क्या कोई चोरी-छिपे पढ़ रहा है आपके WhatsApp मैसेज? अभी करें ये 5 ज़रूरी काम नहीं तो बाद में पड़

[ad_1]

Whatsapp Tips: आज की तेज़ रफ्तार डिजिटल दुनिया में WhatsApp अपने यूज़र्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, डिवाइस-लेवल प्रोटेक्शन और प्राइवेसी-फर्स्ट पॉलिसी जैसी खूबियों से सुरक्षा देने का दावा करता है. लेकिन असलियत में तस्वीर कुछ और हो सकती है. सोचिए आप रात को किसी दोस्त से चैट कर रहे हों और अचानक देखें कि कुछ मैसेज बिना पढ़े ही “read” हो गए. या फिर कॉल के दौरान अजीब-सी आवाज़ें आएं जैसे कोई तीसरा भी सुन रहा हो. ये बातें किसी फिल्म की तरह लग सकती हैं लेकिन कई यूज़र्स के लिए यह अब एक हकीकत बन चुकी है.

क्या WhatsApp सुरक्षित है?

WhatsApp का स्ट्रॉन्ग सिक्योरिटी सिस्टम उसे आम हैकिंग से बचाता है लेकिन यह 100% अटैक-प्रूफ नहीं है. अगर कोई आपके फोन तक पहुंच बना ले या आपका WhatsApp QR कोड स्कैन कर ले या फिर आपके फोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल हो जाए तो आपकी चैट्स और कॉल्स खतरे में पड़ सकती हैं.

अक्सर ऐसे जासूसी मामले तब होते हैं जब हम फेक लिंक पर क्लिक कर देते हैं या अपने डिवाइस की सुरक्षा को हल्के में लेते हैं. इसलिए ज़रूरी है कि आप अपने फोन और ऐप को लेकर अलर्ट रहें.

कैसे पता लगाएं कि कोई आपकी WhatsApp जासूसी कर रहा है?

अगर आपके मैसेज पढ़े गए दिखें जबकि आपने उन्हें ओपन ही नहीं किया तो यह संकेत हो सकता है कि कोई और आपके अकाउंट में लॉगिन है. फोन अचानक गर्म होने लगे या बैटरी तेजी से खत्म हो यह भी छिपे हुए स्पाइवेयर के चलते हो सकता है. WhatsApp Web में अगर कोई अनजान डिवाइस लॉगिन दिखे तो तुरंत लॉगआउट करें. अनजान नंबरों से अजीब लिंक या मैसेज मिलना, या कॉल में बैकग्राउंड नॉइज़ या इको सुनाई देना ये सभी संकेत हो सकते हैं कि कोई आपकी निगरानी कर रहा है.

WhatsApp को जासूसी से बचाने के 5 आसान और ज़रूरी उपाय

टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करें

WhatsApp सेटिंग्स में जाकर Account > Two-Step Verification पर जाएं और इसे एक्टिवेट करें. इससे कोई दूसरा आपके अकाउंट तक आसानी से नहीं पहुंच पाएगा.

लिंक्ड डिवाइसेज़ से लॉगआउट करें

Settings > Linked Devices में जाकर ऐसे सभी डिवाइस से लॉगआउट करें जिन्हें आप नहीं पहचानते.

मोबाइल नंबर बदलें अगर आपको शक हो

अगर लगता है कि आपकी सिम या डिवाइस से छेड़छाड़ हुई है तो नंबर बदलना एक अच्छा कदम हो सकता है.

लोकेशन शेयरिंग बंद करें

अगर आपको शक है कि कोई आपकी हरकतें ट्रैक कर रहा है तो Settings > Privacy > Location में जाकर लोकेशन शेयरिंग बंद कर दें.

ऐप और फोन को अपडेट रखें

WhatsApp और आपके फोन की सॉफ्टवेयर अपडेट्स में सिक्योरिटी फिक्सेस होते हैं इसलिए इन्हें लेटेस्ट वर्जन पर रखें.

एंटी-स्पायवेयर ऐप्स का इस्तेमाल करें

Bitdefender, Norton या Malwarebytes जैसे ऐप्स आपके फोन में छिपे हुए स्पाइवेयर को ढूंढकर हटाने में मदद कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर को इस चीज का भी मिलेगा नोटीफिकेशन, जानें कैसे करेगा काम

[ad_2]

श्रीनगर एयरपोर्ट का एक और क्लिप वायरल! पहले कंपनी के स्टाफ ने उठाया था हाथ? बवाल मचा रहा वीडियो

[ad_1]

कभी बोर्डिंग पास की लाइन में, कभी लगेज वेट पर, और अब घूंसे-लात पर. हवाई सफर अब सिर्फ बादलों के बीच का नहीं रह गया, जमीन पर भी हवा खराब है. सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो गया है और इस वीडियो ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुई एक बहुचर्चित घटना की पूरी तस्वीर ही बदल दी है. पहले कहा गया था कि एक सैन्य अधिकारी ने एयरलाइन स्टाफ पर हाथ उठाया, लेकिन अब जो सामने आया है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या असली थप्पड़ पहले किसने मारा? वीडियो देखने के बाद आपको पूरी सच्चाई का पता अपने आप लग जाएगा.

नया वीडियो सामने आने से मचा बवाल

26 जुलाई को श्रीनगर एयरपोर्ट पर जो भिड़ंत हुई थी, वो अब अचानक दोबारा चर्चा में आ गई है. वजह है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वो वीडियो, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सेना के अधिकारी पर पहला हमला स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने ही किया था. यानी कहानी वैसी नहीं जैसी पहले सुनाई गई थी. वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों पक्षों में गर्मागर्मी होती है और फिर अचानक एयरलाइन स्टाफ का एक सदस्य सैन्य अधिकारी की ओर झपटता है. इसके बाद जो हुआ, वो किसी रेसलिंग रिंग से कम नहीं दिखता. मामला हाथापाई से होते हुए जमीन पर गिराने और लात-घूंसे चलाने तक पहुंच जाता है.

पहले लगेज पैमेंट को लेकर हुआ था विवाद

पहले जो रिपोर्ट सामने आई थी, उसमें कहा गया था कि फ्लाइट से पहले लगेज पेमेंट को लेकर विवाद हुआ था. एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा था कि अधिकारी ने बिना किसी उकसावे के कर्मचारियों को मारा, जिसमें एक स्टाफ बेहोश हो गया और दूसरे की नाक से खून बहने लगा. पर अब जो फुटेज वायरल हुई है, वह पूरी कहानी का दूसरा पहलू दिखा रही है. इस नई क्लिप ने ना सिर्फ लोगों की राय बदल दी है, बल्कि एयरलाइन कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान की साख पर भी सवाल उठा दिए हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वीडियो के सामने आने के बाद अब एयरपोर्ट अथॉरिटी को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, क्योंकि अब लग रहा है कि दोनों पक्षों की गलती हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स का फूटा गुस्सा

वीडियो को @Warrior_Mukul नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…किसी आर्मी अफसर को हाथ लगाने का नतीजे पता लग ही गया है. एक और यूजर ने लिखा…सब के सब लुटेरे हैं कंपनी वाले. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….सच्चाई कभी छिपी नहीं रहती, सच सामने आता ही है.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


चेहरे के डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए इस्तेमाल करें गुलाब जल, जानें यूज करने का सही तरीका

[ad_1]

Rose Water for Dark Spot: चेहरा पर जब दाग-धब्बे उभरने लगते हैं, तो यह न सिर्फ हमारी सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि हमारे आत्म-सम्मान पर भी असर डालता है. हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ, बेदाग और दमकता हुआ हो. ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स और केमिकल बेस्ड क्रीम्स का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी एक सस्ते, घरेलू और पूरी तरह से प्राकृतिक उपाय के बारे में सोचा है?

डॉ. आंचल बताती हैं कि, चेहरे पर डार्क स्पॉट्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे – ज्यादा धूप में रहना, हार्मोनल बदलाव, मुंहासों के दाग, गलत स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना. ऐसे में स्किन को नमी, पोषण और प्राकृतिक मरम्मत की जरूरत होती है. जो गुलाब जल बखूबी करता है. 

ये भी पढ़े- रक्षाबंधन पर ग्लोइंग स्किन चाहिए? घर पर बनाएं ये DIY फेस पैक

गुलाब जल इस्तेमाल करने का सही तरीका

गुलाब जल और एलोवेरा जेल 

एक चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर रातभर लगाएं. सुबह ठंडे पानी से धो लें। यह स्किन को रिपेयर करता है और डार्क स्पॉट्स हल्के करता है.

गुलाब जल और नींबू रस 

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो 1 चम्मच गुलाब जल में 4 बूंदें नींबू रस मिलाकर स्पॉट्स पर लगाएं. इसके बाद 10 मिनट बाद धो लें. इसे सप्ताह में दो बार जरूर लगाएं. 

गुलाब जल और चंदन पाउडर

1 चम्मच चंदन पाउडर में आवश्यक मात्रा में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. सूखने पर धो लें। यह मास्क चेहरे से दाग-धब्बे कम करने में सहायक होता है.

गुलाब जल को टोनर की तरह यूज करें

गुलाब जल को एक स्प्रे बॉटल में भरकर दिन में दो-तीन बार चेहरे पर स्प्रे करें। यह धूल-मिट्टी को हटाकर स्किन को फ्रेश बनाता है.

गुलाब जल एक नेचुरल उपाय है, इसलिए इसके असर में समय लग सकता है. नियमित उपयोग करने पर 2 हफ्तों में फर्क दिखने लगता है. साथ ही, स्वस्थ खान-पान और धूप से बचाव जरूरी है.

अगर आप अपने चेहरे से डार्क स्पॉट्स हटाना चाहती हैं और केमिकल्स से दूर रहना चाहती हैं, तो गुलाब जल एक सुरक्षित, प्रभावी और किफायती उपाय है. बस जरूरत है नियमितता की और सही तरीके से उपयोग करने की. तो आज से ही अपने स्किनकेयर रूटीन में गुलाब जल को शामिल करें और देखें प्राकृतिक निखार.

ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

खौफनाक दरिंदे ने मोहल्ले में दी दस्तक! चारों पैर फैलाए कार में आराम करता दिखा मगरमच्छ- वीडियो व

[ad_1]

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के गदियाना मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर leisurely टहलता एक मगरमच्छ अचानक एक घर में दाखिल हो गया और सीधा एक खड़ी कार में घुस गया. पहले तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने उस विशाल मगरमच्छ को चारों पैर फैलाए कार में सुस्ताते देखा, तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. लेकिन मगरमच्छ को कार में देखे जाने के पीछे एक दिलचस्प वह है जो आपको वीडियो में देखने को मिलेगी. बहरहाल उस वक्त किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ये ‘वाटर वाला वाइल्डलाइफ’ इतना ‘ड्राइविंग फ्रेंडली’ कैसे हो गया. दरिंदे को देखने के बाद आपके भी गुर्दे मुंह को आ जाएंगे.

शाहजहांपुर के मोहल्ले में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने कार में कर दिया बंद

बताया जा रहा है कि गदियाना मोहल्ला आमतौर पर शांत इलाका माना जाता है, लेकिन इस बार जो नजारा वहां देखने को मिला, उसने बॉलीवुड की एडवेंचर फिल्मों की याद दिला दी. मगरमच्छ न जाने कैसे सड़क पार करता हुआ मोहल्ले की ओर आया और खुले गेट से होते हुए घरों और गलियों में टहलने लगा जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे मगरमच्छ बड़े आराम के साथ मोहल्ले में नाइट वॉक कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मगरमच्छ को पकड़कर पौधे की झाड़ से उसका मुंह बांध दिया और उसे कार में डालकर वन विभाग को सूचित किया. बताया जा रहा है कि रात भर से मगरमच्छ को कार में ही रखा गया था, जिसके बाद सुबह उसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया.

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने दिखाई बहादुरी

आपको बता दें कि मगरमच्छ के आ जाने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई थी लेकिन तभी मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र बाजपेई, जीतिन यादव और संजीव. तीनों ने वो कर दिखाया जो आमतौर पर वन विभाग करता है. उन्होंने बिना वक्त गंवाए मगरमच्छ को पकड़ने की रणनीति बनाई. काफी मशक्कत, बहादुरी और सूझबूझ से उन्होंने मगरमच्छ को कार से बाहर निकाला और फिर उसे सुरक्षित तरीके से वन विभाग की टीम को सौंप दिया.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

कांप उठे यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई अच्छा हुआ पकड़ लिया. एक और यूजर ने लिखा…बरसात में नदी नाले उफान पर आने से ये जीव इंसानी बस्तीयों में आ जाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई को कार में डालकर सैर पर ले जा रहे हो क्या?

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


भारत को लग सकता है बड़ा झटका, अमेरिकी एजेंसी मूडीज ने इसकी बताई ये बड़ी वजह

[ad_1]

Moody On India Growth: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी Moody’s का कहना है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर जारी असमंजस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ भारत की आर्थिक वृद्धि पर असर डालेंगे. मूडीज रेटिंग्स के अनुसार, अमेरिकी बाजार तक भारत की सीमित पहुंच के चलते देश के विनिर्माण क्षेत्र, खासकर उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, में वृद्धि की संभावनाएं कम हो जाएंगी. हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत की घरेलू मांग इन बाहरी दबावों के प्रति मजबूत बनी रहेगी.

25 प्रतिशत आयात शुल्क की घोषणा

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो मौजूदा मानक आयात शुल्क के अतिरिक्त होगा. यह टैरिफ 7 अगस्त से लागू किया जाएगा. टैरिफ के अलावा, ट्रंप ने यह भी घोषणा की है कि रूस से व्यापार करने के कारण भारत पर ‘जुर्माना’ लगाया जाएगा. हालांकि, इस संभावित जुर्माने की राशि या स्वरूप के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

टैरिफ का नकारात्मक प्रभाव

Moody’s Ratings के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रिश्चियन डी. गुजमैन ने बताया कि भारतीय उत्पादों पर लगने वाला संशोधित शुल्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य प्रमुख निर्यातकों की तुलना में काफी अधिक है. जहां अन्य देशों पर आयात शुल्क 15 से 20 प्रतिशत के बीच है, भारत को उससे कहीं अधिक दर का सामना करना पड़ रहा है. गुजमैन का कहना है, “विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (अमेरिका) तक सीमित पहुंच के कारण भारत के विनिर्माण क्षेत्र- विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों की वृद्धि की संभावना घट सकती है.”

ग्रोथ को हो सकता है नुकसान

भारत चीन से व्यापार और निवेश को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऊंचे टैरिफ के कारण उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हो सकती है. भारत और अमेरिका इस समय एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

गौरतलब है कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वर्ष 2024 में भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत थी. मूडीज का मानना है कि भारत की घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कम निर्भर है.

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के इस दावे से निकल गई पड़ोसी देश चीन की हवा, बीजिंग तक मचा हड़कंप

[ad_2]

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड में किया बड़ा कारनामा, अपने नाम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

[ad_1]

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रच डाला है. वो अब इंग्लैंड की सरजमीं पर खेली गई टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 2025 में खेली गई टेस्ट सीरीज में कुल 23 विकेट लिए. अकेले ओवल टेस्ट में उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए. एक ही सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिराज जसप्रीत बुमराह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं.

मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास

इंग्लैंड में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह 23 विकेट के साथ बराबरी पर आ गए हैं. बुमराह ने 2021-2022 में इंग्लैंड दौरे पर कुल 23 विकेट लिए थे और अब सिराज ने भी इंग्लैंड टूर पर इतने ही विकेट लिए हैं. इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 2014 की सीरीज में 19 विकेट लिए थे.

  • जसप्रीत बुमराह – 23 विकेट
  • मोहम्मद सिराज – 23 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार – 19 विकेट

भारत-इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट

2025 में खेली गई भारत-इंग्लैंड सीरीज में मोहम्मद सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने कुल 23 बल्लेबाजों को आउट किया. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जोश टंग रहे, जिन्होंने कुल 19 विकेट चटकाए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 17 विकेट, वहीं जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 3 मैचों में 14 विकेट चटकाए. वहीं ओवल टेस्ट में 8 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने भी सीरीज में कुल 14 विकेट लिए.

  • मोहम्मद सिराज – 23 विकेट
  • जोश टंग – 19 विकेट
  • बेन स्टोक्स – 17 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह – 14 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा – 14 विकेट

यह भी पढ़ें:

ओवल की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले कप्तान शुभमन गिल? किसे दिया जीत का श्रेय; जानें क्या कहा

IND vs ENG: शतक के बाद दिल और फ्लाइंग किस… ओवल में यशस्वी ने रोहित नहीं, ‘किसी खास’ को किया डेडिकेट! जानिए पूरी कहानी

[ad_2]

‘पीएम मोदी और ट्रंप के बीच शानदार रिश्ता, लेकिन…’, रूस से भारत की तेल खरीद पर अमेरिकी राष्ट्र

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ने भारत पर अमेरिकी सामानों पर भारी टैरिफ लगाने और यूएस इमिग्रेशन सिस्टम के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध में मास्को को प्रभावी ढंग से वित्तीय मदद दे रहा है.

‘इमिग्रेशन नीतियों में धोखाधड़ी करता है भारत’

व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एक स्टीफन मिलर के अनुसार ट्रंप ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा कि रूस से तेल खरीदकर भारत का इस युद्ध को वित्तपोषित करना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि रूस से तेल खरीदकर भारत खासकर चीन के साथ जुड़ा हुआ है. स्टीफन मिलर ने आरोप लगाया कि हम यह भी जानते हैं कि भारत इमिग्रेशन नीतियों में बहुत धोखाधड़ी करता है, जो अमेरिकी कामगारों के लिए बहुत नुकसानदेह है.

‘पीएम मोदी और ट्रंप के बीच शानदार रिश्ता’

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप बेहतरीन रिश्ता चाहते हैं. भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके हमेशा से ही बेहतरीन रिश्ते रहे हैं, लेकिन हमें इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) के हमें इस युद्ध के फंडिंग से निपटने के लिए वास्तविक रूप से सोचना होगा. यूक्रेन में चल रहे युद्ध से निटपने के लिए हमारे पास कूटनीतिक, वित्तीय और अन्य तरीके मौजूद हैं ताकि हम शांति पा सकें.”

रूस से बेहतर संबंध होने पर अमेरिका नाराज

ट्रंप प्रशासन की ओर से ये बयान भारतीय निर्यात पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के कुछ ही दिनों बाद आई है. व्हाइट हाउस ने रूस से तेल की खरीद जारी रखने पर भारत को कार्रवाई की धमकी भी दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते ब्रिक्स में शामिल होने और रूस के साथ बेहतर संबंधन बनाए रखने को लेकर भारत पर निशाना साधा था.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ‘‘मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है. वे एक साथ अपनी डेड इकोनॉमी को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है.” उन्होंने कहा, “भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा बहुत अधिक है. भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने पिछले कई सालों में उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके शुल्क बहुत अधिक हैं जो विश्व में सबसे अधिक हैं.”

ये भी पढ़ें :  Su-57 में लगाई जिरकॉन मिसाइल, रूस ने दिखाई तबाही की झलक, क्या भारत खरीदेगा ये फाइटर जेट?

[ad_2]

पहली एनिवर्सरी से एक दिन पहले 20 साल की महिला ने किया सुसाइड, वीडियो में कहा था- ‘मेरे साथ…’

[ad_1]

दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके के सिद्धार्थ बस्ती से शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 20 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

मृतका की पहचान साधना के रूप में हुई है. चौंकाने वाली बात यह रही कि आत्महत्या से पहले मृतका ने एक लाइव वीडियो बनाया, जिसमें वह रोते हुए अपने पति योगेश और ससुरालवालों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा रही थी. वीडियो में साधना ने कहा, “मेरे साथ मारपीट होती है, अब मैं जा रही हूं.”

एक साल पहले हुई थी शादी

एक साल पहले योगेश से साधना की कोर्ट मैरिज हुई थी. दोनों की शादी परिवार की रजामंदी से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद साधना के जीवन में अंधेरा छा गया. मृतका की मां सुनीता के अनुसार, योगेश और उसके परिवार वाले लगातार साधना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे.

एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि 2 अगस्त को पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही सनलाइट कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां साधना का शव कमरे में था.

SDM को दी गई सूचना, परिजनों के बयान दर्ज

शुरुआती जांच में सामने आया कि वह कमरे में अकेली थी और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. चूंकि यह आत्महत्या शादी के सात साल के भीतर हुई है, इसलिए मामले की सूचना डिफेंस कॉलोनी SDM को भी दी गई.

क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतका की मां सुनीता और भाई के बयान भी SDM के समक्ष दर्ज किए गए. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों ने लगाए ससुराल वालों पर आरोप

मृतका की मां ने बेटी के पति योगेश और उसके परिवार पर लगातार प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बेटी की शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था.

अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही मृतका की मां, पुलिस ने अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से मायूस नजर आईं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. SDM की रिपोर्ट और पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

[ad_2]

कुत्तों से बची तो कार से टकराई नील गाय! हड़बड़ा गए वाहन सवार- वीडियो देख दहल जाएगा दिल

[ad_1]

राजस्थान के राजसमंद जिले से एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. वीडियो में एक नीलगाय तेजी से दौड़ती हुई सड़क पार करती है और तभी एक तेज रफ्तार कार से इतनी जोर से टकराती है कि पूरी नीलगाय हवा में उछल जाती है. यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि यह हादसा राजसमंद जिले के एक इलाके में हुआ, जहां कुछ कुत्ते एक नीलगाय के पीछे पड़ गए. नीलगाय जान बचाने के लिए दौड़ती हुई खुले खेतों से होते हुए मुख्य सड़क पर आ पहुंची. लेकिन उसे क्या पता था कि जहां वो पनाह ढूंढ रही है, वहीं उसके लिए जिंदगी का सबसे खतरनाक मोड़ आने वाला है.

आवारा कुत्तों से बची तो कार से टकराई नील गाय

जिस समय नीलगाय सड़क पर आई, उसी समय एक तेज रफ्तार कार वहां से गुजर रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीलगाय कार के बोनट से उछलकर हवा में चली गई और फिर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी. कार की हालत भी खस्ता हो गई. बोनट चकनाचूर, विंडशील्ड फूटा हुआ और अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कार को अचानक ब्रेक मारने का कोई मौका तक नहीं मिला. नीलगाय की रफ्तार और दिशा इतनी अचानक थी कि ड्राइवर चाहकर भी कुछ नहीं कर सका. टक्कर के बाद कार में मौजूद लोग हड़बड़ा गए, लेकिन तब तक नीलगाय सड़क पार कर दूसरी तरफ गिर चुकी थी.


अब आम हैं हाईवे पर इस तरह की घटनाएं

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि नीलगाय को गंभीर चोट आई या उसकी जान चली गई. लेकिन यह घटना कई सवाल खड़े कर गई है कि क्या हमारे हाईवे सुरक्षित हैं, न सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि जानवरों के लिए भी? राजस्थान जैसे राज्यों में, जहां खुले जंगल और सड़कें अक्सर एक-दूसरे से सटी होती हैं, इस तरह की घटनाएं कोई नई नहीं हैं. लेकिन अब जब कैमरे में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड हो रहे हैं और वायरल भी हो रहे हैं, तो शायद यह सिस्टम को झकझोरने का वक्त है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

वीडियो को beautifuludaipur._ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….बेचारे गाड़ी वाले का नुकसान हो गया. एक और यूजर ने लिखा…मुझे इन कुत्तों से सख्त नफरत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई ये कैमरामैन हर जगह पहुंच कैसे जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नील गाय को बचाने की जगह ये भाई वीडियो बना रहा था, शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


अरबाज खान की वाइफ शूरा खान या मलाइका अरोड़ा, रईसी की रेस में कौन आगे? इतनी है नेटवर्थ

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान एक्टिंग में भले ही सिक्का ना जमा पाए हों, लेकिन बिजनेस से उन्होंने अपना करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है. वहीं उनकी बीवी शूरा खान भी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. शूरा से पहले अरबाज ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी. मलाइका भी रईसी में किसी से कम नहीं हैं. आइए जानते हैं कि अरबाज खान की वाइफ शूरा और उनकी एक्स वाइफ मलाइका की नेटवर्थ कितनी है और कौन ज्यादा अमीर है.

मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. शादी के बाद उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम अरहान खान है. हालांकि 2017 में उन्होंने तलाक लेकर अपने रास्ते अलग कर लिए. तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं.

अरबाज खान की वाइफ शूरा खान या मलाइका अरोड़ा, रईसी की रेस में कौन आगे? इतनी है नेटवर्थ

मलाइका अरोड़ा की इनकम और नेटवर्थ

  • मलाइका अरोड़ा को आइटम क्वीन कहा जाता है. जनसत्ता के मुताबिक एक आइटम सॉन्ग के लिए वो 1.75 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं.
  • अपने बिजनेस से भी मलाइका करोड़ों की कमाई करती हैं. उनका अपना योगा स्टूडियो है और साथ ही वो एक रेस्टोरेंट भी चलाती हैं.
  • मलाइका कई रिएलिटी शोज भी जज करती हैं. ऐसे में वो हर महीने लगभग 70 लाख रुपए कमा लेती हैं.
  • मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ रुपए है.

अरबाज खान की वाइफ शूरा खान या मलाइका अरोड़ा, रईसी की रेस में कौन आगे? इतनी है नेटवर्थ

शूरा खान की नेटवर्थ

  • अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से तलाक के 6 साल बाद शूरा खान से दूसरी शादी की. शादी के डेढ़ साल बाद अब शूरा मां भी बनने वाली हैं.
  • रईसी के मामले में शूरा भी अरबाज की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को टक्कर देती हैं. शूरा खान पेशे से एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं.
  • वो बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के लिए काम करती रही हैं. इस पेशे से उनकी मोटी कमाई होती है और जनसत्ता की मानें तो उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रुपए है.  
  • यानी अमीरी के मामले में शूरा मलाइका से पीछे रह गई हैं. मलाइका की नेटवर्थ शूरा से 20 करोड़ रुपए ज्यादा है.

[ad_2]