‘सैयारा’ हर दिन बना रही रिकॉर्ड, अब बन गई 15वीं सबसे बड़ी फिल्म, छप्पर फाड़ है कलेक्शन

[ad_1]

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने दर्शकों पर जैसे जादू कर दिया है. लेटेस्ट रिलीज ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के सिनेमाघरों में होने के बावजूद डेब्यूटेंट स्टार्स की य़े म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा हर दिन नए बेंचमार्क सेट कर रही है. हालांकि रिलीज के तीसरे मंडे इसकी कमाई में काफी गिरावट भी आई लेकिन ये 300 करोड़ के पार हो गई. यहां जानते हैं ‘सैयारा’ ने रिलीज के 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

सैयारा’ ने 19वें दिन कितनी कमाई की है?
मोहित सूरी ने एक बार फिर ‘सैयारा’ से साबित कर दिया है कि वे रोमांटिक फिल्मों के जादूगर हैं. इस बार उन्होंने नई स्टार कास्ट को लेकर वाणी और कृष के किरदारों की खूबसूरत लव स्टोरी को पर्दे पर उतारा और इस बार भी वे दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे. ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन अपना दम दिखा दिया था और तब से ये फिल्म बस दर्शकों के दिल जीत रही है.

दो हफ्ते तो इस फिल्म के लिए ब्लॉकबस्टर रहे और इसने ताबतोड़ नोट छापे. लेकिन अब ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘धड़क 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ के आने से दर्शकों को भी फिल्मों के कई ऑप्शन मिल गए जिसके चलते ‘सैयारा’ की कमाई पर तो असर हुआ है लेकिन इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है और हर दिन करोड़ों में ही कमाई कर रही है.

  • ‘सैयारा’ ने जहां पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ कमाए तो दूसरे हफ्ते में इसने 107.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • 15वें दिन फिल्म ने 4.5 करोड़, 16वें दिन 6.75 करोड, 17वें दिन 8 करोड़ और 18वें दिन 2.35 करोज़ कमाए.
  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैयारा’ ने रिलीज के 19वें दिन 2.32 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘सैयारा’ की 19 दिनों की कुल कमाई अब 304.32 करोड़ रुपये हो गया है.

सैयारा’ ने 19वें दिन तोड़ दिया ‘वॉर 2 का रिकॉर्ड
एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब ‘सैयारा’ ने रिकॉर्ड नहीं बनाया है. यहां तक कि अब जब इस फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है तब भी ये बड़ी-बड़ी फिल्मों को रौंदकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. 19वें दिन इसने ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर वॉर 2 के 303.34 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. इसी के साथ ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 15वीं फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर ‘बजरंगी भाईजान’ (320.34 करोड़) है.

ये भी पढ़ें:- ना रजनीकांत ना आमिर खान, ‘कुली’ का ये एक्टर है सबसे अमीर, 3310 करोड़ की है नेटवर्थ, नाम जान हैरान रह जाएंगे

   

[ad_2]

पतंजलि आयुर्वेद: स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सामाजिक उद्यमिता को कैसे दिया नया आयाम?

[ad_1]

पतंजलि का दावा है कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद के माध्यम से सामाजिक उद्यमिता को एक नया रूप दिया है. इन दोनों ने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक क्रांति ला दी है. उनकी अनूठी दृष्टि और समाज के प्रति समर्पण ने सामाजिक उद्यमिता को लाभ और कल्याण के संतुलित मॉडल में बदल दिया है.

किसानों को बनाया सशक्त- पतंजलि

पतंजलि ने बताया, ”कंपनी ने ‘खेत से फार्मेसी’ मॉडल अपनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है. यह मॉडल किसानों से सीधे औषधीय जड़ी-बूटियाँ उचित दामों पर खरीदता है, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है. हजारों किसानों ने रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाई, जिससे उनकी लागत कम हुई और आय में वृद्धि हुई. यह पहल ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.’

लघु उद्योगों को दिया मंच- पतंजलि

पतंजलि ने कहा, ”स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को समर्थन देकर छोटे उद्योगों को बड़े बाजारों तक पहुँचाया है. पतंजलि ने स्थानीय निर्माताओं को तकनीक, ब्रांडिंग और वितरण नेटवर्क प्रदान किया, जिससे वे बड़े ब्रांड्स के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें. इससे दो लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला और दस लाख से ज्यादा लोगों को काम के अवसर प्राप्त हुए.”

शिक्षा और स्वास्थ्य में दिया योगदान- पतंजलि

पतंजलि ने बताया, ”योगपीठ, आचार्यकुलम और पतंजलि विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांति आई है. इन संस्थानों में योग, आयुर्वेद और वैदिक ज्ञान को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ा गया है. मुफ्त योग शिविरों ने लाखों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और रोजगार के अवसर भी प्रदान किए.”

स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत को दिया बढ़ावा- पतंजलि

पतंजलि का दावा है, ”स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया है. पतंजलि के उत्पाद, जैसे हर्बल सौंदर्य प्रसाधन, खाद्य पदार्थ और आयुर्वेदिक दवाएं, विदेशी कंपनियों को चुनौती दे रहे हैं. यह मॉडल न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी पुनर्जनन करता है.”

आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर स्थापित किया- पतंजलि

पतंजलि का दावा है, ”कंपनी ने आयुर्वेद को वैश्विक मंच पर स्थापित किया है. अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी करके पतंजलि के उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध हैं. आचार्य बालकृष्ण की 330 से अधिक शोध पत्रिकाएँ और 200 से ज्यादा किताबें आयुर्वेद के वैज्ञानिक आधार को मजबूत करती हैं.स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने सामाजिक उद्यमिता को एक नया अर्थ दिया है, जहाँ लाभ कमाना समाज के कल्याण के साथ जुड़ा है. उनकी यह यात्रा न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है.”

[ad_2]

‘भारत पर 25% टैरिफ और चीन को छूट…’, UN में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्र

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (5 अगस्त 2025) को कहा कि वह अगले 24 घंटों में भारत पर टैरिफ और बढ़ाएंगे. ट्रंप ने फिर से दोहराया कि भारत रूसी तेल खरीद रहा है और रूसी वार मशीन को बढ़ावा दे रहा है. इस बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और राष्ट्रपति उम्मीदवार की रेस में रहने वाली भारतीय मूल की निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन को बिल्कुल भी छूट न दे, वो ही रूस से सबसे ज्यादा तेल खरीदता है.

भारत के साथ खराब न करें रिश्ते- निक्की हेली

यूएन में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप को सलाह दी है कि वे भारत के साथ रिश्ते खराब न करें. उन्होंने कहा, “भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए, लेकिन चीन जो हमारा विरोधी है और रूसी-ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, उसे 90 दिनों के लिए टैरिफ में ढील दी गई है. चीन को छूट न दें और भारत जैसे मजबूत सहयोगी के साथ अपने रिश्ते खराब न करें.”

ट्रंप ने फिर की भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात

अमेरकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह भारत पर टैरिफ बढ़ाएंगे और पहले तय की गई 25 फीसदी की दर में संशोधन करेंगे. उन्होंने कहा, “भारत में सबसे ज्यादा टैरिफ हैं. हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं. हमने 25 फीसदी पर समझौता किया था, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अगले 24 घंटों में इसे काफी बढ़ा दूंगा.”

खुलकर भारत के सपोर्ट में आया रूस

ट्रंप ने इससे पहले सोमवार (4 अगस्त 2025) को भारत पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद रूस खुलकर भारत के सपोर्ट में खड़ा हो गया. रूस कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका की इस तरह की दबाव बनाने की रणनीति को अवैध करार दिया. रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, “हम भारत के खिलाफ अमेरिकी धमकियों के बारे में जानते हैं. रूस ऐसे बयानों को जायज नहीं मानता है.”

रूस ने कहा, “संप्रभु देशों को अपने व्यापारिक साझेदार, व्यापार और आर्थिक सहयोग में साझेदार चुनने और किसी विशेष देश के हित में व्यापार और आर्थिक सहयोग व्यवस्था चुनने का अधिकार होना चाहिए.”

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश में तख्तापलट का एक साल… शेख हसीना ने लिखा ओपन लेटर, कहा- ‘भले ही उन्होंने सत्ता हथिया ली हो, लेकिन…’

[ad_2]

Pradosh Vrat 2025: सावन प्रदोष व्रत पर राशिनुसार शिवजी को चढ़ाएं ये चीजें, मनोकामना होगी पूरी

[ad_1]

पंचांग के मुताबिक प्रदोष व्रत हर महीने के त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से शिव अराधना के लिए समर्पित होता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करते हैं. खासकर सावन माह में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का महत्व धार्मिक दृष्टि से काफी बढ़ जाता है. क्योंकि सावन माह और प्रदोष व्रत दोनों ही देवाधिदेव महादेव को समर्पित है.

इस साल सावन माह की समाप्ति 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन के दिन हो जाएगी. लेकिन इससे पहले सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाएगा, जोकि सावन माहीने का आखिरी प्रदोष व्रत होगा.




प्रदोष व्रत मुहूर्त 2025 (Pradosh Vrat 2025 Muhurat)






सावन शुख्ल की त्रयोदशी तिथि शुरू 6 अगस्त 2025, दोपहर 2 बजकर 08 मिनट
सावन शुक्ल की त्रयोदशी तिथि समाप्त  7 अगस्त 2025, दोपहर 2 बजकर 27 मिनट
पूजा का मुहूर्त रात 7बजकर 08 मिनट से रात 9 बजकर 16 मिनट तक 

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, शिव पूजन के लिए प्रदोष व्रत का दिन अति उत्तम माना जाता है. इस शुभ दिन पर भगवान शिव को कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से वे शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूर्ण करते हैं. आइये जानते हैं आज बुध प्रदोष व्रत (Budh Pradosh Vrat 2025) पर महादेव को राशि अनुसार कौन सी चीजें अर्पित करें.

  • मेष राशि (Aries)-  मेष राशि वाले जातक आज बुध प्रदोष व्रत पर दूध से शिवलिंग अभिषेक करें. इसके बाग शिवजी को लाल फूल, गुड़, शहद, बेलपत्र आदि चढ़ाएं.
  • वृषभ राशि (Taurus)वृषभ वाले प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर सफेद चंदन, गुलाब, दही, चावल, मिश्री चढ़ा सकते हैं.
  • मिथुन राशि (Gemini)आप पूजा में शिवजी को दूर्वा, मिश्री, इलायची आदि चढ़ाएं. सामग्री चढ़ाने से पहले शुद्ध जल से शिवलिंग अभिषेक करें.
  • कर्क राशि (Cancer)दूध से शिवलिंग अभिषेक करें और महादेव को चावल, सफेद पुष्प चढ़ाएं.
  • सिंह राशि (Leo)गंगाजल से अभिषेक करें और गुड़ का भोग लगाएं.
  • कन्या राशि (Virgo)दूर्वा, मिश्री और अक्षत चढ़ाएं. इससे शिक्षा में सफलता मिलेगी.
  • तुला राशि (Libra)- जल से अभिषेक करें और सफेद फूल अर्पित करें. इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)चंदन, फूल, बेलपत्र और शहद चढ़ाकर शिवजी का आशीर्वाद लें.
  • धनु राशि (Sagittarius)घी से शिवलिंग अभिषेक करें. इसके बाद गुड़ और केला चढ़ाएं.
  • मकर राशि (Capricorn)- शुद्ध जल या गंगाजल से अभिषेक करें और बेलपत्र चढ़ाएं.
  • कुंभ राशि (Aquarius)शिवलिंग पर नीले रंग का फूल, मिश्री और बेलपत्र चढ़ाएं. इससे मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
  • मीन राशि (Pisces)प्रदोष काल में शिव पूजन करें और भगवान को पीले फूल, चंदन और केला अर्पित करें.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q. बुधवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को क्या कहते हैं?

A. प्रदोष व्रत अगर बुधवार के दिन पड़े तो इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है.

Q.प्रदोष व्रत में शिवपूजन का उत्तम समय क्या है?

A. प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना शुभ होता है.

Q. प्रदोष व्रत कब रखा जाता है?

A. हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है.

ये भी पढ़ें: Ganesh Sthapana Muhurat 2025: कब शुरू होगा गणेशोत्सव, नोट कर लें डेट और स्थापना का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

DSP की नौकरी से मोहम्मद सिराज को कितनी मिलती है सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया. सिराज की घातक गेंदबाजी के बाद इंडिया आखिरी मैच में इंग्लैंड को हरा सका. इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद सिराज काफी ट्रेंड में हैं. सिराज के शानदार परफॉर्मेंस के बाद इंडिया आखिरी मैच जीती और इंग्लैंड से सीरीज को ड्रा करा पाया.  

हाल ही में उन्हें तेलंगाना सरकार ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद से नवाजा है. क्रिकेट के मैदान पर टीम इंडिया को गौरव दिलाने वाले सिराज को यह सम्मान उनकी उपलब्धियों के चलते दिया गया है. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि उन्हें इस सरकारी नौकरी में कितनी सैलरी मिलती है और अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है, तो उनकी आय में कितना इजाफा हो सकता है?

तेलंगाना पुलिस में DSP पद की सैलरी कितनी?

मौजूदा समय में मोहम्मद सिराज को DSP के तौर पर 58,850 से लेकर 1,37,050 तक मासिक वेतन मिलता है. इसके अलावा उन्हें मकान किराया भत्ता (HRA), चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य भत्ते भी मिलते हैं. यह वेतन 7वें वेतन आयोग के तहत दिया जा रहा है, जिसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

8वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अब अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है, तो फिटमेंट फैक्टर बढ़कर करीब 2.57 हो सकता है. इससे सिराज जैसे DSP अधिकारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा हो सकता है. ऐसे में उनकी न्यूनतम सैलरी 80,000 से ऊपर जा सकती है और अधिकतम वेतन 1.85 लाख तक पहुंच सकता है.

मोहम्मद सिराज का सफर

हैदराबाद की गलियों से निकलकर टीम इंडिया का हिस्सा बनने वाले मोहम्मद सिराज का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उनके पिता ऑटो चलाते थे और मां एक साधारण गृहिणी थीं. आर्थिक परेशानियों के बावजूद सिराज ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत कर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं. आज वो सिर्फ एक तेज गेंदबाज ही नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं कि अगर लगन हो तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: हर महीने कितना कमाते हैं अनिरुद्धाचार्य, जानें कहां से होती है कमाई और कहां करते हैं खर्च?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Pradosh Vrat 2025: कुंभ, मेष और मीन राशि वाले प्रदोष व्रत की रात करें ये दुर्लभ उपाय

[ad_1]

Sawan Budh Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सावन में प्रदोष व्रत की विशेष मान्यता है. इस दिन प्रदोष काल में शिवभक्त पार्थिव शिवलिंग बनाकर महादेव की आराधना करते हैं कहते हैं इस दिन की गई पूजा, पाठ, उपाय जल्द सिद्ध होते हैं.

इस व्रत को करने से सारे कष्ट और हर प्रकार के दोष मिट जाते हैं. कलयुग में प्रदोष व्रत को करना बहुत मंगलकारी होता है और शिव कृपा प्रदान करता है. शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर कुछ राशि वाले जरुर खास उपाय करें ये शनि के कष्टों से छुटकारा दिलाते हैं.

सावन बुध प्रदोष व्रत 2025

शिव पुराण के अनुसार बुधवार के दिन इस व्रत को करने से हर तरह की कामना सिद्ध होती है. इस साल सावन बुध प्रदोष व्रत 6 अगस्त 2025 को है.

त्रयोदशी तिथि शुरू – 6 अगस्त 2025, दोपहर 2.08

त्रयोदशी तिथि समाप्त – 7 अगस्त 2025, दोपहर 2.27

पूजा के लिए इस दिन रात 7.08 से रात 9.16 तक शुभ मुहूर्त है. पूजन के लिए 2 घंटे 8 मिनट का समय मिलेगा.

शनि के कष्टों से मुक्ति के लिए प्रदोष व्रत उपाय

  • शिव शनि देव के गुरु हैं, ऐसे में प्रदोष व्रत में की गई शिव पूजा शनि के कष्टों से राहत दिलाती है. साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती कुंभ, मेष और मीन राशि पर चल रही है. ऐसे में इन्हें न सिर्फ आर्थिक बल्कि मानसिक और शारीरिक पीड़ा का भी सामना करना पड़ रहा है.
  • जो लोग शनि के कष्टों से परेशान हो चुके हैं, सुख-चैन छिन गया है तो सावन बुध प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद एक मुठ्‌ठी काले तिल चढ़ाएं.
  • इस दिन किसी लौहार या बढ़ई को उसकी जरूरत की कोई वस्तु दान कर दें. इससे शनि की अशुभता दूर होती है.
  • प्रदोष काल में शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें और फिर महादेव को एक बेलपत्र अर्पित करें. इस बेलपत्र को अपनी तिजोरी में रख दें. कहते हैं इससे धन प्राप्ति के रास्ते सुलभ होते हैं.

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी 2025 में कब ? जानें डेट, मुहूर्त, इस दिन किसकी पूजा होती है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलेंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप? यहां मिलेगा सबसे बड़े सवाल का जवाब

[ad_1]

विराट कोहली और रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट के 2 महानतम खिलाड़ी, जिन्होंने महज 10 महीनों के भीतर टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले ली थी. उसके बाद लगातार सवाल पूछे जाते रहे हैं कि क्या विराट और रोहित एकदिवसीय क्रिकेट को भी अलविदा कहने वाले हैं. इसके साथ ही यह संभावना भी भारतीय क्रिकेट फैंस में रोमांच भरती रहती है कि विराट और रोहित 2027 का एकदिवसीय विश्व कप (2027 ODI World Cup) खेल सकते हैं.

अभी 2027 के ODI वर्ल्ड कप के आयोजन में 2 साल से ज्यादा समय बाकी है. यह भी एक दिलचस्प सवाल है कि आखिर विश्व कप से पूर्व टीम इंडिया कितने ODI मैच खेलेगी? इसका जवाब है सिर्फ 27. जी हां, दो साल बाद दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नमीबिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम 9 द्विपक्षीय ODI सीरीज में कुल 27 मैच खेलेगी. 

क्या रोहित और विराट खेलेंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप?

जहां तक विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने का सवाल है, अभी तक उन्होंने खुद इस विषय पर कोई बयान जारी नहीं किया है. दूसरी ओर BCCI ने भी उनके वर्ल्ड कप में खेलने पर अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन द वीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के बड़े अधिकारी बहुत जल्द विराट और रोहित से उनके ODI में भविष्य पर चर्चा कर सकते हैं.

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर जरूर अपने इरादे साफ कर चुके हैं. कुछ समय पूर्व गौतम गंभीर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने का सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा था कि, “अभी भारत का ध्यान 2026 टी20 वर्ल्ड कप पर है, जो अगले साल फरवरी-मार्च में होना है. 2027 ODI वर्ल्ड कप अभी 2 साल दूर है. मैं हमेशा एक चीज कहता आया हूं. अगर आप अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखेंगे, तो जरूर वर्ल्ड कप खेलिए.” गंभीर का यह बयान दर्शाता है कि विराट-रोहित लगातार अच्छा कर पाते हैं तो उन्हें दोनों के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर कोई आपत्ति नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

BCCI के इस फैसले की वजह से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे जसप्रीत बुमराह? रिपोर्ट पढ़ सिर पकड़ लेंगे आप

[ad_2]

मोहम्मद सिराज ने दिलाई भारत को जीत, निकल आया गूगल से इसका कनेक्शन, खुद किया खुलासा

[ad_1]

Mohammad Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने 6 रनों से जीत हासिल की है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में, सिराज ने ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली. तेलंगाना पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत सिराज ने पूरे सीरीज़ में 185.3 ओवर फेंकते हुए कुल 23 विकेट चटकाए. और जब भारत को सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी तब उन्होंने जीत दिलाकर इतिहास रच दिया.

मैच की रणनीति: सिर्फ सही लाइन और लेंथ

सिराज ने बताया कि उनकी रणनीति बेहद सीधी थी — अच्छी जगह पर गेंदबाज़ी करना. “चाहे विकेट मिले या रन पड़े, मैं सिर्फ उसी जगह गेंद डालता रहा जहाँ से बैट्समैन गलती कर सके,” उन्होंने जियो होस्टार पर दिनेश कार्तिक से बातचीत में कहा.

सिराज का गूगल कनेक्शन

मोहम्मद सिराज की उस ऐतिहासिक सुबह की शुरुआत एक बेहद साधारण काम से हुई, उन्होंने अपने मोबाइल पर गूगल सर्च किया और एक ‘बिलीव’ (Believe) इमोजी वॉलपेपर डाउनलोड किया. इस छोटे-से कदम के साथ उन्होंने खुद से वादा किया कि वे आज का टेस्ट मैच भारत को जिताकर ही मानेंगे. सिराज के शब्दों में, “मैंने सुबह उठकर खुद से कहा, ये देश के लिए करना है.”

हैरी ब्रूक का कैच मिस: पलटा मैच का मोमेंटम

एक अहम पल में सिराज ने हैरी ब्रूक का कैच बाउंड्री पर लपकने की कोशिश की लेकिन उनके पैर बाउंड्री कुशन से टकरा गए. उस समय ब्रूक केवल 19 रन पर थे लेकिन बाद में उन्होंने शानदार शतक जड़ा और भारत मैच से दूर होता नज़र आया. सिराज ने कहा, “मुझे लगा नहीं था कि मेरे पैर कुशन को छू जाएंगे लेकिन वो पल मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया. उस वक्त लगा कि मैच हाथ से निकल गया है, लेकिन फिर ऊपर वाले ने साथ दिया.”

अंत में सिराज की जिद ने दिलाई जीत

30.1 ओवर में 104 रन देकर 5 विकेट और पूरे मैच में कुल 9 विकेट लेकर सिराज ने साबित कर दिया कि आत्मविश्वास और जज्बे से बड़ी कोई रणनीति नहीं होती. उन्होंने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई बल्कि खुद को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नए नायक के रूप में स्थापित कर दिया.

यह भी पढ़ें:

Facebook का खुफिया खेल! ऐसे रखी Snapchat और YouTube पर पैनी नजर, जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

20500 परसेंट का धांसू रिटर्न, बिहार की इस कंपनी ने 5 साल में बना दिए 1 लाख के 2 करोड़

[ad_1]

 Aditya Vision Shares: शेयर बाजार में अगर अपने निवेश पर मुनाफा कमाना है, तो इसके लिए समझदारी के साथ सब्र रखने की भी जरूरत पड़ती है. हालांकि, आज हम आपको जिस कंपनी के बारे में इसने बेहद कम समय में ही अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

यहां पटना की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल कंपनी आदित्य विजन की बात की जा रही है, जिसने महज पांच सालों में 20,483 परसेंट का तगड़ा रिटर्न देकर 1 लाख रुपये के मामूली निवेश को 2 करोड़ रुपये में बदल लिया है. यानी कि अगर किसी ने पांच साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो उसका निवेश आज 2 करोड़ रुपये के बराबर होता.  

गिरते हुए बाजार में कमाया मुनाफा

2025 में मुनाफावसूली और उपभोक्ता मांग में कमी को देखते हुए साल की शुरुआत से लेकर अब तक आदित्य विजन के शेयरों में 18 परसेंट तक की गिरावट आ चुकी है. हालांकि, पहली तिमाही के इसके नतीजे ने कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडस्ट्री आई गिरावट को झुठला दिया.

पहली तिमाही में आदित्य विजन के रेवेन्यू में 6 परसेंट का उछाल आया, जो बाजार की उम्मीदों से करीब 2 परसेंट है. हालांकि, कमजोर मांग और बेमौसम बारिश के चलते कंपनी की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ -4 परसेंट रही. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों में इन दिनों तेजी देखी जा रही है. 

ब्रोकरेज को है कंपनी के शेयर पर भरोसा

एमके ग्लोबल के देवांशु बंसल ने कंपनी के शेयर को ‘BUY’ रेटिंग देते हुए इसके टारगेट प्राइस को 22 परसेंट बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया.  ICICI सिक्योरिटीज ने भी इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए 450 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कंपनी के शेयर को ‘BUY’ रेटिंग दी है. इसी के साथ आदित्य विजन (AVL) के शेयर सोमवार को 8 परसेंट से ज्यादा बढ़कर 424 रुपये पर पहुंच गए.

 

 

 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

किसी के डूबे 1.5 लाख करोड़, तो किसी को हुआ 35000 करोड़ का नुकसान; ट्रंप के टैरिफ से मची हाहाकार

[ad_2]