‘रूस के ट्रेड पार्टनर पर न बनाएं दबाव, हम इसे समझेंगे थ्रेट’, ट्रंप की टैरिफ धमकी पर भारत के सम

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से रूस से तेल की खरीद के कारण भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी का मॉस्को ने विरोध किया है. अमेरिका की हालिया धमकी को लेकर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि मॉस्को के खिलाफ ऐसी धमकियां गैरकानूनी हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि देशों को व्यापार साझेदार चुनने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है.

‘रूस के ट्रेड पार्टनर पर न बनाएं दबाव, हम इसे समझेंगे थ्रेट’

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, “देशों को अपने ट्रेड पार्टनर चुनने का अधिकार है और ऐसी धमकियां नहीं दी जा सकतीं. किसी भी देश को रूस के साथ व्यापार बंद करने के लिए मजबूर करना अवैध है. रूस के व्यापारिक साझेदारों के खिलाफ इस तरह के दबाव को धमकी के रूप में समझा जाएगा.”

दिमित्री पेस्कोव ने कहा, “हमारा मानना है कि संप्रभु देशों को अपने व्यापारिक साझेदारों, व्यापार और आर्थिक सहयोग के लिए साझेदारों को चुनने का अधिकार होना चाहिए और वास्तव में ऐसा ही है. उन्हें अपने लिए व्यापार और आर्थिक सहयोग के ऐसे संभावनाओं को चुनने का अधिकार होना चाहिए जो किसी विशेष देश के हित में हों.”

ट्रंप ने भारत को दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार (4 अगस्त 2025) को चेतावनी दी कि अगर भारत ने रूसी तेल और अन्य सैन्य उत्पादों की खरीद बंद नहीं की तो उस पर टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा, “भारत न सिर्फ भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए तेल का एक बड़ा हिस्सा खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है. उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि रूसी युद्ध मशीन से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं. इसी वजह से मैं भारत से अमेरिका को दिए जाने वाले शुल्क को काफी बढ़ाने जा रहा हूं.”

‘भारत को निशाना बनाना गलत’

ट्रंप की इस चेतावनी पर भारत ने दो टूक जवाब दिया. विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत को निशाना बनाना बिल्कुल अनुचित और दोहरे मापदंड का उदाहरण है. भारत एक बड़ी अर्थव्यवस्था है और अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा.”

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने कर दिया पुतिन का पारा हाई! अमेरिका की धमकी के बाद रूस ने इस मिसाइल की तैनाती पर किया बड़ा फैसला

[ad_2]

Video: पत्नी नहीं उतरी तो शख्स ने गुस्से में गिरा दी स्कूटी, लोग बोले- खुशी का माहौल है

[ad_1]

Bihar News: बिहार के छपरा जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. यहां एक दंपति सड़क स्कूटी से जा रहे. सड़क पर पानी भरने की वजह से स्कूटी पानी में फंस गई. जिसके बाद पति ने पत्नी से उतरने को कहा तो वह नहीं उतरी, जिसके बाद पति ने गुस्से में स्कूटी को गिरा दिया. इस घटना का वीडियो पास की बिल्डिंग में खड़े एक शख्स ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

शख्स ने गुस्से में महिला को पानी में गिराया!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक स्कूटी पर सवार पति-पत्नी सड़क पर भरे पानी से गुजरने की कोशिश कर रहे थे. तभी स्कूटी अचानक पानी में फंस गई. पानी इतना ज्यादा था कि सड़क बिल्कुल नजर नहीं आ रही थी. शख्स से स्कूटी से उतर गया, लेकिन महिला बैठी रही. बाद में शख्स ने गुस्से में स्कूटी छोड़ दी और महिला पानी में गिर गई. 

गनीमत रही कि महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई. महिला कुछ देर तक डर और झिझक के कारण वहीं बैठी रही, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा, ”पत्नी नहीं उतरी तो गाड़ी ही डुबा दी! अब पुरुष समाज में खुशी का माहौल है.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वायरल 

यह पूरा नजारा पास की एक बिल्डिंग की बालकनी से खड़े एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी गिराते वक्त पति के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है, जबकि पत्नी एकदम शांत भाव से बैठी है, जैसे यह कोई नई बात नहीं हो.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुका है. लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है, “ये तो गुस्से में स्कूटी को ही तलाक दे दिया”, तो कोई मजाक में लिख रहा है, “पत्नी कुछ नहीं बोली, लेकिन स्कूटी की किस्मत खराब थी.”

ये भी पढ़ें-

Video: पहले दारोगा को कॉलर पकड़कर खींचा, फिर जड़े थप्पड़, शोरूम का वीडियो देख आएगा गुस्सा!


iPhone, Mac और iPad यूज़र्स सावधान! सरकार ने Apple डिवाइसेज़ के लिए जारी किया अलर्ट, अभी करें य

[ad_1]

Apple Devices: भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple यूज़र्स के लिए एक ताजा और गंभीर चेतावनी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि Apple के कई डिवाइसेज़ में क्रिटिकल सुरक्षा खामियाँ पाई गई हैं जिन्हें ‘High Severity’ कैटेगरी में रखा गया है. इन बग्स के ज़रिए साइबर अटैकर आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं सिस्टम क्रैश कर सकते हैं, सिक्योरिटी फीचर्स को बायपास कर सकते हैं या डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं.

किन डिवाइसेज़ और वर्ज़न्स पर है खतरा?

CERT-In की रिपोर्ट (CIVN-2025-0163) के अनुसार, इन खतरनाक बग्स का असर निम्नलिखित Apple सॉफ़्टवेयर वर्ज़न्स पर पड़ सकता है:

iPhones: iOS 18.6 से पहले के वर्ज़न

iPads: iPadOS 17.7.9 और 18.6 से पहले

MacBooks: macOS Sequoia (15.6 से पहले), Sonoma (14.7.7 से पहले), Ventura (13.7.7 से पहले)

Apple Watch: watchOS 11.6 से पहले

Apple TV: tvOS 18.6 से पहले

Vision Pro: visionOS 2.6 से पहले

इन बग्स की जड़ में मेमोरी हैंडलिंग की गलतियाँ, लॉजिक एरर्स और प्रिविलेज मैनेजमेंट की खामियां शामिल हैं.

क्या है जोखिम?

अगर इन बग्स का फायदा उठाया गया तो यूज़र को निम्नलिखित जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है:

  • निजी और संवेदनशील डाटा का एक्सेस या हैकिंग
  • रिमोटली मैलवेयर या कोड का एक्सिक्यूशन
  • सिक्योरिटी फीचर्स को बायपास करना
  • डिवाइस का सिस्टम क्रैश या Denial of Service (DoS) हमला
  • पूरी डिवाइस पर कंट्रोल या डेटा लॉस और पहचान को नुकसान
  • यह सब मिलकर आपके डिजिटल जीवन और निजी जानकारी के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

कैसे रहें सुरक्षित?

Apple ने इन सिक्योरिटी खामियों को ठीक करने के लिए OTA (Over-The-Air) अपडेट्स जारी कर दिए हैं. इसलिए सभी iPhone, iPad, Mac, और अन्य Apple डिवाइसेज़ यूज़र्स को तुरंत अपने डिवाइस को अपडेट करना चाहिए.

अपडेट करने का तरीका, Settings > General > Software Update, यहां जाकर उपलब्ध अपडेट को इंस्टॉल करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें.

यह भी पढ़ें:

सैमसंग के 91 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन से भरा ट्रक लंदन में चोरी, 12,000 यूनिट गायब

[ad_2]

कुंजकेतु योग बना काल! डॉ. अनीष व्यास की एक और सटीक भविष्यवाणी

[ad_1]

Prediction 2025: डॉक्टर अनीष व्यास ने ग्रहों के गोचर पर आधारित भविष्यवाणियां कीं थी, तो शायद ही किसी ने सोचा था कि ये इतनी जल्दी साकार हो जाएंगी. डॉ. व्यास ने भविष्यवाणी की थी कि –अगस्त में देश में ज़्यादा बारिश, बादल फटना, भूस्खलन, बाढ़, बस-रेल हादसे, राजनीतिक संघर्ष और बीमारी का खतरा बढ़ेगा. रोजगार और व्यापार में वृद्धि होगी.

उत्तरकाशी में बादल फटने से खीर गंगा गांव बहा, 50 से अधिक लापता
डॉ. अनीष व्यास की यह भविष्यवाणी महज 4 दिन में सच हो गई. उत्तराखंड के धराली में आज मंगलवार को दोपहर 1:45 बजे बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया. SDRF, NDRF और आर्मी रेस्क्यू में जुटी है. 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 50 से ज़्यादा लोग लापता हैं.

विमान दुर्घटना, गैस रिसाव, फैक्ट्री ब्लास्ट… सबकी चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी!

  • साउथेंड (लंदन) में विमान टेकऑफ़ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त.
  • तेलंगाना की दवा फैक्ट्री में धमाका, 34 लोगों की मौत.
  • अहमदाबाद में भारी बारिश, एक बाइक सवार बहकर मृत मिला.

इन घटनाओं पर भी डॉ. अनीष व्यास ने 5 जून, 26 जून और 1 जुलाई को स्पष्ट तौर पर कहा था कि 7 जून से 28 जुलाई तक कुंजकेतु योग बनेगा, जो अग्निकांड, दुर्घटनाएं, प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप आदि लाता है.

क्या होता है ‘कुंजकेतु योग’? 
डॉ. अनीष व्यास ने बताया था कि 7 जून को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही केतु स्थित है. ये दो क्रूर ग्रह हैं. जब ये अग्नि तत्व राशि (सिंह) में मिलते हैं, तो कुंजकेतु योग बनता है. मेदिनी ज्योतिष के अनुसार, ये समय प्राकृतिक आपदाओं, विमान दुर्घटनाओं, अग्निकांड, महामारी और राजनैतिक अस्थिरता लाता है.”

विज्ञान और व्यापार में सफलता, लेकिन सतर्कता ज़रूरी
जहां डॉक्टर व्यास ने आपदाओं की चेतावनी दी, वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह समय

  • रोजगार के लिए शुभ रहेगा
  • आय और व्यापार में वृद्धि होगी
  • वैज्ञानिक खोजों और शोध में सफलता मिलेगी
  • देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी

पूर्व में भी सैकड़ों बार सटीक भविष्यवाणियां

डॉ. अनीष व्यास की कुछ ऐतिहासिक भविष्यवाणियां:

  • 11 सितंबर: दिल्ली-NCR में भूकंप
  • ब्राजील: विमान हादसा
  • ₹2000 नोट बंदी, दो महीने पहले भविष्यवाणी
  • गुजरात और यूपी चुनाव परिणाम, 100% सटीक
  • कोरोना की तीनों लहरों और वैक्सीन सफलता की भविष्यवाणी
  • अमेरिका चुनाव 2020 में जो बाइडेन की जीत की भविष्यवाणी (8 अक्टूबर 2020)

सावधानी और ज्योतिषीय चेतना से टल सकती हैं आपदाएं
 डॉ. अनीष व्यास  के अनुसार ज्योतिष केवल भविष्य बताने का माध्यम नहीं, चेतावनी और बचाव का भी विज्ञान है. इस एक महीने में देशभर की आपदाओं पर उनकी चेतावनी ने एक बार फिर वैदिक ज्योतिष की प्रामाणिकता और वैज्ञानिकता को स्थापित किया है.

FAQ
Q1. कुंजकेतु योग क्या होता है?
A: मंगल और केतु की युति जब अग्नि तत्व राशि में होती है तो यह योग बनता है, जो दुर्घटनाओं, अग्निकांड और आपदाओं का संकेत देता है.

Q2. डॉ. अनीष व्यास की भविष्यवाणियां कितनी सटीक रही हैं?
A: अब तक 597 से अधिक भविष्यवाणियाँ सटीक रही हैं, जिनमें राजनीतिक, भौगोलिक, आर्थिक और वैश्विक घटनाएँ शामिल हैं.

Q3. क्या यह समय यात्रा के लिए सही है?
A: नहीं, 28 जुलाई तक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, विशेषकर पहाड़ी और जलवायु संवेदनशील क्षेत्रों में.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

Video: घर में रखा सिलेंडर फटा, सड़क पर चल रहे लोगों के ऊपर गिरा मलबा, देखें खौफनाक वीडियो

[ad_1]

Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद के मेडचल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक घर में गैस सिलेंडर फट गया. जोरदार धमाके के साथ पूरा मकान ढह गया, जिससे वहां रह रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मकान गिरता हुआ नजर आ रहा है.

जनिए क्या है पूरा मामला? 

यह घटना मेडचल के अम्बेडकर मूर्ति के पास हुई, जहां पूर्व एमपीटीसी मुरली के घर में अचानक गैस सिलेंडर फट गया. धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया. इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से फंस गए, जिन्हें तुरंत बचाव दल ने बाहर निकाला. घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.


मृतक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह परिवार का एक सदस्य था. दूसरी ओर एक महिला जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई, उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

सिलेंडर फटने का कारण क्या था?

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. शुरूआती जांच में पता चला है कि गैस सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि सिलेंडर फटने का कारण क्या था. क्या यह शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ या गैस लीकज के कारण हुआ. पुलिस सही कारण पता करने के लिए जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतनी तेज था कि आस-पास के इलाके में भी लोग डर गए, जिसके बाद लोगों ने बिना किसी देरी के पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया.


‘कपड़े काले, लेकिन दिल सफेद’, ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी ने फलॉन्ट किया बॉस लेडी लुक

[ad_1]

‘कपड़े काले, लेकिन दिल सफेद’, ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा ने फलॉन्ट किया बॉस लेडी लुक, कैप्शन में लिखी ये बात

[ad_2]

सुनील गावस्कर ने वर्कलोड मैनेजमेंट पर उठाए सवाल, जो कहा उससे मच सकता है बवाल

[ad_1]

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सिर्फ तीन मुकाबले ही खेले. बुमराह के फिट होने के बाद भी टेस्ट मैच मिस करने से वर्कलोड को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने इसकी आलोचना की है. अब इस फेहरिस्त में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का भी नाम जुड़ गया है. गावस्कर ने वर्कलोड पर जो प्रतिक्रिया दी है, उससे बवाल मच सकता है. 

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने उम्मीद जताई है कि मोहम्मद सिराज के इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) जैसा शब्द भारतीय क्रिकेट के शब्दकोष से हमेशा के लिए गायब हो जाएगा. 

क्या सीमा पर जवान ठंड की शिकायत करते होंगे- सुनील गावस्कर

बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी पांच टेस्ट मैच खेले और कुल 185.3 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए. दूसरी तरफ भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह केवल तीन मैचों के लिए ही उपलब्ध रहे और अपने कार्यभार प्रबंधन के तहत ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए. 

सुनील गावस्कर ने स्पष्ट किया कि वह बुमराह की आलोचना नहीं कर रहे हैं, क्योंकि यह किसी और चीज से ज्यादा चोट प्रबंधन का मामला था. गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से बातचीत में कहा, “जब आप अपने देश के लिए खेल रहे हों, तो दर्द और तकलीफ़ों को भूल जाइए. क्या आपको लगता है कि सीमा पर जवान ठंड की शिकायत करते होंगे. ऋषभ पंत ने आपको क्या दिखाया? वह पांव में फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने आए थे. आप खिलाड़ियों से यही उम्मीद करते हैं. भारत के लिए क्रिकेट खेलना सम्मान की बात है.”

उन्होंने कहा, “आप 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यही हमने मोहम्मद सिराज में देखा. मुझे लगता है कि सिराज ने पूरे दिल से गेंदबाजी की और उन्होंने काम के बोझ जैसे शब्द को हमेशा के लिए खत्म कर दिया. पांच टेस्ट मैचों में उन्होंने लगातार 7-8 ओवर गेंदबाजी की, क्योंकि कप्तान उनसे यही उम्मीद कर रहा था और देश को भी उनसे यही उम्मीद थी.”

[ad_2]

एक्सपोर्ट और सेल्स के दम पर जुलाई में 11 महीने के टॉप पर पहुंचा भारत का सर्विसेज PMI

[ad_1]

India’s Service Sector Growth: जुलाई 2025 में भारत के सेवा क्षेत्र ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है और यह वृद्धि पिछले 11 महीनों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. मौसमी रूप से समायोजित HSBC इंडिया सेवा पीएमआई (Purchasing Managers Index) जुलाई में 60.5 रहा, जो जून में 60.4 था. यह अगस्त 2024 के बाद का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. पीएमआई सूचकांक में 50 से ऊपर का स्तर आर्थिक गतिविधियों में विस्तार को दर्शाता है, जबकि 50 से नीचे का स्तर संकुचन का संकेत देता है. 
इस वृद्धि के प्रमुख कारणों में नए निर्यात ऑर्डरों में तेज़ उछाल और समग्र बिक्री में मजबूती शामिल है. सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय सेवा प्रदाताओं को एशिया, कनाडा, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका जैसे देशों से नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय मांग में मजबूत सुधार देखा गया है.

सर्विस सेक्टर में तेजी 

कीमतों के मोर्चे पर, जून की तुलना में कच्चे माल और तैयार उत्पादों की लागत में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है. उत्पादन मूल्य में यह बढ़ोतरी लागत दबाव और मजबूत मांग को दर्शाती है. HSBC की चीफ इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी के अनुसार, सेवा क्षेत्र की यह मजबूती मुख्य रूप से निर्यात ऑर्डरों में वृद्धि के कारण है. हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कीमतों में जो तेजी आई है, उसमें आगे चलकर बदलाव संभव है, जैसा कि हाल के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) और थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़ों से संकेत मिलता है. 

जून में खुदरा मुद्रास्फीति 2.1 प्रतिशत रही, जो फरवरी से 4 प्रतिशत के नीचे बनी हुई है, जबकि थोक मूल्य मुद्रास्फीति 19 महीने के अंतराल के बाद नकारात्मक रही और जून में 0.13 प्रतिशत घटी. इसी दौरान, HSBC इंडिया कम्पोजिट आउटपुट सूचकांक भी जुलाई में मामूली बढ़कर 61.1 पर पहुंच गया, जो जून में 61.0 था. यह सूचकांक विनिर्माण और सेवा पीएमआई का संयोजन है. सेवा पीएमआई को S&P Global द्वारा लगभग 400 सेवा क्षेत्र की कंपनियों के उत्तरों के आधार पर तैयार किया गया है.. 

ये भी पढ़ें: रुस से तेल खरीदने पर भारत को क्यों धमका रहा अमेरिका? जानिए इसके पीछे राष्ट्रपति ट्रंप की बड़ी मंशा

[ad_2]

Video: शख्स ने कुत्ते को बुरी तरह लाठी से पीटा, फिर लोगों ने युवक को कुत्ते की तरह पीटा

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. वीडियो में देखा गया है कि एक आदमी ने सड़क के आवारा कुत्ते पर लाठी से हमला किया और उसे जमकर पीटा, लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है. लोगों ने उस आदमी को ऐसा सबक सिखाया कि वो कभी नहीं भूलेगा, जो उसके साथ हुआ. इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने युवक पर बहुत गुस्सा जताया है.

काफी सारे लोग मिलकर युवक पर हमला करने लगे

हालांकि, ये हादसा कहां हुआ इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वायरल वीडियो में देखा गया कि एक आदमी सड़क के कुत्ते पर लाठी से हमला कर रहा है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, जिसे देखने के बाद कई लोग उस आदमी से मिले और उसे पीटने लगे.

पहले तो वीडियो में देखा गया कि कई लोग उस आदमी से पहले बातचीत करते हैं और ये बातचीत अचानक से हाथापाई में बदल जाती है. काफी सारे लोग मिलकर उस युवक पर हमला करने लगते हैं और उसे बहुत बुरी तरह पीटने लगते है. हमला करने में कई महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि कुछ लोग इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड करने लगते हैं. 

घटना में समुदाय के लोगों ने हिंसा का जवाब हिंसा से दिया

इस वीडियो को देखने के बाद यह लगता है कि लोग कैसे सड़क के कुत्तों के प्रति क्रूरता को गंभीरता से लेते हैं और कभी-कभी खुद ही न्याय करने की कोशिश करते हैं. यह भारत में सड़क के कुत्तों के हमलों और समुदाय की सुरक्षा के बारे में चिंताओं को भी दर्शाता है. वीडियो को देखने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई है.

इस घटना में समुदाय के लोगों ने हिंसा का जवाब हिंसा से दिया, जो कि कानून के खिलाफ है. हालांकि, उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है, क्योंकि वे कुत्ते की रक्षा करना चाहते थे. लेकिन क्या यह तरीका सही था? वे पुलिस को भी सूचना दे सकते थे.