बेड मैन इमेज की वजह से गुलशन ग्रोवर के करीब नहीं जाती थीं लड़कियां, एक्टर ने अब खोला राज

[ad_1]

बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर अपने निगेटिव रोल्स के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में कमाल काम किया है और फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. गुलशन ग्रोवर ने ज्यादातर विलेन रोल ही किए इसी वजह से उनकी इमेज बेडमैन वाली बन गई थी. हाल ही में एक्टर को अर्चना पूरण सिंह और परमीत सेठी के घर पहुंचें. यहां उन्होंने बताया कि उनके निगेटिव रोल्स की वजह से लड़कियां उनसे दूर भागती थी. परमीत ने व्लॉग शेयर करके इस बारे में बताया.

गुलशन ग्रोवर ने किया खुलासा

जब परमीत ने कहा कि आपकी ऑनस्क्रीन पर्सेनैलिटी की वजह से लड़कियां उनसे दूर रहती थी. इस पर गुलशन ग्रोवर ने हामी भरी. उन्होंने कहा, ‘जब तक सोशल मीडिया नहीं आया था, तो कोई लड़की पास नहीं आती थी क्योंकि उन्हें लगता था जो स्क्रीन पर देखा था वो ही पर्सेनैलिटी है इस आदमी की.’

आगे उन्होंने कहा, ‘और जब सोशल मीडिया आया और जब मैं पार्टी में गया, अर्चना को गले लगाया और दूसरी हीरोइन ने ये देखा तो पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ और वो सोचने लगी कि फिल्म में तो भाग रही थी और यहां गले मिल रही है. ये क्या नॉनसेंस है. फिर लोगों को धीरे-धीरे समझ आया कि ये सिर्फ रोल के लिए था.’


गुलशन ग्रोवर ने फिल्म बूम, हेरा फेरी, राम लखन, शोला और शबनम, राजा की आएगी बारात, सूर्यवंशी, मर्द, शेरा, आदमी, राजा बाबू, आग, हेट स्टोरी 4, दिलवाले, सरदार जी 3 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

इस फिल्म में नजर आएंगे गुलशन ग्रोवर

गुलशन ग्रोवर की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उन्हें हीर एक्सप्रेस में नजर आएंगे. इस फिल्म को उमेश शुक्ला डायरेक्ट करेंगे. फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म में आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, प्रीत कमानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- मृणाल ठाकुर के धनुष संग डेटिंग रूमर्स और हुए तेज, एक्टर की बहनें बनीं वजह



[ad_2]

क्या जरा-सी लड़ाई के बाद तोड़ देते हैं रिश्ता? ये टिप्स आजमाए तो कभी साथ नहीं छोड़ेगा पार्टनर

[ad_1]

हर इंसान अपने आप में अनोखा होता है और यही वजह है कि कोई भी दो लोग पूरी तरह एक जैसे नहीं हो सकते. यह अंतर रिश्तों में शुरू में भले ही आकर्षण का कारण बने, लेकिन बाद में यही मतभेद नाराजगी या विवाद की वजह भी बन सकते हैं. लेकिन, रिश्ते को तोड़ने के बजाय, इन मतभेदों को समझदारी से संभालने से वह और भी मजबूत हो सकता है.

क्यों होते हैं मतभेद?

कुछ लोग अपनी जिंदगी को सुनियोजित और व्यवस्थित रखना पसंद करते हैं, जबकि कुछ को बदलाव और आजादी की जरूरत होती है. कुछ शांत स्वभाव के होते हैं, तो कुछ को अस्तव्यस्तता में भी सुकून मिल सकता है. जब दो अलग-अलग स्वभाव के लोग मिलते हैं तो यह स्वाभाविक है कि उनके बीच मतभेद हों. हालांकि, यह कोई बुरी बात नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे को समझने और सीखने का मौका है.

मतभेदों को कैसे संभालें?

जब रिश्ते में अंतर सामने आते हैं, तो यह जरूरी है कि आप प्रतिक्रिया देने के बजाय सही तरीके से जवाब दें.

  • कोऑर्डिनेशन बनाना सीखें, बदलाव की उम्मीद न करें: अपने साथी को बदलने की कोशिश करने के बजाय, उनके साथ तालमेल बिठाना सीखें. जरूरी नहीं कि आप पूरी तरह एक जैसे हों, लेकिन एक-दूसरे के लिए प्रयास करना जरूरी है.
  • अस्वीकार न करें, स्वीकार करें: अपने साथी को उसी तरह अपनाएं जैसे वे हैं. किसी को उनकी आंतरिक प्रकृति को बदलने के लिए मजबूर करना संभव नहीं है. सच्चा प्यार तभी पनपता है, जब आप अपने पार्टनर को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करते हैं.
  • विकास के अवसर के रूप में देखें. मतभेदों को झगड़े का कारण नहीं, बल्कि एक-दूसरे से सीखने और अपने क्षितिज को विस्तार देने का अवसर मानें. यह एक ऐसा रास्ता है, जिस पर एक अकेला व्यक्ति कभी नहीं चल सकता.
  • बातचीत और करुणा रखें: जब संघर्ष हो, तो इसे एक जानकारी के रूप में देखें कि आप दोनों अलग हैं. एक-दूसरे का अनादर किए बिना अपनी बात रखें और अपने साथी को अपने जैसा बनने के लिए मजबूर किए बिना प्रेम और करुणा के साथ उनका साथ दें.

काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट दिव्या मोहिंद्रू के अनुसार, कार्बन कॉपी या डोपेलगैंगर की तलाश करना बंद करें. किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करें, जो आपको आपके लिए स्वीकार करता हो और आपको बदलने के बजाय, मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ने में आपकी प्ररेणा बने. बातचीत और करुणा की मदद से मतभेद भी प्रतिबद्धता का आधार बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: किडनी की इस बीमारी ने छीन लीं सत्यपाल मलिक की सांसें, जानिए कितनी गंभीर होती है ये दिक्कत?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

[ad_2]

बुध का कर्क में प्रवेश, किसे मिलेगी तरक्की! राशियों पर क्या होगा इसका असर, जानें उपाय!

[ad_1]

Budh Margi 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध बुद्धि, कुशल संवाद, व्यापार के कारक ग्रह है. कुंडली में बुध के मजबूत होने पर जातक को शिक्षा व नौकरी-कारोबार में अच्छा लाभ मिलता है. 11 अगस्त 2025 को बुध कर्क राशि में मार्गी होने जा रहे हैं.

इसके बाद वह 29 अगस्त इसी राशि में अस्त होंगे. फिर अगले दिन यानी 30 अगस्त को सिंह में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में कुछ राशि वालों की बाधाएं दूर होकर तरक्की मिल सकती है, कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में नई ऊंचाई मिल सकती है. आइए जानते हैं कर्क में बुध के मार्गी होने से आपकी राशि पर क्या प्रभाव रहेगा..

मेष राशि 

  • आपके बौद्धिक-विकास और ज्ञान में इजाफा होगा.
  • बिजनस में विस्तार के लिए आप समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलेगे जो आगे आपके लिए शुभ रहेगा.
  • आप सिंगल हैं तो शादी के लिए बात आगे बढते-बढते कुछ समस्या आ जाएगी.
  • परिवार में बच्चों को विशेष लाभ प्राप्त हो जिससे उन्हें स्कूल में अच्छे अंक मिलेंगे.
  • कार्यक्षेत्र में मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जिससे काम में रुकावट आएगी.
  • स्टूडेंट्स को पढाई में समस्या आ सकती है आप अपने गुरू से मदद ले सकते है.
  • उपाय- बुधवार के दिन श्री गणेश के मंदिर में दूर्वा व लाल पुष्प श्री गणेश को अर्पित करे.

वृषभ राशि

  • परिवार के लोगों के साथ सुखमय पल व्यतीत कर पाएंगे.
  • आप नया घर खरीद सकते हैं या फिर अपने पुराने घर की ही मरमत करा सकते हैं.
  • बिजनसमेंन अपना बिजनस करीबी रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ न करे नहीं तो कुछ समस्या हो सकती है.
  • कार्यक्षेत्र में आप कठिन परिश्रम करेगे जिससे आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी.
  • आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल गुजारेगे.
  • स्टूडेंट्स मन लगाकर व शांति से पढाई करे नहीं कुछ समस्या हो सकती है.
  • उपाय- बुधवार के दिन बुध के ऊँ बुं बुधाय नमः मत्र का 1 माला जाप करने से बुध मजबुत होगा.

मिथुन राशि

  • आपके काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी जिससे कार्यस्थल पर आप काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे.
  • आपकी भाषा-शैली में काफी निखार आएगी जिसका लाभ आपको बिजनस में मिलेगा.
  • आपके पारिवारिक जीवन के लिए नकारात्मक प्रभाव ला सकता है.
  • मॉ की सेहत में गिरावट होने की वजह से मन चिंतित रहेगा, बहरहाल उनका विशेष ख्याल रखें.
  • आप भाई बहनों की उनके किसी कार्य में मदद करेगे.
  • स्टूडेंट्स को पढाई में दोस्त से मदद मिलेगा जिसका फायदा ऐक्जाम में मिलेगा.
  • उपाय- बुधवार के दिन रामायण के किसकिन्धा कांण्ड का पाठ करें.

कर्क राशि 

  • बिजनस में आपको विदेशी श्रोत से लाभ प्राप्त हो सकता है.
  • आपको अपने भाई बहनों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.
  • सामाजिक स्तर पर आप अपनी भाषा-शैली से लोगों पर खासा प्रभाव छोड़ेगे.
  • कार्यस्थल पर आपको जो काम दिया जाऐगा उसमें आपको सफलता मिलेगी.
  • परिवार के लोगों में प्रेम देखने को मिलेगा. घर में शानदार वक्त बिताएंगे.
  • स्टूडेंट्स अपने गुस्से पर काबु रखे नहीं कुछ समस्या हो सकती है.
  • उपाय- बुधवार की रात को एक नारियल सिर के पास रखकर सो जाएं. और अगले दिन वह नारियल गणेश जी के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ चढ़ा दें. साथ ही विघ्नहर्ता गणेश स्रोत का पाठ भी करें.

सिंह राशि

  • आपका समाज में मान सम्मान बढेगा और व्यक्तित्व में निखार आयेगा.
  • कार्यस्थल पर आपकी भाषा-शैली में रचनात्मकता आएगी जिससे आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगे.
  • आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी पसंदीदा जगह पर छुट्टियाँ मनाने जा सकते हैं.
  • माता पिता से अपने पार्टनर को मिलवाने के लिए इससे अच्छा समय और कोई नहीं हो सकता.
  • कपड़े के व्यापारियों के लिए इसमें लाभ मिलने की सम्भावना.
  • स्टूडेंट्स का अपने दोस्त से मन-मुटाव हो सकता है.
  • उपाय- बुधवार दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और किन्नर को दान करें.

कन्या राशि

  • आप अपने बिजनस में विस्तार के लिए दुसरे शहर जाएंगे जो आपके लिए शुभ रहेगा.
  • आप केवल उन्हीं चीजों पर खर्च करें जिसकी आपको ज्यादा जरूरत है नहीं तो आपके खर्चे बढ जाऐगे.
  • अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और बाहर का खाना नहीं खाएं.
  • कार्यक्षेत्र में थेडा सम्भलकर कार्य करे नहीं तो कुछ समस्या आ सकती जिससे मानसिक तनाव हो सकता है.
  • घर वालों का साथ आपको मिलेगा और आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे.
  • प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी.
  • उपाय- बुधवार के दिन नारियल, एक चुनरी, कपूर और लाल पुष्प की माला देवी दुर्गा को अर्पित कर पूजा करें. नारियल चुनरी में लपेटकर दक्षिणा के साथ माता के चरणों में अर्पित कर दें.

तुला राशि

  • आपको किसी गुप्त स्रोत से धन की प्राप्ति होगी.
  • आपको कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.
  • आप ऑटोमोबाइल या कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं तो आपके लिए समय अच्छा नहीं रहेगा.
  • आपके करीबी आपकी बातों से खासतौर से प्रभावित होंगें.
  • आप मीडिया चैनल या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए शुभ रहेगा.
  • स्टूडेंट्स के स्टडी रिलेटेड प्रॉब्लम्स में कमी आएगी और सम्बंधित नए कार्य में सफलता मिलेगी.
  • उपाय- बुधवार के दिन सुबह गणेश जी को दुर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि

  • कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है उनसे बात करते समय सावधानी बरते.
  • निजी जीवन में भी किसी तरह के वाद विवाद में पड़ना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.
  • पारिवारिक जीवन में रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है. इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
  • पिता की सेहत खराब हो सकती जिससे आपका मन अशांत रहेगा.
  • बिजनस में कहीं से अचानक से धन आने से आप की स्थिति और बढ़िया हो जाएगी.
  • स्टूडेंट्स परिक्षा की तैयारी को लेकर तनाव में रहेगे.
  • उपाय- गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर चढ़ाएं.

धनु राशि

  • आप व्यापार में विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं.
  • आपकी मुलाकात समाज के गणमान्य लोगों से होगी जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा.
  • लेखन कार्य, मीडिया वर्ग और उच्च शिक्षा प्राप्ति में अधिक रुचि हो सकती है.
  • बेरोजगार लोगो को नयी नौकरी मिल सकती है.
  • कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे.
  • स्टूडेंट्स को पढाई में दोस्त से मदद मिलेगी.
  • उपाय- हर बुधवार जरूरतमंदों को हरे मूंग का दान जरूर करें जिससे बुध से सम्बधित समस्या दुर होगी.

मकर राशि

  • आपको जीवन में विशेष चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
  • पिता की सेहत बिगड़ने की वजह से आप मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं.
  • बिजनस में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
  • कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी काम की तारीफ करेगे.
  • यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं लेकिन सावधानी बहुत आवश्यक है क्योंकि शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं.
  • स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास उच्च बना रहेगा.
  • उपाय- बुधवार को श्री गणेश का केसर मिले दूध से अभिषेक करें जिससे बुध मजबुत होगा.

कुंभ राशि

  • आपको बिजनस में विशेष रूप से चौकन्ना रहना होगा नहीं कुछ समस्या हो सकती है.
  • जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है.
  • प्रेम संबंध के लिहाज आपके लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है.
  • कार्यक्षेत्र में आप सावधानी से काम करे नहीं कुछ समस्या हो सकती है.
  • स्टूडेंट्स का अपने फिल्ड में मन लगाना आसान रहेगा.
  • स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या हो सकती है सावधानी बरते.
  • उपाय- साबूत मूंग के सात दाने, हरा पत्थर, काँसे का गोल टूकड़ा, हरे वस्त्र में लपेटकर बुधवार को बहते पानी में प्रवाहित करें.

मीन राशि

  • बिजनस में आप किसी वाद विवाद की स्थिति में पड़ सकते हैं.
  • आपको आपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा.
  • कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिलेगा.
  • पैतृक संपत्ति या किसी प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
  • स्टूडेंट्स को पढाई में कुछ समस्या आ सकती है.
  • सेहत ठीक ठाक रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान दें.
  • उपाय- बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा अर्पित करे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

RBI MPC Meeting 2025 Live: रेपो रेट पर आया रिजर्व बैंक का फैसला, 5.5 परसेंट पर रखा बरकरार

[ad_1]

SBI के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष का कहना है, हमें उम्मीद है कि आरबीआई अगस्त की अपनी पॉलिसी में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के साथ आगे बढ़ता रहेगा. हम एक आगे बढ़ने वाली दुनिया में जी रहे हैं. टैरिफ पर अनिश्चितता आगे बढ़ रही है, बेहतर जीडीपी ग्रोथ फिलहाल आगे बढ़ रहा है, वित्त वर्ष 27 में सीपीआई के आंकड़े आगे बढ़ रहे हैं, वित्त वर्ष 27 में नई CPI सीरीज के साथ सीपीआई के आंकड़े 4 परसेंट से भी कम के साथ आगे बने रहेंगे और वित्त वर्ष 2026 में त्योहारी सीजन भी आगे शुरू हो रहा है.

[ad_2]

CBSE ने जारी किया 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, पास हुए आधे से भी कम छात्र, जानें मार्कशीट कहां

[ad_1]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार 5 अगस्त 2025 को कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट का इंतजार हजारों छात्रों को था, जिन्होंने मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में कम अंक आने के कारण यह परीक्षा दी थी. अब ये छात्र यह जानना चाह रहे हैं कि क्या वे पास हुए हैं, और अगर हां, तो अब आगे उन्हें क्या करना है.

कुल कितने छात्रों ने दी परीक्षा और पास हुए?

CBSE द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 1,43,648 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,38,898 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा परिणाम में 67,620 छात्र पास हुए हैं, जो कुल परीक्षार्थियों का 48.68% है. यानी हर दो में से एक से भी कम छात्र पास हो सके हैं.

लड़कियों का प्रदर्शन इस बार भी लड़कों से बेहतर रहा. जहां लड़कों का पास प्रतिशत 47.41% रहा, वहीं लड़कियों ने 51.04% सफलता दर के साथ बढ़त बनाई. ट्रांसजेंडर परीक्षार्थियों में से एक छात्र भी पास हुआ.

रिजल्ट कैसे और कहां देखें?

CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट देखने के कई विकल्प दिए हैं. छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी की जरूरत होगी.

इसके अलावा डिजिलॉकर (DigiLocker) ऐप और वेबसाइट पर भी डिजिटल मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट उपलब्ध हैं. जिन छात्रों ने पहले से डिजिलॉकर में अकाउंट बनाया हुआ है, वे आसानी से लॉगिन करके डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर सकते हैं. UMANG ऐप और SMS सुविधा का उपयोग कर भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं.

मार्कशीट और सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?

जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास हो चुके हैं, उन्हें नई मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट मिलेगा. यह मार्कशीट DigiLocker में ऑनलाइन उपलब्ध होगी. वहीं, कुछ समय बाद स्कूल से भी इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त की जा सकेगी. इस अपडेटेड मार्कशीट में सप्लीमेंट्री एग्जाम में हासिल अंक जोड़े जाएंगे और यह फाइनल मार्कशीट मानी जाएगी.

रीचेकिंग और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन

CBSE ने रिजल्ट के साथ यह भी घोषणा की है कि अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह रीचेकिंग या उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकता है. फोटो कॉपी के लिए आवेदन 8 और 9 अगस्त को किया जा सकता है, जबकि रीचेकिंग के लिए विंडो 18 से 19 अगस्त तक खुली रहेगी.

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या रविंद्र जडेजा, किसकी पत्नी है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? जान लें पूरी डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

ईरान की वो पांच वेपन तकनीकें जो दुनियाभर को कर सकती हैं तबाह!

[ad_1]

Iran Weapon Technology: ईरान, एक ऐसा देश जो न सिर्फ मध्य पूर्व में सामरिक संतुलन का केंद्र बना हुआ है बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपने सैन्य विकास को लेकर सुर्खियों में रहता है. बीते कुछ वर्षों में ईरान ने हथियार तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है जो केवल क्षेत्रीय नहीं बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी चुनौती बनती जा रही है. आइए जानते हैं ऐसी पांच खतरनाक ईरानी हथियार तकनीकों के बारे में जो दुनिया को हिला सकती हैं.

शेहद-136 कामिकाज़ी ड्रोन (Shahed-136 Kamikaze Drone)

यह आत्मघाती ड्रोन, ईरान की सबसे चर्चित तकनीकों में से एक बन चुका है. रूस-यूक्रेन युद्ध में इसका इस्तेमाल देख कर पूरी दुनिया इसकी मारक क्षमता से चौंक गई. यह ड्रोन दुश्मन के ठिकानों पर लंबी दूरी से निशाना साधता है और टकराकर विस्फोट करता है. इसकी लागत कम और असर ज़्यादा है जो इसे खतरनाक बनाता है.

फतेह-110 और जुल्फिकार बैलिस्टिक मिसाइलें

ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक वर्षों से अमेरिका और इजराइल के लिए चिंता का विषय रही है. फतेह-110 और जुल्फिकार जैसी मिसाइलें सटीकता के साथ 300 से 700 किलोमीटर तक वार कर सकती हैं. ये मिसाइलें मोबाइल लॉन्चर्स से दागी जा सकती हैं जिससे इनका ट्रैक करना मुश्किल होता है.

ईरानी अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी (Missile Cities)

ईरान ने भूमिगत सुरंगों में ‘मिसाइल शहर’ तैयार किए हैं, जहां सैकड़ों मिसाइलें और लॉन्चर छुपा कर रखे गए हैं. ये ठिकाने दुश्मन के सैटेलाइट्स की नज़रों से बचते हैं और अचानक जवाबी हमले के लिए तैयार रहते हैं. ये शहर ईरान की ‘सर्वाइवल स्ट्रैटेजी’ का हिस्सा हैं और युद्ध की स्थिति में बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं.

टोरपीडो और पनडुब्बी हथियार तकनीक

ईरान ने खुद की पनडुब्बियां और सुपरकविटेटिंग टोरपीडो विकसित किए हैं जिनका उपयोग जलसीमा में दुश्मन के जहाज़ों और सबमरीन को खत्म करने के लिए किया जा सकता है. ये टोरपीडो बेहद तेज़ गति से चलते हैं और रडार से बच निकलते हैं. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ जैसे रणनीतिक क्षेत्र में इनका इस्तेमाल वैश्विक तेल आपूर्ति को भी प्रभावित कर सकता है.

साइबर युद्ध क्षमता (Cyber Warfare)

ईरान की हथियार शक्ति केवल भौतिक नहीं है बल्कि उसने साइबर हमलों में भी अपनी पैठ बनाई है. ‘स्टक्सनेट’ वायरस के ज़रिए परमाणु कार्यक्रम पर हुए हमले के बाद, ईरान ने साइबर रक्षात्मक और आक्रामक क्षमता को तेज़ी से बढ़ाया है. अब यह अमेरिका, इजराइल और यूरोपीय देशों के नेटवर्क्स पर हमले करने में सक्षम माना जाता है.

यह भी पढ़ें:

इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया टूल! अब क्रिएटर्स को मिलेगा कंटेंट की परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब, जानिए कैसे

[ad_2]

इसलिए कहते हैं हेलमेट पहनो…शख्स के सिर पर चढ़ा ट्रक लेकिन फिर भी बच गई जान- दिल दहला देगा…

[ad_1]

जिंदगी में दो ही चीजें ऐसी हैं जो आखिरी वक्त पर सबसे बड़ा काम करती हैं, एक किस्मत और दूसरा हेलमेट. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक चौंका देने वाले वीडियो ने फिर साबित कर दिया कि सड़क पर भगवान के साथ साथ हेलमेट को भी याद रखना चाहिए. वीडियो में दिखता है कि एक लड़का अपनी बाइक पर दो लड़कियों को पीछे बैठाकर शहर के किसी सिग्नल पर खड़ा है, सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है, रेड लाइट है तो बाइक रुकी हुई है, लेकिन तभी ट्रक आता है और वो सीन घटता है जिसे देखकर रूह कांप जाए. लड़का अचानक ट्रक के नीचे आ जाता है, लेकिन अगले ही पल जो होता है वो हेलमेट की ताकत का ट्रेलर है. वीडियो देखने के बाद आप भी हेलमेट भक्त बन जाएंगे.

बड़े ट्रोले के नीचे आ गया शख्स, चढ़ने ही वाला था सिर पर पहिया

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक बाइक सवार लड़का अपने पीछे दो युवतियों को बैठाकर किसी शहर के व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ा है. सिग्नल लाल है तो बाइक रुकती है. तभी वहां से एक भारी-भरकम ट्रोला यानी बड़ा ट्रक मुड़ने लगता है. टर्न लेते वक्त ट्रोले का पिछला हिस्सा हल्के से बाइक को छूता है, जिसके चलते बाइक लड़खड़ाकर गिर जाती है और बेकाबू होकर ट्रक के नीचे चली जाती है. इसके बाद का नजारा आपको हमेशा के लिए हेलमेट पहनने पर मजबूर कर देगा और बता देगा कि चमत्कार भी इंसानी समझदारी का मोहताज है.

फिर ऐसे बची जान

बाइक पर बैठी दोनों लड़कियां किसी तरह खुद को संभालती हैं और ट्रक से दूर भाग जाती हैं. लेकिन बाइक चला रहा लड़का सीधा ट्रक के नीचे चला जाता है. तभी ट्रक का पिछला पहिया उसकी ओर बढ़ता है और अगले ही पल ऐसा लगता है जैसे पहिया उसके सिर को कुचलने ही वाला है. लेकिन चमत्कार वही होता है जो इंसान की समझदारी और सतर्कता से जुड़ा है. लड़का हेलमेट पहने होता है. ट्रक का भारी भरकम टायर हेलमेट पर चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन हेलमेट की मजबूती उसकी जान बचा लेती है. इस बीच पास खड़े लोग चीख पड़ते हैं. ड्राइवर को भी अहसास होता है कि कुछ गड़बड़ हो गया है. वह तुरंत ट्रक रोकता है. वहां खड़े लोग दौड़कर आते हैं और किसी तरह उस युवक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाल लेते हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को @rose_k01 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं. एक और यूजर ने लिखा…अगर हेलमेट नहीं होता तो दुनिया से जा चुका होता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चमत्कार है ये, हमेशा हेलमेट पहनें.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो


अमेरिका में DOGE टीम के सदस्य की पिटाई पर गुस्से में लाल हुए ट्रंप, बोले- ‘समय आ गया है…’

[ad_1]

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक चौंकाने वाली घटना ने राजनीति और सामाजिक व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क ने मंगलवार (5 अगस्त 2025) को पुष्टि की कि DOGE टीम के एक सदस्य से लूटपाट और मारपीट की गई. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ‘बिग बॉल्स’ उर्फ एडवर्ड कॉरिस्टीन है.

यह घटना उस समय घटी जब एक महिला अपनी कार में अकेली बैठी थी और कुछ युवकों ने उस पर हमला करने की कोशिश की. बिग बॉल्स ने उसे बचाने की कोशिश की और खुद गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया पर समर्थन और आक्रोश की लहर दौड़ गई.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ने Truth Social पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए लिखा कि डीसी में अपराध पूरी तरह से बेकाबू हो गया है. अगर यह जारी रहा तो मैं इस शहर का संघीयकरण कर दूंगा. अमेरिका को फिर से महान बनाऊंगा! ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि कई अपराधियों की उम्र 14 से 16 साल है और वे बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें सजा का डर नहीं है.

एलन मस्क का समर्थन: “अब डीसी को संघीय बनाने का समय है”
एलन मस्क ट्रंप के सलाहकार रह चुके हैं और DOGE प्रोजेक्ट से भी जुड़े थे. उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि Doge टीम के एक सदस्य ने हमला होते देखा, महिला को बचाया, लेकिन खुद बुरी तरह पीटे गए. डीसी को संघीय बनाने का समय आ गया है.

ये भी पढ़ें: कनाडा में चले गए ट्रूडो, लेकिन खालिस्तानियों का उपद्रव नहीं थमा, अब खालिस्तान के नाम पर खोल दिया दूतावास



[ad_2]

इससे प्यारा नजारा नहीं देखा होगा! बंदर और बिल्ली की दोस्ती हो रही वायरल- दिल खुश कर देगा वीडियो

[ad_1]

इंटरनेट की दुनिया में कभी कोई डांस करता मेंढक वायरल हो जाता है, तो कभी बबल बाथ लेती बकरी. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने इंटरनेट वालों का दिल ही पिघला दिया है. जंगल के रास्ते पर एक नन्हा सा बंदर और एक मासूम सी बिल्ली ऐसे टहलते दिखे जैसे दो बचपन के यार स्कूल बंक करके पार्क में घूम रहे हों. और कमाल तो तब हो गया जब बंदर ने बिल्ली के गले में हाथ डालकर उसे ऐसे कंधे से लगाया जैसे किसी पुराने दोस्त को लगाया जाता है. अब भाई, इस अनोखी दोस्ती की प्यारी सी झलक देखकर नेटिजन दिल हार बैठे हैं. वीडियो देखकर आपका भी दिन बन जाएगा.

बंदर और बिल्ली की दोस्ती हो रही वायरल, दिन बना देगा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदर का बच्चा और एक बेहद मासूम सी बिल्ली साथ-साथ जंगल के रास्तों पर टहलते नजर आ रहे हैं. दोनों की चाल और उनकी आपसी ट्यूनिंग देखकर कोई भी कह सकता है कि ये महज जानवर नहीं, बल्कि सच्चे दोस्त हैं. वीडियो में पहले दोनों एक पगडंडी जैसे रास्ते पर चलते नजर आते हैं. बंदर बार-बार इधर-उधर देखता है, मानो बिल्ली की हिफाजत कर रहा हो. और बिल्ली? वो भी बंदर के साथ ऐसे चल रही है जैसे कई सालों से जानती हो उसे.

लेकिन जो पल दिल जीत लेता है, वो है जब चलते-चलते बंदर बिल्ली के गले में अपना एक हाथ डाल देता है. वो अंदाज किसी इंसानी दोस्ती से कम नहीं लगता. जैसे दो जिगरी यार गलियों में हाथ डाले मटरगश्ती कर रहे हों. इस छोटे से वीडियो ने साबित कर दिया है कि दोस्ती के लिए न जात-पात जरूरी है, न प्रजाति. सिर्फ दिल होना चाहिए, वो भी सच्चा.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स हुए भावुक तो कुछ ने की तारीफ

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा हो तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इंटरनेट पर आज की सबसे बढ़िया वीडियो है. एक और यूजर ने लिखा…बिल्ली और बंदर की ये दोस्ती…क्या कहने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…मजा आ गया वीडियो देखकर, क्या नजारा है.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल


‘लोग आते जाते रहेंगे लेकिन…’, ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर ने स्पीच में जो बातें कहीं वो वायरल

[ad_1]

VIDEO: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ होने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टीम इंडिया के मेंटर गौतम गंभीर खिलाड़ियों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ियों की तारीफ की, बल्कि टीम के ड्रेसिंग रूम कल्चर को लेकर भी बड़ा विजन शेयर किया.

गंभीर ने स्पीच में क्या कहा?

भारत के सीरीज ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने ओवल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में टीम को जीत का असली मंत्र बताया, उन्होंने कहा, “लोग आएंगे-जाएंगे, पर ड्रेसिंग रूम कल्चर अमर होना चाहिए. जिस तरह से आप सब ने यह सीरीज खेली है, 2-2 से ड्रॉ होना एक शानदार रिजल्ट है. इसके लिए आप सभी को बहुत बधाई.  हमें एक टीम के रूप में लगातार बेहतर होते रहना है, हम और मेहनत करते रहेंगे और अपने गेम में हर तरह से बेहतर होने का प्रयास करेंगे. यही तरीका है एक टीम की रूप में क्रिकेट में लंबे समय तक अपना दबदबा बनाए रखने का.”

उन्होंने पूरी टीम से बात करते हुए आगे कहा, “खिलाड़ी इस टीम में आते-जाते रहेंगे, लेकिन इस ड्रेसिंग रूम का कल्चर ऐसा होना चाहिए कि लोगों का इसका हिस्सा बनने का मन करें और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए.”

गंभीर की यह बात टीम के अंदर एक पॉजिटिव और मोटिवेशनल माहौल बनाए रखने की ओर इशारा करती है, जो खिलाड़ियों को उनके पर्सनल माइलस्टोन और प्रदर्शन से आगे बढ़कर टीम स्पिरिट में खेलने के लिए मोटिवेट करती है.

सुंदर को मिला ‘इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड 

गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल को भी खास बधाई दी और कहा कि टीम को मिली कामयाबी के वह पूरी तरह से हकदार हैं. उन्होंने कहा, “आप सब को शुभकामनाएं. अब आप सब पूरा मजा लें. आप लोग कुछ दिन का ब्रेक ले सकते हो क्योंकि आप ये डिजर्व करते हैं. आपने जो जीत हासिल की है, आप इस ब्रेक के हकदार हैं.”

वहीं, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को इस सीरीज का ‘इंपैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड दिया गया, जो उन्हें टीम के सीनियर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के हाथों मिला. सुंदर ने सीरीज में शनदार प्रदर्शन करते हुए गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया था और गेम में बड़ा इम्पेक्ट लेकर आए थे.

सुंदर ने यह अवॉर्ड मिलने के बाद कहा,  “इंग्लैंड में यहां के मैदान पर ये  चार मैच खेलकर अच्छा लग रहा है. मैं हमेशा ऐसी जगह पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था. एक टीम के रूप में हमने हर दिन यही सोचकर मैच खेला है. टीम में जो एनर्जी थी, खासकर फील्डिंग करते समय, हम एक टीम के रूप में हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं.”

टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का ट्रांजिशन साफ

यह सीरीज भारत के लिए एक बड़े चेंज का प्रतीक बनी है. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय टीम एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही थी और ऐसे में युवा कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड में मोर्चा संभाला. गिल की कप्तानी और गंभीर की सलाह से टीम ने न सिर्फ वापसी की बल्कि ड्रेसिंग रूम में एक नई ऊर्जा भी दिखाई.



[ad_2]