छक्के ही छक्के! फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला; एशिया कप से पहले ठोका एक और तूफानी अर्धशतक

[ad_1]

संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह खतरे में है, सैमसन एशिया कप में टॉप ऑर्डर में नहीं खेल पाएंगे. एशिया कप से पहले कुछ ऐसी ही अफवाहों ने तूल पकड़ा हुआ है, लेकिन वो इन सब अफवाहों को गलत साबित कर रहे हैं. केरल क्रिकेट लीग 2025 में उनका बल्ला आग उगल रहा है, वो पिछली चार पारियों में एक शतक और 3 हाफ-सेंचुरी जड़ चुके हैं. अब उन्होंने एलिप्पी रिपल्स टीम के खिलाफ 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है.

एलिप्पी रिपल्स की टीम ने पहले खेलते हुए 176 रन बनाए थे. जवाब में कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 10 गेंद शेष रहते 3 विकेट से इस मैच को जीत लिया. संजू सैमसन ने ओपनिंग करते हुए 41 गेंद में 83 रनों की तूफानी पारी खेली. इस धुआंधार पारी में उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए. दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन सैमसन के 83 रनों ने कोच्चि टीम को 3 विकेट की अहम जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया.

पिछली चार पारियों में 355 रन

संजू सैमसन अब तक KCL 2025 सीजन में 6 पारियों में 368 रन बना चुके हैं, लेकिन पिछली चार पारियों में वो गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं. सैमसन ने पिछली 4 पारियों में करीब 89 के औसत से 355 रन बनाए हैं, जिनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. एशिया कप से पहले सैमसन की ये जबरदस्त फॉर्म चयनकर्ताओं को यह सोचने पर मजबूर कर सकती है कि आखिर प्लेइंग इलेवन में उन्हें कैसे फिट किया जाए.

एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि सैमसन का बल्ला सिर्फ छक्कों में बात कर रहा है. वो अब तक लीग में कुल 30 छक्के लगा चुके हैं और वो इस सीजन करीब 190 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर रहे हैं. सैमसन की टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स की बात करें तो वो 8 मैचों में 6 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान है.

यह भी पढ़ें:

SL vs ZIM: एशिया कप से पहले श्रीलंका की धमाकेदार जीत, ओपनर पथुम निसांका का शतक; सीरीज की अपने नाम

[ad_2]

सरकार की चेतावनी! eSIM फ्रॉड से मिनटों में गायब हो सकता है आपका नंबर और पैसा, अभी जानें बचने का

[ad_1]

eSIM Scam: भारत सरकार ने मोबाइल यूज़र्स को eSIM से जुड़े एक नए ठगी के तरीके को लेकर अलर्ट किया है. यह साइबर फ्रॉड इतना खतरनाक है कि इसमें ठग बिना OTP या ATM डिटेल्स डाले ही पीड़ित के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा सकते हैं. हाल ही में इसी तकनीक का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति के खाते से 4 लाख रुपये निकाल लिए गए. इसके बाद इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

कैसे होता है eSIM स्कैम?

I4C के मुताबिक, ठग पहले किसी यूज़र को फोन करके एक नकली eSIM एक्टिवेशन लिंक भेजते हैं. जैसे ही शिकार उस लिंक पर क्लिक करता है, उसका फिजिकल सिम अपने आप eSIM में बदल जाता है. इससे फोन का असली सिम काम करना बंद कर देता है और नेटवर्क सिग्नल गायब हो जाते हैं.

इस प्रक्रिया के बाद पीड़ित को कॉल और SMS मिलना बंद हो जाता है जबकि सभी मैसेज और बैंकिंग OTP ठग के eSIM पर जाने लगते हैं. इस तरह वे बिना किसी परेशानी के बैंक ट्रांजैक्शन शुरू कर खाते से पैसा निकाल लेते हैं.

खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

I4C ने लोगों को इस ठगी से बचने के लिए कुछ अहम सुझाव दिए हैं:

  • अंजान नंबर से आने वाली कॉल या संदिग्ध लिंक पर कभी भरोसा न करें.
  • eSIM कन्वर्जन केवल खुद आधिकारिक चैनलों (टेलीकॉम कंपनी के ऐप या वेबसाइट) से करें.
  • अगर अचानक फोन में नेटवर्क सिग्नल गायब हो जाएं तो तुरंत अपने बैंक और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें.

क्यों बढ़ी है ये चिंता?

गृह मंत्रालय के तहत जनवरी 2020 में बनाए गए I4C का मकसद साइबर अपराधों पर लगाम लगाना है. लगातार बढ़ रहे डिजिटल ट्रांजैक्शन्स और स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या के बीच ऐसे फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. यही वजह है कि सरकार ने इस नए eSIM घोटाले को लेकर चेतावनी जारी की है.

यह भी पढ़ें:

क्या आपको पता है SMS में लिखे S, G, P और T का असली मतलब? जानें कैसे पहचानें कौन सा मैसेज फ्रॉड है

[ad_2]

UKPSC SI, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चे

[ad_1]

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सब इंस्पेक्टर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और गुल्मनायक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा के नतीजों का लंबे समय से इंतज़ार था, उनके लिए अब खुशखबरी है. उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ-साथ कट-ऑफ मार्क्स और प्राप्त अंकों का विवरण भी दिया गया है. उम्मीदवार यहां दिए गए तरीके के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं.

परीक्षा और चयन प्रक्रिया कब हुई?

इस भर्ती के लिए कई चरणों में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं. शारीरिक मानक (PET) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) में सफल उम्मीदवारों को 12 जनवरी 2025 को लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला. इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज​ सत्यापन सूची जारी की गई थी. अब आयोग ने फाइनल रिजल्ट जारी कर भर्ती प्रक्रिया का सबसे अहम चरण पूरा कर दिया है.

जारी हुई कट-ऑफ लिस्ट
आयोग ने रिजल्ट के साथ कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की है. इसमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक बताए गए हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें  :  ICAI ने जारी किया सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस)

  • UR: 205.6687
  • EWS: 201.8555
  • OBC: 198.8059
  • SC: 174.1453
  • ST: 189.3987
  • Ex-Servicemen: 151.2662

    यह भी पढ़ें : सीबीएसई ने शुरू किया काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल, हर छात्र तक पहुंचेगी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं

    सब इंस्पेक्टर (अभिसूचना)

  • UR: 201.6021
  • EWS: 195.2457
  • OBC: 194.9918
  • SC: 167.7895
  • ST: 186.3480
  • Ex-Servicemen: 154.0623

    गुल्मनायक (पुरुष)

  • UR: 190.1614
  • EWS: 185.3309
  • OBC: 186.3482
  • SC: 160.6718
  • ST: 177.4506

    ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

    स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं.
    स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर मौजूद रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें.
    स्टेप 3: वहां आपको भर्ती परीक्षा का रिजल्ट लिंक दिखाई देगा.
    स्टेप 4: लिंक पर क्लिक करते ही रिज़ल्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा.
    स्टेप 5: अपना नाम या रोल नंबर खोजें और रिजल्ट देखने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें :  बिग बॉस 19 में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कंटेस्टेंट कौन? यहां से की है स्टडी कंप्लीट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आतंकवाद से लेकर सीमा पर शांति तक… इन मुद्दों पर भारत-चीन के बीच बनी सहमति, MEA ने दी जानकारी

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की होने वाली वार्षिक शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद, सीमा विवाद और व्यापार सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की.

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात में हुई चर्चा के बारे में जानकारी साझा की. विक्रम मिस्री ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पार आतंकवाद का जिक्र किया. उन्होंने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर बहुत स्पष्ट और सटीक तरीके से अपनी बात को रखा.

पीएम मोदी ने कहा, ‘चीन और भारत दोनों ही आतंकवाद के शिकार रहे हैं और भारत अब भी इससे लड़ रह है.’ आतंकवाद के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने चीन से समर्थन की मांग की, जिस पर चीनी पक्ष ने विभिन्न तरीकों से अपना समर्थन देने की बात कही. इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि सीमा पर शांति और सौहार्द बनाए रखना संबंधों के समग्र विकास के लिए बीमा की तरह है. सीमा पर स्थिति किसी न किसी रूप में समग्र संबंधों पर प्रतिबिंबित होगी.

जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दिए सुझाव- मिस्री

विदेश सचिव ने कहा, ‘मोदी और शी का मानना ​​था कि भारत और चीन के बीच मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने देना चाहिए. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों के निरंतर और सुचारू विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्द की आवश्यकता पर बल दिया. इसके अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए चार सुझाव दिए. इस बात पर आम सहमति बनी कि स्थिर और सौहार्दपूर्ण भारत-चीन संबंध दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों को लाभांवित कर सकते हैं.’

लंबे समय के लिए द्विपक्षीय विकास पर साझा किया अपना-अपना नजरिया- MEA

विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने द्विपक्षीय संबंधों के अपने-अपने सिद्धांतों पर बात की, जिनसे भविष्य के कार्यों को दिशा देने में मदद मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दोनों देशों की दीर्घकालिक वृद्धि और विकास के लिए अपने नजरिए भी साझा किए.

MEA के बयान के मुतबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कई वैश्विक मुद्दों और जारी चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की. वहीं, इस दौरान टैरिफ पर बातचीत करते हुए दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा की. उन्होंने यह स्वीकार किया कि हमारे चारों ओर जो घटनाक्रम हो रहे हैं, उनसे कई चुनौतियां उत्पन्न हो रही हैं. दोनों नेताओं ने इस बात पर भी विचार किया कि इन बदलती चुनौतियों के बीच भारत और चीन के बीच बेहतर समझ कैसे विकसित की जाए और आपसी संबंधों को आगे कैसे बढ़ाया जाए.

यह भी पढ़ेंः ‘भारत को स्कूल का बच्चा समझना ट्रंप की जाहिल…’, नई दिल्ली पर टैरिफ लगाने पर इस शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सुना डाला

[ad_2]

रोनाल्डो वो कौन है? इस देसी फुटबॉलर बच्चे का गोल देख भूल जाएंगे सब- वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी जगह है जहां हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो दिमाग को हिला देता है और दिल को खुश कर देता है. कभी कोई जानवर अपनी हरकत से स्टार बन जाता है तो कभी किसी इंसान की कला दुनिया भर में धूम मचा देती है. लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. वजह है एक 10 साल का बच्चा.

जी हां. छोटे से कद का लेकिन हिम्मत और हुनर में बड़े खिलाड़ियों को मात देने वाला यह बच्चा फुटबॉल के देसी मैदान पर कुछ ऐसा कमाल कर गया कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं. गोल करने का अंदाज इतना शानदार कि किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि यह महज 10 साल के बच्चे का खेल है. यही नहीं. गोल करने के बाद उसका जश्न मनाने का तरीका भी बिल्कुल रोनाल्डो स्टाइल वाला निकला और फिर क्या था. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना ही शुरू कर दिया कि रोनाल्डो कौन है. यहां तो नया सुपरस्टार पैदा हो गया है.

इस बच्चे की फुटबॉल स्किल देख बाकियों को भूल जाएंगे आप

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा अपने देसी मैदान पर फुटबॉल खेल रहा है. चारों ओर मिट्टी का मैदान है और उसके साथ हम उम्र और बड़े कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. लेकिन बच्चा जिस अंदाज में फुटबॉल को पैरों में पकड़कर दौड़ता है और बड़े-बड़े खिलाड़ियों को छकाते हुए आगे निकल जाता है. उसे देखकर लगता है जैसे उसने प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले रखी हो.


बैलेंस ऐसा कि बड़े बड़े खिलाड़ी शरमा जाएं

गेंद को लेकर उसकी पकड़ और बैलेंस देखने लायक है. जैसे ही बच्चा गोल पोस्ट की तरफ बढ़ता है. विपक्षी खिलाड़ी उसे रोकने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन नन्हा खिलाड़ी उनकी सारी कोशिशों को बेकार कर देता है. एक-एक को ड्रिबल करते हुए वह सीधे गोल पोस्ट के पास पहुंचता है और फिर जोरदार किक मारते हुए गेंद को जाल में पहुंचा देता है. गोल होते ही मैदान तालियों और शोर से गूंज उठता है.

रोनाल्डो स्टाईल में मनाया गोल का जश्न

सबसे मजेदार नजारा इसके बाद देखने को मिलता है. बच्चा गोल करने के बाद बिल्कुल रोनाल्डो स्टाइल में सेलिब्रेशन करता है. हाथ फैलाकर हवा में उछलता है और ‘सीईईई’ स्टाइल में जश्न मनाता है. उसका यह अंदाज देख बाकी खिलाड़ी और वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं. लोगों का कहना है कि यह बच्चा आने वाले समय में फुटबॉल की दुनिया का बड़ा नाम बन सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हैरान रह गए यूजर्स

वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि “देसी मैदान से निकला यह स्टार अगर सही गाइडेंस पाए तो देश का भविष्य बदल सकता है.” एक और यूजर ने लिखा…बच्चे ने स्नीकर्स भी नहीं पहने हैं फिर भी गोल कर दिया. वीडियो को sherozalam31 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द


सलमान खान ने दिखाई खान फैमिली के गणपति विसर्जन की झलक, फैंस बोले- ‘मोस्ट सेक्यूलर एक्टर’

[ad_1]

देशभर में गणेश पूजा की धूम है. बॉलीवुड सितारों ने भी अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया और धूमधाम से बप्पा का विसर्जन भी किया. इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल हैं. भाईजान की बहन अर्पिता खान के घर हर साल की तरह इस बार भी बप्पा विराजे थे. ऐसे में पूरी खान फैमिली ने गणेश भगवान को मिलकर विदाई दी थी. अब सलमान खान ने गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर गणपति विसर्जन का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उनकी बहनें अर्पिता और अलवीरा बप्पा को उठाती दिख रही हैं. वहीं जीजा आयूष शर्मा और उनके भतीजे अरहान और निर्वाण भी गणेश जी की मूर्ति को ले जाते नजर आ रहे हैं. 


ढोल-नगाड़ों पर नाचे सलमान खान
वीडियो में सलमान खान अपनी बहन और भांजी अलीजा के साथ जमकर डांस करते दिखाई देते हैं. वो अपनी भांजी को गोद में लेकर नाचते भी नजर आए. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ इस मौके पर मौजूद रहीं. पूरी खान फैमिली ढोल-नगाड़ों पर झूमती दिखी और फिर मिलकर बप्पा को विसर्जित किया. वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- ‘गणपति बप्पा मोरया.’

Video: सलमान खान ने दिखाई खान फैमिली के गणपति विसर्जन की झलक, फैंस बोले- 'मोस्ट सेक्यूलर एक्टर
Video: सलमान खान ने दिखाई खान फैमिली के गणपति विसर्जन की झलक, फैंस बोले- 'मोस्ट सेक्यूलर एक्टर

Video: सलमान खान ने दिखाई खान फैमिली के गणपति विसर्जन की झलक, फैंस बोले- 'मोस्ट सेक्यूलर एक्टर

Video: सलमान खान ने दिखाई खान फैमिली के गणपति विसर्जन की झलक, फैंस बोले- 'मोस्ट सेक्यूलर एक्टर

फैंस बांध रहे तारीफों के पुल
इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा- ‘डिवाइडेड बाय रिलीजन, यूनाइटेड बाय भाईजान. हर किसी को उनसे सीखना चाहिए कि हर धर्म की इज्जत कैसे की जाती है.’ दूसरे शख्स ने लिखा- ‘हिंदू मुस्लिम भाई भाई, यही बोलते सलमान भाई.’ एक शख्स ने कहा- ‘सलमान खान की फैमिली भारतीय सिनेमा की सबसे सेक्यूलर फैमिली है.’ एक यूजर ने लिखा- ‘मोस्ट सेक्यूलर एक्टर.’ इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट किया- ‘वो इंसान जो हर धर्म का सम्मान करता है.’



[ad_2]

चीनी ऐप TikTok ने भारत में निकाली वैकेंसी, गुड़गांव ऑफिस में इन कामों के लिए चाहिए लोग

[ad_1]

TikTok Job Openings in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय चीन के दौरे पर हैं. वह यहां रविवार से शुरू हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हैं. यह चीन के तियानजिन शहर में हो रहा है. पीएम मोदी सात साल बाद चीन की यात्रा पर गए हुए हैं. उम्मीद जताई जा रही है इससे दोनों देशों के रिश्ते में सुधार आएगा. उधर पीएम मोदी चीन के लिए रवाना हुए, तो इधर टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने अपने गुड़गांव ऑफिस के लिए दो वैकेंसी निकाल ली.

टिकटॉक के भारत आने की अटकलें तेज 

पिछले कुछ दिनों से टिकटॉक के भारत में वापस आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच इन जॉब ओपेनिंग्स ने इसे फिर से हवा दे दी. हालांकि, पिछले दिनों टिकटॉक के भारत में वापस आने की चर्चाओं पर विराम लगाने के लिए भारतीय अधिकारियों ने बताया था कि यह ऐप हाल फिलहाल में तो वापस आने वाला नहीं है.

बाइटडांस ने पुष्टि की है कि भारत में अभी भी ऐप पर प्रतिबंध लगा हुआ है. ऐसे में लिंक्डइन (LinkedIn) जैसे प्रोफेश्नल नेटवर्किंग साइट पर इस जॉब ओपेनिंग को देखने के बाद लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि शायद सरकार प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रही है. बता दें कि साल 2020 में भारत और चीन के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच टिकटॉक पर बैन लगाया गया था. 

किन दो पदों के लिए निकली वैकेंसी?

लिंक्डइन में बाइटडांस ने अपने गुड़गांव ऑफिस के लिए दो वैकेंसी निकाली है- एक कंटेंट मॉडरेटर (Content Moderator), जिसे बंगाली आती हो और एक वेलबीइंग पार्टनरशिप और ऑपरेशंस लीड (Wellbeing Partnership and Operations Lead). 29 अगस्त, 2025 को निकाली गई इस वैकेंसी के लिए तीन दिनों के भीतर 100 से ज्यादा लोग अप्लाई कर चुके हैं.

हालांकि, यहां यह ध्यान में रखने वाली बात है कि भले ही कंपनी की वेबसाइट भारत में फिर से खुलने लगी है, लेकिन Google Play Store और Apple App Store दोनों पर ये अभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं हैं. इस बीच, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी स्पष्टीकरण देते हुए कह दिया है कि भारत में TikTok के आने की खबरें गलत हैं. 

 

ये भी पढ़ें: 

क्या सच में टिकटॉक की हो रही भारत में वापसी? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, सरकार ने दी सफाई

[ad_2]

तस्वीर में छिपे खुफिया नंबर को पहचानने में छूट जाएंगे पसीने- है हिम्मत तो 10 सेकंड में दो जवाब

[ad_1]

आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें वायरल होती रहती हैं. कभी कोई मजेदार वीडियो, तो कभी कोई हैरान कर देने वाली तस्वीर. लेकिन इन दिनों एक ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजरों को धोखा देने वाली तस्वीर खूब चर्चा में है. इस तस्वीर को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और दिमाग पर जोर डालकर इसमें छिपी संख्या खोजने की कोशिश कर रहे हैं.

वायरल हो रहा ऑप्टिकल इल्यूजन

ऑप्टिकल इल्यूजन दरअसल एक तरह की तस्वीर या पैटर्न होता है जिसमें हमारी आंखें कुछ और देखती हैं लेकिन असली चीज कुछ और होती है. पहली नजर में यह तस्वीरें बिल्कुल उलझी हुई या बेमतलब लगती हैं. लेकिन जब आप ध्यान से देखते हैं, तो इसमें कोई खास पैटर्न, नंबर, या चीज छिपी होती है. ब्रेनी बिट्स हब नाम के एक पेज ने सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में ब्लैक एंड वाइट (काले और सफेद) रंग का पैटर्न बनाया गया है. पहली बार देखने पर यह केवल डिज़ाइन जैसा लगता है, लेकिन असल में इसके पीछे एक संख्या छुपी हुई है.

क्यों होते हैं ऑप्टिकल इल्यूजन जरूरी?

अब सवाल यह उठता है कि लोग आखिर इन तस्वीरों को देखकर इतना एक्साइटेड क्यों हो जाते हैं? असल में, ऑप्टिकल इल्यूजन केवल मजेदार ही नहीं बल्कि दिमागी कसरत भी होते हैं.

ये हमारी आंखों और दिमाग दोनों को एक्टिव रखते हैं.

ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाते हैं.

छोटी-छोटी बारीकियों पर नजर डालने की आदत डालते हैं.

हमारी सोचने और समझने की शक्ति तेज करते हैं.

यानी यह केवल टाइम पास नहीं बल्कि एक तरह की मानसिक जिम्नास्टिक है.

अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं मजेदार क्विज

यह ऑप्टिकल इल्यूजन केवल बड़ों के लिए नहीं है. बच्चे भी इसे हल करके मजा ले सकते हैं. ऐसे पजल्स से बच्चों की सोचने की क्षमता और अवलोकन करने की शक्ति बढ़ती है. वहीं बड़े लोग इसे हल करके तनाव से थोड़ी देर के लिए छुटकारा पा सकते हैं. टीम बिल्डिंग (टीम बनाने वाली एक्टिविटी) के तौर पर भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे कि अगर आप ऑफिस में हैं और टीम को थोड़ा मजेदार टास्क देना चाहते हैं, तो ऐसी पहेली दिखाकर सबको शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा… बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

ये रहा जवाब

आखिर में क्या आपको वो संख्या दिखी जिसके लिए ये सारी मगजमारी की जा रही है? अगर आप अपनी आंखों को थोड़ा सा बंद करेंगे और गौर करके देखेंगे तो आपका यह खुफिया संख्या आसानी से दिख जाएगी. अगर आपसे नहीं हो पा रहा है तो आइए आपको बताते हैं कि इस तस्वीर में छिपी उस संख्या का राज क्या है. चलिए उठाते हैं पर्दा. दरअसल, इस तस्वीर में छिपी संख्या 387695 है. अगर आपने इसे खोज लिया था तो आपको बधाई, बाकियों को आगे के लिए शुभकामनाएं. हम आपके लिए ऐसे क्विज लाते रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


चोरों की खैर नहीं! अब रोबोट करेंगे शहर की सुरक्षा, जानें क्या है ये नई तकनीक

[ad_1]

iRobo: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहा बल्कि यह हमारे शहरों की सुरक्षा का चेहरा भी बदल रहा है. दुनिया के कई देशों में एआई का इस्तेमाल अपराधों की भविष्यवाणी करने, स्मार्ट कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ने और रियल-टाइम में घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए किया जा रहा है. अब लक्ष्य केवल रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है बल्कि घटना को पहले ही रोकना और तुरंत एक्शन लेना है.

भारत जैसे देश, जहां स्मार्ट सिटी, बड़े शॉपिंग मॉल, आईटी पार्क, एयरपोर्ट और ट्रांसपोर्ट हब तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां रोज़ाना लाखों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आसान नहीं है. पारंपरिक सीसीटीवी और गार्ड पेट्रोलिंग अक्सर इतने बड़े और जटिल इलाकों में पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो पाते. यही वजह है कि अब ऑटोनॉमस सिक्योरिटी रोबोट्स की ज़रूरत महसूस होने लगी है.

iRobo क्या है और कैसे करेगा काम?

Peregrine Singapore (Tenon Group का हिस्सा) ने इंडोर सिक्योरिटी के लिए एक खास एआई-पावर्ड रोबोट बनाया है जिसका नाम है iRobo. इसे पहले से ही सिंगापुर के बिज़नेस हब्स और शैक्षणिक कैंपस में टेस्ट किया जा चुका है और अब यह भारत में कदम रखने वाला है.

iRobo में 360-डिग्री कैमरे, रियल-टाइम एनालिटिक्स और ऑटोनॉमस पेट्रोलिंग जैसी क्षमताएं हैं. यह मानव गार्ड्स के साथ मिलकर काम करता है और सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाने में मदद करता है.

AI सेंसर और स्मार्ट एनालिटिक्स

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, iRobo एडवांस्ड सेंसर और कंप्यूटर विज़न टेक्नोलॉजी से लैस है. यह अनधिकृत पार्किंग, लावारिस सामान, संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी या रिस्ट्रिक्टेड एरिया में खुले दरवाजों जैसी गतिविधियों को तुरंत पकड़ सकता है. इसके हाई-डेफिनिशन कैमरे और मल्टी-सेंसर सिस्टम जिनमें लो-लाइट और थर्मल इमेजिंग शामिल हैं, लगातार और सटीक निगरानी संभव बनाते हैं. जैसे ही कोई संदिग्ध गतिविधि पकड़ी जाती है, iRobo तुरंत अलर्ट जारी करता है, स्क्रीन पर चेतावनी संदेश दिखाता है और सिक्योरिटी टीम को सूचित करता है.

गार्ड्स का भरोसेमंद पार्टनर

iRobo मानव गार्ड्स का विकल्प नहीं बल्कि उनका सहयोगी है. यह नियमित पेट्रोलिंग जैसे कामों को ऑटोमेट करता है जिससे गार्ड्स अपनी ऊर्जा ज्यादा जरूरी कामों जैसे भीड़ नियंत्रण और घटनाओं की जांच पर लगा सकें. उदाहरण के लिए, अगर कोई गाड़ी दो मिनट से ज्यादा समय तक गलत जगह पर खड़ी रहती है तो iRobo पहले अलर्ट देगा और स्थिति न बदलने पर सिक्योरिटी टीम को सूचित करेगा. इस तरह यह सिस्टम तेजी से रिस्पॉन्स करने में मदद करता है.

भारत में लॉन्च की तैयारी

भारत में एडवांस सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स की मांग लगातार बढ़ रही है. iRobo की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मौजूदा सिक्योरिटी सिस्टम्स में आसानी से इंटीग्रेट हो सकता है और अलग-अलग वातावरण में काम करने के लिए खुद को एडजस्ट कर सकता है. यही कारण है कि भारत में इसे बड़े पैमाने पर अपनाए जाने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:

YouTube का नया फीचर! अब क्रिएटर्स की कमाई होगी दोगुनी, जानें कैसे करना है इस्तेमाल

[ad_2]

एशिया कप से पहले श्रीलंका की धमाकेदार जीत, ओपनर पथुम निसांका का शतक; सीरीज की अपने नाम

[ad_1]

श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ श्रीलंका ने दो मैचों की एकदिवसीय शृंखला को 2-0 से जीत लिया है. एशिया कप से पहले यह सीरीज जीत श्रीलंका के लिए मनोबल बढ़ाने वाली होगी. दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 277 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका ने आखिरी ओवर तक चले मैच में 5 विकेट से मैच जीत लिया. पथुम निसंका का शतक (Pathum Nissanka Century) श्रीलंका की इस जीत में बहुत मददगार साबित हुए.

एशिया कप से पहले जीती सीरीज

एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होने वाला है, एक ऐसा टूर्नामेंट जिसे श्रीलंका 6 बार जीत चुका है. जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज की बात करें तो पहला मैच श्रीलंका ने 7 रनों के करीबी अंतर से जीता था. अब दूसरा मुकाबला उसने 5 विकेट से जीता है.

दूसरे मैच में 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज नुवानिदु फर्नांडो महज 14 रन बनाकर आउट हो गए और कुसल मेंडिस भी 5 रन बनाकर चलते बने.

 

अपडेट जारी है…

[ad_2]