अहान पांडे-अनीत पड्डा ने रचा इतिहास, बने 300 करोड़ी फिल्म देने वाले पहले डेब्यूटेंट
[ad_1]
मोहित सुरी के डायरेक्शन में बनी सैयारा बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं मगर इसकी कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इतना इंप्रेस कर दिया है कि हर कोई फिल्म देख रहा है और इसे देखने के बाद इमोशनल जरूर हो रहा है. वीकेंड पर सैयारा की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है. ये फिल्म अब 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और इसी के साथ अहान और अनीत ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. फिल्म को सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से टक्कर मि  रही है मगर उसके बाद भी ये लोगों को इंप्रेस करना कम नहीं कर रही है. सैयारा का क्रेज लंबा चलने वाला है.
300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते 172.75 करोड़, दूसरे हफ्ते 107.75 करोड़ की कमाई की थी. और 17वें दिन के कलेक्शन के साथ ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में एंटर कर गई है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.
तोड़ा रिकॉर्ड
अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वो पहले ऐसे डेब्यूटेंट हैं जिनकी फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है. अनीत और अहान ने आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान सभी के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अहान अपनी कजिन अनन्या पांडे से भी आगे निकल गए हैं.
स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 70.86 करोड़
धड़क- 110.11 करोड़
केदारनाथ- 88.79 करोड़
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2- 95.90 करोड़
सैयारा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फैंस इसके वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. अब ये फिल्म कितना कमा पाती है वो जल्द ही पता चल जाएगा.
ये भी पढ़ें: कुली Vs वॉर 2, नॉर्थ अमेरिका में किसने मारी बाजी? एडवांस बुकिंग में दोनों फिल्मों ने कर ली इतनी कमाई
[ad_2]
खून से सना झरना! बहती पानी की धार के साथ ऊंचाई से गिरा शख्स, चट्टानों से टकराया सिर और फिर…
[ad_1]
बरसात आई नहीं कि लोगों को झरनों की याद सताने लगती है. ठंडा पानी, बहती धारा और चट्टानों से गिरती धाराएं किसी रोमांच से कम नहीं लगतीं. इस मस्ती के बीच जब जरा सी लापरवाही हो जाए, तो वही झरना खून का दरिया बन जाता है. सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक झरने के ऊपर से नहाते-नहाते अचानक नीचे गिर जाता है. गिरता भी ऐसे है जैसे कोई रबर की गेंद चट्टानों से टकराकर उछल रही हो. अगले ही पल जब वो नीचे गिरता है तो पूरा झरने का पानी खून से सन जाता है और वहां मौजूद लोग चीखने लगते हैं.
नहाते हुए झरने से नीचे गिरा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झरने के ऊपरी हिस्से में कुछ लोग नहा रहे हैं. इन्हीं में से एक युवक ऊपर खड़ा होकर बहते पानी के बीच मस्ती कर रहा होता है. तभी उसका संतुलन बिगड़ता है और वह सीधे नीचे की ओर गिरने लगता है. गिरते वक्त उसका शरीर कई बार चट्टानों से टकराता है और वो उछलता हुआ तेजी से नीचे पानी में गिरता है. हादसे के बाद झरने का पारदर्शी पानी तुरंत लाल हो जाता है, जैसे किसी ने खून घोल दिया हो. नीचे नहा रहे लोग अचानक घबरा जाते हैं और किसी तरह उस घायल युवक को पकड़कर किनारे लाने की कोशिश करते हैं. दूसरे फ्रेम में देखा जा सकता है कि युवक को बेहद गंभीर हालत में पानी से बाहर लाया जाता है. उसका शरीर सुन्न है, सिर और चेहरे से खून बह रहा है. मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है और लोग मदद के लिए चिल्लाते नजर आते हैं.
वीडियो देख सहम गए लोग
वीडियो में यह नहीं बताया गया कि हादसा किस जगह का है, लेकिन इंटरनेट पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. कुछ लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे खतरनाक झरनों में लोगों को जाने की अनुमति क्यों दी जाती है. वहीं कुछ लोग इस वीडियो को दूसरों के लिए चेतावनी की तरह देख रहे हैं कि ‘खूबसूरत दिखने वाली जगहों पर भी जानलेवा खतरे छिपे हो सकते हैं’. फिलहाल युवक की हालत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक था.
यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो
यूजर्स ने दे डाली नसीहत
वीडियो को shumaila__khan786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….खूबसूरत चीजें आपको अपनी तरफ खींचती है, लेकिन सावधानी जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा…पानी से मजाक करने वाले इस दुनिया में नहीं रहे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दुनिया से मन भर गया है तो पानी से मजाक करना शुरू कर दो.
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल
इस नए AI ने उड़ा दी ChatGPT की नींद! जानें कैसे करेगा काम और क्या है इसमें नया
[ad_1]
Wide Research: AI स्टार्टअप Manus, जिसने हाल ही में तेज़ी से चर्चा बटोरी है, ने 31 जुलाई को अपने नए मल्टी-एजेंट टूल Wide Research की घोषणा की है. यह टूल एक साथ सैकड़ों AI एजेंट्स को एक मिशन पर लगाकर बड़े और जटिल रिसर्च टास्क को बेहद सरल बना देता है. Manus के मुताबिक़, यह उनका अब तक का सबसे क्रांतिकारी फ़ीचर है जो मार्च 2025 में कंपनी की लॉन्चिंग के बाद पहली बार सामने आया है.
क्या है इसता लक्ष्य
Wide Research को खासतौर पर गहन और वॉल्यूम-हैवी रिसर्च कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह OpenAI के “Deep Research” और Google के “Deep Think” जैसे टूल्स का जवाब माना जा रहा है. कुछ ही हफ्तों पहले OpenAI ने अपना नया ChatGPT Agent भी लॉन्च किया था ऐसे में Manus की ये पेशकश सीधा मुकाबला करने का दावा करती है.
क्या है इस टूल की खासियत?
Manus के अनुसार, Wide Research उन टास्क्स को हल कर सकता है जिनमें सैकड़ों आइटम्स पर एक साथ जानकारी एकत्र करनी होती है जैसे टॉप MBA प्रोग्राम्स की तुलना, Fortune 500 कंपनियों का विश्लेषण या AI टूल्स की तुलना. इसमें सबसे खास बात यह है कि यह केवल किसी खास क्षेत्र या फॉर्मेट तक सीमित नहीं है. ये जनरल-परपज़ AI एजेंट्स हैं जो किसी भी फील्ड में काम कर सकते हैं यानि आपकी कल्पना ही इसकी सीमा है.
क्या है तकनीकी ढांचा
Wide Research को Manus की हाई-परफॉर्मेंस वर्चुअलाइजेशन टेक्नोलॉजी और अत्यधिक ऑप्टिमाइज़्ड एजेंट आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है. इसमें एजेंट-टू-एजेंट कम्युनिकेशन के लिए खास प्रोटोकॉल और समानांतर प्रोसेसिंग सिस्टम है. अन्य मल्टी-एजेंट टूल्स जैसे कोडिंग असिस्टेंट्स या मैनेजर सॉफ़्टवेयर की तुलना में Wide Research में इस्तेमाल होने वाले एजेंट्स जनरलिस्ट होते हैं जो इसे और भी लचीला और शक्तिशाली बनाता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
Manus के को-फाउंडर Peak Ji ने एक डेमो वीडियो में दिखाया कि Wide Research की मदद से कैसे एक साथ 100 स्नीकर्स का रिसर्च या 50 पोस्टर डिज़ाइन कुछ ही मिनटों में तैयार किए जा सकते हैं. हालांकि अभी यह टूल एक्सपेरिमेंटल फेज़ में है और इसमें कुछ सीमाएं हो सकती हैं फिर भी इसकी क्षमता बेहद प्रभावशाली बताई जा रही है.
किन यूज़र्स को मिलेगा एक्सेस?
Wide Research फ़िलहाल Pro यूज़र्स के लिए उपलब्ध है लेकिन आने वाले समय में इसे Plus और Basic टियर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा. इसका उद्देश्य अधिक यूज़र्स को यह सुविधा देना है.
इस साल Manus ने अपनी पहचान एक जनरल-परपज़ AI एजेंट के साथ बनाई थी जो यूज़र्स की साधारण कमांड पर वेब आधारित जटिल टास्क जैसे ट्रैवल प्लानिंग आदि खुद कर सकता है. इसके बाद कंपनी ने AI वीडियो जेनरेटर भी लॉन्च किया जो Anthropic के Claude जैसे बड़े भाषा मॉडल्स पर आधारित है. हर Manus सेशन के पीछे एक डेडिकेटेड क्लाउड वर्चुअल मशीन काम करती है जिससे यूज़र केवल संवाद के ज़रिए क्लाउड वर्कलोड मैनेज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: 20 हजार रुपये की रेंज में किसे खरीदना होगा फायदेमंद, जानें कौन ज्यादा पॉवरफुल
[ad_2]
7 संमदर पार से 5 दिन के लिए भारत आ रहा ये खास दोस्त! ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने वाला पहला देश
[ad_1]
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर सोमवार (4 अगस्त 2025) को पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फिलीपींस के बीच रक्षा और व्यापार संबंधों को मजबूत करना है. 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है.
राष्ट्रपति मार्कोस सोमवार (4 अगस्त 2025) दोपहर नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे. उनके साथ प्रथम महिला लुईस अरनेटा मार्कोस और कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों व व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा. उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है. इस यात्रा से रणनीतिक और रक्षा सहयोग, खासकर समुद्री क्षेत्र में और मजबूत होने की उम्मीद है.
भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल
भारत की एक्ट ईस्ट नीति
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति, विजन महासागर और इंडो-पैसिफिक रणनीति में फिलीपींस एक महत्वपूर्ण साझेदार है. दोनों देशों के बीच न केवल रणनीतिक हितों पर आधारित रिश्ता है बल्कि गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर भी आधारित है. तगालोग भाषा में संस्कृत के कई शब्द हैं और लैगुना कॉपरप्लेट शिलालेख और अगुसान तारा मूर्ति जैसे पुरातात्विक निष्कर्ष सदियों पुराने संबंधों को दर्शाते हैं.
भारत-फिलीपींस के राजनयिक संबंध
भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंध नवंबर 1949 में स्थापित हुए थे. 1992 में भारत की ‘लुक ईस्ट नीति’ और बाद में ‘एक्ट ईस्ट नीति’ के साथ दोनों देशों के संबंधों में काफी वृद्धि हुई, खासकर आसियान सहयोग के माध्यम से. राष्ट्रपति मार्कोस और प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले अक्टूबर 2024 में लाओस में 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे. इससे पहले 2023 में जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? शहबाज ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को किया सपोर्ट, ट्रंप को कैसे मुंह दिखाएंगे मुनीर
[ad_2]
उत्तराखंड में ग्राम प्रधान को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए क्या होते हैं उनके काम
[ad_1]
उत्तराखंड के गांवों की बागडोर जिन हाथों में होती है, उन्हें हम ग्राम प्रधान के नाम से जानते हैं. ये न सिर्फ गांव की समस्याएं उठाते हैं बल्कि हर विकास कार्य के केंद्र में भी होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गांव के इतने बड़े पद पर बैठे प्रधान को सरकार कितनी सैलरी देती है और उनके काम क्या-क्या होते हैं?
ग्राम प्रधान की सैलरी कितनी होती है?
उत्तराखंड सरकार ग्राम प्रधान को हर महीने 3,500 रुपये का मानदेय देती है. इसके अलावा ग्राम प्रधान को कोई अन्य सरकारी भत्ता या सुविधा नहीं मिलती. न कोई वाहन, न कोई ऑफिस सुविधा और न ही किसी तरह का एक्स्ट्रा इंसेंटिव.
किन योजनाओं की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान पर होती है?
ग्राम प्रधान का काम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह गांव के हर नागरिक की उम्मीदों और समस्याओं से जुड़ा होता है.
यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की पूरी जानकारी, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी
उनकी प्रमुख जिम्मेदारियां होती हैं-
• मनरेगा (MNREGA): गांव के बेरोजगार लोगों को रोजगार देने वाली इस योजना की निगरानी ग्राम प्रधान ही करते हैं.
• राज्य वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग: इन फंड्स से गांव की सड़कें, नालियां, शौचालय, सामुदायिक भवन, खेल मैदान और अन्य जरूरी ढांचे बनाए जाते हैं.
• स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य योजनाएं: गांव को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में प्रधान की बड़ी भूमिका होती है.
• शिक्षा और महिला सशक्तिकरण: स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति से लेकर महिला समूहों की गतिविधियों तक में ग्राम प्रधान का योगदान जरूरी होता है.
यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?
ग्राम प्रधान चुनाव
हाल ही में उत्तराखंड में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम प्रधान चुनाव संपन्न हुए. यह चुनाव बेहद दिलचस्प और करीबी मुकाबलों से भरा रहा. कई जगहों पर महज कुछ वोटों से जीत और हार तय हुई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ सीटों पर 5 से भी कम वोटों का अंतर रहा.
जिला पंचायत सदस्य को क्या?
वहीं, राज्य में जिला पंचायत सदस्यों को बोर्ड की हर मेटिंग के लिए 1,000 प्रति मीटिंग मानदेय के रूप में मिलता है. ये क्षेत्र में विकास कार्य के लिए ये राज्य व केंद्र वित्तीय योजनाओं की मदद से कार्य करते हैं. बताते चलें कि जिला पंचायत के सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष को चुनते हैं.
यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
17 हजार करोड़ के लोन फ्रॉड केस में बुरे फंसे अनिल अंबानी, अब बैंकरों से पूछताछ कर सकती है ED
[ad_1]
Anil Ambani Loan Fraud Case: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में तलब करने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब कुछ बैंकर्स को भी पूछताछ के लिए बुला सकता है.
ED ने बैंकों को भेजा लेटर
NDTV Profit की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की तरफ से 12-13 बैंकों को लेटर भेजा गया है, जिसमें रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस, रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस के लिए लोन एक्सेप्ट करने के पूरे प्रॉसेस, चूक की समय-सीमा और लोन वसूली पर की गई कार्रवाई की डिटेल मांगी गई है. इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, HDFC बैंक, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक के शामिल होने की संभावना है. अगर लिखित जवाब से संतुष्टि नहीं मिलती है, तो बैंकरों को तलब करके पूछताछ की जा सकती है.
अनिल अंबानी से इस दिन होगी पूछताछ
ED ने अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन फ्रॉड मामले में बड़ा कदम उठाते हुए सर्कुलर नोटिस जारी किया और इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें 5 अगस्त को बुलाया गया है. इससे पहले ईडी ने मुंबई में अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े  35 ठिकानों पर छापामारी की थी. इनमें करीब 50 कंपनियां और 25 व्यक्ति शामिल हैं.
ईडी के मुताबिक, जांच के दौरान अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों और सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) को सौंपी गए 68.2 करोड़ रुपये की फर्जी बैंक गारंटी के बीच संबंधों का पता चला. यह फर्जी गारंटी कथित तौर पर अनिल अंबानी के ADAG ग्रुप से जुड़ी कंपनियों, मेसर्स रिलायंस एनयू बेस लिमिटेड और मेसर्स महाराष्ट्र एनर्जी जनरेशन लिमिटेड के नाम पर जारी की गई थी.
SBI के फर्जी डोमेन का हुआ इस्तेमाल
फर्जी बैंक गारंटी को असली दिखाने की कोशिश में रिलायंस ग्रुप ने कथित तौर पर SECI के साथ कम्युनिकेशन के दौरान ऑफिशियल SBI डोमेन ‘sbi.co.in’ की नकल करते हुए नकली ईमेल डोमेन ‘s-bi.co.in’का इस्तेमाल किया. ईडी ने इस नकली डोमेन के सोर्स और डिजिटल फुटप्रिंट का पता लगाने के लिए नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI)डोमेन रजिस्ट्रेशन का भी रिकॉर्ड मांगा है.
ये भी पढ़ें:
कौन हैं पार्थ सारथी बिस्वाल? अनिल अंबानी लोन फ्रॉड केस से कैसे जुड़ा नाम? अब ED ने किया गिरफ्तार
[ad_2]
Video: सड़क पर भरा पानी, देखते ही देखते बाइक समेत नाले में समा गया शख्स, घटना का वीडियो वायरल
[ad_1]
Bihar News: बिहार के बेतिया शहर में रविवार को हुई बारिश ने नगर निगम की लापरवाहियों की कलई खोल दी. तेज बारिश के बाद शहर की सड़कों पर इतना पानी भर गया कि सड़क और नाले में फर्क करना मुश्किल हो गया. इसी वजह से कमलनाथ नगर इलाके में एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया.
स्थानीय लोगों ने बचाई युवक की जान
युवक अपनी बाइक से सड़क पर जा रहा था, लेकिन बारिश के पानी से ढंके नाले को वह देख नहीं पाया और अचानक उसकी बाइक समेत नाले में गिर गया. हादसा होते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और तत्परता दिखाते हुए युवक को बाहर निकाल लिया. गनीमत रही कि समय रहते मदद मिल गई, जिससे युवक की जान बच गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कमलनाथ नगर समेत शहर के कई इलाकों में हर बारिश के बाद यही हाल होता है. सड़कें नालों जैसी दिखने लगती हैं, और लोग हमेशा हादसे के डर से सहमे रहते हैं. कई बार शिकायतें करने के बावजूद नगर निगम की ओर से न तो जलनिकासी की व्यवस्था की गई है और न ही नालों को ढकने की कोई पहल हुई है.
नगर निगम पर उठे सवाल
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर बेतिया नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि नगर निगम सिर्फ कागजों पर सफाई और विकास का दावा करता है, लेकिन हकीकत यह है कि एक बारिश में ही सारा तंत्र फेल हो जाता है. लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और नालों को ढकने की ठोस कार्रवाई हो.
ये भी पढ़ें-
Video: रॉन्ग साइड से आ रही बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, उछलता हुआ पीछे जा गिरा युवक, वीडियो वायरल
‘बस 1 घंटा और जोर लगाएंगे फिर…’, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई शुभमन गिल की आवाज
[ad_1]
शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का इंग्लैंड दौरा रोमांचक मैच के साथ खत्म होने जा रहा है, आज 5वें टेस्ट का आखिरी दिन है और मैच किसी भी पक्ष में जा सकता है. इससे फैसला होगा कि इंग्लैंड सीरीज जीतेगी या ये 2-2 की बराबरी पर समाप्त होगी. मैच का नतीजा चौथे दिन ही निकल जाता, लेकिन कम रौशनी और फिर बारिश की वजह से मैच को समय से करीब 1 घंटे पहले ही रोक दिया गया. इससे पहले इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की अच्छी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को वापसी कराई. इससे पहले गिल खिलाड़ियों को मोटीवेट करते हुए नजर आए, उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई.
374 के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड टीम 3 विकेट खोकर 300 का आंकड़ा पार कर चुकी थी, यहां से इंग्लैंड जीत की ओर मजबूती से बढ़ रही थी. आकाश दीप ने ने जो रुट और हैरी ब्रूक के बीच बनी महत्वपूर्ण साझेदारी को तोड़कर भारत के लिए जीत की उम्मीद बढ़ाई. उन्होंने ब्रूक (111) को कैच आउट कराया, उनका कैच मोहम्मद सिराज ने पकड़ा. इंग्लैंड का ये चौथा विकेट 301 पर गिरा था.
कप्तान शुभमन गिल ने बढ़ाया हौसला, फिर गेंदबाजों ने कराई वापसी
बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज खेल रहे शुभमन गिल इसके बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए. उनकी आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई. जिसमें वह कह रहे हैं, “कम ऑन बॉयज, एक घंटा और जोर लगाएंगे, उसके बाद सभी आराम करेंगे.”
गिल का हौसला बढ़ाना काम भी कर गया. टी ब्रेक के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल (5) को आउट कर दिया. कृष्णा ने इसके बाद जो रुट (105) के रूप में महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत की उम्मीदें बढ़ा दी. इस गेंद से पहले सिराज सभी दर्शकों को इशारा कर रहे थे कि चीयर करो. फैंस भी लगातार हौसला अफजाई कर रहे थे.
उनकी एक और वीडियो सामने आई, जिसमें वह आकाश दीप से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि इंजेक्शन लिया क्या. गिल उनसे कह रहे हैं, “इंजेक्शन लिया है तुमने?”
इंग्लैंड को चाहिए 35 रन, भारत को 4 विकेट की दरकार
आज 5वें टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो इंग्लैंड सीरीज 3-1 से जीत जाएगी. भारत को 4 विकेट चाहिए, जो रुट कन्फर्म कर चुके हैं कि जरुरत पड़ने पर चोटिल क्रिस वोक्स भी बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.
[ad_2]
Video: तीन घंटे में एक ही जगह हुए 10 हादसे, सीसीटीवी में कैद हुआ खतरनाक मंजर, देखें वीडियो
[ad_1]
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे के देहू-येलवाड़ी रोड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां महज तीन घंटे के अंदर एक ही जगह पर 10 सड़क हादसे हो गए. यह पूरा घटनाक्रम पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
फिसलन की वजह से हुए हादसे
जानकारी के अनुसार, यह हादसे रविवार को हुए. हादसों का कारण बना अचानक बना कीचड़ और फिसलन भरा रास्ता. बताया जा रहा है कि एक ट्रक या डंपर द्वारा सड़क पर कीचड़ गिरा दिया गया था, जिसकी सफाई नहीं की गई. इसके कारण सड़क इतनी ज्यादा फिसलन भरी हो गई कि बाइक और स्कूटर सवार एक के बाद एक फिसलते चले गए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई दोपहिया वाहन सड़क पर आते ही संतुलन खो बैठते हैं और सीधे फिसलकर गिर जाते हैं. कुछ सवार खुद को संभाल लेते हैं, जबकि कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों को डरा दिया है.
हादसे ने प्रशासन की उजागर की लापरवाही
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से इस रोड पर सफाई और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. हादसे होने के बाद स्थानीय लोगों ने खुद बाल्टी और झाड़ू लेकर सड़क साफ करनी शुरू की ताकि और कोई हादसा न हो.
इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है. यदि समय रहते सड़क की सफाई हो जाती, तो इतने हादसे नहीं होते. लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.
ये भी पढ़ें-
Video: साइकिल का बैलेंस बिगड़ा, नाले में जा गिरा बुजुर्ग, सामने आया मौत का लाइव वीडियो