आर्मी में किस रैंक पर है एयरपोर्ट पर मारपीट करने वाला ऑफिसर, जानें उसे कितनी मिलती है सैलरी?

[ad_1]

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाल ही में हुई एक घटना ने देशभर में चर्चा बटोरी है. मामला एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और एयरलाइन कर्मचारियों के बीच झगड़े का है, जिसमें कथित तौर पर मारपीट की गई और कई कर्मचारी घायल हो गए. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ये अधिकारी कौन हैं, उनकी रैंक क्या है और उन्हें कितनी सैलरी मिलती है?

क्या है पूरा विवाद?

यह घटना 26 जुलाई, 2025 को श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुई जब लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह, जो सेना के एक सीनियर ऑफिसर हैं, दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अतिरिक्त सामान ले जाने पर शुल्क देने को कहा गया, जिसे उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद बिना बोर्डिंग प्रोसेस पूरा किए ही वो एयरोब्रिज में घुस गए, जो कि एक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन था. CISF ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तभी कथित तौर पर मारपीट शुरू हो गई.

किसे लगी कितनी चोट?

स्पाइसजेट ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस घटना में चार कर्मचारी घायल हुए हैं. एक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है, दूसरे के जबड़े में गंभीर चोट आई है. एक कर्मचारी बेहोश होकर गिर पड़ा, लेकिन अधिकारी उसे घूंसे और लातों से पीटते रहे. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया.

नो-फ्लाई लिस्ट में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

स्पाइसजेट ने इस घटना की शिकायत नागर विमानन मंत्रालय से भी की है और उस अधिकारी को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा उनके लिए प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अधिकारी की रैंक और सैलरी

घटना में शामिल सैन्य अधिकारी का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह बताया जा रहा है. वे वर्तमान में गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) में तैनात हैं. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक बहुत सीनियर मानी जाती है.

इस रैंक पर ऑफिसर को 1,21,200 से 2,12,400 रुपये मासिक वेतन मिलता है. इसके अलावा उन्हें मिलिट्री सर्विस पे, डीए (महंगाई भत्ता), एचआरए, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं. इस तरह एक लेफ्टिनेंट कर्नल की इन-हैंड सैलरी 1.5 लाख से 2 लाख रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

सेना ने क्या कहा?

भारतीय सेना ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है. सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, सेना अनुशासन और आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है. मामले की जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है.

एयरलाइन कर्मचारियों पर भी केस

हालांकि, यह मामला एकतरफा नहीं है. लेफ्टिनेंट कर्नल सिंह ने भी पुलिस में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: इंडियन नेवी एसएससी एग्जीक्यूटिव भर्ती 2025 की पूरी जानकारी, कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Video: अरे दीदी! नशे में धुत लड़की का ड्रामा, पुलिसकर्मी की स्कूटी रोक जबरदस्ती पीछे बैठी

[ad_1]

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. घटना उस वक्त की है जब एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर था और अपनी स्कूटी से कहीं जा रहा था. अचानक महिला ने उसकी स्कूटी को बीच रास्ते में रोक दिया और जबरन उस पर बैठ गई.

नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर ट्रैफिक पुलिस को रोका

महिला नशे की हालत में थी और उसकी हरकतें काफी अजीब थीं. पहले तो उसने सड़क पर चल रहे लोगों से बहस की, फिर जैसे ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी स्कूटी से वहां से गुजर रहा था, उसने स्कूटी को रुकवा लिया. इसके बाद वो बिना किसी इजाजत के सीधे स्कूटी पर पीछे बैठ गई और चिल्लाने लगी.

पुलिसकर्मी ने उसे कई बार नीचे उतरने को कहा, लेकिन महिला नहीं मानी और वहां हंगामा करने लगी. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पुलिस ने महिला के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला आस-पास के इलाके की नहीं लग रही थी और उसने शराब पी रखी थी. जब महिला की हरकतें और ज्यादा बिगड़ने लगीं तो अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को स्कूटी से उतारकर शांत कराने की कोशिश की.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और यह देखा जा रहा है कि उसने किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं किया. फिलहाल उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें-

Video: 15 दिनों में निकले 26 कोबरा, गर्ल्स स्कूल बना सांपों का अड्डा, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!


Taurus Weekly Horoscope: 3 से 9 अगस्त 2025 करियर में बंपर सफलता, धन लाभ के योग! जानें साप्ताहिक

[ad_1]

Taurus Weekly Horoscope 3 to 9 August 2025: इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सफलता और नई संभावनाओं के साथ होगी. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और प्रमोशन या ट्रांसफर की खुशखबरी मिलने के योग हैं. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह विशेष लाभदायक रहेगा. खासकर संपत्ति या विदेशी संपर्कों से जुड़ी डील्स में.

करियर राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आएगी. कार्यस्थल पर आप अपनी बुद्धिमत्ता और व्यवहार कुशलता के बल पर प्रभावित करेंगे. इससे बॉस की प्रशंसा और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. हालांकि सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है, और सीनियर्स व जूनियर्स से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. ऐसे में आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी.

बिजनेस और धन राशिफल: व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. बाज़ार की स्थिति को समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें. आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें, खासकर मिड वीक में. यदि किसी संपत्ति या पारिवारिक विवाद में उलझे हैं, तो उसका समाधान बातचीत से निकल सकता है.

लव/पारिवारिक राशिफल: पारिवारिक मामलों में आप कोई बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ाने की ज़रूरत है. अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.

युवा राशिफल: युवाओं के लिए यह सप्ताह आत्मनिर्भरता और व्यवहारिक सोच को बढ़ावा देने वाला है. किसी सामाजिक या पारिवारिक जिम्मेदारी को निभाकर आत्मसम्मान की भावना बढ़ेगी. दोस्तों के साथ संवाद बेहतर रहेगा.

हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है. काम का अधिक दबाव आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है. पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें, जिससे सप्ताह बेहतर ढंग से बीते.

स्वास्थ्य सलाह:

  • यात्रा के समय हल्का भोजन करें और पानी की मात्रा बढ़ाएं.
  • प्रतिदिन प्राणायाम और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.
  • नींद पूरी लें और अनावश्यक तनाव से बचें.

उपाय: गुरुवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और केले का दान करें. यह उपाय भाग्य वृद्धि और आर्थिक समृद्धि लाने में सहायक होगा.

शुभ रंग: हरा और पीला
शुभ अंक: 2 और 8









क्षेत्र  स्थिति
करियर  सीनियर्स का सहयोग, प्रमोशन के योग
धन  प्रॉपर्टी व बिज़नेस से लाभ
प्रेम  विवाह के योग बन सकते हैं.
स्वास्थ्य सामान्य लेकिन यात्रा में सावधानी.
उपाय   गुरुवार को पीपल पर जल चढ़ाएं.

FAQs:
Q1. क्या इस सप्ताह प्रॉपर्टी से लाभ होगा?
A1. हां, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.

Q2. क्या विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं?
A2. हां, विदेश में करियर या एजुकेशन से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी और नए अवसर प्राप्त होंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Su-57 में लगाई जिरकॉन मिसाइल, रूस ने दिखाई तबाही की झलक, क्या भारत खरीदेगा ये फाइटर जेट?

[ad_1]

रूस ने अपने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 से हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण कर दुनिया को अपने सैन्य कौशल का एक नया ट्रेलर दिखाया है. रूसी एयरोस्पेस फोर्सेज के चीफ ऑफ द मेन स्टाफ और फर्स्ट डिप्टी कमांडर इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर मकसिमत्सेव ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि Su-57 लड़ाकू विमान अब हाइपरसोनिक हथियारों से लैस हो चुका है और रूस की एयरोस्पेस फोर्सेज को हर साल एडवांस और आधुनिक हथियार प्रणालियां मिल रही हैं.

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार अब Su-57 जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों की डिलीवरी और तेज़ी से हो रही है. रूस बीते कुछ वर्षों से अपने जेट विमानों में हाइपरसोनिक मिसाइलें लगाने के संकेत देता रहा है. फरवरी 2023 में रूस की TASS समाचार एजेंसी ने बताया था कि Su-57 के लिए एक छोटी लेकिन घातक “एयर-टू-ग्राउंड हाइपरसोनिक मिसाइल” का प्रोटोटाइप तैयार किया गया और उसका परीक्षण किया गया.

क्या है जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल?
जिरकॉन रूस की सबसे आधुनिक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. इसे सबसे पहले वर्ष 2023 में रूसी नौसेना में शामिल किया गया था. यह मिसाइल पनडुब्बियों में भी तैनात की जा चुकी है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड और ताकत है. जिरकॉन की स्पीड Mach 9 है, यानी यह आवाज की रफ्तार से नौ गुना तेज चलती है-करीब 11,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से.

इसकी स्ट्राइक रेंज 1000 किलोमीटर तक है, जिससे यह दुश्मन के ठिकानों को दूर से ही निशाना बना सकती है. इसकी स्पीड और मारक क्षमता इतनी घातक है कि यह किसी भी एयर डिफेंस सिस्टम को धोखा दे सकती है. इतना ही नहीं, इसकी कायनेटिक एनर्जी यानी टक्कर की ताकत इतनी ज्यादा होती है कि यह बड़े से बड़े युद्धपोत या एयरक्राफ्ट कैरियर को भी पूरी तरह तबाह कर सकती है.

पश्चिमी देशों से तुलना में जिरकॉन कितनी आगे?
जिरकॉन की क्षमताएं पश्चिमी देशों की मिसाइलों से कहीं अधिक हैं. अमेरिका की सबसे तेज हाइपरसोनिक मिसाइल SM-6 है, जिसकी स्पीड सिर्फ Mach 3.5 है और रेंज 450 किलोमीटर तक सीमित है. वहीं चीन दावा करता है कि उसके पास YJ-21 नाम की मिसाइल है, जो जिरकॉन के बराबर यानी Mach 9 की स्पीड और 1000 किलोमीटर की रेंज रखती है, लेकिन यूरोप के किसी देश के पास अभी ऐसी कोई मिसाइल नहीं है जो जिरकॉन की बराबरी कर सके. इस लिहाज से रूस इस तकनीक में दुनिया से कहीं आगे निकल चुका है.

Su-57 और जिरकॉन की जोड़ी: रडार को भी धोखा
Su-57 एक अत्याधुनिक स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस लड़ाकू विमान है. इसे रडार से पकड़ना बेहद मुश्किल होता है. अब इस विमान में जिरकॉन मिसाइल को इंटरनल वेपन बे यानी विमान के अंदर छिपाकर इंटीग्रेट कर दिया गया है. इसका मतलब यह है कि दुश्मन की नज़र इस मिसाइल पर तब तक नहीं पड़ सकती जब तक यह फायर न हो जाए.

Su-57 को इस तरह तैयार किया गया है कि यह बहुत तेज़ गति से लंबी दूरी तक घातक हमले कर सकता है. रूस पहले ही इसके लिए एयर-टू-एयर R-77M मिसाइल बना चुका है, जिसकी रेंज 400 किलोमीटर से भी ज्यादा है. इसके अलावा अक्टूबर 2023 में रूस की सरकारी मीडिया ने एक नई लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल के टेस्ट का दावा किया था, जो Kh-101/102 पर आधारित है और जिसकी रेंज करीब 3500 किलोमीटर है.

भारत के लिए बड़ा सवाल: क्या खरीदेगा Su-57?
भारत ने हाल ही में अमेरिका के F-35 फाइटर जेट को खरीदने से इनकार कर दिया है. ऐसे में अब रक्षा विशेषज्ञों की नजर इस पर है कि क्या भारत अब रूस के Su-57 को खरीदने की दिशा में आगे बढ़ेगा? Su-57 न सिर्फ स्टेल्थ तकनीक से लैस है, बल्कि अब इसमें हाइपरसोनिक हथियार भी जोड़े जा चुके हैं. यदि भारत इस फाइटर जेट को खरीदता है, तो यह भारतीय वायुसेना की ताकत को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है. भारत और रूस के बीच पहले से मजबूत रक्षा संबंध हैं और Su-57 जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट के शामिल होने से भारत की रणनीतिक क्षमता कई गुना बढ़ सकती है.

[ad_2]

स्टंट दिखाता है… उफनती नदी से बाइक निकालकर बन रहा था हीरो, हो गया ऐसा हाल

[ad_1]

बरसात आई नहीं कि गांव-देहात के कई सूरमा अपने भीतर का स्टंटमैन जागा लेते हैं. और फिर पानी से डूबे पुल को देखकर आंखों में ऐसा जोश भरते हैं जैसे खुद को अक्षय कुमार की फिल्म का हीरो समझ बैठे हों. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी मोटरसाइकिल लेकर गांव की नदी के उस पुल की ओर दौड़ता है जो पूरी तरह जलस्तर में समा चुका है. पानी पुल के ऊपर से बह रहा है लेकिन बाइक सवार को तो मानो कोई चुनौती मिली हो, “आज नहीं रुका तो कभी नहीं रुकेगा.” बस फिर क्या, बाइक स्टार्ट होती है, रनअप लिया जाता है और फिर शुरू होता है पानी से भिड़ने का ये देसी स्टंट, जिसका अंजाम फिल्मी नहीं बल्कि असली और खौफनाक होता है.

नदी वाला पुल पार करते हुए संतुलन खो बैठा बाइक सवार

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्रामीण इलाका है, जहां नदी पर बना पुल पूरी तरह बारिश के पानी से डूब चुका है. तेज बहाव के बीच लोग किनारे खड़े हैं लेकिन एक शख्स अपनी बाइक लेकर पुल से कुछ ही दूरी पर खड़ा है और लगातार पुल के उस पार देखने के बाद बाइक को स्टार्ट करता है और कैमरे में कैद होता है उसका आत्मविश्वास, लेकिन अगले ही पल वो बाइक को स्पीड में लेकर पानी से लबालब पुल पर चढ़ जाता है. शुरुआत में कुछ मीटर तक बाइक पानी चीरते हुए चलती है, लेकिन जैसे ही बहाव तेज होता है, बाइक का बैलेंस बिगड़ता है और शख्स और बाइक बहाव के बीचोंबीच फंस जाते हैं. लोग दौड़ते हैं, शोर मचाते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है.

जान बची लेकिन बाइक नहीं

बाइक पानी में डगमगाकर फिसलती है और देखते ही देखते बहते हुए पुल से नीचे नदी में गिर जाती है. गनीमत ये रही कि लोग दौड़कर शख्स को सही-सलामत बाहर निकाल लेते हैं, लेकिन बाइक को नदी से निकालने की कोई गुंजाइश नहीं बचती. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग दंग हैं और तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

भड़के यूजर्स, बोले जेल भेजो

वीडियो को Monu Daksh नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसे लोगों को बचाना ही नहीं चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…बचा ही लिया है तो पुलिस के डंडे भी पड़वा ही दो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ऐसे लापरवाह लोगों को और इनके मां बाप को जेल में डाल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

IT-मेटल स्टॉक्स की मजबूती के दम पर बढ़त के साथ बंद बाजार, जानें कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल

[ad_1]

Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार 4 अगस्त 2025 को शेयर बाजार में पूरे दिन तेजी देखने को मिली और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 418 अंकों की उछाल के साथ 81,018.72 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 157.40 ऊपर चढ़कर 24,722.75 पर पहुंच गया. टाटा स्टील के शेयर में 4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. अन्य मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली. बाजार में तेजी के पीछे ग्लोबल मार्केट में सुधार, एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) की खरीदारी में बढ़ोतरी और घरेलू आर्थिक संकेतकों में मजबूती है.

इन शेयरों में आई तेजी

बाजार में टॉप गेनर टाटा स्टील रहा, जिसके शेयरों में 4.31 प्रतिशत की तेजी आई. इसके बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 3.55 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन में 3.24 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 2.53 प्रतिशत, और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 2.39 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई.

जिन शेयरों में गिरावट देखी गई:

सबसे अधिक नुकसान पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन को हुआ, जिसके शेयर 1.01 प्रतिशत तक लुढ़क गए. इसके बाद एचडीएफसी बैंक में 0.99 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 0.60 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.25 प्रतिशत, और आईटीसी के शेयर में 0.04 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

ब्रोकिंग फर्म जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि मेटल और ऑटो सेक्टर के शानदार प्रदर्शन के चलते घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी डॉलर की कमजोरी, तिमाही नतीजों में सुधार और ऑटो सेल्स में वृद्धि ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

[ad_2]

Facebook का खुफिया खेल! ऐसे रखी Snapchat और YouTube पर पैनी नजर, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

Facebook: साल 2013 में फेसबुक ने एक इजरायली कंपनी Onavo को करीब 120 मिलियन डॉलर में खरीदा. उस वक्त यह ऐप एक भरोसेमंद VPN के रूप में प्रचारित की गई थी जिसका उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा, डेटा सेविंग और ऑनलाइन गतिविधियों को सुरक्षित बनाना बताया गया. लेकिन असलियत कुछ और थी. Onavo को अपने फोन में इंस्टॉल करते ही यूजर अनजाने में फेसबुक को अपने मोबाइल की हर गतिविधि पर नजर रखने की पूरी छूट दे देते थे कौन सी ऐप्स ओपन की गईं, कितनी देर इस्तेमाल हुईं, कौन-सी वेबसाइट विज़िट की गई और कब-कब. 3.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने यह सोचकर ऐप डाउनलोड की कि वे अपनी प्राइवेसी बचा रहे हैं लेकिन असल में वे फेसबुक को अपने निजी डेटा तक सीधी पहुंच दे रहे थे.

डेटा जासूसी के ज़रिए पहचानने लगे थे मुकाबला

सार्वजनिक कोर्ट दस्तावेज़ों के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक ने Onavo का इस्तेमाल यह जानने के लिए किया कि कौन-सी ऐप्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. Houseparty, Amazon, YouTube और खासतौर पर Snapchat पर फेसबुक की नजर थी. इन ऐप्स की डिटेल्ड यूज़ डेटा को इकट्ठा कर के फेसबुक यह तय करता कि कौन-सी कंपनी आगे चलकर उसे टक्कर दे सकती है.

Snapchat बना सबसे बड़ा निशाना

2016 तक Snapchat की लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ रही थी. लेकिन चूंकि उसका ट्रैफिक एन्क्रिप्टेड था, फेसबुक सीधे यह नहीं देख सकता था कि यूजर उसमें क्या कर रहे हैं. इसके जवाब में फेसबुक ने एक सीक्रेट मिशन शुरू किया Project Ghostbusters.

इस प्रोजेक्ट के तहत फेसबुक इंजीनियरों ने Onavo के आधार पर एक कस्टम कोड तैयार किया. इसने यूजर के फोन में एक root certificate इंस्टॉल किया. फेसबुक ने फिर Snapchat के सर्वर जैसे दिखने वाले नकली सर्टिफिकेट बनाए ताकि उसके ट्रैफिक को डिक्रिप्ट किया जा सके. इसका मकसद था यूजर की इनसाइड एक्टिविटी को समझना और उसी के आधार पर प्रोडक्ट या बिज़नेस स्ट्रैटेजी बनाना.

खरीद नहीं सके Snapchat तो फीचर चुरा लिए

जब फेसबुक ने Snapchat को 3 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की और Snap के CEO Evan Spiegel ने मना कर दिया, तो फेसबुक ने बैकफुट पर जाने की बजाय Instagram Stories लॉन्च कर दिया ठीक वैसा फीचर जो Snapchat की पहचान था.

ये सिर्फ कॉपी-पेस्ट का मामला नहीं था बल्कि यह दिखाता है कि कैसे फेसबुक डेटा निगरानी का इस्तेमाल कर उभरते खतरे को पहचानता उसे खत्म करता और बाजार पर अपनी पकड़ बनाए रखता.

Onavo पर बैन लेकिन फेसबुक तैयार था

2018 में Apple ने डेटा प्राइवेसी नियमों के उल्लंघन के चलते Onavo को App Store से हटा दिया. इसके बाद फेसबुक ने Project Atlas के नाम से Facebook Research ऐप शुरू की. इस बार कंपनी ने यूजर्स (कुछ केवल 13 साल के थे) को महीने के $20 तक का भुगतान कर इस ऐप को इंस्टॉल करवाया जिससे वह फिर से गहराई से यूजर डेटा ट्रैक कर सके. Apple ने जब यह पकड़ा, तो उसने फेसबुक के इंटरप्राइज़ सर्टिफिकेट ही रद्द कर दिए जिससे iOS पर फेसबुक की कई आंतरिक ऐप्स काम करना बंद कर गईं.

आखिरकार जांच एजेंसियां हरकत में आईं

2020 में ऑस्ट्रेलियाई उपभोक्ता आयोग (ACCC) ने फेसबुक (अब Meta) पर केस किया, जिसमें कहा गया कि कंपनी ने Onavo के जरिए लोगों को उनके डेटा को लेकर गुमराह किया. 2023 में Meta की सहायक कंपनियों पर कुल 2 करोड़ ऑस्ट्रेलियन डॉलर का जुर्माना लगा यह टेक कंपनियों के खिलाफ दुर्लभ कानूनी कार्रवाई में से एक थी.

यह भी पढ़ें:

क्या आपने भी डाउनलोड किया ये फर्जी बैंकिंग ऐप? जानें कैसे ठग लगाते हैं चूना और क्या है बचने के उपाय

[ad_2]

क्या टूटे हाथ से बैटिंग करने आएंगे क्रिस वोक्स? जो रूट ने दिया चौंकाने वाले अपडेट

[ad_1]

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट कई कारणों से रोमांच भरा रहा है. इंग्लैंड को 374 रनों का विशाल लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में उसने चौथे दिन स्टंप्स तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए थे. पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की और जरूरत है. दूसरी ओर यह तय नहीं है कि भारत को जीत के लिए 3 बल्लेबाजों को आउट करना होगा या 4. इस सवाल की वजह क्रिस वोक्स हैं, जिनके बैटिंग करने पर अभी भी कुछ स्पष्ट नहीं है. इसी बीच जो रूट ने वोक्स को लेकर बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

क्रिस वोक्स को ओवल टेस्ट में पहले दिन बाउंड्री रोकते समय चोट आ गई थी, जिसके कारण इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने उन्हें पांचवें टेस्ट से बाहर कर दिया था. मगर उन्हें चौथे दिन इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में देखा गया, लेकिन हाथ पर पट्टा बंधा हुआ था.

भारत को लेंगे होंगे 4 विकेट!

क्रिस वोक्स बैटिंग करेंगे या नहीं, इस पर जो रूट ने कहा, “हम सबकी तरह वोक्स हर हाल में टीम की जीत चाहते हैं. यह ऐसी सीरीज रही है, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने शरीर तक को दांव पर लगा दिया. उम्मीद करता हूं कि ऐसी परिस्थिति ना आए, लेकिन उन्होंने यहां हल्का अभ्यास किया है, जरूरत पड़ी तो वो बैटिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे. वो जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

जो रूट ने यह भी बताया कि क्रिस वोक्स को हाथ में बहुत दर्द महसूस हो रहा है. चूंकि वो बैटिंग के लिए तैयार रहेंगे, यह दर्शाता है कि वो टीम के लिए अपने शरीर तक को दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं. बता दें कि इससे पहले 1986 में पाकिस्तान के सलीम मलिक ने टूटे हुए हाथ के साथ बैटिंग की थी. उस समय सलीम ने पाकिस्तान को वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 5th Test: दर्द में इंजेक्शन लेकर खेल रहा ये भारतीय गेंदबाज, शुभमन गिल के साथ बातचीत वायरल

[ad_2]

Video: शख्स ने विधायक जी के घर में घुसा दीं 15 भैंस, देखता रह गया गार्ड, वीडियो वायरल

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना के भूपालपल्ली में एक अगस्त की शाम एक अनोखा और सनसनीखेज विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जब डेरी किसान कुरकुला ओधेलू, उनकी पत्नी ललिता और उनके एक सहयोगी ने कांग्रेस विधायक गंद्रा सत्यनारायण के कैंप ऑफिस के गेट खोलकर 15 भैंसों को परिसर में घुसा दिया.

यह घटना विधायक के कैंप ऑफिस के ठीक सामने स्थित कुरकुला के तबेले को कथित तौर पर विधायक के इशारे पर नगर निगम और उनके समर्थकों के तोड़े जाने के विरोध में थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कुरकुला ने विधायक पर क्या आरोप लगाया?

बता दें कि इस अजीबोगरीब प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए और स्थानीय लोगों ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. कुरकुला ओधेलू का तबेला विधायक के कैंप ऑफिस के ठीक सामने स्थित था, जहां वे डेरी का व्यवसाय चलाते थे.

इस तबेले में उनकी 15 भैंसें थी, जो उनकी कमाई का मुख्य जरिया था. कुरकुला का आरोप है कि विधायक के इशारे पर उनके समर्थकों और नगर निगम के अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी नोटिस के उनके तबेले को तोड़ दिया. इससे उनकी भैसे और परिवार सड़क पर आ गया.

पुलिस ने कुरकुला और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया

कुरकुला का दावा है कि उन्होंने विधायक को वोट दिया था, लेकिन बदले में उनकी आजीविका को नष्ट कर दिया गया. प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. तबेले को तोड़े जाने से गुस्साए कुरकुला ओधेलू, उनकी पत्नी ललिता और एक सहयोगी ने अपने 15 भैसों को लेकर विधायक के कैंप ऑफिस का गेट खोला और भैंसो को परिसर में घुसा दिया.

कुरकुला ने कहा , “जब तक हमें न्याय नहीं मिलता, हम यहाँ से नहीं हटेंगे, और न ही हमारी भैंसें हटेंगी.” पुलिस ने कुरकुला ओधेलू और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. यह घटना स्थानीय प्रशासन और विधायक पर गंभीर सवाल उठा रही है.