ऑनलाइन ट्रेडिंग का जाल! क्यों बार-बार ठगों के शिकार बन रहे भारतीय? जानिए कैसे बचें इस करोड़ों क

[ad_1]

Online Trading: भारत में ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम आज सबसे तेजी से फैलने वाले साइबर अपराधों में शामिल हो चुका है. ठग पेशेवर दिखने वाले नकली ऐप्स, वेबसाइट्स, WhatsApp ग्रुप्स और मशहूर हस्तियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर मासूम लोगों को लुभाते हैं. वे 100% तक रिटर्न का वादा करते हैं जिससे लोग जल्दी ही लालच में आ जाते हैं. शुरुआत में जब लोग थोड़ा-बहुत पैसा लगाते हैं तो उन्हें नकली रिटर्न दिखाया जाता है कभी-कभी बैंक अकाउंट में पैसा भेजकर विश्वास भी जीता जाता है. लेकिन जब लोग बड़ी रकम निवेश करते हैं तो ये स्कैमर्स गायब हो जाते हैं और पैसा वापस पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है.

कैसे काम करता है ये ठगी तंत्र?

इन ठगों की रणनीति बेहद शातिर होती है. वे ऐसा जाल बुनते हैं कि एक आम व्यक्ति भी आसानी से फंस जाए.

फेक ऐप्स और वेबसाइट्स: असली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की हूबहू कॉपी बनाते हैं जो दिखने में बेहद प्रोफेशनल लगती है. यह ऐप झूठे मुनाफे दिखाकर लोगों को ज्यादा निवेश करने पर मजबूर करती है.

WhatsApp/Telegram ग्रुप्स: फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप्स में लोगों को जोड़ा जाता है जहां नकली सक्सेस स्टोरीज़ शेयर होती हैं. यहां ग्रुप के दूसरे सदस्य भी ठगों के ही लोग होते हैं जो खुद को सफल निवेशक दिखाते हैं.

सेलिब्रिटी का दुरुपयोग: सचिन तेंदुलकर, रतन टाटा या मुकेश अंबानी जैसी मशहूर हस्तियों की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर इन फर्जी प्लेटफॉर्म्स को विश्वसनीय दिखाया जाता है.

असाधारण मुनाफे का लालच: यूज़र्स को रोज़ाना 5–10% रिटर्न का झांसा दिया जाता है जो कि किसी भी असली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर संभव नहीं है.

फिर भी क्यों फंस जाते हैं लोग?

खासकर वरिष्ठ नागरिक या अनुभवहीन निवेशक अक्सर हाई रिटर्न के साथ जुड़े जोखिम नहीं समझ पाते. कोविड के बाद से लोग जल्दी पैसा कमाने के रास्ते खोज रहे हैं. बहुत से लोग यह जांच ही नहीं करते कि ऐप या वेबसाइट असली है या नकली. ग्रुप में दूसरों को मुनाफा कमाते देख लोग खुद भी निवेश करने लगते हैं.

ऐसे बचाएं खुद को इस साइबर ठगी से

इस तरह की ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है जागरूकता और सतर्कता. ये कुछ कदम आपकी सुरक्षा पक्की कर सकते हैं.

  • केवल SEBI-रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें, Zerodha, Groww, Upstox जैसे रेगुलेटेड ऐप्स ही चुनें.
  • ऐप डाउनलोड से पहले जांच करें: Google Play Store या App Store पर रेटिंग, रिव्यू और डेवलपर डिटेल्स ध्यान से पढ़ें.
  • लालच से बचें, जो स्कीम बहुत अच्छी लग रही हो, वो असली शायद हो ही नहीं.
  • अनजान लिंक या ऐप पर अपना PAN, Aadhaar या बैंक डिटेल्स देना खतरे से खाली नहीं.
  • किसी भी फ्रॉड की सूचना cybercrime.gov.in पर दें या अपने नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं.

लालच में न आएं, होशियार बनें

ऑनलाइन ट्रेडिंग में सच में मुनाफा हो सकता है, लेकिन केवल नियमित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स पर. अगर आप किसी अनजान खाते में पैसा ट्रांसफर करते हैं तो हो सकता है वह पैसा कभी वापस न आए. कई मामलों में लोगों की पूरी ज़िंदगी की जमा पूंजी चली गई और पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई.

यह भी पढ़ें:

iPhone यूज़र्स को बड़ा झटका! इस दिन से नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे ये फीचर, जानें अब क्या करेंगे यूजर्स

[ad_2]

स्कूटी लेकर फरार हो गया सांड, यूजर्स बोले – पहले अमेरिका कहता था क्या हो तुम; देखें वीडियो

[ad_1]

जब शहरों की गलियों में सांड घूमता है, तो आमतौर पर लोग खिड़की दरवाजे बंद कर लेते हैं. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग निकला. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग ठहाके मार रहे हैं. इस वीडियो में एक सांड अचानक गली में खड़े स्कूटर पर हावी हो जाता है. अब आप सोच रहे होंगे कि हावी होने से क्या मतलब? तो जनाब, ये सांड न सिर्फ स्कूटर पर चढ़ जाता है, बल्कि उसे ऐसे ढंग से चला देता है जैसे किसी देसी फिल्म का हीरो अपनी पहली सवारी पर निकला हो. मजे की बात ये है कि ये पूरा सीन घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, और अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

सांड चला स्कूटर राइड पर

इस वायरल वीडियो की शुरुआत होती है एक शांत सी गली से, जहां एक स्कूटर दीवार के पास खड़ा है. तभी वहां टहलता हुआ एक हट्टा-कट्टा सांड आता है और बिना किसी चेतावनी के स्कूटर के पास रुकता है. अगला पल ऐसा है जिसे देखकर लोग अब तक ठहाके लगा रहे हैं. सांड अपने आगे के दोनों पैर स्कूटर के हैंडल और सीट के बीच रख देता है. शायद वो उस पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था या फिर स्कूटर को भी ‘टक्कर’ देना चाहता था. लेकिन जैसे ही सांड का वजन स्कूटर पर पड़ता है, स्कूटर धीरे-धीरे आगे सरकने लगता है. और यहीं से शुरू होता है असली मजा. स्कूटर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, सांड भी अपने आप को संतुलित करने के लिए उसके साथ-साथ चलता रहता है. कुछ ही सेकंड में नजारा ऐसा बन जाता है मानो सांड स्कूटर चला रहा हो.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, लोग बता रहे एआई

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटर पर पैर टिकाए सांड आगे-आगे स्कूटर को धक्का दे रहा है, लेकिन अंदाज ऐसा है कि जैसे कोई देसी राइडर अपनी रफ्तार से पूरे मोहल्ले का ध्यान खींच रहा हो. कुछ सेकंड बाद जब स्कूटर रुकता है, तो सांड भी थम जाता है, फिर नाक उठाकर चारों तरफ ऐसे देखता है मानो कह रहा हो “कैसी रही मेरी राइड?” इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर लोग इस सांड की ‘ड्राइविंग स्किल्स’ के दीवाने हो गए हैं. काफी लोग इसे एआई वीडियो भी बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह के प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अमेरिका क्या कहता था? कौन हो तुम? एक और यूजर ने लिखा…ये तो एआई वाला वीडियो दिखाई पड़ता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कुछ भी मुमकिन है, दुनिया में गधे कई देश चला रहे हैं हमें उस पर भी हैरानी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


Hindi Panchang 6 अगस्त 2025,बुध प्रदोष व्रत का पंचांग, पूजा मुहूर्त, उपाय, मुहूर्त

[ad_1]

Hindi Panchang 6 अगस्त 2025: 6 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन सावन का बुध प्रदोष व्रत है. कहते हैं इस व्रत में जो प्रदोष काल में शिव साधना करता है उसकी मनोकामना जल्द सिद्ध हो जाती है.

आइए जानते हैं ये दिन किन राशियों के लिए शुभ-अशुभ है, इस दिन का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय भी जानें.

6 अगस्त का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 6 August 2025)












तिथि

द्वादशी (5 अगस्त 2025, दोपहर 1.42 – 6 अगस्त 2025, दोपहर 2.08)

वार बुधवार
नक्षत्र मूल
योग वैधृति
सूर्योदय सुबह 5.38
सूर्यास्त
शाम 7.17
चंद्रोदय
दोपहर 4.19
चंद्रोस्त
सुबह 2.23, 5 अगस्त
चंद्र राशि
धनु

चौघड़िया मुहूर्त









सुबह का चौघड़िया
लाभ सुबह 5.45 – सुबह 7.26
अमृत सुबह 7.26 – सुबह 9.06
शाम का चौघड़िया
शुभ रात 8.28 – रात 9.48
अमृत रात 9.48 – रात 11.07

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)






राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.27 – दोपहर 2.07
यमगण्ड काल सुबह 7.26 – सुबह 9.06
गुलिक काल सुबह 10.46 – दोपहर 12.27

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 6 August 2025)












सूर्य कर्क
चंद्रमा धनु
मंगल सिंह
बुध कर्क
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

किन राशियों को लाभ





कर्क राशि बैंक या फाइनेंस कंपनी से आपको अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए धन मिल सकता है.
मीन राशि ठेकेदारी का काम करते हैं और सरकारी टेंडर लेने का प्रयास कर रहे थे तो कल आपको उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलेंगे.

कौन सी राशियों संभलकर रहें





सिंह राशि आपका कठोर स्वभाव किसी अपने को ठेस पहुंचा सकता है.
धनु राशि काम के दबाव में मन अशांत हो सकता है.

FAQs: 6 अगस्त 2025

  1. Q.कौन सा उपाय करें ?
    सावन बुध प्रदोष व्रत पर शिव जी पर हरे मूंग, बेलपत्र.
  2. Q. कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं ?
    इस दिन वैधृति योग बन रहा है.

Sawan Putrada Ekadashi 2025: घर में गूंजेंगी बच्चे की किलकारी! सावन पुत्रदा एकादशी की पूजा में जरुर पढ़ें ये कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

[ad_2]

क्या 250% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप? इंटरव्यू में कर दिया खुलासा; बोले- ‘भारत अच्छा ट्रेड पार्टनर नही

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (5 अगस्त 2025) को फिर से भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि भारत एक अच्छा ट्रेड पार्टनर नहीं है. अमेरिका ने अभी भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है जो 7 अगस्त, 2025 से प्रभावी होने वाला है. ट्रंप ने कहा कि अगले 24 घंटों में हम भारत पर टैरिफ बढ़ा देंगे.

फार्मा पर 250% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप

अमेरिकी न्यूज चैनल CNBC को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने फार्मा इंडस्ट्रीज पर 250% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी. ट्रंप ने कहा, ‘हम शुरुआत में दवाओं पर थोड़ा टैरिफ लगाएंगे, लेकिन एक या डेढ़ साल बाद इसे बढ़ाकर 150 या 250 फीसदी करेंगे. हम ऐसा इसलिए करेंगे क्योंकि हम चाहते हैं कि दवाएं हमारे देश में ही बनें.’

ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय पर की है, जब अमेरिका में फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री पर दबाव बढ़ाया जा रहा है ताकि कंपनियां अमेरिका में ही दवा बनाएं. उन्होंने हाल ही में प्रमुख दवा आपूर्तिकर्ताओं से कीमतों में भारी कटौती की मांग की है, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

व्हाइट हाउस ने मई 2025 में कहा था कि अमेरिका में दवाों की कीमत अन्य विकसित देशों की तुलना में तीन गुना अधिक हैं. अप्रैल में लगभग सभी व्यापारिक साझेदारों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद से ट्रंप ने विभिन्न देशों के उत्पादों पर अलग-अलग दरों पर टैरिफ लगाया है.

रूस ने दी ट्रंप को नसीहत

ट्रंप ने भारत पर रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदकर उसे फिर से लाभ के लिए बेचने का आरोप लगाया. ट्रंप की धमकियों के बीच रूस ने भारत का सपोर्ट करते हुए कहा कि संप्रभु देशों को अपने हितों के आधार पर व्यापार और आर्थिक सहयोग में अपने साझेदार चुनने का अधिकार है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले भी कहा था कि वह भारत पर अमेरिकी शुल्क में बढ़ोतरी करेंगे. उन्होंने भारत पर भारी मात्रा में रूसी तेल खरीदने और उसे बड़े मुनाफे पर बेचने का आरोप भी लगाया था. ट्रंप के बयान के कुछ ही घंटों बाद भारत ने रूस से कच्चे तेल की खरीदने को लेकर अमेरिका और यूरोपीय यूनियन पर पलटवार किया, जिससे भड़के ट्रंप ने अब 24 घंटे के भीतर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है.

ये भी पढ़ें : ‘भारत पर 25% टैरिफ और चीन को छूट…’, UN में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को दी नसीहत

[ad_2]

मंगल को बॉक्स ऑफिस पर मचा दंगल! ‘महावतार नरमसिम्हा’ से ‘सैयारा तक ने छापे नोट

[ad_1]

इस वक्त सिनेमाघरों में रोमांटिक, कॉमेडी से लेकर एनिमेटेड फिल्में तक लगी हैं. बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. ‘सैयारा’ से ‘धड़क 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, वहीं मंगलवार के कलेक्शन में एक बार फिर ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बाजी मार ली है. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने मंगलवार को रात 10 बजे तक कितना कलेक्शन किया है.

सैयारा

  • मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई थी.
  • पहले दिन से ही फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है.
  • 18 दिनों में ‘सैयारा’ ने भारत में 308 करोड़ रुपए कमा लिए थे.
  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 19वें दिन (मंगलवार) 2.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
  • अब ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 310.32 करोड़ रुपए हो गया है.



धड़क 2

  • सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’, एक अगस्त को पर्दे पर आई है.
  • ‘सैयारा’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ से क्लैश के बीच भी फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
  • ‘धड़क 2’ चार दिनों में 12.75 करोड़ रुपए कमा चुकी थी और अब पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं.
  • फिल्म अब तक 1.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है और इसका कुल कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपए हो गया है.



सन ऑफ सरदार 2

  • अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
  • 1 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 27.1 करोड़ रुपए बटोरे थे.
  • पांचवें दिन 2.50 करोड़ कमाकर अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 29.60 करोड़ रुपए हो गया है.



किंगडम

  • साउथ स्टार विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई को रिलीज हुई थी. 
  • पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 42.9 करोड़ रुपए रहा था.
  • अब ‘किंगडम’ ने छठे दिन 1.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
  • भारत में विजय की फिल्म का कुल कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपए हो गया है.

महावतार नरसिम्हा

  • माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
  • फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है और अब कमाई के मामले में ये बाकी सभी फिल्मों को मात दे रही है.
  • भारत में 12वें दिन 6.59 करोड़ रुपए का कारोबार करके फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है.
  • ‘महावतार नरसिम्हा’ का कुल कलेक्शन अब 104.89 करोड़ रुपए हो गया है.



[ad_2]

Warning: पहले लगी टक्कर, फिर सिर पर चढ़ा ट्रक, अपनी जिम्मेदारी पर देखें एक्सीडेंट का ये वीडियो

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जो हमें सड़क सुरक्षा के महत्व को याद दिलाता है. इस वायरल वीडियो में एक बड़ी दुर्घटना को दिखाया गया है, जहां एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई घटना ने कई लोगों को चौंका दिया है. घटना इतनी खतरनाक थी कि जिसने भी वीडियो देखा उसके रौंगटे खड़े हो गए है.

जनिए कैसे हुई घटना?

हालांकि, वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. वीडियो में हम देखते हैं कि एक ट्रक सड़क पर चल रहा है और उसके पीछे कुछ मोटरसाइकिलें हैं. सड़क पर कुछ गड्ढे और पानी के धब्बे हैं, जो स्थिति को और खतरनाक बना रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार हैं और मोटरसाइकिल ट्रक के बहुत नज़दीक आ जाती है.

अचानक, मोटरसाइकिल स्लिप हो जाती है और ट्रक के नीचे फंस जाती है. जैसे ही मोटरसाइकिल स्लिप होती है उसके पीछे बैठी दो लड़कियां उतर जाती है, लेकिन मोटरसाइकिल चला रहा युवक गिर जाता है और उसका सिर ट्रक के नीचे आ जाता है.

बड़े वाहनों के नजंदीक ड्राइविंग न करें

ट्रक के पहिए के नीचे फंसने के कारण युवक की स्थिति बहुत ही खतरनाक हो जाती है. हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ते हैं और उन्हें ट्रक के नीचे से निकालने की कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा गया है कि कैसे लोग मिलकर घायलों को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन स्थिति बहुत ही दर्दनाक और चिंताजनक है.

यह वीडियो हमें एक महत्वपूर्ण सबक सिखाता है कि बड़े वाहनों के पास बहुत नजंदीक ड्राइविंग न करें. ट्रक और अन्य भारी वाहन अक्सर ब्लाइंड स्पॉट्स होते हैं, जहां ड्राइवर को पीछे की गाड़ियां दिखाई नहीं देती. जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.


एशिया कप के लिए कब रवाना होगी टीम इंडिया, कब होगा पहला मैच? पाकिस्तान से खेलेगा भारत या नहीं

[ad_1]

एशिया कप 2025 का टॉपिक पिछले कई महीनों से चर्चा में रहा है. पिछले महीने जब टूर्नामेंट का शेड्यूल (Asia Cup Schedule) जारी हुआ, तो भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर पूरे भारत में विरोध अभियान चल पड़ा. सोशल मीडिया से लेकर संसद में भी इस मैच को करवाने पर सवाल उठाए गए. इस बीच एक नए अपडेट में खुलासा हुआ कि भारतीय टीम कब एशिया कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना होगी. इसके अलावा भारत-पाकिस्तान मैच पर भी ताजा अपडेट के बारे में जानिए.

कब रवाना होगी टीम इंडिया?

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा. ईएसपीएन क्रिकइन्फो में छपी एक रिपोर्ट अनुसार भारतीय स्क्वाड सितंबर महीने के पहले सप्ताह में UAE के लिए रवाना हो जाएगा. बता दें कि एशिया कप से ठीक पहले दिलीप ट्रॉफी खेली जानी है, जिसका समापन 11 सितंबर को होगा. इस भारतीय डोमेस्टिक टूर्नामेंट में तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद शमी समेत कई नामी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. दिलीप ट्रॉफी, एशिया कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए अभ्यास का एक बढ़िया स्रोत बन सकती है.

क्या होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

पिछले दिनों एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर जमकर घमासान मचा था. रिपोर्ट अनुसार भारत सरकार ने इसलिए इस मैच को हरी झंडी दिखाई क्योंकि यह मैच भारत में नहीं होगा. पहले एशिया कप की मेजबानी भारत करने वाला था, लेकिन एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में BCCI ने टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू पर करवाए जाने को लेकर हामी भर दी थी. इस कारण अब एशिया कप UAE में खेला जाएगा. जहां तक भारत-पाकिस्तान मैच की बात है, उसे रद्द करने को लेकर अभी तक BCCI या फिर भारत सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है.

भारत कब खेलेगा पहला मैच?

यदि जारी हुए शेड्यूल अनुसार एशिया कप 2025 खेला जाता है तो टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से खेलेगी. उसका दूसरा मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भारत का सामना होगा.

यह भी पढ़ें:

BCCI हुआ सख्त, परिवार पर बंदिशों के बाद खिलाड़ियों की इस आजादी पर लगेगी रोक! हुआ बड़ा खुलासा

[ad_2]

बिहार में MBBS और BDS एडमिशन का सुनहरा मौका, UGMAC 2025 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

[ad_1]

बिहार में मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) 2025 के पहले राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब छात्र 6 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह मौका उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने NEET UG 2025 की परीक्षा पास की है और बिहार के मेडिकल, डेंटल या वेटरनरी कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं.

इस बार रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और एप्लिकेशन में सुधार 6 अगस्त की रात 10 बजे तक किया जा सकेगा. वहीं चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम समय-सीमा 6 अगस्त की रात 11:59 बजे तक तय की गई है. यानी अब छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने के लिए थोड़ा और समय मिल गया है.

बोर्ड की ओर से जारी ताजा नोटिस में बताया गया है कि रैंक कार्ड 8 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा. इसके बाद राउंड-1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 14 अगस्त को जारी होगा. जिन छात्रों को कॉलेज अलॉट होगा, वे 14 से 19 अगस्त के बीच अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं दस्तावेजों की जांच और दाखिले की प्रक्रिया 16 से 19 अगस्त तक चलेगी.

कहां होगा एडमिशन?

इस काउंसलिंग के जरिए बिहार के सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS, BVSc और AH जैसे कोर्सों में दाखिला मिलेगा. इसके लिए छात्रों को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके छात्र अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं और नए उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ये न भूलें

इस प्रक्रिया में सबसे जरूरी होता है चॉइस फिलिंग. इसमें छात्र अपनी पसंद के कॉलेजों की प्राथमिकता तय करते हैं. अगर कोई छात्र चॉइस लॉक नहीं करता है, तो उसकी प्राथमिकताएं सेव नहीं होंगी और अलॉटमेंट में परेशानी हो सकती है. इसलिए बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन के बाद चॉइस भरना और लॉक करना बिल्कुल न भूलें.

बोर्ड ने यह कदम मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के कारण उठाया है, जिससे राज्य स्तर पर काउंसलिंग प्रक्रिया को समन्वित किया जा सके.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का रेपो रेट पर बयान कब, कहां और किस समय देखें

[ad_1]

RBI MPC Meeting: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन महीने में एक बार होने वाली बैठक इस सप्ताह शुरू हो गई है. इस बैठक में भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख संकेतकों जैसे रेपो रेट, जीडीपी ग्रोथ, सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) महंगाई और लिक्विडिटी की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा.

एमपीसी की टाइमिंग क्यों है अहम?

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता विफल हो चुका है. साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है और रूस से तेल खरीद पर उच्च सीमा शुल्क लगाने की भी धमकी दी है. ऐसे माहौल में आरबीआई की मौद्रिक नीति पर बाजार और विशेषज्ञों की पैनी नजर है.

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार केंद्रीय बैंक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा और यथास्थिति बनाए रख सकता है. वर्ष की शुरुआत में आरबीआई की अगुवाई वाली एमपीसी पहले ही 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर चुकी है. इस समय सीपीआई सामान्य स्तर पर है, इसलिए जब तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता स्पष्ट नहीं होती, तब तक आरबीआई कोई बड़ा कदम टाल सकता है.

गौरतलब है कि एमपीसी में आरबीआई गवर्नर के अलावा केंद्रीय बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और सरकार द्वारा नियुक्त तीन सदस्य शामिल होते हैं.

कब और कहां देखें?

आरबीआई की एमपीसी की बैठक 4 अगस्त 2025 को शुरू हुई है. इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी 6 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा दी जाएगी. यह बयान आरबीआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा.

विशेषज्ञ आरबीआई की मौद्रिक नीति, जीडीपी ग्रोथ और महंगाई के ट्रेंड्स पर गवर्नर के रुख को बहुत करीब से देखेंगे. अमेरिका द्वारा टैरिफ और डेयरी आयात को लेकर दी गई धमकियों के बीच यह बैठक भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.

[ad_2]

सैमसंग के 91 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन से भरा ट्रक लंदन में चोरी, 12,000 यूनिट गायब

[ad_1]

मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहीं. लंदन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां सैमसंग के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स और डिवाइसेज़ से भरा एक ट्रक चोरी हो गया है। यह चोरी लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के पास हुई, जब ट्रक एयरपोर्ट से वेयरहाउस की ओर जा रहा था.

[ad_2]