संजय कपूर की मौत मामले में उनकी मां ने यूके पुलिस को लिखा पत्र, हत्या और साजिश का लगाया आरोप

[ad_1]

सोना ग्रुप के पूर्व चेयरमैन संजय कपूर की लंदन में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. मृतक संजय कपूर की मां रानी कपूर ने इस हफ्ते अपने बेटे की मौत में अंतरराष्ट्रीय साजिश और हत्या की आशंका जताते हुए यूनाइटेड किंगडम (UK) की पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है.

यूके पुलिस के लिखी चिट्ठी में मृतक संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दावा किया है कि उनके पास कई पुख्ता सबूत हैं, जो इस बात का इशारा करती है कि उनके बेटे की मौत किसी दुर्घटना या प्राकृतिक रूप से नहीं हुई थी बल्कि उनकी मौत में साजिश, हत्या, धोखेबाजी और जालसाजी जैसे आपराधिक गतिविधियां शामिल हो सकती हैं.

उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास ऐसे रिकॉर्ड हैं जो धोखेबाजी, संपत्ति के संदिग्ध ट्रांसफर, संदेहास्पद कानूनी फाइलिंग और उन लोगों की मिलीभगत की ओर इशारा करते हैं, जिन्हें उनकी (संजय कपूर की) मौत से आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है. बता दें कि रानी कपूर का इशारा संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर की ओर था.

ब्रिटिश अधिकारियों के लिखी चिट्ठी में क्या बोलीं रानी कपूर

रानी कपूर ने ब्रिटिश अधिकारियों को लिखे अपने पत्र में कहा, “ऐसे कई ठोस कारण हैं जो यह यकीन दिलाते हैं कि उनकी मौत को जानबूझकर और को-ऑर्डिनेशन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत रचा गया, जिसमें यूनाइटेड किंगडम (UK), भारत और संभावित रूप से अमेरिका के लोगों या संस्थाओं की मिलीभगत हो सकती है.”

उन्होंने कहा, “मामले की गंभीरता और ब्रिटिश कानूनों के तहत हत्या, आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे अपराधों को देखते हुए मैं विनम्रता से अनुरोध करती हूं कि इस पर तुरंत एक औपचारिक शिकायत दर्ज की जाए और आपराधिक जांच शुरू की जाए.”

उल्लेखनीय है कि 53 साल के संजय कपूर की मौत लंदन में पोलो खेलते वक्त 12 जून को हो गई थी. शुरुआत में मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया था, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनके मुंह में एक मधुमक्खी घुस गई थी, जिसके कारण उन्हें एनाफिलेक्टिक शॉक आया था.

यह भी पढ़ेंः टोरंटो में भगवान श्रीराम की 51 फीट की प्रतिमा का हुआ अनावरण, कनाडा के मंत्री और विपक्ष के नेता समारोह में शामिल

[ad_2]

2008 ब्लास्ट केस पर फिल्म ‘मालेगांव फाइल्स’ अनाउंस, इसी साल पूरी हो सकती है शूटिंग

[ad_1]

प्रोड्यूसर साहिल सेठ ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी CINEDUST 18 FILMS PVT. LTD. के बैनर तले एक दमदार फिल्म ‘मालेगांव फाइल्स’ की अनाउंस की है. ‘माय फ्रेंड गणेशा’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक राजीव एस रूइया इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. ये फिल्म 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके पर आधारित है.

मालेगांव बम धमाका एक ऐसा मामला रहा है जो भारत के सबसे कंट्रोवर्शियल और राजनीतिक तौर पर संवेदनशील आतंकवाद मामलों में से एक रहा है. फिल्म इस नाजुक घटना की गहराई में जाकर उन पहलुओं को हाइलाइट करेगी जो सालों तक इंसाफ, राजनीति और जांच एजेंसियों के कामकाज को लेकर सवाल उठाते रहे.

प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म
‘मालेगांव फाइल्स’ फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसके लिए जल्द ही कास्ट और क्रू को लॉक कर लिया जाएगा. मेकर्स के मुताबिक फिल्म का मकसद 2008 के मालेगांव बम धमाकों को संवेदनशीलता और रिएलिटी के साथ पेश करना है. ये वो हादसा था जिसने न सिर्फ देश को झकझोर दिया था, बल्कि एक लंबे और जटिल कानूनी संघर्ष की शुरुआत भी की थी. जिसमें जांच एजेंसियों की विफलताओं कथित हिरासत में टार्चर और जस्टिस मैनेजमेंट की इम्पर्तिऑलिटी पर भी सवाल उठे.

डायरेक्टर ने फिल्म पर दिया ऐसा रिएक्शन
डायरेक्टर राजीव एस रूइया ने कहा-
’ये सिर्फ एक धमाके की कहानी नहीं है, ये उस तूफान की कहानी है जो उसके बाद आया. इसमें ह्यूमन स्ट्रगल है, राजनीतिक दवाब है, सच्चाई की खोज है और पीड़ितों और आरोपियों के परिवारों की इमोशनल और कानूनी जंग है. मालेगांव फाइल्स हमारी कोशिश है उस कड़वे सच को पर्दे पर लाने की.’

क्या है मालेगांव बम धमाका?
2008 का मालेगांव धमाका 29 सितंबर को हुआ था, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे. शुरुआत में इसका आरोप इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन पर लगा, लेकिन बाद की जांच में हिंदू एक्सट्रिमिज़्म से जुड़े तत्वों के नाम सामने आए, जिसमें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित जैसी विवादास्पद हस्तियों की गिरफ्तारी हुई. ये भारत का पहला मामला था जिसे ‘हिंदुत्व आतंकवाद’ से जोड़ा गया. इस केस में हाल ही में अदालत ने सभी सातों आरोपियों को बरी कर दिया.

मेकर्स ने फिल्म को लेकर दी क्लैरिटी
प्रोड्यूसर साहिल सेठ ने कहा- ‘हम इस विषय को पूरी जिम्मेदारी के साथ पेश कर रहे हैं. हमारा मकसद सनसनी फैलाना नहीं है, बल्कि लोगों को सोचने पर मजबूर करना है, न सिर्फ धमाके को लेकर, बल्कि उसके बाद जो कुछ हुआ उसे लेकर भी.’ मेकर्स ने ये भी साफ किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट अलग-अलग जांच रिपोर्टों, कोर्ट डॉक्यूमेंट्स और असली गवाहियों के आधार पर तैयार की जा रही है, ताकि कहानी में रियलिटी और इम्पार्शीऐलिटी बनी रहे. फिल्म में नाटक जरूर होगी, लेकिन टीम ने ये वादा किया है कि सच्चाई से समझौता नहीं किया जाएगा.

फिल्म की शूटिंग और कास्ट
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसमें कई जाने-माने और गंभीर एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले कलाकारों को शामिल किए जाने की संभावना है. फिल्म की शूटिंग 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. कास्ट और शूटिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी जल्द ही शेयर की जाएगी.

[ad_2]

Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: 20 हजार रुपये की रेंज में किसे खरीदना होगा फायदेमंद, जानें कौ

[ad_1]

Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Vivo ने एक नया बजट 5G डिवाइस Vivo T4R 5G लॉन्च किया है जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है. इसका स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर इसे यूथ के बीच काफ़ी पॉपुलर बना रहा है. लेकिन इसी सेगमेंट में Moto G86 Power 5G भी मौजूद है जो Vivo के इस नए स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देता है. यदि आप भी इस बजट में एक बढ़िया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यहां हम दोनों फोनों की तुलना कर रहे हैं ताकि आप समझदारी से चुनाव कर सकें.

डिजाइन और डिस्प्ले में किसका पलड़ा भारी?

Vivo T4R 5G का डिज़ाइन काफी हद तक Vivo V50 सीरीज़ जैसा है. इसमें टेक्सचर्ड बैक पैनल, पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन सिर्फ 7.39mm पतला है और इसका वजन 183.5 ग्राम है. इसके अलावा, यह IP68/69 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है.

दूसरी ओर, Moto G86 Power 5G का डिज़ाइन Motorola के क्लासिक लुक के साथ आता है. यह थोड़ा मोटा (7.8mm) है लेकिन वजन के मामले में Vivo के बराबर ही है. इसमें भी वही IP68/69 और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है.

Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: डिस्प्ले

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo T4R 5G में 6.77-इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. वहीं, Moto G86 Power 5G में 6.67-इंच की pOLED सुपर डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और जबरदस्त 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है.

Vivo T4R 5G vs Moto G86 Power 5G: परफॉर्मेंस और बैटरी

दोनों ही फोनों में MediaTek Dimensity 7400 5G चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. लेकिन RAM और स्टोरेज ऑप्शंस में फर्क है Vivo T4R 5G में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है जबकि Moto G86 Power 5G सिर्फ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है.

बैटरी के मामले में Vivo T4R 5G में 5700mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं, Moto G86 Power में 6720mAh की बड़ी बैटरी है, लेकिन चार्जिंग थोड़ी स्लो है सिर्फ 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है.

कैमरा कैसा है?

Vivo T4R 5G में Sony IMX882 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. दूसरी ओर, Moto G86 Power 5G में 50MP का Sony LYT-600 सेंसर वाला मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक 3-in-1 फ्लिकर सेंसर दिया गया है. इसमें भी 32MP का फ्रंट कैमरा है जो सेल्फी लवर्स को पसंद आएगा.

कीमत और आपकी चॉइस

Vivo T4R 5G की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये है (8GB+128GB वैरिएंट), जबकि Moto G86 Power 5G की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. दोनों की कीमत में थोड़ा अंतर है लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी एक-दूसरे से मुकाबला है.

यह भी पढ़ें:

25,000 रुपये से कम में बेस्ट स्मार्टफोन! Independence Day Sale में मिल रहे हैं कई सारे बेहतरीन ऑप्शन

[ad_2]

Video: शर्त लगा लो, इतना फेंकते किसी इंसान को नहीं देखा होगा! गजब का है वीडियो, लोग बोले- मुर्ख

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर नेटवर्क मार्केटिंग के तरह-तरह की वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कुछ तो ऐसे होते हैं, जिसे देखने के बाद आपका हंसते-हंसते बुरा हाल हो जाएग. एक ऐसा ही वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को हंसाने पर मजबूर कर रहा है. 

यह वीडियो है एक शख्स का, जो नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि लोग इसकी बातों पर तालियां भी पीट रहे हैं. वायरल वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कुछ लगो शख्स को फेंकू बाबा कह रहे हैं तो कुछ मुर्ख बता रहे हैं. हालांकि वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. देखिए वीडियो.

हंसने पर मजबूर कर देगी शख्स की बातें

वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक बड़ा सा हॉल है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं और बीच में एक शख्स खड़ा है, जो सूट-बूट में इतना चमक रहा है कि लगता है जैसे वह किसी फिल्म के हीरो की तरह आया हो. हाथ में माइक और चेहरे पर ऐसा कॉन्फिडेशन, जैसे वह सारी दुनिया का मालिक बन गया हो.

वीडियो में शख्स कहता है, “मेरे पास 2-2 बीएमडब्ल्यू हैं, मेरे पास ऑडी है और मैंने हाल ही में स्कॉर्पियो भी खरीदी है.” सुनकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी कार शो में आ गया हो न की नेटवर्क मार्केटिंग के सेमिनार में. शख्स की बात सुनकर लोग हंसने और ताली बजाने लगते हैं.

लोग इसे फेंकू बाबा कहकर बुला रहे

फिर वह कहता है, “मैं 6 लाख रुपए महीने का GST भरता हूं और मेरा टर्नओवर 100 करोड़ से ऊपर है.” वह आगे कहता है, “मैंने 8 करोड़ की रॉल्स रॉयस कार ऑर्डर की है, लेकिन 2035 तक मिलेगी.” लोग हंसने लगते हैं, लेकिन ताली बजाना नहीं भूलते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे “फेंकू बाबा” कहकर बुला रहे हैं.


पेटीएम से खत्म होगा चीन की कंपनी का नियंत्रण, अली बाबा ने लिया फैसला, 3083 करोड़ में होगी ब्लॉक

[ad_1]

Paytm Block Deal: देश की जानी मानी फिनटेक कंपनी पेटीएम को लेकर ये खबर सामने आयी है कि चीन का एंट ग्रुप अपने शेयर बेचने जा रहा है. वन97 कम्युनिकेशंस के बड़े शेयरधारकों में से एक है चीन का एंट ग्रुप. लेकिन, रायटर्स की खबर के मुताबिक,  पांच अगस्त को एक ब्लॉग डील के जरिए चीन का यह एंट ग्रुप अपनी पूरी हिस्सेदारी 5.84 प्रतिशत को 3803 करोड़ रुपये यानी 38 अरब रुपये में बेचने के लिए तैयार है. गौरतलब है कि चीन के अलीबाबा ग्रुप की एक सहयोगी कंपनी है एटफिन. इसे पहले एंट फाइनेंसिया के तौर पर भी जाना जाता था.

पेटीएम से हिस्सेदारी बेचेगी चीन की कंपनी

पिछले दो सालों के अंदर कई बड़े इन्वेस्टर्स ने पेटीएम में अपने हिस्सेदारी बेची है, जिनमें जापान की सॉफ्ट बैंक ग्रुप और वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे शामिल है. गोल्डमैन सैक्स इंडिया सिक्योरिटीज और सिटी ग्रुप मार्केट्स इंडिया इस डील को लीड करेंगे. हालांकि, इसको लेकर अभी तक एंट ग्रुप या फिर वन97 कम्युनिकेशंस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

एंट फिन पिछले दो सालों से पेटीएम में लगातार अपनी हिस्सेदारी घटा रही था. इससे पहले 2023 के मई महीने में चार प्रतिशत और फिर 2023 के अगस्त महीने में एंट ग्रुप ने 10.3 प्रतिशत की अपनी हिस्सेदारी बेची थी.  रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील में 3.77 करोड़ के इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे, जो पेटीएम के आउटस्टैंडिंग शेयर्स का 5.84 प्रतिशत हिस्सा है. फ्लोर प्राइस प्रति शेयर 1020 रुपये रखा गया है.

पीटीएम के शेयर में उछाल

पिछले एक महीने के दौरान पेटीएम के शेयर में 16.01 प्रतिशत की उछाल आयी है. सोमवार को इसके स्टॉक में 0.33 प्रतिशत बढ़त देखने को मिली और एक साल के दौरान इसने जबरदस्त 116.24 प्रतिशत क निवेशकों को रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के इस दावे से निकल गई पड़ोसी देश चीन की हवा, बीजिंग तक मचा हड़कंप

 

[ad_2]

DSP सिराज का होगा प्रमोशन, हैदराबाद लौटते ही आएगी खुशखबरी! पूर्व दिग्गज का बहुत बड़ा दावा

[ad_1]

मोहम्मद सिराज, ओवल टेस्ट में कुल 9 विकेट चटका कर भारत की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया. भारत समेत पूरे विश्व में DSP सिराज की तारीफ हो रही है, जो सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने भविष्यवाणी करके कहा है कि हैदराबाद लौटते ही मोहम्मद सिराज का प्रमोशन हो जाएगा.

DSP सिराज का होगा प्रमोशन

दिग्गज खिलाड़ी रवि शास्त्री ने मैच के दौरान कमेंट्री करते समय कहा, “अब मोहम्मद सिराज DSP नहीं रहेंगे, वो जैसे ही हैदराबाद लौटेंगे, उनका बड़ा प्रमोशन हो जाएगा.” जैसे ही सिराज ने पांचवें दिन गस एटकिंसन को बोल्ड किया, वैसे ही भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा, वहीं कमेंट्री बॉक्स में रवि शास्त्री के उत्साह का भी कोई ठिकाना न रहा.

आपको याद दिला दें कि पिछले साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद तेलंगाना सरकार ने सिराज को पुलिस में DSP के पद से नवाजा था. उसके बाद क्रिकेट जगत भी उन्हें डीएसपी के रूप में पहचानता आया है.

ओवल टेस्ट में 9 विकेट लेकर मैच विनिंग परफॉर्मेंस करने वाले मोहम्मद सिराज ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उन्होंने फोन का वॉलपेपर बदल लिया था, जिसमें अंग्रेजी के अक्षरों में ‘Believe’ लिखा हुआ था, जिसका हिन्दी में अर्थ खुद पर विश्वास से है. सिराज भारत-इंग्लैंड सीरीज में अकेले भारतीय तेज गेंदबाज रहे, जिन्होंने पांचों टेस्ट मैच खेले. इनमें उन्होंने कुल 23 विकेट लिए.

सिराज इस सीरीज में सबसे ज्यादा ओवर फेंकने वाले बॉलर भी बने. उन्होंने पांच मैचों की 9 पारियों में कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की. इसका मतलब उन्होंने प्रत्येक पारी में औसतन 20 से ज्यादा ओवर फेंके.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 5th Test: ओवल में भारत की जीत के 5 सबसे बड़े कारण, जानें कैसे आई 6 रनों की ऐतिहासिक जीत

[ad_2]

Video: इंटरनेट का सबसे क्यूट वीडियो! छोटी बच्ची के दिमाग की दाद देंगे आप, लोग बोले- सुपरहीरो

[ad_1]

Social Media Viral Video: कभी-कभी जिंदगी हमें ऐसे लम्हे देती है, जो हमें हंसने और दिल में खुशी भरने पर मजबूर कर देते हैं. आपने कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखें होगे, जो आपके चहरे पर मुस्कान ले आते है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ी बहन अपने भाई-बहनों को दूर से आ रही बड़ी सी मशीन फोर्कलिफ्ट से बचा रही है, जिसे देखने के बाद हर किसी के चहरे पर मुस्कान आ गई.

जनिए क्या है पूरा मामला?

हालांकि, ये वीडियो कहा का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वायरल वीडियो में देखा गया है कि तीन नन्हे-मुन्ने बच्चे मस्ती कर रहे हैं. एक बड़ी बहन और उसके साथ हैं दो छोटे भाई-बहन. वे दीवार के पास खेल रहे हैं और उनके आसपास कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था. तभी, दूर से एक फोर्कलिफ्ट आती दिखाई देती है.

मशीन धीरे-धीरे बच्चों की ओर बढ़ रही थी, लेकिन आप चिंता मत कीजिए, क्योंकि हमारे पास एक छोटा सा हीरो है, जैसे ही बड़ी बहन ने फोर्कलिफ्ट को देखा, उसने तुरंत समझ लिया कि खतरा है. उसके बाद उसने अपनी बाहें फैला दीं, जैसे कोई गार्ड और अपने छोटे भाई-बहनों को सुरक्षित जगह पर ले जाने की कोशिश की. 

लोगों ने बच्ची को बताया ‘सुपरमैन’

वीडियो में देखा गया कि उसका चेहरा थोड़ा डरा हुआ था, लेकिन उसकी आंखों में प्यार और केयर की चमक थी. वह अपने दोनों छोटों को पकड़कर दीवार के पास ले गई और फोर्कलिफ्ट रुक गया. फिर वह एक-एक करके दोनों को अंदर ले गई, जैसे कोई प्यारी दीदी. जबतक उसने ये नहीं देख लिया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं तब तक चैन की सांस नहीं ली. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा कि ऐसा ही नहीं बड़ी बहन को मां का दर्जा दिया जाता है. लोगों ने बच्ची की हिम्मत और साहस की खूब तारीफे की. कुछ लोगों ने बच्ची को सुपरमैन बताया.


ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर फिर दी भारत को धमकी, बोले- ‘ऑयल डील से कमा रहे मुनाफा, टैरिफ में

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (4 अगस्त 2025) को एक बार फिर भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है. ट्रंप ने भारत पर भारी मात्रा में रूस से तेल खरीदने और उसे बड़े मुनाफे पर बेचने का आरोप लगाया है. उन्होने कहा कि भारत ना केवल रुस से तेल खरीदता है, बल्कि उसे खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता है.

ट्रंप ने कहा, “भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूस की युद्ध मशीन कितने लोगों की जान ले रही है. इसी वजह से मैं भारत से अमेरिका को दिए जाने वाले शुल्क को काफी बढ़ाने जा रहा हूं.”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले हफ्ते भारतीय आयात पर 25 फीसदी टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर जुर्माना लगाने की घोषणा की थी. एक अगस्त की समयसीमा से पहले ट्रंप ने भारत पर इतना टैरिफ लगाया. अमेरिकी की ओर से पिछले हफ्ते जारी आदेश के अनुसार भारत पर 25 फीसदी शुल्क लगेगा. हालांकि रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा खरीद को लेकर घोषित अतिरिक्त जुर्माने का इस आदेश में जिक्र नहीं है.

ट्रंप के टैरिफ के जवाब में भारत ने कहा कि देशहित में संभव कार्रवाई की जाएगी. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यूएस से बात 10 से 15 फीसदी टैरिफ को लेकर हुई है.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हाल ही में कहा था कि भारत जो रूसी तेल खरीद रहा है उससे मास्को को यूक्रेन युद्ध में मदद मिल रही है. उन्होंने कहा था कि ट्रंप भारत से इसलिए नाराज हैं क्योंकि जब तेल खरीदने के इतने विकल्प मौजूद हैं तो भारत रूसे से क्यों खरीद कर रहा है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (1 अगस्त 2025) को कहा, “भारत और अमेरिका की साझेदारी समय-समय पर कई बदलावों और चुनौतियों से गुजरी है.  हम अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं पर केंद्रित हैं और हमें विश्वास है कि संबंध आगे भी मजबूत होंगे.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)

[ad_2]

8वें वेतन आयोग के बाद इतनी हो सकती है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की सैलरी, जानकर चौंक जाएंगे आप!

[ad_1]

सरकारी नौकरी करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए इस समय सबसे बड़ी उम्मीद है 8वां वेतन आयोग. हर कर्मचारी की नजर इस बात पर टिकी है कि उसकी तनख्वाह में अबकी बार कितना इजाफा होगा. खासकर लेवल-6 (ग्रेड पे 4200) वाले कर्मचारी, जैसे कि असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), इस बदलाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वर्तमान में लेवल-6 पर काम करने वाले कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह है. लेकिन जैसे-जैसे 8वें वेतन आयोग की चर्चा तेज हो रही है, वैसे-वैसे इस सवाल का जवाब जानने की जिज्ञासा बढ़ती जा रही है- अब सैलरी कितनी होगी?

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

जब कोई नया वेतन आयोग आता है, तो सैलरी को पुराने ढांचे से नए ढांचे में बदलने के लिए एक गुणांक तय किया जाता है, जिसे फिटमेंट फैक्टर कहते हैं. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था. अब 8वें वेतन आयोग के लिए सूत्रों के मुताबिक यह फैक्टर लगभग 1.92 होने की उम्मीद है.

यानी कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी को 1.92 से गुणा कर दिया जाए तो नई बेसिक बनती है. अगर किसी की मौजूदा बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है, तो उसे 1.92 से गुणा करने पर नई बेसिक सैलरी लगभग 67,968 रुपये हो जाएगी. यानी आपकी बेसिक सैलरी सीधे लगभग 68 हजार रुपये तक पहुंच सकती है.

सैलरी में सिर्फ बेसिक नहीं बढ़ेगी, भत्ते भी होंगे दोगुने

नई बेसिक सैलरी के साथ-साथ भत्तों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा होगा हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का. अगर कोई कर्मचारी दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहर में तैनात है तो उसे HRA के रूप में बेसिक का 30 प्रतिशत तक मिल सकता है. ऐसे में 68 हजार रुपये की बेसिक सैलरी पर HRA करीब 20,400 रुपये हो सकता है.

इसके अलावा कर्मचारियों को ट्रैवल अलाउंस (TA) भी मिलता है. बड़े शहरों के लिए यह 3600 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. जबकि महंगाई भत्ता (DA) नए वेतन आयोग के लागू होते ही शुरू में शून्य (0%) कर दिया जाता है क्योंकि उसकी गणना नई सैलरी में ही समाहित होती है. समय के साथ यह भत्ता दोबारा बढ़ता है, जिससे सैलरी और अधिक होती जाती है.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

तो कुल मिलाकर कितना आएगा हाथ में?

अगर हम 68 हजार की बेसिक सैलरी के साथ 20,400 रुपये HRA और 3600 रुपये TA जोड़ें, तो आपकी कुल सैलरी लगभग 92,000 रुपये प्रति माह हो सकती है. इसमें से कुछ कटौतियां जैसे PF, टैक्स आदि को हटा दें, तो हाथ में लगभग 82,000 से 85,000 रुपये तक की नेट सैलरी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Tarot Predictions Today: 5 अगस्त का दिन क्या लेकर आया है आपके लिए, टैरो कार्ड्स से जानें आज का राशिफल

[ad_1]

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपकी लव लाइफ में कुछ दूरी बनेगी. इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, साथ ही आपके आत्मविश्वास की कमी बनेगी.

मेष टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में आपके लिए कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपकी लव लाइफ में कुछ दूरी बनेगी. इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, साथ ही आपके आत्मविश्वास की कमी बनेगी.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपका बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी. व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा.

वृषभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है. आज आपका बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी. व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा. आज आपके कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी. इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें.

मिथुन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा रहेगा. आज आपके कामकाज में कुछ झंझट उपस्थित होंगे , झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी. इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है. इसलिए आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार हो जाएगा. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

कर्क टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए फिलहाल, धन संबंधित मामलों में स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है. इसलिए आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का हर प्रयास बेकार हो जाएगा. माता पक्ष के किसी कार्यक्रम में बाधा उपस्थित होगी.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है. इसलिए आप चाहें तो रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर नहीं रहने वाले हैं.

सिंह टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को फिलहाल, अनायास लाभ प्राप्ति की संभावना बन सकती है. इसलिए आप चाहें तो रिस्क लेने की कोशिश कर सकते हैं. हालांकि, आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर नहीं रहने वाले हैं.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा. आज आप अपने जरुरतों के लिए धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

कन्या टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि के लोगों के लिए आज मनोनुकूल खर्च का वातावरण तैयार होगा. आज आप अपने जरुरतों के लिए धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी. आज आपको किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को फिलहाल, अपनी ही समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आज हो सकता है कि आपको कार्यस्थल और परिवार में कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़े. इसलिए आज खुद पर जितना हो सके फोकस रखें.

तुला टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के जातकों को फिलहाल, अपनी ही समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है. आज हो सकता है कि आपको कार्यस्थल और परिवार में कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़े. इसलिए आज खुद पर जितना हो सके फोकस रखें.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन, आप घबराए नहीं और अपने काम करते रहें. हालांकि, आज दोपहर बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

वृश्चिक टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन, आप घबराए नहीं और अपने काम करते रहें. हालांकि, आज दोपहर बाद स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों का पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है. साथ ही इस महीने आपके धन खर्च भी काफी ज्यादा रहेंगे और आपको धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी.

धनु टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों का पारिवारिक सदस्यों से मतभेद और विवाद बढ़ सकता है. साथ ही इस महीने आपके धन खर्च भी काफी ज्यादा रहेंगे और आपको धन व्यय और लाभ में कमी होने के कारण मानसिक अशांति होगी.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें. इतना ही नहीं आप कोशिश करें की आप धार्मिक कार्यों में रुचि बनाकर रखें.

मकर टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आपको सलाह है कि वाहन का प्रयोग थोड़ा संभलकर करें. इतना ही नहीं आप कोशिश करें की आप धार्मिक कार्यों में रुचि बनाकर रखें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. कोशिश करें की आप घर का माहौल बनाकर रखें. साथ ही अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें. उनकी सेहत का ध्यान दें.

कुंभ टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है. कोशिश करें की आप घर का माहौल बनाकर रखें. साथ ही अपने घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें. उनकी सेहत का ध्यान दें.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त होना पड़ सकता है. साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, आज आपको धन खर्च के साथ मानसिक उलझनों से भी गुजरना पड़ सकता है.

मीन टैरो राशिफल: टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य हानि और शारीरिक पीड़ा से ग्रस्त होना पड़ सकता है. साथ ही आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. हालांकि, आज आपको धन खर्च के साथ मानसिक उलझनों से भी गुजरना पड़ सकता है.

Published at : 04 Aug 2025 08:00 PM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

[ad_2]