बांग्लादेश में तख्तापलट का एक साल… शेख हसीना ने लिखा ओपन लेटर, कहा- ‘भले ही उन्होंने सत्ता हथ

[ad_1]

बांग्लादेश में मंगलवार (5 अगस्त, 2025) को लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित अवामी लीग सरकार के पतन के एक वर्ष पूरे होने पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वर्तमान अंतरिम सरकार की आलोचना की. उन्होंने अन्याय और दमन के खिलाफ खड़े होने के देशवासियों की सराहना की.

देश की जनता के नाम एक खुले पत्र में, शेख हसीना ने लिखा, “आज से एक साल पहले, हमारे देश ने हमारे कठिन संघर्षों से हासिल लोकतंत्र में हिंसक व्यवधान देखा, जब एक गैर-निर्वाचित शासन ने असंवैधानिक तरीकों से सत्ता हथिया ली. यह हमारे इतिहास का एक काला क्षण था. यह जनता की इच्छा का अपमान और नागरिकों और राज्य के साथ विश्वासघात था.”

बांग्लादेश के लोगों की हिम्मत की शेख हसीना ने की प्रशंसा

मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की आलोचना करते हुए, हसीना ने लिखा, “भले ही उन्होंने सत्ता हथिया ली हो, लेकिन वे हमारी भावना, हमारे संकल्प या हमारे भाग्य को कभी नहीं छीन पाएंगे. मैं आपको इसका आश्वासन दे सकती हूं.” उन्होंने बांग्लादेश के लोगों के असाधारण साहस की प्रशंसा की, जिन्होंने अन्याय और दमन के सामने चुप रहने से इनकार कर दिया है.

पत्र में उन्होंने लिखा, “आपने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उस भविष्य के लिए आवाज उठाई, जिसके हम सभी हकदार हैं. मैं आपके साहस और देश के प्रति आपके प्रेम से निरंतर प्रेरित हूं. हालांकि, इस बीते वर्ष ने हमारी परीक्षा ली है, लेकिन इसने हमारे लोगों और लोकतंत्र के मूल्यों के बीच के अटूट बंधन को भी उजागर किया है. हमने कठिनाइयां झेली हैं, लेकिन उन कठिनाइयों में भी हमने एकता और उद्देश्य पाया है.”

जो टूट गया है, उसे हम सब मिलकर बनाएंगे- हसीना

हसीना ने लिखा, “सत्ता जनता की होती है, कोई भी शासन किसी राष्ट्र की इच्छाशक्ति को हमेशा के लिए दबा नहीं सकता और न्यायोचित उद्देश्यों के लिए उनका संघर्ष जारी है.” पूर्व प्रधानमंत्री ने लोगों से न्याय, आर्थिक अवसर, शिक्षा, शांति और एक ऐसे राष्ट्र के लिए खड़े रहने का आग्रह किया जहां कोई भी भय में न रहे. उन्होंने लिखा, “हम सब मिलकर जो टूट गया है उसे फिर से बनाएंगे. हम सब मिलकर उन संस्थानों को पुनः प्राप्त करेंगे जो हमसे छीन लिए गए थे. हम सब मिलकर एक नया अध्याय लिखेंगे, जो उत्पीड़न से नहीं, बल्कि आशा, प्रगति और स्वतंत्रता से परिभाषित होगा.”

हमारे सबसे अच्छे दिन आने अभी बाकी हैंहसीना

पूर्व प्रधानमंत्री ने लिखा, “बांग्लादेश ने पहले भी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया है. हम फिर से उठ खड़े होंगे और भी मजबूत और भी एकजुट और एक ऐसे लोकतंत्र के निर्माण के लिए और भी दृढ़ संकल्प के साथ, जो वास्तव में अपने लोगों की सेवा करे. मुझे आप पर विश्वास है. मुझे बांग्लादेश पर विश्वास है और मेरा मानना है कि हमारे सबसे अच्छे दिन अभी आने बाकी हैं.” हसीना ने पत्र में उज्जवल कल के लिए एक आह्वान के रूप में याद रखने की अपील की.

यह भी पढे़ंः ‘ट्रंप की आंखों में आंखें डालकर…’, US राष्ट्रपति की टैरिफ धमकियों पर क्या बोले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी?

[ad_2]

iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर बंपर छूट: Flipkart और Amazon में किस प्लेटफॉर्म पर मिल रहा सबसे स

[ad_1]

Apple के लेटेस्ट iPhone 16 और iPhone 16 Pro को खरीदने का यह बेहतरीन मौका है. Flipkart Freedom Sale और Amazon Great Freedom Festival के चलते दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इन स्मार्टफोन्स पर तगड़ी छूट मिल रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर कहां से खरीदें iPhone 16 या 16 Pro, तो आइए जानते हैं दोनों प्लेटफॉर्म्स के ऑफर्स का पूरा हाल.

iPhone 16 पर Flipkart और Amazon की डील्स

Flipkart पर iPhone 16 (128GB) की कीमत:

सेल प्राइस: ₹69,999

डिस्काउंट: 12%

एक्स्ट्रा बचत: ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर अतिरिक्त छूट

एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन पर एडिशनल डिस्काउंट

Amazon पर iPhone 16 (128GB) की कीमत:

सेल प्राइस: ₹71,900

डिस्काउंट: 10%

एक्स्ट्रा बचत: SBI बैंक कार्ड से पेमेंट पर अतिरिक्त छूट

एक्सचेंज ऑफर: पुराने डिवाइस पर एक्स्ट्रा छूट का फायदा

 iPhone 16 का 128GB वेरिएंट Flipkart पर ₹1,901 सस्ता मिल रहा है.

iPhone 16 Pro पर Flipkart और Amazon की डील्स

Flipkart पर iPhone 16 Pro (128GB) की कीमत:

सेल प्राइस: ₹1,07,900

डिस्काउंट: 9%

ICICI बैंक कार्ड और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त छूट

Amazon पर iPhone 16 Pro (128GB) की कीमत:

सेल प्राइस: ₹1,11,900

डिस्काउंट: 7%

SBI कार्ड और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध

iPhone 16 Pro का 128GB वेरिएंट Flipkart पर ₹4,000 सस्ता मिल रहा है.

iPhone 16 और 16 Pro की खासियतें

iPhone 16:

6.1 इंच डिस्प्ले

A18 Bionic प्रोसेसर

48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा

12MP फ्रंट कैमरा

Apple Intelligence फीचर्स सपोर्ट

iPhone 16 Pro:

ज्यादा एडवांस कैमरा और परफॉर्मेंस फीचर्स

प्रोसेसर और डिस्प्ले में अपग्रेड

कैसे करें और भी बचत?

बैंक कार्ड डिस्काउंट: Flipkart पर ICICI और Amazon पर SBI कार्ड से भुगतान करें

एक्सचेंज ऑफर: पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर पाएं हजारों की छूट

नो-कॉस्ट EMI: दोनों प्लेटफॉर्म्स पर EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं

कहां से खरीदना बेहतर?

iPhone 16 और iPhone 16 Pro दोनों ही मॉडल्स फिलहाल Flipkart पर ज्यादा किफायती कीमत में मिल रहे हैं. अगर आप सितंबर में लॉन्च होने वाले iPhone 17 से पहले अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें.

[ad_2]

सिर्फ 10वीं पास और सरकारी नौकरी का सपना? BSSC ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में मिल रहा सुनहरा मौका!

[ad_1]

बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट/परिचारी (विशेष) पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में वे युवा जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह शानदार अवसर है.

कब से शुरू होगा आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होगी और 24 सितंबर 2025 तक चलेगी. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही मान्य होगा, किसी भी ऑफलाइन माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

योग्यता क्या होनी चाहिए?

ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए यह सीमा 37 वर्ष, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष व महिलाओं के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित महिलाओं के लिए भी 40 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है. दिव्यांग अभ्यर्थियों को सभी श्रेणियों में 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क भी तय किया गया है. अनारक्षित वर्ग, पिछड़ा वर्ग और बिहार राज्य से बाहर के सभी उम्मीदवारों को 540 शुल्क देना होगा. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 135 रखा गया है.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाएगी. प्रश्न सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और गणित विषयों से पूछे जाएंगे.

कितने प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा?

लिखित परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक लाने होंगे. पिछड़ा वर्ग के लिए यह सीमा 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 32% निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बु

[ad_1]

Love Rashifal: बुधवार,6 अगस्त 2025 का यह प्रेम राशिफल ग्रहों के गोचर और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. पंचम भाव प्रेम जीवन की स्थिति को दर्शाता है और आज का ग्रह संयोग रिश्तों में उतार-चढ़ाव ला सकता है. कहीं रिश्ते गहरे होंगे, तो कहीं संवाद की जरूरत महसूस होगी.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

मेष राशि आज प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस का माहौल रहेगा. पार्टनर के साथ छोटी-सी यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है. अविवाहित लोगों को पसंद का प्रस्ताव मिल सकता है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)  

वृषभ राशि रिश्तों में भरोसे और पारदर्शिता बनाए रखें. पुराने मनमुटाव दूर करने का अवसर मिलेगा. सिंगल लोग सोशल मीडिया पर किसी खास से जुड़ सकते हैं.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) 

मिथुन राशि आज पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा. साथ बिताया समय आपके बंधन को मजबूत करेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) 

कर्क राशि भावनाओं का प्रवाह ज्यादा रहेगा, जिससे छोटी-छोटी बातों पर संवेदनशील हो सकते हैं. रिश्तों में धैर्य और समझ बनाए रखना जरूरी है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

सिंह राशि आज का दिन रोमांटिक रहेगा. पार्टनर आपके प्रति प्यार और सम्मान दिखाएंगे. अविवाहित लोगों को दोस्ती से प्यार में बदलने का मौका मिल सकता है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

कन्या राशि रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता आवश्यक है. पार्टनर से किसी वित्तीय मामले पर चर्चा हो सकती है. सिंगल लोगों को पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

तुला राशि आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए शुभ है. पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार बनेगा. नए रिश्ते की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Rashifal)

वृश्चिक राशि पार्टनर से अपेक्षाओं में कमी रखें, वरना अनावश्यक तनाव हो सकता है. सिंगल लोगों को किसी पुराने परिचित से अच्छा जुड़ाव महसूस होगा.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)

धनु राशि आज पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या आउटिंग की योजना बन सकती है. अविवाहित लोगों के लिए प्रेम प्रस्ताव आने की संभावना है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)

मकर राशि रिश्तों में गंभीरता और स्थिरता आएगी. पार्टनर आपके प्रति सहयोगी रहेंगे. सिंगल लोगों के लिए आज का दिन आत्म-चिंतन और तैयारी का है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

कुंभ राशिआज प्यार में नयापन महसूस होगा. पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे. अविवाहित लोगों को आकर्षक व्यक्तित्व वाला साथी मिल सकता है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

मीन राशि भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. पार्टनर आपकी बातों को समझेंगे और सपोर्ट करेंगे. अविवाहित लोगों के लिए पुराने रिश्ते में फिर से गर्माहट लौट सकती है.

Love Rashifal 6 August 2025: प्यार के मामले में कई राशियों में बन रहे हैं अच्छे संयोग, जानें बुधवार लव राशिफल

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई और मंदिर में रखें इन 8 बातों का ध्यान, वरना घर में बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘ससुराल सिमर का’ से स्टार बनीं दीपिका कक्कड़, दो धर्म बदले, अब कैंसर से लड़ रहीं जंग

[ad_1]

‘ससुराल सिमर का’ की सिमर बनकर दीपिका कक्कड़ ने घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन उनकी रियल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं.

‘ससुराल सिमर का’ की सिमर बनकर दीपिका कक्कड़ ने घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन उनकी रियल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं.

पुणे में जन्मी दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी, लेकिन हेल्थ इशूज के चलते उन्होंने ये नौकरी 3 साल करने के बाद छोड़ दी और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा. साल 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से डेब्यू किया. इसके बाद वो 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में रेखा के किरदार में नजर आईं.

पुणे में जन्मी दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत एयर होस्टेस के रूप में की थी, लेकिन हेल्थ इशूज के चलते उन्होंने ये नौकरी 3 साल करने के बाद छोड़ दी और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा. साल 2010 में ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से डेब्यू किया. इसके बाद वो ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में रेखा के किरदार में नजर आईं.

लेकिन असली पहचान उन्हें ‘ससुराल सिमर का’ से मिली. 'ससुराल सिमर का' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. सिमर का किरदार निभाते हुए उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

लेकिन असली पहचान उन्हें ‘ससुराल सिमर का’ से मिली. ‘ससुराल सिमर का’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. सिमर का किरदार निभाते हुए उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया.

इसके बाद साल 2018 में आए 'बिग बॉस' के 12वें सीजन में उनकी जीत ने उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ा दी. 2019 में आए 'कहां हम कहां तुम' में भी उनकी एक्टिंग को दर्शकों का खूब प्यार मिला.

इसके बाद साल 2018 में आए ‘बिग बॉस’ के 12वें सीजन में उनकी जीत ने उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ा दी. 2019 में आए ‘कहां हम कहां तुम’ में भी उनकी एक्टिंग को दर्शकों का खूब प्यार मिला.

हाल ही में 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में उनके कुकिंग स्किल्स ने भी सुर्खियां बटोरीं, हालांकि स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया.

हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में उनके कुकिंग स्किल्स ने भी सुर्खियां बटोरीं, हालांकि स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने शो बीच में छोड़ दिया.

करियर के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चा में रही. 2011 में उन्होंने पायलट रौनक सैमसन से पहली शादी की लेकिन यह रिश्ता 2015 में तलाक के साथ खत्म हो गया.

करियर के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही चर्चा में रही. 2011 में उन्होंने पायलट रौनक सैमसन से पहली शादी की लेकिन यह रिश्ता 2015 में तलाक के साथ खत्म हो गया.

इसके बाद 'ससुराल सिमर का' के सेट पर उनकी दोस्ती को-एक्टर शोएब इब्राहिम से हुई जो जल्द ही प्यार में बदला और साल 2018 दीपिका ने इस्लाम धर्म कबूल करते हुए शोएब से निकाह कर लिया और इस्लाम अपनाकर फैजा इब्राहिम बन गईं.

इसके बाद ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर उनकी दोस्ती को-एक्टर शोएब इब्राहिम से हुई जो जल्द ही प्यार में बदला और साल 2018 दीपिका ने इस्लाम धर्म कबूल करते हुए शोएब से निकाह कर लिया और इस्लाम अपनाकर फैजा इब्राहिम बन गईं.

दूसरे धर्म में शादी करने का उनका फैसला आसान नहीं था जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था- 'मैंने ये फैसला अपनी खुशी से लिया. मेरे लिए मेरा प्यार और परिवार सबसे ऊपर है. मेरे लिए प्यार ही मायने रखता है.'

दूसरे धर्म में शादी करने का उनका फैसला आसान नहीं था जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था- ‘मैंने ये फैसला अपनी खुशी से लिया. मेरे लिए मेरा प्यार और परिवार सबसे ऊपर है. मेरे लिए प्यार ही मायने रखता है.’

2023 में वो मां बनीं और उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया. लेकिन जैसे उन्हें ये लगा कि उनकी जिंदगी अब आसान हो गई तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें हिला कर रख दिया.

2023 में वो मां बनीं और उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया. लेकिन जैसे उन्हें ये लगा कि उनकी जिंदगी अब आसान हो गई तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें हिला कर रख दिया.

साल 2025 में दीपिका को पता चला कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हैं. 14 घंटे की सर्जरी और टारगेटेड थेरेपी के बाद वो अब रिकवर कर रही हैं. अपने व्लॉग में उन्होंने कहा था- 'ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था, लेकिन शोएब और मेरे फैंस की दुआओं ने मुझे हिम्मत दी.'

साल 2025 में दीपिका को पता चला कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हैं. 14 घंटे की सर्जरी और टारगेटेड थेरेपी के बाद वो अब रिकवर कर रही हैं. अपने व्लॉग में उन्होंने कहा था- ‘ये मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था, लेकिन शोएब और मेरे फैंस की दुआओं ने मुझे हिम्मत दी.’

सर्जरी के बाद हुए अल्सर और दूसरी प्रॉब्लम्स के बावजूद दीपिका ने हार नहीं मानी. अब खबरें हैं कि कि दीपिका टीवी पर कमबैक करने वाली हैं.

सर्जरी के बाद हुए अल्सर और दूसरी प्रॉब्लम्स के बावजूद दीपिका ने हार नहीं मानी. अब खबरें हैं कि कि दीपिका टीवी पर कमबैक करने वाली हैं.

Published at : 05 Aug 2025 09:59 PM (IST)

टेलीविजन फोटो गैलरी

[ad_2]

Video: भारी बारिश में बेटी को स्कूल लेने आया पिता, तौलिए में लपेटा फिर साइकिल पर बैठाया

[ad_1]

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको भावुक कर देगा. इस वीडियो में दिख रहा है कि बारिश हो रही है और बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरा हुआ है. तभी एक शख्स साइकिल पर आता है और अपनी बेटी को साइकिल पर बिठाकर घर ले जाता है. शख्स बेटी को तौलिए में लपेटता है, ताकि एक वह भीगे नहीं. 

देखिए भावुक कर देने वाला वीडियो

इस वीडियो में एक पिता का अपनी बेटी के प्रति प्यार साफ दिखाई दे रहा है. इतनी बारिश में वे अपनी बेटी को स्कूल से घर ले जाने आते है. उसके बाद बेटी भीग न जाए. इसके लिए उस पर तौलिया डाल देते हैं और साइकिल पर बैठाकर बेटी को ले जाते हैं. वीडियो में देखा गया है कि वह कैसे चिंता में डूबे हुए दिखाई देते हैं, क्योंकि बेटी की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई. हालांकि वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह घटना किसी शहरी क्षेत्र में हुई प्रतीत होती है, जहां बारिश के बाद जलभराव की समस्या आम है.

वीडियो स्कूल के सामने रहने वाले व्यक्ति ने बनाया

आगे वीडियो में देखने को मिलता है कि एक महिला भी अपने बेटे को लेने स्कूल आती है और बच्चा भीग न जाए इसके लिए उसे अपनी पीठ पर बैठा लेती है, इस बीच बारिश भी हो रही होती है. इस पूरे वाक्य का वीडियो स्कूल के सामने रहने वाले किसी व्यक्ति ने बनाया है और इसके साथ ही साथ अपनी भावनाएं भी सांझा की है.

व्यक्ति ने वीडियो में लिखा की माता-पिता का प्यार और केयर देखकर वो इमोशनल महसूस कर रहे हैं. वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कहा कि माता-पिता को अपने से ज्यादा अपने बच्चों की चिंता रहती है.


2025 एशिया कप में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! देखें किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

[ad_1]

2025 एशिया कप के शेड्यूल का एलान हो चुका है. एशियाई क्रिकेट का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट यूएई के दुबई और आबु धाबी में खेला जाएगा. टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगी. वहीं भारत का पाकिस्तान से मुकाबला 14 सितंबर को होगा. यहां जानिए 2025 एशिया कप में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

इस दिन एशिया कप के लिए रवाना होगी टीम इंडिया 

2025 एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा. वहीं टूर्नामेंट का खिताबी मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्क्वाड सितंबर महीने के पहले हफ्ते में यूएई के लिए रवाना होगा. टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलना है. इसके बाद 14 सितंबर को टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ेगी. 2025 एशिया कप में तीन बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है, लेकिन ऐसा तब होगा, जब दोनों टीमें फाइनल खेलेंगी. भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 14 सितंबर को लीग स्टेज में होगा और फिर दूसरा मुकाबला सुपर-4 में खेला जाएगा. यह मैच 21 सितंबर को होगा. 

अभिषेक और सैमसन करेंगे ओपनिंग! इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 2025 एशिया कप में ओपनिंग करते दिख सकते हैं. अभिषेक टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं. इसके बाद तीन नंबर पर तिलक वर्मा के खेलने की उम्मीद है. चार नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का खेलना तय है. पांच नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और छह नंबर पर रिंकू सिंह एक्शन में दिख सकते हैं. 

तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत

यूएई की कंडीशंस को देखते हुए टीम इंडिया 2025 एशिया कप में 3 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है. ऐसे में अक्षर पटेल सात नंबर पर खेल सकते हैं. अक्षर को उपकप्तान भी बनाया जा सकता है. इसके बाद रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती दो अन्य स्पिनर हो सकते हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट से दूर रहेंगे. ऐसे में तेज गेंदबाजी हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं. 

2025 एशिया कप में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह. इनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या भी रहेंगे.

[ad_2]

कनाडा में चले गए ट्रूडो, लेकिन खालिस्तानियों का उपद्रव नहीं थमा, अब खालिस्तान के नाम पर खोल दिय

[ad_1]

भारत और कनाडा के रिश्तों में जहां हाल ही में सुधार की उम्मीदें दिख रही थीं, वहीं अब एक नई घटना ने इन प्रयासों को झटका दे दिया है. कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में कट्टरपंथी सिख तत्वों ने ‘रिपब्लिक ऑफ खालिस्तान’ नाम से एक प्रतीकात्मक “दूतावास” खोल दिया है.

यह कथित दूतावास सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के एक हिस्से में स्थापित किया गया है. इस दूतावास के उद्घाटन का समय ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) नामक प्रतिबंधित संगठन द्वारा आयोजित ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ की तैयारियों के साथ मेल खाता है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

भारत-कनाडा कूटनीति पर असर
भारत और कनाडा के बीच हाल ही में शुरू हुआ संवाद फिर से प्रभावित हो सकता है. जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की मुलाकात को रिश्तों में सुधार की शुरुआत माना जा रहा था. लेकिन सरे में खालिस्तान का प्रतीकात्मक दूतावास खोलना इस प्रयास को कमजोर कर सकता है.

निज्जर की मौत के बाद पैदा हुआ विवाद
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार पर आरोप लगाए थे, जिसे भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया था. हालांकि हालिया समय में दोनों देशों ने रिश्तों में सुधार के संकेत दिए थे.

भारत की पुरानी आपत्ति
भारत लगातार कनाडा से कहता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए न होने दे. खासकर खालिस्तानी संगठनों की गतिविधियों को लेकर भारत की चिंताएं दशकों से रही हैं. 1985 में हुए एयर इंडिया बम धमाके से लेकर अब तक भारत इस मुद्दे पर कई बार कनाडा को चेतावनी दे चुका है.

कनाडा की इंटेलिजेंस एजेंसी की रिपोर्ट
कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS ने जून 2025 में अपनी रिपोर्ट में पहली बार स्वीकार किया कि कनाडा में रह रहे खालिस्तानी उग्रपंथी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि 2024 में ऐसे किसी हमले की जानकारी नहीं मिली, लेकिन खालिस्तानी तत्व फंडिंग, योजनाएं बनाने और विदेशी जमीन पर हिंसा को अंजाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.

निज्जर हत्याकांड में चार गिरफ्तार
निज्जर की हत्या के मामले में मई 2024 में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन पर प्रथम श्रेणी हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए हैं. यह मामला अभी भी जांच के दायरे में है.

[ad_2]

गिरावट के साथ बंद घरेलू बाजार, 308 अंक लुढ़का सेंसेक्स, जानें कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल

[ad_1]

Stock Market News: अमेरिकी टैरिफ को लेकर बनी वैश्विक अनिश्चितता, भारतीय रुपये में गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, मंगलवार 5 अगस्त 2025 को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 308 अंक यानी 0.38 प्रतिशत फिसलकर 80,710.25 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी 73.20 अंक यानी 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,649.55 पर बंद हुआ. रुस से तेल की खरीदारी को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा धमकी के बाद ज्यादातर स्टॉक्स लाल निशान में कारोबार करते हुए बंद हुए. 

अनिश्चितता से लुढ़का बाजार

आज जहां ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में 0.4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, वहीं बैंकिंग, आईटी, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी और फार्मा क्षेत्रों के शेयरों में 0.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. बीएसई पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी थोड़े नुकसान में रहे.

इसके साथ ही, एनएसई पर इंफोसिस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर घाटे में रहे, जबकि टाइटन, मारुति सुजुकी, एसबीआई लाइफ, ट्रेंट और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली. विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से बिकवाली का सिलसिला लगातार जारी है. आज भी एफआईआई की तरफ से 2,566 करोड़ के इक्विटी बेचे गए.  हालांकि जुलाई का सर्विस पीएमआई मजबूत बिक्री के दम पर 11 महीने में रिकॉर्ड हाई रहा.

ट्रंप की धमकी का असर 

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि वैश्विक तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में नकारात्मक रुझान है. उन्होंने कहा कि रुस के तेल से भविष्य में प्रतिबंध की वजह से ऑयल एंड गैस के स्टॉक्स में गिरावट आई है.

ये भी पढ़ें: एक्सपोर्ट और सेल्स के दम पर जुलाई में 11 महीने के टॉप पर पहुंचा भारत का सर्विसेज PMI

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

Video: कदम दर कदम पास आती मौत, घर के बाहर सो रहे कुत्ते को खींच ले गया तेंदुआ, देखें वीडियो

[ad_1]

Leopard Attack: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. वीडियो में एक तेंदुआ एक घर के बाहर सो रहे कुत्ते को अचानक खींच कर ले जाता है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है.

कुत्ते को जबड़े में पकड़ कर ले गया तेंदुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है और घर के बाहर एक पालतू कुत्ता चैन से सो रहा है. तभी अचानक एक तेंदुआ चुपचाप वहां आता है और बिना कोई देर किए कुत्ते को जबड़े में पकड़ कर जंगल की ओर भाग जाता है. यह सब कुछ महज कुछ ही सेकेंड में हो जाता है. कुत्ता कुछ देर तक खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन तेंदुआ उसे आसानी से खींच ले जाता है.

यह वीडियो इतना डरावना है कि लोग इसे देखकर स्तब्ध रह गए हैं. हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है. फिर भी यह माना जा रहा है कि यह किसी पहाड़ी या जंगल से लगे इलाके का हो सकता है, जहां अक्सर वन्यजीव रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं.

इलाकों में तेंदुए की आवाजाही बढ़ी

लोग इस वीडियो पर चिंता जता रहे हैं और कह रहे हैं कि अब इंसानों के साथ-साथ जानवर भी घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं. कई लोगों ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि ऐसे इलाकों में तेंदुए जैसे जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर ध्यान दिया जाए और जरूरी कदम उठाए जाएं.

ये भी पढ़ें-

Video: तेज रफ्तार कार ने दुकान के सामने खड़े शख्स को रौंदा, ये वीडियो देख निकल जाएगी चींख!