राइवेट गोल्फ क्लब और लग्जरी रिट्रीट है. ट्रंप ने इसे 2002 में 35 मिलियन डॉलर में खरीदा था. यह स्थान अक्सर ट्रंप की गर्मी की छुट्टियों का मुख्य ठिकाना रहा है. इस क्षेत्र को राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति की मौजूदगी में Temporary Flight Restriction (TFR) घोषित किया जाता है. इस एयरस्पेस में किसी भी अनऑथराइज्ड फ्लाइट की अनुमति नहीं होती है और ऐसे मामलों को अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां अत्यधिक गंभीरता से लेती हैं.

क्या यह पहली घटना है?
5 जुलाई को भी इसी प्रकार की एक और घुसपैठ की घटना सामने आई थी. उस वक्त ट्रंप और पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप छुट्टियां मना रहे थे. उस दौरान भी एक नागरिक विमान ने गलती से TFR क्षेत्र में प्रवेश कर लिया था, जिसके बाद NORAD ने तत्काल कार्रवाई की थी. ये दोहराव अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भूकंप की वजह से कांपी धरती, भयंकर झटकों से दहशत में लोग, जानें ताजा अपडेट

[ad_2]